बिहार बोर्ड 10वीं · सामाजिक विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2024
बोर्ड का 2024 का प्रश्न पत्र, सेट H — सभी 112 प्रश्न जैसे छपे; 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 29 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
सार्डिनिया का राजा कौन था ?
- (A) विक्टर इमैनुएल ✓
- (B) नेपोलियन
- (C) चार्ल्स X
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
1919 में थर्ड इंटरनेशनल की स्थापना किसने की ?
- (A) कार्ल मार्क्स ने
- (B) लेनिन ने ✓
- (C) फ्रेडरिक एंगेल्स
- (D) राबर्ट ओवन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
इटली के एकीकरण का प्रमुख नायक कौन था ?
- (A) मेजिनी
- (B) कावूर
- (C) गैरीबाल्डी
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
1917 की पहली रूसी क्रांति किस नाम से जानी जाती है ?
- (A) अक्टूबर क्रांति
- (B) मार्च क्रांति
- (C) फरवरी क्रांति ✓
- (D) नवम्बर क्रांति
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में से कौन उदारवादी नेता नहीं हैं ?
- (A) दादाभाई नौरोजी
- (B) फिरोजशाह मेहता
- (C) विपिन चंद्र पाल ✓
- (D) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से किसने पहली बार मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचन का प्रस्ताव रखा ?
- (A) साइमन कमीशन
- (B) मॉर्ले-मिन्टो सुधार ✓
- (C) दिल्ली समझौता
- (D) मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में पहली कपड़ा मिल कहाँ स्थापित की गई ?
- (A) गुजरात
- (B) आंध्र प्रदेश
- (C) महाराष्ट्र ✓
- (D) उत्तर प्रदेश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
‘कॉर्न लॉ’ किस देश में पारित किया गया था ?
- (A) ब्रिटेन में ✓
- (B) रूस में
- (C) जर्मनी में
- (D) फ्रांस में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
इंदिरा गाँधी नहर किस राज्य में स्थित है ?
- (A) केरल
- (B) महाराष्ट्र
- (C) राजस्थान ✓
- (D) बिहार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
रोहिला राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ?
- (A) पश्चिम बंगाल
- (B) हिमाचल प्रदेश ✓
- (C) तमिलनाडु
- (D) असम
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत किस खनिज के उत्पादन में विश्व में अग्रणी है ?
- (A) मैंगनीज
- (B) तांबा
- (C) बॉक्साइट
- (D) अभ्रक ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
एल्युमिनियम बनाने के लिए किस खनिज की आवश्यकता होती है?
- (A) टिन
- (B) बॉक्साइट ✓
- (C) मैंगनीज
- (D) लोहा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
दामोदर घाटी परियोजना किस राज्य में स्थित है?
- (A) झारखंड ✓
- (B) पश्चिम बंगाल
- (C) बिहार
- (D) ओडिशा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
दक्षिण भारत में सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्य कौन है?
- (A) आंध्र प्रदेश
- (B) ओडिशा
- (C) तमिलनाडु
- (D) महाराष्ट्र ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
विश्वेश्वरैया आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कहाँ स्थित है?
- (A) सलेम
- (B) भद्रावती ✓
- (C) विजयनगर
- (D) दुर्गापुर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
कौन-सा शिपयार्ड भारत के लिए युद्धपोत बनाता है?
- (A) माझगाँव ✓
- (B) कोलकाता
- (C) चेन्नई
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कौन-सी नदी ‘बंगाल के शोक’ के रूप में जानी जाती है?
- (A) कोसी
- (B) गंगा
- (C) दामोदर ✓
- (D) गंडक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
महासागर तल के कम्पन का सम्बन्ध है
- (A) चक्रवात से
- (B) सुनामी से ✓
- (C) ज्वार से
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मेघालय किस राज्य को काट कर बनाया गया?
- (A) मणिपुर
- (B) त्रिपुरा
- (C) अरुणाचल प्रदेश
- (D) असम ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार किसे प्राप्त है?
- (A) राज्य को
- (B) संघ को
- (C) (A) और (B) दोनों ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
ग्राम कचहरी का प्रधान कौन होता है?
- (A) पंच
- (B) सरपंच ✓
- (C) मेयर
- (D) न्यायमित्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
जनमत पर आधारित शासन है
- (A) राजतंत्र
- (B) तानाशाही
- (C) लोकतंत्र ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सरपंच का निर्वाचन कौन करता है?
