बिहार बोर्ड 10वीं · सामाजिक विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2025
बोर्ड का 2025 का प्रश्न पत्र, सेट B — सभी 112 प्रश्न जैसे छपे; 79 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 29 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है ?
- (A) केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ✓
- (B) योजना आयोग
- (C) नीति आयोग
- (D) राष्ट्रीय विकास परिषद्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बोल्शेविक दल का नाम बदलकर साम्यवादी दल किसने किया ?
- (A) लेनिन ✓
- (B) ट्रॉटस्की
- (C) स्टालिन
- (D) बिस्मार्क
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बंगाल विभाजन को कब रद्द किया गया था ?
- (A) 1904
- (B) 1905
- (C) 1907
- (D) 1911 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
लाला हरदयाल ने निम्न में से किसकी स्थापना की ?
- (A) होम रूल लीग
- (B) गदर पार्टी ✓
- (C) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
- (D) ब्रह्म समाज
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत सरकार अधिनियम, 1919 को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ?
- (A) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार ✓
- (B) इलबर्ट बिल
- (C) इंडियन स्टेट्यूटरी कमीशन
- (D) नेहरू रिपोर्ट
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किसने की ?
- (A) मोहम्मद अली जिन्ना
- (B) जाकिर हुसैन
- (C) नवाब सलीमुल्लाह खान ✓
- (D) मोहम्मद इस्माइल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
दक्षिण वियतनाम में बाओदाई की सरकार निम्न में से किसकी समर्थक थी ?
- (A) चीन
- (B) स्पेन
- (C) फ्रांस ✓
- (D) पुर्तगाल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
रूस में कृषि दासता को किसने समाप्त किया ?
- (A) लेलिन
- (B) जार एलेक्जेंडर द्वितीय ✓
- (C) स्टालिन
- (D) ट्रॉटस्की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना कहाँ की गई थी ?
- (A) गंगटोक
- (B) दार्जिलिंग ✓
- (C) डिब्रूगढ़
- (D) कलकत्ता
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
गुजरात का कच्छ प्रदेश किस भूकंपीय जोन में आता है ?
- (A) जोन-II
- (B) जोन-III
- (C) जोन-IV
- (D) जोन-V ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
किस नदी को 'बंगाल का शोक' कहा जाता है ?
- (A) गंगा
- (B) दामोदर ✓
- (C) कोसी
- (D) ब्रह्मपुत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन है ?
- (A) गोविंद सागर
- (B) पंत सागर ✓
- (C) सरदार सरोवर
- (D) कृष्णा सागर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
आस्वान बाँध किस नदी पर बना है ?
- (A) नील नदी ✓
- (B) ब्रह्मपुत्र नदी
- (C) अमेजन नदी
- (D) गंगा नदी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
2011 में जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन स्थान था ?
- (A) प्रथम
- (B) द्वितीय ✓
- (C) तृतीय
- (D) चतुर्थ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत किस जल डमरूमध्य द्वारा श्रीलंका से पृथक होता है ?
- (A) पाक जलडमरूमध्य ✓
- (B) मलक्का जलडमरूमध्य
- (C) बेरिंग जलडमरूमध्य
- (D) होर्मुज़ जलडमरूमध्य
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
गंगा मैदान की पुरानी जलोढ़ मृदा क्या कहलाती है ?
- (A) खादर
- (B) बांगर ✓
- (C) रेगुर
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में से कौन जर्मन चांसलर था ?
- (A) मेजिनी
- (B) हीगेल
- (C) बिस्मार्क ✓
- (D) विक्टर इमैनुएल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
नेपल्स की क्रांति कब हुई थी ?
- (A) 1789
- (B) 1821 ✓
- (C) 1839
- (D) 1917
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है ?
- (A) हीगेल
- (B) कार्ल मार्क्स ✓
- (C) सेंट साइमन
- (D) मार्टिन लूथर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से किन्हें कैसर-ए-हिंद की उपाधि दी गई थी ?
