बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2021
बोर्ड का 2021 का मॉडल पेपर — सभी 106 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)
भीमराव अंबेडकर के विख्यात भाषण 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट' का हिंदी रूपांतर किसने किया ?
- (A) ददई सिंह यादव
- (B) ललई सिंह यादव
- (C) रूपक सिंह यादव
- (D) ललन सिंह यादव
नलिन विलोचन शर्मा का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 18 फरवरी 1916 ई0
- (B) 14 जनवरी 1916 ई0
- (C) 3 जनवरी 1916 ई0
- (D) 12 फरवरी 1916 ई0
सेन साहब को कितनी लड़कियाँ हैं ?
- (A) दो
- (B) तीन
- (C) चार
- (D) पाँच
'अग्रजा' शब्द में प्रत्यय है -
- (A) ग्रजा
- (B) गरजा
- (C) अजा
- (D) आ
मदन किसका बेटा है ?
- (A) मुकर्जी साहब का
- (B) सेन साहब का
- (C) ड्राइवर का
- (D) गिरधर लाल का
महारानी विक्टोरिया के द्वारा किसे 'नाइट' की उपाधि प्रदान की गयी थी ?
- (A) यतीन्द्र मिश्र को
- (B) मैक्समूलर को
- (C) महात्मा गाँधी को
- (D) भवानी शंकर त्रिवेदी को
हिन्दी कविता में प्रपद्यवाद के प्रवर्तक कौन हैं ?
- (A) मैक्समूलर
- (B) नलिन विलोचन शर्मा
- (C) अशोक बाजपेयी
- (D) अमरकांत
'आत्मसात्' शब्द में प्रत्यय कौन है ?
- (A) सात्
- (B) त्मात्
- (C) त्
- (D) अ
'विचार और वितर्क' किस लेखक की रचना है ?
- (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (B) महात्मा गाँधी
- (C) गुणाकर मुले
- (D) यतीन्द्र मिश्र
'नाखून बार-बार काटते रहना और अलंकृत करते रहना' - निरूपित करता है-
- (A) सौन्दर्यबोध और सांस्कृतिक चेतना का
- (B) सुन्दरता बढ़ाने का
- (C) अच्छे व्यवहार का
- (D) सुन्दरता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का
- प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'घृणा' शब्द का विलोम है -
- (A) नफरत
- (B) प्रेम
- (C) सहयोग
- (D) सत्कार
'हवा' शब्द का लिंग-निर्णय करें -
- (A) स्त्रीलिंग
- (B) पुल्लिंग
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
'कुल चार आदमी हैं' - रेखांकित शब्द कौन पदबंध है ?
- (A) संज्ञा पदबंध
- (B) विशेषण पदबंध
- (C) सर्वनाम पदबंध
- (D) क्रिया पदबंध
'उसने अपने मित्र का पुस्तकालय खरीदा' वाक्य है -
- (A) मिश्र वाक्य
- (B) सरल वाक्य
- (C) संयुक्त वाक्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
'नक्षत्र लोक' किस लेखक की कृति है ?
- (A) विनोद कुमार शुक्ल
- (B) गुणाकर मुले
- (C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (D) मैक्समूलर
- प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जिसकी उपमा दी जाए' - के लिए एक शब्द है -
- (A) उपमान
- (B) उपाधि
- (C) उपहार
- (D) उपमेय
मराठी भाषा की लिपि क्या है ?
- (A) खरोष्ठी लिपि
- (B) प्राकृत लिपि
- (C) नागरी लिपि
- (D) देवनागरी लिपि
'धारा नगरी' के कौन परमार शासक विद्यानुरागी थे ?
- (A) महेन्द्रपाल
- (B) भोज
- (C) मिहिर भोज
- (D) अमोघवर्ष
'महाविद्यालय' नामक कहानी संग्रह किनकी रचना है ?
- (A) महात्मा गाँधी
- (B) अमरकांत
- (C) विनोद कुमार शुक्ल
- (D) मैक्समूलर
बहादुर की माँ गुस्से से पागल क्यों हो गयी थी ?
