AskMedha

बिहार बोर्ड 10वीं · गणित · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं गणित मॉडल पेपर 2021

बोर्ड का 2021 का मॉडल पेपर — सभी 138 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)

  1. प्रश्न 1ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    92/115 का सरलतम रूप है -

    • (A) 46/23
    • (B) 4/5
    • (C) 3/5
    • (D) 3/4
  2. प्रश्न 2ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    दो परिमेय संख्याओं के बीच अधिकतम कितनी परिमेय संख्या हो सकती हैं ?

    • (A) 1
    • (B) 2
    • (C) 3
    • (D) अनंत
  3. प्रश्न 3ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    निम्नलिखित में किसका दशमलव प्रसार सांत है ?

    • (A) 7/88
    • (B) 13/210
    • (C) 15/1600
    • (D) 17/110
  4. प्रश्न 4ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    बहुपद dy^2 + by + a के शून्यकों का गुणनफल होगा -

    • (A) -a/d
    • (B) d/a
    • (C) -d/a
    • (D) a/d
  5. प्रश्न 5ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    sqrt(18) का परिमेयीकरण गुणांक है -

    • (A) sqrt(3)
    • (B) sqrt(2)
    • (C) sqrt(6)
    • (D) sqrt(18)
  6. प्रश्न 6ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    सबसे छोटी अभाज्य संख्या है -

    • (A) 3
    • (B) 2
    • (C) 1
    • (D) 0
  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    यदि a = bq + r, जहाँ a और b धनात्मक पूर्णांक हों, तो -

    • (A) r > b
    • (B) r < 0
    • (C) r < b
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    निम्नलिखित में कौन परिमेय संख्या है ?

    • (A) 4 + sqrt(3)
    • (B) sqrt(7)
    • (C) sqrt(8)
    • (D) (6*sqrt(5))/sqrt(5)
  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    द्विघात बहुपद x^2 + 12x + 35 के शून्यक हैं -

    • (A) दोनों धनात्मक
    • (B) दोनों ऋणात्मक
    • (C) दोनों बराबर
    • (D) एक धनात्मक तथा दूसरा ऋणात्मक
  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    निम्नलिखित में कौन अपरिमेय संख्या है ?

    • (A) sqrt(121)
    • (B) sqrt(196)
    • (C) sqrt(27)
    • (D) sqrt(289)
  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    बहुपद (5y^2 - 25) के शून्यक हैं -

    • (A) 5, -5
    • (B) sqrt(5), -5
    • (C) sqrt(5), -sqrt(5)
    • (D) sqrt(5), sqrt(5)
  12. प्रश्न 12ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    एक द्विघाती बहुपद के शून्यकों का योग तथा गुणनफल क्रमशः 3 तथा -40 हैं, तो द्विघाती बहुपद है -

    • (A) x^2 - 3x - 40
    • (B) x^2 - 3x + 40
    • (C) x^2 + 3x - 40
    • (D) x^2 + 3x + 40
  13. युग्म समीकरण x + 2y = 4 तथा 2x + 4y = 8 का है -

    • (A) एक हल
    • (B) दो हल
    • (C) कोई हल नहीं
    • (D) अनगिनत हल
  14. प्रश्न 14ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    यदि बहुपद x^2 + ax - b के शून्यक एक-दूसरे के व्युत्क्रम हों, तो b का मान होगा -

    • (A) 1
    • (B) -1
    • (C) 0
    • (D) a^2
  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: वृत्त

    अर्द्धवृत्त का कोण होता है

    • (A) 60^0
    • (B) 45^0
    • (C) 90^0
    • (D) 30^0
  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    द्विघात समीकरण ax^2 + bx + c = 0, जहाँ a!=0, के वास्तविक मूल नहीं है यदि

    • (A) b^2 - 4ac > 0
    • (B) b^2 != 4ac
    • (C) b^2 - 4ac = 0
    • (D) b^2 - 4ac < 0
  17. प्रश्न 17ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    यदि alpha तथा beta समीकरण 2x^2 - x - 6 = 0 के मूल हों, तो (1/alpha + 1/beta) =

    • (A) 6
    • (B) -6
    • (C) 1/6
    • (D) -1/6
  18. प्रश्न 18ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    समांतर श्रेढ़ी: -3, 4, 11, 18, ......... का 21वाँ पद है

    • (A) 143
    • (B) -143
    • (C) 127
    • (D) 137
  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    निम्नलिखित में से कौन-सा द्विघात समीकरण है ?

