बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र 2026
बोर्ड का 2026 का प्रश्न पत्र, सेट C — सभी 107 प्रश्न जैसे छपे; 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 3 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)
निम्न में कौन पुल्लिंग शब्द है ?
- (A) चुगली
- (B) गति
- (C) आईना ✓
- (D) खेती
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन स्त्रीलिंग शब्द है ?
- (A) कानन
- (B) चेष्टा ✓
- (C) खिलौना
- (D) आश्रम
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'अंकित मेला घूमने गया था' - यह वाक्य किस काल का उदाहरण है ?
- (A) वर्तमानकाल का
- (B) भूतकाल का ✓
- (C) भविष्यत्काल का
- (D) संभाव्य भविष्यत्काल का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'घोड़ा बहुत तेज दौड़ता है' - इस वाक्य में प्रविशेषण है
- (A) घोड़ा
- (B) बहुत ✓
- (C) तेज
- (D) दौड़ता है
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'सोहन तैयार होकर विद्यालय गया' - यह वाक्य किस क्रिया का उदाहरण है ?
- (A) पूर्वकालिक क्रिया ✓
- (B) प्रेरणार्थक क्रिया
- (C) नामबोधक क्रिया
- (D) शक्तिबोधक क्रिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'कक्षा में सब छात्र उपस्थित हैं' - यह वाक्य किस विशेषण का उदाहरण है ?
- (A) निश्चित संख्यावाचक का
- (B) अनिश्चित संख्यावाचक का ✓
- (C) निश्चित परिमाणवाचक का
- (D) अनिश्चित परिमाणवाचक का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'अमरजीत शहरी लड़का है' - यह वाक्य किस विशेषण का उदाहरण है ?
- (A) गुणवाचक का ✓
- (B) संख्यावाचक का
- (C) सार्वनामिक का
- (D) प्रविशेषण का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'अंकिता अपने आप जा रही है' - यह वाक्य किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
- (A) निश्चयवाचक का
- (B) अनिश्चयवाचक का
- (C) निजवाचक का ✓
- (D) सम्बन्धवाचक का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'मेरे लिए यह घर अनजान नहीं है' - इस वाक्य में 'यह' किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
- (A) निश्चयवाचक का ✓
- (B) अनिश्चयवाचक का
- (C) सम्बन्धवाचक का
- (D) प्रश्नवाचक का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन तत्सम शब्द है ?
- (A) बच्चा
- (B) मोर
- (C) सूर्य ✓
- (D) आग
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'दही वाली मंगम्मा' शीर्षक पाठ के अनुवादक हैं
- (A) बी० आर० नारायण ✓
- (B) धर्मवीर भारती
- (C) राजेन्द्र प्रसाद मिश्र
- (D) गोपालदास नागर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'माँ' शीर्षक पाठ में माँ जी मंगु की मौत को किस रूप में छुटकारा मानती थी ?
- (A) प्राकृतिक रूप में ✓
- (B) आपदा के रूप में
- (C) अप्राकृतिक रूप में
- (D) दर्दनाक रूप में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'नगर' शीर्षक पाठ में वल्लि अम्माल अपनी लड़की पाप्पाति के साथ मदुरै के अस्पताल के किस विभाग के बाहर बैठी प्रतीक्षा कर रही थी ?
- (A) शल्य चिकित्सा विभाग
- (B) बहिरंग रोगी विभाग ✓
- (C) सामान्य चिकित्सा विभाग
- (D) त्वचा रोग विभाग
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'द नोटबुक्स ऑफ माल्टे लॉरिड्स ब्रिज' उपन्यास के लेखक हैं
- (A) रेनर मारिया रिल्के ✓
- (B) धर्मवीर भारती
- (C) जोसेफ रिल्के
- (D) जीवनानंद दास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'वनलता सेन' नामक कृति को 1952 में श्रेष्ठ काव्यग्रंथ का पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया गया था ?
