AskMedha

बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2023

बोर्ड का 2023 का मॉडल पेपर — सभी 116 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)

  1. उच्चतर शिक्षा के लिए भीमराव अंबेडकर किस देश में गए ?

    • (A) इंग्लैंड
    • (B) रूस
    • (C) जापान
    • (D) अमेरिका
  2. ‘जाति-पाँति तोड़क मंडल’ का वार्षिक सम्मेलन किस वर्ष हुआ था?

    • (A) 1935 ई0
    • (B) 1936 ई0
    • (C) 1937 ई0
    • (D) 1938 ई0
  3. निम्न में से कौन पड़ोसियों के अवारागर्द छोकरों के साथ लट्टू नचा रहा था ?

    • (A) खोखा
    • (B) रजनी
    • (C) मदन
    • (D) आरती
  4. ‘भारत से हम क्या सीखें’ शीर्षक पाठ साहित्य की कौन विधा है ?

    • (A) कविता
    • (B) नाटक
    • (C) रेखाचित्र
    • (D) भाषण
  5. ‘चारुचंद्रलेख’ नामक उपन्यास किस लेखक की रचना है ?

    • (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी
    • (B) अमरकांत
    • (C) यतीन्द्र मिश्र
    • (D) भीमराव अंबेडकर
  6. प्रश्न 6ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    लेखक गुणाकर मुले की शिक्षा की भाषा क्या थी ?

    • (A) हिन्दी
    • (B) मराठी
    • (C) पंजाबी
    • (D) गुजराती
  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    हमारे पड़ोसी देश नेपाल की नेपाली व नेवारी भाषाएँ किस लिपि में लिखी जाती हैं ?

    • (A) चित्र लिपि
    • (B) देवनागरी लिपि
    • (C) अरबी लिपि
    • (D) सिलैबरी लिपि
  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    निम्न में से जैन गणितज्ञ कौन हैं ?

    • (A) नन्दीनाथ
    • (B) कबीराचार्य
    • (C) महावीराचार्य
    • (D) शंकरदेव
  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    ‘बहादुर’ शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है ?

    • (A) ओमप्रकाश वाल्मीकि
    • (B) विनोद कुमार शुक्ल
    • (C) गुणाकर मुले
    • (D) अमरकांत
  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    ‘बहादुर’ शीर्षक कहानी में कौन अपने शरीर की मालिश बहादुर से कराता था ?

    • (A) नवल
    • (B) पवन
    • (C) नरेन्द्र
    • (D) किशोर
  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    ‘‘ग्यारह रुपए साड़ी के खूँट से निकालकर यहीं चारपाई पर रखे .......... पर वे मिल नहीं रहे हैं’’ - यह किसने कहा ?

    • (A) लेखक की पत्नी
    • (B) रिश्तेदार की पत्नी
    • (C) बहादुर की माँ
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  12. लेखक रामविलास शर्मा का जन्म किस वर्ष हुआ था ?

    • (A) 1911 ई0
    • (B) 1913 ई0
    • (C) 1912 ई0
    • (D) 1914 ई0
  13. ''जो साहित्य दूसरों की नकल करके लिखा जाए, वह अधम कोटि का होता है और सांस्कृतिक असमर्थता का सूचक होता है।'' - यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ से है ?

    • (A) भारत से हम क्या सीखें
    • (B) श्रम विभाजन और जाति प्रथा
    • (C) परम्परा का मूल्यांकन
    • (D) मछली
  14. कितने वर्ष की उम्र में बिरजू महाराज को ‘संगीत नाटक अकादमी अवार्ड’ मिला ?

    • (A) 28 साल की उम्र में
    • (B) 25 साल की उम्र में
    • (C) 30 साल की उम्र में
    • (D) 27 साल की उम्र में
  15. बिरजू महाराज कानपुर कितने साल रहे ?

    • (A) एक-डेढ़ साल
    • (B) दो-ढाई साल
    • (C) चार-पाँच साल
    • (D) सात-आठ साल
  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आविन्यों (अशोक वाजपेयी)

    ‘आविन्यों’ शीर्षक पाठ में फ्रेंच शासकों ने किनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किला बनवाया था ?

