Ask Medha

बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी प्रश्न पत्र 2021

बोर्ड का 2021 का प्रश्न पत्र, सेट B — सभी 107 प्रश्न जैसे छपे; 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)

  1. भारत में जाति-प्रथा का मुख्य कारण क्या है ?

    • (A) बेरोजगारी ✓
    • (B) गरीबी
    • (C) उद्योग धंधों की कमी
    • (D) अमीरी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  2. 'विष के दाँत' शीर्षक पाठ की विधा है?

    • (A) निबंध
    • (B) कहानी ✓
    • (C) रेखाचित्र
    • (D) डायरी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  3. किस गवर्नर जनरल के समय 172 दारिस नामक सोने से भरा घड़ा मिला था ?

    • (A) लार्ड डलहौजी
    • (B) लार्ड कैनिंग
    • (C) वारेन हेस्टिंग्स ✓
    • (D) लार्ड कार्नवालिस

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  4. 'पुराने का मोह सब समय वांछनीय ही नहीं होता'-यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है?

    • (A) नाखून क्यों बढ़ते हैं ✓
    • (B) बहादुर
    • (C) मछली
    • (D) नागरी लिपि

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  5. प्रश्न 5ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: मछली (विनोद कुमार शुक्ल)

    'मछली' किस प्रकार की कहानी है?

    • (A) मनोवैज्ञानिक
    • (B) सामाजिक ✓
    • (C) ऐतिहासिक
    • (D) सांस्कृतिक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  6. 'मेरा धर्म कैदखाने का धर्म नहीं है।' यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है?

    • (A) नौबतखाने में इबादत
    • (B) आविन्यों
    • (C) शिक्षा और संस्कृति ✓
    • (D) जित-जित मैं निरखत हूँ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आविन्यों (अशोक वाजपेयी)

    लेखक आविन्यों क्या साथ लेकर गए थे?

    • (A) कुर्सी
    • (B) पुस्तक, टाइपराइटर और टेप्स ✓
    • (C) मेज
    • (D) डंडा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    किसके बिना प्राणी को मुक्ति नहीं मिलती ?

    • (A) मूर्ति पूजन के बिना
    • (B) कर्मकांड के बिना
    • (C) गुरु ज्ञान के बिना ✓
    • (D) तीर्थ यात्रा के बिना

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    सवैया एवं छंद के सिद्ध कवि थे?

    • (A) रसखान ✓
    • (B) अनामिका
    • (C) प्रेमघन
    • (D) जीवनानंद दास

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    घनानंद किस भाषा के कवि हैं?

    • (A) पालि भाषा
    • (B) ब्रज भाषा ✓
    • (C) प्राकृत भाषा
    • (D) मैथिली भाषा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  11. 'आम' शब्द का पर्यायवाची कौन है?

    • (A) प्रसून
    • (B) झख
    • (C) द्रुम
    • (D) रसाल ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  12. प्रश्न 12ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न में शुद्ध शब्द कौन है?

    • (A) अनाधिकार
    • (B) अनधिकार ✓
    • (C) नधिकार
    • (D) अनाधीकार

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  13. प्रश्न 13ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'आमरण' शब्द में उपसर्ग है

    • (A) आ ✓
    • (B) मा
    • (C) इमा
    • (D) ईमा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  14. 'मानव मुक्ति के पुरोधा' किसे कहा गया है?

    • (A) नलिन विलोचन शर्मा
    • (B) यतीन्द्र मिश्र
    • (C) भीमराव अंबेडकर ✓
    • (D) अमरकांत

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  15. 'मैं तो खोखा को इंजीनियर बनाने जा रहा हूँ' - यह कथन किसका है?

    • (A) सेन साहब का ✓
    • (B) मिस्टर सिंह का
    • (C) गिरधर लाल का
    • (D) मुकर्जी साहब का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  16. 'हितोपदेश' का जर्मन भाषा में अनुवाद किसने प्रकाशित करवाया?

    • (A) महात्मा गाँधी ने
    • (B) मैक्स मूलर ने ✓
    • (C) गुणाकर मूले ने
    • (D) अमरकांत ने

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  17. 'नृवंश विद्या' का संबंध किससे है?

    • (A) खगोल विज्ञान से
    • (B) मानव विज्ञान से ✓
    • (C) वनस्पति विज्ञान से
    • (D) भूगर्भ विज्ञान से

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  18. किस देश के लोग बड़े-बड़े नख पसंद करते थे?

