बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र 2025
बोर्ड का 2025 का प्रश्न पत्र, सेट C — सभी 116 प्रश्न जैसे छपे; 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 13 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)
सुमित्रानंदन पंत किस वाद के कवि हैं ?
- (A) छायावाद के ✓
- (B) प्रयोगवाद के
- (C) नकेनवाद के
- (D) कैप्सूलवाद के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'हिरोशिमा' शीर्षक पाठ के रचनाकार हैं
- (A) सुमित्रानंदन पंत
- (B) दिनकर
- (C) अज्ञेय ✓
- (D) वीरेन डंगवाल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन कवि आदिवासी लोक कविताओं के भी अनुवादक हैं ?
- (A) दिनकर
- (B) सुमित्रानंदन पंत
- (C) वीरेन डंगवाल ✓
- (D) जीवानंद दास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'नेमत' शब्द का अर्थ है
- (A) न्योता
- (B) नामी
- (C) ईश्वर की देन ✓
- (D) नियंत्रण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'उदात्त' शब्द का अर्थ है
- (A) अविकसित
- (B) उन्नत ✓
- (C) कोमल
- (D) विनाशक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'मदांध' शब्द का अर्थ है
- (A) चिंतन
- (B) आत्मविश्वास
- (C) चतुराई ✓
- (D) टेढ़ापन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
गुरु नानक को किस मुगल सम्राट से मुलाकात हुई थी ?
- (A) बाबर से ✓
- (B) हुमायूँ से
- (C) अकबर से
- (D) शाहजहाँ से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'हाटक मैं देखहु भरा, बसे अंगेजी माल' - पंक्ति के कवि हैं
- (A) रसखान
- (B) प्रेमघन ✓
- (C) अज्ञेय
- (D) दिनकर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'हस्तलिपि' किसे कहते हैं ?
- (A) हाथ की मेहंदी को
- (B) हाथ से बनी मूर्ति को
- (C) हाथ से बने व्यंजन को
- (D) हाथ की लिखावट को ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'साखी (साक्षी)' शब्द का अर्थ है
- (A) असत्य
- (B) सत्य
- (C) गवाही ✓
- (D) सवेरा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में कौन अशुद्ध शब्द है ?
- (A) दुस्कर ✓
- (B) संशोधन
- (C) वैदेही
- (D) सीढ़ियाँ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'दोष' शब्द का विशेषण है
- (A) दषित ✓
- (B) दोषिल
- (C) दोषियालु
- (D) दोषत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'नेह' शब्द का विशेषण है
- (A) नाहक
- (B) नास्तिक
- (C) नेही ✓
- (D) नाशक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 14ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'तामस' का पर्यायवाची शब्द है
- (A) तामरस
- (B) त्रैमासिक
- (C) तामासू
- (D) तामसिक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'मेरी बहन स्वाति अपनी सहेली के घर गई है।' - यह किस वाक्य का उदाहरण है ?
- (A) सरल वाक्य ✓
- (B) मिश्र वाक्य
- (C) संयुक्त वाक्य
- (D) संकेतवाचक वाक्य
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में कौन कर्मवाच्य का उदाहरण है ?
- (A) रवि विद्यालय जाता है।
- (B) थकान के मारे चला नहीं जाता।
- (C) संगीता द्वारा रोटी पकाई गई। ✓
- (D) मेरी बातों पर ध्यान दें।
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'पर्याप्त' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
- (A) परि ✓
- (B) परा
- (C) प्र
- (D) प्रति
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'आघात' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
- (A) अ
- (B) आ ✓
- (C) जन्म
- (D) अव
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'कुपात्र' शब्द में कौन उपसर्ग है ?
- (A) पात्र
- (B) मु
- (C) कुप
- (D) कु ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'लुटिया' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
- (A) ईया
- (B) इया ✓
- (C) अ
- (D) टिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में कौन पंचमाक्षर है ?
- (A) छ
- (B) त
- (C) स
- (D) ण ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'त्र' किन वर्णों के मेल से बना है ?
