CBSE Class 10 · Hindi A · board exam 2027
CBSE Class 10 Hindi A Sample Paper 2026
The board’s 2026 sample paper, set SQP-002 — all 15 questions as printed. Each question names its chapter, where that chapter’s most-asked questions are.
Full marks 80 · Time 3 h
Section B · Written questions (15)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (गद्यांश दिया गया है) (क) उपर्युक्त गद्यांश किस विषयवस्तु पर आधारित है? (i) कुपोषण की समस्या पर (ii) मोटे अनाज के महत्त्व पर (iii) संतुलित आहार के महत्त्व पर (iv) स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर (ख) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : मोटे अनाज बाकी अनाजों से पोषण के मामले में श्रेष्ठ होते हैं। कारण : मोटे अनाजों में अनेक पोषकीय और औषधीय खूबियाँ होती हैं। विकल्प - (i) कथन गलत है, किंतु कारण सही है। (ii) कथन और कारण दोनों गलत हैं। (iii) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है। (iv) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है। (ग) अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उद्देश्य है - उचित विकल्प का चयन करें - (I) मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देना। (II) मोटे अनाज के प्रति जागरूकता फैलाना। (III) मोटे अनाज को मुख्य फसल घोषित करना। (IV) मोटे अनाज की प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचाना। विकल्प - (i) कथन (I) और (II) सही हैं। (ii) केवल कथन (III) सही है। (iii) कथन (I) और (IV) सही हैं। (iv) कथन (I), (II) और (IV) सही हैं। (घ) आज मोटे अनाज अपने किन गुणों के कारण लोकप्रिय हो रहे हैं? (ङ) कुपोषण की समस्या के समाधान में मोटे अनाजों की क्या भूमिका हो सकती है?
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (काव्यांश दिया गया है) (क) प्रस्तुत कविता में किस भाव की प्रधानता है? (i) हास्य (ii) प्राकृतिक सौंदर्य (iii) व्यंग्य (iv) आक्रोश (ख) 'गुलाब' किसका प्रतीक है? (i) शहर के पढ़े-लिखे नौजवानों का। (ii) शहर के वातावरण का। (iii) शहर की ज़िंदगी का। (iv) शहर की सुविधाओं का। (ग) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए : कथन : बुरा नहीं मानना चाहिए, इस गुलाब-वृत्ति का। कारण : वह बचपन से शहर में ही पला-बढ़ा है। विकल्प : (i) कथन गलत है, किंतु कारण सही है। (ii) कथन और कारण दोनों गलत हैं। (iii) कथन सही है और कारण कथन की सही व्याख्या है। (iv) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है। (घ) गुलाब गाँव में जाकर बसने के लिए क्यों तैयार नहीं है? (ङ) कविता के आधार पर लिखिए कि किसान को किस तरह के फूल भाते हैं और क्यों?
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) नवाब साहब ने तौलिया झाड़ा और सामने बिछा लिया । (सरल वाक्य में बदलिए) (ख) हालदार साहब को उधर से गुज़रते समय मूर्ति में कुछ अंतर दिखाई दिया । (मिश्र वाक्य में बदलिए) (ग) मन्नू के एक इशारे पर लड़कियाँ कक्षा से बाहर निकलकर नारे लगाने लगीं । (संयुक्त वाक्य में बदलिए) (घ) कातिक आया नहीं कि बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हुईं । (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए) (ङ) सबसे बड़ी बात है कि काशी के पास उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ जैसा नायाब हीरा रहा है । (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (क) पतोहू ने भगत को दुनियादारी से निवृत्त कर दिया था । (कर्मवाच्य में बदलिए) (ख) नवाब साहब द्वारा खीरे पर मसाला छिड़का गया । (कर्तृवाच्य में बदलिए) (ग) आओ, पेड़ की छाया में बैठें । (भाववाच्य में बदलिए) (घ) मुझसे यह काम नहीं हो सकता । (कर्तृवाच्य में बदलिए) (ङ) उद्धव द्वारा ज्ञान का उपदेश दिया गया । (वाच्य पहचानकर भेद बताइए)
निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए : (क) शीला अग्रवाल को कॉलेज वालों ने नोटिस थमा दिया । (ख) खीरे की पनियाती फाँकें बहुत स्वादिष्ट थीं । (ग) शुक्ल पक्ष में चाँद निरंतर बढ़ता है । (घ) उनकी अँगुलियाँ खँजड़ी पर लगातार चल रहीं थीं । (ङ) शाबाश ! तुमने कितना अच्छा कार्य किया ।
निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों की रेखांकित काव्य पंक्तियों में अलंकार पहचान कर लिखिए : (क) प्रीति-नदी में पाऊँ न बोरयौ । (ख) कोटि कुलिस सम बचनु तुम्हारा । व्यर्थ धरहु धनु बान कुठारा ।। (ग) आगे नदिया पड़ी अपार, घोड़ा कैसे उतरे पार । राणा ने सोचा इस पार, तब तक चेतक था उस पार ।। (घ) सिमटा हुआ संकोच है हवा की थिरकन का । (ङ) सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यों करई ककरी ।
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (क) बालगोबिन भगत जी द्वारा किया गया कौन-सा कार्य सामाजिक परंपरा के विरुद्ध था ? (I) पतोहू से बेटे की चिता को आग दिलाना । (II) पतोहू को उसके भाई के साथ मायके भेजना । (III) बेटे का श्राद्ध विधि-विधान से करना । (IV) बेटे की मृत्यु का उत्सव मनाना । विकल्प -
निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) 'नेताजी का चश्मा' कहानी के आधार पर हालदार साहब के व्यक्तित्व का परिचय लिखिए । (ख) लेखिका मन्नू भंडारी ने अपनी माँ की तुलना धरती से क्यों की है ? 'एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए । (ग) 'मेरे मालिक एक सुर बख्श दे। सुर में तासीर पैदा कर कि आँखों से सच्चे मोती की तरह अनगढ़ आँसू निकल आएँ।' 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के आधार पर बिस्मिल्ला खाँ के इस कथन को स्पष्ट कीजिए । (घ) लेखक संस्कृति-असंस्कृति और सभ्यता-असभ्यता के भ्रमजाल में फँसे मनुष्यों से क्या प्रश्न करता है ?