    • (A) x^3 - x^2 = (x-1)^3
    • (B) x^2 - 4sqrt(x) + 14 = 0
    • (C) x + 1/x = x^2
    • (D) x^2 + 1/x^2 = 5
  20. प्रश्न 20ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    समांतर श्रेढ़ी 80, 76, 72, 68, ............. का कौन-सा पद 0 है ?

    • (A) 20वाँ
    • (B) 21वाँ
    • (C) 22वाँ
    • (D) 23वाँ
  21. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    यदि समांतर श्रेढ़ी का सामान्य पद 6 - 4n है, तो इसका सार्व-अन्तर होगा

    • (A) 6
    • (B) 4
    • (C) -4
    • (D) 2
  22. प्रश्न 22ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    निम्नलिखित में कौन समांतर श्रेढ़ी है ?

    • (A) -2, 4, -6, 8 .......
    • (B) a, a^2, a^3, a^4, .......
    • (C) 3/2, 1/2, -1/2, -3/2, .......
    • (D) 1, 3, 9, 27, .......
  23. प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    मूल बिन्दु के नियामक हैं -

    • (A) (-1, -1)
    • (B) (1, 1)
    • (C) (-1, 0)
    • (D) (0, 0)
  24. प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    यदि त्रिभुज ABC ~ त्रिभुज PQR तथा QR/BC = 2/3 तो area(त्रिभुज PQR) / area(त्रिभुज ABC) =

    • (A) 4/9
    • (B) 2/3
    • (C) 9/4
    • (D) 3/2
  25. प्रश्न 25ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    दी गई आकृति में x का मान है

    • (A) 110^0
    • (B) 60^0
    • (C) 70^0
    • (D) 35^0
  26. प्रश्न 26ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    बिन्दुओं R(0, 6) तथा S(8, 0) को मिलाने वाली रेखाखंड के मध्य-बिंदु के नियामक हैं -

    • (A) (0, 0)
    • (B) (0, 8)
    • (C) (8, 16)
    • (D) (4, 3)
  27. प्रश्न 27ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    बिन्दुओं (4, 6) और (8, 2) के बीच की दूरी है -

    • (A) 4sqrt(2) इकाई
    • (B) 6sqrt(2) इकाई
    • (C) 8sqrt(2) इकाई
    • (D) sqrt(2) इकाई
  28. प्रश्न 28ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    Sin^2 60^0 + cos^2 60^0 =

    • (A) 2
    • (B) 3
    • (C) 1
    • (D) 0
  29. यदि रैखिक समीकरणों का युग्म संगत हो, तो रेखाएँ होंगी -

    • (A) हमेशा संपाती
    • (B) समान्तर
    • (C) हमेशा प्रतिच्छेदी
    • (D) प्रतिच्छेदी या संपाती
  30. प्रश्न 30ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    In which quadrant does the point (-6, -5/2 ) lie ?

    • (A) first
    • (B) second
    • (C) third
    • (D) fourth
  31. प्रश्न 31ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    ΔPQR में भुजा QR को बिन्दु S तक इस प्रकार बढ़ाया गया है कि ∠PRS = 120^0 और ∠QPR = 63^0 तो ∠PQR =

    • (A) 63^0
    • (B) 57^0
    • (C) 60^0
    • (D) 67^0
  32. प्रश्न 32ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    यदि किसी त्रिभुज के कोण का समद्विभाजक विपरीत भुजा को समद्विभाजित करता है, तो त्रिभुज होगा -