- (A) ग्राम सभा के सदस्य ✓
- (B) राज्य सरकार
- (C) मुखिया और पंच
- (D) पंच
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
सप्तदलीय गठबंधन कहाँ बना ?
- (A) भारत
- (B) पाकिस्तान
- (C) म्यांमार
- (D) नेपाल ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में से कौन अजैविक संसाधन है ?
- (A) मानव
- (B) पक्षी
- (C) नदी ✓
- (D) पेड़
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
रेगुर किसे कहते हैं ?
- (A) लाल मिट्टी
- (B) काली मिट्टी ✓
- (C) जलोढ़ मिट्टी
- (D) लैटेराइट मिट्टी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
शरावती नदीघाटी परियोजना कहाँ अवस्थित है ?
- (A) बिहार
- (B) कर्नाटक ✓
- (C) उत्तर प्रदेश
- (D) तमिलनाडु
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत का कितना प्रतिशत भाग वनों से ढँका है ?
- (A) 21.25%
- (B) 24.62% ✓
- (C) 33%
- (D) 18%
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
नहरकटिया तेल क्षेत्र कहाँ स्थित है ?
- (A) अरुणाचल प्रदेश
- (B) असम ✓
- (C) नागालैण्ड
- (D) त्रिपुरा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
प्रथम राष्ट्रीय जल नीति कब अपनाई गई थी ?
- (A) 1975
- (B) 1982
- (C) 1987 ✓
- (D) 2002
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
बिहार में किस वर्ष सबसे भयंकर भूकम्प आया ?
- (A) 1931
- (B) 1932
- (C) 1933
- (D) 1934 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में से कहाँ तापविद्युत उत्पादन केन्द्र स्थित है ?
- (A) बरौनी
- (B) कहलगांव
- (C) कांटी
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
कौन-सी आर्थिक क्रिया ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख है ?
- (A) प्राथमिक ✓
- (B) द्वितीयक
- (C) तृतीयक
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
वैश्वीकरण की नीति से किस क्षेत्र को सबसे कम लाभ हुआ है ?
- (A) कृषि ✓
- (B) सेवा
- (C) विनिर्माण
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
- प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंक
दिनार किस देश की मुद्रा है ?
- (A) ईरान
- (B) इराक ✓
- (C) सऊदी अरब
- (D) अफगानिस्तान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है ?
- (A) 1996 - 2002
- (B) 2002 - 2007
- (C) 2007 - 2012 ✓
- (D) 2012 - 2017
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
गैस और बिजली उत्पादन को किस क्षेत्र में रखते हैं ?
- (A) प्राथमिक क्षेत्र
- (B) द्वितीयक क्षेत्र ✓
- (C) तृतीयक क्षेत्र
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
आर्थिक विकास की जिस प्रक्रिया से समाज के सभी वर्गों का जीवन स्तर ऊँचा हो जाए, कहलाती है
- (A) सतत् विकास
- (B) समावेशी विकास ✓
- (C) आर्थिक विकास
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत की पहली मानव विकास रिपोर्ट किसने तैयार की ?
- (A) योजना आयोग ✓
- (B) राष्ट्रीय विकास परिषद
- (C) विश्व बैंक
- (D) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
द्वितीयक क्षेत्र को ............ नाम से भी जाना जाता है ।
- (A) कृषि क्षेत्र
- (B) औद्योगिक क्षेत्र ✓
- (C) सेवा क्षेत्र
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय निम्न में से कौन है ?
- (A) इलाहाबाद ✓
- (B) हाजीपुर
- (C) जबलपुर
- (D) मुंबई सेंट्रल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
ऑल इंडिया रेडियो की शुरुआत कब हुई ?
- (A) 1930
- (B) 1936 ✓
- (C) 1957
- (D) 1965
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में सड़कों की लम्बाई की दृष्टि से प्रथम स्थान किस राज्य का है ?
- (A) गुजरात
- (B) कर्नाटक
- (C) महाराष्ट्र ✓
- (D) राजस्थान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से कौन राज्य चक्रवातीय तूफान से सर्वाधिक प्रभावित है ?
- (A) ओडिशा ✓
- (B) बिहार
- (C) मध्य प्रदेश
- (D) झारखंड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से कौन प्राथमिक उपचार का उपकरण है ?
- (A) लाइफ जैकेट
- (B) अग्निशामक यंत्र
- (C) रस्सी
- (D) बैंडेज और टेप ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
आसवान बाँध किस नदी पर बना है ?
