CBSE Class 10 · Hindi B · board exam 2027
CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2025
The board’s 2025 sample paper, set SQP-085 — all 20 questions as printed; 5 objective answers from the board’s own key. Each question names its chapter, where that chapter’s most-asked questions are.
Full marks 80 · Time 3 h
Section A · Objective questions (5)
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए घटे न हेल-मेल हाँ बढ़े न भिन्नता कभी अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे जीवन में निर्धारित लक्ष्य कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
- (A) संपर्क बढ़ाने से
- (B) साधन जुटाने से
- (C) सतत प्रयत्नशील रहने से ✓
- (D) लक्ष्य का ध्यान करने से
Answer (the board’s key): (C)
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए घटे न हेल-मेल हाँ बढ़े न भिन्नता कभी अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे कवि को किस बात का डर है ?
- (A) दूरियाँ बढ़ने की ✓
- (B) प्रेम कम होने की
- (C) सहयोग में कमी
- (D) एकता की भावना का
Answer (the board’s key): (A)
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए घटे न हेल-मेल हाँ बढ़े न भिन्नता कभी अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्प में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए। अभिकथन (A) - कवि मनुष्य के लिए मनुष्यता का होना अनिवार्य मानता है। कारण (R) - मनुष्यता के लिए संतोष का होना आवश्यक नहीं है।
- (A) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
- (B) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
- (C) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
- (D) कथन (A) सही है किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। ✓
Answer (the board’s key): (D)
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए घटे न हेल-मेल हाँ बढ़े न भिन्नता कभी अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे कवि समर्थ भाव किसे मानता है?
- (A) स्वार्थ भावना को सबल बनाना
- (B) कार्य में सफलता प्राप्त करना
- (C) कार्य के प्रति लगनशील रहना
- (D) स्वयं के साथ दूसरे को भी आगे बढ़ाना ✓
Answer (the board’s key): (D)
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए घटे न हेल-मेल हाँ बढ़े न भिन्नता कभी अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ‘क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी’ - पंक्ति का भाव है -
- (A) तर्कहीनता
- (B) भावुकता
- (C) नकारात्मकता
- (D) सकारात्मकता ✓
Answer (the board’s key): (D)
Section B · Written questions (15)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (क) उपर्युक्त गद्यांश किस विषयवस्तु आधारित है ? i. कृत्रिम बौद्धिकता पर ii. दुनिया के विकास पर iii. संगणक के प्रयोग पर iv. मानव अस्तित्व पर (ख) दिन दूनी, रात चौगुनी गति से प्रगति हो रही है- पंक्ति से आशय है ? i. बहुत ही तेजी से विकास ii. रात दिन काम करना iii. चारों तरफ विकास होना iv. बहुत अधिक विकास होना (ग) निम्नलिखित कथन और निष्कर्ष को ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्प से सही उत्तर चुनकर लिखिए - कथन - क्वांटम कंप्यूटर की क्षमता सुपर कंप्यूटर से भी अधिक है। निष्कर्ष - इससे विकास की गति को अधिक बल मिलेगा। i. कथन सही है लेकिन निष्कर्ष गलत है। ii. कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं। iii. कथन गलत है और निष्कर्ष सही है। iv. कथन और निष्कर्ष दोनों गलत हैं। (घ) जीवन को सरल बनाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को स्पष्ट कीजिए (ङ) अति-सूक्ष्मता का विज्ञान क्या है?