- (A) हिन्दी साहित्य सम्मेलन के द्वारा
- (B) साहित्य अकादमी के द्वारा
- (C) निखिल बंग रवीन्द्र साहित्य सम्मेलन के द्वारा ✓
- (D) भारतीय ज्ञानपीठ के द्वारा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
कविताओं की चर्चित श्रृंखला 'कवि ने कहा' से निम्न में कौन शीर्षक कविता ली गई है ?
- (A) भारतमाता
- (B) स्वदेशी
- (C) हिरोशिमा
- (D) अक्षर-ज्ञान ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में कौन शीर्षक कविता हमारी बेपरवाहियों के बाहर विपरीत परिस्थितियों से लगातार लड़ते हुए बढ़ते जानेवाले जीवन का चित्रण प्रस्तुत करती है ?
- (A) हमारी नींद ✓
- (B) अक्षर-ज्ञान
- (C) भारतमाता
- (D) मेरे बिना तुम प्रभु
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन सम्मान कवि कुँवर नारायण को प्राप्त है ?
- (A) व्यास सम्मान
- (B) लोहिया सम्मान
- (C) कबीर सम्मान
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के द्वारा लिखित निम्न में कौन उपन्यास नहीं है ?
- (A) शेखर : एक जीवनी
- (B) नदी के द्वीप
- (C) अपने-अपने अजनबी
- (D) अरे यायावर रहेगा याद ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'जनतंत्र का जन्म' शीर्षक पाठ में जब जनता कोपाकुल हो भृकुटि चढ़ाती है, तब क्या होता है ?
- (A) फूल बरसता है ।
- (B) राजा का राज्यारोहण होता है ।
- (C) चारों तरफ खुशहाली छा जाती है ।
- (D) भूडोल होता है और बवंडर उठते हैं । ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'परम्परा का मूल्यांकन' शीर्षक पाठ के अनुसार साहित्य के निर्माण में किसकी भूमिका निर्णायक है ?
- (A) प्रतिभाशाली मनुष्यों की भूमिका ✓
- (B) वैभवशाली मनुष्यों की भूमिका
- (C) अनैतिक मनुष्यों की भूमिका
- (D) बलशाली मनुष्यों की भूमिका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
लेखक अमरकांत का जन्म कहाँ हुआ था ?
- (A) बलिया ( उत्तर प्रदेश ) में ✓
- (B) गाजीपुर ( उत्तर प्रदेश ) में
- (C) गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश ) में
- (D) काशी ( उत्तर प्रदेश ) में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'नागरी लिपि' शीर्षक पाठ कहाँ से लिया गया है ?
- (A) 'नक्षत्र-लोक' से
- (B) 'प्राचीन भारत के महान वैज्ञानिक' से
- (C) 'आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिक' से
- (D) 'भारतीय लिपियों की कहानी' से ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ के अनुसार मनुष्य के द्वारा नाखून काटने की जो प्रवृत्ति है, वह किसकी निशानी है ?
- (A) पशुता
- (B) अबोधता
- (C) मनुष्यता ✓
- (D) दानवता
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
संस्कृत, ग्रीक और लैटिन भाषाओं में समानता से मैक्स मूलर को किसने अवगत कराया ?
- (A) डॉ० क्ली ने ✓
- (B) सर विलियम जोन्स ने
- (C) कनिंघम ने
- (D) हकर्स ने
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
नलिन विलोचन शर्मा की माता का नाम क्या था ?
- (A) प्रभावती शर्मा
- (B) लीलावती शर्मा
- (C) रत्लावती शर्मा ✓
- (D) दुर्गावती शर्मा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
डॉ० भीमराव अंबेडकर ने किसको भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण माना है ?
- (A) श्रम विभाजन को
- (B) जाति प्रथा को ✓
- (C) दहेज प्रथा को
- (D) नैतिकता को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'शोफर' किसको कहते हैं ?
- (A) रसोईया को
- (B) माली को
- (C) ड्राइवर को ✓
- (D) राजमिस्त्री को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
डॉ० भीमराव अंबेडकर का निधन कब हुआ था ?