    • (A) व्यवसायियों की
    • (B) जनता की
    • (C) पोप की
    • (D) सैनिकों की
  17. प्रश्न 17ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आविन्यों (अशोक वाजपेयी)

    ‘रोन नदी’ कहाँ है ?

    • (A) दक्षिण अफ्रीका में
    • (B) उत्तर फ्रांस में
    • (C) उत्तर अफ्रीका में
    • (D) दक्षिण फ्रांस में
  18. प्रश्न 18ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: मछली (विनोद कुमार शुक्ल)

    'दीवार में एक खिड़की रहती थी' नामक उपन्यास किस लेखक की रचना है ?

    • (A) विनोद कुमार शुक्ल
    • (B) नलिन विलोचन शर्मा
    • (C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
    • (D) मैक्समूलर
  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: मछली (विनोद कुमार शुक्ल)

    'मछली' शीर्षक कहानी में लेखक की माँ क्या कर रही हैं ?

    • (A) मसाला पीस रही हैं
    • (B) चावल चुन रही हैं
    • (C) सब्जी बना रही हैं
    • (D) बरतन धो रही हैं
  20. 'सरपट' शब्द का अर्थ क्या है ?

    • (A) किनारा
    • (B) तेजी
    • (C) जादू
    • (D) प्रभाव
  21. यतींद्र मिश्र ने स्पिक मैके 'विरासत 2001' के कार्यक्रम के लिए रूपंकर कलाओं पर केंद्रित किस पत्रिका का संपादन किया ?

    • (A) गिरिजा
    • (B) सहित
    • (C) थाती
    • (D) देवप्रिया
  22. अमीरूद्दीन (बिस्मिल्ला खाँ) का ननिहाल कहाँ है ?

    • (A) वृंदावन
    • (B) बलिया
    • (C) पोरबंदर
    • (D) काशी
  23. बिस्मिल्ला खाँ (अमीरूद्दीन) फिल्म देखने के लिए किनसे छह पैसे लेते थे ?

    • (A) मामू से
    • (B) मौसी से
    • (C) नानी से
    • (D) उपर्युक्त सभी से
  24. 'हरिजन' नामक ऐतिहासिक पत्र के रचनाकार का नाम क्या है ?

    • (A) महात्मा गाँधी
    • (B) यतीन्द्र मिश्र
    • (C) अमरकांत
    • (D) गुणाकर मुले
  25. महात्मा गाँधी की हत्या किस वर्ष हुई ?

    • (A) 1947 ई0 में
    • (B) 1948 ई0 में
    • (C) 1949 ई0 में
    • (D) 1950 ई0 में
  26. सेन साहब के कितनी लड़कियाँ थीं ?

    • (A) दो
    • (B) चार
    • (C) पाँच
    • (D) छह
  27. प्रश्न 27ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    दक्षिण भारत के पांड्य प्रदेश से किस राजा के 'पालियम ताम्रपत्र' मिले हैं ?

    • (A) राजा शंकर प्रताप
    • (B) राजा रत्नसेन के
    • (C) राजा शौविक के
    • (D) राजा वरगुण के
  28. प्रश्न 28ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    बे Mा दानपत्र किस वर्ष का है ?

    • (A) 1020 ई0 का
    • (B) 1030 ई0 का
    • (C) 1040 ई0 का
    • (D) 1050 ई0 का
  29. प्रश्न 29ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    'थ' का उच्चारण-स्थान क्या है ?

    • (A) ओष्ठ
    • (B) दंत
    • (C) कंठ
    • (D) मूर्धा
  30. प्रश्न 30ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    व्यंजनवर्णों की कितनी श्रेणियाँ हैं ?

    • (A) छह
    • (B) पाँच
    • (C) तीन
    • (D) चार
  31. प्रश्न 31ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    जिस स्वर के उच्चारण में तिगुना समय लगे, उसे क्या कहते हैं ?

