CBSE Class 10 · Hindi A · board exam 2027
Chapter 7: नेताजी का चश्मा (स्वयं प्रकाश)
This chapter’s questions from CBSE’s real papers of 2023–2026 — the 20 asked most often, 3 with the full model answer, 17 with how the answer begins — and objective questions with the board’s key. All 23 questions of this chapter, with answers, are in the app.
- marks a year (about)
- 3
- questions a year (about)
- 2
- rank in Hindi A
- #12
From 4 years of papers, 2023–2026 · full chapter-wise marks
Important questions — the ones the board asked most (20)
- Q1Short answer6 marksAsked: 2023
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) कैप्टन नेताजी की मूर्ति पर लगा चश्मा अक्सर क्यों बदल देता था ? उसकी इस हरकत से आपके मन में उसके प्रति कौन-से भाव आते हैं ? (ख) भगत की पुत्र-वधू भी उनकी उतनी ही चिंता करती थी जितनी भगत उसकी करते थे । - 'बालगोबिन भगत' पाठ से उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए । (ग) काशी में किस प्रकार के परिवर्तन हो रहे थे और उन परिवर्तनों पर बिस्मिल्ला खाँ क्या सोचते थे ? (घ) 'संस्कृति' पाठ के लेखक किन तर्कों के आधार पर न्यूटन को 'संस्कृत मानव' कहते हैं ? क्या आप भी उनसे सहमत हैं ?

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · Prose lessons, short answers
- 1.कैप्टन चश्मे बेचने वाला था। जब किसी ग्राहक को मूर्ति पर लगे फ्रेम जैसा फ्रेम चाहिए होता और उसके पास वैसा न होता, तो वह मूर्ति से फ्रेम उतारकर ग्राहक को दे देता और मूर्ति पर दूसरा फ्रेम लगा देता, क्योंकि नेताजी की मूर्ति बिना चश्मे के उसे अच्छी नहीं लगती थी। उसकी इस हरकत से उसके प्रति सम्मान और श्रद्धा जागती है कि गरीब और लँगड़ा होकर भी वह सच्चा देशभक्त था।2 marks
- 2.बेटे की मृत्यु के बाद भगत चाहते थे कि बहू अपने भाई के साथ जाकर दूसरा विवाह कर ले। पर बहू रो-रोकर उनके चरणों में रहकर सेवा करना चाहती थी। वह कहती थी कि मैं चली गई तो बुढ़ापे में आपके लिए भोजन कौन बनाएगा और बीमार पड़ने पर चुल्लू भर पानी कौन देगा। इससे स्पष्ट है कि बहू भी भगत की उतनी ही चिंता करती थी।2 marks
- 3.(ग) काशी की पुरानी परंपराएँ धीरे-धीरे लुप्त हो रही थीं। पक्का महाल से मलाई बरफ़ बेचने वाले चले गए, देसी घी वाली कचौड़ी-जलेबी पहले जैसी नहीं रही, गायकों के मन में संगतियों के लिए आदर नहीं रहा और घंटों रियाज़ की परवाह घट गई। बिस्मिल्ला खाँ इन परिवर्तनों से दुखी थे और उन्हें इनकी कमी बहुत खलती थी। अथवा (घ) लेखक के अनुसार न्यूटन ने अपनी योग्यता, प्रवृत्ति और प्रेरणा के बल पर गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया, इसलिए वह संस्कृत मानव था। आज के विद्यार्थी उससे अधिक जानते हैं, पर वे अधिक सभ्य कहे जाएँगे, संस्कृत नहीं। मैं लेखक से सहमत हूँ, क्योंकि नई खोज करने वाली योग्यता ही संस्कृति है।2 marks
Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme
- Q2Short answer6 marksAsked: 2024
गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) बिस्मिल्ला खाँ के काशी से विशेष लगाव के क्या कारण थे ? (ख) 'लखनवी अंदाज़' पाठ में लेखक किन विशेष कारणों से सेकेंड क्लास में यात्रा करने का निर्णय लेता है ? क्या वह अपने उद्देश्य में सफल हो पाता है ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए । (ग) क्या संस्कृति के समान असंस्कृति भी होती है ? स्पष्ट कीजिए । (घ) 'एक कहानी यह भी' पाठ पाठकों को क्या संदेश देता है ?