    • (A) समद्विबाहु
    • (B) समबाहु
    • (C) विषमबाहु
    • (D) समकोण
  33. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    ΔABC में DE || BC तथा AD/DB = 2/3 तो AE/EC का मान होगा -

    • (A) 3/5
    • (B) 2/3
    • (C) 3/2
    • (D) 2/5
  34. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    यदि त्रिभुज ABC तथा DEF में AB/DE = BC/FD तो ये समरूप होंगे जब -

    • (A) ∠A = ∠F
    • (B) ∠B = ∠E
    • (C) ∠B = ∠D
    • (D) ∠A = ∠D
  35. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: वृत्त

    दी गई आकृति में PQ, O केन्द्र वाले वृत्त की स्पर्श रेखा है। यदि OQ = 3 सेमी, PQ = 4 सेमी तो OP =

    • (A) 4 सेमी
    • (B) 6 सेमी
    • (C) 5 सेमी
    • (D) 7 सेमी
  36. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    x-अक्ष से बिन्दु P(8, 12) की दूरी है -

    • (A) 8 इकाई
    • (B) 12 इकाई
    • (C) 20 इकाई
    • (D) sqrt(208) इकाई
  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: वृत्त

    वृत्त के किसी बिन्दु पर खींची गई स्पर्श रेखा और उस बिन्दु से जाने वाली त्रिज्या के बीच का कोण होता है -

    • (A) 45^0
    • (B) 60^0
    • (C) 90^0
    • (D) 120^0
  38. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: वृत्त

    दी गई आकृति में, TP तथा TQ दो स्पर्श रेखाएँ O केन्द्र वाले वृत्त पर इस प्रकार हैं कि angle PTQ = 50^0 तो angle POQ =

    • (A) 130^0
    • (B) 25^0
    • (C) 45^0
    • (D) 50^0
  39. प्रश्न 39ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    दिए गए समकोण triangle PQR में angle PRQ = theta, PQ = 3 सेमी0 तथा PR = 6 सेमी0 तो theta =

    • (A) 30^0
    • (B) 60^0
    • (C) 45^0
    • (D) 75^0
  40. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि tanA = 3/4, तो cosA का मान है -

    • (A) 3/5
    • (B) 4/5
    • (C) 5/4
    • (D) 5/3
  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    (cot 44^0)/(tan 46^0) =

    • (A) 1/2
    • (B) 0
    • (C) -1
    • (D) 1
  42. प्रश्न 42ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    निम्नलिखित में किसका मान सबसे अधिक है ?

    • (A) tan45^0
    • (B) sin45^0
    • (C) sin30^0
    • (D) cos90^0
  43. यदि एक वृत्त का परिधि 88 सेमी0 है तो इसकी त्रिज्या है -

    • (A) 7 सेमी0
    • (B) 14 सेमी0
    • (C) 21 सेमी0
    • (D) 28 सेमी0
  44. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि triangle PQR, R पर समकोण है, तो sin (P + Q) का मान है -

    • (A) 0
    • (B) 1
    • (C) -1
    • (D) 1/3
  45. प्रश्न 45ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि alpha/4 = 15^0 तो sqrt(3)cosec alpha =

    • (A) sqrt(3)/2
    • (B) 2
    • (C) 3
    • (D) 1/3
  46. यदि r_1 तथा r_2 त्रिज्याओं वाले दो वृत्तों के क्षेत्रफलों का योग, r त्रिज्या वाले वृत्त के क्षेत्रफल के बराबर हों, तो -

    • (A) r = r_1 + r_2
    • (B) r_1^2 + r_2^2 < r^2
    • (C) r_1^2 + r_2^2 = r^2
    • (D) r_1 + r_2 < r
  47. प्रश्न 47ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    sin (90^0 - A) =

    • (A) sinA
    • (B) tanA
    • (C) secA
    • (D) cosA
  48. एक 15 मी0 लंबी सीढ़ी एक ऊर्ध्वाधर दीवार के शीर्ष तक पहुँचती है। यदि सीढ़ी दीवार के साथ 60^0 का कोण बनाती है, तो दीवार की ऊँचाई है -