सूरज हमारी ऊर्जा की सारी कमियों को पूरा कर सकता है। यह एक विशाल रिएक्टर जैसा है। वैज्ञानिकों का प्रयास है कि कृत्रिम सूरज को धरती पर बनाया जाए। इसके लिए ये फ्यूजन तकनीक पर काम कर रहे हैं। सूर्य की चमक इंसानों के लिए हजारों साल से आश्चर्य की वजह रही है। लेकिन करीब सौ साल पहले नई खोज द्वारा पता चला कि सूर्य की बेशुमार ऊर्जा का कारण न्यूक्लियर फ्यूजन है। फिर वैज्ञानिकों ने सोचा कि अगर धरती पर उसी तरह का फ्यूजन कराया जाए जो सूर्य में हो रहा है तो बहुत कुछ बदल जाएगा और लोगों को बेशुमार ऊर्जा मिल जाएगी। आज दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर में ईंधन परीक्षण को शुरू कर दिया गया है। वैज्ञानिकों की एक टीम फ्रांस में फ्यूजन रिएक्टर को ताकत देने के लिए हाइड्रोजन के एक अत्यंत दुर्लभ रूप की क्षमता का परीक्षण कर रहे हैं। अगर उनका यह परीक्षण सफल होता है तो इससे दुनिया को क्लीन एनर्जी का एक बहुत बड़ा जरिया मिल जाएगा। इससे न केवल जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता घटेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा। न्यूक्लियर फ्यूजन लंबे समय तक वातावरण में मौजूद रहने वाले रेडियोधर्मी अपशिष्ट उत्पन्न नहीं करता। यह अक्षय ऊर्जा से भी अधिक विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत है। नाभिकीय संलयन द्वारा उत्पन्न ऊर्जा मानवजाति की लंबे समय से चली आ रही खोजों में सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह तुलनात्मक रूप से काफी स्वच्छ है। अर्थात यह कम कार्बन का उत्सर्जन करती है, साथ ही यह तकनीकी दक्षता के साथ सौ फीसदी स्वच्छ भी है। (क) उपर्युक्त गद्यांश की विषय-वस्तु है ? i. सौर ऊर्जा ii. स्वच्छ ऊर्जा iii. नाभिकीय ऊर्जा iv. रेडियोधर्मी ऊर्जा (ख) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए: कथन (A) - न्यूक्लियर फ्यूजन सौर ऊर्जा से भी विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत है । कारण (R) - इससे दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होगी। i. कथन (A) सही है,कारण (R) गलत है ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं। iii. कथन (A) सही है , और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है। iv. कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है। (ग) वैज्ञानिकों द्वारा कृत्रिम सूरज को धरती पर बनाने के पीछे कारण है - i. ऊर्जा की कमी दूर करने के लिए ii. पर्यावरण के लाभ के लिए iii. प्राकृतिक ऊर्जा संग्रह के लिए iv. फ्यूजन तकनीक को सिद्ध करने के लिए (घ) सूर्य को असीमित ऊर्जा का स्रोत क्यों माना जाता है ? (ङ) नाभिकीय ऊर्जा जीवाश्म ईंधनों से किस प्रकार भिन्न है ?
पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) वज़ीर अली की जांबाजी और साहसिक कारनामों से सभी परिचित थे- वाक्य में से विशेषण पदबंध चुनकर लिखिए। (ख) किसी वाक्य में संज्ञा पदबंध की पहचान कैसे की जा जाती है, उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (ग) सबकी सहायता करने वाले आप आज उदास क्यों हैं - वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। (घ) मैं खेलते-कूदते कक्षा पास कर लेता हूँ - वाक्य में पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए। (ङ) क्रिया पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) 'दादा को तार देने के सिवा तुम्हें और कुछ न सूझेगा' - वाक्य का भेद लिखिए। (ख) भीड़ की अधिकता के कारण पुलिस जुलूस को रोक नहीं सकी - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ग) उदाहरण द्वारा सरल एवं मिश्र वाक्य में अंतर स्पष्ट कीजिए। (घ) संयुक्त वाक्य में समुच्चयबोधक अव्यय की भूमिका स्पष्ट कीजिए। (ङ) गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा - वाक्य का भेद बताते हुए कारण स्पष्ट कीजिए।
'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) सामासिक पद अन्य व्याकरणिक पदों से किस प्रकार भिन्न होता है? (ख) तत्पुरुष समास में पूर्व पद और उत्तर पद की भूमिका स्पष्ट कीजिए। (ग) 'यथाशक्ति' अव्ययीभाव समास है कैसे? (घ) 'त्रिलोकीनाथ' सामासिक पद का विग्रह करते हुए भेद लिखिए। (ङ) द्विगु समास की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए।
'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के लिए .................... करनी पड़ती है। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।) (ख) समुद्र किनारे शाम को ततांरा रोज वामीरो की .................... था। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।) (ग) शैलेंद्र का मुरझाया हुआ चेहरा देखकर राज कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, "निकालो एक रुपया, पारिश्रमिक पूरा एडवांस।" पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए। (घ) 'काम तमाम कर देना और धूल में मिला देना मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए। (ङ) 'निराशा के बादल फटना' मुहावरे का वाक्य बनाइए।