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · Prose lessons short answers
- 1.काशी में गंगा मइया, बाबा विश्वनाथ और बालाजी का मंदिर था; बालाजी मंदिर में ही उन्होंने रियाज़ किया। यहीं उनके खानदान की कई पुश्तों ने शहनाई बजाई और उनके नाना-मामा भी यहीं शहनाई बजाते थे। काशी उनके लिए जन्नत थी, इसलिए वे कहते थे—मरते दम तक न यह शहनाई छूटेगी, न काशी।2 marks
- 2.लेखक ने सेकंड क्लास का टिकट इसलिए लिया कि भीड़ से बचकर एकांत में नई कहानी के बारे में सोच सके और खिड़की से प्राकृतिक दृश्य देख सके। वह पूरी तरह सफल नहीं हुआ, क्योंकि डिब्बे में नवाब साहब पहले से बैठे थे और एकांत नहीं मिला; परंतु नवाब साहब के खीरे वाले व्यवहार से उसे बिना घटना और पात्र के नई कहानी का विचार अवश्य मिल गया।2 marks
- 3.(ग) हाँ, संस्कृति के समान असंस्कृति भी होती है। लेखक के अनुसार जो योग्यता मनुष्य से आत्म-विनाश के साधनों का आविष्कार कराती है, वह संस्कृति नहीं, असंस्कृति है। यदि संस्कृति का संबंध कल्याण की भावना से न रहे तो वह असंस्कृति होकर ही रहेगी, और असंस्कृति का परिणाम असभ्यता होता है। अथवा (घ) यह पाठ संदेश देता है कि व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके परिवेश और परिस्थितियों से बनता है। हमें हीनता-ग्रंथि से बाहर निकलकर आत्मविश्वास से अपनी पहचान बनानी चाहिए, लड़के-लड़की या रंग-रूप के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए तथा अपने अधिकारों और देश के लिए निडर होकर आगे आना चाहिए।2 marks
Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme
- Q3Short answer6 marksAsked: 2024
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 - 30 शब्दों में लिखिए : (क) हम कैसे कह सकते हैं कि पानवाला कैप्टन का मित्र था ? 'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर लिखिए । (ख) कौसल्यायन जी ने 'संस्कृति' किसे कहा है ? (ग) बिस्मिल्ला खाँ के जीवन में रसूूलनबाई और बतूलनबाई का क्या महत्त्व है ? (घ) 'एक कहानी यह भी' से लिया गया 'निहायत असहाय मज़बूरी में लिपटा उनका यह त्याग कभी मेरा आदर्श नहीं बन सका ।' - यह कथन किसके लिए कहा गया है और क्यों ?

Medha Ma’am
AskMedha’s AI teacher
Model answer · Prose chapters, short answers
- 1.पानवाला कैप्टन के बारे में सब कुछ जानता था और हँसी-मज़ाक में उसे 'लँगड़ा' और 'पागल' कहता था, जो उनकी निकटता दिखाता है। कैप्टन के मरने पर वह उदास हो गया और सिर झुकाकर धोती के सिरे से आँखें पोंछते हुए बोला—'साहब! कैप्टन मर गया।' इससे सिद्ध होता है कि वह कैप्टन का मित्र था।2 marks
- 2.कौसल्यायन जी के अनुसार जिस योग्यता, प्रवृत्ति या प्रेरणा के बल पर मनुष्य कोई नया आविष्कार करता है, जैसे आग या सुई-धागे की खोज, वही संस्कृति है। उस आविष्कार से बनी वस्तु सभ्यता है। सच्ची संस्कृति सदा मानव-कल्याण की भावना से जुड़ी होती है।2 marks
- 3.(ग) बचपन में अमीरुद्दीन बालाजी मंदिर रियाज़ के लिए जाते समय रसूलनबाई और बतूलनबाई के घर के रास्ते से गुज़रते थे। उनके गाए ठुमरी, टप्पे और दादरे सुनकर ही उनके मन में संगीत के प्रति आसक्ति जगी। बिस्मिल्ला खाँ ने स्वयं माना कि संगीत की यह शुरुआती प्रेरणा उन्हें इन्हीं बहनों से मिली। अथवा (घ) यह कथन लेखिका मन्नू भंडारी ने अपनी माँ के लिए कहा है। माँ पिता की हर ज़्यादती को चुपचाप सहती थीं और बच्चों की हर उचित-अनुचित इच्छा पूरी करती थीं, पर उनकी अपनी कोई इच्छा या पहचान नहीं थी। उनका यह त्याग और धैर्य विवशता से उपजा था, इसलिए लेखिका उसे अपना आदर्श नहीं बना सकीं।2 marks
Marks split from a structure derived from past papers (checked twice); not CBSE’s official scheme
- Q4Short answer5 marksAsked: 2025
निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 - 30 शब्दों में लिखिए : (क) 'नेताजी का चश्मा' पाठ में कस्बे के लोगों के किस प्रयास को सराहनीय कहा जा रहा है और क्यों ? (ख) बालगोबिन भगत ने अपनी पतोहू की चिंता किस प्रकार की ? इससे उनके व्यक्तित्व के किस गुण का पता चलता है ? (ग) 'संस्कृति' पाठ के संदर्भ में असंस्कृति और असभ्यता किसे कहेंगे ? सोदाहरण लिखिए । (घ) 'लखनवी अंदाज़' के दोनों पात्र - नवाब साहब और लेखक मूलतः एक समान सफ़ेदपोश सज्जन हैं । - इस कथन को उदाहरण सहित सत्य सिद्ध कीजिए ।
How the model answer begins
1. (क) कस्बे के लोगों ने कस्बे की हृदयस्थली, यानी मुख्य चौराहे पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति लगाई। उनके इसी प्रयास को सराहनीय कहा गया है, क्योंकि ऐसी मूर्ति देशभक्ति का प्रतीक है। इसे देखकर लोगों में देशभक्ति और…
The full answer from Medha Ma’am → - Q5Short answer5 marksAsked: 2025
निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए : (क) पानवाला वैसे तो कैप्टन का उपहास करता था परंतु उसकी मृत्यु से वह दुखी क्यों था ? 'नेताजी का चश्मा' पाठ के आधार पर लिखिए । (ख) संगतियों के प्रति गायकों के किस व्यवहार से बिस्मिल्ला खाँ दुखी थे ? (ग) 'संस्कृति' पाठ के आधार पर संस्कृति और सभ्यता के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट कीजिए । (घ) "ताजे खीरे की फाँकों को देखकर लेखक के मुँह में पानी आ रहा था, फिर भी उन्होंने नवाब साहब के खीरा खाने के आग्रह को ठुकरा दिया ।" लेखक के ऐसे व्यवहार का कारण लिखिए ।
How the model answer begins
1. (क) पानवाला कैप्टन की मृत्यु से इसलिए दुखी था क्योंकि उसके मन में सहज मानवीय संवेदना थी और वह कैप्टन के साथ जुड़ाव महसूस करता था। उसका उपहास ऊपरी था, इसीलिए वह धोती के सिरे से आँखें पोंछता हुआ बोला - "साहब! कैप्टन मर…
The full answer from Medha Ma’am → - Q6Case-based5 marksAsked: 2025
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (क) हालदार साहब किस बात पर आश्चर्यचकित रह गए ? (A) पानवाले द्वारा कैप्टन का मज़ाक उड़ाने पर (B) कैप्टन की शारीरिक अवस्था को देखकर (C) कैप्टन को चश्मा बेचते हुए देखकर (D) ड्राइवर को बेचैन होते देखकर (ख) दिव्यांग होते हुए भी कैप्टन द्वारा फेरी लगाकर अपना गुजर-बसर करना दर्शाता है कि वह ________ था । (रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए) (A) आत्मविश्वासी (B) स्वाभिमानी (C) सक्षम (D) स्वावलंबी (ग) पानवाला किसका मज़ाक उड़ा रहा था ? (A) हालदार साहब का (B) नेताजी का (C) चश्मेवाले का (D) दुकानवाले का (घ) हालदार साहब जीप में बैठकर क्यों चले गए ? - इस प्रश्न के उत्तर के लिए निम्नलिखित कथन पढ़िए और उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (i) पानवाला कैप्टन के विषय में और अधिक बात करने को तैयार नहीं था । (ii) कैप्टन की शारीरिक अवस्था देखकर निराश हो गए थे । (iii) उन्हें आवश्यक कार्यालयी काम निपटाना था । (iv) ड्राइवर बेचैन हो रहा था । विकल्प : (A) (i) और (iii) दोनों (B) (ii) और (iv) दोनों (C) (i) और (iv) दोनों (D) केवल (i) (ङ) कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन : हालदार साहब के मन में कैप्टन के प्रति सम्मान का भाव था । कारण : सुभाष बाबू के प्रति कैप्टन के विशेष लगाव को देखकर वह उससे प्रभावित थे । (A) कथन और कारण दोनों गलत हैं । (B) कारण गलत है किंतु कथन सही है । (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण उसकी सही व्याख्या करता है । (D) कथन सही है किंतु कारण उसकी सही व्याख्या नहीं है ।
How the model answer begins
1. प्रश्न (क) का सही उत्तर विकल्प (B) कैप्टन की शारीरिक अवस्था को देखकर है। हालदार साहब मुड़कर देखते हैं तो एक बेहद बूढ़ा मरियल-सा लँगड़ा आदमी सिर पर गांधी टोपी और आँखों पर काला चश्मा लगाए, एक हाथ में छोटी-सी संदूकची और…