- (A) नील ✓
- (B) आमेजन
- (C) कृष्णा
- (D) गोदावरी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
रिक्टर पैमाना का उपयोग किस आपदा में होता है ?
- (A) बाढ़
- (B) चक्रवात
- (C) भूकंप ✓
- (D) सूखा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
पूर्वी बिहार प्राय: किस आपदा से ग्रसित रहता है ?
- (A) भूकंप
- (B) बाढ़ ✓
- (C) सूखा
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान कब लगाया गया ?
- (A) 1798
- (B) 1848
- (C) 1868 ✓
- (D) 1911
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
चक्रीय प्रवाह का संबंध निम्न में से किससे है ?
- (A) उत्पादन
- (B) आय
- (C) व्यय
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
आय और उपभोग का अंतर क्या कहलाता है ?
- (A) उत्पादन
- (B) बचत ✓
- (C) विनिमय
- (D) वितरण
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सूक्ष्म वित्तीय संस्थाओं की शुरुआत किस देश से हुई ?
- (A) भारत
- (B) चीन
- (C) बांग्लादेश ✓
- (D) म्यांमार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सबसे कम योगदान किस क्षेत्र का है ?
- (A) प्राथमिक क्षेत्र ✓
- (B) द्वितीयक क्षेत्र
- (C) तृतीयक क्षेत्र
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से क्या आर्थिक आधारभूत संरचना का अंग है ?
- (A) शिक्षा
- (B) स्वास्थ्य
- (C) नागरिक सेवाएँ
- (D) यातायात ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
- (A) न्यूयार्क
- (B) जेनेवा ✓
- (C) हनोई
- (D) पेरिस
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
राष्ट्रीय आय का अर्थ है
- (A) पारिवारिक आय
- (B) सार्वजनिक उपक्रमों की आय
- (C) सरकार की आय
- (D) किसी अर्थव्यवस्था की सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मौद्रिक मूल्य ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
गाँधीजी के राजनीतिक गुरु कौन थे ?
- (A) गोपालकृष्ण गोखले ✓
- (B) रबीन्द्रनाथ टैगोर
- (C) विपिन चंद्र पाल
- (D) व्योमकेश बनर्जी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से कौन मित्र राष्ट्रों के गुट में शामिल नहीं था ?
- (A) ब्रिटेन
- (B) जर्मनी ✓
- (C) फ्रांस
- (D) रूस
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'संवाद कौमुदी' का प्रकाशन किस भाषा में हुआ ?
- (A) बंगला ✓
- (B) हिन्दी
- (C) मराठी
- (D) अंग्रेजी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
भारतीय समाचारपत्रों के मुक्तिदाता के रूप में कौन विख्यात है ?
- (A) वारेन हेस्टिंग्स
- (B) चार्ल्स मेटकॉफ ✓
- (C) लॉर्ड लिटन
- (D) लॉर्ड रिपन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'रक्त और लोह' की नीति का संबंध किनसे है ?
- (A) लेनिन
- (B) स्टालिन
- (C) बिस्मार्क ✓
- (D) गैरीबाल्डी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
बोहेमिया निम्न में से किस देश के अधीन था ?
- (A) ऑस्ट्रिया ✓
- (B) यूनान
- (C) तुर्की
- (D) पोलैंड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
ब्रेस्ट-लिटोवस्क की संधि किन देशों के बीच हुई थी ?
- (A) रूस और इटली
- (B) रूस और फ्रांस
- (C) रूस और इंग्लैंड
- (D) रूस और जर्मनी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
1871 में विलियम प्रथम कहाँ का सम्राट बना ?
- (A) इटली
- (B) इंग्लैंड
- (C) जर्मनी ✓
- (D) पोलैंड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण का सुझाव निम्न में से किसने दिया ?
- (A) बलवंत राय मेहता समिति ✓
- (B) तेंदुलकर समिति
- (C) नरसिंहम समिति
- (D) चेलैया समिति
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कौन-सा संवैधानिक संशोधन नगरीय स्थानीय स्वशासन से संबंधित है ?
- (A) 75 वाँ
- (B) 74 वाँ ✓
- (C) 73 वाँ
- (D) 72 वाँ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
चिपको आंदोलन का प्रारंभ किस राज्य से हुआ ?
- (A) उत्तराखंड ✓
- (B) हिमाचल प्रदेश
- (C) मध्य प्रदेश
- (D) केरल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
आपातकाल की घोषणा कौन करता है ?
