CBSE Class 10 · Hindi B · board exam 2027
Chapter 3: सूचना लेखन
This chapter’s questions from CBSE’s real papers of 2023–2026 — the 20 asked most often, 2 with the full model answer, 16 with how the answer begins — and objective questions with the board’s key. All 29 questions of this chapter, with answers, are in the app.
- marks a year (about)
- 4
- questions a year (about)
- 1
- rank in Hindi B
- #6
From 4 years of papers, 2023–2026 · full chapter-wise marks
Important questions — the ones the board asked most (20)
- Q1Short answer5 marksAsked: 2023
(क) आपकी सोसायटी में आगामी माह के अंतिम सप्ताह में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों तक पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ख) आप दसवीं कक्षा के अर्पित/अर्पिता हैं। भोजनावकाश के दौरान खेल के मैदान में आपका ब्लेज़र (कोट) कहीं छूट गया। उससे संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।
- Q2Short answer5 marksAsked: 2024
(क) आपकी सोसायटी में बिजली के खंभों की मरम्मत के कारण बिजली की आपूर्ति दो घंटे के लिए बाधित रहेगी । इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सोसायटी सचिव की ओर से लगभग 60 शब्दों में एक सूचना पत्र तैयार कीजिए । अथवा (ख) आपके विद्यालय में जल प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । छात्र-कल्याण संगठन के अध्यक्ष होने के नाते कक्षा छठी से बारहवीं तक सभी छात्रों को इसकी विस्तृत जानकारी देने हेतु एक सूचना-पत्र लगभग 60 शब्दों में तैयार कीजिए ।

Medha Ma’am
Ask Medha’s AI teacher
Model answer · notice, power supply disruption
सूचना क ख ग आवासीय सोसायटी दिनांक: ........ विषय: बिजली की आपूर्ति बाधित रहने के संबंध में सोसायटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि बिजली के खंभों की मरम्मत के कारण आगामी रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक, दो घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। निवासियों से अनुरोध है कि पानी की टंकियाँ पहले ही भर लें। असुविधा के लिए खेद है। (हस्ताक्षर) अ ब स सचिव
Marks split as in the board’s published marking scheme
- Q3Short answer4 marksAsked: 2026
14. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में एक सूचना लिखिए : (i) आपका नाम रोशन/रोशनी है। आप अपने विद्यालय में 'पर्यावरण (इको) क्लब' के अध्यक्ष/अध्यक्षा हैं। 'पर्यावरण दिवस' के अवसर पर आप विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। पर्यावरण (इको) क्लब के सभी सदस्यों को इस संदर्भ में एकत्रित होने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ii) आपका नाम रोशन/रोशनी है। आप अपने विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। भूकंप (प्राकृतिक आपदा) से बचाव हेतु विद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।

Medha Ma’am
Ask Medha’s AI teacher
Model answer · notice, eco club meeting
क ख ग विद्यालय, नई दिल्ली सूचना दिनांक: ........ विषय: इको क्लब की बैठक पर्यावरण (इको) क्लब के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 5 जून को 'पर्यावरण दिवस' पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इनकी तैयारी हेतु 2 जून को सुबह 10 बजे सभागार में बैठक होगी। सभी सदस्य समय पर पहुँचें और अपने सुझाव साथ ले आएँ। रोशन अध्यक्ष, पर्यावरण (इको) क्लब
- सूचना के मुख्य भाग में कार्यक्रम का अवसर, बैठक का दिन, समय और स्थान ज़रूर लिखिए।
- ऊपर विद्यालय का नाम, 'सूचना', दिनांक और विषय लिखिए। नीचे अपना नाम और पद लिखना न भूलें।
- सूचना को लगभग 60 शब्दों में, सरल और औपचारिक भाषा में लिखिए।
Marks split as in the board’s published marking scheme
- Q4Short answer4 marksAsked: 2026
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में एक सूचना लिखिए : (i) विद्यालय परिसर में छात्रों को निजी वाहन खड़े न करने की जानकारी देते हुए अ.ब.स. स्कूल के प्रबंधक रामशरण सिंह की ओर से एक सूचना तैयार कीजिए । अथवा (ii) आप अपने क्षेत्र निवासी कल्याण संघ के सचिव अमृता/अमृत हैं । बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ क्षेत्रवासियों से पैकेट-बंद सूखे खाद्य पदार्थ देने का आग्रह करते हुए एक सूचना तैयार कीजिए ।
How the model answer begins
1. मुख्य भाग में सूचना की पूरी बात है: परिसर में निजी वाहन खड़े करना मना है, इसका कारण (जगह की कमी, दुर्घटना का डर), वाहन कहाँ खड़े करें और नियम न मानने पर कार्रवाई होगी।
The full answer from Medha Ma’am → - Q5Long answer4 marksAsked: 2026
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में एक सूचना लिखिए : (i) विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर बदलते परिप्रेक्ष्य में बदलते रोज़गार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है । इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना लिखिए । अथवा (ii) विद्यालय में 'राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा' के अवसर पर विविध साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से एक सूचना लिखिए ।
