बिहार बोर्ड 10वीं · हिंदी · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022
बोर्ड का 2022 का मॉडल पेपर — सभी 106 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 100 · समय 3 घं 15 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (100)
'द राइज एंड फॉल ऑफ द हिन्दू वीमेन' किसकी रचना है ?
- (A) नलिन विलोचन शर्मा
- (B) मैक्समूलर
- (C) हजारी प्रसाद द्विवेदी
- (D) भीमराव अंबेडकर
सेन साहब की नई मोटरकार किस रंग की है ?
- (A) काला
- (B) नीला
- (C) सफेद
- (D) लाल
मैक्समूलर की दृष्टि में 'सर्वविध संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण' कौन-सा देश है ?
- (A) जापान
- (B) भारत
- (C) यूनान
- (D) चीन
''मनुष्य में जो घृणा है, जो अनायास-बिना सिखाए आ जाती है, वह पशुत्व का द्योतक है और अपने को संयत रखना, दूसरे के मनोभावों का आदर करना मनुष्य का स्वधर्म है'' .......... यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है ?
- (A) परंपरा का मूल्यांकन
- (B) आविन्यों
- (C) नाखून क्यों बढ़ते हैं
- (D) शिक्षा और संस्कृति
'मैंडलीफ' किसकी रचना है ?
- (A) अमरकांत
- (B) रामविलास शर्मा
- (C) अशोक वाजपेयी
- (D) गुणाकर मुले
'देवगिरि के यादव' शासकों के लेख किस लिपि में है ?
- (A) नंदिनागरी
- (B) ब्राह्मी लिपि
- (C) खराष्ठी लिपि
- (D) इनमें से कोई नहीं
लेखक अमरकांत को किस लेखन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है ?
- (A) निबंध लेखन
- (B) कथा लेखन
- (C) नाट्य लेखन
- (D) इतिहास लेखन
बहादुर कैसा लड़का था ?
- (A) बदमाश
- (B) शरारती
- (C) हँसमुख और मेहनती
- (D) कामचोर
''जो महत्त्व ऐतिहासिक भौतिकवाद के लिए इतिहास का है, वही आलोचना के लिए साहित्य की परम्परा का है'' .......... यह पंक्ति किस शीर्षक पाठ की है ?
- (A) श्रम विभाजन और जाति प्रथा
- (B) विष के दाँत
- (C) मछली
- (D) परम्परा का मूल्यांकन
कौन आमलेट नहीं खाता था ?
- (A) चाचाजी
- (B) पंडित बिरजू महाराज
- (C) बाबूजी
- (D) शम्भू महाराज
अशोक वाजपेयी के पिता का क्या नाम था ?
- (A) गिरिजानंद वाजपेयी
- (B) जगदानंद वाजपेयी
- (C) परमानंद वाजपेयी
- (D) अच्युतानंद वाजपेयी
'वीलनव्व' क्या है ?
- (A) फ्रांस का शहर
- (B) फ्रांस का मंदिर
- (C) फ्रांस का मस्जिद
- (D) फ्रांस का एक छोटा सा गाँव
लेखक को गीले कपड़ों में देखकर कौन नाराज हुई ?
- (A) माँ
- (B) दीदी
- (C) नानी
- (D) चाची
लेखक यतीन्द्र मिश्र का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 1975 ई0 में
- (B) 1976 ई0 में
- (C) 1977 ई0 में
- (D) 1978 ई0 में
जीवन के आरंभिक दिनों में बिस्मिल्ला खाँ को संगीत के प्रति आसक्ति कैसे हुई?
- (A) गिरिजा देवी के संगीत से
- (B) शोभा गुरटु के संगीत से
- (C) जाकिर हुसैन के संगीत से
- (D) रसूलनबाई और बतूलनबाई के संगीत से
'काशी' किसकी पाठशाला है ?
- (A) विद्या की
- (B) संस्कृति की
- (C) नाच की
- (D) गाने की
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 1870 ई0
- (B) 1871 ई0
- (C) 1869 ई0
- (D) 1872 ई0
गाँधीजी को ‘महात्मा’ किसने कहा ?