- (A) 1955 ई० में
- (B) 1956 ई० में ✓
- (C) 1957 ई० में
- (D) 1958 ई० में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
बाँग्ला भाषा में 'खोखा' किसको कहते हैं ?
- (A) बच्चा को ✓
- (B) बच्ची को
- (C) नौकर को
- (D) पिता को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन देशज शब्द है ?
- (A) खिचड़ी ✓
- (B) कीमत
- (C) ईमान
- (D) सुमन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'मेरे अध्यापक बहुत भले हैं' - इस वाक्य में प्रयुक्त 'बहुत भले' किस पदबंध का उदाहरण है ?
- (A) संज्ञा पदबंध
- (B) विशेषण पदबंध ✓
- (C) क्रिया पदबंध
- (D) सर्वनाम पदबंध
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'दीवाली' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
- (A) व्यक्तिवाचक का ✓
- (B) भाववाचक का
- (C) जातिवाचक का
- (D) समूहवाचक का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन जातिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ?
- (A) चाँदनी चौक
- (B) लड़कपन
- (C) रूसी
- (D) प्रोफेसर ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'तेल' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
- (A) जातिवाचक का
- (B) समूहवाचक का
- (C) द्रव्यवाचक का ✓
- (D) भाववाचक का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन कर्मवाच्य का उदाहरण है ?
- (A) हरि पढ़ता है ।
- (B) रौशन पत्र लिखता है ।
- (C) अंजलि के द्वारा रोटी पकाई गई । ✓
- (D) प्रशांत से चला नहीं जाता ।
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'आजीवन' किस समास का उदाहरण है ?
- (A) द्विगु का
- (B) अव्ययीभाव का ✓
- (C) द्वन्द्व का
- (D) नञ् का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'नर + ईश' पदों की संधि है
- (A) नरोश
- (B) नरैश
- (C) नरेश ✓
- (D) नरेस
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक पाठ मूल रूप से किस भाषा में लिखित है ?
- (A) तमिल
- (B) राजस्थानी ✓
- (C) उड़िया
- (D) गुजराती
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'माँ' शीर्षक पाठ के लेखक हैं
- (A) श्रीनिवास
- (B) सातकोड़ी होता
- (C) ईश्वर पेटलीकर ✓
- (D) सुजाता
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'द' का उच्चारण-स्थान है
- (A) ओष्ठ
- (B) तालु
- (C) दंत ✓
- (D) कंठ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन दंतोष्ठ्य ध्वनि है ?
- (A) अ
- (B) इ
- (C) थ
- (D) व ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'ई' का उच्चारण-स्थान है
- (A) कंठ
- (B) तालु ✓
- (C) मूर्द्धा
- (D) ओष्ठ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
छंदशास्त्र में दीर्घ मात्रा को क्या कहते हैं ?
- (A) ह्रस्व
- (B) लघु
- (C) प्लुत्
- (D) गुरु ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में कौन अल्पप्राण व्यंजन है ?
- (A) ख
- (B) च ✓
- (C) ठ
- (D) घ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में किसे द्विमात्रिक स्वर भी कहते हैं ?
- (A) ह्रस्व स्वर को
- (B) दीर्घ स्वर को ✓
- (C) प्लुत् स्वर को
- (D) लघु स्वर को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
नाद की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतंत्रियाँ झंकृत होती हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?
- (A) घोष ✓
- (B) अघोष
- (C) अल्पप्राण
- (D) महाप्राण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
केवल मुँह से बोले जानेवाले सस्वर वर्णों को क्या कहते हैं ?
- (A) निरनुनासिक ✓
- (B) अनुस्वार
- (C) अनुनासिक
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन अंत:स्थ व्यंजन है ?
- (A) ल ✓
- (B) श
- (C) प
- (D) त्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?
- (A) ष ✓
- (B) प
- (C) व
- (D) ब
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कवि सुमित्रानंदन पंत ने भारतमाता का कैसा चित्र प्रस्तुत किया है ?