    • (A) 15 मी0
    • (B) 7.5 मी0
    • (C) 5 मी0
    • (D) 30 मी0
  49. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    Cot 1^0 . Cot 89^0 का मान है -

    • (A) 1
    • (B) 0
    • (C) 2
    • (D) 1/2
  50. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    r त्रिज्या वाले गोला के संपूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल होता है -

    • (A) pi r^2 वर्ग इकाई
    • (B) 2pi r^2 वर्ग इकाई
    • (C) 3pi r^2 वर्ग इकाई
    • (D) 4pi r^2 वर्ग इकाई
  51. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    यदि 6, 8, 9, x तथा 13 का माध्य 10 हो, तो x का मान होगा -

    • (A) 13
    • (B) 12
    • (C) 15
    • (D) 14
  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    यदि शंकु की ऊँचाई और त्रिज्या दोगुनी हो जाती है, तो शंकु का आयतन हो जाएगा -

    • (A) 2 गुना
    • (B) 4 गुना
    • (C) 6 गुना
    • (D) 8 गुना
  53. प्रश्न 53ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    निम्नलिखित वितरण के लिए - बहुलक वर्ग का निम्न-सीमा है -

    • (A) 15
    • (B) 22
    • (C) 20
    • (D) 35
  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    निम्नलिखित मं से कौन-सा आलेख द्वारा निर्धारित नहीं किया जा सकता है ?

    • (A) माध्य
    • (B) माध्यक
    • (C) बहुलक
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    दो घनों के आयतनों का अनुपात 1 : 27 में है, तो उनकी कोरों का अनुपात है -

    • (A) 1 : 9
    • (B) 9 : 1
    • (C) 1 : 3
    • (D) 3 : 1
  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि tan theta = 1 तो theta का मान होगा -

    • (A) 30^0
    • (B) 45^0
    • (C) 90^0
    • (D) 60^0
  57. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    x भुजा वाली समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल है -

    • (A) x^2 वर्ग इकाई
    • (B) sqrt(3)/4 x^2 वर्ग इकाई
    • (C) sqrt(3)/2 x^2 वर्ग इकाई
    • (D) sqrt(3)/4 x वर्ग इकाई
  58. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    52 ताश के पत्तों की एक गड़डी को अच्छी तरह फेंटकर उसमें से यादृच्छया एक पत्ता निकाला जाता है। इसके रानी आने की प्रायिकता है -

    • (A) 1/26
    • (B) 2/39
    • (C) 5/39
    • (D) 1/13
  59. प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    यदि P(E) = 0.08 तो P(E') बराबर है -

    • (A) 0.92
    • (B) 0.02
    • (C) 0.08
    • (D) 0.52
  60. प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    (1 + tan^2θ) / (1 + cot^2θ) =

    • (A) tan^2θ
    • (B) sec^2θ
    • (C) cot^2θ
    • (D) -1
  61. प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    0.5(bar) =

    • (A) 5/9
    • (B) 1/2
    • (C) 5/90
    • (D) 5/3
  62. प्रश्न 62ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    बहुपद 2x^2 + 5x - 12 का घात है -

    • (A) 1
    • (B) 2
    • (C) 0
    • (D) 3
  63. प्रश्न 63ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    sqrt(7) है -

    • (A) एक परिमेय संख्या
    • (B) एक अपरिमेय संख्या
    • (C) एक प्राकृत संख्या
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  64. प्रश्न 64ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    x(x^2 + 2x) =

    • (A) x^3 + 2x^2
    • (B) x^2 + 2x
    • (C) x^3
    • (D) 1 + 2x^2
  65. प्रश्न 65ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    28 तथा 72 का म0 स0 है -

    • (A) 28
    • (B) 1
    • (C) 4
    • (D) 2
  66. प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    बहुपद x^2 - x + 1 के शून्यकों का योग होगा -

