CBSE Class 10 · Hindi B · board exam 2027
CBSE Class 10 Hindi B Question Paper 2023
The board’s 2023 question paper, set 4/1/3 — all 55 questions as printed; 43 objective answers from the board’s own key; full model answers for 3 written questions, how the answer begins for 6 more. Each question names its chapter, where that chapter’s most-asked questions are.
Section A · Objective questions (40)
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है । अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते थे, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है । उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता । फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी । उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं । गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था । समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए । यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है । गद्यांश में कंप्यूटर की तुलना में मोबाइल को अधिक हानिप्रद क्यों माना गया है ?
- (A) इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण आँखों पर बुरा असर पड़ता है ।
- (B) इसका स्क्रीन छोटा होने के कारण इसका रेडियेशन भी अधिक होता है ।
- (C) छोटा होने के कारण इस पर बिताए समय का हिसाब नहीं रखा जा सकता । ✓
- (D) छोटा होने के कारण इसके गुम जाने पर इसे खोजना मुश्किल होता है ।
Answer (the board’s key): (C)
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है । अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते थे, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है । उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता । फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी । उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं । गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था । समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए । यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है । टैब और मोबाइल पर रोक लगाने में सबसे बड़ी बाधा क्या है ?
- (A) माता-पिता तथा अभिभावकों का शिक्षित न होना ।
- (B) टैब और मोबाइल का पढ़ाई का हिस्सा होना । ✓
- (C) रोक लगाने के उपायों की जानकारी न होना ।
- (D) बच्चों का टैब और मोबाइल का आदी होना ।
Answer (the board’s key): (B)
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है । अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते थे, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है । उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता । फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी । उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं । गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था । समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए । यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है । निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए । कथन (A) – गैजेट्स के इस्तेमाल को लेकर एक जागरूकता अभियान आवश्यक है । कारण (R) – गैजेट्स वर्तमान में शिक्षा-व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है ।
- (A) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
- (B) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है ।
- (C) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है ।
- (D) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है । ✓
Answer (the board’s key): (D)
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है । अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते थे, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है । उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता । फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी । उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं । गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था । समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए । यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है । उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार किस देश के बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं ?
- (A) जापान
- (B) चीन
- (C) भारत ✓
- (D) अमेरिका
Answer (the board’s key): (C)
कम उम्र में स्क्रीन पर अधिक से अधिक समय बिताना बच्चों के लिए बेहद हानिकारक है । अब तक तो टीवी या कंप्यूटर ही था, जिसे माता-पिता या घर के बड़े लोग नियंत्रित कर सकते थे, मगर मोबाइल, टैब तो हाथ में होता है । उस पर कितना समय बिताया, यह आसानी से पता नहीं चलता । फिर अगर ये पढ़ाई का हिस्सा हो, तब भी कोई रोक-टोक भी कैसे की जा सकती है ? एक वक्त था, जब स्कूलों में बच्चों के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों ने बच्चों और स्मार्ट-फोन की दूरी हटा दी । उन दिनों माता-पिता ऐसी शिकायत करते हुए पाए गए कि आखिर 24 घंटे वे कैसे नज़र रख सकते हैं कि बच्चे क्या देख रहे हैं ? ऐसी रिपोर्ट भी आई हैं कि अपने देश में बच्चे सबसे अधिक फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं । गलत वेबसाइटों पर जाकर तथा उसे देखकर कई बच्चे ऐसे-ऐसे अपराध करने लगे हैं जिनके बारे में पहले सुना नहीं जाता था । समय आ गया है कि बच्चों के गैजेट्स इस्तेमाल करने को लेकर एक सुस्पष्ट सलाह के साथ देश में जागरूकता अभियान चलाया जाए । यदि समय के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है तो इन्हें नई-नई तकनीक से दूर नहीं किया जा सकता, मगर एक संतुलन भी आवश्यक है । कोरोना ने छोटे स्क्रीन के उपयोग को किस रूप में प्रभावित किया ?
