CBSE Class 10 · Hindi B · board exam 2027
Chapter 2: रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण
This chapter’s questions from CBSE’s real papers of 2023–2026 — the 20 asked most often, 3 with the full model answer, 16 with how the answer begins — and objective questions with the board’s key. All 54 questions of this chapter, with answers, are in the app.
- marks a year (about)
- 4
- questions a year (about)
- 4
- rank in Hindi B
- #5
From 4 years of papers, 2023–2026 · full chapter-wise marks
Important questions — the ones the board asked most (20)
- Q1Short answer4 marksAsked: 2026
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (i) जो प्रकृति के कष्ट को महसूस करते हैं वे ही सही अर्थों में मनुष्य हैं। - सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। (ii) सरल वाक्य को मिश्र वाक्य में रूपांतरित कैसे करते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए। (iii) दिन निकलने पर वह नदी पर गई और नहाई। - मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। (iv) माँ थककर सो गई। - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। (v) किसान ने सोचा कि ऐसे अनजाने व्यक्ति को बर्तन नहीं देने चाहिए। - रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए।

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · sentence transformation by structure
- 1.(i) सरल वाक्य : प्रकृति के कष्ट को महसूस करने वाले ही सही अर्थों में मनुष्य हैं।1 mark
- 2.(ii) सरल वाक्य को मिश्र वाक्य में बदलते समय उसका अर्थ नहीं बदला जाता। वाक्य को एक प्रधान उपवाक्य और एक आश्रित उपवाक्य में बाँटकर उन्हें 'जब-तब', 'जो-वह', 'कि', 'क्योंकि' जैसे समुच्चयबोधक अव्ययों से जोड़ा जाता है। उदाहरण : तुम पढ़कर सो जाना। – सरल वाक्य जब तुम पढ़ लोगे, तब सो जाना। – मिश्र वाक्य1 mark
- 3.(iii) मिश्र वाक्य : जैसे ही दिन निकला, वैसे ही वह नदी पर गई और नहाई।1 mark
- 4.(iv) संयुक्त वाक्य : माँ थक गई, इसलिए वह सो गई।1 mark
- सरल वाक्य बनाते समय 'जो-वे' हटाकर 'करने वाले' जैसा एक ही क्रिया वाला रूप लिखें और वाक्य का अर्थ न बदलें।
- मिश्र वाक्य में प्रधान और आश्रित उपवाक्य को 'जब-तब', 'जैसे ही-वैसे ही' से जोड़ें और संयुक्त वाक्य में 'इसलिए' या 'और' से।
- विधि वाले प्रश्न में नियम के साथ सरल और मिश्र वाक्य का उदाहरण भी ज़रूर लिखें।
Marks split as in the board’s published marking scheme
- Q2Short answer4 marksAsked: 2026
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (i) आकाश में एक भी बादल नहीं है फिर भी पानी बरस रहा है । – सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (ii) मिश्र वाक्य को सरल वाक्य में रूपांतरित कैसे करते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए । (iii) ठंड के कारण उसकी अँगुलियाँ नहीं चल रही हैं । – मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (iv) गौरैया बंदरगाह की ओर जाकर जहाज पर बैठ गई । – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (v) उसकी घुड़सवार से अच्छी पहचान थी । – रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए ।

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · sentence transformation by structure
- 1.सरल वाक्य: आकाश में एक भी बादल न होने पर भी पानी बरस रहा है।1 mark
- 2.मिश्र वाक्य को सरल वाक्य में बदलने के लिए योजक (जो, कि, जब, क्योंकि आदि) हटा देते हैं और आश्रित उपवाक्य को विशेषण, कृदंत या पदबंध में बदल देते हैं, जिससे वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया रह जाती है। जैसे – 'जो विद्यार्थी परिश्रमी होते हैं, वे सफल होते हैं।' (मिश्र) → 'परिश्रमी विद्यार्थी सफल होते हैं।' (सरल)1 mark
- 3.मिश्र वाक्य: उसकी अँगुलियाँ इसलिए नहीं चल रही हैं क्योंकि ठंड है।1 mark
- 4.(iv) संयुक्त वाक्य: गौरैया बंदरगाह की ओर गई और जहाज पर बैठ गई। (v) यह सरल वाक्य है, क्योंकि इसमें एक ही उद्देश्य और एक ही मुख्य क्रिया 'थी' है।1 mark
Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme
- Q3Short answer4 marksAsked: 2026
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (i) यहाँ कोई गैर आदमी नहीं है इसलिए आप राजेदिल कह दें । - रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए । (ii) हम ओठों से प्याला लगाकर एक-एक बूँद चाय पीते रहे । - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (iii) सूरज ढलने के बाद आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो । - मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (iv) शेख अयाज़ ने अपनी आत्मकथा में इस घटना का उल्लेख किया है । - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए । (v) गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा । सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए ।

