AskMedha

CBSE Class 10 · Hindi B · board exam 2027

CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2025

The board’s 2025 question paper, set 4/4/1 — all 40 questions as printed; 5 objective answers from the board’s own key; full model answers for 3 written questions, how the answer begins for 32 more. Each question names its chapter, where that chapter’s most-asked questions are.

Full marks 80 · Time 3 h

Section A · Objective questions (5)

  1. कंपनी बाग के मुहाने पर धर रखी गई है यह 1857 की तोप इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह साल में चमकाई जाती है दो बार। सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी उन्हें बताती है यह तोप कि मैं बड़ी जबर उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में प्रयुक्त तोप को किसने बनवाया था?

    • (A) झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने
    • (B) ईस्ट इंडिया कंपनी ने ✓
    • (C) बहादुरशाह ज़फ़र ने
    • (D) मंगल पांडे ने

    Answer (the board’s key): (B)

  2. कंपनी बाग के मुहाने पर धर रखी गई है यह 1857 की तोप इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह साल में चमकाई जाती है दो बार। सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी उन्हें बताती है यह तोप कि मैं बड़ी जबर उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में काव्यांश के आधार पर तोप की विशेषता थी :

    • (A) बहुत सुंदर और बढ़िया थी
    • (B) पर्यटक उसे देखने आते थे
    • (C) अपनी क्षमता पर गर्व था ✓
    • (D) वर्ष में दो बार चमकाया जाता था

    Answer (the board’s key): (C)

  3. कंपनी बाग के मुहाने पर धर रखी गई है यह 1857 की तोप इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह साल में चमकाई जाती है दो बार। सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी उन्हें बताती है यह तोप कि मैं बड़ी जबर उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में वर्ष में तोप चमकाने के दिन होंगे : I. गाँधी जयंती II. स्वतंत्रता दिवस III. नववर्ष दिवस IV. गणतंत्र दिवस विकल्प :

    • (A) I - III
    • (B) II - IV ✓
    • (C) I - II
    • (D) III - IV

    Answer (the board’s key): (B)

  4. कंपनी बाग के मुहाने पर धर रखी गई है यह 1857 की तोप इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह साल में चमकाई जाती है दो बार। सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी उन्हें बताती है यह तोप कि मैं बड़ी जबर उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में हमारे शूरवीरों को मौत के घाट उतारने वाली 'तोप' को हमने सँभालकर क्यों रखा है?

    • (A) आज़ादी की जंग का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण
    • (B) अंग्रेजों के अत्याचारों का प्रमाण होने के कारण
    • (C) एक विशाल और ऐतिहासिक तोप होने के कारण
    • (D) स्वतंत्रता विरोधी ताकतों से सावधान रहने की सीख देने के कारण ✓

    Answer (the board’s key): (D)

  5. कंपनी बाग के मुहाने पर धर रखी गई है यह 1857 की तोप इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह साल में चमकाई जाती है दो बार। सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी उन्हें बताती है यह तोप कि मैं बड़ी जबर उड़ा दिए थे मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे अपने ज़माने में 'कंपनी बाग के मुहाने पर' - पंक्ति में प्रयुक्त 'मुहाने' शब्द का अर्थ है :

    • (A) प्रवेश द्वार ✓
    • (B) बीचोंबीच
    • (C) अंतिम द्वार
    • (D) बाईं तरफ

    Answer (the board’s key): (A)

Section B · Written questions (35)