The full answer from Medha Ma’am → - Q7Case-based5 marksAsked: 2023
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए - (i) जीप के आगे बढ़ने पर भी हालदार साहब का मूर्ति के बारे में सोचते रहने का कारण था- (a) देशभ्रेम की भावना (b) कस्बे में लगी मूर्ति का सौंदर्य (c) मूर्ति पर संगमरमर का चश्मा न होना (d) मूर्ति का रख-रखाव न होना (ii) हालदार साहब ने नागरिकों के प्रयास को बताया - (a) उदारवादी (b) अकल्पनीय (c) प्रशंसनीय (d) बचकाना (iii) “दूसरी बार जब हालदार साहब उधर से गुज़रे” इस वाक्य में ‘उधर’ शब्द किसके लिए संकेत है? (a) कस्बे के लिए (b) चौराहे के लिए (c) नगरपालिका के लिए (d) उत्साही लेखक के लिए (iv) उन्होंने मूर्ति में क्या अंतर देखा? (a) मूर्ति ने कपड़े पहने हैं (b) मूर्ति ने शाल ओढ़ी है (c) मूर्ति पर चश्मा बदल गया है (d) मूर्ति को पेंट कर दिया है (v) हालदार साहब जीप से कहाँ जाते थे? (a) कस्बे में लगी मूर्ति देखने (b) अपनी फैक्टरी का काम देखने (c) अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने (d) कंपनी के काम से कस्बे से आगे
How the model answer begins
1. (i) जीप के आगे बढ़ने पर भी हालदार साहब का मूर्ति के बारे में सोचते रहने का कारण था— उत्तर: (a) देशप्रेम की भावना
The full answer from Medha Ma’am → - Q8Case-based5 marksAsked: 2025
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : काशी संस्कृति की पाठशाला है। शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित। काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य-विश्वनाथ हैं। काशी में बिस्मिल्ला खाँ हैं। काशी में हज़ारों सालों का इतिहास है जिसमें पंडित कंठे महाराज हैं, विद्याधरी हैं, बड़े रामदास जी हैं, मौजुद्दीन खाँ हैं व इन रसिकों से उपकृत होने वाला अपार जन-समूह है। यह एक अलग काशी है जिसकी अलग तहज़ीब है, अपनी बोली और अपने विशिष्ट लोग हैं। इनके अपने उत्सव हैं, अपना गम। अपना सेहरा-बन्ना और अपना नौहा। आप यहाँ संगीत को भक्ति से, भक्ति को किसी भी धर्म के कलाकार से, कजरी को चैती से, विश्वनाथ को विशालाक्षी से, बिस्मिल्ला खाँ को गंगाद्वार से अलग करके नहीं देख सकते। अकसर समारोहों एवं उत्सवों में दुनिया कहती है ये बिस्मिल्ला खाँ हैं। बिस्मिल्ला खाँ का मतलब – बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई। शहनाई का तात्पर्य – बिस्मिल्ला खाँ का हाथ। हाथ से आशय इतना भर कि बिस्मिल्ला खाँ की फूँक और शहनाई की जादुई आवाज़ का असर हमारे सिर चढ़कर बोलने लगता है। शहनाई में सरगम भरा है। खाँ साहब को ताल मालूम है, राग मालूम है। ऐसा नहीं कि बेताले जाएँगे। शहनाई में सात सुर लेकर निकल पड़े। शहनाई में परवरदिगार, गंगा मइया, उस्ताद की नसीहत लेकर उतर पड़े। दुनिया कहती – सुबहान अल्लाह, तिस पर बिस्मिल्ला खाँ कहते हैं – अलहमदुलिल्लाह। (i) काशी के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? उचित विकल्प छाँटकर लिखिए। I. इसे शास्त्रों में आनंदकानन कहा गया है। II. यहाँ संगीत और भक्ति एक-दूसरे में रचे-बसे हैं। III. यहाँ पर संस्कृति शिक्षण के लिए एक पाठशाला का निर्माण हुआ है। विकल्प : (A) केवल I और II सही हैं। (B) केवल I और III सही हैं। (C) केवल III सही है। (D) केवल II और III सही हैं। (ii) काशी को 'संस्कृति की पाठशाला' क्यों कहा गया है ? (A) अत्यंत प्राचीन होने के कारण (B) संस्कृत पठन-पाठन की सुविधा के कारण (C) सांप्रदायिक सद्भाव की विशिष्टता के कारण (D) कला, साहित्य और अध्यात्म का समन्वित रूप होने के कारण (iii) 'बिस्मिल्ला खाँ का मतलब उनकी शहनाई है,' ऐसा क्यों ? (A) बिस्मिल्ला खाँ का वजूद शहनाई के बिना कुछ भी नहीं। (B) बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई ने उनको पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। (C) बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई सबसे अलग और अनोखी है। (D) बिस्मिल्ला खाँ और शहनाई एक-दूसरे के पूरक और पर्याय हैं। (iv) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : कथन : बिस्मिल्ला खाँ की शहनाई की जादुई आवाज़ का असर सभी के ऊपर खूब होता है। कारण : उनकी शहनाई तालों, रागों और सरगम के सुरों से भरी हुई है। विकल्प : (A) कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है। (B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं। (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कथन की उचित व्याख्या कारण के द्वारा हो रही है। (D) कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है। (v) गद्यांश में बिस्मिल्ला खाँ के साथ ही निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण संस्कृति-कर्मियों का उल्लेख काशी के संदर्भ में हुआ है : I. पंडित कंठे महाराज II. विद्याधरी III. विशालाक्षी देवी IV. बड़े रामदास जी विकल्प : (A) I, II और III (B) I, II और IV (C) I, III और IV (D) II, III और IV
How the model answer begins
1. (A) केवल I और II सही हैं। गद्यांश के अनुसार काशी शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित है और यहाँ संगीत को भक्ति से अलग करके नहीं देखा जा सकता; किसी पाठशाला के निर्माण की बात नहीं कही गई है।
The full answer from Medha Ma’am → - Q9Case-based5 marksAsked: 2023
निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [passage] (i) पानवाले ने देशभक्त का मज़ाक क्या कहकर उड़ाया था ? निम्नलिखित विशेषणों के आधार पर उचित विकल्प का चयन कर इस प्रश्न का उत्तर दीजिए : I. लँगड़ा II. बूढ़ा III. पागल IV. मरियल विकल्प : (ii) हालदार साहब अवाक् क्यों रह गए ? (iii) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए : कथन (A) : पानवाले ने अपने मित्र कैप्टन के बारे में अनुपयुक्त भाषा का प्रयोग किया । कारण (R) : पानवाले में संवेदनशीलता का अभाव था । (iv) 'फ़ोटो-वोटो छपवा दो उसका कहीं' — हालदार के सम्मुख पानवाले द्वारा कहा गया यह कथन चश्मे वाले के प्रति दर्शाता है, उसकी : (v) ड्राइवर की बेचैनी का कारण था :
How the model answer begins
1. (i) उत्तर – (b) I, III (लँगड़ा, पागल)। पानवाले ने देशभक्त कैप्टन का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था, "वो लँगड़ा क्या जाएगा फ़ौज में। पागल है पागल!"
The full answer from Medha Ma’am → - Q10Short answer2 marksAsked: 2026
'नेताजी का चश्मा' पाठ में नेताजी की मूर्ति पर पत्थर का चश्मा न होना बड़ी बात नहीं थी, बड़ी बात तो असली चश्मे की मौजूदगी थी । क्यों? उपयुक्त तर्कों के आधार पर उत्तर लिखिए
How the model answer begins
1. मूर्ति पर असली चश्मे की मौजूदगी इसलिए बड़ी बात थी क्योंकि उससे देशभक्तों के प्रति सम्मान की भावना दिखती थी। वह बताती थी कि आज भी लोगों के हृदय में देशभक्ति का भाव विद्यमान है। कैप्टन चश्मेवाले को नेताजी की मूर्ति पर…
The full answer from Medha Ma’am → - Q11Short answer2 marksAsked: 2026
हालदार साहब ने जब नेताजी की मूर्ति पर असली चश्मा देखा तो उनके मन में कौन-कौन-से भाव उभरे ? किन्हीं दो का उल्लेख करते हुए लिखिए कि मूर्ति पर असली चश्मा क्यों लगा था ?
How the model answer begins
1. नेताजी की मूर्ति पर असली चश्मा देखकर हालदार साहब के मन में कौतूहल और आश्चर्य के भाव उभरे। उन्हें यह सब बड़ा विचित्र और कौतुकभरा लगा, और मन में जिज्ञासा जागी कि यह चश्मा किसने लगाया है। मूर्ति बनानेवाला मास्टर पत्थर का…
The full answer from Medha Ma’am → - Q12Short answer2 marksAsked: 2026
'नेताजी का चश्मा' पाठ में हालदार साहब को क्या देखकर 'दुर्दमनिय कौतूहल' हुआ और उन्होंने उसके लिए क्या किया ?