    • (A) अंगदेश के
    • (B) गांधार के
    • (C) कैकय देश के
    • (D) गौड़ देश के ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    'सूर्य' नामक पुस्तक किनकी रचना है?

    • (A) मैक्समूलर
    • (B) बिरजू महाराज
    • (C) गुणाकर मुले ✓
    • (D) महात्मा गाँधी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  20. प्रश्न 20ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: नागरी लिपि (गुणाकर मुले)

    नेवारी भाषाएँ किस लिपि में लिखी जाती हैं?

    • (A) देवनागरी ✓
    • (B) खरोष्ठी
    • (C) शौरसेनी
    • (D) ब्राह्मी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  21. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'दुर्गंध' शब्द का संधि-विच्छेद है।

    • (A) दुर्ग + ध
    • (B) दु + गंध
    • (C) दूर + गंध
    • (D) दुः + गंध ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  22. प्रश्न 22ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    'ङ' का उच्चारण स्थान क्या है?

    • (A) कंठ ✓
    • (B) तालु
    • (C) मूर्द्धा
    • (D) दंत

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  23. 'लोहा' शब्द है

    • (A) स्त्रीलिंग
    • (B) पुल्लिंग ✓
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नही

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  24. 'कलम' शब्द कौन संज्ञा है?

    • (A) जातिवाचक ✓
    • (B) व्यक्तिवाचक
    • (C) भाववाचक
    • (D) समूहवाचक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  25. 'नाच न जाने आँगन टेढ़ा' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?

    • (A) पीछा न छोड़ना
    • (B) हानि पहुँचाना
    • (C) काम न जानना और बहाना ✓
    • (D) मूर्ख व्यक्ति

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  26. 'गुण' शब्द का विलोम होगा

    • (A) दाता
    • (B) दोष ✓
    • (C) कृपण
    • (D) दिवा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  27. प्रश्न 27ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'प्रत्येक' शब्द कौन समास है?-

    • (A) अव्ययीभाव ✓
    • (B) तत्पुरुष
    • (C) द्विगु
    • (D) द्वंद्व

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  28. 'राम खाता होगा' कौन काल है।

    • (A) भूतकाल
    • (B) संदिग्ध वर्तमानकाल ✓
    • (C) भविष्यकाल
    • (D) सामान्य भूतकाल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  29. 'सभा' शब्द कौन संज्ञा है?

    • (A) जातिवाचक
    • (B) व्यक्तिवाचक
    • (C) समूहवाचक ✓
    • (D) भाववाचक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  30. 'आग' शब्द है

    • (A) तत्सम
    • (B) तद्भव ✓
    • (C) देशज
    • (D) विदेशज

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  31. मंगम्मा मिठाई किसके लिए ले जा रही थी?

    • (A) पोते के लिए ✓
    • (B) पोती के लिए
    • (C) भौजी के लिए
    • (D) बहू के लिए

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  32. 'ढहते विश्वास' कहानी में किस राज्य को बाढ़ एवं सूखा से प्रभावित दिखाया गया है?

    • (A) उड़ीसा ✓
    • (B) बिहार
    • (C) नेपाल
    • (D) केरल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  33. पहले दिन पाप्पाति को क्या था ?

    • (A) सर्दी
    • (B) जुकाम
    • (C) बुखार ✓
    • (D) दर्द

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  34. 'ढहते विश्वास' कहानी में स्कूल कहाँ है?

    • (A) पठार के नीचे
    • (B) टीले के नीचे ✓
    • (C) पहाड़ के नीचे
    • (D) पेड़ के नीचे

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  35. सीता के बेटों ने सीता को रुपए माहवारी खर्च देने का निर्णय लिया?"

    • (A) 100 रु
    • (B) 50 रु ✓
    • (C) 60 रु
    • (D) 70 रु

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  36. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    'अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं-कौन वाक्य का उदाहरण है?

    • (A) मिश्र वाक्य
    • (B) सरल वाक्य ✓
    • (C) संयुक्त वाक्य
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: मछली (विनोद कुमार शुक्ल)

    संतू मछली लेकर क्यों भागा ?