- (A) त + ऋ
- (B) त + र ✓
- (C) त + र + अ
- (D) त + र्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में कौन दीर्घ स्वर है ?
- (A) ऋ
- (B) ई ✓
- (C) उ
- (D) अ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'ऊ' का उच्चारण-स्थान है
- (A) कंठ
- (B) तालु
- (C) मूर्धा
- (D) ओष्ठ ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में कौन ऊष्म व्यंजन है ?
- (A) ऋ
- (B) त्र
- (C) ष ✓
- (D) म
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'जपुजी' किसकी रचना है ?
- (A) कबीर
- (B) रहीम
- (C) गुरु नानक ✓
- (D) घनानंद
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
रसखान किस छंद में सिद्ध थे ?
- (A) सवैया में ✓
- (B) घनाक्षरी में
- (C) चौपाई में
- (D) कवित्त में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किसने 'जीर्ण जनपद' नामक एक काव्य लिखा, जिसमें ग्रामीण जीवन का यथार्थवादी चित्रण है ?
- (A) सुमित्रानंदन पंत ने
- (B) घनानंद ने
- (C) बदीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' ने ✓
- (D) रसखान ने
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
घनानंद किस भाषा में लिखते थे ?
- (A) अवधी भाषा में
- (B) ब्रजभाषा में ✓
- (C) खड़ीबोली में
- (D) बघेली भाषा में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सुमित्रानंदन पंत की माता का नाम क्या था ?
- (A) आनंदी देवी
- (B) मनोरमा देवी
- (C) सरस्वती देवी ✓
- (D) सरला देवी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
रामधारी सिंह 'दिनकर' का जन्म कहाँ हुआ था ?
- (A) सिमरिया, बेगूसराय (बिहार) में ✓
- (B) राजापुर, बक्सर (बिहार) में
- (C) शाहपुर, भोजपुर (बिहार) में
- (D) नौबतपुर, पटना (बिहार) में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किनके पिता एक प्रख्यात पुरातत्त्ववेत्ता थे ?
- (A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' के ✓
- (B) सुमित्रानंदन पंत के
- (C) रामधारी सिंह 'दिनकर' के
- (D) कुँवर नारायण के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक कविता के कवि कौन हैं ?
- (A) वीरेन डंगवाल
- (B) दिनकर
- (C) सुमित्रानंदन पंत
- (D) कुँवर नारायण ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
जीवानंद दास किस भाषा के सम्मानित कवि हैं ?
- (A) उड़िया भाषा के
- (B) बँगला भाषा के ✓
- (C) अवधी भाषा के
- (D) बिहारी भाषा के
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'बीजाक्षर' किसकी रचना है ?
- (A) अनामिका की ✓
- (B) रेनर मारिया रिल्के की
- (C) दिनकर की
- (D) अज्ञेय की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
रेनर मारिया रिल्के की माता का नाम क्या था ?
- (A) कार्नेलिया
- (B) मारिया
- (C) मरियम
- (D) सोफिया ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जिजीविषा' शब्द का अर्थ है
- (A) जीने की लालसा ✓
- (B) जिंदगी से हार मानना
- (C) घूमने की इच्छा
- (D) जिंदगी से लापरवाही
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म किस परिवार में हुआ था ?
- (A) पुरोहित परिवार में
- (B) कुलीन परिवार में
- (C) दलित परिवार में ✓
- (D) राज परिवार में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
महात्मा गांधी का निधन कब हुआ था ?
- (A) 30 जनवरी, 1948 ई० में ✓
- (B) 20 फरवरी, 1948 ई० में
- (C) 19 जनवरी, 1948 ई० में
- (D) 28 फरवरी, 1948 ई० में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बिस्मिल्ला खाँ साहब अस्सी बरस से प्रार्थना में क्या माँगते थे ?
- (A) धन-दौलत
- (B) सुर ✓
- (C) शोहरत
- (D) आयु
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'फुफेरा' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
- (A) अ
- (B) फेरा
- (C) एरा ✓
- (D) रा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'पढ़ाकू' शब्द में कौन प्रत्यय है ?