    • (A) 1
    • (B) -1
    • (C) 0
    • (D) 2
  67. प्रश्न 67ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    (sqrt(2))^2 - 2 =

    • (A) sqrt(2)
    • (B) 0
    • (C) 2
    • (D) 2sqrt(2)
  68. x + y = 3 तथा 3x - 2y = 4 के हल हैं -

    • (A) x = 2, y = 1
    • (B) x = 1, y = 2
    • (C) x = -1, y = 4
    • (D) x = -1, y = -2
  69. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: बहुपद

    यदि बहुपद y^2 - y - 6 के शून्यक alpha तथा beta हों, तो alpha.beta =

    • (A) 6
    • (B) -6
    • (C) 1
    • (D) -1
  70. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    द्विघात समीकरण x^2 - 5x - 300 = 0 का विविक्तकर होगा -

    • (A) 1225
    • (B) 1500
    • (C) -1225
    • (D) 1325
  71. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    समांतर श्रेढ़ी sqrt(18), sqrt(50), sqrt(98), sqrt(162) ........ का सार्वअंतर है -

    • (A) 2
    • (B) 2sqrt(2)
    • (C) 3
    • (D) 2sqrt(3)
  72. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    यदि y^2 + 1/y^2 = 14 तो y + 1/y =

    • (A) 16
    • (B) 12
    • (C) 8
    • (D) +-4
  73. प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    यदि समांतर श्रेढ़ी का nवाँ पद 6n - 2 हो, तो पहला पद होगा -

    • (A) 2
    • (B) 4
    • (C) -2
    • (D) 10
  74. प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    बिन्दु (-6, 10) का कोटि है -

    • (A) -6
    • (B) 10
    • (C) 4
    • (D) -16
  75. प्रश्न 75ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    sec^2A - tan^2A =

    • (A) 0
    • (B) 1
    • (C) -1
    • (D) 2
  76. प्रश्न 76ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    यदि x, y, z समांतर श्रेढ़ी में हैं तो y =

    • (A) (z - x) / 2
    • (B) (z + x) / 2
    • (C) x + z
    • (D) (x + z) / 3
  77. प्रश्न 77ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    sinA x cosec A =

    • (A) 1
    • (B) 0
    • (C) -1
    • (D) 2
  78. प्रश्न 78ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    बिन्दुओं A(6, 0), B(14, 0) तथा C(16, 8) से बने त्रिभुज का क्षेत्रफल है -

    • (A) 32 वर्ग इकाई
    • (B) 16 वर्ग इकाई
    • (C) 44 वर्ग इकाई
    • (D) 64 वर्ग इकाई
  79. प्रश्न 79ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    cot(90^0 - theta) =

    • (A) cot(theta)
    • (B) tan(theta)
    • (C) cosec(theta)
    • (D) sec(theta)
  80. प्रश्न 80ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक (x1, y1), (x2, y2) तथा (x3, y3) हैं, तो केन्द्रक के निर्देशांक हैं -

    • (A) ((x1+x2+x3)/2, (y1+y2+y3)/2)
    • (B) ((x1+x2+x3)/3, (y1+y2+y3)/3)
    • (C) ((x1-x2-x3)/3, (y1-y2-y3)/3)
    • (D) (x1 + x2 + x3, y1 + y2 + y3)
  81. प्रश्न 81ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    sin20° - cos70° =

    • (A) 1
    • (B) 0
    • (C) 2sin20°
    • (D) 2cos70°
  82. प्रश्न 82ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    (1 - cos^4A) =

    • (A) sin^2A(1+sin^2A)
    • (B) sin^2A(1-sin^2A)
    • (C) cos^2A(1 - cos^2A)
    • (D) sin^2A(1 + cos^2A)
  83. प्रश्न 83ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि sqrt(2)cosθ = 1 तो θ का मान है -

    • (A) 30°
    • (B) 45°
    • (C) 60°
    • (D) 90°
  84. प्रश्न 84ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि tanθ = p/q तो (cosθ + sinθ) / (cosθ - sinθ) =