    • (A) कुएँ में डालने के लिए ✓
    • (B) बेचने के लिए
    • (C) पकाने के लिए
    • (D) काटने के लिए

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  38. 'एक वृक्ष की हत्या' किस कविता संग्रह से संकलित है?

    • (A) दुष्चक्र में स्रष्टा
    • (B) इन दिनों ✓
    • (C) सदानीरा
    • (D) ग्राम्या

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  39. प्रश्न 39ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    'नदी के द्वीप' किस कवि की रचना है ?

    • (A) रामधारी सिंह दिनकर
    • (B) सुमित्रानंदन पंत
    • (C) कुँवर नारायण
    • (D) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  40. 'सदियों की ठंडी-बुझी राख सुगबुगा उठी, मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है'-किस कविता की पंक्ति है ?

    • (A) भारतमाता
    • (B) स्वदेशी
    • (C) हिरोशिमा
    • (D) जनतंत्र का जन्म ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    'जिंदगी और जोक' किस लेखक की रचना है?

    • (A) भीमराव अंबेडकर
    • (B) गुणाकर मुळे
    • (C) अशोक वाजपेयी
    • (D) अमरकांत ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  42. प्रश्न 42ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    बहादुर को लेकर कौन आया था?

    • (A) लेखक का भाई
    • (B) लेखक का साला ✓
    • (C) लेखक की बहन
    • (D) लेखक की चाची

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  43. लेखक रामविलास शर्मा की दी के गाँव का क्या नाम था?

    • (A) ऊँचगा सानी
    • (B) ऊँचगाँव सानी ✓
    • (C) उचगाँव सैनी
    • (D) ऊँचागाँव सैनी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  44. पंडित बिरजू महाराज किस घराने के वंशज थे?

    • (A) बनारस घराने के
    • (B) लखनऊ घराने के ✓
    • (C) डुमराँव घराने के
    • (D) जयपुर घराने के

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  45. भौतिकवाद का अर्थ भाग्यवाद नहीं है- किस निबंध को पंक्ति है?

    • (A) नागरी लिपि
    • (B) परम्परा का मूल्यांकन ✓
    • (C) श्रम विभाजन और जाति प्रथा
    • (D) नाखून क्यों बढ़ते हैं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  46. बिरजू महाराज का संबंध है

    • (A) तबला वादन से
    • (B) संतूर वादन से
    • (C) बाँसुरी वादन से
    • (D) इनमें से कोई नहीं ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  47. निम्न में निश्चय' शब्द का विलोम कौन है?

    • (A) उपनिश्चय
    • (B) ननिश्चय
    • (C) अनिश्चय ✓
    • (D) वनिश्चय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  48. प्रश्न 48ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    वास्तविक शब्द में प्रत्यय है।

    • (A) ईक
    • (B) विक
    • (C) क
    • (D) इक ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  49. रुचि शब्द का विशेषण है।

    • (A) रुचिकर ✓
    • (B) रुचिक
    • (C) रुचि
    • (D) रचना

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  50. 'महाशय' शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है?

    • (A) महाशयी
    • (B) महाशया ✓
    • (C) महाशिनी
    • (D) महाशियी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  51. 'भानुमती का पिटारा' मुहावरे का क्या अर्थ है?

    • (A) भानुमती को अटैची
    • (B) अनावश्यक वस्तुओं का भंडार ✓
    • (C) भानुमती की सम्पत्ति
    • (D) भानुमती का गुल्लक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'अज्ञान' शब्द कौन समास है?

    • (A) बहुव्रीहि समास
    • (B) कर्मधारय समास
    • (C) नव् समास ✓
    • (D) द्वंद्व समास

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  53. निम्न में भाववाचक संज्ञा कौन है?

    • (A) बुढ़ापा ✓
    • (B) पहाड़
    • (C) नदी
    • (D) राम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: बहादुर (अमरकांत)

    'बहादुर' शीर्षक कहानी की निर्मला कौन थी?

    • (A) लेखक की बहन
    • (B) लेखक की पत्नी ✓
    • (C) लेखक की रिश्तेदार
    • (D) लेखक की माँ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    'आसादीवार' किस कवि की रचना है?

    • (A) रसखान
    • (B) कुँवर नारायण
    • (C) रामधारी सिंह दिनकर
    • (D) गुरु नानक ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  56. किनके जन्म दिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है?

