बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र 2022
बोर्ड का 2022 का प्रश्न पत्र, सेट D — सभी 114 प्रश्न जैसे छपे; 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 3 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)
'जो पर के अधीन है'- के लिए एक शब्द है
- (A) निराधीन
- (B) पराधीन ✓
- (C) स्वाधीन
- (D) निरामिश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'कुआँ खोदना' मुहावरे का अर्थ है
- (A) बेफिक्र होना
- (B) खूब याद रखना
- (C) हानि पहुँचाने का यत्न करना ✓
- (D) सह जाना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'छ' का उच्चारण-स्थान क्या है?
- (A) कंठ
- (B) तालु ✓
- (C) मूर्द्धा
- (D) दंत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'महौजस्वी' का संधि-विच्छेद है.
- (A) महा + ओजस्वी ✓
- (B) महौ + जस्वी
- (C) म + हौजस्वी
- (D) महौज + स्वी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?
- (A) देहिक
- (B) गुप्त ✓
- (C) गुणि
- (D) तत्व
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'गिरोह' शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) द्रव्यवाचक
- (B) भाववाचक
- (C) समूहवाचक ✓
- (D) व्यक्तिवाचक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'नारी' शब्द है,
- (A) स्त्रीलिंग ✓
- (B) पुंलिंग
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'घर से लौटा हुआ लड़का - किस कारक का उदाहरण है?
- (A) संप्रदान कारक
- (B) अपादान कारक ✓
- (C) संबंध कारक
- (D) अधिकरण कारक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'वे देखता है'- किस काल का उदाहरण है?
- (A) वर्तमान काल ✓
- (B) भूत काल
- (C) भविष्यत काल
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'विमुख' शब्द में उपसर्ग है
- (A) विमु
- (B) वि ✓
- (C) विम
- (D) विम्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'भारतीय संविधान' का निर्माता किसे कहा जाता है ?
- (A) मैक्स मूलर को
- (B) महात्मा गाँधी को
- (C) भीमराव अंबेडकर को ✓
- (D) बिरजू महाराज को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सेन साहब की पाँचों लड़कियाँ कैसी थीं?
- (A) उदंड
- (B) नासमझ
- (C) मूर्ख
- (D) सुशील ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
यूनान व रोम के सम्पूर्ण साहित्य से कहीं अधिक विशाल है
- (A) संस्कृत भाषा और साहित्य ✓
- (B) उर्दू साहित्य
- (C) जर्मन भाषा और साहित्य
- (D) रूसी भाषा और साहित्य
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
नाखूनों का बढ़ना किसका परिणाम है?-
- (A) इच्छा का
- (B) मनुष्य की अंध सहजात वृत्ति का ✓
- (C) सफलता का
- (D) असफलता का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
हिंदी तथा इसकी विविध बोलियाँ किस लिपि में लिखी जाती हैं?
- (A) खरोष्ठी
- (B) शौरसेनी
- (C) देवनागरी ✓
- (D) कन्नड़
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'मित्र-मिलन' शीर्षक कहानी संग्रह किसकी रचना है ?
- (A) नलिन विलोचन शर्मा
- (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (C) रामविलास शर्मा
- (D) अमरकांत ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
लेखक की पत्नी के रिश्तेदार किस दिन आए थे?
- (A) रविवार ✓
- (B) सोमवार
- (C) मंगलवार
- (D) बुधवार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
लेखक रामविलास शर्मा कब से कब तक भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के महामंत्री रहे?
- (A) 1948 से 1952 ई० तक
- (B) 1949 से 1953 ई० तक ✓
- (C) 1950 से 1951 ई० तक
- (D) 1947 से 1952 ई. तक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
"द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद मनुष्य की चेतना को आर्थिक सम्बन्धों से प्रभावित मानते हुए "उसकी सापेक्ष स्वाधीनता स्वीकार करता है।" - यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है?
- (A) शिक्षा और संस्कृति
- (B) आविन्यों
- (C) परम्परा का मूल्यांकन ✓
- (D) नौबतखाने में इबादत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
नेपाल में बिरजू महाराज के एक रिश्तेदार थे, जिनका नाम था
- (A) ठुमकालाल
- (B) चुन्नुलाल
- (C) हरिहरलाल
- (D) झुमकालाल ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
ईश्वर पेटलीकर कहाँ के लोकप्रिय कथाकार हैं?