How the model answer begins
1. मुख्य भाग में अवसर ('राष्ट्रीय युवा दिवस'), संगोष्ठी का विषय, आयोजन का दिन (युवा दिवस के दिन), समय (प्रातः 10 बजे) और स्थान (विद्यालय का सभागार) दिए गए हैं। साथ ही संगोष्ठी में क्या होगा, यह बताया गया है और समय पर…
The full answer from Medha Ma’am → - Q6Long answer4 marksAsked: 2026
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (i) आपके विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन की ओर 'फास्ट फूड' के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए दो दिवसीय एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए । अथवा (ii) आप 'कमला, निवासी कल्याण संघ' के अध्यक्ष प्रेरणा/प्रताप हैं । आपकी सोसायटी के बुजुर्गों को ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग कर लाभ उठाने के लिए पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । सोसायटी निवासियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना लिखिए ।
How the model answer begins
1. सूचना में लिखा है कि कार्यशाला विद्यालय प्रबंधन करवा रहा है और उसका उद्देश्य 'फास्ट फूड' के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। इसमें कार्यशाला के दिन (आगामी सोमवार और मंगलवार), स्थान (विद्यालय सभागार),…
The full answer from Medha Ma’am → - Q7Short answer4 marksAsked: 2025
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (क) आप दिव्य/दिव्या हैं । आप अपनी आवासीय समिति के कल्याण सचिव हैं । अपनी सोसायटी में आयोजित होने वाले सात दिवसीय योग शिविर की जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए । अथवा (ख) आप विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के सचिव दिव्य/दिव्या हैं । आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता हेतु विद्यालय के पुस्तकालय में बुक-बैंक की स्थापना की गई है । इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए ।
How the model answer begins
1. मुख्य भाग में शिविर के दिन (आगामी सोमवार से रविवार तक), प्रतिदिन का समय, स्थान (सामुदायिक भवन), प्रशिक्षण की जानकारी और नाम लिखवाने का अंतिम दिन दिया गया है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q8Long answer4 marksAsked: 2025
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (क) आप अमृत/अमृता हैं। आप अपनी सोसाइटी की जन-कल्याण समिति के सचिव हैं। ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के लिए सोसाइटी के तरण-ताल में निःशुल्क तैराकी प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस विषय में सोसाइटी वालों को जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ख) आपका नाम अमृत/अमृता है। आप अपने विद्यालय के विद्यार्थी परिषद के सचिव हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए विद्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को इस विषय में जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।
How the model answer begins
1. मुख्य भाग में बताया गया है कि प्रशिक्षण निःशुल्क है, तरण-ताल में होगा, किन बच्चों के लिए है, किन तिथियों में और किस समय होगा, और नाम कब तक तथा कहाँ लिखवाना है। इससे विषय-वस्तु के अंक मिलते हैं।
The full answer from Medha Ma’am → - Q9Short answer4 marksAsked: 2025
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (क) आप अनुपम/अनुपमा हैं और गाज़ियाबाद की क.ख.ग. सोसाइटी के सचिव हैं। सोसाइटी की ओर से वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ख) आप विद्यालय के विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष अनुपम/अनुपमा हैं। अपने क्षेत्र में गर्मी के बढ़ते हुए दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपके विद्यालय में छात्रों के लिए एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
How the model answer begins
1. मुख्य भाग में शिविर का विषय (वृद्धजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच), दिन (आगामी रविवार), समय, स्थान (सामुदायिक भवन), होने वाली जाँचें और पुरानी रिपोर्ट लाने का निवेदन दिया गया है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q10Short answer4 marksAsked: 2025
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (i) आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के हिंदी अध्यापक/अध्यापिका देव/देविका हैं। आप विद्यालय में अंतर्विद्यालय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ii) आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के छात्र/छात्रा देव/देविका हैं। भोजनावकाश के दौरान आपकी जैकेट खेल के मैदान में छूट गई थी। उसकी जानकारी देते हुए स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगाने के लिए एक सूचना लिखिए।
How the model answer begins