- (A) छोटे स्क्रीन का उपयोग कम हो गया ।
- (B) छोटे स्क्रीन का उपयोग न्यूनतम हो गया ।
- (C) इसका उपयोग बिल्कुल अप्रभावित ही रहा ।
- (D) इसका उपयोग काफी अधिक बढ़ गया । ✓
Answer (the board’s key): (D)
‘स्वाति को जब मौका मिलता उसकी कॉपियों पर तस्वीरें बनाने लगती थी ।’ रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए ।
- (A) सरल वाक्य
- (B) संयुक्त वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य ✓
- (D) सामान्य वाक्य
Answer (the board’s key): (C)
‘तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े और वह शरमा गया ।’ - इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरित वाक्य कौन-सा है ?
- (A) जब तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े तो वह शरमा गया । ✓
- (B) तमाम बच्चों के खिलखिलाकर हँस पड़ने के कारण वह शरमा गया ।
- (C) तमाम बच्चों के खिलखिलाकर हँस पड़ते ही वह शरमा गया ।
- (D) तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस रहे थे इसलिए वह शरमा गया ।
Answer (the board’s key): (A)
‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ विषय पर आधारित निम्नलिखित कथनों में सही कथन छाँटकर लिखिए :
- (A) सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है । ✓
- (B) सरल वाक्य में एक मुख्य वाक्य और कई आश्रित उपवाक्य होते हैं ।
- (C) सरल वाक्यों में उसके प्रत्येक वाक्य का अपना स्वतंत्र अस्तित्व होता है ।
- (D) सरल वाक्यों को रूपांतरित करने पर उसका अर्थ भी बदल जाता है ।
Answer (the board’s key): (A)
निम्नलिखित में सरल वाक्य का उदाहरण नहीं है :
- (A) जीवन की समझ सिर्फ किताबें पढ़ने से ही नहीं आती ।
- (B) यदि मैं बीमार हो जाऊँ तो तुम्हारे हाथ-पाँव फूल जाएँगे । ✓
- (C) भाईजान को यह ग़रूर अपने दिल से निकाल देना चाहिए ।
- (D) अब मैं भाई साहब से महज एक दरजा नीचे हूँ ।
Answer (the board’s key): (B)
“उन्होंने मुझे गले से लगा लिया और मैं भावुक हो गया ।” रचना की दृष्टि से यह कैसा वाक्य है ?
- (A) साधारण वाक्य
- (B) सरल वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य
- (D) संयुक्त वाक्य ✓
Answer (the board’s key): (D)
“उन्होंने छोटी-छोटी खिड़कियों वाला चौबारा किराए पर ले रखा था।” वाक्य में रेखांकित पदबंध है -
- (A) विशेषण पदबंध ✓
- (B) क्रियाविशेषण पदबंध
- (C) संज्ञा पदबंध
- (D) सर्वनाम पदबंध
Answer (the board’s key): (A)
“उसने एक तूफ़ानी रात अपनी लहरों पर दौड़ते हुए तीन जहाजों को उठाकर गेंद की तरह तीन दिशाओं में फेंक दिया था।” (क) जहाजों को उठाकर (ख) लहरों पर दौड़ते हुए (ग) तीन दिशाओं में (घ) फेंक दिया था। उपर्युक्त पदबंधों में से क्रिया पदबंध का उदाहरण है / हैं -
- (A) केवल (क)
- (B) केवल (घ) ✓
- (C) (ख) और (घ)
- (D) (क) और (घ)
Answer (the board’s key): (B)
“वे एशिया के सबसे बड़े शोमैन के रूप में स्थापित हो चुके थे।” इस वाक्य में क्रिया पदबंध है -
- (A) एशिया के सबसे बड़े
- (B) सबसे बड़े शोमैन
- (C) के रूप में स्थापित
- (D) स्थापित हो चुके थे। ✓
Answer (the board’s key): (D)
“महंत की चिकनी-चुपड़ी बातों के भीतर की सच्चाई भी अब वह जान गए थे।” रेखांकित पदबंध का प्रकार है -
- (A) सर्वनाम पदबंध
- (B) विशेषण पदबंध
- (C) क्रियाविशेषण पदबंध
- (D) संज्ञा पदबंध
“अपने बच्चों को न पाकर वे खामोश और उदास हो गए।” रेखांकित पदबंध का भेद है -
- (A) संज्ञा पदबंध
- (B) सर्वनाम पदबंध
- (C) विशेषण पदबंध
- (D) क्रिया पदबंध
‘तीर मारना’ मुहावरे का उपयुक्त अर्थ है -
- (A) बड़ा काम करना ✓
- (B) तीर से मारना
- (C) अच्छा निशाना लगाना
- (D) निशानेबाज होना
Answer (the board’s key): (A)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : (I) हेकड़ी दिखाना - घमंड दिखाना (II) ठंडा पड़ना - शांत होना (III) सिर फिरना - अस्वस्थ होना (IV) बाट जोहना - प्रतीक्षा करना उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/कौन-से, युग्म गलत सुमेलित है/हैं ?