    • (A) ह्रस्व स्वर
    • (B) संयुक्त स्वर
    • (C) दीर्घ स्वर
    • (D) प्लुत् स्वर
  32. प्रश्न 32ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    हिंदी में अनुनासिक वर्णों की संख्या कितनी है ?

    • (A) दो
    • (B) चार
    • (C) पाँच
    • (D) छह
  33. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    स्वरसंधि के कितने भेद होते हैं ?

    • (A) चार
    • (B) पाँच
    • (C) दो
    • (D) तीन
  34. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'दुष्कर' शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?

    • (A) दुष + कर
    • (B) दुष् + कर
    • (C) दुः + कर
    • (D) दुष् + र
  35. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    'य, र, ल, व' कौन व्यंजन कहलाते हैं ?

    • (A) उष्म व्यंजन
    • (B) अघोष व्यंजन
    • (C) स्पर्श व्यंजन
    • (D) अंतःस्थ व्यंजन
  36. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न में से शुद्ध शब्द कौन है ?

    • (A) क्षात्र
    • (B) कालीदास
    • (C) घनिष्ठ
    • (D) उपरोक्त
  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'मनुज' शब्द में उपसर्ग क्या है ?

    • (A) म
    • (B) म्
    • (C) मन
    • (D) मनु
  38. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न चिह्नों में प्रश्नवाचक चिह्न कौन है ?

    • (A) ?
    • (B) !
  39. 'संज्ञा' के कितने भेद होते हैं ?

    • (A) चार
    • (B) पाँच
    • (C) छह
    • (D) सात
  40. 'आर्यावर्त' शब्द कौन संज्ञा है ?

    • (A) जातिवाचक संज्ञा
    • (B) भाववाचक संज्ञा
    • (C) व्यक्तिवाचक संज्ञा
    • (D) द्रव्यवाचक संज्ञा
  41. 'शब्द' की जाति को क्या कहते हैं ?

    • (A) क्रिया
    • (B) समास
    • (C) सर्वनाम
    • (D) लिंग
  42. 'शक्ति' शब्द कौन लिंग है ?

    • (A) स्त्रीलिंग
    • (B) पुंलिंग
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  43. जिस विकारी शब्द से एक पदार्थ या एक व्यक्ति का बोध होता है, उसे क्या कहते हैं ?

    • (A) बहुवचन
    • (B) एकवचन
    • (C) द्विवचन
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  44. कारक के कितने भेद होते हैं ?

    • (A) सात
    • (B) आठ
    • (C) पाँच
    • (D) चार
  45. 'को, के लिए' - किस कारक की विभक्ति है ?

    • (A) अपादानकारक
    • (B) संबंधकारक
    • (C) संप्रदानकारक
    • (D) संबोधनकारक
  46. 'शिकारी ने बाघ मारा' - किस कारक का उदाहरण है ?

    • (A) करणकारक
    • (B) अधिकरणकारक
    • (C) कर्त्ताकारक
    • (D) कर्मकारक
  47. 'वह जो न करे, सो थोड़ा' - किस सर्वनाम का उदाहरण है ?

    • (A) संबंधवाचक सर्वनाम
    • (B) निजवाचक सर्वनाम
    • (C) निश्चयवाचक सर्वनाम
    • (D) प्रश्नवाचक सर्वनाम
  48. 'ऐसा आदमी' - किस विशेषण का उदाहरण है ?

    • (A) गुणवाचक विशेषण
    • (B) सार्वनामिक विशेषण
    • (C) संख्यावाचक विशेषण
    • (D) परिमाणबोधक विशेषण
  49. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'धार्मिक' शब्द में प्रत्यय क्या है ?

    • (A) क
    • (B) मिक
    • (C) इक
    • (D) र्मिक
  50. जिन क्रियाओं से इस बात का बोध हो कि कर्त्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, उसे कौन क्रिया कहते हैं ?

    • (A) प्रेरणार्थक क्रिया
    • (B) यौगिक क्रिया
    • (C) अकर्मक क्रिया
    • (D) सकर्मक क्रिया
  51. 'मैं घड़ा भरता हूँ' - किस क्रिया का उदाहरण है ?