- (A) राजस्थान के
- (B) उड़ीसा के
- (C) गुजरात के ✓
- (D) कर्नाटक के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'धरती कब तक घूमेगी' कैसी कहानी है?
- (A) धार्मिक
- (B) राजनीतिक
- (C) आंचलिक
- (D) सामाजिक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
अगले दिन सीता ने क्या किया ?
- (A) घर छोड़ दी ✓
- (B) रोने लगी
- (C) काम करने लगी
- (D) बिज्जू के पास चली गई
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
पाप्पाति बेहोश क्यों पड़ी थी ?
- (A) दवा के कारण
- (B) डर के कारण
- (C) तेज बुखार के कारण ✓
- (D) कमजोरी के कारण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मंग कब से पागल है ?
- (A) पाँच साल से
- (B) तीन साल से
- (C) दो साल से
- (D) जन्म से ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
पागलों के अस्पताल में उपद्रवी मरीजों को कैसे रखा जाता था?
- (A) बाँधकर
- (B) स्वतंत्र
- (C) कमरे में बंदकर ✓
- (D) ऊँचे स्थान पर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मंगु को अस्पताल में भर्ती करने के लिए माँ के पुत्र ने किसका आर्डर प्राप्त किया?
- (A) डॉक्टर से
- (B) मजिस्ट्रेट से ✓
- (C) सिविल सर्जन से
- (D) पुलिस से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
लक्ष्मी अपनी दोनों लड़कियों और छोटे बेटे को सुलाकर कहाँ गयी ?
- (A) खलिहान में
- (B) गुहाल में ✓
- (C) रसोई में
- (D) कमरे में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'अरे, अपनी अमीरी दिखाने के लिए रसमलाई भेजी है क्या। यह किसने कहा?
- (A) नारायण की पत्नी भँवरी
- (B) कैलास की पत्नी राधा
- (C) बिंजू की पत्नी पुष्पा ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
वल्लि अम्माल से कहाँ के डॉक्टर ने पाप्पाति को लेकर मदुरै जाने को कहा था?
- (A) शहर के
- (B) गाँव के ✓
- (C) पड़ोस के
- (D) मैसूर के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के पिता का क्या नाम था ?
- (A) डॉ. देव शास्त्री
- (B) डॉ. हीरानंद शास्त्री ✓
- (C) डॉ. विद्यानंद शास्त्री
- (D) डॉ. वात्स्यायन शास्त्री
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
धूप बरसी पर अन्तरिक्ष से नहीं फटी
- (A) कुआँ से
- (B) दसों दिशाओं से
- (C) मिट्टी से ✓
- (D) आसमान से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'चक्रव्यूह' किनरी रचना है ?
- (A) अनामिका की
- (B) वीरेन डंगवाल की
- (C) सुमित्रानंद पंत की
- (D) कुँवर नारायण की ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
कवयित्री अनामिका के पिता का क्या नाम था ?
- (A) वृजनंदन किशोर
- (B) शिवानंद किशोर
- (C) श्यामनंदन किशोर ✓
- (D) जयनंद किशोर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
घड़े सा लुढ़कता हुआ उसका 'घ' किस पर आकर थक जाता है ?"
- (A) 'क' पर
- (B) 'ग' पर
- (C) 'ख' पर
- (D) 'ङ' पर ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'लौटकर आऊंगा फिर' शीर्षक कविता किनकी रचना है ?
- (A) जीवनानंद दास ✓
- (B) वीरेन डंगवाल
- (C) प्रेमघन
- (D) कुँवर नारायण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
रेनर मारिया रिल्के की काव्य शैली है
- (A) परंपरागत
- (B) गीतात्मक ✓
- (C) व्यंग्यात्मक
- (D) विवेचनात्मक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
कवि रेनर मारिया रिल्के किनके चरणों में छाले पड़ जाने की बात करते हैं?
- (A) मानव के
- (B) पशु के
- (C) प्रभु के ✓
- (D) नारी के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'मेरे बिना तुम प्रभु' शीर्षक कविता किस हिंदी कवि द्वारा भाषांतरित किया गया है?