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अछूता नाम नहीं और असम में तो ये मनोरंजन का दूसरा नाम है। देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी तरह का अनोखा, चलता-फिरता रंगमंच जो खानाबदोश जिंदगी जीता है। जिसका आज यहाँ ठौर, तो कल वहाँ ठिकाना इसलिए इसे भ्रमण थियेटर भी कहते हैं। असम में फिल्मों से ज्यादा मोबाइल थियेटर लोकप्रिय है। असम के लेखकों और कलाकारों के लिए ये थियेटर किसी संजीवनी से कुछ कम नहीं हैं। ट्रकों पर खाने-पीने से लेकर स्टेज, कुर्सी, पोशाक, तकनीकी उपकरणों समेत सारे सामानों से लदकर ये आठ से नौ महीनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन करते हैं। रूपरेखा भले ही नाटक की हो, पर इसका स्टाइल पूरा फिल्मी है। फिल्मों की तरह इन थियेटरों में दिखाए जाने वाले नाटकों का भी बैनर, पोस्टर लगाकर खूब प्रचार होता है। थियेटर शब्द सुनकर आमतौर पर गंभीर विषयवस्तु और श्वेत-श्याम स्टेज के नाटकों का खाका मस्तिष्क में उभरता है। ये घुमक्कड़ रंगमंच मंचन भले ही नाटकों का करते हैं, लेकिन इनमें पटकथा से लेकर नाच-गाना, एक्शन, इमोशन हर तरह का फिल्मी मसाला होता है। अभिनय और प्रस्तुति के मामले में यहाँ मनोरंजन से कोई समझौता नहीं होता। टी.वी., केबल चैनलों और नई तकनीकों का इसके बाज़ार पर भी असर पड़ा है। बाज़ार और तकनीकी चहलकदमी ने इसका रूप ही नहीं रुख भी बदल दिया है लेकिन फिर भी इंटरनेट की तकनीकी आँधी इसके तंबू को उखाड़ नहीं पाई है। इसकी वजह है इसकी विविधता में वास्तविकता। पुरानी लाइटिंग, साउंड, तकनीकी उपकरणों के बावजूद इनके सेट एकदम असली लगते हैं और उस पर कलाकारों की जीवंत और उम्दा प्रस्तुति की तो बात ही क्या! अपनी मौलिकता की वजह से समय की रेत पर आज भी अपनी पहचान के साथ स्थिर खड़ा है। (i) मोबाइल थियेटर से क्या अभिप्राय है? (A) मोबाइल पर देखे जाने वाला थियेटर (B) मोबाइल की सहायता से बना थियेटर (C) चलते-फिरते देखे जाने वाला थियेटर (D) चलता-फिरता थियेटर (ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : असम के लेखकों, कलाकारों के लिए मोबाइल थियेटर संजीवनी है। कारण : मोबाइल थियेटर उन्हें आत्मिक, सामाजिक और आर्थिक संतुष्टि प्रदान करता है। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं। (B) कारण सही है किंतु कथन गलत है। (C) कथन सही है किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है। (iii) मोबाइल थियेटर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं : (I) मोबाइल थियेटर फिल्मी मसालों से युक्त होते हैं। (II) मोबाइल थियेटर असम में मनोरंजन का एकमात्र साधन हैं। (III) बाज़ारवाद और तकनीक का प्रभाव मोबाइल थियेटरों पर भी पड़ा है। विकल्प : (A) केवल (II) सही है। (B) केवल (III) सही है। (C) (I) और (II) सही हैं। (D) (I) और (III) सही हैं। (iv) मोबाइल थियेटर पारंपरिक थियेटर से किस प्रकार भिन्न हैं? 25-30 शब्दों में लिखिए। (v) समय की रेत पर मोबाइल थियेटर की पहचान को स्थिर रखने वाली कौन-सी विशेषता है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।