How the model answer begins
1. कस्बे के चौराहे पर लगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर हर बार असली चश्मा देखकर हालदार साहब के मन में दुर्दमनीय कौतूहल जागा। इसे शांत करने के लिए उन्होंने चौराहे पर पान खाते हुए पानवाले से पूछताछ की कि मूर्ति पर यह…
The full answer from Medha Ma’am → - Q13Short answer2 marksAsked: 2026
'नेताजी का चश्मा' पाठ में वर्णित नेताजी की मूर्ति को चश्मा पहनाने वाले व्यक्ति को किस नाम से पुकारा जाता था ? उसका पेशा और आर्थिक स्थिति कैसी थी ? उसके व्यक्तित्व के किस गुण ने आपको प्रभावित किया है ?
How the model answer begins
1. नेताजी की मूर्ति को चश्मा पहनाने वाले व्यक्ति को लोग 'कैएन' (कैप्टन) नाम से पुकारते थे। उसका पेशा फेरी लगाकर चश्मा बेचना था। उसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत साधारण थी। उसकी देशभक्ति की भावना और देशभक्तों के प्रति सम्मान ने…
The full answer from Medha Ma’am → - Q14Short answer2 marksAsked: 2026
नेताजी की प्रतिमा पर कैसा चश्मा लगा था ? प्रतिमा वाले पत्थर का चश्मा न लगा होने के कारणों को पठित पाठ के आधार पर लिखिए
How the model answer begins
1. नेताजी की पत्थर की मूर्ति पर पत्थर का नहीं, बल्कि सचमुच का चश्मा लगा था। हालदार साहब ने पहली बार उस पर चौड़े काले फ्रेम वाला असली चश्मा देखा, जो बाद में बार-बार बदलता रहा।
The full answer from Medha Ma’am → - Q15Short answer2 marksAsked: 2025
'नेताजी का चश्मा' पाठ में कैप्टन को देखकर हालदार साहब को धक्का क्यों लगा ? हालदार साहब के व्यक्तित्व, पाठ के घटना-क्रम और अपने विचारों के आधार पर किन्हीं दो कारणों को लिखिए
How the model answer begins
1. कैप्टन को देखकर हालदार साहब को धक्का इसलिए लगा क्योंकि वह उनके अनुमान के बिलकुल विपरीत निकला। नाम सुनकर उन्होंने सोचा था कि वह नेताजी का साथी या आज़ाद हिंद फ़ौज का भूतपूर्व सिपाही होगा, पर सामने एक बेहद बूढ़ा, मरियल-सा,…
The full answer from Medha Ma’am → - Q16Short answer2 marksAsked: 2025
हालदार साहब ने अपने मन में मूर्ति पर चश्मा लगाने वाले की एक छवि क्यों और कैसी बनाई ? उस छवि को धक्का किस बात से लगा ?
How the model answer begins
1. हालदार साहब ने मूर्ति पर चश्मा लगाने वाले का नाम 'कैप्टन' सुना और उसकी देशभक्ति देखी, इसलिए उनके मन में उसकी एक छवि बन गई। उन्होंने सोचा कि कैप्टन चश्मेवाला नेताजी सुभाषचंद्र बोस का साथी या आज़ाद हिंद फ़ौज का भूतपूर्व…
The full answer from Medha Ma’am → - Q17Short answer2 marksAsked: 2025
‘नेताजी का चश्मा’ पाठ में कस्बे के लोगों के किस प्रयास को सराहनीय कहा जा रहा है और क्यों ?
How the model answer begins
1. 'नेताजी का चश्मा' पाठ में कस्बे के लोगों द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर चश्मा लगाने का प्रयास सराहनीय कहा गया है। कस्बे के लोग समय-समय पर मूर्ति की आँखों पर अलग-अलग तरह के चश्मे लगाते रहते थे, ताकि मूर्ति…
The full answer from Medha Ma’am → - Q18Short answer2 marksAsked: 2025
'नेताजी का चश्मा' पाठ के पात्र 'पानवाले' के व्यक्तित्व पर टिप्पणी करते हुए उसकी दो विशेषताएँ लिखिए। एक जिसे आप पसंद करते हों और दूसरी जिसे आप अवश्य बदलना चाहेंगे। दोनों को स्पष्ट करना ज़रूरी है
How the model answer begins
1. 'नेताजी का चश्मा' पाठ का पानवाला एक मस्तमौला, बातूनी दुकानदार है। उसकी जो विशेषता मुझे पसंद है, वह है उसका खुशमिज़ाज स्वभाव। वह हर बात पर आँखों-ही-आँखों में हँसता है, उसकी तोंद थिरकती है और वह मुसकराकर ही जवाब देता है।…
The full answer from Medha Ma’am → - Q19Short answer2 marksAsked: 2025
हालदार साहब का हर बार कस्बे से गुजरते हुए मूर्ति के पास रुकना क्या दर्शाता है? 'नेताजी का चश्मा' पाठ के संदर्भ में लिखिए
How the model answer begins
1. हालदार साहब का हर बार कस्बे से गुज़रते हुए मूर्ति के पास रुकना यह दर्शाता है कि उनमें मूर्ति पर बदलते चश्मे को देखने की उत्सुकता और कौतूहल था। दो साल तक वे अपने काम के सिलसिले में उस कस्बे से गुज़रते रहे और नेताजी की…
The full answer from Medha Ma’am → - Q20Short answer2 marksAsked: 2025
पानवाला वैसे तो कैप्टन का उपहास करता था परंतु उसकी मृत्यु से वह दुखी क्यों था ? ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के आधार पर लिखिए
How the model answer begins
1. पानवाला कैप्टन की मृत्यु से इसलिए दुखी था क्योंकि उसके मन में सहज मानवीय संवेदना थी। वह ऊपर से भले ही कैप्टन का उपहास करता था, पर रोज़ उसे नेताजी की मूर्ति पर चश्मा लगाते देखकर वह मन-ही-मन कैप्टन के साथ जुड़ाव महसूस…
The full answer from Medha Ma’am →
3 more questions of this chapter, each with its model answer, in the AskMedha app.