- (A) अनामिका द्वारा
- (B) जीवनानंद दास द्वारा
- (C) सुमित्रानंदन पंत द्वारा
- (D) धर्मवीर भारती द्वारा ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'सदियों की ठंढी-बुझी राख सुगबुगा उठी, मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है- किस कविता की पंक्ति है?
- (A) जनतंत्र का जन्म ✓
- (B) एक वृक्ष की हत्या
- (C) हमारी नींद
- (D) लौटकर आऊँगा फिर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
वीलनव्व और आविन्यों के बीच में कौन नदी है ?
- (A) रोन नदी ✓
- (B) सेन नदी
- (C) लवार नदी
- (D) चाई नदी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
विनोद कुमार शुक्ल का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 5 दिसंबर, 1937 ई.
- (B) 1 जनवरी, 1937 ई. ✓
- (C) 8 जनवरी, 1938 ई.
- (D) 7 जनवरी, 1939 ई.
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मछली छीनने की कोशिश कौन कर रहा था?
- (A) पिताजी
- (B) दीदी
- (C) मग्गू ✓
- (D) संतू
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'इयोढ़ी पर आलाप' शीर्षक काव्य-संग्रह किसकी रचना है ?
- (A) अनामिका
- (B) वीरेन डंगवाल
- (C) जीवनानंद दास
- (D) यतींद्र मिश्र ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
अरब देश में फूँककर बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र, जिसमें नाड़ी (रीड) होती है, कहते हैं?
- (A) नय ✓
- (B) लय
- (C) राग
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
गाँधीजी की स्मृति में पूरा राष्ट्र किस तारीख को उनकी जयंती मनाता है?
- (A) 4 नवम्बर प्रतिवर्ष
- (B) 2 अक्टूबर प्रतिवर्ष ✓
- (C) 3 अक्टूबर प्रतिवर्ष
- (D) 6 अक्टूबर प्रतिवर्ष
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
"मेरा ख्याल है कि अगर व्यक्ति का चरित्र-निर्माण करने में हम सफल हो जाएँगे तो समाज अपना काम आप सँभाल लेगा" - यह किसका विचार है ?
- (A) भीमराव अंबेडकर का
- (B) रामधारी सिंह दिनकर का
- (C) महात्मा गाँधी का ✓
- (D) सुमित्रानंदन पंत का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'काशी' में मरण भी माना गया है।
- (A) अमंगल
- (B) कठिन
- (C) अशुभ
- (D) मंगल ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
यतींद्र मिश्र ने गीतकार गुलजार की कविताओं का संपादन किस नाम से किया है?
- (A) यार जुलाहे ✓
- (B) यदा-कदा
- (C) गिरिजा
- (D) थाती
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'मछली' शीर्षक कहानी में मछली और गोश्त कौन खाता था ?
- (A) दीदी
- (B) पिताजी ✓
- (C) माँ
- (D) संतू
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'ध' का उच्चारण-स्थान क्या है?
- (A) कंठ
- (B) तालु
- (C) दंत ✓
- (D) ओष्ठ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
एक ध्वनि जब दो व्यंजनों से संयुक्त हो जाए, तब वह कहलाती है
- (A) युग्मक ध्वनि
- (B) संयुक्त ध्वनि
- (C) बद्धाक्षर
- (D) संपृक्त ध्वनि ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'नाविक' शब्द का संधि-विच्छेद है
- (A) नौ + इक ✓
- (B) ना + विक
- (C) नावि + क
- (D) न + अविक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में शुद्ध शब्द कौन है ?
- (A) हासील
- (B) हितैषी
- (C) सौहार्द ✓
- (D) हिंग
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न चिह्नों में कौन योजक चिह्न है?
- (A) !
- (B) ,
- (C) - ✓
- (D) ?
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'अक्टूबर' शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) जातिवाचक
- (B) भाववाचक
- (C) समूहवाचक
- (D) व्यक्तिवाचक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'सुख' शब्द कौन लिंग है?