- (A) रवीन्द्रनाथ टैगोर
- (B) महात्मा गाँधी ✓
- (C) शंकरन नायर
- (D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से किस आंदोलन की शुरुआत 'दांडी मार्च' से हुई थी ?
- (A) सविनय अवज्ञा आन्दोलन ✓
- (B) असहयोग आन्दोलन
- (C) भारत छोड़ो आन्दोलन
- (D) खिलाफत आन्दोलन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
अमृत बाजार पत्रिका किस भाषा का समाचार पत्र था ?
- (A) हिन्दी
- (B) बंगला ✓
- (C) मराठी
- (D) गुजराती
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस' की स्थापना कब हुई ?
- (A) 1848
- (B) 1881
- (C) 1885
- (D) 1920 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
सोवियत संघ का विघटन कब हुआ ?
- (A) 1985
- (B) 1991 ✓
- (C) 1968
- (D) 1990
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सबसे लंबा राष्ट्रीय जलमार्ग कौन है ?
- (A) राष्ट्रीय जलमार्ग-1 ✓
- (B) राष्ट्रीय जलमार्ग-2
- (C) राष्ट्रीय जलमार्ग-3
- (D) राष्ट्रीय जलमार्ग-4
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है ?
- (A) ओडिशा
- (B) महाराष्ट्र
- (C) राजस्थान ✓
- (D) कर्नाटक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
कैगा परमाणु विद्युत संयंत्र कहाँ स्थित है ?
- (A) तमिलनाडु
- (B) कर्नाटक ✓
- (C) केरल
- (D) उत्तर प्रदेश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कितने तेल परिष्करण केन्द्र कार्य कर रहे हैं ?
- (A) 18 ✓
- (B) 20
- (C) 23
- (D) 25
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में किस नाम से जानी जाती है ?
- (A) जमुना नदी
- (B) सांगपो नदी ✓
- (C) यांग्त्ज़ी नदी
- (D) मानस नदी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत की सबसे पुरानी तेल शोधन इकाई कौन है ?
- (A) बरौनी
- (B) जामनगर
- (C) डिब्रूगढ़
- (D) बम्बई हाई
निम्नलिखित में से कौन रोपण फसल है ?
- (A) चाय
- (B) रबड़
- (C) गन्ना
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
प्राकृतिक गैस किस खनिज के साथ पायी जाती है ?
- (A) यूरेनियम
- (B) चूनापत्थर
- (C) कोयला
- (D) पेट्रोलियम ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
बिहार में जीवनयापन का मुख्य स्रोत क्या है ?
- (A) कृषि ✓
- (B) उद्योग
- (C) व्यापार
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से क्या आर्थिक गतिविधि नहीं है ?
- (A) कृषि
- (B) संचार
- (C) गरीबी ✓
- (D) परिवहन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मुद्रा का प्राथमिक कार्य क्या है ?
- (A) मूल्य का संचय
- (B) मूल्य का हस्तांतरण
- (C) विनिमय का माध्यम ✓
- (D) (A) और (C) दोनों
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में कौन दीर्घकालीन ऋण प्रदान करता है ?
- (A) प्राथमिक कृषि साख समिति
- (B) भूमि विकास बैंक ✓
- (C) वाणिज्यिक बैंक
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से क्या गैर-आर्थिक आधारभूत संरचना का अंग है ?
- (A) वित्त
- (B) शिक्षा ✓
- (C) ऊर्जा
- (D) संचार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप विभिन्न देशों के बीच, निम्न में से किसका निर्बाध प्रवाह होता है ?
- (A) पूँजी
- (B) प्रौद्योगिकी
- (C) श्रम
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
सरकार द्वारा आर्थिक क्रियाओं पर अनावश्यक नियंत्रणों एवं प्रतिबंधों को हटाना क्या कहलाता है ?
- (A) निजीकरण
- (B) विनिवेश
- (C) उदारीकरण ✓
- (D) वैश्वीकरण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
वस्तु या सेवा का मूल्य या क्षतिपूर्ति राशि 1 करोड़ से अधिक होने पर उपभोक्ता कहाँ शिकायत कर सकता है ?