- (A) विलासितापूर्ण
- (B) वीरतापूर्ण
- (C) यथार्थ ✓
- (D) शृंगारात्मक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
कवि बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' के अनुसार किस वृत्ति का विकास चारों ओर हुआ है ?
- (A) दास-वृत्ति का ✓
- (B) प्रभुभक्ति-वृत्ति का
- (C) उपासना-वृत्ति का
- (D) अहिंसा-वृत्ति का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कवि घनानंद के अनुसार प्रेम का सिद्धान्त है
- (A) एकनिष्ठता और पूर्ण समर्पण ✓
- (B) छल और कपट
- (C) जरूरत के अनुसार व्यवहार
- (D) अवसरवादिता
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कवि रसखान ने पठित पाठ में राधा-कृष्ण के प्रेममय युगल रूप का वर्णन किया है
- (A) चौपाई में
- (B) दोहा-चौपाई में
- (C) दोहा-सोरठा में ✓
- (D) कुंडलीयाँ में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'हरष सोक तें रहे नियारो, नाहि मान अपमाना ||' - किस कविता से उद्धृत है ?
- (A) राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा
- (B) करील के कुंजन ऊपर वारौं
- (C) जो नर दुख में दुख नहिं मानै ✓
- (D) प्रेम-अयनि श्री राधिका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
महात्मा गाँधी का सबसे बड़ा हथियार था
- (A) हिंसा और असत्याग्रह
- (B) अहिंसा और सत्याग्रह ✓
- (C) निंदा और प्रपंच
- (D) दिखावटी संयम और तप
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'नौबतखाने में इबादत' शीर्षक पाठ के अनुसार काशी किसके स्वर पर जगती है ?
- (A) मुर्गा के स्वर पर
- (B) संगीत के स्वर पर ✓
- (C) बुलबुल के स्वर पर
- (D) कोयल के स्वर पर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'वह आदमी नया गरम कोट पहनकर चला गया विचार की तरह' कविता संग्रह के कवि हैं
- (A) विनोद कुमार शुक्ल ✓
- (B) यतीन्द्र मिश्र
- (C) अशोक वाजपेयी
- (D) रामविलास शर्मा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
आविन्यों में एकांत रचनात्मक प्रवास का अवसर किनको प्राप्त हुआ था ?
- (A) अशोक वाजपेयी को ✓
- (B) महात्मा गाँधी को
- (C) यतीन्द्र मिश्र को
- (D) रश्मि वाजपेयी को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बिरजू महाराज का जन्म कहाँ हुआ था ?
- (A) दिल्ली में
- (B) कलकत्ता में
- (C) लखनऊ में ✓
- (D) काशी में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन यण् स्वर संधि का उदाहरण है ?
- (A) सदैव
- (B) महेन्द्र
- (C) यद्यपि ✓
- (D) भोजनालय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन व्यंजन संधि का उदाहरण है ?
- (A) पितृण
- (B) चंद्रोदय
- (C) अहंकार ✓
- (D) महौषध
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन विसर्ग संधि का उदाहरण है ?
- (A) निश्चल ✓
- (B) नदीश
- (C) नयन
- (D) नारीश्वर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
जब एक व्यंजन अपने समान अन्य व्यंजन से मिलता है, तब उसे क्या कहते हैं ?
- (A) संपृक्त
- (B) द्वित्व ✓
- (C) (A) और (B) दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 65ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'लेने के देने पड़ना' मुहावरे का अर्थ है
- (A) भयभीत होना
- (B) इंतजार करना
- (C) लाभ के बदले हानि ✓
- (D) शुभारंभ करना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'सिर से पैर तक' के लिए एक शब्द है
- (A) मंदगामी
- (B) द्रुतगामी
- (C) प्रत्यक्ष
- (D) आपादमस्तक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में कौन शुद्ध वाक्य है ?