- (A) स्वामी विवेकानंद ने
- (B) राजाराममोहन राय ने
- (C) ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने
- (D) रवीन्द्रनाथ टैगोर ने
किसका विवादास्पद ‘महाभारत’ पहले पहल प्रस्तुत किया जानेवाला था ?
- (A) पीटर ब्रुक का
- (B) शार्लेट ब्रांटे का
- (C) जेन ऑस्टिन का
- (D) अल्बर्ट कैमस का
बिरजू महाराज सबसे बड़ा एक्जामिनर या जज किसे समझते थे ?
- (A) अपनी दीदी को
- (B) अपनी अम्मा को
- (C) अपनी चाची को
- (D) अपनी नानी को
‘द’ का उच्चारण-स्थान क्या है ?
- (A) मूर्द्धा
- (B) ओष्ठ
- (C) दंत
- (D) कंठ
‘निश्चल’ शब्द का संधि-विच्छेद क्या है ?
- (A) नि + छल
- (B) निश + छल
- (C) निश्च + ल
- (D) नि: + छल
निम्न में शुद्ध शब्द कौन है ?
- (A) स्मारण
- (B) मैथली
- (C) अनधिकार
- (D) वाहनी
‘मई’ शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) जातिवाचक
- (B) व्यक्तिवाचक
- (C) भाववाचक
- (D) समूहवाचक
‘अपराध शब्द कौन लिंग है ?
- (A) स्त्रीलिंग
- (B) पुल्लिंग
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘कर्पूर’ शब्द है -
- (A) तद्भव
- (B) देशज
- (C) तत्सम
- (D) विदेशज
‘श्याम’ शब्द का स्त्रीलिंग क्या है ?
- (A) श्यामी
- (B) श्यामिनी
- (C) श्यामलिनी
- (D) श्यामा
‘डाल पर चिड़िया गाती है।’ यह किस कारक का उदाहरण है ?
- (A) अधिकरण
- (B) संबंध
- (C) अपादान
- (D) संप्रदान
‘यह कलम किसकी है।’ - किस विशेषण का उदाहरण है ?
- (A) गुणवाचक
- (B) सार्वनामिक
- (C) संख्यावाचक
- (D) परिमाणबोधक
‘मैंने खाना खा लिया है।’ - किस काल का उदाहरण है ?
- (A) वर्तमानकाल
- (B) भूतकाल
- (C) भविष्यत्काल
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘पुष्प’ शब्द है -
- (A) तत्सम
- (B) तद्भव
- (C) देशज
- (D) विदेशज
ऐसे शब्द, जो यौगिक तो होते हैं, पर अर्थ के विचार से अपने सामान्य अर्थ को छोड़ किसी परंपरा से विशेष अर्थ के परिचायक हैं। कहलाते हैं -
- (A) रूढ़
- (B) यौगिक
- (C) योगरूढ़
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘पराजिय’ शब्द में उपसर्ग है -
- (A) प
- (B) पर
- (C) पराज
- (D) परा
‘त्यागी’ शब्द में प्रत्यय है -
- (A) ई
- (B) इ
- (C) गी
- (D) गि
‘चाचा’ शब्द का विशेषण है -
- (A) चाची
- (B) चचेरा
- (C) चाचे
- (D) चाचु
‘शूलपाणि’ शब्द कौन समास है ?
- (A) अव्ययीभाव
- (B) द्विगु
- (C) बहुव्रीहि
- (D) द्वंद्व
निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है ?
- (A) राम ने पुस्तक खरीदा
- (B) राम पुस्तक खरीदा
द्रव्यवाचक संज्ञा का उदाहरण है -
- (A) पत्थर
- (B) दूध
- (C) गाँव
- (D) शहर
'उसने अपने भाई का घर खरीदा' - किस वाक्य का उदाहरण है ?
- (A) सरल वाक्य
- (B) संयुक्त वाक्य
- (C) मिश्र वाक्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
- प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'सजीव' शब्द का विलोम है -
- (A) निर्गुण
- (B) निर्जीव
- (C) निष्काम
- (D) निराकार
'जपुजी' किसकी रचना है ?