- (A) राष्ट्रपति ✓
- (B) प्रधानमंत्री
- (C) मुख्य न्यायाधीश
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किस देश में संघात्मक शासन व्यवस्था नहीं है ?
- (A) भारत
- (B) चीन ✓
- (C) बेल्जियम
- (D) स्विट्जरलैंड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत का सबसे पुराना राजनीतिक दल कौन-सा है ?
- (A) जनता दल
- (B) भारतीय जनता पार्टी
- (C) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ✓
- (D) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में से किस देश में प्रत्यक्ष लोकतंत्र पाया जाता है ?
- (A) स्विट्जरलैंड ✓
- (B) भारत
- (C) अमेरिका
- (D) बेल्जियम
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किस गुण के कारण लोकतंत्र को अन्य शासन प्रणालियों से बेहतर माना जाता है ?
- (A) समानता और स्वतंत्रता का पोषक
- (B) जनमत
- (C) मतभेदों में सामंजस्य
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
कोपरा (COPRA) क्या है ?
- (A) सूचना का अधिकार कानून
- (B) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम ✓
- (C) मानव विकास सूचकांक
- (D) उपभोक्ता अधिकार दिवस
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भूमि विकास बैंक को पहले किस नाम से जाना जाता था ?
- (A) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- (B) सहकारी बैंक
- (C) भूमि बंधक बैंक ✓
- (D) नाबार्ड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारत में रेलवे की शुरुआत किसके शासनकाल के दौरान हुई ?
- (A) लॉर्ड डलहौजी ✓
- (B) लॉर्ड लिटन
- (C) लॉर्ड कार्नवालिस
- (D) लॉर्ड मिंटो
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
लुई सोलहवें को फाँसी कब दी गई ?
- (A) 1748
- (B) 1793 ✓
- (C) 1798
- (D) 1854
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
नई आर्थिक नीति किसने लागू की ?
- (A) लेनिन ✓
- (B) मेटरनिक
- (C) बिस्मार्क
- (D) स्टालिन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
लेनिन का उत्तराधिकारी कौन बना ?
- (A) मेजिनी
- (B) स्टालिन ✓
- (C) ट्रॉट्स्की
- (D) केरेन्स्की
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पोट्सडम की घोषणा के बाद किसने आत्मसमर्पण किया ?
- (A) फ्रांस
- (B) जापान ✓
- (C) वियतनाम
- (D) भारत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
स्वराज दल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
- (A) मोतीलाल नेहरू
- (B) चित्तरंजन दास ✓
- (C) मदन मोहन मालवीय
- (D) मानवेन्द्र नाथ राय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
खंड B · लिखित प्रश्न (32)
शीत युद्ध के विषय में संक्षेप में लिखिए।

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · शीत युद्ध
- 1.शीत युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका और सोवियत संघ के बीच उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति थी। द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् विश्व दो गुटों में विभाजित हो गया, एक गुट का नेतृत्व अमेरिका कर रहा था और दूसरे गुट का नेतृत्व सोवियत संघ कर रहा था। इन दोनों महाशक्तियों के बीच उत्पन्न इस तनाव की स्थिति को ही शीत युद्ध कहा गया।1 अंक
- 2.यह युद्ध प्रत्यक्ष सैन्य संघर्ष के बजाय वैचारिक मतभेदों और शक्ति प्रदर्शन के रूप में लड़ा गया था। अमेरिका और सोवियत संघ के बीच प्रत्यक्ष सैन्य संघर्ष नहीं हुआ, बल्कि दोनों महाशक्तियाँ अपनी-अपनी विचारधाराओं के प्रचार तथा एक-दूसरे पर शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से इस संघर्ष को आगे बढ़ाती रहीं।1 अंक
- पहले पैराग्राफ में 'द्वितीय विश्व युद्ध', 'अमेरिका', 'सोवियत संघ' और 'तनाव' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे पैराग्राफ में 'वैचारिक मतभेद', 'शक्ति प्रदर्शन' और 'प्रत्यक्ष सैन्य संघर्ष' शब्द अवश्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
1848 की फ्रांसीसी क्रांति के कारण क्या थे ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के कारण
- 1.1848 की फ्रांसीसी क्रांति का पहला कारण लुई फिलिप की उदारवादी नीतियों की विफलता थी। उसके शासनकाल में फ्रांस में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया, जिससे बढ़ती बेरोजगारी और भुखमरी ने जनता को प्रभावित किया। गरीबी के कारण जनता में असंतोष फैल गया और लुई फिलिप के खिलाफ आवाज उठने लगी, जिससे फ्रांस में क्रांति की पृष्ठभूमि तैयार हो गयी।1 अंक
- 2.दूसरा कारण राजनीतिक सुधारों की मांग था। जनता मताधिकार के विस्तार के लिए सुधारवादी आंदोलन चला रही थी, क्योंकि लुई फिलिप का शासन निरंकुश शासन बन चुका था। जुलाई 1830 की क्रांति ने फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धान्तों को पुनर्जीवित किया और सांविधानिक सुधारों तथा राष्ट्रवाद के विकास का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे 1848 में पुनः क्रांति की स्थिति बनी।1 अंक
