Ask Medha

बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र 2024

बोर्ड का 2024 का प्रश्न पत्र, सेट J — सभी 100 प्रश्न जैसे छपे; 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)

  1. प्रश्न 1ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    'भारत सौभाग्य' नामक नाटक के नाटककार कौन हैं ?

    • (A) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' ✓
    • (B) घनानंद
    • (C) कुँवर नारायण
    • (D) वीरन डंगवाल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  2. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को उनकी किस रचना पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था ?

    • (A) कुटज
    • (B) नाखून क्यों बढ़ते हैं
    • (C) आलोक पर्व ✓
    • (D) अशोक के फूल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  3. 'टकसाल' शब्द का अर्थ है

    • (A) जहाँ दिन ढलता है ।
    • (B) जहाँ सिक्के ढलते हैं । ✓
    • (C) जहाँ भोजन बनता है ।
    • (D) जहाँ अपराधियों को रखा जाता है ।

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  4. किसे 'बाबा साहेब' के नाम से पुकारा जाता है ?

    • (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी को
    • (B) भीमराव अंबेडकर को ✓
    • (C) अमरकांत को
    • (D) रामविलास शर्मा को

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  5. सेन साहब की कितनी लड़कियाँ थीं ?

    • (A) चार
    • (B) पाँच ✓
    • (C) दो
    • (D) सात

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  6. प्रश्न 6ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    स्थापत्य की उत्तर भारत की एक विशेष शैली को क्या कहते हैं ?

    • (A) देवनगरी शैली
    • (B) नागर शैली ✓
    • (C) द्रविड़ शैली
    • (D) देवनगर शैली

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    'बहादुर' शीर्षक कहानी में कौन अपने शरीर की मालिश बहादुर से कराता था ?

    • (A) नरेश
    • (B) नरेन
    • (C) युगल
    • (D) किशोर ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  8. 'टेनीसन' किस भाषा के कवि हैं ?

    • (A) फ्रेंच
    • (B) स्पेनिश
    • (C) अंग्रेजी ✓
    • (D) मंदारी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  9. 'हिन्दुस्तानी डान्स म्यूजिक' नामक स्कूल किसका था ?

    • (A) निर्मला जी का ✓
    • (B) प्रमिला जी का
    • (C) कमला जी का
    • (D) रश्मि जी का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  10. कितने साल की अवस्था में पंडित बिरजू महाराज की शादी हुई थी ?

    • (A) दस साल
    • (B) बारह साल
    • (C) अठारह साल ✓
    • (D) बीस साल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    निम्न में कौन द्विगु समास का उदाहरण नहीं है ?

    • (A) नवरत्न
    • (B) चौराहा
    • (C) त्रिलोक
    • (D) आशातीत ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  12. प्रश्न 12ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'लड़ाई' शब्द में कौन प्रत्यय है ?

    • (A) लड़ना
    • (B) ई
    • (C) आई ✓
    • (D) आनी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  13. प्रश्न 13ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'झूला' शब्द में प्रत्यय है

    • (A) अ
    • (B) आ ✓
    • (C) ला
    • (D) झूल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  14. 'दस हाथ जगह' में कौन विशेषण है ?

    • (A) निश्चित परिमाणबोधक ✓
    • (B) गुणवाचक
    • (C) अनिश्चित परिमाणबोधक
    • (D) प्रविशेषण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'देवर्षि' शब्द का संधि-विच्छेद है

    • (A) देव + ऋषि ✓
    • (B) देव + अरषि
    • (C) देवता + ऋषि
    • (D) देव: + षि

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    हिन्दी में अनुनासिक वर्णों की संख्या कितनी है ?

    • (A) तीन
    • (B) चार
    • (C) पाँच ✓
    • (D) छ:

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  17. प्रश्न 17ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    'ज' का उच्चारण-स्थान है

    • (A) कंठ
    • (B) तालु ✓
    • (C) मूर्द्धा
    • (D) ओष्ठ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  18. 'अंश' शब्द का विशेषण कौन है ?

    • (A) आंसीक
    • (B) आंशिक ✓
    • (C) अंशी
    • (D) आशीष

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    निम्न में कौन महाप्राण व्यंजन है ?

    • (A) ठ ✓
    • (B) त
    • (C) द
    • (D) प

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  20. प्रश्न 20ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    निम्न में कौन अघोष वर्ण हैं ?

    • (A) छ ✓
    • (B) य
    • (C) ग
    • (D) ज

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  21. मंगम्मा किसके लिए मिठाई रखी थी ?