- (A) मुझे प्यास लगा है ।
- (B) पाकिस्तान का हार हो गया ।
- (C) लाश जल गयी । ✓
- (D) सुबह हो गया है ।
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 68ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'आरम्भ' का विलोम शब्द है
- (A) अनादृत
- (B) अनाक्रांत
- (C) आक्रांत
- (D) अन्त ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'उत्तम' का विलोम शब्द है
- (A) अवनति
- (B) अधम ✓
- (C) अपकर्ष
- (D) अनुचित
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'पंडित' का विलोम शब्द है
- (A) मूर्ख ✓
- (B) अज्ञात
- (C) ज्ञानी
- (D) कोविद
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'परिवर्तन' में कौन उपसर्ग है ?
- (A) परि ✓
- (B) परा
- (C) प्र
- (D) प्रति
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'सुगम' में कौन उपसर्ग है ?
- (A) सम्
- (B) सु ✓
- (C) वि
- (D) गम
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'इन्द्र' का पर्यायवाची शब्द है
- (A) पुरन्दर ✓
- (B) शाला
- (C) राकेश
- (D) शशि
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'घर' का पर्यायवाची शब्द है
- (A) विनायक
- (B) रासभ
- (C) बेशर
- (D) निकेतन ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 75ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'आनन्द' का पर्यायवाची शब्द है
- (A) प्रमोद ✓
- (B) कानन
- (C) सरोज
- (D) मदन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 76ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'गुरु गुड़ चेला चीनी' लोकोक्ति का अर्थ है
- (A) दिखावटी संयम
- (B) शिष्य का गुरु से बढ़ जाना ✓
- (C) शिष्य का ज्ञान गुरु से कम होना
- (D) समय निकल जाने पर पछतावा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'बसंत आया और बाग में फूल खिल गये' - किस वाक्य का उदाहरण है ?
- (A) आज्ञावाचक वाक्य
- (B) सरल वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य
- (D) संयुक्त वाक्य ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'शुभम गोपाल को दूध दे रहा है' - यह किस कारक का उदाहरण है ?
- (A) करण
- (B) संप्रदान ✓
- (C) संबंध
- (D) कर्म
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'माँ ने बच्चे को सुलाया' - यह किस कारक का उदाहरण है ?
- (A) संप्रदान
- (B) अपादान
- (C) कर्म ✓
- (D) अधिकरण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'बुढ़िया' का बहुवचन रूप है
- (A) बुढ़ियेन
- (B) बुढ़ीजन
- (C) बूढ़ीवृन्द
- (D) बुढ़ियाँ ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'हिंदी साहित्य की भूमिका' किसकी रचना है ?
- (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी की ✓
- (B) रामविलास शर्मा की
- (C) महात्मा गाँधी की
- (D) गुणाकर मुले की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'अपरिहार्य' शब्द का अर्थ है
- (A) मुद्रा का एक प्राचीन प्रकार
- (B) जिसे छोड़ा न जा सके, अनिवार्य ✓
- (C) उदारता, भलमनसाहत
- (D) वर्तमान, उपस्थित
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'सहजात वृत्ति' का अर्थ है
- (A) जिसका शेष भी न बचे
- (B) असत्य आचरण
- (C) अपने को संतुष्ट करना
- (D) जन्म के साथ पैदा होने वाली वृत्ति या स्वभाव ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'आद्यलेख' का अर्थ है
- (A) अत्यंत प्राचीन प्रारंभिक लेख ✓
- (B) हाथ की लिखावट
- (C) पहचान, सत्ता
- (D) ध्वनियों के लिखित चिह्न
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'उर्वशी' के रचनाकार हैं
- (A) कुँवर नारायण
- (B) रामधारी सिंह 'दिनकर' ✓
- (C) बीरेन डंगवाल
- (D) जीवानंद दास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सारस पक्षी को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
- (A) भांडकी
- (B) तीतर
- (C) क्रौंच ✓
- (D) कबूतर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'लौटकर आऊँगा फिर' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
- (A) जीवानंद दास ✓
- (B) सुमित्रानंदन पंत
- (C) प्रेमघन
- (D) रामधारी सिंह 'दिनकर'
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'शिक्षा और संस्कृति' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
- (A) यतीन्द्र मिश्र
- (B) महात्मा गाँधी ✓
- (C) अशोक वाजपेयी
- (D) अमरकांत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'बहादुर' शीर्षक पाठ की विधा है
- (A) कहानी ✓
- (B) निबंध
- (C) कविता
- (D) साक्षात्कार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'भारतमाता' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
- (A) वीरेन डंगवाल
- (B) सुमित्रानंदन पंत ✓
- (C) कुँवर नारायण
- (D) रेनर मारिया रिल्के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'कुलश्रेष्ठ' किस तत्पुरुष समास का उदाहरण है ?