- पहले बिंदु में 'लुई फिलिप', 'बेरोजगारी', 'भुखमरी', 'आर्थिक संकट' और 'गरीबी' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे बिंदु में 'राजनीतिक सुधार', 'मताधिकार', 'सुधारवादी आंदोलन' और 'निरंकुश शासन' शब्द अवश्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना क्यों हुई थी ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना
- 1.अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना प्रथम विश्व युद्ध के बाद बदली हुई औद्योगिक परिस्थितियों तथा मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए हुई थी। उद्योगों में मजदूरों को मजदूरी, कार्य के घंटे तथा पूँजीपतियों द्वारा किये जा रहे शोषण की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। धीरे-धीरे ये असंगठित मजदूर राष्ट्रीय स्तर पर अपना संगठन बनाकर इन समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते थे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।1 अंक
- 2.सन् 1920 में ही अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक संघ (ILO) के गठन से श्रमिकों की समस्याओं को अन्तर्राष्ट्रीय भूमिका मिल गयी, जिससे भारतीय मजदूरों को वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व दिलाने तथा उन्हें संगठित कर उनके श्रमिक हित की रक्षा करने के लिए 31 अक्टूबर 1920 ई० को 'अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस' (AITUC) की स्थापना की गयी और लाला लाजपत राय उसके प्रधान बनाये गये।1 अंक
- पहले पैराग्राफ में 'प्रथम विश्व युद्ध', 'औद्योगिक परिस्थितियाँ' और 'शोषण' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे पैराग्राफ में 'ILO', 'सन् 1920' और 'श्रमिक हित' शब्दों का उल्लेख करें।
- लाला लाजपत राय के प्रधान बनने का उल्लेख करना न भूलें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
औद्योगीकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस प्रकार प्रभावित किया ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. औद्योगीकरण ने नई फैक्ट्री प्रणाली को जन्म दिया, जिससे गृह उद्योगों के मालिक अब मजदूर बन गए, जिनकी आजीविका बड़े-बड़े उद्योगपतियों से प्राप्त वेतन पर निर्भर करती थी। औरतों एवं बच्चों से भी 16 से 18 घंटे काम लिया जाता था,…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →साम्यवाद क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. साम्यवाद एक ऐसी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था है जिसमें उत्पादन के साधनों पर पूरे समाज का सामूहिक स्वामित्व होता है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष का उत्पादन के साधनों पर निजी स्वामित्व नहीं रहता, बल्कि समाज के सभी सदस्यों का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →होआ-हाओ आंदोलन का क्या उद्देश्य था ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. होआ-हाओ आन्दोलन वियतनाम में चलने वाला एक बौद्ध धार्मिक क्रान्तिकारी आन्दोलन था। इसका मुख्य उद्देश्य क्रांतिकारी विचारों का प्रसार करना और फ्रांसीसी उपनिवेशवाद का विरोध करना था। इस आन्दोलन के क्रांतिकारी उग्रवादी घटनाओं…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मुद्रण क्रांति ने भारत में राष्ट्रवाद के विकास में किस प्रकार सहायता की ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मुद्रण क्रांति के कारण भारत में किताबें, समाचार-पत्र और पत्रिकाएँ सस्ते दामों में बड़ी संख्या में उपलब्ध होने लगीं, जिससे विचारों को तेजी से फैलानेवाली अनिवार्य सामाजिक संस्था का रूप मुद्रण को मिल गया। इस प्रकार…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मशीनों के आविष्कारों की श्रृंखला ने औद्योगिक क्रांति का मार्ग किस प्रकार प्रशस्त किया ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में कताई और बुनाई की मशीनों के आविष्कार ने उत्पादन क्षमता में भारी वृद्धि की। सन् 1770 में जेम्स हारग्रीब्ज ने सूत कातने की मशीन 'स्पिनिंग जेनी' बनाई, जिसमें सोलह तकुए एक पहिये के घूमने…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सूचना का अधिकार किस प्रकार लोकतंत्र का रखवाला है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सूचना का अधिकार नागरिकों को सरकार के कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का कानूनी अधिकार देता है। इस अधिकार के माध्यम से कोई भी नागरिक प्रशासन से यह जानकारी माँग सकता है कि सरकार द्वारा कौन-से कार्य किये जा रहे हैं और किस…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारतीय संघीय व्यवस्था की कोई चार विशेषताएँ बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारतीय संघीय व्यवस्था में केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का विभाजन स्पष्ट रूप से किया गया है। विभिन्न स्तरों की सरकारों के अधिकार एक लिखित संविधान में स्पष्ट रूप से लिखे रहते हैं और यही दोनों सरकारों के…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत में बहुदलीय व्यवस्था क्यों अपनाई गई है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारत एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है जहाँ विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई समूह मौजूद हैं। भारत में अनेक जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के लोग रहते हैं। इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता के कारण केवल एक या दो दल सबकी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारतीय किसान यूनियन की मुख्य माँगें क्या थीं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारतीय किसान यूनियन ने गन्ने और गेहूँ के सरकारी खरीद मूल्य में बढ़ोतरी करने की माँग की थी। इसके साथ ही यूनियन ने समुचित दर पर गारंटी युक्त बिजली आपूर्ति करने, किसानों के बकाये कर्ज माफ करने तथा किसानों के लिए पेंशन…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →संघीय व्यवस्था में न्यायपालिका की भूमिका की विवेचना कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. न्यायपालिका संविधान की व्याख्या करने वाली सर्वोच्च संस्था के रूप में कार्य करती है। स्वतंत्र एवं सर्वोच्च न्यायपालिका की व्यवस्था की गई है जिसे संविधान की व्याख्या करने की शक्ति प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →लोकतंत्र की सफलता के लिए जिम्मेदार कारक क्या हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. लोकतंत्र की सफलता के लिए नागरिकों का शिक्षित और जागरूक होना अनिवार्य है। लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है कि सर्वप्रथम जनता शिक्षित हो। शिक्षा ही उनके भीतर जागरूकता पैदा कर सकती है। शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मिश्रित अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जहाँ उत्पादन के साधनों का स्वामित्व सरकार तथा निजी व्यक्तियों के पास होता है, अर्थात् इसमें निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों का स्वामित्व तथा नियंत्रण होता है। मिश्रित…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वैश्वीकरण के चार सकारात्मक प्रभाव बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वैश्वीकरण के कारण उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुएं और सेवाएं कम कीमतों पर उपलब्ध होती हैं। विश्व स्तरीय उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता से उपभोक्ताओं को वस्तुओं की विविधता में से चुनने का अवसर मिलता है और उन्हें…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वित्तीय संस्थाओं का क्या कार्य है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वित्तीय संस्थाएँ समाज के लिए ऋण और जमा की सुविधाएँ प्रदान करती हैं। ये संस्थाएँ लोगों की बचत को जमा के रूप में स्वीकार करती हैं और उस पर ब्याज देती हैं तथा आवश्यकता के अनुरूप अल्पकालीन, मध्यकालीन और दीर्घकालीन साख अथवा…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →महिला सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूह की क्या भूमिका है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. स्वयं सहायता समूह महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाते हैं। इन समूहों में महिलाएँ मिलकर नियमित रूप से बचत करती हैं और आवश्यकता पड़ने पर आपस में ही ऋण का लेन-देन करती हैं, जिससे उनकी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को दिए गए अधिकारों की चर्चा करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत उपभोक्ता को सुरक्षा का अधिकार (Right of protection) प्राप्त है। इस अधिकार के तहत उपभोक्ता को ऐसी वस्तुओं और सेवाओं से सुरक्षा प्राप्त करने का अधिकार है जिनसे उसके शरीर या…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मुद्रा के आर्थिक महत्व की विवेचना करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मुद्रा विनिमय के माध्यम (Medium of exchange) के रूप में वस्तुओं और सेवाओं के क्रय-विक्रय को सरल बनाती है। मुद्रा के आविष्कार से पहले वस्तु विनिमय प्रणाली (Barter System) प्रचलित थी जिसमें वस्तु के बदले वस्तु का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →परमाणु शक्ति किन खनिजों से प्राप्त होती