- (A) केवल (II)
- (B) केवल (III)
- (C) (I) और (II) ✓
- (D) (III) और (IV)
Answer (the board’s key): (C)
‘अस्तित्व को समाप्त कर देना’ अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा कौन-सा है ?
- (A) आग-बबूला हो जाना ।
- (B) नामो-निशान मिटा देना ✓
- (C) घाव पर नमक छिड़कना ।
- (D) ज़मीन पर पाँव न रखना ।
Answer (the board’s key): (B)
‘वह पहले भी कई बार पुलिस की ______ है ।’ रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए ।
- (A) धमाचौकड़ी मचाना
- (B) तार-तार करना
- (C) सिर पर कफन बाँधना
- (D) आँखों में धूल झोंकना ✓
Answer (the board’s key): (D)
‘बेकार वस्तु’ के लिए उपयुक्त मुहावरा है -
- (A) दूध की मक्खी ✓
- (B) गिद्ध दृष्टि
- (C) मुट्ठी भर
- (D) लगती बात
Answer (the board’s key): (A)
‘मेरे दरजे में आओगे लाला तो ये सारे ______ पड़ेंगे ।’ रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए ।
- (A) पापड़ बेलना ✓
- (B) पन्ने रंगना
- (C) फ़जीहत करना
- (D) चने चबाना
Answer (the board’s key): (A)
‘तत्पुरुष समास’ में कौन-सा पद प्रधान होता है ?
- (A) पूर्व पद
- (B) अन्य पद
- (C) उत्तर पद ✓
- (D) तीसरा पद
Answer (the board’s key): (C)
‘संगीतकार’ शब्द किस समास का उदाहरण है ?
- (A) तत्पुरुष समास ✓
- (B) बहुव्रीहि समास
- (C) कर्मधारय समास
- (D) द्वंद्व समास
Answer (the board’s key): (A)
‘अस्थिजाल’ का सही समास-विग्रह है -
- (A) अस्थि के लिए जाल
- (B) अस्थि रूपी जाल
- (C) अस्थि सम जाल
- (D) अस्थि का जाल ✓
Answer (the board’s key): (D)
निम्नलिखित में बहुव्रीहि समास का उदाहरण है :
- (A) फलानुसार
- (B) प्रमाणभूत
- (C) सहानुभूति
- (D) लम्बोदर ✓
Answer (the board’s key): (D)
‘पशुप्रवृत्ति’ शब्द का सही समास-विग्रह और भेद किस विकल्प में है ?
- (A) पशु या प्रवृत्ति - द्वंद्व समास
- (B) पशु की प्रवृत्ति - तत्पुरुष समास ✓
- (C) पशु में प्रवृत्ति - तत्पुरुष समास
- (D) पशु और प्रवृत्ति - द्वंद्व समास
Answer (the board’s key): (B)
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए : (क) हमारे पूर्वजों ने तोप जैसी अत्याचारी सत्ता को निस्तेज कर उखाड़ फेंका था । (ख) हमें सदा सजग-सतर्क रहना चाहिए ताकि तोप जैसी ताकतें पुनः अपना पैर न जमाएँ । (ग) विरासत से प्राप्त चीजें हमें सिर्फ अतीत की उपलब्धियों से परिचित कराती हैं । (घ) बीता समय कभी नहीं लौटता इसलिए हमें विरासत पर ध्यान नहीं देना चाहिए । उपर्युक्त कथनों में से सही कथन बताने के लिए दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प का चयन कीजिए :
- (A) (क) और (ख) ✓
- (B) (ख) और (ग)
- (C) (ग) और (घ)
- (D) (क) और (घ)
Answer (the board’s key): (A)
‘आत्मत्राण’ कविता में कवि ईश्वर से क्या चाहता है ?