- (A) जिला फोरम
- (B) राज्य आयोग
- (C) राष्ट्रीय आयोग ✓
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सर्वोत्तम कोयले का प्रकार कौन है ?
- (A) पीट
- (B) लिग्नाइट
- (C) एन्थ्रासाइट ✓
- (D) बिटुमिनस
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
कुशेश्वर स्थान अभयारण्य कहाँ स्थित है ?
- (A) मुरैना
- (B) दरभंगा ✓
- (C) भागलपुर
- (D) नन्दन कानन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
समोच्च जुताई कहाँ की जाती है ?
- (A) मैदानी क्षेत्र
- (B) तटीय क्षेत्र
- (C) पहाड़ी क्षेत्र ✓
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
जोहानसबर्ग में कौन-सा पृथ्वी सम्मेलन आयोजित हुआ था ?
- (A) प्रथम
- (B) द्वितीय
- (C) तृतीय ✓
- (D) चतुर्थ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मूँगफली किस प्रकार की फसल है ?
- (A) रबी
- (B) खरीफ ✓
- (C) जायद
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सब्जी उत्पादन में बिहार का कौन स्थान है ?
- (A) प्रथम
- (B) द्वितीय
- (C) तृतीय ✓
- (D) चतुर्थ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
बागमती परियोजना कहाँ स्थित है ?
- (A) सीतामढ़ी ✓
- (B) दरभंगा
- (C) सारण
- (D) रोहतास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के किस जिले का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है ?
- (A) शिवहर ✓
- (B) पटना
- (C) कैमूर
- (D) नालन्दा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है ?
- (A) प्रधानमंत्री
- (B) राष्ट्रपति ✓
- (C) मुख्यमंत्री
- (D) मुख्य न्यायाधीश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किसने किया ?
- (A) राम विलास पासवान ✓
- (B) मुलायम सिंह
- (C) कांशीराम
- (D) शरद यादव
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
पंचायती राज संस्थानों के विघटन की स्थिति में कितने समय अंतराल में चुनाव करवाना अनिवार्य है ?
- (A) 2 माह
- (B) 6 माह ✓
- (C) 1 वर्ष
- (D) 1 माह
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
किस राज्य को काटकर मेघालय राज्य का गठन किया गया ?
- (A) त्रिपुरा
- (B) असम ✓
- (C) नागालैण्ड
- (D) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
ग्राम कचहरी का प्रधान कौन होता है ?
- (A) सरपंच ✓
- (B) जिला मजिस्ट्रेट
- (C) न्याय मित्र
- (D) मुखिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से किस देश में एकात्मक शासन व्यवस्था है ?
- (A) ग्रेट ब्रिटेन
- (B) फ्रांस
- (C) चीन
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में से कौन दबाव समूह नहीं है ?
- (A) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्
- (B) ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
- (C) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ✓
- (D) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
बीजू जनता दल किस राज्य से संबंधित है ?
- (A) बिहार
- (B) झारखण्ड
- (C) ओडिशा ✓
- (D) छत्तीसगढ़
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सकल घरेलू उत्पाद में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक है ?
- (A) प्राथमिक क्षेत्र
- (B) द्वितीय क्षेत्र
- (C) तृतीयक क्षेत्र ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में किसका त्रिस्तरीय ढाँचा है?
- (A) सहकारी साख समिति
- (B) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
- (C) पंचायती राज
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्नलिखित में किसमें मूल्यह्रास का मान शामिल नहीं है?
- (A) GDP
- (B) GNP
- (C) NNP ✓
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारतीय आर्थिक सुधारों में किसे शामिल किया गया है?
- (A) उदारीकरण
- (B) निजीकरण
- (C) वैश्वीकरण
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
पूँजी का पारिश्रमिक क्या है?
