उपयोग की शर्तें
सेवा
Ask Medha AI शिक्षिका मेधा मैम के साथ, छात्र के अपने फ़ोन पर, उसकी अपनी किताब के शब्दों में पढ़ाता है। आज खुले कार्यक्रम, उनकी कीमत और अवधि “हमारे कोर्स” पेज पर हैं।
खाता
खाता छात्र के मोबाइल नंबर और अभिभावक की सहमति से बनता है। लॉग-इन मोबाइल नंबर और PIN से होता है। खाता एक फ़ोन पर चलता है; नया फ़ोन 30 दिन में एक बार लॉग-इन करके खाता ले सकता है, और अभिभावक को बताया जाता है। दूसरी बार लॉग-इन करने पर पहला सत्र बंद हो जाता है।
Bihar Board Booster – Class 10th में केवल भारतीय मोबाइल नंबर (+91) से पंजीकरण होता है; CBSE Board Booster – Class 10th में किसी भी देश का नंबर चलता है।
मुफ़्त अवधि में बना खाता अवधि खत्म होने पर, पैक न लिया हो तो, बंद हो जाता है — मिटता नहीं, पूरी पढ़ाई सुरक्षित रहती है — और पैक लेते ही खुल जाता है; उसे अलग ट्रायल नहीं मिलता। पैक के बिना खाता लॉग-इन रहता है, पर पाठ, अभ्यास और टेस्ट पूरे पैक से ही खुलते हैं — भुगतान से या एक्सेस कोड से।
भुगतान
कीमत भुगतान से पहले दिखती है, पूरे कार्यक्रम के लिए; कुछ भी अपने आप दोबारा नहीं कटता। भुगतान Razorpay से होता है — UPI, कार्ड और नेट बैंकिंग। भुगतान की पुष्टि होते ही पूरा पैक खुल जाता है, और क्रमांकित रसीद ऐप में मिलती है। यह भुगतान की रसीद है, GST इनवॉइस नहीं।
पैसे वापसी
भुगतान के बाद पैसे वापस नहीं होते — न पूरे, न आंशिक। हमेशा वापस: एक ही पैक के लिए दूसरी बार हुआ भुगतान, पैसा कटा पर पैक नहीं खुल पाया, और भुगतान के बाद बंद किया गया कार्यक्रम — उसी खाते में, Razorpay से।
उचित उपयोग
पाठ और पैक छात्र की अपनी पढ़ाई के लिए हैं। एक खाता एक छात्र के लिए है।
संपर्क
सुमन पाण्डेय, +91 70911 60555, hello@askmedha.com, गार्डेनिया ग्लोरी, सेक्टर 46, नोएडा, उत्तर प्रदेश 201301।