- (A) सुख के क्षणों में परमात्मा की याद ✓
- (B) दुःख के क्षणों में एक सच्चा साथी
- (C) जीवन में दुःख के क्षणों का अभाव
- (D) जीवन में सुख के क्षणों का अभाव
Answer (the board’s key): (A)
‘तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र’ पाठ के आधार पर लिखिए कि भारतीय फिल्मों की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है ?
- (A) लोक तत्त्व का अभाव ✓
- (B) लोक कला का अभाव
- (C) लोक संगीत का अभाव
- (D) लोक कल्याण का अभाव
Answer (the board’s key): (A)
‘झेन की देन’ पाठ के संदर्भ में लिखिए कि मनोरुग्णता से बचाव कैसे किया जा सकता है ?
- (A) अमेरिका जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा-भावना का त्याग करके ।
- (B) अमेरिका जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा में आगे निकल कर ।
- (C) अतीत और भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जी कर । ✓
- (D) वर्तमान की चिंता त्याग अतीत और भविष्य में जी कर ।
Answer (the board’s key): (C)
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर इस तरफ आने पाए न रावन कोई तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे छू न पाए सीता का दामन कोई राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों काव्यांश में 'रावण' किसका प्रतीक है ?
- (A) अधर्म के मार्ग पर चलने वाले का
- (B) असत्य के मार्ग पर चलने वाले का
- (C) भारत के प्रति शत्रुता-भाव रखने वाले का ✓
- (D) भारत के प्रति सद्भावना रखने वाले का
Answer (the board’s key): (C)
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर इस तरफ आने पाए न रावन कोई तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे छू न पाए सीता का दामन कोई राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । उसके बाद दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) – देश की रक्षा का दायित्व केवल सैनिकों का है। कारण (R) – देशवासियों को राम-लक्ष्मण के समान राष्ट्र रूपी सीता की रक्षा करनी चाहिए ।
- (A) कथन (A) सही है तथा कारण (R) गलत है ।
- (B) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है । ✓
- (C) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं ।
- (D) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं ।
Answer (the board’s key): (B)
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर इस तरफ आने पाए न रावन कोई तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे छू न पाए सीता का दामन कोई राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों 'खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर' – का आशय है –
- (A) देश के लिए न्योछावर होने का उदाहरण रखना । ✓
- (B) रक्त-रंजित युद्ध में बढ़ चढ़कर भाग लेना ।
- (C) रक्त-रंजित युद्ध से बचने का प्रयास करना ।
- (D) देश हेतु आत्म बलिदान की जरूरत न होना ।
Answer (the board’s key): (A)
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर इस तरफ आने पाए न रावन कोई तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे छू न पाए सीता का दामन कोई राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों 'साथियों' संबोधन से किसे संबोधित नहीं किया गया है ?
- (A) देशवासियों को
- (B) साथी सैनिकों को
- (C) भावी सैनिकों को
- (D) प्रवासियों को ✓
Answer (the board’s key): (D)
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर इस तरफ आने पाए न रावन कोई तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे छू न पाए सीता का दामन कोई राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों काव्यांश में किसके हाथों को तोड़ने की बात की गई है ?
- (A) देश के प्रति गलत मंशा रखने वाले की ✓
- (B) देश के प्रति उदार मंशा रखने वाले की
- (C) सीता का अपहरण करने वाले व्यक्ति की
- (D) सीता को अपमानित करने वाले व्यक्ति की
Answer (the board’s key): (A)
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ। गद्यांश में आए 'झल्लाहट' शब्द का आशय है -
- (A) तताँरा के प्रति प्रेम-प्रदर्शन का उल्लास
- (B) तताँरा से छुटकारा पाने की व्याकुलता ✓
- (C) तताँरा के गीत सुनाने संबंधी आग्रह की खीझ
- (D) तताँरा से मिलने के उत्साह का क्षोभ
Answer (the board’s key): (B)
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ। वामीरो अपने मन को किसी अन्य दिशा में ले जाने का प्रयास क्यों कर रही थी ?