- (A) कू
- (B) आकू ✓
- (C) अकू
- (D) पढ़
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'मानवता' किस शब्द का उदाहरण है ?
- (A) रूढ़
- (B) यौगिक ✓
- (C) योगरूढ़
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'खलिहान' किस शब्द का उदाहरण है ?
- (A) तत्सम
- (B) तद्भव
- (C) देशज ✓
- (D) विदेशज
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'राम' किस संज्ञा का उदाहरण है ?
- (A) व्यक्तिवाचक ✓
- (B) जातिवाचक
- (C) समूहवाचक
- (D) भाववाचक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है ?
- (A) कढ़ाई
- (B) पाकिस्तान ✓
- (C) दानव
- (D) दान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'सर्प' शब्द का स्त्रीलिंग रूप है
- (A) सर्पिन
- (B) सर्पिनी ✓
- (C) सर्पी
- (D) सर्पाइन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में कौन शब्द पुल्लिंग है ?
- (A) मृत्यु
- (B) रोटी
- (C) कृति
- (D) विवाह ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
हिन्दी में कुल कितने सर्वनाम हैं ?
- (A) सात
- (B) छह
- (C) दस
- (D) ग्यारह ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'दाल में कुछ है' - किस सर्वनाम का उदाहरण है ?
- (A) निश्चयवाचक
- (B) अनिश्चयवाचक ✓
- (C) निजवाचक
- (D) पुरुषवाचक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में कौन शब्द विसर्ग संधि का उदाहरण है ?
- (A) नयन
- (B) अन्वित
- (C) मनोयोग ✓
- (D) उल्लंघन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'उप + ईक्षा' पदों की संधि है
- (A) अपेक्षा
- (B) उपेक्षा ✓
- (C) उपेक्षा
- (D) अपीक्षा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'नारायण' शब्द का संधि-विच्छेद है
- (A) नारा + अयण
- (B) नार + अयन ✓
- (C) नारा + यण
- (D) नार + आयन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'तद्धित' शब्द का संधि-विच्छेद है
- (A) तत् + हित ✓
- (B) तत् + उदित
- (C) तत् + ईत
- (D) त + धृत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'राहखर्च' शब्द का समास-विग्रह है
- (A) राह से खर्च
- (B) राह के लिए खर्च ✓
- (C) राह में खर्च
- (D) राह और खर्च
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'शरणागत' शब्द में कौन समास है ?
- (A) अधिकरण तत्पुरुष समास ✓
- (B) संबंध तत्पुरुष समास
- (C) कर्म तत्पुरुष समास
- (D) करण तत्पुरुष समास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'समक्ष' शब्द किस समास का उदाहरण है ?
- (A) तत्पुरुष समास
- (B) द्विगु समास
- (C) द्वन्द्व समास
- (D) अव्ययीभाव समास ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'दोपहर' शब्द किस समास का उदाहरण है ?
- (A) नञ् समास
- (B) बहुव्रीहि समास
- (C) द्वन्द्व समास
- (D) द्विगु समास ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'गर्दन पर सवार होना' मुहावरे का अर्थ है
- (A) प्रतिवाद करना
- (B) पीछा न छोड़ना ✓
- (C) हानि पहुँचाना
- (D) पागल हो जाना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' लोकोक्ति का अर्थ है
- (A) काम न जानना और बहाना बनाना
- (B) अपनी बुराई नहीं दीखती
- (C) होनहार के लक्षण पहले से ही दिखाई पड़ने लगते हैं ✓
- (D) काम करने पर उतारू होना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'यह घर नवीन का है' - यह किस विशेषण का उदाहरण है ?
- (A) गुणवाचक
- (B) सार्वनामिक विशेषण ✓
- (C) प्रविशेषण
- (D) संख्यावाचक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'धानभर कपड़ा' - यह किस विशेषण का उदाहरण है ?
- (A) गुणवाचक
- (B) सार्वनामिक
- (C) परिमाणवाचक ✓
- (D) प्रविशेषण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'शाश्वत खाता होगा' - किस वर्तमान काल का उदाहरण है ?