    • (A) रंगप्पा
    • (B) नंजम्मा
    • (C) पोता ✓
    • (D) पति

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  22. 'मदुरै' को अंग्रेज किस नाम से पुकारते थे ?

    • (A) मेढ़क
    • (B) मिंडारा
    • (C) मदुरा ✓
    • (D) मदौरा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  23. 'ढहते विश्वास' कहानी में कैसी समस्या का वर्णन है ?

    • (A) दहेज की समस्या
    • (B) अकाल की समस्या
    • (C) बाढ़ की समस्या ✓
    • (D) घूसखोरी की समस्या

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  24. 'दही वाली मंगम्मा' किस भाषा की कहानी है ?

    • (A) मगही की
    • (B) मराठी की
    • (C) राजस्थानी की
    • (D) कन्नड़ की ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  25. सीता के पुत्रों के नाम हैं

    • (A) कैलास, हरि एवं गोविन्द
    • (B) कैलास, नारायण एवं बिज्जू ✓
    • (C) हरि, गोपाल एवं नारायण
    • (D) शंकर, भोला एवं सुमित

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  26. किसका वातावरण वल्लि अम्माल को भयभीत कर दिया था ?

    • (A) रेलवे स्टेशन का
    • (B) बस अड्डा का
    • (C) अस्पताल का ✓
    • (D) गाँव का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  27. राधा किसकी पत्नी है ?

    • (A) कैलास की ✓
    • (B) नारायण की
    • (C) हरि की
    • (D) बिज्जू की

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  28. मैक्स मूलर ने सर्वविद् संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण किस देश को माना है ?

    • (A) चीन को
    • (B) नेपाल को
    • (C) भारत को ✓
    • (D) बर्मा को

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  29. शहनाई को सुषिर वाद्यों में किसकी उपाधि मिली है ?

    • (A) मंत्री
    • (B) बेसुरा
    • (C) शाह ✓
    • (D) कनिष्ठ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  30. प्रश्न 30ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: मछली (विनोद कुमार शुक्ल)

    संतू मछली लेकर क्यों भागा ?

    • (A) धोने के लिए
    • (B) कुएँ में डालने के लिए ✓
    • (C) खेलने के लिए
    • (D) खाने के लिए

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  31. प्रश्न 31ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?

    • (A) स ✓
    • (B) म
    • (C) ड
    • (D) झ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  32. प्रश्न 32ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'महा + औषध' पदों की संधि है

    • (A) महोषध
    • (B) महाशय
    • (C) महाषध
    • (D) महौषध ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  33. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'अत्युत्तम' शब्द का संधि-विच्छेद है

    • (A) आ + उत्तम
    • (B) अती + उत्तम
    • (C) अत्यु + उत्तम
    • (D) अति + उत्तम ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  34. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    निम्न में कौन गुण स्वर संधि का उदाहरण है ?

    • (A) महेन्द्र ✓
    • (B) यद्यपि
    • (C) महीन्द्र
    • (D) पृथ्वीश

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  35. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'शे + अन' पदों की संधि है

    • (A) शायन
    • (B) शेअन
    • (C) सयन
    • (D) शयन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  36. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    निम्न में कौन विसर्ग संधि का उदाहरण है ?

    • (A) अहंकार
    • (B) संगम
    • (C) पंचम
    • (D) यशोदा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    शुद्ध शब्द है

    • (A) आगामी ✓
    • (B) आमावश्या
    • (C) आर्द
    • (D) उज्ज्वल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  38. 'सोहन, मोहन को रुपये देता है' - किस कारक का उदाहरण है ?

    • (A) कर्ता
    • (B) कर्म ✓
    • (C) संप्रदान
    • (D) संबंध

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  39. 'सीता छत से कूद पड़ी' - किस कारक का उदाहरण है ?

    • (A) करण
    • (B) संप्रदान
    • (C) अपादान ✓
    • (D) अधिकरण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  40. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    अशुद्ध शब्द है

    • (A) पृष्ठ
    • (B) प्रशंशा ✓
    • (C) अर्चना
    • (D) पुण्य

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    मानवीय विभीषिका का चित्रण करनेवाली कविता कौन है ?

    • (A) हिरोशिमा ✓
    • (B) अक्षर-ज्ञान
    • (C) लौटकर आऊँगा फिर
    • (D) मेरे बिना तुम प्रभु

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  42. 'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक कविता में कौन हमेशा चौकन्ना रहता था ?