- (A) लगान
- (B) मजदूरी
- (C) ब्याज ✓
- (D) मिश्रित आय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से किस संपत्ति की तरलता सबसे कम है?
- (A) मुद्रा
- (B) बॉण्ड
- (C) अचल संपत्ति ✓
- (D) बैंक जमा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
जवाहर रोजगार योजना कब शुरू हुई?
- (A) 1988
- (B) 1989 ✓
- (C) 1990
- (D) 1991
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से किसका गठन आर्थिक नियोजन में राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लक्ष्य से हुआ था ?
- (A) योजना आयोग
- (B) राष्ट्रीय विकास परिषद् ✓
- (C) नाबार्ड
- (D) मुद्रा बाजार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पेरिस की प्रधान सड़कों की योजना किसने बनाई थी ?
- (A) बैरॉन हॉसमान ✓
- (B) एवेनेजर हावर्ड
- (C) ले कार्बुसीयर
- (D) सैम्प्यूल क्राम्पटन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
गाँधीजी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कहाँ की ?
- (A) गाँधीनगर
- (B) अहमदाबाद ✓
- (C) सूरत
- (D) वडोदरा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सेडॉन के युद्ध में किसकी पराजय हुई थी ?
- (A) फ्रांस ✓
- (B) जर्मनी
- (C) ऑस्ट्रिया
- (D) प्रशा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में किसने अपने देश में अनिवार्य सैन्य सेवा लागू की थी ?
- (A) मेजिनी
- (B) मेटरनिक
- (C) बिस्मार्क ✓
- (D) लेनिन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
फ्रांस में किस शासक वंश की पुनर्स्थापना वियना कांग्रेस द्वारा की गई थी ?
- (A) हैब्सबर्ग
- (B) रोमानोव
- (C) स्लाव
- (D) बूबों ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
आर्थिक नियोजन किसकी देन है ?
- (A) फ्रांसीसी क्रांति
- (B) रूसी क्रांति ✓
- (C) अमेरिकी क्रांति
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में सर्वप्रथम आधुनिक सूती कपड़े की मिल कहाँ स्थापित की गई थी ?
- (A) सूरत
- (B) बम्बई
- (C) कलकत्ता ✓
- (D) अहमदाबाद
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
हो-ची-मिन्ह कहाँ का शासक था ?
- (A) उत्तरी वियतनाम ✓
- (B) दक्षिणी वियतनाम
- (C) लाओस
- (D) कम्बोडिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
शेतकारी संगठन कहाँ स्थापित हुआ ?
- (A) राजस्थान
- (B) उत्तर प्रदेश
- (C) बिहार
- (D) महाराष्ट्र ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
73 वां संवैधानिक संशोधन निम्न में से किससे संबंधित है ?
- (A) पंचायती राज ✓
- (B) नगरपालिका
- (C) सर्वोच्च न्यायालय
- (D) राष्ट्रपति चुनाव
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
राज्य पुनर्गठन आयोग, 1953 का गठन किसकी अध्यक्षता में हुआ ?
- (A) फ़ज़ल अली ✓
- (B) सरदार वल्लभभाई पटेल
- (C) मोरारजी देसाई
- (D) लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से किस शहर में नगर-निगम की स्थापना हो चुकी है ?
- (A) भागलपुर ✓
- (B) गोपालगंज
- (C) सीतामढ़ी
- (D) रोहतास
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से कहाँ संघीय सरकार प्रणाली नहीं है ?
- (A) भारत
- (B) चीन ✓
- (C) स्पेन
- (D) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से किस विषय को राज्य सूची में रखा गया है?
- (A) कृषि
- (B) पुलिस
- (C) सिंचाई
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
भारतीय संविधान की 8 वीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ शामिल हैं?
- (A) 15
- (B) 22 ✓
- (C) 25
- (D) 21
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न कौन आवंटित करता है?