    • (A) (p + q) / (p - q)
    • (B) (q + p) / (q - p)
    • (C) (q - p) / (q + p)
    • (D) (p - q) / (p + q)
  85. प्रश्न 85ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि secA = 25/7 तो sinA =

    • (A) 24/25
    • (B) 7/24
    • (C) 7/25
    • (D) 25/24
  86. प्रश्न 86ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    tan^2 45° - 1 =

    • (A) 1
    • (B) 0
    • (C) -1
    • (D) 1/2
  87. प्रश्न 87ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    (1 + tan^2A) / sec^2A =

    • (A) sin^2A
    • (B) 0
    • (C) 1
    • (D) -1
  88. प्रश्न 88ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    ΔABC में बिन्दु D और E क्रमशः भुजाओं AB तथा AC पर इस प्रकार हैं कि DE || BC | यदि AD/DB = 4/5 और AC = 18 सेमी तो AE =

    • (A) 6 सेमी
    • (B) 8 सेमी
    • (C) 10 सेमी
    • (D) 12 सेमी
  89. प्रश्न 89ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    एक न्यासंगत पासा फेंका गया तो एक रूढ़ संख्या आने की प्रायिकता होगी -

    • (A) 1
    • (B) 1/2
    • (C) 1/3
    • (D) 1/4
  90. यदि दो वृत्तों के क्षेत्रफलों का अनुपात 4 : 25 है, तो उनकी त्रिज्याओं का अनुपात होगा -

    • (A) 3 : 5
    • (B) 5 : 2
    • (C) 1 : 5
    • (D) 2 : 5
  91. प्रश्न 91ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    अच्छी प्रकार से फेटी गई एक ताश की गड्डी में से एक पत्ता यादृच्छया निकाला जाता है, तो इसके लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता होने की प्रायिकता है -

    • (A) 1/26
    • (B) 2/13
    • (C) 3/13
    • (D) 3/26
  92. प्रश्न 92ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    यदि किसी बंटन का माध्य और माध्यक क्रमशः 4.6 तथा 4.8 है, तो बहुलक =

    • (A) 5
    • (B) 5.1
    • (C) 5.2
    • (D) 5.3
  93. प्रश्न 93ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    प्रेक्षण 8, 12, 7, 14, 6, 13, 15 का माध्यक होगा -

    • (A) 9
    • (B) 10
    • (C) 11
    • (D) 12
  94. प्रश्न 94ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    माध्यक का तीन गुना और माध्य का दोगुना का अन्तर बराबर होता है -

    • (A) माध्य
    • (B) माध्यक
    • (C) बहुलक
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  95. एक घड़ी के मिनट वाली सूई द्वारा 1 मिनट में बनाया गया कोण होता है -

    • (A) 30^0
    • (B) 15^0
    • (C) 12^0
    • (D) 6^0
  96. प्रश्न 96ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    आधार की त्रिज्या r तथा ऊँचाई h वाले एक लंबवृत्तीय बेलन का आयतन होगा -

    • (A) 1/3 pi r^2h घन इकाई
    • (B) 2/3 pi r^2h घन इकाई
    • (C) 1/3 pi r^2h^2 घन इकाई
    • (D) pi r^2h घन इकाई
  97. प्रश्न 97ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    समबाहु त्रिभुज ABC में, यदि AD लंब BC तो AD^2 =

    • (A) 3CD^2
    • (B) 4CD^2
    • (C) 3/2 DC^2
    • (D) CD^2
  98. प्रश्न 98ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    त्रिज्या r वाले अर्धगोले का वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल है -

    • (A) pi r^2 वर्ग इकाई
    • (B) pi r^2/2 वर्ग इकाई
    • (C) 2 pi r^2 वर्ग इकाई
    • (D) 3 pi r^2 वर्ग इकाई
  99. प्रश्न 99ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: वृत्त