1. मुख्य भाग में बताया गया है कि जैकेट कब (आज भोजनावकाश के दौरान) और कहाँ (खेल के मैदान में) छूटी। उसकी पहचान (नीला रंग, ऊनी, प्रतीक-चिह्न, जेब में पहचान-पत्र) और उसे लौटाने का स्थान भी लिखा गया है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q11Long answer4 marksAsked: 2025
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए : (I) आप अपने विद्यालय की विद्यार्थी परिषद के सचिव विभू/विभा हैं। आपके विद्यालय में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालयीय ‘संगीत प्रस्तुति’ का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूलों को जानकारी देने के लिए सूचना तैयार कीजिए। अथवा (II) आप अ.ब.स. सोसाइटी के सचिव विभू/विभा हैं। आपकी मोहल्ला समिति, वृक्षारोपण का आयोजन कर रही है जिसमें सभी मोहल्लावासियों की भागीदारी अपेक्षित है अतः इसके लिए सूचना तैयार कीजिए।
How the model answer begins
1. विषय-वस्तु: सूचना में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालयीय ‘संगीत प्रस्तुति’ का दिन, समय, स्थान, प्रत्येक विद्यालय से दलों की संख्या और प्रतिभागियों के नाम भेजने की अंतिम सीमा दी गई है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q12Short answer4 marksAsked: 2024
16. (क) विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सचिव की ओर से बाल कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति की सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए। अथवा (ख) आपके विद्यालय में क्षेत्रीय पुलिस द्वारा स्वरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी छात्रों तक पहुँचाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए।
- Q13Short answer4 marksAsked: 2024
(क) आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छात्र कल्याण परिषद के सचिव होने के नाते कक्षा 9 से 12 तक सभी छात्रों को इस कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए लगभग 60 शब्दों में एक सूचना-पत्र तैयार कीजिए। अथवा (ख) ग्रीष्मावकाश के दौरान आपके विद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शारीरिक शिक्षा अध्यापक की ओर से कक्षा 6 से 12 तक सभी छात्राओं को इस शिविर की विस्तृत जानकारी देने हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना-पत्र तैयार कीजिए।
How the model answer begins
1. सूचना के मुख्य भाग में बताया गया है कि कार्यशाला किस विषय पर है और किनके लिए है (कक्षा 9 से 12 के छात्र)। इसमें कार्यशाला की तिथियाँ, समय, स्थान (सभागार), दी जाने वाली जानकारी और नाम लिखवाने की अंतिम तिथि भी दी गई है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q14Short answer4 marksAsked: 2024
(क) आपके विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के दौरान 'व्यक्तित्व-विकास (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट) शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। छात्र कल्याण संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा नवीं से बारहवीं तक के सभी छात्रों तक इस शिविर की जानकारी प्रदान करने हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ख) आपकी सोसायटी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रेजिडेंट वेलफेयर संगठन के सचिव होने के नाते सोसायटी निवासियों को इसकी जानकारी देने हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना पत्र तैयार कीजिए।
How the model answer begins
1. सूचना में शिविर का नाम, कौन भाग ले सकता है (कक्षा नवीं से बारहवीं), तिथि, समय, स्थान, प्रशिक्षण के विषय और नाम लिखवाने की अंतिम तिथि दी गई है। इसलिए विषय-वस्तु पूरी है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q15Short answer4 marksAsked: 2024
(क) विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव के रूप में आप 'अंतर्विद्यालयीय कहानी प्रतियोगिता' की जानकारी देते हुए छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहन हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए । अथवा (ख) छुट्टी के बाद स्कूल की बस से घर जाते हुए आपका एक बैग बस में ही छूट गया । बस का रूट नं. और अपने बैग का विवरण देते हुए विद्यालय के सूचना पट्ट पर लगाने के लिए एक सूचना लगभग 60 शब्दों में लिखिए ।
How the model answer begins
1. सूचना में प्रतियोगिता का नाम, आयोजन का दिन, समय और स्थान (सभागार), कौन भाग ले सकता है (कक्षा छह से दस), नियम (स्वरचित कहानी), पुरस्कार और नाम देने की अंतिम तिथि दी गई है। अंत में छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित…
The full answer from Medha Ma’am → - Q16Short answer4 marksAsked: 2023
16. (क) आप नीरज/नीरज हैं और नव संस्कृति विद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं । विद्यालय में हिन्दी पखवाड़ा मनाए जाने की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए । अथवा (ख) आप मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष / मानव / मानवी अध्यक्षा हैं । मोहल्ले में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।