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · sentence transformation, structure
- 1.सरल वाक्य या किसी अन्य सही उत्तर के साथ1 mark
- 2.(ii) हमने ओठों से प्याला लगाया और एक-एक बूँद चाय पीते रहे।1 mark
- 3.(iii) जब सूरज ढल जाए तब आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो।1 mark
- 4.संयुक्त वाक्य1 mark
- संयुक्त वाक्य बनाते समय दोनों उपवाक्यों को 'और' से जोड़िए और पहले उपवाक्य की क्रिया पूरी लिखिए, जैसे 'लगाया'।
- मिश्र वाक्य में 'जब-तब' जैसे जोड़ी वाले योजक दोनों ओर लिखिए।
- भेद पूछा जाए तो केवल भेद का नाम लिखिए, जैसे 'संयुक्त वाक्य' या 'सरल वाक्य'।
Marks split as in the board’s published marking scheme
- Q4Short answer4 marksAsked: 2026
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (i) 'शुरू में वे व्यापार ही करते रहे लेकिन उनके इरादे केवल व्यापार करने के नहीं थे ।' - रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए । (ii) 'शहर छोड़कर नहीं जा पाने वालों ने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है ।' - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (iii) 'चैतन्य होते ही वह उधर बढ़ने को विवश हो उठा ।' - मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए । (iv) 'अक्सर हम गुज़रे हुए दिनों की यादों में उलझे रहते हैं ।' - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए । (v) 'सिपाहियों से कह दो कि तैयार रहें ।' - सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए ।
How the model answer begins
1. यह संयुक्त वाक्य है, क्योंकि इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्य 'शुरू में वे व्यापार ही करते रहे' और 'उनके इरादे केवल व्यापार करने के नहीं थे' योजक 'लेकिन' से जुड़े हैं।
The full answer from Medha Ma’am → - Q5Short answer4 marksAsked: 2025
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (क) मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में कैसे रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए । (ख) ‘सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश पसंद आदमी है ।’ – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए । (ग) ‘नेचर की सहनशक्ति की भी एक सीमा होती है ।’ – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए । (घ) ‘नूह उनकी बात सुनकर दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे ।’ – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए । (ङ) ‘बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का जिक्र मिलता है ।’ – रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए ।
How the model answer begins
1. (क) मिश्र वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलने के लिए उसके प्रधान उपवाक्य और आश्रित उपवाक्य को अलग-अलग स्वतंत्र वाक्यों में बदला जाता है। फिर इन स्वतंत्र वाक्यों को 'और', 'तथा', 'इसलिए', 'परंतु' जैसे किसी योजक से जोड़ दिया…
The full answer from Medha Ma’am → - Q6Short answer4 marksAsked: 2025
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए। (ख) 'तताँरा की आँखें व्याकुल थीं और वामीरो को ढूँढ रही थीं।' - सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ग) 'कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।' - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (घ) 'बच्चे अभी छोटे हैं और उनको खिलाने-पिलाने की ज़िम्मेदारी बड़े कबूतरों की है।' - मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ङ) खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर खामोश और उदास बैठे रहते हैं। - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।
How the model answer begins
1. (क) सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलने के लिए पहले उसे क्रिया के आधार पर दो या अधिक स्वतंत्र वाक्यों में विभाजित करते हैं। फिर उन वाक्यों को समुच्चयबोधक अव्यय (और, तथा, परंतु, इसलिए आदि) द्वारा जोड़ देते हैं। उदाहरण —…
The full answer from Medha Ma’am → - Q7Short answer4 marksAsked: 2025
