Ask Medha

CBSE Class 10 · Hindi B · board exam 2027

CBSE Class 10 Hindi B Sample Paper 2026

The board’s 2026 sample paper, set SQP-085 — all 20 questions as printed. Each question names its chapter, where that chapter’s most-asked questions are.

Full marks 80 · Time 3 h

Section B · Written questions (20)

  1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (गद्यांश) (क) व्यक्ति की कार्यक्षमता का प्रमाण होता है - (i) शक्ति (ii) योग्यता (iii) शिक्षा (iv) कौशल (ख) उत्कृष्ट शैक्षिक योजना की आवश्यकता क्यों होती है ? (i) संसाधन के विकास हेतु (ii) शिक्षा के प्रसार हेतु (iii) व्यक्तित्व निर्माण हेतु (iv) योग्यता निर्धारण हेतु (ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : कैकेयी महाराज दशरथ से अधिक बुद्धिमान थी । कारण : वह राम और भरत की योग्यताओं को अच्छी तरह जानती थी । (i) कथन सही है लेकिन कारण ग़लत है । (ii) कथन और कारण दोनों सही है । (iii) कथन ग़लत है और कारण सही है । (iv) कथन और कारण दोनों गलत है । (घ) देश की प्रगति के लिए योग्य एवं ईमानदार नागरिकों की आवश्यकता क्यों होती है ? (ङ) महाराज दशरथ और रानी कैकेयी के उदाहरण से आप क्या समझते हैं ?

  2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (गद्यांश) (क) अंधकार को किसके समान बताया गया है? (i) मूर्खता (ii) अज्ञान (iii) क्लेश (iv) निराशा (ख) प्रकाश को देवत्व का प्रतीक क्यों कहा गया है ? (i) प्रकाश फैलाने से (ii) सद्बुद्धि के प्रसार से (iii) अंधकार को दूर करने से (iv) भगवान की आरती करने से (ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : किसी भी संगोष्ठी का उद्घाटन दीया जला कर होता है । कारण : दीप प्रज्वलन से वक्ता में आशा और उत्साह का संचार होता है । (i) कथन सही है लेकिन कारण ग़लत है । (ii) कथन और कारण दोनों सही है । (iii) कथन ग़लत है और कारण सही है । (iv) कथन और कारण दोनों गलत है । (घ) जीवन की सार्थकता से आप क्या समझते हैं? (ङ) दीपक की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ।

  3. Q 3Short answer4 marksCh. 1: पदबंध

    पदबंध पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए (क) 'सर्वनाम पदबंध' का प्रयोग करते हुए एक वाक्य बनाइए । (ख) यह लड़का हमेशा कोई न कोई शरारत करता रहता है। रेखांकित का पदबंध बताइए? (ग) क्रिया विशेषण पदबंध का एक उदाहरण देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए? (घ) तलवार की सीधम में धरती फटती ही जा रही थी - वाक्य में रेखांकित पदबंध की पहचान कीजिए। (ङ) पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था - पंक्ति में प्रयुक्त विशेषण पदबंध को चुनकर लिखिए ?

  4. रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे लेकिन केवल तीन दरजे आगे। वाक्य का भेद लिखिए (ख) फिर सालाना इम्तिहान हुआ और कुछ ऐसा संयोग हुआ कि मैं फिर पास हुआ- वाक्य भेद लिखिए। (ग) जब अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा तब पुलिस ने उनको पकड़ लिया। संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए। (घ) जो बात उनकी ज़िंदगी में थी वहीं उनके गीतों में थी। यह मिश्र वाक्य कैसे है ? (ङ) सरल वाक्य का एक उदाहरण लिखकर उसे स्पष्ट भी कीजिए ?

  5. Q 5Short answer4 marksCh. 3: समास

    समास पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) राम भी तुम, तुम ही लक्ष्मण साथियों - पंक्ति में प्रयुक्त राम, लक्ष्मण से सामासिक पद बनाकर भेद लिखिए। (ख) 'करुणाकर' सामासिक पद में प्रयुक्त पूर्व पद और उत्तर पद अलग कर समास का नाम लिखिए। (ग) 'अनाथ' का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए। (घ) कर्मधारय समास के किसी एक उदाहरण का वाक्य प्रयोग कीजिए। (ङ) 'त्रिभुज' का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।

  6. Q 6Short answer4 marksCh. 4: मुहावरे

    'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (क) भाई साहब का रूद्र-रूप देखकर ------- जाते। (उपयुक्त मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान को भरिए) (ख) 'हक्का-बक्का रह जाना' मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए। (ग) 'आँखों में धूल झोंकना' तथा 'आँखों में बसाना' मुहावरे में अंतर स्पष्ट कीजिए। (घ) फिल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने का गणित जानने वाले की समझ से परे थी । पंक्ति से मुहावरा चुनकर वाक्य में प्रयोग कीजिए? (ङ) गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी ------- लगा। उचित मुहावरे द्वारा रिक्त स्थान की मूर्ति कीजिए ।

  7. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : बाइबिल और दूसरे पावन ग्रंथों में नूह नाम के एक पैगंबर का ज़िक्र मिलता है। उनका असली नाम लशकर था, लेकिन अरब ने उनको नूह के लकब से याद किया है। वह इसलिए कि आप सारी उम्र रोते रहे। इसका कारण एक ज़ख्मी कुत्ता था। नूह के सामने से एक बार एक घायल कुत्ता गुज़रा। नूह ने उसे दुत्कारते हुए कहा, 'दूर हो जा गंदे कुत्ते। 'इस्लाम में कुत्तों को गंदा समझा जाता है। कुते ने उनकी दुत्कार सुनकर जवाब दिया. .--' न मैं अपनी मर्जी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इंसान हो। बनाने वाला सबका तो वही एक है। (क) 'बाइबिल' को किस प्रकार का ग्रंथ माना जाता है? (i) पावन (ii) धार्मिक (iii) नीति (iv) न्याय (ख) 'अरब ने उनको नूह के लकब से याद किया है ।' इस पंक्ति में 'लकब' का क्या अर्थ है ? (i) नाम (ii) पदवी (iii) पैगंबर (iv) ग्रंथ