- (A) रसखान की
- (B) घनानंद की
- (C) गुरुनानक की
- (D) प्रेमघन की
'जटा मुकुट तन भसम लगाई वसन छोड़ि तन नगन भया' - किस कविता की पंक्ति है ?
- (A) प्रेम-अयनि श्री राधिका
- (B) करील के कुंजन ऊपर वारौ
- (C) राम नाम बिनु बिरथे जगि जनमा
- (D) स्वदेशी
रसखान रचित 'प्रेमवाटिका' किस प्रकार की रचनाएँ हैं ?
- (A) धार्मिक
- (B) कारुणिक
- (C) भक्ति परक
- (D) प्रेम-निरूपण संबंधी
इनमें से किनका सवैया और घनाक्षरी अत्यंत प्रसिद्ध है ?
- (A) घनानंद का
- (B) प्रेमघन का
- (C) गुरु नानक का
- (D) इनमें से किसी की नहीं
'रसिक समाज' की स्थापना किसने की ?
- (A) घनानंद
- (B) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
- (C) सुमित्रानंदन पंत
- (D) जीवानंद दास
'वीणा' किनकी रचना है ?
- (A) कुँवर नारायण की
- (B) अनामिका की
- (C) सुमित्रानंदन पंत की
- (D) रामधारी सिंह दिनकर की
रामधारी सिंह दिनकर का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 12 नवंबर, 1907 ई0
- (B) 18 अक्टूबर, 1906 ई0
- (C) 14 जुलाई, 1905 ई0
- (D) 23 सितंबर, 1908 ई0
'अपने सामने' शीर्षक काव्य संग्रह किनकी रचना है ?
- (A) कुँवर नारायण की
- (B) वीरेन डंगवाल की
- (C) जीवानंद दास की
- (D) स0 ही0 वात्स्यायन अज्ञेय की
बूढ़ा चौकीदार वृक्ष कहाँ मिलता था ?
- (A) आँगन में
- (B) घर के दरवाजे पर
- (C) खेत में
- (D) बाँध पर
तुर्की के महाकवि नाजिम हिकमत की कविताओं का अनुवाद वीरेन डंगवाल ने किस रूप में किया ?
- (A) 'बीजाक्षर'
- (B) 'वनलता सेन'
- (C) 'पहल पुस्तिका'
- (D) 'झरा पालक'
रेनर मारिया रिल्के की माता का क्या नाम था ?
- (A) जिनिया
- (B) किम
- (C) मार्टिन
- (D) सोफिया
किनकी आरंभिक काव्य प्रकृति और सौंदर्य के संवेदनशील अभिव्यक्तियों से परिपूर्ण हैं ?
- (A) सुमित्रानंदन पंत
- (B) रसखान
- (C) गुरुनानक
- (D) घनानंद
कवि 'प्रेमघन' के अनुसार भारत में आज कौन सी वस्तु दिखाई नहीं देती ?
- (A) बेरोजगारी
- (B) भारतीयता
- (C) अंग्रेजी भाषा
- (D) उर्दू भाषा
कवि गुरु नानक के अनुसार इस दुनिया में राम-नाम कीर्तन के बिना क्या व्यर्थ है ?
- (A) कर्म
- (B) रिश्ते-नाते
- (C) जन्म और जीवन
- (D) परिवार
'उत्तर प्रियदर्शी' शीर्षक नाटक किसकी रचना है ?
- (A) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'
- (B) सुमित्रानंदन पंत
- (C) रामधारी सिंह दिनकर
- (D) वीरेन डंगवाल
'जनता की रोके राह, समय में ताव कहाँ ? वह जिधर चाहती, काल उधर ही मुड़ता है।' - प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत है ?
- (A) स्वदेशी
- (B) जनतंत्र का जन्म
- (C) भारतमाता
- (D) हिरोशिमा
कुँवर नारायण का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 1926 ई0
- (B) 1925 ई0
- (C) 1927 ई0
- (D) 1928 ई0
'हमारी नींद' कविता में किसका जीवन-क्रम पूरा हुआ ?