Objective questions with the board’s key (10)
- 1. CBSE 2025
हालदार साहब को पानवाले द्वारा एक देशभक्त का इस तरह मज़ाक उड़ाया जाना अच्छा नहीं लगा । मुड़कर देखा तो अवाक् रह गए । एक बेहद बूढ़ा मरियल-सा लँगड़ा आदमी सिर पर गांधी टोपी और आँखों पर काला चश्मा लगाए एक हाथ में एक छोटी-सी संदूकची और दूसरे हाथ में एक बाँस पर टँगे बहुत-से चश्मे लिए अभी-अभी एक गली से निकला था और अब एक बंद दुकान के सहारे अपना बाँस टिका रहा था । तो इस बेचारे की दुकान भी नहीं । फेरी लगाता है ! हालदार साहब चक्कर में पड़ गए । पूछना चाहते थे, इसे कैप्टन क्यों कहते हैं ? क्या यही इसका वास्तविक नाम है ? लेकिन पानवाले ने साफ़ बता दिया था कि अब वह इस बारे में और बात करने को तैयार नहीं । ड्राइवर भी बेचैन हो रहा था । काम भी था । हालदार साहब जीप में बैठकर चले गए । हालदार साहब किस बात पर आश्चर्यचकित रह गए ?
- (A) पानवाले द्वारा कैप्टन का मज़ाक उड़ाने पर
- (B) कैप्टन की शारीरिक अवस्था को देखकर ✓
- (C) कैप्टन को चश्मा बेचते हुए देखकर
- (D) ड्राइवर को बेचैन होते देखकर
Answer: (B)
- 2. CBSE 2024
‘नेताजी का चश्मा’ पाठ का केन्द्र-बिंदु है :
- (A) देशभक्ति ✓
- (B) दिव्यांग का साहस
- (C) नेताजी का चश्मा
- (D) नेताजी की मूर्ति
Answer: (A)
- 3. CBSE 2024
‘लखनवी अंदाज़’ के लेखक ने यात्रा के लिए सेकंड क्लास का टिकट क्यों लिया ?
- (A) लंबा सफ़र तय करना था
- (B) पैसे अपेक्षाकृत कम लगते
- (C) नई कहानी के बारे में सोच सकने के लिए ✓
- (D) नवाब साहब से दोस्ती करने के लिए
Answer: (C)
- 4. CBSE 2024
'नेताजी का चश्मा' पाठ में हालदार साहब को कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी ?
- (A) पानवाले द्वारा कैप्टन का उपहास उड़ाना ✓
- (B) कैप्टन द्वारा मूर्ति पर चश्मा लगाना
- (C) पत्थर की मूर्ति पर असली चश्मा
- (D) ड्राइवर का झटके से जीप रोकना
Answer: (A)
- 5. CBSE 2024
'लखनवी अंदाज़' पाठ के अनुसार कौन-सा कथन सही है ?
- (A) गाड़ी के सेकंड क्लास के डिब्बे में कुछेक लोग थे ।
- (B) नवाब साहब ने संगति के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया ।
- (C) नवाब साहब ने लेखक को ककड़ी के लिए पूछा ।
- (D) नवाब साहब ने एक-एक फाँक खिड़की से बाहर फेंक दी । ✓
Answer: (D)
- 6. CBSE 2024
‘नेताजी का चश्मा’ पाठ में हालदार साहब को कौन-सी बात अच्छी नहीं लगी ?