- (A) तताँरा का व्यक्तित्व उसे लुभा रहा था।
- (B) तताँरा के प्रति प्रेम से वह व्याकुल हो रही थी। ✓
- (C) तताँरा को वह गीत नहीं सुनाना चाहती थी।
- (D) तताँरा के साथ वह संबंध नहीं बनाना चाहती थी।
Answer (the board’s key): (B)
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ। तताँरा का व्यक्तित्व वामीरो के लिए था
- (A) प्रतिकूल
- (B) मनोनुकूल ✓
- (C) कष्टदायक
- (D) अशांतिदायक
Answer (the board’s key): (B)
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ। गद्यांश के अनुसार कौन-सा संबंध परंपरा के विरुद्ध माना गया है ?
- (A) दूर के गाँव में वर-कन्या का वैवाहिक संबंध
- (B) एक कुल के वर और कन्या का आपसी संबंध
- (C) दूसरे गाँव के वर और कन्या का वैवाहिक संबंध ✓
- (D) एक गाँव के ही वर और कन्या का वैवाहिक संबंध
Answer (the board’s key): (C)
वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाज़ा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ। निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए : कथन (A) : वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। कारण (R) : वह बेहद शांत, सभ्य और भोला था।
- (A) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
- (B) कथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) गलत है। ✓
- (C) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
- (D) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
Answer (the board’s key): (B)
Section B · Written questions (15)
पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है । अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा । एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है । उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे । पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा । ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी । यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है । यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है । चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी । वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है । सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है । ‘लाइफशिप’ मानव बीजों को किस रूप में संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है ?
- (A) रक्त के रूप में डी एन ए
- (B) लार के रूप में डी एन ए ✓
- (C) बीज के रूप में डी एन ए
- (D) सेल के रूप में डी एन ए
Answer (the board’s key): (B)
पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है । अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा । एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है । उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे । पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा । ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी । यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है । यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है । चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी । वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है । सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है । भविष्य में मानव अस्तित्व को संरक्षित करना संभव है -
- (A) सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के प्राणियों से मदद लेकर ।
- (B) सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के प्राणियों को मदद देकर ।
- (C) सौरमंडल को छोड़कर उससे आगे बीज बैंक स्थापित करके ।
- (D) सौरमंडल तथा उससे आगे भी बीज बैंक स्थापित करके । ✓
Answer (the board’s key): (D)
पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है । अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा । एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है । उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे । पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा । ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी । यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है । यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है । चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी । वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है । सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है । मानव मूल को चाँद पर मानव बीज बैंक के रूप में स्थापित करने जैसे प्रयास को क्या माना जा सकता है ?
- (A) काल्पनिक
- (B) वैज्ञानिक ✓
- (C) अवैज्ञानिक
- (D) वैचारिक
Answer (the board’s key): (B)
पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है । अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा । एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है । उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे । पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा । ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी । यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है । यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है । चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी । वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है । सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है । लाइफशिप कंपनी की स्थापना किस उद्देश्य से की गई है ?
- (A) एलियन्स को धरती पर मानव जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति के बारे में बताना परंतु उन्हें पृथ्वी से दूर रखना ।
- (B) एलियन्स को धरती पर मानव जैसी सर्वश्रेष्ठ कृति के बारे में बताना परंतु उन्हें चाँद पर ही रखना ।
- (C) पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को पुनर्जन्म देने की संभावना को जीवित रखना । ✓
- (D) पृथ्वी पर संपूर्ण विनाश की स्थिति में मानव को चाँद पर जीवित रखने की कोशिश करना ।
Answer (the board’s key): (C)
पृथ्वी पर लगातार मँडराते खतरे को देखते हुए एक अमेरिकी उद्यमी द्वारा एक इंसानी बीज बैंक को चाँद पर स्थापित करने की तैयारी हो गई है । अगर कभी इस धरती पर इंसान खत्म हो गए तो मानव सभ्यता को फिर शुरू करने में यह बैंक सहायक होगा । एक भी इंसान नहीं बचा, तो फिर बैंक का क्या होगा ? यह भी सोच लिया गया है । उस स्थिति में शायद कभी किसी और ग्रह से जीव या एलियन आएँगे और चाँद पर पहुँचकर उस बैंक के सहारे इंसान जैसी खूबसूरत कृति पुनः निर्मित करेंगे । पृथ्वी पर विनाश की स्थिति में मानव बीज बैंक ही मानव के पुनर्जन्म की संभावना को जीवित रखेगा । ऐसा स्वप्न देखने वाली कंपनी लाइफशिप की स्थापना 2019 में हो गई थी । यह कंपनी लार के रूप में लोगों का डी एन ए चाँद पर भेजने की पेशकश करती है । यह एक तरह से 99 डॉलर में चाँद के लिए एकतरफा टिकट है । चाँद पर आपकी लार मानव बीज बैंक में हमेशा के लिए रह जाएगी । वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो यह मानव डाटा या मानव अस्तित्व के मूल को हमेशा के लिए संरक्षित करने का काम है । सौरमंडल के विभिन्न हिस्सों में और शायद उससे आगे भी ऐसे किसी बैंक की स्थापना संभव है । निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (क) मानव बीज बैंक धरती पर इंसानी सभ्यता के नष्ट होने की स्थिति में उपयोगी होगा । (ख) मानव बीज बैंक चाँद पर सामान्य परिस्थितियों में भी सामान्य बैंक की तरह कार्यरत होगा । (ग) मानव बीज बैंक की चाँद पर स्थापना करने का विचार सर्वथा अवास्तविक और काल्पनिक है । (घ) मानव बीज बैंक की स्थापना नासा द्वारा किया गया एक विशेष अभियान है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / कौन-से, कथन सही है / सही हैं ?