    • (A) महात्मा गाँधी ✓
    • (B) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
    • (C) जवाहरलाल नेहरू
    • (D) बाल गंगाधर तिलक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  57. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: गुरु नानक

    गुरु नानक पंजाबी के अलावे और किस भाषा में कविताएँ लिखे?

    • (A) उड़िया
    • (B) हिंदी ✓
    • (C) मराठी
    • (D) बंगाली

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  58. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    सम्प्रदायमुक्त कृष्णभक्त कवि कौन थे?

    • (A) रसखान ✓
    • (B) सुमित्रानंदन पंत
    • (C) प्रेमघन
    • (D) वीरेन डंगवाल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  59. प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: रसखान

    रसखान का रचनाकाल था

    • (A) शाहजहाँ का शासनकाल
    • (B) जहाँगीर का शासन काल ✓
    • (C) हुमायूँ का शासन काल
    • (D) अकबर का शासन काल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  60. प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    वियोग में सच्चा प्रेमी जो वेदना सहता है, उसके चित्त में जो विभिन्न तरंगें उठती हैं-का चित्रण किया है

    • (A) घनानंद ने ✓
    • (B) अनामिका ने
    • (C) रेनर मारिया मिल्के ने
    • (D) वीरेन डंगवाल ने

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  61. प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न में शुद्ध शब्द है

    • (A) शिव
    • (B) हिंदु
    • (C) मधूर
    • (D) सौहार्द्र ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  62. 'विवाह' शब्द है

    • (A) स्त्रीलिंग
    • (B) पुल्लिंग ✓
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  63. 'मैं पढ़ रहा हूँ, किस काल का उदाहरण है?

    • (A) वर्तमानकाल ✓
    • (B) भूतकाल
    • (C) भविष्यत काल
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  64. प्रश्न 64ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: उपसर्ग, प्रत्यय, समास

    'लंबोदर' शब्द कौन समास है?

    • (A) द्वन्द्व
    • (B) बहुव्रीहि ✓
    • (C) द्विगु
    • (D) तत्पुरुष

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  65. 'महिला' का पर्यायवाची है

    • (A) सविता
    • (B) नारी ✓
    • (C) अंशुमाली
    • (D) नीरधि

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  66. 'एड़ी' शब्द का विलोम है

    • (A) सुधा
    • (B) सूखा
    • (C) चोटी ✓
    • (D) लाघव

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  67. 'अक्ल पर पत्थर पड़ना' मुहावरे का अर्थ है

    • (A) होशियार समझना
    • (B) अन्याय
    • (C) एक ही सहारा
    • (D) बुद्धि भ्रष्ट होना ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  68. 'लिखावट' शब्द है

    • (A) स्त्रीलिंग ✓
    • (B) पुल्लिंग
    • (C) उभयलिंग
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  69. 'श्रीमान्' शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है?

    • (A) श्रीमनी
    • (B) श्रीमानी
    • (C) श्रीमती ✓
    • (D) श्रीमानाइन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  70. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    शुद्ध शब्द है

    • (A) गुणि
    • (B) पती
    • (C) तत्कालिक
    • (D) प्रामाणिक ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  71. 'तुम क्या खा रहे हो?

    • (A) अनिश्चयवाचक
    • (B) प्रश्नवाचक ✓
    • (C) संबंधवाचक
    • (D) निश्चयवाचक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  72. 'चोर' शब्द का विलोम है

    • (A) निर्दोष
    • (B) अच्छा
    • (C) गुणवान
    • (D) साधु ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  73. प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    'भारत के प्रधानमंत्री - किस पदबंध का उदाहरण है?

    • (A) संज्ञा पदबंध का ✓
    • (B) विशेषण पदबंध का
    • (C) सर्वनाम पदबंध का
    • (D) क्रिया पदबंध का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  74. प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: संधि

    'संगम' शब्द का संधि-विच्छेद है

    • (A) सं+ गम
    • (B) सन+ गम
    • (C) सम् + गम ✓
    • (D) स मगम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  75. प्रश्न 75ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: वाक्य: भेद, रचना, शुद्धि

    निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है ?

    • (A) आपका भवदीय!
    • (B) साहित्य और जीवन का घोर संबंध है।
    • (C) वहाँ भारी भरकम भीड़ जमा थी।
    • (D) श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं। ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  76. मंगम्मा क्या वेचती थी?