    • (A) अकर्मक क्रिया
    • (B) द्विकर्मक क्रिया
    • (C) सकर्मक क्रिया
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'भूत' शब्द में प्रत्यय क्या है ?

    • (A) त
    • (B) त्
    • (C) ऊत
    • (D) क्त
  53. 'अन्याय' शब्द का विशेषण क्या होगा ?

    • (A) अन्ययी
    • (B) अन्यीन
    • (C) अन्यायी
    • (D) अन्यायु
  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    'बाहरी वेश-भूषा, पूजा-पाठ और कर्मकांड के स्थान पर सरल सच्चे हृदय से राम-नाम के कीर्तन पर बल' गुरु नानक के किस पद में दिया गया है ?

    • (A) प्रथम पद में
    • (B) द्वितीय पद में
    • (C) तृतीय पद में
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    'आसादीवार' किसकी रचना है ?

    • (A) घनानंद
    • (B) जायसी
    • (C) सूरदास
    • (D) गुरु नानक
  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    'शिखा' शब्द का अर्थ क्या है ?

    • (A) बुद्धि
    • (B) चोटी
    • (C) व्यर्थ
    • (D) पहचान
  57. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    'प्रेम-अयनि श्री राधिका' शीर्षक दोहे के रचनाकार कौन हैं ?

    • (A) घनानंद
    • (B) रसखान
    • (C) प्रेमघन
    • (D) गुरु नानक
  58. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    निम्नलिखित में से किस कवि की सवैया और घनाक्षरी अत्यंत प्रसिद्ध है ?

    • (A) गुरु नानक की
    • (B) प्रेमघन की
  59. प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    "प्रेम मार्ग का ऐसा प्रवीण और धीर पथिक तथा जबॉदानी का ऐसा दावा रखनेवाला ब्रजभाषा का दूसरा कवि नहीं हुआ है।" - कवि घनानंद के बारे में यह किसने कहा?

    • (A) हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
    • (B) आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने
    • (C) विनोद कुमार शुक्ल ने
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  60. प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    कवि घनानंद अपने आँसुओं को कहाँ पहुँचाना चाहते हैं ?

    • (A) अपने घर के आँगन में
    • (B) पड़ोसी के आँगन में
    • (C) सुजान के आँगन में
    • (D) माँ के आँगन में
  61. प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    कौन कवि काव्य और जीवन दोनों क्षेत्रों में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को अपना आदर्श मानते थे ?

    • (A) सुमित्रानंदन पंत
    • (B) रामधारी सिंह दिनकर
    • (C) कुँवर नारायण
    • (D) बदीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
  62. 'स्वर्णधूलि' शीर्षक काव्य किस कवि की रचना है ?

    • (A) रामधारी सिंह दिनकर
    • (B) जीवनानंद दास
    • (C) अनामिका
    • (D) सुमित्रानंदन पंत
  63. 'आत्मजयी' नामक प्रबंधकाव्य किसकी रचना है ?

    • (A) जीवनानंद दास की
    • (B) कुँवर नारायण की
    • (C) रसखान की
    • (D) वीरेन डंगवाल की
  64. "दो राह, समय के रथ का घर्घर - नाद सुनो, सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।" - यह पंक्ति किस शीर्षक कविता की है ?

    • (A) भारतमाता
    • (B) स्वदेशी
    • (C) जनतंत्र का जन्म
    • (D) अक्षर-ज्ञान
  65. प्रश्न 65ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' की कविता निम्न में से कौन है ?

    • (A) लौटकर आऊँगा फिर
    • (B) हमारी नींद
    • (C) मेरे बिना तुम प्रभु
    • (D) हिरोशिमा
  66. प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    'हिरोशिमा' शीर्षक कविता में जली हुई छाया किसकी साक्षी है ?

    • (A) मानव की
    • (B) दानव की
    • (C) वन की
    • (D) जीव-जन्तुओं की
  67. 'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक कविता में कौन हमेशा चौकन्ना रहता है ?