- (A) केवल (क) ✓
- (B) केवल (ख)
- (C) (क) और (ग)
- (D) (ख) और (घ)
Answer (the board’s key): (A)
(वर्णनात्मक प्रश्न) 11. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (क) 'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर लिखिए कि परिश्रमी, जिम्मेदार और बुद्धिमान होने पर भी बड़े भाई साहब बार-बार असफल क्यों हो जाते थे ? (ख) पशु-पर्व में तताँरा के प्रति वामीरो की माँ का व्यवहार उचित था या अनुचित ? तर्क सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए । (ग) 'अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ में शेख अयाज़ के पिता के किस गुण का उल्लेख है ? क्या वह गुण वर्तमान में प्रासंगिक है ? कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए ।

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · Bade Bhai Sahab's repeated failure
- 1.(क) बड़े भाई साहब परिश्रमी, जिम्मेदार और बुद्धिमान थे, दिन-रात किताबें लेकर बैठे रहते थे, पर वे पाठ को बिना समझे-बूझे रटते थे। उनकी पढ़ाई में समझ और बुद्धि का विकास नहीं था, केवल अक्षर-अक्षर याद करने पर ज़ोर था। खेल-कूद से दूर रहकर की गई नीरस और तनावभरी पढ़ाई के कारण वे परीक्षा में अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाते थे और बार-बार फ़ेल हो जाते थे।3 marks
- 2.(ख) पशु-पर्व में वामीरो की माँ का व्यवहार अनुचित था। उसने रोती हुई वामीरो के साथ तताँरा को देखा तो आग-बबूला होकर सबके सामने उसे तरह-तरह से अपमानित किया। तताँरा एक नेक, मददगार और सबका आदर पाने वाला युवक था। बेटी की भावना समझे बिना केवल गाँव की रूढ़ि के कारण किसी का सार्वजनिक अपमान करना ठीक नहीं; वह शांति से बात कर सकती थी। (ग) पाठ में शेख अयाज़ के पिता की सभी जीवों के प्रति दया और संवेदनशीलता का उल्लेख है। भोजन करते समय उनकी बाजू पर एक काला च्योंटा चढ़ आया, तो वे भोजन छोड़कर उठे और बोले कि मैंने एक घरवाले को बेघर कर दिया है; वे उसे कुएँ पर उसके घर छोड़ने गए। यह गुण आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि आज मनुष्य जंगल काटकर और प्रदूषण फैलाकर पशु-पक्षियों को बेघर कर रहा है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है।3 marks
Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme
कबीर स्वयं को दुःखी और संसार को सुखी क्यों मानते हैं ? कारण स्पष्ट कीजिए

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · Kabir's sakhi, happy-sad world
- 1.कबीर संसार को सुखी इसलिए मानते हैं कि संसार के लोग केवल खाने-पीने और सोने में मग्न रहते हैं — "सुखिया सब संसार है, खायै अरू सोवै।" वे माया-मोह, धन और सांसारिक सुखों को ही सच्चा सुख मान लेते हैं। अपने अज्ञान के कारण वे स्वयं को सुखी समझते हैं।1 mark
- 2.कबीर स्वयं को दुःखी इसलिए मानते हैं कि वे ज्ञान के कारण 'जागे' हुए हैं — "दुखिया दास कबीर है, जागै अरू रोवै।" उन्हें सच्चाई का ज्ञान है कि संसार नश्वर है और माया केवल भ्रम है। लोगों का अज्ञान देखकर वे 'रोते' हैं, अर्थात दुःखी होते हैं।1 mark
- 3.इसके साथ ही कबीर प्रभु से बिछड़ने की विरह-वेदना में व्याकुल रहते हैं और प्रभु-मिलन के लिए तड़पते हैं। भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने के कारण वे सांसारिक सुखों में रम नहीं पाते, इसलिए संसार से उनका तालमेल नहीं बैठता।1 mark