- (A) भारत सरकार
- (B) भारतीय संविधान
- (C) चुनाव आयोग ✓
- (D) राष्ट्रपति
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
खंड B · लिखित प्रश्न (32)
ऐतिहासिक भौतिकवाद से आप क्या समझते हैं?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · ऐतिहासिक भौतिकवाद, कार्ल मार्क्स का सिद्धांत
- 1.ऐतिहासिक भौतिकवाद कार्ल मार्क्स द्वारा प्रस्तुत इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या है जो समाज के विकास को आर्थिक परिस्थितियों के आधार पर समझाती है। कार्ल मार्क्स ने कहा कि इतिहास उत्पादन के साधन पर नियंत्रण के लिए दो वर्गों के बीच चल रहे निरंतर संघर्ष की कहानी है। इस व्याख्या के अनुसार समाज की उत्पादन शक्तियाँ ही आर्थिक आधार का निर्माण करती हैं, जिस पर संपूर्ण सामाजिक व्यवस्था टिकी होती है।1 अंक
- 2.इसके अनुसार समाज की संरचना और परिवर्तन का मुख्य आधार उत्पादन की विधियाँ और आर्थिक संबंध होते हैं। आर्थिक दृष्टि से समाज का विभाजन दो वर्गों में हो गया था- पूँजीपति वर्ग तथा श्रमिक वर्ग। कार्ल मार्क्स के अनुसार इन्हीं उत्पादन शक्तियों और आर्थिक आधार में परिवर्तन के कारण ही समाज की संरचना बदलती है और इतिहास आगे बढ़ता है।1 अंक
- पहले पैराग्राफ में 'कार्ल मार्क्स', 'ऐतिहासिक भौतिकवाद' और 'आर्थिक परिस्थितियाँ' शब्दों का प्रयोग अवश्य करें।
- दूसरे पैराग्राफ में 'उत्पादन की विधियाँ', 'आर्थिक संबंध' और 'समाज की संरचना' शब्द लिखना न भूलें।
- दोनों पैराग्राफ में 'उत्पादन शक्तियाँ' और 'आर्थिक आधार' शब्दों को शामिल करें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
फ्रांस द्वारा हिन्द-चीन को उपनिवेश बनाने का प्रारंभिक उद्देश्य क्या था?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · फ्रांस का हिन्द-चीन उपनिवेशीकरण, उद्देश्य
- 1.फ्रांस द्वारा हिन्द-चीन को उपनिवेश बनाने का प्रारंभिक उद्देश्य वियतनाम और आसपास के क्षेत्रों में अपने व्यापारिक हितों (commercial interests) का विस्तार करना था। इसके साथ-साथ फ्रांस के पादरी ईसाई धर्म एवं पश्चिमी सभ्यता के प्रचार में लगे हुए थे, जिससे फ्रांस को इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने का अवसर मिला।1 अंक
- 2.फ्रांस औद्योगीकरण के लिए कच्चे माल (raw materials) की प्राप्ति चाहता था तथा अपनी उत्पादित वस्तुओं की बिक्री के लिए नए बाजार (markets) खोजना चाहता था। इस प्रकार फ्रांस ने हिन्द-चीन के व्यापारिक नगरों, बंदरगाहों और ग्रामीण इलाकों का आर्थिक शोषण करते हुए वहाँ से व्यापार लाभ प्राप्त किया।1 अंक
- पहले बिन्दु में 'व्यापारिक हित', 'ईसाई धर्म' और 'पश्चिमी सभ्यता के प्रचार' शब्दों को अवश्य लिखें।
- दूसरे बिन्दु में 'कच्चा माल', 'बाजार' और 'आर्थिक शोषण' शब्दों का उल्लेख करें।
- दोनों पैराग्राफ में एक ही बात दोबारा न लिखें, हर बिन्दु में नई जानकारी दें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
ब्रिटिश आर्थिक नीतियों का भारतीय कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · ब्रिटिश आर्थिक नीतियों का कृषि पर प्रभाव
- 1.ब्रिटिश आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप भारतीय कृषि का व्यवसायीकरण (commercialization) हुआ और किसानों को नकदी फसलों (cash crops) जैसे नील, कपास, गन्ना आदि के उत्पादन के लिए बाध्य किया गया, जिनका प्रयोग अंग्रेज अपने उद्योगों में कच्चे माल के रूप में करते थे। इससे खाद्यान्न की कमी हो गयी और बार-बार अकाल पड़ने लगे, जिनमें लाखों किसानों तथा कमजोर वर्ग के लोगों की भूख से मृत्यु हो गयी।1 अंक
- 2.अंग्रेजों की कृषि नीति मुख्य रूप से अधिकतम भू-राजस्व (लगान) एकत्रित करने के उद्देश्य से प्रेरित थी और स्थायी बन्दोबस्त के द्वारा जमींदारी प्रथा लागू की गयी, जिसमें जमींदार किसानों से सरकार को दिये जाने वाले लगान से कहीं अधिक वसूल करते थे। भारी लगान और महाजनों के शोषण के कारण किसान कर्ज के जाल में फंस गये और भूमिहीन मजदूर बनने को विवश हुए, जिससे कृषि की स्थिति दयनीय हो गयी।1 अंक
- पहले बिन्दु में 'व्यवसायीकरण', 'नकदी फसलें' और 'नील' तथा 'अकाल' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे बिन्दु में 'लगान', 'जमींदारी प्रथा', 'कर्ज' और 'महाजन' शब्दों का प्रयोग करें।