    दी गई आकृति में, O वृत्त का केन्द्र है तथा कोण AOC = 130^0 तो कोण OAC =

    • (A) 65^0
    • (B) 50^0
    • (C) 130^0
    • (D) इनमें कोई नहीं
  100. प्रश्न 100ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    14 का मिलान चिन्ह है -

    • (A) XIV
    • (B) |||| |||| |||
    • (C) |||| |||| |||
    • (D) |||| |||| ||||

खंड B · लिखित प्रश्न (38)

  1. प्रश्न 1लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    संख्याओं 72 और 120 का ल0 स0 अभाज्य गुणनखंड विधि से ज्ञात करें।

  2. प्रश्न 2लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    सिद्ध करे 3 root 2 एक अपरिमेय संख्या है।

  3. प्रश्न 3लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: बहुपद

    2y^2 + 3y + 1 को y + 2 से भाग दीजिए।

  4. प्रश्न 4लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: बहुपद

    यदि alpha तथा beta बहुपद g(x) = x^2 - 7x + 6 के शून्यक हैं तो alpha + beta का मान ज्ञात करें।

  5. प्रश्न 5लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: बहुपद

    द्विघात बहुपद x^2 - 7 के शून्यक ज्ञात करें और शून्यकों तथा गुणांको के बीच के संबंध की सत्यता की जाँच करें।

  6. प्रश्न 6लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    K का मान ज्ञात करें जिसके लिए समीकरण x^2 - 8x + k = 0 के मूल वास्तविक और समान हो।

  7. प्रश्न 7लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    द्विघात समीकरण 9x^2 - 12x + 4 = 0 को हल करें।

  8. प्रश्न 8लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    समांतर श्रेणी 2, 5, 8, 11 ......... के प्रथम 20 पदों का योग ज्ञात करें।

  9. प्रश्न 9लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 5: समांतर श्रेढ़ियाँ

    उस समांतर श्रेणी का पदान्तर ज्ञात करें, जिसका 11वाँ पद 38 है तथा 16वाँ पद 73 है।

  10. प्रश्न 10लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    p का मान ज्ञात करें, यदि बिन्दु A(0, 2) बिन्दु (3, p) तथा (p, 5) से समदूरस्थ है।

  11. प्रश्न 11लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 7: निर्देशांक ज्यामिति

    बिन्दुओं P(1, -2) और Q(-3, 4) को मिलाने वाली रेखाखंड PQ को 1 : 2 के अनुपात में अंत: विभाजित करने वाले बिंदु के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।

  12. प्रश्न 12लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    समलम्ब चतुर्भुज ABCD के विकर्ण AC तथा BD परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं, जहाँ AB || DC. सिद्ध करें कि त्रिभुज DOC और त्रिभुज AOB समरूप हैं।

  13. प्रश्न 13लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 10: वृत्त

    सिद्ध करें कि त्रिज्या के बराबर जीवा वृत्त के केन्द्र पर 60^0 का कोण बनाती है।

  14. प्रश्न 14लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि tanA = 1, तो सिद्ध करें कि 2sinAcosA = 1.

  15. प्रश्न 15लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    2(sin^2 45^0 + cos^2 45^0) / (tan^2 30^0 + cos^2 90^0) का मान ज्ञात करें।

  16. प्रश्न 16लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    सिद्ध करें कि sec^4A - sec^2A = tan^2A + tan^4A

  17. दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमश: 19 सेमी0 और 9 सेमी0 हैं। उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात करें जिसकी परिधि इन दोनों वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर है।

  18. प्रश्न 18लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि sinθ = 4/5 तो (4 + 4sinθ) / (1 + cosθ) का मान ज्ञात करें।

  19. प्रश्न 19लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    यदि cosec4θ = sec(θ - 20^0), जहाँ 4θ एक न्यून कोण है, तो θ का मान ज्ञात करें।

  20. प्रश्न 20लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    एक बेलन की त्रिज्या तथा ऊँचाई क्रमश: 4 मी0 तथा 14 मी0 है, तो बेलन का आयतन ज्ञात करें।

