AskMedha

CBSE Class 10 · Hindi A · board exam 2027

Chapter 2: पत्र लेखन (औपचारिक, अनौपचारिक)

This chapter’s questions from CBSE’s real papers of 2023–2026 — the 20 asked most often, 2 with the full model answer, 15 with how the answer begins — and objective questions with the board’s key. All 21 questions of this chapter, with answers, are in the app.

marks a year (about)
5
questions a year (about)
1
rank in Hindi A
#4

From 4 years of papers, 2023–2026 · full chapter-wise marks

Chapter 2 notes (PDF) →

Important questions — the ones the board asked most (20)

  1. Q1Short answer5 marksAsked: 2026

    (i) आप कवीश/काव्या हैं। आपने अपने मुहल्ले में 'कचरा पृथक्करण' (वेस्ट सेग्रीगेशन) के अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया है। इसकी जानकारी देते हुए दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। अथवा (ii) आप कवीश/काव्या हैं। एक सप्ताह के लिए आपके माता-पिता को अचानक दूसरे शहर में जाना पड़ा। उनके पीछे से आपने घर का प्रबंधन कैसे सँभाला। इस अनुभव की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने प्रिय मित्र को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

  2. Q2Long answer5 marksAsked: 2026

    (i) आप वर्तिका/वर्चस्व हैं और आपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एक खेल प्रतियोगिता जीती है। अपने शहर के लोकप्रिय अख़बार के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपने अभ्यास और दैनिक कार्यकलापों को विस्तार से लिखिए ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। अथवा (ii) आपका नाम सलिला/सलिल है। हाल में ही आप अपने माता-पिता के साथ एक नए शहर में रह रहे हैं। अपने दादा-दादी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपने साथ रहने के लिए बुलाइए और यह भी बताइए कि इस शहर में आप उन्हें क्या-क्या दिखाना चाहते हैं।

    Medha Ma’am

    Medha Ma’am

    AskMedha’s AI teacher

    Model answer · formal letter, editor, sports success

    1. 1.पत्र के आरंभ में प्रेषक का पता, दिनांक की खाली पंक्ति, 'सेवा में' के साथ संपादक का पता, विषय और संबोधन 'महोदय' हैं। अंत में 'सधन्यवाद', 'भवदीया' और नाम 'वर्तिका' हैं।1 mark
    2. 2.पहले अनुच्छेद में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने की सूचना है। दूसरे अनुच्छेद में सुबह से रात तक का अभ्यास, योग, पढ़ाई, भोजन और नींद का समय दिया गया है। तीसरे अनुच्छेद में अनुशासन और मेहनत का संदेश है और पत्र छापने का अनुरोध है।3 marks
    3. 3.पूरे पत्र में सरल, शुद्ध और छोटे वाक्य हैं। स्त्रीलिंग क्रियाएँ (चाहती हूँ, करती हूँ) सही हैं और विराम-चिह्न ठीक लगे हैं।1 mark
    • अभ्यास और दिनचर्या को समय के क्रम में लिखें: सुबह, दिन, शाम और रात।
    • अंत में युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश और पत्र छापने का अनुरोध ज़रूर लिखें।
    • पत्र लगभग 100 शब्दों में ही लिखें और छोटे वाक्य बनाएँ।

    Marks split as in the board’s published marking scheme

  3. Q3Long answer5 marksAsked: 2026

    (i) आप गगनदीप सिंह/गगनदीप कौर हैं। आपकी माँ कार्यालय के काम से कुछ दिनों के लिए दूसरे शहर गई हैं और उनकी अनुपस्थिति में आपको घर की व्यवस्था सँभालनी पड़ रही है। अपने अनुभव और कठिनाइयों को व्यक्त करते हुए उन्हें 100 शब्दों में पत्र लिखिए। अथवा (ii) आप गगनदीप सिंह/गगनदीप कौर हैं। सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन देते हुए तथा इसके उपयोग के पक्ष में पर्याप्त तर्क देते हुए ‘दैनिक हिंदी’ अख़बार के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