    • (A) मनुष्य
    • (B) वृक्ष
    • (C) सैनिक
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  68. प्रश्न 68ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: हमारी नींद (वीरेन डंगवाल)

    कवि वीरेन डंगवाल का जन्म किस वर्ष हुआ था ?

    • (A) 1947 ई0 में
    • (B) 1945 ई0 में
    • (C) 1946 ई0 में
    • (D) 1944 ई0 में
  69. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: हमारी नींद (वीरेन डंगवाल)

    'हमारी नींद' शीर्षक कविता में किसने बीज की फूली हुई छत को भीतर से धकेलना शुरू किया ?

    • (A) पौधा
    • (B) डाली
    • (C) अंकुर
    • (D) फूल
  70. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: हमारी नींद (वीरेन डंगवाल)

    किस काव्य संग्रह पर वीरेन डंगवाल को 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्राप्त हुआ ?

    • (A) 'इसी दुनिया में'
    • (B) 'कवि ने कहा'
    • (C) 'स्याही ताल'
    • (D) 'दुष्चक्र में स्रष्टा'
  71. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: अक्षर-ज्ञान (अनामिका)

    'स्त्रीत्व का मानचित्र' नामक आलोचना किसकी रचना है ?

    • (A) रेनर मारिया रिल्के
    • (B) सुमित्रानंदन पंत
    • (C) कुँवर नारायण
    • (D) अनामिका
  72. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: अक्षर-ज्ञान (अनामिका)

    कवयित्री अनामिका का जन्म स्थान कहाँ है ?

    • (A) बंगाल
    • (B) उड़ीसा
    • (C) बिहार
    • (D) मध्य प्रदेश
  73. लेखक श्रीनिवास को साहित्य अकादमी ने किस वर्ष पुरस्कृत किया ?

    • (A) सन् 1965 में
    • (B) सन् 1967 में
    • (C) सन् 1968 में
    • (D) सन् 1966 में
  74. 'दही वाली मंगम्मा' शीर्षक कहानी का अनुवाद किसने किया ?

    • (A) सी0 आर0 रामन ने
    • (B) बी0 आर0 नारायण ने
    • (C) के0 आर0 नारायण ने
    • (D) एल0 के0 नारायण ने
  75. 'ढहते विश्वास' शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है ?

    • (A) ईश्वर पेटलीकर
    • (B) सातकोड़ी होता
    • (C) सुजाता
    • (D) साँवर दइया
  76. पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होते देख लक्ष्मी को क्या लग रहा था ?

    • (A) पानी भर जायेगा
    • (B) अनाज बर्बाद होगा
    • (C) बाढ़ आयेगी
    • (D) बीमारी बढ़ेगी
  77. जन्म से पागल और गूँगी कौन थी ?

    • (A) कमु
    • (B) सीमा
    • (C) निमी
    • (D) मंगु
  78. मंगु के अलावा माँ को कितनी संतानें थी ?

    • (A) दो
    • (B) चार
    • (C) तीन
    • (D) पाँच
  79. 'नगर' शीर्षक कहानी के लेखक का नाम क्या है ?

    • (A) सुजाता
    • (B) श्रीनिवास
    • (C) साँवर दइया
    • (D) सातकोड़ी होता
  80. वल्लियम्मा की बेटी का नाम क्या था ?

    • (A) पाप्पाति
    • (B) सयम्मा
    • (C) दिगम्मा
    • (D) राप्पाति
  81. प्रश्न 81ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न में से शुद्ध वाक्य कौन है ?

    • (A) खबर सुनकर मैं विस्मय हो गया।
    • (B) तुम्हें मेरी प्रतीक्षा देखनी चाहिए थी।
    • (C) यहाँ आप अपने हस्ताक्षर कर दीजिए।
    • (D) इस चिट्ठी में जो भी कहा है, झूठ है।
  82. 'दुःख' शब्द का पर्यायवाची क्या है ?

    • (A) सुमन
    • (B) घन
    • (C) गाछ
    • (D) पीड़ा
  83. 'आकाश' शब्द का विलोम क्या है ?