    • (A) मक्खन
    • (B) दूध
    • (C) दही ✓
    • (D) घी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  77. मंगम्मा कहाँ की रहने वाली है?

    • (A) अवलूर के पास किसी गाँव की ✓
    • (B) सातूर के पास किसी गाँव की
    • (C) जालौन के पास किसी गाँव की
    • (D) नागौर के पास किसी गाँव की

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  78. मंगस्या किस भाषा की कहानी है?

    • (A) तेलुगु
    • (B) उड़िया
    • (C) हिंदी
    • (D) कन्नड़ ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  79. 'धरती कब तक घूमेगी' के रचनाकार कौन हैं?

    • (A) सातकोड़ी होती
    • (B) ईश्वर पेटलीकर
    • (C) सुजाता
    • (D) साँवर दइया ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  80. लेखक सुजाता का जन्म कब हुआ था?

    • (A) 1936 ई.में
    • (B) 1935 ई.में ✓
    • (C) 1937 ई.में
    • (D) 1938 ई.में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  81. दिनकर जी कवि के साथ-साथ

    • (A) आलोचक भी थे
    • (B) गद्यकार भी थे ✓
    • (C) उपन्यासकार भी थे
    • (D) संगीतकार भी थे

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  82. प्रश्न 82ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: हिरोशिमा (अज्ञेय)

    'उगते हुए सूरज का देश' किसे कहा जाता है ?

    • (A) जापान को ✓
    • (B) नेपाल को
    • (C) भूटान को
    • (D) इरान को

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  83. 'एक वृक्ष की हत्या' शीर्षक कविता में वृक्ष की सूखी डाली किसकी तरह थी?

    • (A) बीमार आदमी की तरह
    • (B) राइफिल की तरह ✓
    • (C) कमजोर आदमी की तरह
    • (D) थके हुए आदमी की तरह

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  84. प्रश्न 84ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 10: अक्षर-ज्ञान (अनामिका)

    कवयित्री अनामिका के अनुसार चौखटे में क्या नहीं अँटता ?

    • (A) खरगोश
    • (B) 'क' ✓
    • (C) घड़ा
    • (D) गमला

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  85. कौन-सा महीना 'माँ' के लिए आराध्यदेव बन गया था?

    • (A) चैत
    • (B) अगहन ✓
    • (C) ज्येष्ठ
    • (D) आषाढ़

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  86. पाप्पाति किस पर लेटी हुई थी ?

    • (A) चौकी पर
    • (B) स्ट्रेचर पर ✓
    • (C) खटिया पर
    • (D) पलंग

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  87. 'धरती कब तक घूमेगी' शीर्षक कहानी में किसे महसूस होने लगा कि आकाश अनन्त नहीं पर है?

    • (A) पुष्पा को
    • (B) भँवरी को
    • (C) बिज्जू को
    • (D) सीता को ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  88. सीता के कितने लड़के थे ?

    • (A) तीन ✓
    • (B) चार
    • (C) पाँच
    • (D) छह

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  89. 'तुलनात्मक व्याकरण' किसकी रचना है ?

    • (A) सातकोड़ी होता की
    • (B) सुजाता की
    • (C) काल्डवेल की ✓
    • (D) साँवर दइया की

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  90. प्रश्न 90ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    'भ' का उच्चारण स्थान क्या है ?

    • (A) ओष्ठ ✓
    • (B) तालु
    • (C) मूर्दा
    • (D) दंत

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  91. प्रश्न 91ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    'सुजान सागर' किनकी रचना है?

    • (A) गुरु नानक की
    • (B) प्रेमघन की
    • (C) रसखान की
    • (D) घनानंद की ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  92. प्रश्न 92ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: घनानंद

    'अति सूधो सनेह को मारग हैं-छंद के रचनाकार हैं

    • (A) अज्ञेय
    • (B) कुँवर नारायण
    • (C) वीरेन डंगवाल
    • (D) घनानंद ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  93. प्रश्न 93ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    'प्रेमघन' किस युग के प्रमुख कवि थे?

    • (A) प्रयोगवाद युग के
    • (B) प्रपद्यवाद युग के
    • (C) भारतेन्दु युग के ✓
    • (D) छायावाद युग के

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  94. प्रश्न 94ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    'जीर्ण जनपद' किस कवि की रचना है?