    Medha Ma’am

    Medha Ma’am

    AskMedha’s AI teacher

    Model answer · informal letter, mother

    परीक्षा भवन दिनांक: ........ पूजनीया माताजी, सादर चरण स्पर्श। हम सब यहाँ कुशलपूर्वक हैं। आशा करता हूँ कि आप भी स्वस्थ होंगी। आपके जाने के बाद घर सँभालते हुए मुझे पता चला कि आप कितना काम करती हैं। सुबह जल्दी उठकर नाश्ता बनाना और छोटी बहन को विद्यालय के लिए तैयार करना कठिन था। पहले दिन रोटियाँ जल गईं और मैं विद्यालय देर से पहुँचा। बाज़ार से सब्ज़ी लाना और बिजली का बिल जमा करना भी मुश्किल था। अब मैंने एक समय-सारणी बना ली है और पिताजी भी मेरी सहायता करते हैं। इस अनुभव से मैंने ज़िम्मेदारी और समय का महत्त्व सीखा है। आप अपना ध्यान रखिए और जल्दी लौट आइए। आपका प्रिय पुत्र गगनदीप सिंह

    • प्रश्न में माँगी गई दोनों बातें लिखें: घर सँभालने की कठिनाइयाँ भी और उनसे मिला अनुभव भी।
    • पत्र के ऊपर अपने पते की जगह 'परीक्षा भवन' लिखें और दिनांक की पंक्ति खाली छोड़ें।
    • पुत्र या पुत्री में से एक चुनें और पूरे पत्र में क्रियाएँ उसी लिंग के अनुसार लिखें।

    Marks split as in the board’s published marking scheme

  4. Q4Long answer5 marksAsked: 2026

    (i) आप ज्योति/प्रकाश हैं । आप सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोगों को धूम्रपान करते देखते हैं । उनकी इस आदत से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है । इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ii) आप ज्योति/प्रकाश हैं । आपके छोटे भाई ने एक आवासीय विद्यालय में एक मास पूर्व ही प्रवेश लिया है । उसको मित्रों के चुनाव में सावधानी बरतने के लिए समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र में ये सब सही क्रम में हैं: प्रेषक का पता, खाली दिनांक, 'सेवा में' के साथ संपादक का पता, विषय, 'महोदय' संबोधन, 'भवदीय' और नाम 'प्रकाश'।

    The full answer from Medha Ma’am →
  5. Q5Long answer5 marksAsked: 2026

    (i) आप श्रेया/श्रेयस हैं । विवाह-शादियों में हो रहे अनावश्यक खर्चों की रोकथाम के लिए जागृति फैलाने हेतु किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए । अथवा (ii) आप श्रेया/श्रेयस हैं । आपने छुट्टियों में देहरादून और उसके आसपास के भ्रमण का आनंद उठाया । इस कार्य में देहरादून में रहने वाले आपके मित्र/सहेली ने आपको पहाड़ी स्थलों को दिखाया और पहाड़ी संस्कृति से भी परिचय कराया । उसे धन्यवाद देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में प्रेषक का पता, दिनांक की खाली पंक्ति, 'सेवा में' के साथ संपादक का पता, विषय और 'महोदय' संबोधन है। अंत में 'धन्यवाद', 'भवदीया' और नाम 'श्रेया' है। इससे प्रारूप का अंक मिलता है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  6. Q6Long answer5 marksAsked: 2025

    (क) आपका नाम हिमानी/हेमराज है । आपने अपने माता-पिता को बातचीत करते सुना कि वे आपकी मोबाइल फोन में डूबे रहने और गेमिंग की दुनिया में खोने की आदतों से परेशान होकर आपको एक आवासीय विद्यालय (बोर्डिंग स्कूल) में भेजना चाह रहे हैं । अपने पिता को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखकर अनुरोध कीजिए कि वे ऐसा न करें । तर्कपूर्ण बिंदुओं में यह भी स्पष्ट कीजिए कि आप स्वयं में किस प्रकार सुधार लाएँगे । अथवा (ख) आपका नाम हिमानी/हेमराज है । नगर-निगम ने आपके मोहल्ले में स्थित पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया है साथ ही बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की है । इस संदर्भ में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए नगर-निगम अध्यक्ष को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में प्रेषक का पता (परीक्षा भवन, क ख ग नगर), दिनांक की खाली पंक्ति, संबोधन 'पूज्य पिताजी' और अभिवादन 'सादर चरण स्पर्श' है। अंत में 'आपका आज्ञाकारी पुत्र' और नाम 'हेमराज' लिखा है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  7. Q7Long answer5 marksAsked: 2025