  8. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) बड़े भाई साहब के व्यक्तित्व की विशेषताओं के बारे में लिखिए। (ख) 26 जनवरी 1931 के दिन को अपूर्व दिन क्यों कहा गया है ? 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के आधार पर लिखिए । (ग) तताँरा से निकोबारियों के प्रेम करने के कारणों को स्पष्ट कीजिए? (घ) शैलेन्द्र कवि नहीं गीतकार थे, कैसे?

  9. पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, - जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल। काव्यांश में किस ऋतु की बात की गई है?

    • (A) वर्षा
    • (B) ग्रीष्म
    • (C) शरद
    • (D) शीत
  10. पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, - जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल। तालाब की तुलना दर्पण से क्यों की गई है?

    • (A) विशाल होने से
    • (B) बड़ा होने से
    • (C) साफ़ और स्थिर होने से
    • (D) पारदर्शी होने से
  11. पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, - जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल। प्रकृति के स्वरूप में पल-पल परिवर्तन क्यों हो रहा है?

    • (A) बादल के कारण
    • (B) वर्षा के कारण
    • (C) धूप के कारण
    • (D) वर्षा ऋतु के कारण
  12. पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, - जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल। पर्वत बार-बार अपने को क्यों देख रहा है?

    • (A) सुंदर होने से
    • (B) फूल खिलने से
    • (C) अविश्वास के कारण
    • (D) उत्साहित होने से
  13. पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश, पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश। मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़, अवलोक रहा है बार-बार नीचे जल में निज महाकार, - जिसके चरणों में पला ताल दर्पण-सा फैला है विशाल। निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए : कथन - पर्वत अपने रूप पर मुग्ध हो रहा है। कारण - नीचे जमे जल में स्वरूप दिखाई दे रहा है। विकल्प - (i)कथन सही है, किंतु कारण गलत है। (ii)कथन गलत है, किंतु कारण सही है। (iii)कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है। (iv)कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।

  14. Q 10Short answer6 marksCh. 2: पद (मीरा)

    निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) मीरा कृष्ण का चाकर क्यों बनना चाहती है ? (ख) कंपनी बाग में रखी तोप सैलानियों से क्या कहती है ? (ग) कवि कैफ़ी आज़मी ने ज़िन्दा रहने के समय से मौत के क्षण को अधिक महत्वपूर्ण क्यों माना है ? (घ) 'आत्मत्राण' कविता एक अलग भाव की कविता है, कैसे ?

  15. पूरक पाठ्य पुस्तक 'संचयन' के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए : (क) 'दोस्ती के लिए समान उम्र का होना आवश्यक नहीं होता' - इस कथन के पक्ष में 'हरिहर काका' पाठ के आधार पर विचार व्यक्त कीजिए। (ख) बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक उदासीन थे - 'सपनों के-से दिन' पाठ के आधार पर कथन की समीक्षा कीजिए ? (ग) 'टोपी शुक्ला' की कहानी में इफ़्फ़न की कहानी को जानना क्यों आवश्यक है ?

  16. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) पंचायती चुनाव • पंचायत क्या है? • चुनाव की आवश्यकता एवं नाम? • ग्रामीण विकास में महत्त्व (ख) स्वास्थ्य और मोटा अनाज • स्वास्थ्य का महत्त्व • मोटा अनाज क्या है? • स्वस्थ रखने में भूमिका (ग) महानगर में स्वच्छ हवा का संकट • महानगर क्या है? • स्वच्छ हवा की आवश्यकता • स्वास्थ्य और जीवन पर प्रभाव

  17. Q 13Long answer5 marksCh. 2: पत्र लेखन

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए - (क) आप भरत/भारती हैं। विद्यालय में 'भाषा क्लब' बनाने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए। (ख) आप हरियाणा के रोहतक जिले के सामना गाँव के निवासी हैं। गाँव के लोग स्वच्छता के संदर्भ में सभा करने वाले हैं। इसकी जानकारी देते हुए किसी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

  18. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए: (क) आप अनुभव/अनुभा हैं। आप अपने स्कूल के 'हिन्दी भाषा विकास मंच' के सचिव हैं। आपके स्कूल में अंतर्विद्यालयी 'भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को सूचित करने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए। (ख) आप सर्वोदय सोसाइटी के सचिव हैं। आपकी सोसाइटी में एक सप्ताह तक गंगा जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए एक सूचना लिखिए।

  19. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए : (क) आपसे 'अवनी प्रकाशन' के प्रबंधक ने एक विज्ञापन बनाने के लिए आग्रह किया है। आप इस प्रकाशन के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (ख) एन.एच.-24 सड़क अब लाल बत्ती से मुक्त हो गई है। दिल्ली से मेरठ तक यात्रा बिना रुके पूरी की जा सकती है। आम जनता को इसकी जानकारी देते हुए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।

  20. (क) मैं अपने घर की बालकनी में बैठा चाय पी रहा था कि अचानक तेज हवाएं चलने लगीं - -------- पंक्ति से लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए। अथवा (ख) आप कार्तिक / कृतिका हैं। आपको उच्च शिक्षा के लिए 'शिक्षा-लोन' की आवश्यकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखकर लोन के लिए आवेदन कीजिए ?

The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone

Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 45 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.

Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.