है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. परमाणु शक्ति यूरेनियम, थोरियम तथा मोनाजाइट जैसे आण्विक खनिजों से प्राप्त होती है। इनके अतिरिक्त इल्मेनाइट, बैनेडियम, एंटीमनी तथा ग्रेफाइट भी आण्विक खनिजों में सम्मिलित हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मैंगनीज की क्या उपयोगिता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मैंगनीज का मुख्य उपयोग इस्पात के निर्माण में मिश्र धातु के रूप में किया जाता है। यह मुख्य रूप से जंगरोधी इस्पात बनाने तथा लोहा एवं मैंगनीज के मिश्र धातु बनाने के उपयोग में आता है। भारत के कुल उत्पादन का 85 प्रतिशत…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →तापीय प्रदूषण को परिभाषित करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. जब उद्योगों तथा तापघरों से गर्म जल को बिना ठंडा किए ही नदियों तथा तालाबों जैसे जलाशयों में छोड़ दिया जाता है, तो जल में तापीय प्रदूषण (thermal pollution) होता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बिहार में नहरों के विकास से संबंधित समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बिहार में नहरों के विकास से संबंधित एक समस्या यह है कि जल के असमान वितरण से जल की बर्बादी होती है। इसके साथ ही हिमालय से निकलने वाली नदियाँ अपने साथ भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) लाती हैं, जिससे नहरों में गाद का जमाव होता…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मैंग्रोव वन की विशेषताएँ लिखिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मैंग्रोव वन खारे पानी और ज्वारीय क्षेत्रों में उगने वाले वन हैं। ये वन नदियों के डेल्टा क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहाँ समुद्री खारा पानी और नदी का मीठा पानी मिलते हैं। सुंदरवन इस प्रकार के वन का प्रमुख उदाहरण है, जो…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →झारखण्ड के दो कोयला क्षेत्रों के नाम लिखिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. झारखण्ड का एक प्रमुख कोयला क्षेत्र झरिया है। कोयले के भण्डार एवं उत्पादन की दृष्टि से झारखण्ड का देश में पहला स्थान है और झरिया इसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में से एक है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वर्षा जल संग्रहण एवं पुनःचक्रण की विधियों का वर्णन कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वर्षा जल संग्रहण एक जल संरक्षण का तरीका है जिसमें छतों या खुले स्थानों पर गिरने वाले वर्षा जल को पाइपों के माध्यम से भूमिगत टैंकों या गड्ढों में एकत्र किया जाता है। पश्चिम भारत, खासकर राजस्थान में पेयजल हेतु वर्षा-जल का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →जलोढ़ मृदा की विशेषताओं का एक संक्षिप्त विवरण दीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. जलोढ़ मृदा हिमालय की तीन महत्त्वपूर्ण नदी प्रणालियों सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र द्वारा लाए गए जलोढ़ के निक्षेप से बनी है, इसलिए यह अत्यंत उपजाऊ होती है। इसका गठन बालू, सिल्ट एवं मृत्तिका के विभिन्न अनुपात से होता है और…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बाँध एवं तटबंध में क्या अंतर है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बाँध एक ऐसी संरचना है जो नदी के जल के प्रवाह को रोकने या नियंत्रित करने के लिए बनाई जाती है। इससे कृत्रिम जलाशय का निर्माण होता है जिसका उपयोग जल विद्युत उत्पादन तथा सिंचाई के लिए किया जाता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भूकंप के प्रभावों को कम करने वाले दो उपायों को लिखिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भूकंप के विनाश को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण की स्वीकृति देने के पहले इन तथ्यों की जाँच आवश्यक होनी चाहिए कि क्या वे भवन भूकंप निरोधी तकनीकों पर आधारित हैं। अतः भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भूकंपरोधी भवनों का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →उपग्रह संचार को परिभाषित करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. उपग्रह संचार एक ऐसी संचार प्रणाली है जिसमें कृत्रिम उपग्रहों का उपयोग करके सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आपदा प्रबंधन आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक है। आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन अनिवार्य है, क्योंकि आपदा से न सिर्फ विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं वरन् विकास कार्यों में कई व्यवधान भी उत्पन्न…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।