- स्थायी बन्दोबस्त और भूमिहीन मजदूर बनने की बात स्पष्ट रूप से लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. 1885 ई. में ए.ओ. ह्यूम ने भारतीयों को राजनीतिक रूप से संगठित करने और उनकी शिकायतें ब्रिटिश सरकार तक पहुँचाने के उद्देश्य से बंबई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →'स्वर्णिम मध्यमवर्गीय' नीति का अवलम्बन किसने और क्यों किया?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. स्वर्णिम मध्यमवर्गीय नीति का अवलम्बन फ्रांस के शासक लुई फिलिप ने किया था। लुई फिलिप एक उदारवादी शासक था परन्तु बहुत अधिक महत्वाकांक्षी था। उसने अपने विरोधियों को खुश करने के लिए इस नीति का अवलम्बन करते हुए सन् 1840 में…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वियना कांग्रेस का क्या उद्देश्य था?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वियना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य नेपोलियन द्वारा यूरोप में किए गए परिवर्तनों को समाप्त करना था। नेपोलियन के पतन के बाद यूरोप की विजयी शक्तियाँ ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में 1815 में एकत्र हुईं और उन्होंने पुरातन…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →राष्ट्रवाद आधुनिक विश्व की राजनैतिक जागृति का प्रतिफल किस प्रकार है ? विवेचना करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. राष्ट्रवाद आधुनिक विश्व की राजनैतिक जागृति का प्रतिफल है। यह एक ऐसी भावना है जो किसी विशेष भौगोलिक, सांस्कृतिक या सामाजिक परिवेश में रहने वाले लोगों में साझा पहचान के आधार पर एकता की वाहक बनती है। राष्ट्रवाद की भावना का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गाँधीजी की भूमिका बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. गाँधीजी ने चम्पारण सत्याग्रह के माध्यम से भारत में अपने सत्याग्रह और अहिंसा के प्रयोग की शुरुआत की। सन् 1917 में बिहार के चम्पारण जिले में अंग्रेज नील बागान मालिकों द्वारा नील मजदूरों पर किए जा रहे अत्याचार एवं शोषण के…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →राज्य वित्त आयोग का प्रमुख कार्य क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. राज्य वित्त आयोग का मुख्य कार्य राज्य और स्थानीय निकायों के बीच करों, शुल्कों और टोल के वितरण की समीक्षा करना है। पंचायती राज व्यवस्था में प्रत्येक पाँच वर्ष के अवसान पर पंचायतों की वित्तीय स्थिति का पुनरावलोकन करने…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सूचना का अधिकार किस प्रकार उत्तरदायी लोकतंत्र के लिए लाभदायक है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सूचना का अधिकार नागरिकों को सरकार के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार देता है। इस कानून के माध्यम से नागरिक यह जान सकते हैं कि सरकार किस प्रकार कार्य कर रही है और उसके फैसले किस आधार पर लिये जा रहे हैं। इससे…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →दोहरी शासन व्यवस्था से आप क्या समझते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. दोहरी शासन व्यवस्था वह व्यवस्था है जिसमें एक ही देश में सरकार के दो स्तर होते हैं — पूरे देश के लिए केंद्र (संघ) सरकार और अलग-अलग क्षेत्रों या प्रांतों के लिए राज्य सरकारें।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सत्ता के क्षैतिज वितरण से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सत्ता के क्षैतिज वितरण (Horizontal distribution) से अभिप्राय है कि शासन के विभिन्न अंगों जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बंटवारा किया जाता है, ताकि सत्ता किसी एक अंग के हाथ में केंद्रित न हो…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →नगर-निगम के प्रमुख अंगों का वर्णन करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. नगर-निगम का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग निगम परिषद् है। समूचे नगर निगम क्षेत्र को विभिन्न क्षेत्रों (वार्डों) में बाँटा जाता है और प्रत्येक क्षेत्र से उस क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा एक-एक