- संसार के लिए 'खाने-पीने और सोने' तथा 'अज्ञान' दोनों बातें लिखिए।
- कबीर के लिए 'जागना' को ज्ञान का और 'रोना' को दुःख का अर्थ बताकर लिखिए।
- अंत में प्रभु की 'विरह-वेदना' और 'प्रभु-मिलन' की तड़प अवश्य लिखिए।
Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme
'मनुष्यता' कविता के आधार पर लिखिए कि मृत्यु को सुमृत्यु कब माना जाता है ?

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · Sumrityu, Manushyata poem
- 1.'मनुष्यता' कविता के अनुसार मृत्यु को सुमृत्यु तब माना जाता है, जब मनुष्य इस प्रकार मरे कि उसके मरने के बाद भी सभी लोग उसे याद करें। ऐसी मृत्यु परहित, यानी दूसरों की भलाई के लिए होती है। कवि कहते हैं कि मनुष्य मर्त्य (मरणशील) है, इसलिए उसे मृत्यु से कभी नहीं डरना चाहिए।1 mark
- 2.जो व्यक्ति अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए परोपकार और त्याग का जीवन जीता है और दूसरों की रक्षा में प्राण त्याग देता है, वह मरकर भी अमर रहता है। जैसे दधीचि ने परार्थ अपना अस्थिजाल दान कर दिया। इसके विपरीत, केवल अपने लिए जीना पशु-प्रवृत्ति है।1 mark
- 3.कवि के अनुसार सच्चा मनुष्य वही है जो मनुष्य के लिए मरे। यदि ऐसी सुमृत्यु न हो तो मनुष्य वृथा मरता है और वृथा जीता है। इसलिए स्वार्थ के लिए या व्यर्थ मरना उचित नहीं माना जाता।1 mark
- पहली पंक्ति में सीधा उत्तर लिखें कि मनुष्य ऐसे मरे कि "सभी लोग उसे याद करें" और उसकी मृत्यु "परहित" के लिए हो।
- "परोपकार और त्याग" वाले जीवन के साथ यह भी लिखें कि केवल अपने लिए जीना "पशु-प्रवृत्ति" है।
- अंत में लिखें कि सच्चा मनुष्य वही है "जो मनुष्य के लिए मरे", वरना वह "वृथा मरता है और वृथा जीता है"।
Marks split as in the board’s published marking scheme
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में आई पंक्ति 'हैं झाँक रहे नीरव नभ पर' का आशय स्पष्ट कीजिए
How the model answer begins
1. सुमित्रानंदन पंत की कविता 'पर्वत प्रदेश में पावस' की इस पंक्ति में पर्वत पर उगे ऊँचे-ऊँचे तरुवर (पेड़) की बात है। ये तरुवर गिरिवर के उर (पर्वत के हृदय) से उठ-उठकर ऊपर की ओर बढ़े हैं। ये पर्वत की उच्चाकांक्षा, यानी ऊँचा…
The full answer from Medha Ma’am →निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए : (क) 'हरिहर काका' कहानी की पृष्ठभूमि ग्रामीण जीवन पर आधारित है, जिसमें पारिवारिक संबंधों के निःस्वार्थ प्रेम के स्थान पर बढ़ती स्वार्थ-लिप्सा को दर्शाया गया है । क्या यह कहानी शहरी जीवन के यथार्थ को भी उजागर करती है ? तर्क सहित स्पष्ट कीजिए । (ख) 'सपनों के-से दिन' पाठ में वर्णित 'ओमा' जैसा व्यक्तित्व कभी भी अनुकरणीय क्यों नहीं हो सकता ? (ग) इफ़्फ़न का अपनी दादी से विशेष लगाव होने के क्या कारण थे ? 'टोपी शुक्ला' कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
How the model answer begins
1. (क) हाँ, 'हरिहर काका' कहानी शहरी जीवन के यथार्थ को भी उजागर करती है। हरिहर काका के भाई और उनकी पत्नियाँ तभी तक उनकी सेवा करते हैं, जब तक उन्हें उनकी ज़मीन मिलने की आशा है। महंत भी धर्म के नाम पर उनकी ज़मीन हड़पना चाहता…
The full answer from Medha Ma’am →(क) 'संगति का फल' शीर्षक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए । अथवा (ख) आप रोहन दास / रोहिणी दास हैं । 'अ.ब.स.' पुस्तक भंडार के प्रबंधक महोदय को अपने घर के पते पर पुस्तकें मँगवाने हेतु पुस्तक भंडार के ई-मेल पते पर लगभग 100 शब्दों में ई-मेल लिखिए ।
