AskMedha

CBSE Class 10 · Hindi A · board exam 2027

CBSE Class 10 Hindi A Sample Paper 2023

The board’s 2023 sample paper, set SQP-002 — all 30 questions as printed; 15 objective answers from the board’s own key. Each question names its chapter, where that chapter’s most-asked questions are.

Full marks 80 · Time 3 h

Section A · Objective questions (22)

  1. (1) फ़सल को किसानों के कच्चे-अधपके सपनों की लहलहाती आस कहने का कारण है- कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए-

    • (क) कथन i व ii सही हैं।
    • (ख) कथन ii व iii सही हैं।
    • (ग) कथन ii व iv सही हैं।
    • (घ) कथन iii व iv सही हैं।
  2. (5) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए- कथन (A) - किसान अपनी फ़सल के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा होता है। कारण (R) - व्यवसाय और व्यवसायी के बीच ऐसे संबंध स्वाभाविक हैं।

    • (क) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।
    • (ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।
    • (ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
    • (घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. 'न तो तुम वहाँ जा सके, न ही मैं।' इसका सरल वाक्य होगा-

    • (A) तुम और मैं दोनों ही वहाँ नहीं जा सके। ✓
    • (B) तुम भी वहाँ नहीं जा सके और मैं भी वहाँ नहीं जा सका।
    • (C) यद्यपि तुम और मैं वहाँ सकते थे, फिर भी नहीं जा सके।
    • (D) चूँकि तुम वहाँ नहीं जा सके, इसलिए मैं भी वहाँ नहीं जा सका।

    Answer (the board’s key): (A)

  4. 'सूर्योदय होते ही प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।' इसका संयुक्त वाक्य होगा-

    • (A) सूर्योदय होने पर प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
    • (B) सूर्योदय होता है और प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है। ✓
    • (C) जब सूर्योदय होता है, तब प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।
    • (D) क्योंकि सूर्योदय होता है, इसलिए प्रकृति का सौंदर्य खिल उठता है।

    Answer (the board’s key): (B)

  5. आपके आवाज़ उठाने पर सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे। इसका मिश्र वाक्य होगा-

    • (A) आपके आवाज़ उठाते ही सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।
    • (B) आप आवाज़ उठाएँगे, तो सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे। ✓
    • (C) आप आवाज़ उठाएँगे और सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।
    • (D) आप आवाज़ उठाएँगे इसलिए सभी आपके साथ खड़े हो जाएँगे।

    Answer (the board’s key): (B)

  6. निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए सबसे सही विकल्प को चुनिए-

    • (A) केवल कथन i सही है।
    • (B) कथन ii व iii सही हैं।
    • (C) कथन iii व iv सही हैं।
    • (D) कथन i, ii, iii व iv सही हैं।
  7. कॉलम 1 को कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए-

    • (A) 1-iii, 2-i, 3-ii
    • (B) 1-ii, 2-iii, 3-i
    • (C) 1-ii, 2-i, 3-iii
    • (D) 1-ii, 2-i, 3-iii
  8. Q 4(1)Objective1 markCh. 2: वाच्य

    कॉलम 1 को कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए-

    • (A) (क) 1-ii, 2-i, 3-iii
    • (B) (ख) 1-i, 2-iii, 3-ii
    • (C) (ग) 1-ii, 2-iii, 3-i
    • (D) (घ) 1-i, 2-ii, 3-iii
  9. Q 4(2)Objective1 markCh. 2: वाच्य

    इनमें कर्मवाच्य का उदाहरण है-

    • (A) (क) रवीना ग़ज़ल नहीं गा पाती है।
    • (B) (ख) रवीना से ग़ज़ल नहीं गाई जाती है। ✓
    • (C) (ग) रवीना पैदल नहीं चल पाती है।
    • (D) (घ) रवीना से पैदल नहीं चला जाता है।

    Answer (the board’s key): (B)