    • (A) पाताल
    • (B) सुगम
    • (C) उन्नत
    • (D) उदय
  84. 'जिसके माता-पिता न हो' - के लिए एक शब्द क्या है ?

    • (A) अनियमित
    • (B) अनाथ
    • (C) अनुज
    • (D) अनुपम
  85. 'दूध का दूध पानी का पानी' लोकोक्ति का अर्थ क्या है ?

    • (A) दोनों ओर संकट
    • (B) बेमेल व्यवस्था
    • (C) सही न्याय करना
    • (D) मनमानी करना
  86. प्रश्न 86ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'सेनानायक' शब्द कौन समास है ?

    • (A) द्वंद्व समास
    • (B) द्विगु समास
    • (C) अव्ययीभाव समास
    • (D) तत्पुरुष समास
  87. 'आँखें खुलना' मुहावरे का अर्थ क्या है ?

    • (A) सजग होना
    • (B) अपनी बड़ाई आप करना
    • (C) बुरा लगना
    • (D) घमंड होना
  88. 'वह कल घर जाएगा' - किस काल का उदाहरण है ?

    • (A) भविष्यकाल
    • (B) भूतकाल
    • (C) वर्तमानकाल
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  89. 'पगड़ी' शब्द क्या है ?

    • (A) तत्सम
    • (B) देशज
    • (C) तद्भव
    • (D) विदेशज
  90. 'पर्वत' शब्द का विशेषण क्या होगा ?

    • (A) पर्वतु
    • (B) पर्वती
    • (C) पर्वतीय
    • (D) पर्वतुल
  91. 'पुत्रवान' शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?

    • (A) पुत्रवानी
    • (B) पुत्रवानाइन
    • (C) पुत्रानी
    • (D) पुत्रवती
  92. प्रश्न 92ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'उल्लास' शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?

    • (A) उल् + लास
    • (B) उल्ला + स
    • (C) उत् + लास
    • (D) उल्ल + आस
  93. प्रश्न 93ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    'रात को पहरा देनेवाला' - कौन पदबंध है ?

    • (A) विशेषण - पदबंध
    • (B) सर्वनाम - पदबंध
    • (C) संज्ञा - पदबंध
    • (D) क्रिया - पदबंध
  94. प्रश्न 94ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    'परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे।' - किस वाक्य का उदाहरण है ?

    • (A) मिश्र वाक्य
    • (B) सरल वाक्य
    • (C) संयुक्त वाक्य
    • (D) इनमें से कोई नहीं
  95. 'काँटा' शब्द का विशेषण क्या होगा ?

    • (A) काँटी
    • (B) कँटीला
    • (C) काँटीन
    • (D) कँटन
  96. प्रश्न 96ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'सजावट' शब्द में प्रत्यय क्या है ?

    • (A) ट
    • (B) जावट
    • (C) आवट
    • (D) वट
  97. 'सुसंगति' शब्द का विलोम क्या होगा ?

    • (A) सुविचार
    • (B) सुधार
    • (C) सभ्य
    • (D) कुसंगति
  98. प्रश्न 98ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'महात्मा' शब्द कौन समास है ?

    • (A) कर्मधारय समास
    • (B) द्विगु समास
    • (C) द्वंद्व समास
    • (D) बहुव्रीहि समास
  99. प्रश्न 99ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    ‘उद्गम’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा ?

    • (A) उद + गम
    • (B) उत् + गम
    • (C) उद + गम्
    • (D) उद् + म
  100. प्रश्न 100ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    ‘भ’ का उच्चारण-स्थान क्या है ?