- (A) बहादुर ने भैंस को मारा था।
- (B) बहादुर ने कुत्ते को मारा था।
- (C) बहादुर ने बिल्ली को मारा था।
- (D) बहादुर माँ का काम नहीं करता था।
किसने सोवियत संघ पर आक्रमण किया ?
- (A) महारानी विक्टोरिया ने
- (B) हिटलर ने
- (C) पुतिन ने
- (D) लेनिन ने
यदि मनुष्य परिस्थितियों का नियामक नहीं है, तो परिस्थितियाँ भी मनुष्य की -
- (A) नियामक हैं
- (B) नियामक नहीं हैं
- (C) सुरक्षा नहीं हैं
- (D) आवश्यकता नहीं हैं
- प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'गुदड़ी का लाल' मुहावरे का अर्थ है -
- (A) लाल रंग की गुदड़ी
- (B) गरीब के घर में गुणवान का उत्पन्न होना
- (C) गुदड़ी में बालक को सुलाना
- (D) लाल गुदड़ी बनाना
- प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'गणेश' शब्द का पर्यायवाची है -
- (A) लंबोदर
- (B) मधवा
- (C) यातुधान
- (D) सैंधव
'प्रतिदिन' शब्द कौन समास है ?
- (A) तत्पुरुष समास
- (B) कर्मधारय समास
- (C) द्विगु समास
- (D) अव्ययीभाव समास
'यशोधरा' शब्द का संधि-विच्छेद है -
- (A) यश: + धरा
- (B) यशो + धरा
- (C) य + शोधरा
- (D) यशोध + रा
इनमें शुद्ध वाक्य कौन है ?
- (A) शब्द तो केवल संकेत मात्र हैं।
- (B) शब्द तो केवल संकेत हैं।
- (C) शब्द तो केवल संकेत मात्र ही हैं।
- (D) इनमें से कोई नहीं।
कवि घनानंद किस बादशाह के यहाँ मीरमुंशी का काम करते थे ?
- (A) हुमायूँ
- (B) मोहम्मद शाह रंगीले
- (C) बाबर
- (D) अकबर
जन्म के छह घंटे बाद किनकी माता का देहान्त हो गया था ?
- (A) गुरुनानक
- (B) सुमित्रानंदन पंत
- (C) रामधारी सिंह दिनकर
- (D) प्रेमघन
'फावड़े और हल राजदंड बनने को हैं' - यह पंक्ति किस कविता की है?
- (A) जनतंत्र का जन्म
- (B) स्वदेशी
- (C) हिरोशिमा
- (D) भारतमाता
'एक वृक्ष की हत्या' कविता किसकी रचना है ?
- (A) रसखान
- (B) अज्ञेय
- (C) कुँवर नारायण
- (D) जीवनानंद दास
वीरेन डंगवाल का पहला कविता संग्रह है -
- (A) दुष्चक्र में स्रष्टा
- (B) इसी दुनिया में
- (C) देशांतर
- (D) भग्नदूत
प्रकृति सौन्दर्य की कविता के लिए विख्यात कवि हैं -
- (A) रामधारी सिंह दिनकर
- (B) सुमित्रानंदन पंत
- (C) गुरुनानक
- (D) प्रेमघन
किस कवि ने वर्णाश्रम व्यवस्था और कर्मकाण्ड का विरोध करके निर्गुण ब्रह्म की भक्ति का प्रचार किया -
- (A) घनानंद ने
- (B) प्रेमघन ने
- (C) कुँवर नारायण ने
- (D) गुरुनानक ने
'नगर संवेदना' के कवि हैं -
- (A) स0 ही0 वात्स्यायन अज्ञेय
- (B) वीरेन डंगवाल
- (C) कुँवर नारायण
- (D) सुमित्रानंदन पंत
'दुर्दांत मानवीय विभीषिका का चित्रण करने वाली' कविता है -
- (A) हिरोशिमा
- (B) स्वदेशी
- (C) भारतमाता
- (D) जनतंत्र का जन्म
गुरुनानक के पद हैं -
- (A) राम भक्तिमय गीत
- (B) प्रेम एवं भक्ति के मधुर गीत
- (C) सूफी गीत
- (D) कृष्ण भक्तिमय गीत
रसखान द्वारा कृष्ण-लीला का गान किया गया है -
- (A) पदों में
- (B) घनाक्षरी में
- (C) दोहों में
- (D) सवैयां में
कवि प्रेमघन द्वारा अधिकांश काव्य रचना किस भाषा में की गयी है ?