    • (A) बदरीनारायण चौधरी प्रेमघन की ✓
    • (B) अनामिका की
    • (C) घनानंद की
    • (D) रसखान की

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  95. प्रश्न 95ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    'स्वदेशी' कविता संकलित है

    • (A) ग्राम्या से
    • (B) भग्नदूत से
    • (C) रसखान रचनावली से
    • (D) 'प्रेमधन सर्वरव से ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  96. 'सुमित्रानंदन पंत' का जन्म कब हुआ था?

    • (A) 1800 ई.में
    • (B) 1700 ई. मे
    • (C) 1900 ई.में ✓
    • (D) 1905 ई.में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  97. 'खेत' शब्द है

    • (A) विदेशज
    • (B) तद्भव ✓
    • (C) देशज
    • (D) तत्सम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  98. सत्य के लिए आग्रह - के लिए एक शब्द है

    • (A) सत्यग्रह
    • (B) सत्य आग्रह
    • (C) सत्याग्रह ✓
    • (D) सत्याआग्रह

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  99. वह छत से गिर पड़ा- यह किस कारक का उदाहरण है?

    • (A) अपादान कारक ✓
    • (B) कर्ता कारक
    • (C) कर्म कारक
    • (D) अधिकरण कारक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  100. प्रश्न 100ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: वर्ण और ध्वनि

    'ग' का उच्चारण स्थान क्या है?

    • (A) तालु
    • (B) मूर्धा
    • (C) कंठ ✓
    • (D) ओष्ठ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

खंड B · लिखित प्रश्न (7)

  1. प्रश्न 1लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: अपठित गद्यांश

    निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। (क) यात्रा वृत्तांत लेखन में राहुल सांकृत्यायन का स्थान अन्यतम है। वह यायावरी वृत्ति और फक्कड़-घुम्मकड़ प्रकृति के व्यक्तित्व रहे, अत: उनके अनेक यात्रा वृत्तांत जीवनानुभव से पूर्ण सत्य का उद्घाटन करते हैं। तिब्बत में सवा वर्ष', 'मेरी यूरोप यात्रा', 'मेरी तिब्बत यात्रा' आदि उनके इस युग के महत्त्वपूर्ण यात्रा वृत्तांत है। 'तिब्बत में सवा वर्ष' में न केवल जनजीवन की सशक्त झाँकी है, वरन् वहाँ रहकर खोजे गए ग्रंथों का भी विस्तृत विवरण मिलता है। 'मेरी यूरोप यात्रा' में यूरोप के दर्शनीय स्थानों के अतिरिक्त कैम्ब्रिज तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के रोचक वृत्त भी प्रस्तुत हैं। अनेक चित्रों से अलंकृत तथा डायरी शैली में लिखी गयी 'मेरी तिब्बत यात्रा' में तिब्बत के प्राकृतिक सौन्दर्य का मनोहरी निरूपण मिलता है। (i) राहुल सांकृत्यायन का व्यक्तित्व कैसा था ? (ii) उनके महत्वपूर्ण यात्रा वृतांत कौन-कौन थे? (iii) जन-जीवन की झाँकी किस यात्रा वृतांत में मिलती है? (iv) किस यात्रा वृतांत में कैम्ब्रिज तथा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों के रोचक वृत्त प्रस्तुत है ? (v) 'मेरी तिब्बत यात्रा' में किसका निरूपण किया गया है? (ख) [passage] (i) शिवपूजन सहाय का जन्म कब हुआ था ? (ii) इन्हें किस क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया ? (iii) इनके लेखन की शुरुआत कब होती है? (iv) 'भाषा का जादूगर' किसे कहा गया है? (v) स्वतंत्रता के बाद शिवपूजन सहाय किसके सम्पादक रहे?