- (A) पानवाले द्वारा कैप्टन का उपहास उड़ाना ✓
- (B) कैप्टन द्वारा मूर्ति पर चश्मा लगाना
- (C) पत्थर की मूर्ति पर असली चश्मा
- (D) ड्राइवर का झटके से जीप रोकना
Answer: (A)
- 7. CBSE 2024
‘लखनवी अंदाज़’ पाठ के अनुसार कौन-सा कथन सही है ?
- (A) गाड़ी के सेकंड क्लास के डिब्बे में कुछेक लोग थे ।
- (B) नवाब साहब ने संगति के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया ।
- (C) नवाब साहब ने लेखक को ककड़ी के लिए पूछा ।
- (D) नवाब साहब ने एक-एक फाँक खिड़की से बाहर फेंक दी । ✓
Answer: (D)
- 8. CBSE 2024
अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई । एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। उसे नेताजी की बगैर चश्मेवाली मूर्ति बुरी लगती है। बल्कि आहत करती, मानो चश्मे के बगैर नेताजी को असुविधा हो रही हो। इसलिए वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से एक नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है। लेकिन जब कोई ग्राहक आता है और उसे वैसे ही फ्रेम की दरकार होती है जैसा मूर्ति पर लगा है तो कैप्टन चश्मेवाला मूर्ति पर लगा फ्रेम-संभवतः नेताजी से क्षमा माँगते हुए-लाकर ग्राहक को दे देता है और बाद में नेताजी को दूसरा फ्रेम लौटा देता है। वाह! भाई खूब! क्या आईडिया है । लेकिन भाई ! एक बात अभी भी समझ में नहीं आई । हालदार साहब ने पानवाले से फिर पूछा, नेताजी का ऑरिजिनल चश्मा कहाँ गया ? पानवाला दूसरा पान मुँह में ठूँस चुका था । दोपहर का समय था, ‘दुकान’ पर भीड़-भाड़ अधिक नहीं थी । वह फिर आँखों ही आँखों हँसा । उसकी तोंद थिरकी । कत्थे की डंडी फेंक, पीछे मुड़कर उसने नीचे पीक थूकी और मुसकराता हुआ बोला, मास्टर बनाना भूल गया । पानवाला आँखों ही आँखों क्यों हँसा ?
- (A) ऑरिजिनल चश्मे की बात पर, यह उसकी व्यंग्यात्मक हँसी थी।
- (B) वह हालदार साहब पर अपनी हँसी ज़ाहिर नहीं होने देना चाहता था।
- (C) हालदार साहब उसको हँसते देखकर बुरा भी मान सकते थे।
- (D) आँखों ही आँखों हँसना पानवाले की बहुत पुरानी आदत थी। ✓
Answer: (D)
- 9. CBSE 2023
'नेताजी का चश्मा' पाठ के कैप्टन के विषय में हालदार साहब ने कौन-सा अनुमान नहीं लगाया ?
- (A) वह आज़ाद हिंद फ़ौज का सिपाही रहा होगा ।
- (B) वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का साथी रहा होगा ।
- (C) वह पक्का देशभक्त रहा होगा इसलिए नेताजी की मूर्ति बगैर चश्मे के नहीं देख सकता ।
- (D) वह भारतीय सेना का भूतपूर्व सिपाही रहा होगा इसलिए उसका एक पैर भी नहीं है । ✓
Answer: (D)
- 10. CBSE 2023
'संस्कृति' पाठ के आधार पर लिखिए कि जो मनुष्य के लिए कल्याणकारी नहीं है, वह :
- (A) न सभ्यता है और न संस्कृति । ✓
- (B) न परंपरा है और न रीति-रिवाज ।
- (C) न आविष्कार है और न अनुसंधान ।
- (D) न खोज है और न प्रयोग ।
Answer: (A)
Questions parents and students ask
- How many marks does "नेताजी का चश्मा (स्वयं प्रकाश)" carry in CBSE Class 10 Hindi A?
- In the CBSE papers of 2023–2026, this chapter carried about 3 marks and about 2 questions a year; by marks it ranks 12 in Hindi A.
- Which are the most important (VVI) questions of "नेताजी का चश्मा (स्वयं प्रकाश)"?
- The 20 questions above are from the board’s real papers, each with the years it was asked; the most-asked come first with their full model answers. All 23 written questions of this chapter, with answers, are in the AskMedha app.
- Do the answers follow the board’s marking scheme?
- Yes. CBSE publishes its marking schemes; every model answer here is written point by point to the marks the board’s own scheme gives, and checked by a second, independent model.
The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone
Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.
Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.