    Medha Ma’am

    Medha Ma’am

    AskMedha’s AI teacher

    Model answer · Unseen passage, mobile theatre

    1. 1.(i) (D) चलता-फिरता थियेटर1 mark
    2. 2.(ii) (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।1 mark
    3. 3.(iii) (D) (I) और (III) सही हैं।1 mark
    4. 4.(iv) पारंपरिक थियेटर में गंभीर विषयवस्तु और श्वेत-श्याम स्टेज होता है, जबकि मोबाइल थियेटर में नाच-गाना, एक्शन, इमोशन जैसा फिल्मी मसाला होता है। यह जगह-जगह घूमकर प्रदर्शन करता है।2 marks
    5. 5.(v) मोबाइल थियेटर की पहचान को स्थिर रखने वाली विशेषताएँ ये हैं— 1. मौलिकता और विविधता में वास्तविकता: पुरानी लाइटिंग और साउंड के बावजूद इसके सेट एकदम असली लगते हैं। 2. कलाकारों की जीवंत और उम्दा प्रस्तुति, जिसमें मनोरंजन से कोई समझौता नहीं होता।2 marks
    • बहुविकल्पीय प्रश्नों में विकल्प का अक्षर और उसका पूरा कथन, दोनों लिखिए।
    • प्रश्न (iv) में पारंपरिक और मोबाइल थियेटर, दोनों की तुलना विषयवस्तु और मंच के आधार पर 25-30 शब्दों में कीजिए।
    • प्रश्न (v) में दो विशेषताएँ, जैसे मौलिकता और कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति, अलग-अलग बिंदुओं में लिखिए।

    Marks split as in the board’s published marking scheme

  2. 2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : जलवायु परिवर्तन के साथ जैसे-जैसे मौसम का ‘पैटर्न’ समुद्र के स्तर को प्रभावित कर रहा है, नदी प्रणालियों में भूकम्प से होने वाले महाविनाशकारी परिवर्तनों को समझना अपरिहार्य हो चला है। धरती लगातार हिल रही है। पहाड़ों में दरारें पड़ रही हैं। नदियाँ वैसे भी, विशेष रूप से मार्ग और प्रवाह में परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होती हैं। भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, जिससे संपत्ति, कृषि और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान पहुँच सकता है। हाल में, जब अध्येताओं की एक टीम ने ढाका से सौ किलोमीटर दक्षिण में नदी की पुरानी मुख्यधारा खोजने के लिए सैटेलाइट चित्रों का इस्तेमाल किया तो उस इलाके में भूकम्पीय संकेत-चिह्न मिले। इस क्षेत्र में गंगा और ब्रह्मपुत्र की प्लेटें करीब होने से यहाँ अक्सर तेज भूकम्प आते रहते हैं। डेल्टा वाले नदी क्षेत्र में उच्च तीव्रता का भूकम्प आने पर प्रवाह का रास्ता पूरी तरह बदल सकता है। वहाँ तबाही इसलिए बहुत भयावह होगी, क्योंकि अब उस क्षेत्र में लाखों की घनी बसावट है। भूकम्पीय गतिविधियों और नदियों के प्रवाह पर बारीक नजर रखे हुए वैज्ञानिक लगातार ऐसे जोखिम वाले तमाम वैश्विक क्षेत्रों की पहचान करने में जुटे हैं। सब कुछ के बावजूद, किसी भूकम्प के सटीक मापदंडों या किसी भी क्षण नदी के बहाव के बारे में पूर्वानुमान लगाना असंभव है। (i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए : कथन : नदी प्रणालियों में भूकम्पीय विनाशकारी बदलावों को समझना अनिवार्य हो गया है। कारण : भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं। (B) कथन सही है लेकिन कारण गलत है। (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है। (D) कथन गलत है किंतु कारण सही है। (ii) अध्ययनकर्ताओं को ढाका के दक्षिण में नदी की मुख्यधारा खोजते हुए क्या जानकारी मिली? (A) उस क्षेत्र के पहाड़ों में दरारें मिलीं (B) उस क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी मिली (C) नदी की पुरानी मुख्यधारा इस क्षेत्र से गायब हो चुकी है (D) उस इलाके में नदी की पुरानी मुख्यधारा के संकेत-चिह्न मिले (iii) डेल्टा वाले क्षेत्र में तीव्र भूकम्प आने से होगा : (I) नदी-मार्ग बदल सकता है (II) भयानक तबाही होगी (III) उन क्षेत्रों में घनी बसावट हो सकती है (IV) वहाँ अक्सर तेज भूकम्प आते रहेंगे विकल्प : (A) I - II (B) II - III (C) III - IV (D) I - IV (iv) भूकम्प के सटीक मापदंड और नदी के बहाव का पूर्वानुमान लगाना असंभव क्यों है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए। (v) पृथ्वी में हो रही लगातार भीतरी हलचल के कौन-से परिणाम हो रहे हैं और हो सकते हैं?