    • (A) कंठ
    • (B) तालु
    • (C) ओष्ठ
    • (D) मूर्द्धा

खंड B · लिखित प्रश्न (16)

  1. प्रश्न 1लघु उत्तरीय10 अंकअध्याय 1: अपठित गद्यांश

    निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होगा। 5 X 2 = 10 (क) कई लोग समझते हैं कि अनुशासन और स्वतंत्रता में विरोध है, किन्तु वास्तव में यह भ्रम है। अनुशासन द्वारा स्वतंत्रता नहीं छीनी जाती, बल्कि दूसरों की स्वतंत्रता की रक्षा होती है। सड़क पर चलने के लिए हम स्वतंत्र हैं, हमें बायीं तरफ से चलना चाहिए, किन्तु चाहें तो हम बीच में भी चल सकते हैं। इससे हम अपने प्राण तो संकट में डालते ही हैं, दूसरों की स्वतंत्रता भी छीनते हैं। विद्यार्थी भारत के भावी राष्ट्र निर्माता हैं। उन्हें अनुशासन के गुणों का अभ्यास अभी से करना चाहिए, जिससे वे भारत के सच्चे सपूत कहला सकें। (i) कई लोग क्या समझते हैं ? (ii) अनुशासन द्वारा किसकी रक्षा होती है ? (iii) सड़क पर हमें किस ओर चलना चाहिए ? (iv) कौन भारत के भावी राष्ट्र निर्माता हैं ? (v) भारत के सच्चे सपूत कैसे कहला सकते हैं ? (ख) क्षमा पृथ्वी का गुण है। पृथ्वी अनेक आघातों को सहकर भी मानव सेवा में तत्पर रहती है। क्षमा वीरों का आभूषण है। मनुष्य स्वाभाविक रूप से जाने-अनजाने में अपराध करता रहता है। सब एक दूसरे की दृष्टि में अपराधी हैं। अतः मानव को अपने मन मानस में क्षमा को प्रथम वरीयता देनी चाहिए। जीवन में क्षमा के अनेक अवसर आते हैं। अहिंसा, दया, मित्रता, क्षमा आदि ईश्वरीय गुणों के परिचायक हैं। (i) क्षमा किसका गुण है ? (ii) कौन मानव सेवा में तत्पर रहती है ? (iii) मनुष्य जाने-अनजाने में क्या करता रहता है ? (iv) मानव को प्रथम वरीयता किसे देनी चाहिए ? (v) ईश्वरीय गुणों के परिचायक क्या हैं ?

  2. प्रश्न 2लघु उत्तरीय10 अंकअध्याय 1: अपठित गद्यांश

    निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंको का होगा। 5 X 2 = 10 (क) राष्ट्रभाषा और राजभाषा का पद प्राप्त होने के कारण अब हिन्दी का दायित्व बहुत बढ़ गया है। अब हिन्दी मात्र साहित्य की भाषा ही नहीं रह गयी है, बल्कि अब यह ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में, बढ़ती हुई तकनीक के ज्ञान के विकास करने में तथा प्रशासन की भाषा के रूप में प्रयुक्त होने के प्रयास में है। इन सभी महत्वपूर्ण कार्यों में हिन्दी का प्रयोग होना हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इस उपलब्धि को हासिल करना महान एवं कठिन कार्य होगा। इन कार्यों में हिंदी के सफल प्रयोग के लिए बड़ी उदार और व्यापक दृष्टि तथा कठिन साधना की आवश्यकता होगी। (i) हिन्दी का दायित्व क्यों बढ़ गया है ? (ii) हिन्दी भाषा किन कार्यों में प्रयुक्त होने के प्रयास में है ? (iii) हमारे देश की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या होगी? (iv) किस उपलब्धि को हासिल करना महान एवं कठिन कार्य है ? (v) उल्लिखित कार्यों में हिन्दी भाषा के सफल प्रयोग के लिए किसकी आवश्यकता होगी ? (ख) यदि हम समय का सदुपयोग करना सीख लें, तो इससे लाभ ही लाभ है। व्यर्थ ही समय व्यतीत करके जो काम दिन भर में हम कर पाते हैं, उसे समय के सही उपयोग से कुछ घंटों में ही कर सकते हैं। इस प्रकार अपने जीवन में हम कई गुना कार्य करके अपना विकास और मानवता की सेवा कर सकते हैं। अधिक कार्य करके हम अधिक धन, यश, सम्मान अर्जित कर सकते हैं। निरन्तर ऊँचे उठते हुए अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। हममें कर्मठता आती है तथा चरित्र में दृढ़ता आती है। सच्चे अर्थों में हम मनुष्य बन जाते हैं। संसार में जितने भी महापुरुष हुए हैं, सभी ने समय के महत्त्व को समझा तथा समय का सम्पूर्ण उपयोग किया। (i) समय के सदुपयोग से क्या लाभ है ? (ii) अधिक कार्य करके हम क्या अर्जित कर सकते हैं ? (iii) जीवन को सार्थक कैसे बना सकते हैं ? (iv) किसने समय के महत्त्व को समझा तथा इसका सम्पूर्ण उपयोग किया ?