- (A) चिड़िया का
- (B) पौधा का
- (C) मधुमक्खी का
- (D) मक्खी का
सुमित्रानंदन पंत का अंतिम काव्य है -
- (A) लोकायतन
- (B) पल्लव
- (C) उच्च्वास
- (D) वीणा
'मानव का रचा हुआ सूरज मानव को भाप बना कर सोख गया।' - यह पंक्ति किस कविता से उद्धृत है ?
- (A) हमारी नींद
- (B) हिरोशिमा
- (C) अक्षर-ज्ञान
- (D) भारतमाता
- प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'जो पुरुष कविता रचता है' - के लिए एक शब्द है ?
- (A) अभिनेता
- (B) लेखक
- (C) कवि
- (D) पत्रकार
- प्रश्न 62ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
'एक आँख से देखना' मुहावरे का अर्थ है -
- (A) प्रतिकूल कार्य
- (B) कसर न छोड़ना
- (C) चैन मिलना
- (D) बराबर मानना
'य, र, ल, व,' क्या है ?
- (A) उष्म व्यंजन
- (B) अंत: स्थ व्यंजन
- (C) स्पर्श व्यंजन
- (D) इनमें से कोई नहीं
'यशोधरा' का संधि-विच्छेद है -
- (A) यश: + धरा
- (B) यशो + धरा
- (C) यशोध + रा
- (D) य + शोधरा
'हरि' शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) जातिवाचक
- (B) व्यक्तिवाचक
- (C) समूहवाचक
- (D) भाववाचक
'रात को पहरा देनेवाला आज घर चला गया।' - किस पदबंध का उदाहरण है ?
- (A) संज्ञा पदबंध
- (B) विशेषण पदबंध
- (C) सर्वनाम पदबंध
- (D) क्रिया पदबंध
निम्न में शुद्ध वाक्य कौन है ?
- (A) राजा दशरथ की तीन रनियाँ थी।
- (B) राजा दशरथ को तीन रनियाँ थी।
- (C) राजा दशरथ का तीन रनियाँ थी।
- (D) राजा दशरथ के तीन रनियाँ थीं।
'सब धन' - किस विशेषण का उदाहरण है ?
- (A) परिमाणबोधक
- (B) सार्वनामिक
- (C) गुणवाचक
- (D) संख्यावाचक
'गोमल' शब्द है -
- (A) तद्भव
- (B) तत्सम
- (C) देशज
- (D) विदेशज
'उपकार' शब्द में उपसर्ग है -
- (A) उ
- (B) ऊ
- (C) ऊप
- (D) उप
'शब्दांश' कितने प्रकार के होते हैं ?
- (A) दो
- (B) तीन
- (C) चार
- (D) पाँच
‘सर्प’ शब्द में प्रत्यय है –
- (A) अ
- (B) प
- (C) र्प
- (D) पअ
'अपमान' शब्द का विशेषण है -
- (A) अपमानी
- (B) अपमानित
- (C) अपमानु
- (D) अपमानिन
'सभापति' शब्द में कौन-सा समास है ?
- (A) अव्ययीभाव
- (B) कर्मधारय
- (C) तत्पुरुष
- (D) बहुव्रीहि
'नाली में बहता हुआ पानी'- किस पदबंध का उदाहरण है ?
- (A) संज्ञा पदबंध
- (B) विशेषण पदबंध
- (C) सर्वनाम पदबंध
- (D) क्रिया पदबंध
‘जो छात्र परिश्रम करेंगे, उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी’ – रचना की दृष्टि से किस प्रकार का वाक्य है ?
- (A) सरल वाक्य
- (B) मिश्र वाक्य
- (C) संयुक्त वाक्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
- प्रश्न 77ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘आकाश’ शब्द का पर्यायवाची है –
- (A) अद्भुत
- (B) अतुल
- (C) अनूठा
- (D) नभ
- प्रश्न 78ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘अंधकार’ शब्द का विलोम है –
- (A) प्रकाश
- (B) अंतरंग
- (C) आविर्भाव
- (D) अगम
- प्रश्न 79ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘शिव का उपासक’ – के लिए एक शब्द है –
- (A) शिवक
- (B) शैव
- (C) शिवम्
- (D) शिवन्
- प्रश्न 80ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: शब्द भंडार: विलोम, पर्यायवाची, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, मुहावरे
‘घी के दीये जलाना’ मुहावरे का अर्थ है –
- (A) लज्जित होना
- (B) बेफिक्र होना
- (C) अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता
- (D) खूब याद रखना
‘सोना’ (धातु) कौन लिंग है ?