- (A) स्त्रीलिंग
- (B) पुल्लिंग ✓
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'लोगों ने चोर को मारा' -किस कारक का उदाहरण है ? -
- (A) कर्ताकारक
- (B) संबंधकारक
- (C) कर्मकारक ✓
- (D) संप्रदानकारक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'भिक्षा' शब्द है
- (A) तत्सम ✓
- (B) तद्भव
- (C) देशज
- (D) विदेशज
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'बाघ' शब्द का स्त्रीलिंग रूप है
- (A) बाघी
- (B) बाघिन ✓
- (C) बाधनु
- (D) बाघनी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'उदय' शब्द का विशेषण है।
- (A) उदयी
- (B) उदया
- (C) उदिया
- (D) उदित ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'पानी' शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) जातिवाचक
- (B) द्रव्यवाचक ✓
- (C) व्यक्तिवाचक
- (D) भाववाचक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'पीतांबर' शब्द का संधि-विच्छेद है
- (A) पी + तांबर
- (B) पीतांबर + र
- (C) पीत + अम्बर ✓
- (D) पीतां + बर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 64ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'संयोग' शब्द का विलोम है
- (A) संयम
- (B) सबल
- (C) सुलभ
- (D) वियोग ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'छत से उतरी हुई लता' - किस कारक का उदाहरण है?
- (A) अपादान कारक ✓
- (B) संबंध कारक
- (C) संप्रदान कारक
- (D) कर्म कारक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
श्रीनिवास जी का जन्म कहाँ हुआ था ?
- (A) मयूरभंज, उड़ीसा
- (B) कोलार, कर्नाटक ✓
- (C) अमृतवेल, गुजरात
- (D) अजेरी, राजस्थान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'लड़का अगर कुल उधम करता है तो उसे मना करने का हक मुझे नहीं?'- यह किसने कहा?
- (A) मंगम्मा
- (B) मंगम्मा का बेटा
- (C) नंजम्मा ✓
- (D) रंगप्पा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'तुरई के फूल की तरह खिल-खिलाकर हँसते लोग सहसा मुरझा गये"- यह पंक्ति किस कहानी की है?
- (A) धरती कब तक घूमेगी
- (B) नगर
- (C) माँ
- (D) ढहते विश्वास ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
बारी-बारी से गाँव के लड़के किसकी निगरानी कर रहे हैं?
- (A) दलेइ बाँध की ✓
- (B) गाँव की
- (C) नदी की
- (D) मंदिर की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
मंगु की माँ अस्पताल के लिए किसकी उपमा देती थी ?
- (A) धर्मशाला की
- (B) गौशाला की ✓
- (C) पाठशाला की
- (D) नृत्यशाला की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
गुरु नानक की रचनाओं का संग्रह किसने किया?
- (A) मुगल सम्राट बाबर ने
- (B) इनके पिता ने
- (C) इनकी माता ने
- (D) गुरु अर्जुनदेव ने ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
वाणी कब विष के समान हो जाती है ?
- (A) राम नाम के बिना ✓
- (B) दुर्गुणों से
- (C) करेला खाने से
- (D) जहर पीने से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कवि रसखान किस राजवंश में उत्पन्न हुए थे ?
- (A) मुगल राजवंश में
- (B) पठान राजवंश में ✓
- (C) क्षत्रिय राजवंश में
- (D) लोदी राजवंश में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
प्रीतम नन्दकिशोर, जा दिन तें नैननि लग्यो। मन पावन चितचोर, पलक ओट नहीं करि सकौँ।। -यह पंक्ति किस कविता से है?
- (A) हमारी नींद
- (B) स्वदेशी
- (C) प्रेम-अयनि श्री राधिका ✓
- (D) अक्षर ज्ञान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
घनानंद रचित अत्यंत प्रसिद्ध क्या है ?
- (A) संगीत
- (B) नृत्य
- (C) नाट्य
- (D) सवैया और घनाक्षरी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'विरहलीला' किनकी रचना है?
- (A) घनानंद की ✓
- (B) प्रेमघन की
- (C) रसखान की
- (D) गुरु नानक की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' की रचनाएँ किस नाम से संगृहीत हैं ?
- (A) भारत सौभाग्य
- (B) प्रेमघन सर्वस्व ✓
- (C) प्रयाग रामगमन
- (D) जीर्ण जनपद
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'युगवाणी' किसकी काव्यकृति है?