- (A) संस्कृत
- (B) ब्रजभाषा और अवधी
- (C) हिन्दी
- (D) उड़िया
‘स्वर्ण किरण’ किस कवि की रचना है ?
- (A) कुँवर नारायण
- (B) रामधारी सिंह दिनकर
- (C) सुमित्रानंदन पंत
- (D) गुरुनानक
‘आत्मजयी’ नामक प्रबंधकाव्य किस कवि द्वारा लिखा गया है ?
- (A) गुरुनानक
- (B) वीरेन डंगवाल
- (C) कुँवर नारायण
- (D) प्रेमघन
आधुनिक साहित्य में एक प्रमुख प्रतिभा थे -
- (A) स0 ही0 वात्स्यायन अज्ञेय
- (B) रहीम
- (C) कबीर
- (D) सुमित्रानंदन पंत
किसने जिंदगी में पहली बार अस्पताल का विरोध नहीं किया ?
- (A) मंगु
- (B) कुसुम
- (C) मेट्रन
- (D) माँ
माँ रात में कितने बजे हॉस्पिटल से लौटकर घर आई ?
- (A) पौने ग्यारह बजे
- (B) सात बजे
- (C) दस बजे
- (D) ग्यारह बजे
गाँव में जुआरी किस्म का व्यक्ति कौन था ?
- (A) मंगम्मा का बेटा
- (B) मंगम्मा का पति
- (C) रंगप्पा
- (D) रंगप्पा का भाई
सातकोड़ी होता किस भाषा के प्रमुख कथाकार हैं ?
- (A) बांग्ला
- (B) उड़िया
- (C) हिन्दी
- (D) संस्कृत
‘देबी नदी बाँध’ के नीचे किसका घर था ?
- (A) तहसीलदार का
- (B) सरपंच का
- (C) लक्ष्मी का
- (D) गुणनिधि का
मंगु के अलावा माँ की कितनी संतानें थीं ?
- (A) दो
- (B) तीन
- (C) चार
- (D) पाँच
किसने सीता को रसमलाई भेजी थी ?
- (A) पुष्पा ने
- (B) नारायण ने
- (C) राधा ने
- (D) भँवरी ने
सीता के बड़े लड़के का क्या नाम था ?
- (A) कैलास
- (B) हुलास
- (C) विकास
- (D) सुभाष
‘सुजाता’ की कितनी कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं ?
- (A) बीस से अधिक
- (B) पच्चीस से अधिक
- (C) अठारह से अधिक
- (D) सत्रह से अधिक
‘नगर’ कहानी के अनुवादक कौन हैं ?
- (A) श्री निवास
- (B) सुजाता
- (C) साँवर दइया
- (D) ईश्वर पेटलीकर
‘अनुज’ का स्त्रीलिंग रूप है -
- (A) अनुजा
- (B) अनुजी
- (C) अनुजयी
- (D) अनुजियी
इनमें शुद्ध शब्द कौन है ?
- (A) आधीन
- (B) अधीन
- (C) अधिन
- (D) आधिन
- प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘दास’ शब्द का पर्यायवाची है -
- (A) चाकर
- (B) अमर
- (C) कलत्र
- (D) आशुग
‘अपेक्षा’ शब्द का विशेषण है -
- (A) अपेक्षु
- (B) अपेक्षाधीन
- (C) अपेक्षित
- (D) अपिक्षित
‘वाग्जाल’ शब्द का संधि विच्छेद है -
- (A) वाक् + जाल
- (B) वाग + जाल
- (C) वाग् + जाल
- (D) वाग्जा + ज
'पूरब' शब्द संज्ञा है -
- (A) व्यक्तिवाचक
- (B) जातिवाचक
- (C) भाववाचक
- (D) गुणवाचक
निम्नलिखित में सर्वनाम है -
- (A) यह
- (B) राम
- (C) भाई-बहन
- (D) अच्छा
गुणवाचक विशेषण है -
- (A) अच्छा
- (B) एक किलो
- (C) दो
- (D) अधिक
'बुद्धा एण्ड हिज धम्मा' के लेखक कौन हैं ?