प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आता है, इसलिए…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वर्तमान भारतीय राजनीति में लोकतंत्र की कौन कौन-सी चुनौतियाँ हैं ? विवेचना करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आर्थिक-सामाजिक असमानता, गरीबी और निरक्षरता लोगों को लोकतंत्र में समान रूप से भाग लेने से रोकती हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मानव विकास सूचकांक से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मानव विकास सूचकांक (HDI) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा विकसित एक सांख्यिकीय उपकरण है जो विभिन्न देशों की तुलना उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के स्तर के आधार पर करता है। UNDP द्वारा प्रकाशित मानव विकास…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →आर्थिक क्रिया क्या होती है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आर्थिक क्रिया वह क्रिया होती है जो धन कमाने अथवा आय अर्जित करने के उद्देश्य से की जाती है, जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन, विनिमय तथा उपभोग शामिल होता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →विश्व व्यापार संगठन (WTO) के गठन का उद्देश्य क्या था ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के गठन का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना है। यह एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका कार्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को उदारीकरण के माध्यम से सुगम बनाना है, ताकि विश्व के विभिन्न…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →दोहरी गणना से आप क्या समझते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. दोहरी गणना (Double counting) से हम यह समझते हैं कि किसी वस्तु के मूल्य की गणना एक से अधिक बार कर ली जाती है। राष्ट्रीय आय की गणना करते समय जब किसी वस्तु के मूल्य को एक बार से अधिक जोड़ दिया जाता है तो राष्ट्रीय आय की…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →देश के आर्थिक विकास में आधारिक संरचना की भूमिका की विवेचना करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आधारिक संरचना (Infrastructure) का मतलब उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होती हैं। वे सभी तत्त्व, जैसे- बिजली, परिवहन, संचार, बैंकिंग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि, जो देश के आर्थिक विकास के…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →उपभोक्ता संरक्षण हेतु सरकार द्वारा गठित न्यायिक प्रणाली का वर्णन करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान अथवा उपभोक्ता-विवादों के निपटारे हेतु सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में त्रिस्तरीय अर्द्धन्यायिक व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें 'जिला मंचों', 'राज्य आयोग' एवं 'राष्ट्रीय आयोग'…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →जल संरक्षण एवं प्रबंधन की क्या आवश्यकता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बढ़ती जनसंख्या और औद्योगीकरण के कारण जल की मांग में निरंतर वृद्धि हो रही है। शहरीकरण, भवन-निर्माण, रेलमार्ग तथा सड़क-पक्कीकरण के कारण भूमिगत जल-पुनःपूर्ति में बाधा आ रही है जिससे भूमिगत जल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →रोपण कृषि को एक उदाहरण सहित परिभाषित करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. रोपण कृषि बड़ी-बड़ी आर्थिक इकाइयों में व्यापारिक उत्पादन (commercial farming) के लिए एक या एक से अधिक किस्म के पौधों के रोपण की पद्धति है। यह एक प्रकार की व्यापारिक कृषि है जिसमें बड़े पैमाने पर केवल एकल फसल (single…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मृदा संरक्षण हेतु कोई दो उपाय बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मृदा संरक्षण हेतु पहाड़ी ढलानों पर सीढ़ीनुमा खेती (Terrace farming) करने से मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में समोच्च जुताई (Contour Ploughing) द्वारा भी मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। इस