    • (A) कवि
    • (B) पिताजी
    • (C) वृक्ष ✓
    • (D) दादाजी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  43. प्रश्न 43ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: हमारी नींद (वीरेन डंगवाल)

    'घूमता आईना' शीर्षक से स्तंभ लेखन किसने किया ?

    • (A) अनामिका
    • (B) कुँवर नारायण
    • (C) वीरेन डंगवाल ✓
    • (D) अज्ञेय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  44. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: अक्षर-ज्ञान (अनामिका)

    कवयित्री अनामिका के अनुसार चौखटे में क्या नहीं अँटता ?

    • (A) 'क' ✓
    • (B) 'ख'
    • (C) 'ग'
    • (D) 'घ'

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  45. कवि जीवनानंद दास किसका हंस बनना चाहते हैं ?

    • (A) कृषक का
    • (B) किशोर का
    • (C) किशोरी का ✓
    • (D) काका का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  46. रेनर मारिया रिल्के की काव्य शैली कैसी है ?

    • (A) विवरणात्मक
    • (B) गवेषणात्मक
    • (C) गीतात्मक ✓
    • (D) व्यंग्यात्मक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  47. प्रश्न 47ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    हिन्दी कविता में प्रयोगवाद का सूत्रपात किसने किया ?

    • (A) सुमित्रानंदन पंत ने
    • (B) रामधारी सिंह 'दिनकर' ने
    • (C) अज्ञेय ने ✓
    • (D) कुँवर नारायण ने

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  48. प्रश्न 48ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    सिखों के पाँचवें गुरु कौन हैं ?

    • (A) गुरु अर्जुनदेव ✓
    • (B) गुरु नानक देव
    • (C) गुरु हरकिशन
    • (D) गुरु गोविन्द सिंह

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  49. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    मथुरा और वृंदावन पर धावा किसने बोला ?

    • (A) मीर मुंशी के सिपाहियों ने
    • (B) मुगलों के सिपाहियों ने
    • (C) शाह रंगीले के सिपाहियों ने
    • (D) नादिर शाह के सिपाहियों ने ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  50. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    रसखान किस छंद में सिद्ध थे ?

    • (A) रोला
    • (B) कुंडलिया
    • (C) चौपाई
    • (D) सवैया ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  51. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'अत्यंत' शब्द में कौन उपसर्ग है ?

    • (A) अति ✓
    • (B) अधि
    • (C) अनु
    • (D) अप

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'परा' उपसर्ग से निर्मित शब्द है

    • (A) परिचय
    • (B) प्रगति
    • (C) पराभव ✓
    • (D) प्रत्येक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  53. प्रश्न 53ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'सजावट' शब्द में कौन प्रत्यय है ?

    • (A) सु
    • (B) आहट
    • (C) सज
    • (D) आवट ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'खिलाड़ी' शब्द में प्रत्यय है

    • (A) खेलना
    • (B) खेल
    • (C) आड़ी ✓
    • (D) आका

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'लड़का' शब्द में कौन प्रत्यय है ?

    • (A) लड़ना
    • (B) आका ✓
    • (C) आ
    • (D) लड़

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    'जो लोग परिश्रम करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी' - किस वाक्य का उदाहरण है ?

    • (A) निषेधवाचक वाक्य
    • (B) सरल वाक्य
    • (C) मिश्र वाक्य ✓
    • (D) संयुक्त वाक्य

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  57. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    'असहायों की सहायता करनेवाले आप सर्वत्र प्रतिष्ठित हैं' - किस पदबंध का उदाहरण है ?

    • (A) संज्ञा पदबंध
    • (B) सर्वनाम पदबंध ✓
    • (C) विशेषण पदबंध
    • (D) क्रिया पदबंध

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  58. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य कौन है ?

    • (A) साहित्य और जीवन का घनघोर सम्बन्ध है ।
    • (B) मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ ।
    • (C) चरखा चलाना चाहिए । ✓
    • (D) पुस्तक लजीज है ।

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  59. प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न में कौन वाक्य भाववाच्य का उदाहरण है ?

    • (A) गीता पत्र लिखती है ।
    • (B) मोहन पढ़ता है ।
    • (C) राधिका से सोया नहीं जाता । ✓
    • (D) बच्चे खेलते हैं ।

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  60. 'अग्नि' का पर्यायवाची है

    • (A) धूमकेतु ✓
    • (B) विलोचन
    • (C) समीर
    • (D) गगन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  61. निम्नलिखित में कौन शब्द अव्यय है ?