How the model answer begins
1. शीर्षक 'संगति का फल' के साथ आरंभ में मेहनती मोहन का परिचय दिया गया है। फिर बुरे लड़कों से उसकी दोस्ती की घटना आती है, जो पाठक को आगे पढ़ने के लिए बाँधती है।
The full answer from Medha Ma’am →निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए : (क) पार्क में खेलते बच्चे संकेत बिंदु - • पार्क की शोभा, • बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेलों का प्रारूप, • बच्चों का उत्साह, • उमंग और प्रसन्नता, • उपस्थित लोगों की प्रतिक्रिया (ख) बड़े मॉल : रोजगार के नवीन अवसर संकेत-बिंदु - • क्या है ? • अलग कैसे ?, • सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव, • सुझाव (ग) नारी सशक्तिकरण : सुदृढ़ समाज के आधार संकेत-बिंदु - • क्या है ? • क्यों ? • बाधाएँ • सुझाव
How the model answer begins
1. अनुच्छेद में चारों संकेत-बिंदु क्रम से आए हैं: नारी सशक्तिकरण का अर्थ (क्या है), सुदृढ़ समाज के लिए इसकी आवश्यकता (क्यों), भेदभाव, दहेज, बाल विवाह, असुरक्षा (बाधाएँ) और शिक्षा, कानून, रोजगार, सोच में बदलाव (सुझाव)।
The full answer from Medha Ma’am →(क) आप ललितपुर निवासी मानव/मानवी हैं । अपने क्षेत्र की सड़कों के खराब रख-रखाव से होने वाली असुविधाओं के बारे में बताते हुए नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप प्रयाग निवासी रितेश मुखर्जी/रीता मुखर्जी हैं । आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है और उसका दुरुपयोग किया जा रहा है । इसकी शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के साइबर सेल को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।
(क) आप 'सांस्कृतिक कला केंद्र' नामक संस्था के संयोजक नंदन/नंदिनी हैं । संस्था 'कबीर : एक योद्धा' नाटक का आयोजन 'अभिनय भवन' में अ ब स तिथि में कर रही है । इसके विवरण सहित आमलोगों के लिए एक सूचना लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए । अथवा (ख) आप राम/रमा राष्ट्रीय विकास विद्यालय के 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के समन्वयक हैं । पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण समारोह की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना लिखिए ।
How the model answer begins
1. सबसे ऊपर संस्था का नाम 'सांस्कृतिक कला केंद्र', शीर्षक 'सूचना', 'दिनांक: ........' और विषय-पंक्ति दी गई है।
The full answer from Medha Ma’am →निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए : (क) 'कचरा प्रबंधन' के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए । अथवा (ख) 'सोलर कूकर' बनाने वाली कंपनी 'सूर्यश्मि' के प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।
How the model answer begins
1. सबसे ऊपर 'सूर्यश्मि सोलर कूकर' शीर्षक है। उसके नीचे 'सूरज की किरणों से पकाएँ, ईंधन और पैसे दोनों बचाएँ!' स्लोगन है, जो विषय के अनुकूल और आकर्षक है।
The full answer from Medha Ma’am →
The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone
Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.
Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.