    (क) आपका नाम आन्या/सिद्धिक है । आपने अपने किसी कार्य से अपने प्रिय मित्र को चोट/ठेस पहुँचाई है । मित्र का दिल ऐसा दुखा कि वह अब आपसे बात नहीं करता/करती । लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखते हुए 'उक्त' कार्य का उल्लेख कर क्षमा माँगते हुए आश्वस्त करें कि भविष्य में आप ध्यान रखेंगे कि ऐसी स्थिति ना हो । अथवा (ख) आपका नाम आन्या/सिद्धिक है और आप अपने विद्यालय के छात्र-अध्यक्ष हैं । प्रधानाध्यापिका को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर सुझाव दीजिए कि एक अंतर कक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता कब, कैसे और किन कक्षाओं के बीच करवाई जा सकती है । यह प्रतियोगिता क्यों करवानी चाहिए इसके लिए भी तर्क दीजिए ।

    How the model answer begins

    1. आरंभ में प्रेषक का पता (परीक्षा भवन, क ख ग), दिनांक की खाली पंक्ति, संबोधन 'प्रिय सखी' और अभिवादन 'सप्रेम नमस्ते' हैं। अंत में 'तुम्हारी प्रिय सखी' और नाम 'आन्या' लिखा है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  8. Q8Long answer5 marksAsked: 2025

    (क) आप कियान/कायरा हैं । परीक्षा के दिनों में आपके इलाके में अलग-अलग प्रकार के आयोजनों में लाउडस्पीकर, डीजे आदि का प्रयोग हो रहा है, जिससे बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी और बड़े-बुजुर्ग परेशान हैं । स्थानीय थाना-प्रभारी को इस तरह के आयोजनों पर उचित कार्यवाही करने हेतु लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप कियान/कायरा हैं । आपने घर में अक्सर देखा है कि आपकी माँ सबके प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाती हुई अपने ही स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख रही हैं । उन्हें 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपनी चिंता से अवगत कराते हुए अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का अनुरोध कीजिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में 'सेवा में', थाना-प्रभारी का पता, 'दिनांक: ........', विषय और 'महोदय' संबोधन दिए गए हैं। अंत में 'धन्यवाद', 'भवदीय', नाम (कियान) और पता सही क्रम में लिखे गए हैं।

    The full answer from Medha Ma’am →
  9. Q9Long answer5 marksAsked: 2025

    (i) आप रंजना/राजन हैं। संयमित और स्वस्थ जीवन शैली का महत्त्व बताते हुए छोटे भाई को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। अथवा (ii) आपके पिताजी का स्थानांतरण दूसरे शहर में हो गया है। नए विद्यालय में प्रवेश हेतु आपको चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। इस हेतु अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। आपका नाम रंजना/राजन है।

    How the model answer begins

    1. आरंभ में प्रेषक का पता (परीक्षा भवन, क ख ग नगर), रिक्त दिनांक, संबोधन 'प्रिय अनुज' और अभिवादन 'शुभाशीर्वाद' दिए गए हैं। अंत में 'तुम्हारी शुभचिंतक बड़ी बहन' और नाम 'रंजना' लिखा गया है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  10. Q10Long answer5 marksAsked: 2025

    (क) आप पूर्णिमा/पुष्कर हैं । संयमित और मीठी वाणी का महत्त्व बताते हुए अपने मित्र को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप पूर्णिमा/पुष्कर हैं । मोबाइल खो जाने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

  11. Q11Long answer5 marksAsked: 2025

    खंड - घ (रचनात्मक लेखन) 12. (क) आप अदिति / आदित्य हैं । आपकी दादीजी को खेलों में अत्यधिक रुचि है । ओलंम्पिक खेल-2024 में भारत के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप अदिति / आदित्य हैं । आपके मोहल्ले में आवारा पशुओं की समस्या बहुत बढ़ गई है । इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में बायीं ओर प्रेषक का पता तथा उसके नीचे दिनांक (दिनांक: ........) का सही प्रारूप में उल्लेख किया गया है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  12. Q12Short answer5 marksAsked: 2024

    15. (क) आप सुशील/सुशीला हैं । अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखकर ‘हॉकी’ प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाने के लिए निवेदन कीजिए । अथवा (ख) आप नेहा/जसवंदर हैं । आप छुट्टियों में कश्मीर घूम कर आए हैं । अपने मित्र अनन्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखकर इसकी विस्तृत जानकारी दीजिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र में 'सेवा में', प्रधानाचार्य और विद्यालय का पता, दिनांक, विषय, 'महोदय' संबोधन, तीन छोटे अनुच्छेद, 'सधन्यवाद' और 'आपका आज्ञाकारी शिष्य सुशील' सही क्रम में लिखे गए हैं। विषय-वस्तु में बताया गया है कि हॉकी प्रशिक्षण…