- (A) स्त्रीलिंग
- (B) पुल्लिंग
- (C) उभयलिंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
‘घड़ी’ शब्द कौन संज्ञा है ?
- (A) व्यक्तिवाचक
- (B) जातिवाचक
- (C) भाववाचक
- (D) समूहवाचक
‘जेठ’ शब्द का स्त्रीलिंग है –
- (A) जेठिन
- (B) जेठाइन
- (C) जेठानी
- (D) जेठनानी
‘बखूबी’ शब्द में कौन-सा समास है ?
- (A) तत्पुरुष
- (B) कर्मधारय
- (C) बहुव्रीहि
- (D) अव्ययीभाव
‘रमेश आ रहा होगा’ – किस काल का उदाहरण है ?
- (A) भूतकाल
- (B) भविष्यत्काल
- (C) वर्तमानकाल
- (D) इनमें से कोई नहीं
मंगम्मा को किससे विवाद था ?
- (A) बेटा से
- (B) पति से
- (C) बहू से
- (D) माँ से
किस चिंता से लक्ष्मी को नींद नहीं आती थी ?
- (A) सूखा की
- (B) भूकम्प की
- (C) बीमारी की
- (D) बाढ़ की
सातकोड़ी होता का जन्म कब हुआ था ?
- (A) 1928 ई0 में
- (B) 1927 ई0 में
- (C) 1929 ई0 में
- (D) 1926 ई0 में
माँ के दोनों पुत्र पढ़-लिखकर कहाँ काम में लगे हुए थे ?
- (A) गाँव में
- (B) पहाड़ पर
- (C) खदान में
- (D) शहर में
मंगु कितने वर्ष की है ?
- (A) बारह वर्ष की
- (B) तेरह वर्ष की
- (C) चौदह वर्ष की
- (D) पंद्रह वर्ष की
‘मदुरै पांडिय लोगों की दूसरी राजधानी हैं’– यह कहाँ लिखा हुआ है ?
- (A) कनवुत् तोलिरशालै में।
- (B) काल्डवेल के 'तुलनात्मक व्याकरण' में।
- (C) करैय्यल्लान शेणबकप्पू में।
- (D) काला पानी में।
वल्लि अम्माल की लड़की का क्या नाम था ?
- (A) साप्पात्ति
- (B) याप्पात्ति
- (C) पाप्पात्ति
- (D) नाप्पात्ति
वल्लि अम्माल किस रंग की साइकिल रिक्शे पर सवार हुई ?
- (A) काले रंग की
- (B) नीले रंग की
- (C) पीले रंग की
- (D) हरे रंग की
सीता क्या देखकर रुआँसी हो गयी ?
- (A) सफेद ‘ओढ़ना’
- (B) बैंगनी ‘ओढ़ना’
- (C) गुलाबी ‘ओढ़ना’
- (D) काला ‘ओढ़ना’
नारायण की पत्नी का क्या नाम था ?
- (A) भँवरी
- (B) पुष्पा
- (C) राधा
- (D) विमला
हेड नर्स का नाम क्या था ?
- (A) जिमी
- (B) मिरांडा
'वेदना कितनी क्रूरता से कौंच रही थी', उसका साक्षात्कार किसे जीवन में पहली बार हुआ ?
- (A) पुत्री को
- (B) बहन को
- (C) पुत्र को
- (D) रिश्तेदार को
'ढहते विश्वास' शीर्षक कहानी में स्कूल के दो कमरों में लगभग कितने लोग खचाखच भर गये ?
- (A) चार सौ के करीब
- (B) तीन सौ के करीब
- (C) एक सौ के करीब
- (D) दो सौ के करीब
श्रीनिवास किसके साहित्यकार हैं ?