  10. Q 4(3)Objective1 markCh. 2: वाच्य

    इनमें कर्तृवाच्य का उदाहरण है-

    • (A) (क) चलो, अब घर चलें। ✓
    • (B) (ख) चलो, अब घर चला जाए।
    • (C) (ग) कैरम के बाद अब शतरंज खेली जाए।
    • (D) (घ) हमारे द्वारा शतरंज खेली जा सकती है।

    Answer (the board’s key): (A)

  11. Q 4(4)Objective1 markCh. 2: वाच्य

    'दादी जी पढ़ नहीं सकतीं।' इसका भाववाच्य होगा-

    • (A) (क) दादी जी कुछ भी पढ़ नहीं पाएँगी।
    • (B) (ख) दादी जी से पढ़ा नहीं जा सकेगा।
    • (C) (ग) दादी जी से पढ़ा नहीं जा सकता। ✓
    • (D) (घ) दादी जी कुछ भी पढ़ नहीं पाती हैं।

    Answer (the board’s key): (C)

  12. प्रश्न 5. निर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1) 'चारों ओर छाई हरियाली मनमोहक लग रही थी।' रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा-

    • (क) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
    • (ख) भाववाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, बहुवचन, कर्म कारक
    • (ग) जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
    • (घ) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
  13. Q 6(1)Objective1 markCh. 4: अलंकार

    "अर्थ बिना कब पूर्ण हैं, शब्द, सकल जग-काज। अर्थ अगर आ जाए तो, ठाठ-बाट औ' राज।।" इस दोहे में प्रयुक्त अलंकार है-

    • (A) श्लेष ✓
    • (B) उत्प्रेक्षा
    • (C) मानवीकरण
    • (D) अतिशयोक्ति

    Answer (the board’s key): (A)

  14. Q 6(2)Objective1 markCh. 4: अलंकार

    "कैसे कलुषित प्राण हो गए। मानो मन पाषाण हो गए।।" इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-

    • (A) श्लेष
    • (B) उत्प्रेक्षा ✓
    • (C) मानवीकरण
    • (D) अतिशयोक्ति

    Answer (the board’s key): (B)

  15. Q 6(3)Objective1 markCh. 4: अलंकार

    "इधर उठाया धनुष क्रोध में और चढ़ाया उस पर बाण। धरा, सिंधु, नभ काँपे सहसा, विकल हुए जीवों के प्राण।।" इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-

    • (A) श्लेष
    • (B) उत्प्रेक्षा
    • (C) मानवीकरण
    • (D) अतिशयोक्ति ✓

    Answer (the board’s key): (D)

  16. Q 6(4)Objective1 markCh. 4: अलंकार

    "एक दिवस सूरज ने सोची, छुट्टी ले लेने की बात। सोचा कुछ पल सुकूँ मिलेगा, चलने दो धरती पर रात।।" इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-

    • (A) श्लेष
    • (B) उत्प्रेक्षा
    • (C) मानवीकरण ✓
    • (D) अतिशयोक्ति

    Answer (the board’s key): (C)

  17. Q 6(5)Objective1 markCh. 4: अलंकार

    "कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गए। हिमकरणों से पूर्ण मानो हो गए पंकज नए।।" इन काव्य-पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-

    • (A) श्लेष
    • (B) उत्प्रेक्षा ✓
    • (C) मानवीकरण
    • (D) अतिशयोक्ति

    Answer (the board’s key): (B)

  18. बालगोबिन भगत साधु की सभी परिभाषाओं पर किन गुणों के कारण खरे उतरते थे?

    • (A) मधुर गायन, खेतीबाड़ी करना, गांधीवादी दर्शन, सारा समय पूजा पाठ में बिताना
    • (B) मृत्यु से न घबराना, हर समय भजन में लीन रहना, बेटे व बहू से बहुत प्रेम करना
    • (C) सात्विक गृहस्थ जीवन, सत्यवादिता, शुद्ध व्यवहार, कबीर दर्शन से सज्जित आत्मा ✓
    • (D) आस्तिकता, समाज-सेवा, प्रतिदिन मंदिर जाना, रास्ते में जो भी मिले, उसे उपदेश देना

    Answer (the board’s key): (C)