प्रकार…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →संसाधन नियोजन से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग ही संसाधन नियोजन है। संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन हेतु सर्वमान्य रणनीति तैयार करना संसाधन नियोजन की प्रथम प्राथमिकता है। वर्तमान परिवेश में संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग हमारे सामने चुनौती…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →कार्बनिक खनिज से आप क्या समझते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. कार्बनिक खनिज वे खनिज हैं जिनमें जीवाश्म होते हैं। ये पृथ्वी में दबे प्राणी एवं पादप जीवों के कार्बनिक पदार्थों के परिवर्तित होने से बनते हैं। इस प्रकार कार्बनिक खनिज अधात्विक खनिजों का एक प्रकार है जो जीव-जंतुओं और…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →जनसंख्या घनत्व से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. जनसंख्या घनत्व का अर्थ प्रति इकाई क्षेत्रफल में रहने वाले लोगों की संख्या से है। इसे सामान्यतः प्रति वर्ग किमी के रूप में व्यक्त किया जाता है। यह किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वितरण को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण मापक है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत के प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्गों की व्याख्या कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारत के पाँच आंतरिक जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है, जिनमें राष्ट्रीय जलमार्ग-1 प्रमुख है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 गंगा नदी में इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620 किलोमीटर की लंबाई में विकसित है। यह…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वनों के पर्यावरणीय महत्व पर टिप्पणी लिखें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वन वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के संतुलन को बनाए रखते हैं। वन पृथ्वी के लिए सुरक्षा कवच जैसा है और यह केवल एक संसाधन ही नहीं बल्कि पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण घटक है। वन सभी जीवों को…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बाढ़ के प्रकोप को कम करने के उपाय सुझाइये।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बाढ़ के प्रकोप को कम करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों का निर्माण तथा नदियों के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बाँध बनाने का कार्य किया जाना चाहिए। बाँध बनाकर कृत्रिम जलाशय का निर्माण किया जाता है जिससे…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सूखे के लिए उत्तरदायी कारक क्या हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वर्षा की भारी कमी के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जब वर्षा ऋतु में आसमान से बादल गायब हो जाते हैं और तेज धूप निकल आती है तो कृषक खेती का काम नहीं कर पाते हैं तथा पीने के लिए पानी की भी किल्लत हो जाती है। इस…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →प्राकृतिक आपदा के समय अपनाये जाने वाले वैकल्पिक संचार माध्यम क्या हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. प्राकृतिक आपदा के समय रेडियो और हैम रेडियो (Ham Radio) वैकल्पिक संचार के प्रमुख साधन हैं। एमेच्योर अथवा हैम रेडियो ने बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में अन्य संचार साधनों के अवरुद्ध होने पर भी सफलतापूर्वक कार्य किया है, इस कारण…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भूकंप एवं सुनामी का प्रभाव किन क्षेत्रों पर अधिक पड़ता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भूकंप और सुनामी का प्रभाव वैसे ही क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलता है जहाँ भूपटल की चट्टानें विरूपित होती हैं, अर्थात् वलित पर्वत के क्षेत्र, भूपटलीय दरार के क्षेत्र, महासागरीय गर्त, मध्य महासागरीय कटक तथा अन्य वैसे…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।