- (A) नलिन विलोचन शर्मा
- (B) गुणाकर मुले
- (C) भीमराव अंबेडकर
- (D) बिरजू महाराज
गिरधर लाल सेन साहब की फैक्ट्री में क्या था ?
- (A) ड्राइवर
- (B) नौकर
- (C) किरानी
- (D) चौकीदार
'मनुष्य की पशुता को जितनी बार भी काट दो, वह मरना नहीं जानती' - यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है ?
- (A) विष के दांत
- (B) बहादुर
- (C) नाखून क्यों बढ़ते हैं
- (D) मछली
चन्द्रगुप्त (द्वितीय) का व्यक्तिगत नाम क्या था ?
- (A) देव
- (B) महादेव
- (C) शैलदेव
- (D) रामदेव
बहादुर पर चोरी का आरोप कौन लगाता है -
- (A) लेखक
- (B) लेखक की पत्नी
- (C) किशोर
- (D) रिश्तेदार
बिरजू महाराज अपना सबसे बड़ा जज किसको मानते थे ?
- (A) अम्मा को
- (B) बाबूजी को
- (C) चाचाजी को
- (D) दादाजी को
हिन्दुस्तानी डांस म्यूजिक कहाँ है ?
- (A) कलकत्ता में
- (B) मुंबई में
- (C) चेन्नई में
- (D) दिल्ली में
'राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा' शीर्षक कविता के अनुसार ईश्वर की शरण में जाने का अधिकारी कौन है ?
- (A) जो अहंकारी हो
- (B) जो निराश हो
- (C) जो दुःखी हो
- (D) जिसका अंतःकरण निर्मल हो
रसखान किस पर सैकड़ों इंद्रलोक को न्योछावर करने की बात करते हैं ?
- (A) करील की कुंजों पर
- (B) बलराम पर
- (C) गोपियों पर
- (D) राधा पर
नादिरशाह के सैनिकों ने किसे मार डाला ?
- (A) गुरुनानक को
- (B) घनानन्द को
- (C) रसखान को
- (D) तुलसी को
सुमित्रानंदन पंत रचित 'भारतमाता' शीर्षक कविता कहाँ से संकलित है ?
- (A) स्वर्णधूलि से
- (B) ग्राम्या से
- (C) युगवाणी से
- (D) गुंजन से
'अज्ञेय' किस काव्य-धारा के कवि हैं ?
- (A) छायावाद
- (B) प्रयोगवाद
- (C) रहस्यवाद
- (D) प्रगतिवाद
'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक पाठ में दूर से कौन ललकारता है ?
- (A) चोर
- (B) डाकू
- (C) वृक्ष रूपी चौकीदार
- (D) शत्रु
कवि रेनर मारिया रिल्के किसका शानदार लबादा गिर जाने की बात करता है ?
- (A) प्रभु का
- (B) मानव का
- (C) दानव का
- (D) भक्त का
'ख' का उच्चारण स्थान क्या है ?
- (A) तालु
- (B) कंठ
- (C) मूर्द्धा
- (D) दंत
'सरोज' शब्द का संधि-विच्छेद है -
- (A) स + रोज
- (B) सरो + ज
- (C) सर: + ज
- (D) सर + ओज
इनमें शुद्ध शब्द है -
- (A) छमा
- (B) चिन्ह
- (C) क्षत्र
- (D) गणित
‘सिंधु’ शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) व्यक्तिवाचक
- (B) भाववाचक
- (C) द्रव्यवाचक
- (D) समूहवाचक
‘नियम’ शब्द का लिंग निर्णय करें –
- (A) पुल्लिंग
- (B) स्त्रीलिंग
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘सभापति’ का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?
- (A) सपत्नी
- (B) सभानेत्री
- (C) सभाध्यक्षी
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘मैं कल दिल्ली जाऊँगा’ कौन काल है ?
- (A) वर्तमानकाल
- (B) भूतकाल
- (C) भविष्यतकाल
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘गृहप्रवेश’ कौन समास है ?