- (A) सम्बंध
- (B) अधिकरण ✓
- (C) सम्प्रदान
- (D) कर्म
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'चन्द्रशेखर' किस समास का उदाहरण है ?
- (A) बहुव्रीहि ✓
- (B) अव्ययीभाव
- (C) द्विगु
- (D) नञ्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'गायबैल' किस समास का उदाहरण है ?
- (A) द्विगु
- (B) कर्मधारय
- (C) द्वंद्व ✓
- (D) अव्ययीभाव
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'बाजार' विशेष्य का विशेषण है
- (A) बोझिल
- (B) बरसाती
- (C) बादामी
- (D) बाजारू ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'नगर' विशेष्य का विशेषण है
- (A) नुकीला
- (B) नैतिक
- (C) निंदनीय
- (D) नागरिक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'पर्वत' विशेष्य का विशेषण है
- (A) प्रान्तीय
- (B) पर्वतीय ✓
- (C) पठित
- (D) परीक्षित
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'शिक्षा' में कौन प्रत्यय है ?
- (A) अन
- (B) शिक्ष
- (C) आ ✓
- (D) अ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'डाकू' में कौन प्रत्यय है ?
- (A) ऊ ✓
- (B) ओड़
- (C) इया
- (D) डाक्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'हँसोड़' में कौन प्रत्यय है ?
- (A) ओड़ ✓
- (B) आकू
- (C) आड़ी
- (D) आलू
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'अवकाश' में कौन उपसर्ग है ?
- (A) अप
- (B) अभि
- (C) अव ✓
- (D) काश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
खंड B · लिखित प्रश्न (7)
(ख) जयप्रकाश नारायण बिहार की एक महान विभूति थे । ये स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी तथा राजनेता के रूप में प्रख्यात हैं । जयप्रकाश नारायण को जनता के द्वारा 'लोकनायक' कहकर पुकारा गया । इनका जन्म 11 अक्टूबर 1902 ई० में सिताब दियारा नामक ग्राम में हुआ था । इनकी माता का नाम फूलरानी एवं पिता का नाम हरसूदयाल था । इनका विवाह प्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर प्रसाद की पुत्री प्रभावती देवी से हुआ । जयप्रकाश नारायण ने 'सम्पूर्ण क्रांति' का नारा पटना के गाँधी मैदान से दिया । इस नारे के माध्यम से इन्होंने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग की । समाज सेवा के लिए सन् 1965 में 'मैगसेसे सम्मान' से तथा मरणोपरांत 1998 में इनको 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया । (i) जयप्रकाश नारायण किस रूप में प्रख्यात हैं ? (ii) 'लोकनायक' कहकर किसके द्वारा, किसको पुकारा गया ? (iii) जयप्रकाश नारायण के माता-पिता का नाम क्या था ? (iv) 'सम्पूर्ण क्रांति' का नारा किसने और कहाँ से दिया था ? (v) जयप्रकाश नारायण को किन सम्मानों से सम्मानित किया गया है ?