- (A) सामान्य वर्तमान काल
- (B) पूर्ण वर्तमान काल
- (C) संदिग्ध वर्तमान काल ✓
- (D) संभाव्य वर्तमान काल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है ?
- (A) मनीष बिस्कुट खाता है।
- (B) प्रेमा सोती है। ✓
- (C) दीपा गीत गाती है।
- (D) गाय घास खाती है।
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'खरगोश बिल से बाहर निकला' - इस वाक्य में कौन कारक है ?
- (A) कर्मकारक
- (B) संप्रदानकारक
- (C) करणकारक
- (D) अपादानकारक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंक
जिस छंद में चार चरण और प्रत्येक चरण में 16-16 मात्राएँ होती हैं, उसे कौन छंद कहते हैं ?
- (A) दोहा
- (B) सोरठा
- (C) चौपाई ✓
- (D) रोला
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 67ऑब्जेक्टिव1 अंक
जहाँ वर्णों की एक या अनेक बार आवृत्ति हो वहाँ कौन अलंकार होता है ?
- (A) अनुप्रास ✓
- (B) यमक
- (C) श्लेष
- (D) उपमा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किसे हम 'वर्गीय व्यंजन' भी कहते हैं ?
- (A) स्पर्श व्यंजन को ✓
- (B) अन्तःस्थ व्यंजन को
- (C) ऊष्म व्यंजन को
- (D) संयुक्त व्यंजन को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में कौन अल्पप्राण व्यंजन है ?
- (A) ठ
- (B) ब ✓
- (C) भ
- (D) फ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में कौन महाप्राण व्यंजन है ?
- (A) क
- (B) च
- (C) घ ✓
- (D) अ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
- प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जिसे नहीं जीता जा सके' वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
- (A) आलोच्य
- (B) अजेय ✓
- (C) अभेद
- (D) अखाद्य
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जिसका तेज निकल गया है' वाक्यखंड के लिए एक शब्द है
- (A) तेजस्वी
- (B) निस्तेज ✓
- (C) दतचित्त
- (D) मितभाषी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'कायर' शब्द का विलोम है
- (A) निडर ✓
- (B) विक्रय
- (C) निठुर
- (D) कपटी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'ज्योति' शब्द का विलोम है
- (A) स्थावर
- (B) चेतन
- (C) स्थल
- (D) तम ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
- प्रश्न 75ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जंगम' शब्द का विलोम है
- (A) स्थावर ✓
- (B) जड़
- (C) सबल
- (D) सार्थक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 76ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
पुष्प का पर्यायवाची शब्द है
- (A) चपला
- (B) प्रसून ✓
- (C) हिरण्य
- (D) वारिद
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 77ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'सरस्वती' का पर्यायवाची शब्द है
- (A) वागीशा ✓
- (B) अंबुद
- (C) गिरीश
- (D) मरीची
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 78ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'घर' का पर्यायवाची शब्द है
- (A) चीर
- (B) गेह ✓
- (C) वाजि
- (D) बिटप
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में कौन शुद्ध वाक्य है ?
- (A) हमलोगों की तो नाकें कट गई ।
- (B) राम को पुस्तक पढ़ना चाहिए ।
- (C) कोयला जलकर राख हो गया । ✓
- (D) मैं तकलीफ भोगता हूँ ।
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में कौन शुद्ध शब्द है ?
- (A) क्रित्रिम
- (B) पूआँ
- (C) सुरज
- (D) वाहिनी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'नौकर की कमीज' किसकी रचना है ?
- (A) यतीन्द्र मिश्र की
- (B) अशोक वाजपेयी की
- (C) अमरकांत की
- (D) विनोद कुमार शुक्ल की ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
अविन्यों में साथ रहकर लगभग तीस संयुक्त कविताएँ लिखी थीं
- (A) जिन्को, दोनोत और मां ने
- (B) पिकासो, मरी और वियाल ने
- (C) आप्ते बुनो, सिम्मा और वियाल ने
- (D) आन्द्रे ब्रेतों, रेने शा और पाल एलुआर ने ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
पंडित बिरजू महाराज ने गंडा किसम बंधवाया
- (A) अम्मा से
- (B) बाबूजी से ✓
- (C) चाचाजी से
- (D) महाराज जी से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'परंपरा का मूल्यांकन' शीर्षक पाठ के लेखक है
- (A) रामविलास शर्मा ✓
- (B) नलिन विलोचन शर्मा
- (C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (D) विनोद कुमार शुक्ल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बहादुर कहाँ से भागकर आया था ?