- (A) अव्ययीभाव
- (B) द्विगु
- (C) तत्पुरुष
- (D) बहुब्रीहि
- प्रश्न 83ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘सुख’ शब्द का पर्यायवाची है –
- (A) अधि
- (B) प्रसन्नता
- (C) विलोचन
- (D) इहा
- प्रश्न 84ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘छूत’ शब्द का विलोम है –
- (A) स्वच्छ
- (B) अछूत
- (C) सबल
- (D) लाघव
- प्रश्न 85ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘दाँत काटी रोटी’ मुहावरे का अर्थ है –
- (A) बोलने से रोकना
- (B) प्रत्यक्ष होना
- (C) उदास होना
- (D) गहरी दोस्ती
- प्रश्न 86ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘उग्र’ शब्द का विलोम है –
- (A) विकीर्ण
- (B) सौम्य
- (C) व्यय
- (D) उत्कृष्ट
‘श्यामसुंदर’ कौन समास है –
- (A) कर्मधारय
- (B) द्विगु
- (C) द्वन्द्व
- (D) अव्ययीभाव
इनमें कौन शब्द ‘तत्सम’ है ?
- (A) लोटा
- (B) कटोरा
- (C) कर्पूर
- (D) कोयल
- प्रश्न 89ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘अंधों में काना राजा’ लोकोक्ति का अर्थ है –
- (A) मूर्खों में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति
- (B) पीछा न छोड़ना
- (C) प्रतिवाद करना
- (D) केवल बाह्य प्रदर्शन
- प्रश्न 90ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘सादर’ का विलोम है –
- (A) निर्लज्ज
- (B) निरादर
- (C) दुर्लभ
- (D) जागरण
‘दशमुख’ कौन समास है ?
- (A) बहुब्रीहि
- (B) तत्पुरुष
- (C) द्वन्द्व
- (D) अव्ययीभाव
‘अपने से बड़ों का आदर करना उचित है’ – किस सर्वनाम का उदाहरण है?
- (A) निश्चयवाचक
- (B) अनिश्चयवाचक
- (C) निजवाचक
- (D) प्रश्नवाचक
‘परीक्षा’ शब्द का लिंग निर्णय करें –
- (A) स्त्रीलिंग
- (B) पुल्लिंग
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘उदय’ का संधि-विच्छेद है –
- (A) उ + दय
- (B) उद + अय
- (C) उद + य
- (D) उत् + अय
‘निवास’ शब्द में उपसर्ग है –
- (A) नि
- (B) नी
- (C) निव
- (D) नीव
‘धरती कब तक घूमेगी’ शीर्षक पाठ में सवाल किस चीज का है ?
- (A) खेती का
- (B) पैदावार का
- (C) रोटी का
- (D) रोजी का
वल्लि अम्माल ने बेटी का ठीक होने के लिए किस मंदिर में मन्नत माँगी ?
- (A) तिरूपति
- (B) वैदीश्वरन
- (C) रामेश्वरम्
- (D) बद्रीकाश्रम
कटक शहर को बाढ़ से बचाने के लिए किसने पत्थर का बाँध बनवाया था?
- (A) ययाति ने
- (B) भीम ने
- (C) महाराज ययाति केशरी ने
- (D) महाराज चन्द्रसेन ने
'नगर' शीर्षक पाठ में अमलराज को कितने नंबर का कमरा दिखलाने के लिए कहा गया ?
- (A) 40 नंबर का
- (B) 41 नंबर का
- (C) 48 नंबर का
- (D) 42 नंबर का
मंगम्मा की बहू का क्या नाम था ?