  19. काशी को संस्कृति की पाठशाला इसलिए कहा गया है क्योंकि -

    • (A) यहाँ के लोग अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार देते हैं।
    • (B) यहीं से सांस्कृतिक संरक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ था।
    • (C) यहाँ गली-गली में पाठशालाएँ हैं, जिनमें संस्कार सिखाए जाते हैं।
    • (D) यह विद्वानों, कला-मर्मज्ञों, कलाकारों, स्नेह व सद्भावना की पावन स्थली है। ✓

    Answer (the board’s key): (D)

  20. प्रश्न 9. निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1) 'तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला' इस पंक्ति में 'उसका' शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?

    • (क) संगतकार के लिए
    • (ख) प्रधान गायक के लिए
    • (ग) गाने के इच्छुक संगीत प्रेमियों के लिए
    • (घ) वाद्ययंत्र बजाने वाले कलाकारों के लिए
  21. 'फ़सल' कविता में 'फ़सल' की श्रेष्ठ परिभाषा के साथ प्रकाश में आए अन्य बिंदु हैं-

    • (A) जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं कृषि विज्ञान की समझ द्वारा खेती
    • (B) पर्यावरण संरक्षण तथा उपभोक्तावाद, प्रकृति और मनुष्य के संबंध
    • (C) कृषि संस्कृति से निकटता, प्रकृति एवं मनुष्य के सहयोग से सृजन ✓
    • (D) कर्मवाद एवं भाग्यवाद, वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने का आह्वान

    Answer (the board’s key): (C)

  22. गोपियों को उद्धव का शुष्क संदेश पसंद न आने का मुख्य कारण था-

    • (A) उद्धव के कठोर शब्द एवं अति कटु व्यवहार
    • (B) उद्धव में वाक्-पटुता की कमी एवं हृदयहीनता
    • (C) गोपियों का प्रेम मार्ग के स्थान पर ज्ञान मार्ग को पसंद
    • (D) गोपियों का ज्ञान मार्ग के स्थान पर प्रेम मार्ग को पसंद करना ✓

    Answer (the board’s key): (D)

Section B · Written questions (8)

  1. प्रश्न 7. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1) हालदार साहब क्या सोचकर दुखी हो गए? (क) नेता जी की मूर्ति की आँखों पर चश्मा न देखकर (ख) देशभक्तों का मज़ाक उड़ाने वाली बिकाऊ कौम को देखकर (ग) घर-गृहस्थी, जवानी-ज़िंदगी आदि की बीती हुई बातें सोचकर (घ) देश में अलग-अलग कौमों की विचारधारा में बहुत अंतर देखकर

  2. खंड - ख (वर्णनात्मक प्रश्न) प्रश्न 11. गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (क) नवाब साहब की सनक नकारात्मक थी, किंतु हर सनक नकारात्मक नहीं होती। सोदाहरण सिद्ध कीजिए कि किस सनक को सकारात्मक कहा जा सकता है? (ख) महानगरों की 'फ़्लैट-कल्चर' और लेखिका मन्नू भंडारी के परंपरागत 'पड़ोस कल्चर' में आपको क्या अंतर दिखाई देता है? विचार करके लिखिए। (ग) मंगलध्वनि किसे कहते हैं? बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है? स्पष्ट कीजिए। (घ) सच्चे अर्थों में 'संस्कृत व्यक्ति' किसे कहा जा सकता है? 'संस्कृति' पाठ के आधार पर तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।

  3. प्रश्न 12. पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए- (2x3=6) (क) 'क्रोध से बात और अधिक बिगड़ जाती है।' 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' कविता के आलोक में इस कथन की पुष्टि कीजिए। (ख) आपके पाठ्यक्रम की किस कविता में कवि ने बादल से फुहार, रिमझिम तथा बरसने के स्थान पर गरजने के लिए कहा है? इस आह्वान का क्या कारण है? अपने शब्दों में लिखिए। (ग) 'पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण।' यह पंक्ति किस कविता से ली गई है और इसके माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है? (घ) आत्मकथा लिखने के लिए किन गुणों की आवश्यकता होती है? कवि के लिए यह कार्य कठिन क्यों था? सोचकर लिखिए।