    Medha Ma’am

    Medha Ma’am

    AskMedha’s AI teacher

    Model answer · unseen passage, earthquakes and rivers

    1. 1.(i) (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।1 mark
    2. 2.(ii) (B) उस क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी मिली।1 mark
    3. 3.(iii) (A) I - II1 mark
    4. 4.(iv) भूकम्प के सटीक मापदंड और नदी के बहाव का पूर्वानुमान लगाना निम्नलिखित कारणों से असंभव है : 1. धरती के भीतर होने वाली गतिविधियों की सटीक जानकारी हमें नहीं होती, इसलिए पूर्वानुमान लगाना असंभव है। 2. धरती लगातार हिल रही है और परिवर्तनों की संख्या इतनी अधिक है कि उनसे कोई भी निष्कर्ष निकालना कठिन है।2 marks
    5. 5.(v) पृथ्वी की लगातार भीतरी हलचल के कारण धरती हिल रही है और पहाड़ों में दरारें पड़ रही हैं। इससे आने वाले भूकम्पों से लोगों और घरों को क्षति पहुँचती है तथा संपत्ति, कृषि और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान हो सकता है। भूकम्प से नदी का मार्ग बदल जाने पर घनी बसावट वाले क्षेत्रों में भयानक तबाही हो सकती है।2 marks
    • बहुविकल्पीय प्रश्नों में विकल्प का अक्षर और उसका पूरा कथन, दोनों लिखिए।
    • प्रश्न (iv) में दो अलग-अलग बिंदु लिखिए : धरती के भीतर की गतिविधियों की सटीक जानकारी न होना और परिवर्तनों की संख्या अधिक होने से निष्कर्ष निकालना कठिन होना।
    • प्रश्न (v) में संपत्ति, कृषि और बुनियादी ढाँचे के नुकसान के साथ नदी-मार्ग बदलने से होने वाली तबाही भी लिखिए।

    Marks split as in the board’s published marking scheme

  3. Q 3(i)Short answer1 markCh. 1: पदबंध

    बच्चे झूमते-गाते हुए चल रहे थे। (क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए)

    Medha Ma’am

    Medha Ma’am

    AskMedha’s AI teacher

    Model answer · grammar, adverbial phrase

    1. 1.झूमते-गाते हुए1 mark
    • वाक्य में क्रिया 'चल रहे थे' की विशेषता बताने वाला पद ही पदबंध होगा।
    • पूरा पदबंध 'झूमते-गाते हुए' लिखें, केवल एक शब्द न लिखें।

    Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme

  4. Q 3(ii)Short answer1 markCh. 1: पदबंध

    किसी को आगे-पीछे की खबर न थी। (संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए)

    How the model answer begins

    1. संज्ञा पदबंध — 'आगे-पीछे की खबर' (इसका मुख्य पद संज्ञा 'खबर' है)।

    The full answer from Medha Ma’am →
  5. Q 3(iii)Short answer1 markCh. 1: पदबंध

    छींट की सस्ती साड़ी में लिपटी नायिका ने गायिका को पीछे छोड़ दिया। (विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए)

    How the model answer begins

    1. छींट की सस्ती साड़ी में लिपटी - यह विशेषण पदबंध है जो 'नायिका' की विशेषता बताता है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  6. Q 3(iv)Short answer1 markCh. 1: पदबंध

    बाज़ार के चौराहे से लाल बालों वाला एक सिपाही चला आ रहा था। (संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए)

    How the model answer begins

    1. वाक्य में संज्ञा पदबंध है - 'लाल बालों वाला एक सिपाही'।

    The full answer from Medha Ma’am →
  7. Q 3(v)Short answer1 markCh. 1: पदबंध

    इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। (क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए)

    How the model answer begins

    1. छोड़कर चले गए हैं

    The full answer from Medha Ma’am →
  8. मैं इरादा करता कि आगे से खूब जी लगाकर पढ़ूँगा। (सरल वाक्य में बदलिए)