    • (A) चलना
    • (B) हँसना
    • (C) खाना
    • (D) अतएव ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  62. 'उसने नहाकर भोजन किया' - इस वाक्य में 'नहाकर' कौन क्रिया है ?

    • (A) पूर्वकालिक ✓
    • (B) क्रियार्थक संज्ञा
    • (C) प्रेरणार्थक
    • (D) नामबोधक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  63. 'भूख' शब्द है

    • (A) पुंलिंग
    • (B) स्त्रीलिंग ✓
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  64. 'लाटा' शब्द है

    • (A) तत्सम
    • (B) तद्भव
    • (C) देशज ✓
    • (D) विदेशज

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  65. 'हरिद्रा' शब्द है

    • (A) तत्सम ✓
    • (B) तद्भव
    • (C) देशज
    • (D) संकर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  66. 'अजायब' कौन शब्द है ?

    • (A) तत्सम
    • (B) तद्भव
    • (C) देशज
    • (D) विदेशज ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  67. ऐसे शब्द, जो दो शब्दों के मेल से बनते हैं और जिनके खंड सार्थक होते हैं, उसे क्या कहते हैं ?

    • (A) रूढ़ शब्द
    • (B) यौगिक शब्द ✓
    • (C) अरूढ़ शब्द
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  68. 'पंकज' शब्द है

    • (A) रूढ़ शब्द
    • (B) अरूढ़ शब्द
    • (C) योगरूढ़ शब्द ✓
    • (D) विदेशज शब्द

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  69. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'अथाह' शब्द में कौन उपसर्ग है ?

    • (A) अव
    • (B) थाह
    • (C) अ ✓
    • (D) आ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  70. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'अधिराज' शब्द में कौन उपसर्ग है ?

    • (A) अति
    • (B) अनु
    • (C) अधि ✓
    • (D) अप

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  71. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    हिन्दी में उद्धरण चिह्न के कितने रूप हैं ?

    • (A) दो ✓
    • (B) तीन
    • (C) चार
    • (D) पाँच

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  72. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    शब्द बोलते समय अर्थ या उच्चारण की स्पष्टता के लिए जब हम किसी अक्षर पर विशेष बल देते हैं, तब इस क्रिया को क्या कहते हैं ?

    • (A) संगम
    • (B) बलाघात ✓
    • (C) अनुतान
    • (D) संधि

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  73. 'गिरोह' शब्द में कौन संज्ञा है ?

    • (A) व्यक्तिवाचक
    • (B) जातिवाचक
    • (C) भाववाचक
    • (D) समूहवाचक ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  74. 'नियम' शब्द क्या है ?

    • (A) पुल्लिंग ✓
    • (B) स्त्रीलिंग
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  75. 'प्रशिक्षण' शब्द क्या है ?

    • (A) पुल्लिंग ✓
    • (B) स्त्रीलिंग
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  76. 'रोटी' शब्द क्या है ?

    • (A) पुल्लिंग
    • (B) स्त्रीलिंग ✓
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  77. 'दाल में कुछ गिर गया ।' - इस वाक्य में 'कुछ' किस सर्वनाम का उदाहरण है ?

    • (A) निश्चयवाचक
    • (B) अनिश्चयवाचक ✓
    • (C) प्रश्नवाचक
    • (D) संबंधवाचक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  78. 'सोहन मुझसे किताब लिखाता है ।' - किस क्रिया का उदाहरण है ?

    • (A) यौगिक क्रिया
    • (B) समाप्तिबोधक क्रिया
    • (C) इच्छाबोधक क्रिया
    • (D) प्रेरणार्थक क्रिया ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  79. 'आत्मा' शब्द का विलोम शब्द क्या है ?

    • (A) प्राण
    • (B) द्विज
    • (C) परमात्मा ✓
    • (D) सजीव

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  80. 'गुप्त' शब्द का विलोम शब्द क्या है ?

    • (A) खजाना
    • (B) गोपनीय
    • (C) गहरा
    • (D) प्रकट ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  81. 'गदहा' का पर्यायवाची है

    • (A) तामरस
    • (B) मोददाता
    • (C) वैशाखनंदन ✓
    • (D) हय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  82. 'राधा गयी होगी' - किस काल का उदाहरण है ?