- (A) रामधारी सिंह दिनकर की
- (B) अज्ञेय की
- (C) सुमित्रानंदन पंत की ✓
- (D) कुँवर नारायण की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सुमित्रानंदन पंत को मानव सौंदर्य ने किस ओर आकृष्ट किया?
- (A) अध्यात्मवाद की ओर
- (B) संकीर्णता की ओर
- (C) अतिवादिता की ओर
- (D) समाजवादी की ओर ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'सिंहासन खाली करो कि जनता है'-किस कविता की पंक्ति है ?
- (A) जनतंत्र का जन्म ✓
- (B) हिरोशिमा
- (C) अक्षर ज्ञान
- (D) मेरे बिना तुम प्रभु
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'जनता' शब्द में प्रत्यय हैं
- (A) नता
- (B) त
- (C) ता ✓
- (D) नत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'देहचोर' शब्द कौन समास है?
- (A) अव्ययीभाव समास
- (B) द्विगु समास
- (C) द्वंद्व समास
- (D) तत्पुरुष समास ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ-किस वाक्य का उदाहरण है?
- (A) मिश्र वाक्य ✓
- (B) सरल वाक्य
- (C) संयुक्त वाक्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 84ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'असुर' शब्द का पर्यायवाची है
- (A) दहन
- (B) दानव ✓
- (C) च्युत
- (D) वासव
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 85ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'एकता' शब्द का विलोम है।
- (A) आगत
- (B) अतुकांत
- (C) अनेकता ✓
- (D) उत्कृष्ट
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 86ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जिसके शेखर पर चंद्र हो'-के लिए एक शब्द है
- (A) अतिथि
- (B) बहुज्ञ
- (C) अनिवार्य
- (D) चंद्रशेखर ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 87ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'एक पंथ दो काज'- मुहावरे का अर्थ क्या है?
- (A) अनेक कार्य करना
- (B) क्या करें क्या न करें सोचना
- (C) एक कार्य से दो लाभ होना ✓
- (D) अपना काम निकालना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'आटा' शब्द है
- (A) स्त्रीलिंग
- (B) पुल्लिंग ✓
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'पंख' शब्द है
- (A) तत्सम
- (B) तद्भव ✓
- (C) देशज
- (D) विदेशज
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'चौराहा' शब्द कौन समास है?
- (A) द्वंद्व
- (B) अव्ययीभाव
- (C) द्विगु ✓
- (D) तत्पुरुष
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'मैं आप ही चला आता था'- किस सर्वनाम का उदाहरण है?
- (A) निश्चयवाचक
- (B) अनिश्चयवाचक
- (C) संबंधवाचक
- (D) निजवाचक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'तीस दिन'-किस विशेषण का है?
- (A) सार्वनामिक
- (B) संख्यावाचक ✓
- (C) गुणवाचक
- (D) परिमाणबोधक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'परिजन' शब्द में उपसर्ग है
- (A) प
- (B) परिज
- (C) परि ✓
- (D) प्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'बढ़िया' शब्द में प्रत्यय है.
- (A) दिया
- (B) या
- (C) यआ
- (D) इया ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'भाई-बहन' शब्द कौन समास है?
- (A) बहुबीहि समास
- (B) द्वंद्व समास ✓
- (C) तत्पुरुष समास
- (D) द्विगु समास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'कलंक शब्द का विशेषण है
- (A) कलंकित ✓
- (B) कलंकी
- (C) कलंकीन
- (D) कलंकु
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'उसने अपने मित्र की साइकिल खरीदी - किस वाक्य का उदाहरण है?
- (A) संयुक्त वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य
- (C) सरल वाक्य ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन शुद्ध वाक्य है ?.
- (A) तुम्हारा यह कहना मेरे लिए बड़ी बात होगी।
- (B) तुम्हारा यह कहना मेरे लिए बड़ी बात होगा। ✓
- (C) तुम्हारा कहना यह मेरे लिए बड़ी बात होगी।
- (D) तुम्हारा कहना मेरे लिए यह बड़ी बात होगी।
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'अयोध्या के राजा दशरथ के चार पुत्र थे-किस पदबंध का उदाहरण है ?