How the model answer begins
1. सबसे ऊपर विद्यालय का नाम 'नव संस्कृति विद्यालय' और उसके नीचे बीच में शीर्षक 'सूचना' लिखा गया है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q17Short answer4 marksAsked: 2023
(क) आप 'सांस्कृतिक कला केंद्र' नामक संस्था के संयोजक नंदन/नंदिनी हैं । संस्था 'कबीर : एक योद्धा' नाटक का आयोजन 'अभिनय भवन' में अ ब स तिथि में कर रही है । इसके विवरण सहित आमलोगों के लिए एक सूचना लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए । अथवा (ख) आप राम/रमा राष्ट्रीय विकास विद्यालय के 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के समन्वयक हैं । पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण समारोह की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना लिखिए ।
How the model answer begins
1. सबसे ऊपर संस्था का नाम 'सांस्कृतिक कला केंद्र', शीर्षक 'सूचना', 'दिनांक: ........' और विषय-पंक्ति दी गई है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q18Short answer4 marksAsked: 2023
(क) आप तरुणा अरोड़ा/तरुण अरोड़ा हैं और बहुमुखी विकास विद्यालय की प्राचार्या/प्राचार्य हैं । आपके विद्यालय में आगामी सत्र से रोबोटिक्स की कक्षा प्रारंभ होने वाली है । छात्रों को इसकी जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए । अथवा (ख) आप रमेश चंद्रन/रमा चंद्रन हैं और नगर-निगम के/की महापौर हैं । स्वच्छता अभियान हेतु मोहल्लों के सर्वेक्षण के संबंध में जनसामान्य के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।
How the model answer begins
1. सबसे ऊपर संस्था का नाम 'बहुमुखी विकास विद्यालय', शीर्षक 'सूचना', 'दिनांक: ........' और विषय-पंक्ति लिखी गई है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q19Long answer4 marksAsked: 2023
(क) आप भूपेन्द्र नौटियाल/भूपाली नौटियाल हैं और अनुग्रह माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी परिषद् के/की खेल सचिव हैं । विद्यालय में आयोजित होने वाले फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का विवरण देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए । अथवा (ख) आप रोमिला टिक्कू/रोमिला टिक्कू हैं और गैर-सरकारी संगठन 'मिलाप' के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं । आपका संगठन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देना चाहता है । जनसामान्य को इसकी जानकारी देने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए ।
How the model answer begins
1. शीर्ष पर विद्यालय का नाम 'अनुग्रह माध्यमिक विद्यालय' और उसके नीचे बड़े अक्षरों में 'सूचना' शब्द स्पष्ट रूप से लिखा गया है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q20Short answer4 marksAsked: 2023
(क) 'गणतंत्र दिवस' के अवसर पर आपकी सोसायटी के पार्क में ध्वजारोहण और खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी सचिव की ओर से इस जानकारी को लोगों तक पहुँचाने के लिए लगभग 80 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए। अथवा (ख) आप विद्यालय के हैड बॉय/हैड गर्ल, देव/देविका हैं। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक विज्ञान-मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्रों द्वारा तैयार मॉडल और परियोजना-कार्य प्रदर्शित किए जाएँगे। सर्वश्रेष्ठ मॉडल और परियोजना कार्य को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मेले से संबंधित जानकारी देते हुए एक सूचना लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।
How the model answer begins
1. सबसे ऊपर संस्था का नाम 'क ख ग सोसायटी', शीर्षक 'सूचना', 'दिनांक: ........' और विषय-पंक्ति दी गई है।
The full answer from Medha Ma’am →
9 more questions of this chapter, each with its model answer, in the Ask Medha app.
Questions parents and students ask
- How many marks does "सूचना लेखन" carry in CBSE Class 10 Hindi B?
- In the CBSE papers of 2023–2026, this chapter carried about 4 marks and about 1 questions a year; by marks it ranks 6 in Hindi B.
- Which are the most important (VVI) questions of "सूचना लेखन"?
- The 20 questions above are from the board’s real papers, each with the years it was asked; the most-asked come first with their full model answers. All 29 written questions of this chapter, with answers, are in the Ask Medha app.
- Do the answers follow the board’s marking scheme?
- Yes. CBSE publishes its marking schemes; every model answer here is written point by point to the marks the board’s own scheme gives, and checked by a second, independent model.
The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone
Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 45 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.
Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.