- (A) नेपाल से ✓
- (B) जापान से
- (C) भूटान से
- (D) बांग्लादेश से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बादशाह अकबर ने जो सिक्का चलाया था उस पर किनकी आकृति अंकित है ?
- (A) लक्ष्मी-गणेश की
- (B) राधा-कृष्ण की
- (C) राम-सीता की ✓
- (D) शिव-पार्वती की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'प्राणशास्त्रियों का ऐसा अनुमान है कि मनुष्य का अनावश्यक अंग उसी प्रकार झड़ जाएगा, जिस प्रकार उसकी पूंछ झड़ गई है।' - किस पाठ की पंक्ति है ?
- (A) भारत से हम क्या सीखें
- (B) नाखून क्यों बढ़ते हैं ✓
- (C) परंपरा का मूल्यांकन
- (D) नागरी लिपि
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मैक्स मूलर ने किस रचना का जर्मन भाषा में अनुवाद किया ?
- (A) मेघदूत का ✓
- (B) अभिज्ञानशाकुन्तलम् का
- (C) चन्द्रालोक का
- (D) साहित्यरत्न का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
नलिन विलोचन शर्मा के अनुसार महल और झोपड़ी वालों की लड़ाई में अक्सर कौन जीतते हैं ?
- (A) महल वाले ✓
- (B) झोपड़ी वाले
- (C) मामूम
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक पाठ की नायिका कौन है ?
- (A) राधा
- (B) माधवी
- (C) उर्मिला
- (D) सीता ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
पाप्पाति लगभग कितने साल की थी ?
- (A) दस साल
- (B) ग्यारह साल
- (C) बारह साल ✓
- (D) चौदह साल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'माँ' शीर्षक पाठ के लेखक कौन हैं ?
- (A) श्रीनिवास
- (B) ईश्वर पेटलीकर ✓
- (C) सातकोड़ी होता
- (D) साँवर दइया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
माँ जी के पास आँगन में बैठकर मंगम्मा क्या खाती थी ?
- (A) दही
- (B) मिठाई
- (C) पान-सुपारी ✓
- (D) रोटी-सब्जी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'ओ कहावत है, दवा करने से तो मसान ही जलता है' - यह कथन है
- (A) मंगम्मा का ✓
- (B) माँ जी का
- (C) नजम्मा का
- (D) रंगप्पा का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
झूलनबाई कौन थी ?
- (A) अभिनेत्री
- (B) लेखिका
- (C) गायिका ✓
- (D) कवयित्री
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
यतीन्द्र मिश्र ने गीतकार गुलजार की कविताओं का संपादन किस नाम से किया ?
- (A) थाती
- (B) देवप्रिया
- (C) यार जुलाहे ✓
- (D) गिरिजा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
'बहुवचन' पत्रिका के संपादक कौन थे ?
- (A) अशोक वाजपेयी ✓
- (B) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (C) अमरकांत
- (D) यतीन्द्र मिश्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'शहर अब भी संभावना है' किसकी रचना है ?
- (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी की
- (B) रामविलास शर्मा की
- (C) अशोक वाजपेयी की ✓
- (D) भीमराव अंबेडकर की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में किस पाठ की विधा निबंध है ?
- (A) नाखून क्यों बढ़ते हैं ✓
- (B) बहादुर
- (C) मछली
- (D) भारतमाता
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'द कास्ट्स इन इंडिया : देयर मैकेनिज्म' किसकी रचना है ?