- (A) विशेषण पदबंध
- (B) संज्ञा पदबंध ✓
- (C) सर्वनाम पदबंध
- (D) क्रिया पदबंध
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 100ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'कपड़ा' शब्द का पर्यायवाची है
- (A) अब्ज
- (B) अमिय
- (C) पट ✓
- (D) हय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
खंड B · लिखित प्रश्न (14)
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। (क) हमारे देश में प्रौढ़ समुदाय का एक बहुत बड़ा भाग निरक्षर एवं अशिक्षित है। उनकी यह अवस्था एक बहुत बड़ी समस्या प्रस्तुत करती है। प्रौढ़ शिक्षा के लिए हमारे यहाँ शिक्षकों का अभाव है। उम्र बढ़ जाने पर प्रौढ़ों में सीखने की इच्छा में कमी आ जाती है। कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है। समय के अभाव के कारण भी प्रौढ़ शिक्षा लेने में कष्ट अनुभव करते हैं। हमारे किसान एवं कामगारों का जीवन बहुत ही कठिन एवं श्रम साध्य है। उन्हें भी आराम एवं मनोरंजन की आवश्यकता होती है, जो प्रायः गाँवों में उपलब्ध नहीं है। प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रो पर जो कुछ सिखाया तथा पढ़ाया जाता है, उसका उनके जीवन में बहुत उपयोग है। प्रौढ़ शिक्षा का नवीनीकरण तथा उसकी उपयोगिता को सामाजिक बनाना आवश्यक है। (i) हमारे देश का प्रौढ़ समुदाय कैसा है (ii) कैसी शिक्षा के लिए शिक्षकों का अभाव है? (iii) किन्हें कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है? (iv) हमारे देश के किसानों का जीवन कैसा है? (v) किस शिक्षा का नवीनीकरण आवश्यक है ? (ख) [passage] (i) देशभक्ति गीतों के लिए किनका नाम महत्त्वपूर्ण है? (ii) महेन्द्र कपूर ने कैसे गीत गाए हैं? (iii) महेन्द्र कपूर कैसे इंसान थे ? (iv) मद्धिम और ऊँचे सुरों में खूबसूरती से कौन गाता था ? (v) महेन्द्र कपूर अपने सुरों को कैसे साधते थे?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, प्रौढ़ शिक्षा
- 1.(क) हमारे देश के प्रौढ़ समुदाय का एक बहुत बड़ा भाग निरक्षर एवं अशिक्षित है, और उनकी यह अवस्था एक बड़ी समस्या है। अथवा (ख) देशभक्ति के गीतों की परम्परा में महेन्द्र कपूर का नाम महत्त्वपूर्ण है; वे देशराग के एक अहम् गायक माने जाते हैं।2 अंक
- 2.(क) हमारे यहाँ प्रौढ़ शिक्षा के लिए शिक्षकों का अभाव है। अथवा (ख) महेन्द्र कपूर ने देशभक्ति और परम्परागत मूल्यों के लोकप्रिय तथा अनूठे गीत गाए हैं; उतनी संख्या में उतने श्रेष्ठ गाने दूसरे गायकों ने नहीं गाए होंगे।2 अंक
- 3.(क) उम्र बढ़ जाने पर प्रौढ़ों को कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है, क्योंकि उनमें सीखने की इच्छा भी कम हो जाती है। अथवा (ख) महेन्द्र कपूर बेहद सहज और शालीन इंसान थे।2 अंक
- 4.(क) हमारे देश के किसानों का जीवन बहुत ही कठिन एवं श्रम-साध्य है; उन्हें भी आराम और मनोरंजन चाहिए, जो प्रायः गाँवों में उपलब्ध नहीं है। अथवा (ख) महेन्द्र कपूर मद्धिम स्वरों में भी उतनी ही खूबसूरती से गाते थे जितना ऊँचे सुरों में।2 अंक
- 5.(क) प्रौढ़ शिक्षा का नवीनीकरण आवश्यक है, साथ ही उसकी उपयोगिता को सामाजिक बनाना भी आवश्यक है। अथवा (ख) महेन्द्र कपूर बेहद अनुशासन के साथ अपने सुरों को साधते थे।2 अंक