    The full answer from Medha Ma’am →
  13. Q13Long answer5 marksAsked: 2023

    15. (क) आप मानव कुमार/मानसी कुमारी हैं । आपने अपने घर में ‘नूतन टेलीकॉम’ का ‘वाई-फाई’ लगवाया है । आए दिन वह खराब होता है । उस कंपनी के ‘ग्राहक सेवा’ से भी आपको मदद नहीं मिल रही है और आप रोज़ परेशान हो रहे/रही हैं । स्थानीय अख़बार के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिख कर अपनी समस्या पर कंपनी का ध्यान आकर्षित कीजिए । अथवा (ख) आप लक्षिता/लक्ष्य हैं । आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाली/वाले हैं । इस बात से आपकी माँ भावनात्मक रूप से बेहद परेशान हैं । उनको समझाते हुए और अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र का पूरा प्रारूप सही क्रम में है। आरंभ में परीक्षा भवन, दिनांक, 'सेवा में' के साथ संपादक का पता, विषय और 'महोदय' संबोधन है। अंत में 'धन्यवाद', 'भवदीय' और प्रेषक का नाम 'मानव कुमार' लिखा है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  14. Q14Long answer5 marksAsked: 2023

    (क) आप तनुज/तनुजा हैं। विद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों को समसामयिक विषयों पर पुस्तकों का अभाव खटकता है। प्रधानाचार्य जी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर इस विषय से संबंधित पुस्तकें मँगवाने के लिए निवेदन कीजिए। अथवा (ख) आप विभू / विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।

    How the model answer begins

    1. पत्र 'सेवा में', प्रधानाचार्य जी और विद्यालय के नाम से आरंभ होता है। इसके बाद दिनांक की खाली पंक्ति, विषय और 'आदरणीय महोदय/महोदया' संबोधन है। अंत में 'सधन्यवाद', 'आपका आज्ञाकारी शिष्य/आपकी आज्ञाकारिणी शिष्या' और नाम…

    The full answer from Medha Ma’am →
  15. Q15Long answer5 marksAsked: 2023

    (क) आप पवन/पावनी हैं । आप छुट्टियों में गुजरात घूमने का कार्यक्रम बना रहे/रही हैं । सरदार पटेल की प्रतिमा भी देखना चाहते/चाहती हैं । आपने जो कार्यक्रम बनाया है उसमें क्या सुधार हो सकता है, अपने चचेरे भाई को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर पूछिए । अथवा (ख) आप दीप्ति/दीप हैं । किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखकर नियमित स्कूल व्यवस्था पर लगभग 100 शब्दों में अपनी प्रसन्नता अभिव्यक्त कीजिए ।

  16. Q16Long answer5 marksAsked: 2023

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए : (क) आपका नाम सना/सोहम है । आपके छोटे भाई/बहन को लगातार मोबाइल पर खेलते रहने की लत पड़ चुकी है । खाने, पढ़ने की जगह वह बस मोबाइल में लगा रहता/रहती है । इसके नुकसान समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप अहमदाबाद के रहने वाले मनीष/मनीषा हैं । किसी कार्यवश रेल से मुंबई जा रहे थे और बीच के एक छोटे स्टेशन पर आपका सामान चोरी हो गया । मुंबई रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए उचित शीघ्रताशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में प्रेषक का पता 'क ख ग', 'दिनांक: ............', 'प्रिय अनुज' संबोधन और 'शुभाशीर्वाद' अभिवादन लिखा है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  17. Q17Long answer5 marksAsked: 2024

    (क) आप चंदा/चंदन हैं। खराब जीवनशैली के कारण आपके मित्र का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। संयमित और स्वस्थ जीवनशैली का महत्त्व बताते हुए लगभग 100 शब्दों में उसे एक पत्र लिखिए। अथवा (ख) पुलिस द्वारा उठाए गए विविध कदमों से शहर में अपराध कम तो हुआ है पर अभी और सुधार की आवश्यकता है। अपने क्षेत्र के दैनिक समाचार पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर जन सामान्य का ध्यान इस ओर दिलाइए कि अपराध पर अंकुश सिर्फ पुलिस की ही नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में प्रेषक का पता (परीक्षा भवन, क ख ग नगर), खाली दिनांक, 'प्रिय मित्र' संबोधन और 'सप्रेम नमस्ते' अभिवादन है। अंत में 'तुम्हारा अभिन्न मित्र' और नाम 'चंदन' लिखा है। इससे प्रारूप का अंक मिलता है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  18. Q18Long answer5 marksAsked: 2024