- (A) महात्मा गाँधी की
- (B) भीमराव अंबेडकर की ✓
- (C) अमरकांत की
- (D) गुणाकर मुले की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
खंड B · लिखित प्रश्न (16)
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। (क) प्रेमचंद हिन्दी के महान् साहित्यकार हैं। इनकी रचनाओं में भारतीय समाज और संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। प्रेमचंद की रचनाएँ आदर्शोन्मुख यथार्थवाद का उदाहरण है। प्रेमचंद एक सफल उपन्यासकार एवं कहानीकार दोनों ही रूपों में समान रूप से चर्चित हैं। इन्हें 'कथा सम्राट' एवं 'उपन्यास सम्राट' कहकर भी पुकारा जाता है। उपन्यास एवं कहानी के क्षेत्रों में किए गए इनके अवदानों के लिए हिन्दी साहित्य सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रेमचंद ने लगभग तीन सौ कहानियों को लिखा है। 'मानसरोवर' के आठ भागों में इनकी कहानियाँ संकलित हैं। (i) प्रेमचंद कौन हैं ? (ii) प्रेमचंद की रचनाओं में किसकी झलक दिखाई पड़ती है ? (iii) प्रेमचंद किन रूपों में चर्चित हैं ? (iv) प्रेमचंद ने लगभग कितनी कहानियों को लिखा है ? (v) प्रेमचंद की कहानियाँ कहाँ संकलित हैं ? (ख) मिथेन एक प्राकृतिक, रंगहीन और गंधहीन गैस है। ग्रीनहाउस गैस होने के कारण यह वैश्विक तापमान में वृद्धि के लिए भी जवाबदेह है। आजकल मिथेन गैस का उपयोग ईंधन के साथ-साथ यातायात की सुविधाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है। पशुपालन, कोयला, बिजली-घर एवं दलदल भूमि आदि मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत हैं। मिथेन गैस को मार्श गैस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अत्यंत ज्वलनशील गैस है इसलिए इसको सावधानीपूर्वक उपयोग में लाना चाहिए। मिथेन गैस जल में अघुलनशील है। कोयला की खानों में मिथेन गैस के एकत्रित होने से अग्नि दुर्घटना घटित होने का भी भय रहता है। मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र 'CH4' है। (i) मिथेन क्या है ? (ii) आजकल मिथेन गैस का उपयोग किन रूपों में किया जा रहा है ? (iii) मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत कौन हैं ? (iv) मार्श गैस के नाम से किसे जाना जाता है ? (v) मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र क्या है ?

मेधा मैम
Ask Medha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, प्रश्नोत्तर
- 1.(क) प्रेमचंद हिन्दी के महान् साहित्यकार हैं, जिन्हें 'कथा सम्राट' एवं 'उपन्यास सम्राट' कहा जाता है। (ख) मिथेन एक प्राकृतिक, रंगहीन और गंधहीन गैस है।2 अंक
- 2.(क) प्रेमचंद की रचनाओं में भारतीय समाज और संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। (ख) आजकल मिथेन गैस का उपयोग ईंधन के साथ-साथ यातायात की सुविधाओं के लिए किया जा रहा है।2 अंक
- 3.(क) प्रेमचंद एक सफल उपन्यासकार एवं कहानीकार दोनों ही रूपों में समान रूप से चर्चित हैं। (ख) पशुपालन, कोयला, बिजली-घर एवं दलदल भूमि मिथेन गैस के प्रमुख उत्सर्जन स्रोत हैं।2 अंक
- 4.(क) प्रेमचंद ने लगभग तीन सौ कहानियाँ लिखी हैं। (ख) मिथेन गैस को मार्श गैस के नाम से जाना जाता है।2 अंक
- 5.(क) प्रेमचंद की कहानियाँ 'मानसरोवर' के आठ भागों में संकलित हैं। (ख) मिथेन गैस का रासायनिक सूत्र CH4 है।2 अंक
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़ कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का है। (क) प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु का बचपन प्रकृति का अवलोकन करते हुए बीता। पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से प्रेम करते हुए उनकी शिक्षा आरंभ हुई। जगदीशचंद्र बसु बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ये भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा विज्ञान कथा लेखन में महारथी थे। जगदीशचंद्र बसु पहले ऐसे वैज्ञानिक थे जिसने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी विषय पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में भी इन्होंने कई महत्वपूर्ण खोजें की। भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्ता जगदीशचंद्र बसु ही थे। इनको रेडियो विज्ञान का पिता कहा जाता है। (i) जगदीशचंद्र बसु का बचपन कैसे बीता ? (ii) बहुमुखी प्रतिभा के धनी कौन थे ? (iii) जगदीशचंद्र बसु किनमें महारथी थे ? (iv) जगदीशचंद्र बसु ने किस विषय पर कार्य किया ? (v) जगदीशचंद्र बसु को किसका पिता कहा जाता है ?