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। (क) सत् और चरित्र इन दो शब्दों के मेल से 'सच्चरित्र' शब्द बना है। सत् का अर्थ होता है अच्छा एवं चरित्र का तात्पर्य है आचरण, चाल-चलन, स्वभाव, गुण-धर्म इत्यादि । इस तरह सच्चरित्रता का तात्पर्य है अच्छा चाल-चलन, अच्छा स्वभाव, सदाचार इत्यादि । मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है अतः परस्पर सहयोग द्वारा ही उसका जीवन यापन संभव है। इसके लिए व्यक्ति में ऐसे गुणों का होना आवश्यक है जिनके द्वारा वह समाज में शांतिपूर्वक रहते हुए देश की प्रगति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे सके। काम, क्रोध, लोभ, सन्ताप, निर्दयता एवं ईर्ष्या जैसे अवगुण मनुष्य के सामाजिक जीवन में अशांति उत्पन्न करते हैं। (i) 'सच्चरित्र' शब्द किन शब्दों के मेल से बना है? (ii) मनुष्य कैसा प्राणी है? (iii) कौन-से अवगुण मनुष्य के सामाजिक जीवन में अशांति उत्पन्न करते हैं? (iv) मनुष्य का जीवन यापन कैसे संभव है? (v) सच्चरित्रता का क्या तात्पर्य है? (ख) [passage] (i) आतंकवाद क्या हैं? (ii) पूरी दुनिया किससे ग्रस्त है? (iii) तीन आतंकवाद कौन-कौन हैं? (iv) श्रीलंका में लिट्टे समर्थक किस आतंकवाद का उदाहरण है? (v) अफगानिस्तान का आतंकवादी संगठन का क्या नाम है?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, बोध प्रश्न
- 1.(क) 'सच्चरित्र' शब्द 'सत्' और 'चरित्र' इन दो शब्दों के मेल से बना है। (ख) हिंसा के द्वारा जनमानस में भय या आतंक पैदा करना तथा आतंक के द्वारा अपने उद्देश्यों को पूरा करना आतंकवाद है।2 अंक
- 2.(क) मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। (ख) पूरी दुनिया आतंकवाद के तीन प्रकारों — राजनीतिक आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता और सामाजिक आतंकवाद — से अत्यधिक त्रस्त है।2 अंक
- 3.(क) काम, क्रोध, लोभ, सन्ताप, निर्दयता एवं ईर्ष्या जैसे अवगुण मनुष्य के सामाजिक जीवन में अशान्ति उत्पन्न करते हैं। (ख) तीन आतंकवाद हैं — राजनीतिक आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता एवं गैर-राजनीतिक या सामाजिक आतंकवाद।2 अंक
- 4.(क) परस्पर सहयोग द्वारा ही मनुष्य का जीवन यापन सम्भव है। (ख) श्रीलंका में लिट्टे समर्थक राजनीतिक आतंकवाद के उदाहरण हैं।2 अंक
- 5.(क) सच्चरित्रता का तात्पर्य है अच्छा चाल-चलन, अच्छा स्वभाव, सदाचार इत्यादि। (ख) अफगानिस्तान का आतंकवादी संगठन तालिबानी संगठन (तालिबान) है।2 अंक
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखें। (क) राष्ट्रीय खेल हॉकी (i) भूमिका (ii) खिलाड़ी और हॉकी खेलने का समय (iii) महत्त्व (iv) निष्कर्ष (ख) मेरा परिवार (i) परिचय (ii) परिवार के स्नेह का महत्त्व (iii) संयुक्त परिवार के लाभ-हानि (iv) छोटा परिवार के लाभ-हानि (v) निष्कर्ष (ग) महँगाई (i) भूमिका (ii) कारण (iii) रोकने के उपाय (iv) निष्कर्ष (घ) कोरोना : एक महामारी (i) भूमिका (ii) कोरोना वायरस क्या है? (iii) लक्षण (iv) बचाव (v) निष्कर्ष (ङ) होली (i) भूमिका (ii) इतिहास (पौराणिक कथा) (iii) महत्त्व (iv) निष्कर्ष

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · निबंध, होली
होली भूमिका – भारत एक त्योहारों का देश है और इन्हीं त्योहारों में होली का अपना विशेष स्थान है। यह रंगों और उल्लास का पर्व है, जो प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन लोग आपसी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह पर्व हमारे जीवन में नवीन उमंग और उत्साह भर देता है। इतिहास (पौराणिक कथा) – होली के पीछे एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा जुड़ी है। हिरण्यकशिपु नामक राक्षस राजा अपने आपको ईश्वर मानकर प्रजा से अपनी पूजा करवाना चाहता था, परन्तु उसका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। क्रोधित होकर राजा ने अपनी बहन होलिका की सहायता से प्रह्लाद को अग्नि में जलाकर मारने का प्रयत्न किया। होलिका को वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती, परन्तु ईश्वर-भक्ति