  2. प्रश्न 2लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: अपठित गद्यांश

    निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। (क) इस संसार में धन ही सबकुछ नहीं है। धन की पूजा तो बहुत कम जगहों में होती देखी गई है। संसार का इतिहास उठाकर देखिए और उदाहरण ढूंढ-ढूँढकर सामने रखिए, तो आपको विदित हो जाएगा कि जिनकी हम उपासना करते हैं, जिनके लिए हम आँखें बिछाने तक को तैयार रहते हैं, जिनकी स्मृति तरोताजा रखने के लिए हम अनेक तरह के स्मारक चिह्न बनाकर खड़े करते हैं, उन्होने रुपया कमाने में अपना समय नहीं बिताया था, बल्कि उन्होंने कुछ ऐसे काम किए थे, जिनकी महत्ता हम रुपए से अधिक मूल्यवान समझते हैं। जिन लोगों के जीवन का उद्देश्य केवल रुपया बटोरना है, उनकी प्रतिष्ठा कम हुई है। अधिकांश अवस्थाओं में उन्हें किसी ने पूछा तक नहीं। उन्होंने जन्म लिया, रुपया कमाया और परलोक की यात्रा की किसी ने जाना तक नहीं कि वे कौन थे और कहाँ गए मानव समाज स्वार्थी अवश्य है, पर वह स्वार्थ की उपासना करना नहीं जानता। अंत में वे ही पूजे जाते हैं, जिन्होंने अपने जीवन को अर्पित करते समय सच्चे मनुष्यत्व का परिचय दिया है। (i) संसार में किस प्रकार के मनुष्य की पूजा होती है ? (ii) किनकी प्रतिष्ठा कम हुई है ? (iii) कैसे व्यक्ति की समाज उपासना करता है? (iv) संसार में धन के पुजारियों की क्या गति होती है? (v) इस गद्यांश का उचित शीर्षक दें। (ख) [passage] (i) हमारे देश में हरित क्रांति का उद्देश्य क्या था ? (ii) खाद्यान्नों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किनका प्रयोग सही नहीं था ? (iii) विशेषज्ञ हरित क्रांति की सफलता के लिए क्या आवश्यक मानने लगे और क्यों? (iv) हरित क्रांति ने किसानों को परम्परागत कृषि से किस तरह दूर कर दिया? (v) जैविक खाद का मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर क्या असर पड़ता है?

  3. प्रश्न 3दीर्घ उत्तरीय10 अंकअध्याय 3: निबंध

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखें। (क) परिश्रम की महत्ता (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) उपसंहार (ख) राष्ट्रभाषा (i) आरंभ (ii) पक्ष में तथ्य (iii) आवश्यकता (iv) उपसंहार । (ग) हमारा विद्यालय (i) प्रारंभ (ii) शिक्षण व्यवस्था (iii) पाठ्यक्रमेतर कार्य (iv) उपसंहार । (घ) मित्रता (i) प्रारंभ (ii) लाभ (iii) हानि (iv) उपसंहार । (ङ) गणतंत्र दिवस (i) भूमिका (ii) इतिहास (iii) महत्त्व (iv) उपसंहार ।

  4. प्रश्न 4लघु उत्तरीय1 अंकअध्याय 2: पत्र और आवेदन

    अपने छोटे भाई को जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक बधाई पत्र लिखिए। अथवा कम्प्यूटर शिक्षा की अनिवार्यता पर शिक्षक एवं छात्र के बीच के संवाद को लिखिए।

  5. प्रश्न 5लघु उत्तरीय10 अंक

    निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20-30 शब्दों में दें। (क) कुशल व्यक्ति या सक्षम श्रमिक समाज का निर्माण करने के लिए क्या आवश्यक है? (ख) मदन हक्का-बक्का क्यों रह गया ? (ग) धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्त्व है? (घ) कवि वीरेन डंगवाल किन अत्याचारियों का जिक्र करते हैं? (ङ) घर, शहर और देश के बाद कवि किन चीजों को बचाने की बात करता है और क्यों? (च) मनुष्य की छायाएँ कहाँ और क्यों पड़ी हुई है? (घ) बहू ने सास को मनाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया? (ज) नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से क्यों नहीं खिसका ? (झ) कवि वीरेन डंगवाल के अनुसार धमाके से कहाँ 'देवी जागरण हुआ? (ञ) देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आई?

  6. प्रश्न 6(क)दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 3: भारत से हम क्या सीखें (मैक्समूलर)

    लेखक ने वारेन हेस्टिंग्स से संबंधित किस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का हवाला दिया है और क्यों?

  7. प्रश्न 6(ख)दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 4: स्वदेशी (प्रेमघन)

    निम्न पंक्तयों का अर्थ लिखें- "सबै विदेशी वस्तु नर, गति रति रीत लखात । भारतीयता कछु न अब, भारत में दरसात।। मनुज भारती देखि कोठ, सकत नहीं पहिचान। मुसलमान, हिंदू किधौ, के है ये क्रिस्तान।।"

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।