  4. प्रश्न 13. पूरक पाठ्यपुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 -शब्दों में लिखिए- (4x2=8) (क) "वहीं सुख, शांति और सुकून है, जहाँ अखंडित संपूर्णता है। पेड़, पौधे, पशु और आदमी सब अपनी-अपनी लय, ताल और गति में हैं। हमारी पीढ़ी ने प्रकृति की इस लय, ताल और गति से खिलवाड़ कर अक्षम्य अपराध किया है।" 'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर बताइए कि इस अक्षम्य अपराध का प्रायश्चित मनुष्य किस प्रकार कर सकता है? (ख) रचनाकार की भीतरी विवशता ही उसे लेखन के लिए मजबूर करती है और लिखकर ही रचनाकार उससे मुक्त हो पाता है। 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर हिरोशिमा घटना से जोड़ते हुए इस कथन की पुष्टि कीजिए। (ग) 'माता का अंचल' पाठ में भोलानाथ का अपने माता-पिता से बहुत लगाव है। बचपन में हर बच्चा एक पल के लिए भी माता-पिता का साथ नहीं छोड़ना चाहता, किंतु माता-पिता के बूढ़े हो जाने पर इनमें से ही कुछ उन्हें साथ न रखकर वृद्धाश्रम में पहुँचा देते हैं। ऐसे लोगों को आप किन शब्दों में समझाएँगे? विचार करके लिखिए।

  5. प्रश्न 14. निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए- (6) (क) जीवन का कठिन दौर और मानसिक मज़बूती संकेत-बिंदु- • मानसिक दृढ़ता से मुश्किल हालातों का सामना संभव • कठिन हालातों से दो-दो हाथ करने की शक्ति • अनेक संघर्षशील व्यक्तियों के उदाहरण • मानसिक दृढ़ता का संकल्प (ख) साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय संकेत-बिंदु- • बढ़ते ऑनलाइन कार्य • साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ • सावधानियाँ • इससे बचने के उपाय (ग) बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय संकेत-बिंदु- • दूसरों की कमियाँ देखना स्वाभाविक प्रवृत्ति • इस प्रवृत्ति का समाज पर प्रभाव • अपने अंदर झाँकना आवश्यक • आत्मनिरीक्षण का संकल्प

  6. प्रश्न 15. आप मनस्वी मौर्य/ मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। (5) अथवा आप श्रेयस राजपूत/ श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

  7. प्रश्न 16. आप तरुण वैश्य/ तरुणा वैश्य हैं। आप बी.एड कर चुके हैं। आपको विवेक इंटरनेशनल स्कूल, अ ब स नगर में हिंदी अध्यापक/ अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आप अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। (5) अथवा आप रॉबर्ट पॉल/ डॉली डिसूजा हैं। आपने अ ब स प्रकाशन, क ख नगर से ऑनलाइन कुछ पुस्तकें मँगवाई थीं। प्रकाशन द्वारा उनमें से दो पुस्तकें किसी अन्य लेखक की भेज दी गई हैं और एक पुस्तक के पहले कुछ पेज फटे हुए हैं। इसकी शिकायत करते हुए तथा इन पुस्तकों को शीघ्र लौटाने और नई पुस्तकें भिजवाने के लिए प्रकाशन के वरिष्ठ प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।

  8. प्रश्न 17. आपके चाचा जी ने रेडीमेड कपड़ों की एक दुकान खोली है। वे प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय समाचारपत्र में उसका विज्ञापन देना चाहते हैं। आप उनके लिए लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (4) अथवा आप सौम्य गर्ग/ सौम्या गर्ग हैं। आपके भैया-भाभी की पहली वैवाहिक वर्षगाँठ (एनिवर्सरी) है। इस अवसर पर उनके लिए लगभग 60 शब्दों में शुभकामना एवं बधाई संदेश लिखिए।

The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone

Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.

Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.