के प्रताप से प्रह्लाद सुरक्षित बच गया और होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई। इसी घटना की स्मृति में होली से एक दिन पूर्व होलिका-दहन किया जाता है, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। महत्त्व – होली केवल रंगों का पर्व नहीं, अपितु सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है। इस दिन अमीर-गरीब, ऊँच-नीच का भेद मिट जाता है और सभी लोग एक साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। घरों में गुझिया, पापड़ और अन्य पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएँ देते हैं और पुराने मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से संबंध जोड़ते हैं। इस प्रकार होली समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संचार करती है। निष्कर्ष – होली हमें यह संदेश देती है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः उसका नाश अवश्य होता है और सत्य की सदैव विजय होती है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम होली को पर्यावरण के अनुकूल तथा सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएँ, ताकि यह पर्व अपने वास्तविक उद्देश्य — प्रेम और एकता के प्रसार — को पूर्ण कर सके।
- भूमिका में होली का संक्षिप्त परिचय और उसकी प्रासंगिकता अवश्य लिखें।
- इतिहास में होलिका-प्रह्लाद की पौराणिक कथा का वर्णन न भूलें।
- निष्कर्ष में सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश देकर निबंध समाप्त करें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
जन्म दिन के उपलक्ष्य में अपनी छोटी बहन को एक बधाई पत्र लिखें। अथवा, इंटरनेट की उपयोगिता के बारे में दो छात्रों के बीच संवाद को लिखिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पत्र के आरंभ में स्थान 'क ख ग' और 'दिनांक: ............' लिखा है, फिर 'प्रिय बहन' संबोधन और 'शुभाशीर्वाद' अभिवादन दिया गया है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →देवनागरी लिपि में कौन-कौन सी भाषाएँ लिखी जाती हैं?
बहादुर के चले जाने पर सबको पछतावा क्यों होता है?
राजनीतिक मूल्यों से साहित्य के मूल्य अधिक स्थायी कैसे होते हैं? 'परंपरा का मूल्यांकन' शीर्षक पाठ के अनुसार उत्तर लिखें
अपने विवाह के बारे में बिरजू महाराज क्या बताते हैं?
कवि गुरु नानक किसके बिना जगत् में यह जन्म व्यर्थ मानते हैं?
कवि रसखान कृष्ण को चोर क्यों कहे हैं?
प्रज्वलित क्षण की दोपहरी से कवि का आशय क्या है?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. कवि अज्ञेय का आशय हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम के विस्फोट से है। उस समय क्षण भर के लिए दोपहर के सूर्य जैसा प्रचंड, चकाचौंध भरा प्रकाश और ताप फैल गया।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →कवि रेनर मारिया रिल्के किसको कैसा सुख देते थे?
सीता को किस दिन लगा कि 'लापसी' बिलकुल फीकी है? 'लापसी' खाते समय उसे कैसा महसूस हो रहा था ? (ञ) वल्लि अम्माल ने पाप्पाति के लिए क्या मन्नत मानी ?
निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक की व्याख्या करें। (शब्द सीमा लगभग 100) (क) 'गमले सा टूटता हुआ उसका 'ग' घड़े सा लुढ़कता हुआ उसका 'घ' (ख) “नहानघर की नाली क्षणभर के लिए पूरी भर गई, फिर बिलकुल खाली हो गयी।"
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. (क) प्रस्तुत पंक्ति गोधूलि भाग-2 में संकलित अनामिका की कविता 'अक्षर-ज्ञान' से ली गई है। इसमें छोटे बच्चे के अक्षर लिखना सीखने का प्रसंग है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।