- (A) अंग्रेजी के
- (B) हिन्दी के
- (C) उर्दू के
- (D) कन्नड़ के
अच्युत किसका बेटा था ?
- (A) लक्ष्मी का
- (B) गुणनिधि का
- (C) सरपंच का
- (D) पुजारी का
खंड B · लिखित प्रश्न (6)
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। 5 X 2 = 10 (क) महिलाएँ शिक्षा के क्षेत्र में अधिक कार्यरत हैं। उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। महिलाएँ शरीर और स्वभाव दोनों ही रूप से इस कार्य के लिए उपयुक्त होती हैं। हमारे देश में कई जगह महिलाएँ अक्सर बीमार और कमजोर रहती हैं। उनके बच्चे भी कुपोषण के कारण अकाल मृत्यु के ग्रास बन जाते हैं। महिलाओं की इस तरह की समस्याओं का समाधान महिलाएँ ही भली भाँति कर सकती हैं। (i) वर्तमान में महिलाएँ किस क्षेत्र में अधिक कार्यरत हैं ? (ii) महिलाओं को किस क्षेत्र में आगे आना चाहिए ? (iii) महिलाएँ शरीर और स्वभाव दोनों से किस कार्य के लिए उपयुक्त होती हैं? (iv) बच्चे किस कारण अकाल मृत्यु के ग्रास बन जाते हैं ? (v) महिलाओं की समस्या का समाधान कौन अच्छी तरह कर सकता है ? (ख) धर्म एक व्यापक शब्द है। मजहब, मत, पंथ या सम्प्रदाय सीमित रूप हैं। संसार के सभी धर्म मूल रूप से एक ही हैं। सभी मनुष्य के साथ वे सद्व्यवहार सिखाते हैं। ईश्वर किसी विशेष धर्म या जाति का नहीं। सभी प्राणियों में एक प्राण स्पंदन होता है। उसके रक्त का रंग भी एक ही है। सुख-दुःख का भाव बोध भी उनमें एक जैसा है। आकृति और वर्ण, वेश-भूषा और रीति-रिवाज तथा नाम, ये सभी ऊपरी वस्तुएँ हैं। ईश्वर ने मनुष्य या इंसान को बनाया है और इंसान ने धर्म या मजहब को। ध्यान रहे मानवता या इंसानियत से बड़ा धर्म या मजहब दूसरा कोई नहीं। वह मिलना सिखाता है, अलगाव नहीं। धर्म तो एकता का द्योतक है। (i) 'धर्म' कैसा शब्द है ? (ii) सभी धर्म क्या सिखाते हैं ? (iii) मनुष्य को किसने बनाया है ? (iv) सबसे बड़ा धर्म क्या है ? (v) धर्म किसका द्योतक है ?
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। (क) विद्यार्थी जीवन को मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। विद्यार्थी काल में बालक में जो संस्कार पड़ जाते हैं, जीवन भर वहीं संस्कार अमिट रहते हैं। यदि यह नींव दृढ़ बन जाती है तो जीवन सुदृढ़ और सुखी बन जाता है। जो मन लगाकर अध्ययन कर लेता है तो उसे ज्ञान मिलता है, उसका मानसिक विकास होता है। जिस वृक्ष को प्रारम्भ से सुन्दर सिंचन और खाद मिल जाती है, वह पुष्पित एवं पल्लवित होकर संसार को सौरभ देने लगता है। इसी प्रकार विद्यार्थी काल में जो बालक श्रम, अनुशासन, समय एवं नियमन के साँचे में ढल जाता है, वह आदर्श विद्यार्थी बनकर सभ्य नागरिक बन जाता है। सभ्य नागरिक के लिए जिन-जिन गुणों की आवश्यकता है उन गुणों के लिए विद्यार्थी काल ही तो सुन्दर पाठशाला है। (i) मानव जीवन की रीढ़ की हड्डी किसे माना गया है ? (ii) जिस वृक्ष को प्रारम्भ में खाद मिल जाती है, वह कैसा हो जाता है ? (iii) सभ्य नागरिक कौन बन जाता है ? (iv) विद्यार्थी काल के सदुपयोग से क्या होता है ? (v) गद्यांश का उचित शीर्षक दें। (ख) भारत को यदि हम त्योहारों का देश कहें तो अनुचित नहीं होगा। हमारे देश में वर्ष भर त्योहारों की धूम मची रहती है। हर बदलते मौसम