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर कभी-कभी वह यों ही दे देता है उसका साथ यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए । (क) 'तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला' इस पंक्ति में 'उसका' शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है ? (i) संगतकार के लिए । (ii) संगीतकार के लिए । (iii) तबला वादक के लिए । (iv) मुख्य गायक के लिए । (ख) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों में से किस पंक्ति से मुख्य गायक के उत्साह के क्षीण होने का पता चलता है ? सही विकल्प का चयन कीजिए - (I) आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ । (II) प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ । (III) कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर । (IV) उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है । विकल्प - (i) कथन (I) और (II) सही हैं । (ii) केवल कथन (III) सही है । (iii) कथन (I) और (IV) सही हैं । (iv) कथन (II) और (III) सही हैं ।
निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) गोपियों को उद्धव से क्यों कहना पड़ा - 'हरि हैं राजनीति पढ़ि आए' । 'सूरदास के पद' के आधार पर उत्तर लिखिए । (ख) "सो बिलगाउ बिहाई समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा"- परशुराम जी के मुँह से ऐसा सुनकर लक्ष्मण की क्या प्रतिक्रिया रही ? (ग) 'उत्साह' और 'अट नहीं रही है' कविताओं के आधार पर सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' जी के प्रकृति चित्रण का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए । (घ) 'आत्मकथ्य' कविता के माध्यम से कवि श्री 'जयशंकर प्रसाद' जी के व्यक्तित्व की जो झलक मिलती है, वह उनकी ईमानदारी और साहस का प्रमाण है, स्पष्ट कीजिए ।
पूरक पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (क) 'माता का अंचल' पाठ में ग्राम्य संस्कृति के जिस रूप का चित्रण है- वह आधुनिक युग में पर्याप्त अंशों में परिवर्तित हो चुका है। परिवर्तित रूप से कुछ उदाहरण देते हुए इस कथन के समर्थन में अपने विचार लिखिए । (ख) 'यंत्रों की दुनिया ने मनुष्य को यांत्रिक व भाव शून्य बनाने का कार्य किया है, जबकि यात्राएँ मनुष्य को भाव शून्य होने से रोकती हैं।' 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर आप अपने विचार लिखिए । (ग) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर बताइए कि भीतरी विवशता क्या होती है ? लेखक श्री अज्ञेय जी ने इसे स्पष्ट करने के लिए किसकी चर्चा की है ?
निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (क) ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता जाल • ऑनलाइन गेमिंग क्या है ? • बच्चों और किशोरों पर बढ़ती पकड़ • ऑनलाइन गेमिंग के दुष्परिणाम (ख) स्वस्थ जीवन शैली • स्वस्थ जीवन शैली की आवश्यकता • स्वस्थ आदतें जिनका पालन किया जाना चाहिए • स्वस्थजीवनशैली के लाभ (ग) हाल ही में देखी फ़िल्म / नाटक की समीक्षा • कहानी,पात्र,संवाद,अभिनय कैसा लगा ? • क्या वास्तविक जीवन के निकट थी ? • क्या प्रेरणा मिली ?
(क) आप आनंदी/आनंद हैं। अपने क्षेत्र में बिजली की कटौती से उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख करते हुए किसी लोकप्रिय दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। अथवा (ख) आप आनंदी/आनंद हैं। छोटे-मोटे रोगों के लिए आपकी दादी माँ द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खों को संकलित करके आपने एक पुस्तक बनाई है। जिसका नाम आपने 'दादी माँ के घरेलू नुस्खे' रखा है। पुस्तक के प्रकाशन के अवसर पर अपनी दादी माँ को आमंत्रित करते हुए उन्हें लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
(क) आप प्रेरणा/प्रेरक हैं । आपने हिन्दी विषय में एम.ए.किया है साथ ही आपके पास बी.एड. की डिग्री भी है । आपके शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में हिन्दी विषय के स्नातक शिक्षकों के कुछ पद रिक्त हैं। आपको उस पद के लिए आवेदन करना है । इसके लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत्त लेख तैयार कीजिए । अथवा (ख) आप प्रेरणा/प्रेरक हैं। आपके क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफ़ाई कर्मचारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। नगर निगम अधिकारी को इससे अवगत कराते हुए लगभग 80 शब्दों में ई-मेल कीजिए ।
(क) सौर ऊर्जा के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में विद्युत मंत्रालय की ओर से तैयार कीजिए । अथवा (ख) आपके हिन्दी शिक्षक/शिक्षिका का नया 'काव्य संग्रह' प्रकाशित हुआ है। उन्हें इस अवसर पर बधाई देते हुए लगभग 40 शब्दों में एक बधाई संदेश लिखिए ।
The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone
Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.
Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.