मेधा मैम
Ask Medha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, जगदीशचंद्र बसु
- 1.जगदीशचंद्र बसु का बचपन प्रकृति का अवलोकन करते हुए बीता। वे पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से प्रेम करते थे।2 अंक
- 2.बहुमुखी प्रतिभा के धनी जगदीशचंद्र बसु थे।2 अंक
- 3.जगदीशचंद्र बसु भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान तथा विज्ञान कथा लेखन में महारथी थे।2 अंक
- 4.जगदीशचंद्र बसु ने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी विषय पर कार्य किया।2 अंक
- 5.जगदीशचंद्र बसु को रेडियो विज्ञान का पिता कहा जाता है।2 अंक
- हर उत्तर में गद्यांश के मूल शब्दों का प्रयोग करें, जैसे प्रकृति का अवलोकन, बहुमुखी प्रतिभा।
- प्रत्येक उत्तर पूरे वाक्य में लिखें, केवल शब्द न लिखें।
- पाँचवें उत्तर में 'रेडियो विज्ञान का पिता' शब्द अवश्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
(ख) मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। इनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में की जाती है। मेजर ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है। भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही है। मेजर ध्यानचंद को भारत सरकार ने देश के तीनों सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' प्रदान किया। इनके सम्मान में भारत सरकार ने स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' उनके नाम पर ही दिया जाता है। (i) मेजर ध्यानचंद कौन थे? (ii) मेजर ध्यानचंद की गिनती किसमें की जाती है? (iii) 'हॉकी का जादूगर' किसको कहा जाता है? (iv) मेजर ध्यानचंद की अहम भूमिका किसमें रही है? (v) भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को कौन-सा नागरिक सम्मान प्रदान किया?

मेधा मैम
Ask Medha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अपठित गद्यांश, मेजर ध्यानचंद
- 1.(i) मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे।2 अंक
- 2.(ii) मेजर ध्यानचंद की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में की जाती है।2 अंक
- 3.(iii) 'हॉकी का जादूगर' मेजर ध्यानचंद को कहा जाता है, जिनकी गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में की जाती है।2 अंक
- 4.(iv) भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक दिलाने में मेजर ध्यानचंद की अहम भूमिका रही है।2 अंक
- 5.(v) भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद को देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' प्रदान किया।2 अंक
- हर प्रश्न का उत्तर गद्यांश से लेकर पूरे वाक्य में लिखें, केवल एक शब्द में नहीं।
- प्रश्न (iv) के उत्तर में 'ओलंपिक खेल' और 'तीन स्वर्ण पदक' दोनों बातें अवश्य लिखें।
- प्रश्न (v) के उत्तर में 'भारत सरकार', 'नागरिक सम्मान' और 'पद्म भूषण' तीनों शब्द लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
वार्षिक परीक्षा की तैयारी का उल्लेख करते हुए अपने बड़े भाई के पास पत्र लिखें । अथवा समाज में बढ़ते अपराधों के बारे में दो मित्रों के आपसी संवाद को लिखें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पत्र के आरंभ में 'परीक्षा भवन, क ख ग' और 'दिनांक: ............' लिखा है, फिर 'पूज्य भैया' संबोधन और 'सादर प्रणाम' अभिवादन दिया गया है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सेन साहब की लड़कियों के नाम लिखें
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. 'विष के दाँत' कहानी में सेन साहब की पाँच लड़कियाँ थीं। उनमें पहली दो के नाम सीमा और रजनी हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वारेन हेस्टिंग्स कौन था और वाराणसी के पास उसे क्या मिला था?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वारेन हेस्टिंग्स भारत का गवर्नर जनरल था। वह ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सेवा में था।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बहादुर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बहादुर के पिता फौजी थे और वे युद्ध में लड़ते हुए मर गए थे। इस तरह बहादुर के पिता की मृत्यु लड़ाई के मैदान में हुई थी।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →रामधारी सिंह दिनकर की किन्हीं चार रचनाओं के नाम लिखें