  3. प्रश्न 3दीर्घ उत्तरीय10 अंकअध्याय 3: निबंध

    3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिये गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखिए :- (क) मेरे प्रिय शिक्षक (i) भूमिका (ii) व्यवहार (iii) पढ़ाने का तरीका (iv) रहन-सहन (v) उपसंहार (ख) स्वतंत्रता दिवस (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) राष्ट्रीय पर्व (iv) इतिहास (iv) निष्कर्ष (ग) बढ़ती जनसंख्या (i) भूमिका (ii) समस्या (iii) रोकथाम के लिए सरकारी प्रयास (iv) जीवन-स्तर (v) निष्कर्ष (घ) नशाबंदी (i) प्रस्तावना (ii) क्यों घातक है नशा (iii) नशा कम करने की कोशिश (iv) निष्कर्ष (ङ) मेरी प्रथम रेलयात्रा (i) प्रस्तावना (ii) प्लेटफार्म का दृश्य (iii) डिब्बे के भीतर का दृश्य (iv) उपसंहार

  4. प्रश्न 4लघु उत्तरीय5 अंकअध्याय 2: पत्र और आवेदन

    4. अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखें जिसमें अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए आर्थिक सहायता पाने का निवेदन किया गया हो । अथवा दूरदर्शन के कार्यक्रम देखने और अध्ययन के प्रति लापरवाह होने पर पिता और पुत्र के बीच हुए संवाद को लिखें ।

  5. सेन दंपति खोखा में कैसी संभावनाएँ देखते थे और उन संभावनाओं के लिए उन्होंने कैसी शिक्षा तय की थी ?

  6. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है ? 'भारत से हम क्या सीखें' शीर्षक पाठ के आधार पर लिखिए

  7. मनुष्य बार-बार नाखूनों को क्यों काटता है ? 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' शीर्षक पाठ के अनुसार लिखिए

  8. प्रश्न 5(iv)लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    गुर्जर प्रतिहार कौन थे और बाद में इन्होंने कहाँ अधिकार कर लिया था ?

  9. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक कहानी में, सीता के कितने पुत्र थे और उन्होंने उसे कितने रुपये हर महीने देना तय किया ?

  10. प्रश्न 5(v)लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    नाम-कीर्तन के आगे कवि गुरु नानक किन कर्मों की व्यर्थता सिद्ध करते हैं ?

  11. प्रश्न 5(vi)लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: रसखान

    सवैये मे कवि रसखान की कैसी आकांक्षा प्रकट होती है ?

  12. कवि रामधारी सिंह दिनकर के अनुसार किन लोगों की दृष्टि में जनता फूल या दुधमुँही बच्ची की तरह है और क्यों ?

  13. प्रश्न 5(viii)लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 9: हमारी नींद (वीरेन डंगवाल)

    इनकार करना न भूलने वाले कौन हैं ? 'हमारी नींद' शीर्षक कविता के अनुसार लिखिए

  14. वल्लि अम्माल कहाँ की रहनेवाली थी और उसकी बेटी का नाम क्या था ?

  15. प्रश्न 6(i)दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    "और पास से देख। परछाई दिखती है ?"

  16. प्रश्न 6(ii)दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 3: घनानंद

    "यहाँ एक तैं दूसरौ आँख नहीं"

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।