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) ‘कबूतरों को मत सताया करो, वे हज़रत मुहम्मद को अज़ीज़ हैं।’ – सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ख) ‘रोटी का कौर तोड़ते ही उनकी नज़र अपनी बाज़ू पर पड़ी।’ – मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ग) सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए। (घ) ‘चींटियाँ घोड़ों के टापों की आवाज़ सुनकर डर गईं।’ – संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ङ) ‘ओचुमेलॉव मुड़ा और भीड़ की तरफ चल दिया।’ – रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।
How the model answer begins
1. हज़रत मुहम्मद को अज़ीज़ होने के कारण कबूतरों को मत सताया करो।
The full answer from Medha Ma’am → - Q8Short answer4 marksAsked: 2025
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) 'सत्य के प्रति निष्ठा और आस्था चेखव की धरोहर है।' - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए। (ख) 'शैलेन्द्र के निजी जीवन की छाप ही उनकी फ़िल्म में झलकती है।' - मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ग) 'वह तलवार को अपनी तरफ खींचते हुए दूर तक पहुँच गया।' - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (घ) सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखिए। (ङ) 'लोग तताँरा का स्मरण करते और वह भागा-भागा पहुँच जाता।' - सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
- Q9Short answer4 marksAsked: 2025
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) संयुक्त वाक्य को साधारण वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है, लिखिए। (ख) 'शैलेंद्र ने ऐसी फिल्म बनाई थी जिसे सच्चा कवि हृदय ही बना सकता है।' - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए। (ग) 'शैलेंद्र के गीत भाव-प्रवण थे, लेकिन दुरूह नहीं।' - मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (घ) 'भाई साहब ने मुझे गले लगा लिया और बोले' - सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (ङ) 'भाई साहब वहीं हाथ पकड़ उग्र भाव से बोले' - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए।
How the model answer begins
1. (क) संयुक्त वाक्य को साधारण वाक्य में बदलने के लिए उसके संयोजक (समुच्चयबोधक) शब्द, जैसे 'और', 'तथा', 'लेकिन', को हटा दिया जाता है। फिर एक क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया ('कर' वाली) बनाकर वाक्य में केवल एक प्रधान क्रिया रखी…
The full answer from Medha Ma’am → - Q10Short answer4 marksAsked: 2025
4. निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) 'कलाकार का यह कर्तव्य है कि वह दर्शकों की रुचियों का परिष्कार करे ।' रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद बताइए । (ख) 'गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे ।' - मिश्र वाक्य में रूपांतरण कीजिए । (ग) 'मैं भाई साहब का अदब करता था इसलिए उनकी नज़र बचाकर पतंग उड़ाता था ।' - सरल वाक्य में रूपांतरण कीजिए । (घ) संयुक्त वाक्य को साधारण वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है, लिखिए । (ङ) 'समय की पाबंदी पर चार पन्नों का एक निबंध लिखिए ।' - संयुक्त वाक्य में रूपांतरण कीजिए ।
How the model answer begins
1. यह मिश्र वाक्य है, क्योंकि इसमें प्रधान उपवाक्य 'कलाकार का यह कर्तव्य है' के साथ 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य 'वह दर्शकों की रुचियों का परिष्कार करे' है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q11Short answer4 marksAsked: 2025
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) 'वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था ।' - रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद बताइए । (ख) संयुक्त वाक्य को साधारण वाक्य में किस प्रकार रूपांतरित किया जाता है, लिखिए । (ग) 'तताँरा की तलवार लोगों के लिए विलक्षण रहस्य थी ।' - मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए । (घ) 'जुलूस धर्मतल्ले के मोड़ पर पहुँचा और टूट गया ।' - सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए । (ङ) 'पतंग की डोर पकड़कर बड़े भाई साहब बेतहाशा हॉस्टल की ओर दौड़े ।' - संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए ।
How the model answer begins
1. यह सरल वाक्य है, क्योंकि इसमें एक ही उद्देश्य (वामीरो का दुख) और एक ही मुख्य क्रिया (कर रहा था) है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q12Short answer4 marksAsked: 2025
'रचना के आधार पर वाक्य-रूपांतरण' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4×1 = 4 (i) यहाँ भी बहुत-सा काम हो सकने के बारे में लोग सोचने लगे। (मिश्र वाक्य में बदलिए) (ii) आस-पास बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई, जिस पर पुलिस बीच-बीच में लाठी चलाती थी। (रचना की दृष्टि से वाक्य भेद लिखिए) (iii) धर्मतल्ले के मोड़ पर आकर जुलूस टूट गया और करीब कुछ स्त्रियाँ वहीं मोड़ पर बैठ गईं। (रचना की दृष्टि से वाक्य भेद लिखिए) (iv) दो सौ आदमियों का जुलूस लाल बाज़ार पहुँचकर गिरफ्तार हो गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए) (v) "जो वॉलेंटियर थे वे अपने स्थान से लाठियाँ पड़ने पर भी हटते नहीं थे।" (सरल वाक्य में बदलिए)