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए- (क) मदालसा को थाने में भी मारा गया था- इस कथन से अंग्रेजी शासन की किस मानसिकता का पता चलता है? i. स्त्रियों पर हिंसा ii. दमनकारी नीति iii. बदले की भावना iv. अंग्रेजों की क्रूरता (ख) 'सब मिलाकर 105 स्त्रियाँ पकड़ी गई थी' कथन से निष्कर्ष निकलता है कि--- i. आंदोलन में पुरुषों की संख्या कम थी। ii. पुलिस स्त्रियों को अधिक गिरफ्तार कर रही थी। iii. मोनुमेट पर स्त्रियाँ आगे की पंक्ति में थी। iv. आंदोलन में स्त्रियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। (ग) इस गद्यांश का सूत्रधार आप किसे मानते है ? i. पूर्णोदास ii. मदालसा iii. सीताराम iv. जानकी देवी (घ) यहाँ बहुत आदमी चोट खाकर आए हैं और कई की हालत संगीन है - पंक्ति में 'संगीन' का अर्थ है- i. गंभीर ii. घायल iii. मूर्छित iv. नाजुक (ङ) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढिए तथा सर्वाधिक उचित विकल्प को चुन कर लिखिए : कथन (A) - डॉ दास गुप्ता उनकी देख-रेख तथा फोटो उतरवा रहे थे। कारण (R) वे आंदोलन के बारे में साक्ष्य एकत्रित कर रहे थे। i. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है ii. कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है iii. कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है iv. कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए - (क) 'मेरे देखते तुम बेराह न चलने पाओगे' - पंक्ति से बड़े भाई के कर्तव्य और अधिकार का पता कैसे चलता है? (ख) 'जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ' - ततांरा ने ऐसा क्यों कहा होगा ? (ग) शैलेंद्र ने राज कपूर की भावनाओं को शब्द दिए हैं, कैसे ? (घ) साआदत अली खाँ में देशभक्ति का अभाव था, स्पष्ट कीजिए।
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए – (क) प्रत्येक व्यक्ति की विशेषता उसके भीतर निहित होती है। कबीर की साखी से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (ख) जीवन में सुख-दुख धूप और बादल की तरह होते हैं। (ग) 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता से कोई एक उदाहरण देकर सिद्ध कीजिए। (घ) तोप जैसे लोगों का परिणाम भी तोप जैसा ही होता है, विचार व्यक्त कीजिए। (ङ) मनुष्य को अपने साहस और पुरुषार्थ पर भाग्य से अधिक भरोसा रखना चाहिए। 'आत्मत्राण' कविता के आधार पर सिद्ध कीजिए।
पूरक पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए – (क) भारत एक बहुधार्मिक समाज वाला देश है। सामाजिक सद्भाव के लिए 'टोपी शुक्ला' पाठ आपको कैसे मदद करता है? (ख) स्मृतियाँ सदैव सुखद होती है। 'सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक ने अपनी स्मृतियों को साझा किया है। आप भी इस प्रकार की कोई स्मृति साझा कर बताइए कि वह आपको क्यों अच्छी लगती है? (ग) आज शहरी एवं ग्रामीण जीवन में अकेलापन एक आम समस्या हो गई है। इससे कैसे मुक्त हुआ जा सकता है। 'हरिहर काका' पाठ के संदर्भ में युक्तियुक्त उत्तर दीजिए।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए – (i) चुनाव में मतदान का महत्व • चुनाव क्या है • चुनाव की आवश्यकता • मतदान का महत्व (ii) स्वच्छता में आम आदमी की भूमिका • स्वच्छता क्यों आवश्यक • स्वच्छता का स्वास्थ्य पर प्रभाव • हमारी भूमिका (iii) यांत्रिक सुविधाओं का पर्यावरण पर प्रभाव • यांत्रिक सुविधा से अभिप्राय • यंत्रों की अधीनता • पर्यावरण पर प्रभाव
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए – आप श्याम/दीपशिखा हैं। विद्यालय में भाषा प्रयोगशाला खुलवाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिससे विद्यार्थी भाषा की ध्वनियों को समझकर श्रवण एवं वाचन कौशल का विकास कर सकें। अथवा आप बी-43, आकाश विहार, दिल्ली निवासी राजन/रम्या हैं। हर साल होने वाली 'परीक्षा पर चर्चा' पर अपने विचार व्यक्त करते हुए किसी प्रतिष्ठित समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए– आप राहुल/रोशनी हैं। आप अपने स्कूल के विद्यार्थी परिषद के सचिव हैं। आपके स्कूल में अंतर्विद्यालयी 'वाद विवाद प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा आप वैशाली निवासी अमर/अविन हैं। आप अपने क्षेत्र के 'निवासी कल्याण संघ' के सचिव हैं। अपने क्षेत्र में लगने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए– आपने खेल सामग्री की एक नई दुकान खोली है। अपनी दुकान के बारे में जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। अथवा 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' के विषय में लोगों को जागरूक करते हुए सरकार की ओर से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
एक शाम जब मैं घर में बैठी थी तभी अचानक किसी ने ज़ोर से दरवाजा खटखटाया। मैं चौंक गया/गई.......................' पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए। अथवा आप शक्ति/संयम हैं। आप लालटेन गंज में रहते हैं। आपके क्षेत्र में पिछले एक महीने से बिजली की गंभीर समस्या चल रही है। इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone
Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 45 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.
Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.