    15. (क) आप सायरा/साहिल हैं । आपके निवेदन पर आपके विद्यालय में 'बास्केट बॉल' प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रारंभ हो गई है । अतः अपने प्रधानाचार्य को धन्यवाद देते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप मुदिता/उदित हैं । आपकी मौसी द्वारा लिखित कहानी-संग्रह हाल ही में प्रकाशित हुआ है, और उन्होंने उसकी प्रति आपको भेजी है । कहानियों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. पत्र के आरंभ में 'सेवा में', प्रधानाचार्य और विद्यालय का पता, दिनांक, विषय और 'आदरणीय महोदय' संबोधन है। अंत में 'आपका आज्ञाकारी शिष्य', नाम (साहिल) और कक्षा लिखी गई है। इस प्रकार प्रारूप पूरा है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  19. Q19Long answer5 marksAsked: 2024

    (क) आपका नाम अनामिका/अनामय है । भाषा में सुधार हेतु नियमित समाचार पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने की आदत का महत्त्व बताते हुए छोटे भाई को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ख) आपका नाम अनामिका/अनामय है । पिछले महीने आपने अपना घर बदला है । अपने बैंक खाते में पुराने पते के स्थान पर अपना नया पता बदलवाने के लिए संबंधित बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखें ।

    How the model answer begins

    1. पत्र 'परीक्षा भवन, क ख ग नगर' पते, खाली दिनांक, 'प्रिय अनुज' संबोधन और 'सस्नेह आशीर्वाद' अभिवादन से शुरू होता है। अंत में 'तुम्हारा बड़ा भाई' और नाम 'अनामय' लिखा है। यही प्रारूप का अंक दिलाता है।

    The full answer from Medha Ma’am →
  20. Q20Long answer5 marksAsked: 2024

    (क) आप साची/सचिन हैं । आपने महसूस किया है कि आपके मित्र का स्वभाव, बोलने का तरीका दिन-प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है । संयमित व्यवहार और मीठी वाणी का महत्त्व बताते हुए उसे लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए । अथवा (ख) आप प्रगति विद्यालय के साची/सचिन हैं । स्कूली शिक्षा में स्मार्ट कक्षाओं की बढ़ती भूमिका को देखते हुए अपने विद्यालय में भी स्मार्ट बोर्ड लगाए जाने का अनुरोध करते हुए अपने क्षेत्र के शिक्षा पदाधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए ।

    How the model answer begins

    1. आरंभ में प्रेषक का पता (परीक्षा भवन, क ख ग), दिनांक की पंक्ति, संबोधन 'प्रिय मित्र' और अभिवादन 'सप्रेम नमस्ते' है। अंत में 'तुम्हारा मित्र' और नाम 'सचिन' लिखा है।

    The full answer from Medha Ma’am →

1 more questions of this chapter, each with its model answer, in the AskMedha app.

Questions parents and students ask

How many marks does "पत्र लेखन (औपचारिक, अनौपचारिक)" carry in CBSE Class 10 Hindi A?
In the CBSE papers of 2023–2026, this chapter carried about 5 marks and about 1 questions a year; by marks it ranks 4 in Hindi A.
Which are the most important (VVI) questions of "पत्र लेखन (औपचारिक, अनौपचारिक)"?
The 20 questions above are from the board’s real papers, each with the years it was asked; the most-asked come first with their full model answers. All 21 written questions of this chapter, with answers, are in the AskMedha app.
Do the answers follow the board’s marking scheme?
Yes. CBSE publishes its marking schemes; every model answer here is written point by point to the marks the board’s own scheme gives, and checked by a second, independent model.

The same preparation, with Medha Ma’am — on your phone

Every question of every chapter with its model answer, practice questions in the board’s own shapes, 60 minutes of class a day, written answers marked, a test every Sunday and a WhatsApp report to parents.

Medha Ma’am is an AI teacher, not a live tutor. Every answer is checked twice; a person takes responsibility.