How the model answer begins
1. लोग सोचने लगे कि यहाँ भी बहुत-सा काम हो सकता है। (मिश्र वाक्य – 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य)
The full answer from Medha Ma’am → - Q13Short answer4 marksAsked: 2025
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (I) मैं यह लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता। (सरल वाक्य में बदलिए।) (II) मेरे भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।) (III) अपराध करने पर भी लताड़ कौन सहे ? (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।) (IV) ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।) (V) कार्तिक मास के आते ही हवा में ठंडक शुरू हो गई। (संयुक्त वाक्य में परिवर्तित कीजिए।)
How the model answer begins
1. सरल वाक्य: मैं यह लताड़ सुनकर आँसू बहाने लगता।
The full answer from Medha Ma’am → - Q14Short answer4 marksAsked: 2025
'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (I) सफल खिलाड़ी का कोई निशाना खाली नहीं जाता । (मिश्र वाक्य में बदलिए ।) (II) मेरे दरजे में आओगे, तो दाँतों पसीना आ जाएगा । (सरल वाक्य में रूपांतरित कीजिए ।) (III) जैसे ही हेनरी सातवें की जगह आठवाँ लिखा वैसे ही सब नंबर गायब ! (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए ।) (IV) अपनी बात चटपट कहो और अपनी राह लो । (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए ।) (V) मैं तुमसे हमेशा पाँच साल बड़ा रहूँगा । (संयुक्त वाक्य में बदलिए ।)
How the model answer begins
1. मिश्र वाक्य: जो खिलाड़ी सफल होता है, उसका कोई निशाना खाली नहीं जाता।
The full answer from Medha Ma’am → - Q15Short answer4 marksAsked: 2025
4. 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4 x 1 = 4 (I) उत्सव का क्या मतलब है, लड़कियों को समझाया गया । (सरल वाक्य में बदलिए ।) (II) दो-तीन बजे कई आदमियों को पकड़ लिया गया । (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए ।) (III) वहाँ रहने वाले तताँरा को निकोबारी बेहद प्रेम करते थे । (संयुक्त वाक्य में बदलिए ।) (IV) जब बिहारी सात-आठ साल के ही थे तभी इनके पिता ओरछा चले आए । (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए ।) (V) सुभाष बाबू का जुलूस ठीक चार बजे मोनमेंट पहुँच गया । (मिश्र वाक्य में बदलिए ।)
How the model answer begins
1. सरल वाक्य: लड़कियों को उत्सव का मतलब समझाया गया।
The full answer from Medha Ma’am → - Q16Short answer4 marksAsked: 2025
4. 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (I) "तुम छोटे हो इसलिए इस काम में हाथ मत डालो ।" (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए ।) (II) "आदर्श स्थिति को बनाए रखने के फेर में बड़े भाई साहब का बचपना तिरोहित हो जाता ।" (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए ।) (III) "इस भवन की बुनियाद आलीशान महल बनाने लायक मज़बूत बनाओ ।" (मिश्र वाक्य में रूपांतरण कीजिए ।) (IV) "मैं छोटा और वे बड़े थे ।" (संयुक्त वाक्य में बदलिए ।) (V) "मेरी शालीनता इसी में थी कि उनके हुक्म को कानून समझूँ ।" (सरल वाक्य में बदलिए ।)
- Q17Short answer1 markAsked: 2026
गौरैया ऊँचे महल के समीप से गुजरी और उसने संगीत की आवाज़ सुनी। (रचना की दृष्टि से वाक्य भेद लिखिए)
How the model answer begins
1. यह एक संयुक्त वाक्य है, क्योंकि इसमें दो स्वतंत्र उपवाक्य 'और' समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े हैं।
The full answer from Medha Ma’am → - Q18Short answer1 markAsked: 2026
नगर के एक ऊँचे स्तंभ पर राजकुमार की प्रतिमा थी। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)
How the model answer begins
1. नगर के जिस स्तंभ पर राजकुमार की प्रतिमा थी, वह बहुत ऊँचा था।
The full answer from Medha Ma’am → - Q19Short answer1 markAsked: 2026
जो नदियाँ स्वच्छ पानी को लेकर बहा करती थीं आज सूख रही हैं। (सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए)
How the model answer begins
1. स्वच्छ पानी लेकर बहने वाली नदियाँ आज सूख रही हैं।
The full answer from Medha Ma’am → - Q20Short answer1 markAsked: 2026
सरल वाक्य की क्या पहचान है ? उदाहरण सहित लिखिए
34 more questions of this chapter, each with its model answer, in the AskMedha app.