के साथ ही कोई न कोई त्योहार अवश्य मनाया जाता है। ये त्योहार एक ओर हमें ऋतु परिवर्तन का संदेश देते हैं, तो दूसरी ओर उसके स्वागतार्थ हममें उत्साह उमंग का संचार करते हैं। कुछ त्योहार धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं। ये सभी हमें एकता, प्रेम, भाई-चारा एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। वैसे भी हमारे देश में लगभग सभी धर्मों के निवासी हैं। भारत में सभी धर्मों को सम्मान प्राप्त है। सभी धर्मों के अनुयायियों को अपना धर्म पालन की पूर्ण स्वतंत्रता है। यही कारण है कि सभी त्योहारों को पूरा देश मिल जुलकर प्रसन्नता से मनाता है। (i) त्योहारों का देश किसे कहा जाता है ? (ii) बदलते मौसम के साथ क्या मनाया जाता है ? (iii) त्योहार हमें क्या संदेश देते हैं ? (iv) भारत में किसकी पूर्ण स्वतंत्रता है ? (v) सभी त्योहारों को पूरा देश कैसे मनाता है ?
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिये गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखिए :- (क) वृक्षारोपण (i) भूमिका (ii) वृक्ष की महत्ता (iii) लाभ (iv) कटाई से हानि (v) निष्कर्ष (ख) मेरा विद्यालय (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) समस्या (iv) सुधार (v) निष्कर्ष (ग) स्वच्छ भारत (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) उपाय (iv) निष्कर्ष (घ) व्यायाम के लाभ (i) भूमिका (ii) महत्त्व (iii) आवश्यकता (iv) उपसंहार (ङ) पुस्तकालय (i) भूमिका (ii) आवश्यकता (iii) महत्त्व (iv) उपसंहार
4. अपने मित्र के पास एक पत्र लिखें, जिसमें कोरोना महामारी के कारण हुए नुकसान का वर्णन हो। अथवा वृक्षारोपण के बारे में दो छात्रों के बीच हुए संवाद को लिखें।
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक का लगभग 20-30 शब्दों में दें - क. 'श्रम विभाजन और जाति प्रथा' शीर्षक पाठ के लेखक का क्या नाम है? उनके चिंतन एवं रचनात्मकता के तीन प्रेरक व्यक्ति कौन-कौन हैं ? ख. सेन साहब के कितनी लड़कियाँ थीं ? उनका नाम क्या था ? ग. मैक्समूलर ने संस्कृत की कौन-सी विशेषताएँ और महत्त्व बतलाये हैं ? घ. नागरी को देवनागरी क्यों कहते हैं ? लेखक इस संबंध में क्या बतलाते हैं ? 'नागरी लिपि' शीर्षक पाठ के अनुसार उत्तर दें। ङ. गुरु की कृपा से किस युक्ति की पहचान हो पाती है ? च. कवि ने माली-मालिन किन्हें और क्यों कहा है ? छ. कवि प्रेम मार्ग को 'अति सूधो' क्यों कहता है ? इस मार्ग की विशेषता क्या है? ज. कवि बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' समाज के किस वर्ग की आलोचना करते हैं और क्यों ? झ. बड़े डॉक्टर ने अपने अधीनस्थ डॉक्टरों से पाप्पाति को अस्पताल में भर्ती कर लेने के लिए क्यों कहा ? 'नगर' शीर्षक कहानी के आधार पर उत्तर दें। ञ. बिहार का जन-जीवन भी बाढ़ और सूखा से प्रभावित होता रहा है। इस संबंध में आप क्या सोचते हैं ? लिखें।
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए - (शब्द सीमा लगभग 100) क. आशय स्पष्ट करें ''काशी संस्कृति की पाठशाला है।'' ख. व्याख्या करें - ''गमले-सा टूटता हुआ उसका 'ग' घड़े-सा लुढ़कता हुआ उसका 'घ''
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।