    • (A) वर्तमान काल
    • (B) सामान्य वर्तमान
    • (C) भूतकाल ✓
    • (D) भविष्य काल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  83. 'जानने की इच्छा' - के लिए एक शब्द है

    • (A) मीमांसा
    • (B) विभाषा
    • (C) जिज्ञासा ✓
    • (D) पिपासा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  84. 'जो देने योग्य है' - के लिए एक शब्द है

    • (A) गेय
    • (B) हेय
    • (C) देय ✓
    • (D) पेय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  85. 'खून-पसीना एक करना' मुहावरे का अर्थ है

    • (A) जख्मी होना
    • (B) आलसी होना
    • (C) कठिन परिश्रम करना ✓
    • (D) गिर पड़ना

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  86. 'अपना उल्लू सीधा करना' - मुहावरे का अर्थ है

    • (A) अपना काम निकालना ✓
    • (B) आलसी होना
    • (C) बकवास करना
    • (D) अपना उल्लू पकड़ना

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  87. 'डिबिया' शब्द का बहुवचन है

    • (A) डिबियो
    • (B) डिब्बाए
    • (C) डीब्बो
    • (D) डिबियाँ ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  88. प्रश्न 88ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'शोकग्रस्त' शब्द में कौन समास है ?

    • (A) कर्मधारय
    • (B) तत्पुरुष ✓
    • (C) द्वन्द्व
    • (D) अव्ययीभाव

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  89. प्रश्न 89ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    निम्नलिखित में कौन शब्द अपादान तत्पुरुष समास का उदाहरण है ?

    • (A) गृहागत
    • (B) स्वर्गप्राप्त
    • (C) धनहीन ✓
    • (D) गिरहकट

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  90. प्रश्न 90ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'यथार्थ' शब्द में कौन समास है ?

    • (A) अव्ययीभाव ✓
    • (B) कर्मधारय
    • (C) द्विगु
    • (D) द्वन्द्व

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  91. प्रश्न 91ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आविन्यों (अशोक वाजपेयी)

    'शहर अब भी संभावना है' किसकी कृति है ?

    • (A) अशोक वाजपेयी ✓
    • (B) कुँवर नारायण
    • (C) अनामिका
    • (D) वीरेन डंगवाल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  92. प्रश्न 92ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: मछली (विनोद कुमार शुक्ल)

    'दीवार में एक खिड़की रहती थी' नामक उपन्यास किसका है ?

    • (A) रामविलास शर्मा
    • (B) रश्मि वाजपेयी
    • (C) विनोद कुमार शुक्ल ✓
    • (D) हजारी प्रसाद द्विवेदी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  93. किसका जन्म संगीत प्रेमी परिवार में हुआ था ?

    • (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी का
    • (B) यतीन्द्र मिश्र का
    • (C) बिस्मिल्ला खाँ का ✓
    • (D) अमरकान्त का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  94. 'अहिंसा दिवस' के रूप में किसका जन्म दिवस मनाया जाता है ?

    • (A) रवीन्द्रनाथ टैगोर का
    • (B) अरविन्द घोष का
    • (C) महात्मा गाँधी का ✓
    • (D) यतीन्द्र मिश्र का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  95. प्रश्न 95ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    गुरु नानक ने किस धर्म का प्रवर्तन किया ?

    • (A) जैन धर्म
    • (B) शैव धर्म
    • (C) सिख धर्म ✓
    • (D) शाक्त धर्म

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  96. प्रश्न 96ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    अपने पदों में कृष्ण का लीला गान किसने किया है ?

    • (A) प्रेमघन
    • (B) गुरु नानक
    • (C) रसखान ✓
    • (D) कबीर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  97. प्रश्न 97ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    घनानंद की भाषा है

    • (A) अवधी
    • (B) ब्रज ✓
    • (C) खड़ी बोली
    • (D) बुंदेली

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  98. प्रश्न 98ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    भारतेन्दु युग के कवि कौन हैं ?

    • (A) प्रेमघन ✓
    • (B) गुरु नानक
    • (C) घनानंद
    • (D) अनामिका

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  99. किस कृति पर सुमित्रानंदन पंत को भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?

    • (A) गुंजन
    • (B) चिदंबरा ✓
    • (C) युगपथ
    • (D) वीणा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  100. निम्न में कौन 'राष्ट्रकवि' हैं ?

    • (A) अज्ञेय
    • (B) कुँवर नारायण
    • (C) वीरेन डंगवाल
    • (D) रामधारी सिंह 'दिनकर' ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।