Objective questions with the board’s key (10)
- 1. CBSE 2024
निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (A) एक लोककथा है जो आज भी दोहराई जाती है।
- (B) गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।
- (C) निकोबारी उसे बहुत प्रेम करते थे क्योंकि वह समझदार था।
- (D) सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। ✓
Answer: (D)
- 2. CBSE 2024
“तताँरा बहुत संवेदनशील था तथा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था।” - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है -
- (A) सरल वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य
- (C) संयुक्त वाक्य ✓
- (D) निषेध वाक्य
Answer: (C)
- 3. CBSE 2024
“उसे ज्ञात ही न हो सका कि अजनबी युवक उसे ताके जा रहा था।” - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A) सरल वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य ✓
- (C) संयुक्त वाक्य
- (D) सामान्य वाक्य
Answer: (B)
- 4. CBSE 2024
स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
- (A) I 1 II 2 III 3
- (B) I 2 II 1 III 3
- (C) I 3 II 2 III 1
- (D) I 2 II 3 III 1 ✓
Answer: (D)
- 5. CBSE 2024
‘जब तुम मरोगे तो तुम्हारी आत्मा को ले जाने के लिए स्वर्ग से विमान आएगा ।’ - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A) सरल वाक्य
- (B) संयुक्त वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य ✓
- (D) सामान्य वाक्य
Answer: (C)
- 6. CBSE 2024
‘यह ठाकुरबारी इस इलाके की बड़ी ठाकुरबारी नहीं है बल्कि पूरे राज्य में इसका मुकाबला नहीं होगा ।’ - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A) सरल वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य
- (C) सामान्य वाक्य
- (D) संयुक्त वाक्य ✓
Answer: (D)
- 7. CBSE 2024
‘जिन्होंने जिंदगी में अपनी जायदाद दूसरों को लिख दी बाद में उनका जीवन नरक हो गया ।’ - रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A) सरल वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य ✓
- (C) संयुक्त वाक्य
- (D) सामान्य वाक्य
Answer: (B)
- 8. CBSE 2024
‘उन्हें लग रहा था कि अब भाई को वे आसानी से घर ले जाएँगे।’ - रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद है :
- (A) सरल वाक्य
- (B) संयुक्त वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य ✓
- (D) सामान्य वाक्य
Answer: (C)
- 9. CBSE 2024
‘सुबह होने में देर थी इसलिए पुलिस इंचार्ज साधुओं को आत्मसमर्पण की आवाज़ लगा रहे थे।’ - यह रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
- (A) सरल वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य
- (C) संयुक्त वाक्य ✓
- (D) सामान्य वाक्य
Answer: (C)
- 10. CBSE 2024
‘जब तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े तो वह बिलकुल मर गया ।’ - रचना के आधार पर इसका वाक्य भेद है -
- (A) सरल वाक्य
- (B) संयुक्त वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य ✓
- (D) साधारण वाक्य
Answer: (C)
Questions parents and students ask
- How many marks does "रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण" carry in CBSE Class 10 Hindi B?
- In the CBSE papers of 2023–2026, this chapter carried about 4 marks and about 4 questions a year; by marks it ranks 5 in Hindi B.
- Which are the most important (VVI) questions of "रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण"?
- The 20 questions above are from the board’s real papers, each with the years it was asked; the most-asked come first with their full model answers. All 54 written questions of this chapter, with answers, are in the AskMedha app.
- Do the answers follow the board’s marking scheme?
- Yes. CBSE publishes its marking schemes; every model answer here is written point by point to the marks the board’s own scheme gives, and checked by a second, independent model.
The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone
Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.
Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.