मेधा मैम
Ask Medha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, जयप्रकाश नारायण
- 1.जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी तथा राजनेता के रूप में प्रख्यात हैं।2 अंक
- 2.जनता के द्वारा जयप्रकाश नारायण को 'लोकनायक' कहकर पुकारा गया।2 अंक
- 3.जयप्रकाश नारायण की माता का नाम फूलरानी एवं पिता का नाम हरसूदयाल था।2 अंक
- 4.जयप्रकाश नारायण ने 'सम्पूर्ण क्रांति' का नारा पटना के गाँधी मैदान से दिया था।2 अंक
- 5.जयप्रकाश नारायण को 1965 में 'मैगसेसे सम्मान' तथा मरणोपरांत 1998 में 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।2 अंक
- हर उत्तर गद्यांश में दिए गए शब्दों में ही लिखें, अपने शब्द न जोड़ें।
- हर प्रश्न का उत्तर क्रमानुसार और पूरे वाक्य में दें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है । 5 x 2 = 10 (क) छत्रपति शिवाजी महाराज के समय देश में मुगलों का शासन था । शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 में शिवनेरी के पहाड़ी किले में हुआ । उनके बचपन का नाम शिवाजी राजे भोंसले था । इनकी माता का नाम जीजाबाई और पिता का नाम शाहजी राजे भोंसले था । शिवाजी महाराज की सेना में हर जाति और धर्म के बहादुर जाँबाज सिपाही थे । शिवाजी महाराज किसी धर्म और जाति के कट्टर समर्थक या उसके विरोधी नहीं थे बल्कि उनका विरोध अत्याचार, दुराचार एवं अमानवीय व्यवहार से था । उनके अंदर स्वराज की प्रबल भूख थी । स्वराज के स्वप्न को साकार करने के लिए ही उन्होंने 'हिंदवी स्वराज' की स्थापना की । शिवाजी महाराज ने अपने पुनीत कर्मों से इतिहास रचते हुए समाज में हमेशा-हमेशा के लिए आदरणीय स्थान प्राप्त किया है । (i) छत्रपति शिवाजी महाराज के समय किसका शासन था ? (ii) शिवाजी महाराज का जन्म कब और कहाँ हुआ ? (iii) शिवाजी महाराज के बचपन का नाम क्या था ? (iv) शिवाजी महाराज के माता-पिता का नाम क्या था ? (v) स्वराज के स्वप्न को साकार करने के लिए शिवाजी महाराज ने किसकी स्थापना की ?

मेधा मैम
Ask Medha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, शिवाजी महाराज
- 1.छत्रपति शिवाजी महाराज के समय देश में मुगलों का शासन था।2 अंक
- 2.शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी के पहाड़ी किले में हुआ था।2 अंक
- 3.शिवाजी महाराज के बचपन का नाम शिवाजी राजे भोंसले था।2 अंक
- 4.शिवाजी महाराज की माता का नाम जीजाबाई और पिता का नाम शाहजी राजे भोंसले था।2 अंक
- 5.स्वराज के स्वप्न को साकार करने के लिए शिवाजी महाराज ने 'हिंदवी स्वराज' की स्थापना की।2 अंक
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 - 300 शब्दों में निबंध लिखें : 1 x 10 = 10 (क) शिक्षा का महत्त्व (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) प्राचीन शिक्षा का स्वरूप (iv) शिक्षा की वर्तमान दशा (v) उपसंहार (ख) मेरे जीवन का लक्ष्य (i) भूमिका (ii) लक्ष्य क्या है ? (iii) लक्ष्य का महत्त्व (iv) उपसंहार (ग) अंतरिक्ष में बढ़ते भारत के कदम (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ (iv) भविष्य की योजनाएँ (v) उपसंहार

मेधा मैम
Ask Medha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · निबंध, शिक्षा का महत्त्व
शिक्षा का महत्त्व भूमिका शिक्षा मानव जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है। यह वह प्रकाश है जो व्यक्ति के जीवन को अंधकार से उजाले की ओर ले जाता है। शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ पाता है और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकता है। इसके बिना मानव जीवन पशु-तुल्य माना जाता है। महत्त्व शिक्षा का महत्त्व सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। यह व्यक्ति के चरित्र-निर्माण में सहायक होती है और उसे सही-गलत का ज्ञान कराती है। शिक्षा से व्यक्ति को रोजगार प्राप्त करने की योग्यता मिलती है, जिससे वह अपने परिवार तथा समाज की आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है। शिक्षित