    How the model answer begins

    1. मैं आगे से खूब जी लगाकर पढ़ने का इरादा करता हूँ।

    The full answer from Medha Ma’am →
  9. मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार नहीं कर सकता था। (संयुक्त वाक्य में परिवर्तित कीजिए)

    How the model answer begins

    1. संयुक्त वाक्य: मैं फटकार और घुड़कियाँ खाता था, फिर भी खेल-कूद का तिरस्कार नहीं कर सकता था।

    The full answer from Medha Ma’am →
  10. मैं मज़े से खेलता रहा और दरजे में भी अव्वल आया। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए)

    How the model answer begins

    1. यह वाक्य संयुक्त वाक्य है, क्योंकि इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्य 'मैं मज़े से खेलता रहा' और 'दरजे में भी अव्वल आया' समुच्चयबोधक अव्यय 'और' से जुड़े हैं।

    The full answer from Medha Ma’am →
  11. जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके लौटा तो भाई साहब ने तलवार खींच ली। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए)

    How the model answer begins

    1. मिश्र वाक्य

    The full answer from Medha Ma’am →
  12. मौका पाते ही हॉस्टल से निकलकर मैं मैदान में आ जाता। (मिश्र वाक्य में बदलिए)

    How the model answer begins

    1. ज्यों ही मुझे मौका मिलता, त्यों ही मैं हॉस्टल से निकलकर मैदान में आ जाता।

    The full answer from Medha Ma’am →
  13. Q 5Short answer4 marksCh. 3: समास

    ‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4x1 = 4 (क) (i) ‘स्वाधीन’ समस्त पद का विग्रह करके भेद भी लिखिए। (ii) ‘निस्संदेह’ समस्त पद किस समास का उदाहरण है? (iii) ‘नीलगगन’ समस्त पद किस समास का उदाहरण है और कैसे? (ख) समस्तपद बनाकर भेद का नाम लिखिए : (iv) तीन वेणियों (नदियों) का संगम स्थल (v) ठंडा या गर्म

    How the model answer begins

    1. स्वाधीन – स्व के अधीन; यह तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष) है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  14. Q 6(i)Short answer1 markCh. 4: मुहावरे

    रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए : पढ़ाई के लिए इतनी मेहनत! उतनी मेहनत से तो मुझे ________

    How the model answer begins

    1. पढ़ाई के लिए इतनी मेहनत! उतनी मेहनत से तो मुझे दिन में तारे दिखाई देने लगें।

    The full answer from Medha Ma’am →
  15. Q 6(ii)Short answer1 markCh. 4: मुहावरे

    रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए : मैं कमरे में इस तरह ________ कि माँ को खबर न हो

    How the model answer begins

    1. मैं कमरे में इस तरह दबे पाँव आया कि माँ को खबर न हो।

    The full answer from Medha Ma’am →
  16. Q 6(iii)Short answer1 markCh. 4: मुहावरे

    ‘व्यर्थ में लिखना’ अर्थ को व्यक्त करने वाला मुहावरा लिखिए

    How the model answer begins

    1. मुहावरा: सिर पर खड्ग लटकना (सिर पर तलवार लटकना)। वाक्य-प्रयोग: बाढ़ के दिनों में नदी किनारे रहने वालों के सिर पर हमेशा खड्ग लटकता रहता है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  17. Q 6(iv)Short answer1 markCh. 4: मुहावरे

    ‘खून जलाना’ मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए

    How the model answer begins

    1. किसान ने दिन-रात खेतों में मेहनत करके जो गाढ़ी कमाई जोड़ी थी, उसे वह फ़िज़ूलखर्ची में नहीं उड़ाना चाहता।

    The full answer from Medha Ma’am →
  18. Q 6(v)Short answer1 markCh. 4: मुहावरे

    आज मैं बीमार हो जाऊँ, तो तुम्हारे हाथ-पाँव फूल जाएँगे। इस वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे को छाँटकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए

    How the model answer begins

    1. वाक्य में प्रयुक्त मुहावरा 'हाथ-पाँव फूलना' है, जिसका अर्थ है 'घबरा जाना'।

    The full answer from Medha Ma’am →
  19. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर दीजिए : 5x1 = 5 दुनिया कैसे वजूद में आई? पहले क्या थी? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। (i) धरती के बारे में क्या कहा गया है? (A) धरती मानव की है (B) धरती का अस्तित्व पहले से है (C) धरती सबकी साझी है (D) धरती सहनशीला है (ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन : पहले धरती पर प्रत्येक जीव-जंतु अपना अधिकार समझते और मिलजुलकर रहते। कारण : ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना में विश्वास रखते थे। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं। (B) कथन सही है लेकिन कारण गलत है। (C) कथन गलत है किंतु कारण सही है। (D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है। (iii) संयुक्त परिवारों की वर्तमान में क्या स्थिति है? (A) एकल परिवारों में सिमटना (B) स्वार्थ का हावी होना (C) परस्पर मिलनसारिता (D) सभी एक-दूसरे के सहायक (iv) बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव हुआ : (A) समुद्र को धकेलना शुरू हुआ (B) सब अपने लिए स्थान खोजने लगे (C) संसाधनों की खोज शुरू हुई (D) लूट-पाट बढ़ने लगी (v) कॉलम-1 और कॉलम-2 को सुमेलित करके सही उत्तर चुनिए : कॉलम-1 1. प्रदूषण ने 2. बढ़ती आबादी ने 3. परिवार की कॉलम-2 I. पेड़ साफ़ कर दिए II. परिभाषा बदल गई III. पक्षियों को बेघर किया विकल्प : (A) 1-II, 2-I, 3-III (B) 1-I, 2-III, 3-II (C) 1-II, 2-III, 3-I (D) 1-III, 2-I, 3-II

    How the model answer begins

    1. (i) (C) धरती सबकी साझी है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  20. पढ़ाई के प्रति बड़े भाई साहब और छोटे भाई की सोच में क्या अंतर था? ‘बड़े भाई साहब’ पाठ के आधार पर लिखिए

    How the model answer begins

    1. पढ़ाई को लेकर बड़े भाई साहब और छोटे भाई की सोच बिलकुल अलग थी। बड़े भाई साहब पढ़ाई को बहुत गंभीरता से लेते थे। वे किताबी ज्ञान की जगह जीवन के अनुभव को अधिक महत्त्व देते थे और मानते थे कि इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़…

    The full answer from Medha Ma’am →
  21. ‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ में लेखक द्वारा कई आंदोलनकारियों का उल्लेख हुआ है, जिनसे हम साधारणतः अपरिचित हैं। इसके पीछे लेखक का क्या दृष्टिकोण हो सकता है?

    How the model answer begins

    1. 'डायरी का एक पन्ना' पाठ में लेखक सीताराम सेकसरिया ने कई अपरिचित आंदोलनकारियों का उल्लेख इसलिए किया है, ताकि पाठकों को इन अपरिचित स्वतंत्रता सेनानियों के उल्लेखनीय योगदान से अवगत कराया जा सके। लेखक यह दिखाना चाहते हैं कि…

    The full answer from Medha Ma’am →
  22. ‘प्रेम सबको जोड़ता है।’ ‘तताँरा-वामीरों कथा’ के आधार पर इस कथन को स्पष्ट कीजिए

    How the model answer begins

    1. प्रेम सबको जोड़ता है, क्योंकि प्रेम हृदय का उदात्त भाव है। यह धर्म, जाति, सामाजिक बंधनों और रूढ़ियों से परे होता है। तताँरा पासा गाँव का था और वामीरो लपाती गाँव की थी। वहाँ की रीति के अनुसार विवाह के लिए दोनों का एक ही…

    The full answer from Medha Ma’am →
  23. ‘गिन्नी का सोना’ पाठ में दिए गए प्रसंग के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए

    How the model answer begins

    1. ‘गिन्नी का सोना’ प्रसंग का महत्त्व यह है कि यह बताता है कि समाज को उदात्त रूप प्रदान करने के लिए आदर्शों को अपनाना आवश्यक है। शुद्ध आदर्श शुद्ध सोने जैसे होते हैं और व्यावहारिकता ताँबे जैसी होती है। जब व्यावहारिकता का…

    The full answer from Medha Ma’am →
  24. Q 10(i)Short answer2 marksCh. 1: साखी (कबीर)

    कबीर के, निंदक को पास रखने वाले विचार से आप कहाँ तक सहमत हैं और क्यों?