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. रामधारी सिंह दिनकर की एक प्रमुख रचना 'रश्मिरथी' है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सीता किस बुरे दिन की बात याद करती है?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सीता उस बुरे दिन की बात याद करती है जब उसके अपने बेटे उसे दो वक्त की रोटी देने में भी असमर्थ हो जाते हैं। बेटों की यही असमर्थता उसे बहुत दुख देती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →कुँवर नारायण ने वृक्ष रूपी चौकीदार का वर्णन किन शब्दों में किया है?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. कुँवर नारायण ने वृक्ष को हमेशा घर के दरवाजे पर तैनात एक चौकीदार के रूप में वर्णित किया है। वह वृक्ष अटल और स्थिर होकर दरवाजे पर खड़ा रहता है, मानो एक मौन प्रहरी हो जो घर की रखवाली करता हो।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →कवि वीरेन डंगवाल ने किन अत्याचारियों का जिक्र किया है?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. 'हमारी नींद' कविता में कवि उन अत्याचारियों का जिक्र करते हैं जिन्होंने अत्याचार के सारे साधन जुटा लिए हैं। दंगे, आगजनी और बमबारी में कई शिशु मारे गए, और गरीब बस्तियों में भी धमाके से लाउडस्पीकर पर देवी जागरण हुआ।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →कवि जीवनानंद दास रूपसा के गंदे पानी में किसको क्या करते हुए दिखने की बात करते हैं?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. कवि जीवनानंद दास कहते हैं कि तुम रूपसा नदी के गँदले-से पानी में एक लड़के को देखोगे।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →पाप्पाति कौन थी और वह शहर क्यों लाई गई थी?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पाप्पाति वल्ली अम्माल की बारह वर्ष की बेटी थी। वह एक गाँव की रहने वाली निम्न जाति की गरीब लड़की थी। उसे तेज़ बुखार था और वह मेनिनजाइटिस (Meningitis) नाम के गंभीर रोग से पीड़ित थी।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →- प्रश्न 5(x)लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
अलंकार को परिभाषित करें
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अलंकार का शाब्दिक अर्थ आभूषण या गहना होता है। जिस प्रकार आभूषण शरीर की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार अलंकार काव्य की शोभा बढ़ाते हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से → लेखक हजारी प्रसाद द्विवेदी क्यों पूछते हैं कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है, पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? स्पष्ट करें
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. लेखक ने मनुष्य के भीतर छिपी पाशविक प्रवृत्तियों और मानवीय संवेदनाओं के द्वंद्व को रेखांकित किया है। नाखून क्यों बढ़ते हैं, यह प्रश्न लेखक के मन में एक निर्बोध बालिका के प्रश्न से उठता है और उत्तर मिलता है कि नाखून हमारी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सप्रसंग व्याख्या करें : 'ठठे विदेशी ठाट सब, बन्यो देस बिदेस सपनेहूँ जिनमें न कहूँ, भारतीयता लेस ।'
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. प्रस्तुत पंक्तियाँ कवि बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' द्वारा रचित 'स्वदेशी' कविता से उद्धृत हैं। प्रेमघन जी भारतेंदु युग के महत्त्वपूर्ण कवि थे और वे काव्य तथा जीवन दोनों क्षेत्रों में भारतेंदु हरिश्चंद्र को अपना आदर्श…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।