  21. प्रश्न 21लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    एक समबाहु त्रिभुज की भुजा 12 सेमी0 है तो इसका क्षेत्रफल ज्ञात करे।

  22. प्रश्न 22लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 14: सांख्यिकी

    निम्न वितरण से माध्य की गणना करें -

  23. प्रश्न 23लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करें, जो 6 मी0 लंबा, 4 मी0 चौड़ा और 2 मी0 ऊँचा है।

  24. प्रश्न 24लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    अंग्रेजी वर्णमाला का एक अक्षर यादृच्छया चुना जाता है, तो इसके स्वर अक्षर होने की प्रायिकता ज्ञात करें।

  25. प्रश्न 25लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: वास्तविक संख्याएँ

    दो संख्याओं 16 तथा 28 का ल0 स0 112 है। तो इनका म0 स0 ज्ञात करें।

  26. प्रश्न 26लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    30 बल्बों के एक समूह में 5 बल्ब खराब है। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। निकाले गए बल्ब के खराब होने की प्रायिकता ज्ञात करें।

  27. प्रश्न 27लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    समकोण त्रिभुज ABC में <C = 90^0 तथा CD perpendicular AB है, तो सिद्ध करें कि AB x CD = BC x CA

  28. हल करें :- 2x + 3y = 11 और 2x - 4y = -24

  29. प्रश्न 29लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    सिद्ध करें कि sqrt((1 + cosA) / (1 - cosA)) = cosecA + cotA

  30. प्रश्न 30लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 15: प्रायिकता

    52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेंटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। लाल रंग का बादशाह प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात करें।

  31. प्रश्न 31दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 3: दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

    ग्राफीय विधि से हल करें - 5x - 3y - 7 = 0, x + 4y - 6 = 0

  32. प्रश्न 32दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 6: त्रिभुज

    सिद्ध करें कि दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात उनकी संगत भुजाओं के वर्गों के अनुपात के बराबर होता है।

  33. प्रश्न 33दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 8: त्रिकोणमिति का परिचय

    सिद्ध करें कि (sin theta + cos theta)/(sin theta - cos theta) + (sin theta - cos theta)/(sin theta + cos theta) = 2/(1 - 2cos^2 theta)

  34. प्रश्न 34दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    24 सेमी0 व्यास वाले एक लंबवृत्तीय बेलनाकार बर्तन में कुछ पानी है। इसमें 60 शंक्वाकार ठोस लोहे के कुछ टुकड़े इस प्रकार डाले गए कि यह पानी में पूरी तरह डूब गए जबकि प्रत्येक के आधार की त्रिज्या 3 सेमी0 तथा ऊँचाई 0.04 मी0 है। पानी के स्तर में हुई वृद्धि ज्ञात कीजिए।

  35. प्रश्न 35दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 9: त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग

    भूमि के एक बिन्दु से एक 20 मी0 ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल एवं शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः 45^0 और 60^0 हैं। संचार मीनार की ऊँचाई ज्ञात करें।

  36. प्रश्न 36दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 4: द्विघात समीकरण

    दो संख्याओं के वर्गों का अन्तर 45 है। छोटी संख्या का वर्ग बड़ी संख्या की 4 गुनी है। दोनों संख्याओं को ज्ञात करें।

  37. प्रश्न 37दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 11: रचनाएँ

    7.6 सेमी0 लंबाई का एक रेखाखण्ड खींचें। इस रेखाखण्ड पर एक ऐसा बिन्दु A ज्ञात करें जो इस रेखाखण्ड को 5 : 8 के अनुपात में बाँटे।

  38. प्रश्न 38दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 3: दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म

    अकबर और रोहन की मासिक आय का अनुपात 9 : 7 है और इनके खर्चों का अनुपात 4 : 3 है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति महीने में ₹5000 बचा लेते हैं, तो उनकी मासिक आय ज्ञात करें।

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।