    How the model answer begins

    1. मैं कबीर के निंदक को पास रखने वाले विचार से पूरी तरह सहमत हूँ, क्योंकि निंदक व्यक्ति के साथ रहने से हमें अपनी कमियों को जानने तथा उन्हें सुधारने का अवसर मिलता है। कबीर कहते हैं— 'निंदक नेड़ा राखिये, आँगण कुटी बँधाइ',…

    The full answer from Medha Ma’am →
  25. किसी भी देश के विकास के लिए उदार व्यक्तियों की आवश्यकता होती है, कैसे? ‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर लिखिए

    How the model answer begins

    1. किसी भी देश के विकास के लिए उदार व्यक्तियों की आवश्यकता होती है, क्योंकि परस्पर सहयोग, मेल-मिलाप और परोपकार जैसे उदार व्यक्ति के गुण देश के विकास के लिए आवश्यक हैं। 'मनुष्यता' कविता कहती है — 'वही मनुष्य है कि जो मनुष्य…

    The full answer from Medha Ma’am →
  26. ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता में कवि ने पर्वत की विशालता को किस प्रकार चित्रित किया है? स्पष्ट कीजिए

    How the model answer begins

    1. कवि ने पर्वत को 'मेखलाकार' अर्थात् करधनी के आकार का बताकर उसकी विशालता चित्रित की है। पर्वत प्रदेश में पहाड़ों की अपार श्रृंखला दूर-दूर तक फैली है, जो करधनी की तरह धरती को घेरे हुए लगती है। ये ऊँचे पर्वत अपने 'महाकार'…

    The full answer from Medha Ma’am →
  27. ‘आत्मत्राण’ कविता की प्रार्थना अन्य प्रार्थनाओं से अलग कैसे है? स्पष्ट कीजिए

    How the model answer begins

    1. ‘आत्मत्राण’ कविता की प्रार्थना अन्य प्रार्थनाओं से अलग है, क्योंकि अन्य प्रार्थनाओं में लोग ईश्वर से सहायता और दुखों से मुक्ति माँगते हैं। इसके विपरीत कवि ईश्वर से किसी प्रकार की सहायता के स्थान पर आस्था, साहस, पौरुष और…

    The full answer from Medha Ma’am →
  28. हरिहर काका को वृद्धावस्था में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा? बुजुर्गों के खुशहाल जीवन के लिए आप क्या सुझाव देंगे?

    How the model answer begins

    1. परेशानियाँ: वृद्धावस्था में हरिहर काका के साथ अपने ही घर पर सौतेला व्यवहार हुआ। उन्हें न ठीक से भोजन मिलता था, न कोई उनकी सेवा करता था। उनकी ज़मीन पर उनके भाइयों और ठाकुरबारी के महंत, दोनों की नज़र थी। दोनों ने उनकी…

    The full answer from Medha Ma’am →
  29. ‘कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती।’ अपने आसपास से कोई उदाहरण देकर इस तथ्य की पुष्टि कीजिए

    How the model answer begins

    1. भाषा विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है, पर जहाँ मन मिल जाते हैं वहाँ कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती। खेलकूद तथा आपसी लगाव की स्थिति में भाषा आड़े नहीं आती। मेरे मोहल्ले में केरल से एक परिवार आया। उनका बेटा…

    The full answer from Medha Ma’am →
  30. आपका घनिष्ठ मित्र दूसरे मजहब का है, आपके घर में उसका स्वागत किस प्रकार होता है? विस्तार से लिखिए

    How the model answer begins

    1. मेरा घनिष्ठ मित्र दूसरे मजहब का है, फिर भी मेरे घर में उसका स्वागत परिवार के सदस्य की तरह प्रेम और आदर से होता है। जब वह आता है, तो मेरी माँ उसे प्यार से बैठाती हैं और उसकी पसंद का भोजन बनाती हैं। हम सब एक ही मेज़ पर…

