माता-पिता के लिए
आपका बच्चा क्या पढ़ रहा है और कैसा कर रहा है — हर हफ़्ते, साफ़ शब्दों में।
हर रविवार व्हाट्सऐप पर रिपोर्टइस हफ़्ते कितने दिन पढ़ाई हुई, रविवार का टेस्ट, बोर्ड के अनुमानित अंक, कौन-सा अध्याय मज़बूत है और किस पर ध्यान देना है — और आप आज क्या करें। रिपोर्ट बिना लॉगिन खुलती है।
संदेश आपकी भाषा मेंबिहार बोर्ड के परिवारों को संदेश हिंदी में जाते हैं — बच्चे का माध्यम English हो तब भी — और CBSE के परिवारों को अंग्रेज़ी में। आप भाषा कभी भी बदल सकते हैं।
संस्थापक से सीधी बात — व्हाट्सऐप परअपने सवाल, शिकायत और सुझाव सीधे सुमन पाण्डेय को लिखिए।
किसी और बच्चे से तुलना नहींबच्चे की प्रगति सिर्फ़ उसके अपने पिछले हफ़्ते से आँकी जाती है।
परीक्षा तक बच्चे की अपनी योजनाजुड़ने के दिन से परीक्षा तक का पूरा कोर्स, ज़्यादा अंक वाले अध्याय पहले, और हर दिन के ज़रूरी काम — आप देख सकते हैं बच्चा योजना के साथ है या पीछे।
कम इंटरनेट में भी पढ़ाईपाठ और प्रश्न फ़ोन में रहते हैं; नेट न हो तब भी पढ़ाई चलती है और नेट आने पर सब अपने-आप जुड़ जाता है। मोबाइल डेटा के लिए बना है।
मेधा मैम एक AI टीचर हैंकोई लाइव ट्यूटर नहीं: वे बच्चे के अपने फ़ोन पर रोज़ 45 मिनट पढ़ाती हैं, पूछती हैं और गलती पर दूसरे तरीके से समझाती हैं — घर पर, बच्चे के अपने समय पर।
फ़ीस और मुफ़्त अवधि
Ask Medha के पीछे कौन है
AI पढ़ाती है, इंसान ज़िम्मेदारी लेता है।

सुमन पाण्डेय
संस्थापक, Ask Medha
- सुमन भागलपुर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, बिहार से इंजीनियर हैं। पच्चीस वर्षों से अधिक समय से वे भारत और विदेश में टेक्नोलॉजी टीमों का नेतृत्व करते आए हैं — विप्रो और फिर टेक महिंद्रा सहित कई कंपनियों में, जहाँ टेक महिंद्रा में वे दुबई में वाइस प्रेसिडेंट रहे। इसके बाद उन्होंने अपने टेक्नोलॉजी उद्यम स्थापित किए।
- Ask Medha की नींव एक ही विश्वास पर रखी गई है: हर बच्चे को अपना शिक्षक मिलना चाहिए — उसके अपने फ़ोन पर, उसकी अपनी पाठ्यपुस्तक के शब्दों में।
सुमन से सीधे व्हाट्सऐप पर बात करें — आपकी शिकायत और सुझाव सीधे उन तक पहुँचते हैं।
संस्थापक से पूछेंसंस्थापक का वादा
- 1.बोर्ड के असली पेपर, 2026 के पेपर समेत — और उन्हीं के ढंग के अभ्यास सवाल।
- 2.हर उत्तर एक AI लिखता है और दूसरी कंपनी का AI उसे जाँचता है।
- 3.हर रविवार माता-पिता को व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट।
- 4.मुझसे सीधी बात, व्हाट्सऐप पर — आपकी शिकायत और सुझाव सीधे मुझ तक।
— सुमन पाण्डेय, संस्थापक
हम क्या रखते हैं (DPDP अधिनियम 2023)
- · नाम, कक्षा, विद्यालय, फ़ोन नंबर और अभिभावक का नंबर
- · पढ़ाई का रिकॉर्ड: पाठ, अभ्यास, टेस्ट के अंक, सवाल-जवाब
- · हर रविवार व्हाट्सऐप पर रिपोर्ट; ज़रूरी सूचनाएँ
- · कोई विज्ञापन नहीं; किसी और बच्चे से तुलना नहीं; डेटा भारत में रहता है
- · बंद करने के लिए "बंद" लिखकर भेजें या ऑफ़िस नंबर पर बताएँ