व्यक्ति देश के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त शिक्षा मनुष्य को विवेकशील और सहनशील बनाती है, जिससे समाज में शांति और सद्भाव बना रहता है। प्राचीन शिक्षा का स्वरूप प्राचीन भारत में शिक्षा की व्यवस्था गुरुकुल पद्धति पर आधारित थी। विद्यार्थी गुरु के आश्रम में रहकर वेद, पुराण, व्याकरण, गणित तथा नीतिशास्त्र की शिक्षा प्राप्त करते थे। नालंदा और तक्षशिला जैसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय इस काल की शिक्षा-व्यवस्था की उच्चता के प्रमाण हैं। उस समय शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण और आत्म-विकास था। शिक्षा की वर्तमान दशा आज शिक्षा का स्वरूप पूर्णतः बदल गया है। सरकार द्वारा निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई है। डिजिटल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे भी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। सर्व शिक्षा अभियान तथा मध्याह्न भोजन योजना जैसी सरकारी योजनाओं से शिक्षा का प्रसार हुआ है। परंतु आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता तथा संसाधनों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। उपसंहार शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आधार है। यह न केवल व्यक्ति को ज्ञानवान बनाती है, बल्कि राष्ट्र के निर्माण में भी सहायक होती है। आवश्यकता इस बात की है कि शिक्षा को सभी वर्गों तक समान रूप से पहुँचाया जाए, जिससे हमारा देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ सके।
- भूमिका में विषय का सीधा और संक्षिप्त परिचय दें, फालतू बातें न लिखें।
- प्राचीन शिक्षा-पद्धति और वर्तमान दशा दोनों का अलग-अलग वर्णन अवश्य करें।
- उपसंहार में निष्कर्ष सकारात्मक ढंग से और शुद्ध भाषा में लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
अपने विद्यालय के पुस्तकालय में नैतिक शिक्षा से संबंधित पुस्तकों को मँगाने का निवेदन करते हुए प्रधानाध्यापक के पास एक आवेदन पत्र लिखें । अथवा दूषित पेय जल की समस्या पर दो नागरिकों के आपसी संवाद को लिखें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आवेदन 'सेवा में, श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय' से आरंभ होता है और उसके नीचे विद्यालय का नाम-पता 'क ख ग उच्च विद्यालय, क ख ग' लिखा है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →- प्रश्न 5लघु उत्तरीय10 अंक
(iii) अनुप्रास अलंकार को परिभाषित करें । (iv) मैक्स मूलर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? (v) पठित पाठ के अनुसार बहादुर के चले जाने पर सबको पछतावा क्यों होता है ? (vi) 'मछली' शीर्षक पाठ के अनुसार मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा क्या थी ? (vii) कृष्ण को चोर क्यों कहा गया है ? कवि रसखान का अभिप्राय स्पष्ट करें । (viii) कवि गुरुनानक का 'हरिरस' से क्या अभिप्राय है ? (ix) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के माता-पिता का नाम क्या था ? (x) कवि कुँवर नारायण घर, शहर और देश के बाद किन चीजों को बचाने की बात करते हैं और क्यों ?
आशय स्पष्ट करें : 'काशी संस्कृति की पाठशाला है ।'
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. काशी को ज्ञान, धर्म, कला और संगीत की प्राचीन परंपराओं का केंद्र माना गया है। शास्त्रों में काशी आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित है। काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य-विश्वनाथ हैं। यहाँ उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ, पंडित कंठे…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सप्रसंग व्याख्या करें : ''जो भूले नहीं करना साफ और मजबूत इनकार ।''
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक गोधूलि भाग-2 में संकलित कवि वीरेन डंगवाल की कविता 'हमारी नींद' से ली गई हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।