    The full answer from Medha Ma’am →
  31. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (i) ओलिंपिक में मिला भारत को रजत पदक ..... • नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रचा इतिहास • खुशी की लहर • भारत का नाम रोशन (ii) ई-पुस्तकालय • पुस्तकालय का आधुनिक रूप • ई-पुस्तकालय के लाभ • ई-पुस्तकालय की सीमाएँ और भविष्य (iii) कड़ाके की ठंड और सड़क का कुत्ता ..... • ठंडी रात में कूँ-कूँ करता कुत्ता • मदद के हाथ • राहत के क्षण

    How the model answer begins

    1. तीनों संकेत-बिंदु क्रम से आए हैं: पहले पुस्तकालय का आधुनिक डिजिटल रूप, फिर कभी भी पढ़ने और कागज़ बचाने जैसे लाभ, अंत में इंटरनेट और आँखों से जुड़ी सीमाएँ तथा उज्ज्वल भविष्य।

    The full answer from Medha Ma’am →
  32. Q 13Short answer5 marksCh. 2: पत्र लेखन

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए : (i) आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा ओज/ओजस्विता हैं। आपके अनुरोध पर आपके विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या ने फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था कर दी है। अतः उन्हें धन्यवाद पत्र लिखिए। अथवा (ii) आप ओज/ओजस्विता हैं। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन समय पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

    How the model answer begins

    1. शुरुआत में 'सेवा में', प्रधानाचार्य महोदय का पद, विद्यालय का पता, दिनांक, विषय और 'महोदय' संबोधन लिखा है। अंत में 'सधन्यवाद', 'आपका आज्ञाकारी शिष्य', नाम 'ओज' और कक्षा लिखी है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  33. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (i) आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के हिंदी अध्यापक/अध्यापिका देव/देविका हैं। आप विद्यालय में अंतर्विद्यालय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ii) आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के छात्र/छात्रा देव/देविका हैं। भोजनावकाश के दौरान आपकी जैकेट खेल के मैदान में छूट गई थी। उसकी जानकारी देते हुए स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगाने के लिए एक सूचना लिखिए।

    How the model answer begins

    1. मुख्य भाग में बताया गया है कि जैकेट कब (आज भोजनावकाश के दौरान) और कहाँ (खेल के मैदान में) छूटी। उसकी पहचान (नीला रंग, ऊनी, प्रतीक-चिह्न, जेब में पहचान-पत्र) और उसे लौटाने का स्थान भी लिखा गया है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  34. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए : (i) स्थानीय पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जनहित में एक विज्ञापन तैयार कीजिए। अथवा (ii) गर्मी की छुट्टियों में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। अतः उसके लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।

    How the model answer begins

    1. विज्ञापन में यातायात के मुख्य नियम दिए गए हैं: हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, लाल बत्ती पर रुकना, मोबाइल का प्रयोग न करना और नशा करके वाहन न चलाना। इससे विषय-वस्तु पूरी होती है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  35. (i) ‘‘खेतों में भुट्टे की फसल देखकर हर कोई कहता- वाह! कितनी बढ़िया है। दो-चार दिन में काटने की तैयारी थी लेकिन ........’’ पंक्ति से शुरुआत करते हुए लगभग 100 शब्दों में लघुकथा को पूरा कीजिए। अथवा (ii) आप मोहल्ला सुधार समिति के सचिव अर्पण/अर्पणा हैं। पिछले दो दिनों से आपके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित है, अतः जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड के अध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।

    How the model answer begins

    1. कथा दी गई पंक्ति से शुरू होती है। 'लेकिन' के बाद संकट आता है (आँधी और ओलों से फसल का गिरना), फिर गाँववालों की मदद मिलती है और अंत में रामू का नुकसान कम हो जाता है। इस तरह कहानी का आरंभ, मध्य और अंत क्रम से पूरे होते हैं।

    The full answer from Medha Ma’am →

The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone

Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.

Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.