- (A) नजम्मा
- (B) परियम्मा
- (C) दिलम्मा
- (D) नियम्मा
खंड B · लिखित प्रश्न (6)
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का है। 5 X 2 = 10 (क) सुखी, सफल और उत्तम जीवन जीने के लिए किए गए आचरण और प्रयत्नों का नाम ही धर्म है। देश, काल और सामाजिक मूल्यों की दृष्टि से संसार में भारी विविधता है, अतएव अपने-अपने ढंग से जीवन को पूर्णता की ओर ले जाने वाले विविध धर्मों के बीच भी उपर से विविधता दिखाई देती है। आदमी का स्वभाव है कि वह अपने ही विचारों और जीने के तौर तरीकों को तथा अपनी भाषा और खान-पान के तौर तरीकों को तथा अपनी भाषा और खान-पान को सर्वश्रेष्ठ मानता है तथा चाहता है कि लोग उसी का अनुसरण और अनुकरण करें। अतएव दूसरों से अपने धर्म को श्रेष्ठतर समझते हुए वह चाहता है कि सभी लोग उसे अपनाएँ। इसके लिए वह जोर जबरदस्ती को भी बुरा नहीं समझता। धर्म के नाम पर होने वाले जातिगत विद्वेष, मारकाट और हिंसा के पीछे मनुष्य की यही स्वार्थ भावना काम करती है। सभी धर्म अपनी-अपनी भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आवश्यकताओं के आधार पर पैदा होते हैं; पनपते और बढ़ते हैं, अतएव उनका बाह्य स्वरूप भिन्न-भिन्न होना आवश्यक और स्वाभाविक है, पर सबके भीतर मनुष्य की कल्याण कामना, मानव प्रेम है। यह प्रेम यदि सच्चा है, तो यह बाँधता और सिकोड़ता नहीं, बल्कि हमारे हृदय और दृष्टिकोण का विस्तार करता है। वह हमें दूसरे लोगों के साथ नहीं, समस्त जीवन जगत के साथ ले चलता है। उपर से भिन्न दिखाई देने वाले सभी धर्म अपने मूल में मानव कल्याण की ही मूलधारा को लेकर चले और चल रहे हैं। (i) धर्म क्या है ? (ii) इसकी मुख्य विशेषता क्या है ? (iii) विविध धर्मों के बीच विविध प्रकार की मान्यताओं के क्या कारण हैं ? (iv) मनुष्य क्यों चाहता है कि लोग उसी की धार्मिक मान्यताओं को अपनाएँ ? (v) धर्मों के बाह्य स्वरूप में भिन्नता होना क्यों स्वाभाविक है ? (ख) विधाता की ओर से मनुष्य को प्रदत्त सबसे अनमोल उपहार है उसकी वाणी। यदि वाणी न होती तो मनुष्य अपने अंत:स्थल के अवरूद्ध स्वरों को कैसे अभिव्यक्ति देता ? अपने मन के गुप्त भावों को व्यक्त करने के लिए वाणी से बेहतर साधन कोई नहीं है। वाणी के द्वारा हम न केवल अपने मन की अतल गहराइयों के भाव व्यक्त करते हैं, अपितु अपने परिवेश को वाणी द्वारा ही संबोधित करते हैं। इसी कारण संतों ने ऐसी वाणी बोलने का परामर्श दिया है जो औरों को शीतल करे और स्वयं को भी ठण्डक पहुँचाये। सचमुच संसार रूपी इस वट वृक्ष के दो अमृत तुल्य फल हैं - सरस प्रियवचन और सुसंगति। (i) ईश्वर द्वारा प्रदत्त मनुष्य का सबसे अनमोल उपहार क्या है ? (ii) मनुष्य अपने मन के गुप्त भावों को कैसे व्यक्त करता है ? (iii) हम अपने परिवेश को किस प्रकार संबोधित करते हैं ? (iv) संतों ने कैसी वाणी बोलने का परामर्श दिया है ? (v) संसार रूपी वट वृक्ष के दो फल कौन-कौन हैं ?
2. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। (क) माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल 1889 ई0 को बाबई (मध्य प्रदेश) में हुआ था। ये बचपन में बहुत बीमार रहते थे। परिवार राधावल्लभ सम्प्रदाय का अनुयायी था। इसलिए चतुर्वेदी जी को वैष्णव पद कण्ठस्थ हो गए थे। प्रारंभिक शिक्षा की समाप्ति के बाद ये घर पर ही संस्कृत का अध्ययन करने लगे। 15 वर्ष की अवस्था में विवाह हुआ और उसके एक वर्ष बाद आठ रूपए मासिक वेतन पर अध्यापकी शुरू की। सन् 1913 ई0 में इन्होंने 'प्रभा' पत्रिका का सम्पादन प्रारंभ किया। 'प्रभा' के सम्पादन काल में इनका परिचय गणेश शंकर विद्यार्थी से हुआ, जिनके देश-प्रेम और सेवा-व्रत का इनके ऊपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। 1918 ई0 से मौलिक रचना करना शुरू कर दिया। (i) माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? (ii) चतुर्वेदी का परिवार किस सम्प्रदाय का अनुयायी था ? (iii) चतुर्वेदी जी ने संस्कृत का अध्ययन कहाँ से किया ? (iv) इन्होंने 'प्रभा' पत्रिका का सम्पादन कब शुरू किया ? (v) चतुर्वेदी जी का परिचय गणेश शंकर विद्यार्थी से किस प्रकार हुआ ? (ख) रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस की स्मृति में की थी। रामकृष्ण परमहंस का जन्म 1834 ई0 में बंगाल में हुआ था और वे कलकत्ता में एक छोटे मंदिर के पुजारी थे। वे परम्परागत तरीके से संन्यास, ध्यान और भक्ति के द्वारा मोक्ष प्राप्त करने में विश्वास करते थे। वे मनुष्य की सेवा को ईश्वर की सेवा मानते थे। 1886 ई0 में रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु के बाद उनके उपदेशों का प्रचार उनके शिष्य विवेकानन्द ने किया। विवेकानन्द का पहला नाम नरेंद्र दत्त था और वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के स्नातक थे। वे आध्यात्मिक जिज्ञासा से रामकृष्ण परमहंस के सम्पर्क में आए और प्रभावित होकर उनके शिष्य बन गए। (i) रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की ? (ii) रामकृष्ण परमहंस का जन्म कब और कहाँ हुआ था ? (iii) रामकृष्ण परमहंस किस प्रकार से मोक्ष की प्राप्ति चाहते थे ? (iv) रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु कब हुई ? (v) विवेकानन्द का पहला नाम क्या था ?
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिये गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखिए :- (क) वसन्त ऋतु (i) भूमिका (ii) सौन्दर्य (iii) वैशिष्ट्य (iv) उपसंहार (ख) दीपावली (i) भूमिका (ii) परम्परा (iii) महत्त्व (iv) उपसंहार (ग) देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद (i) प्रारंभ (ii) बाल्यकाल (iii) राजनीति (iv) महत्ता (v) उपसंहार (घ) समाचार पत्र - (i) आरंभ (ii) महत्ता (iii) उपसंहार (ङ) अतिवृष्टि (i) भूमिका (ii) हानि (iii) लाभ (iv) उपसंहार
4. अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास परीक्षा-शुल्क माफी के लिए एक आवेदन पत्र लिखें। अथवा जनसंख्या-विस्फोट के परिणाम पर दो छात्रों के बीच संवाद लिखिए।
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक का लगभग 20-30 शब्दों में दें - 5X2= 10 क. श्रम विभाजन कैसे समाज की आवश्यकता है ? ख. गुर्जर प्रतिहार कौन थे ? ग. लेखक ने नया सिकंदर किसे कहा है और क्यों ? घ. 'भारतमाता' कविता में भारत के किस रूप का उल्लेख है ? ङ. जनता की भृकुटी टेढ़ी होने पर क्या होता है ? च. 'हमारी नींद' कविता का संदेश क्या है ? छ. मंगु को अस्पताल ले जाने के समय माँ की स्थिति कैसी थी ? ज. बड़े अस्पताल के डॉक्टर ने पाप्पाति को किस रोग से ग्रस्त बताया ? झ. देवनागरी में कौन-कौन भाषाएँ लिखी जाती हैं ? ञ. छायाएँ दिशाहीन सब ओर क्यों पड़ती हैं ? 'हिरोशिमा' शीर्षक कविता के आधार पर स्पष्ट करें ।
निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए - 05 (शब्द सीमा लगभग 100) क. 'काट दीजिए, वे चुपचाप दंड स्वीकार कर लेंगे ; पर निर्लज्ज अपराधी की भाँति फिर छूटते ही सेंध पर हाजिर' - इसका अभिप्राय स्पष्ट कीजिए । ख. "सदियों की ठंडी-बुझी राख सुगबुगा उठी मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है; दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।" इन पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट करें -
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।