बिहार बोर्ड 10वीं · सामाजिक विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023
बोर्ड का 2023 का मॉडल पेपर — सभी 112 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
भारतीय जनता पार्टी को किस पार्टी का पुनर्जन्म कहा जाता है ?
- (A) भारतीय क्रान्ति दल
- (B) भारतीय जनसंघ
- (C) भारतीय लोक दल
- (D) भारतीय जनता दल
दलित पैंथर्स नामक संगठन की स्थापना किस राज्य में हुई ?
- (A) उत्तर प्रदेश
- (B) गुजरात
- (C) महाराष्ट्र
- (D) आन्ध्र प्रदेश
कौन सा संवैधानिक संशोधन नगरीय स्थानीय स्वशासन से संबंधित है ?
- (A) 75 वाँ
- (B) 74 वाँ
- (C) 73 वाँ
- (D) 72 वाँ
बलवन्त राय मेहता समिति ने अपने प्रतिवेदन में कितने स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सिफारिश की थी ?
- (A) एक-स्तरीय
- (B) दो-स्तरीय
- (C) त्रिस्तरीय
- (D) चार-स्तरीय
भारत में प्रथम नगर निगम की स्थापना कहाँ की गई ?
- (A) पटना
- (B) बम्बई
- (C) मद्रास
- (D) कलकत्ता
सर्वप्रथम किस राज्य में महिलाओं को पंचायतों में 50% आरक्षण दिया गया ?
- (A) पश्चिम बंगाल
- (B) गुजरात
- (C) बिहार
- (D) तमिलनाडु
दल-बदल कानून निम्न में से किस पर लागू होता है ?
- (A) सांसदों और विधायकों पर
- (B) राष्ट्रपति पर
- (C) उपराष्ट्रपति पर
- (D) इनमें से सभी
क्षेत्रवाद की भावना का एक कुपरिणाम है :
- (A) अपने क्षेत्र से लगाव
- (B) राष्ट्रहित
- (C) राष्ट्रीय एकता
- (D) अलगाववाद
'अर्थशास्त्र' पुस्तक किसने लिखी ?
- (A) चंद्रगुप्त
- (B) चाणक्य
- (C) कालिदास
- (D) मेगास्थनीज
इनमें से किस देश की संघीय व्यवस्था अन्य से अलग है ?
- (A) भारत
- (B) कनाडा
- (C) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (D) इनमें से कोई नहीं
भारत की संघीय व्यवस्था निम्न में से किससे प्रभावित है ?
- (A) कनाडा
- (B) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (C) ऑस्ट्रेलिया
- (D) इनमें से कोई नहीं
भारतीय संविधान की किस अनुसूची में राष्ट्रीय भाषाओं की सूची है ?
- (A) पाँचवी अनुसूची
- (B) दूसरी अनुसूची
- (C) सातवीं अनुसूची
- (D) आठवीं अनुसूची
राज्य विधान सभा के चुनावों को कराने की जिम्मेदारी है :
- (A) भारतीय चुनाव आयोग
- (B) राज्यपाल
- (C) राष्ट्रपति
- (D) राज्य चुनाव आयोग
शिक्षा को संविधान की किस सूची में रखा गया है ?
- (A) केन्द्र सूची
- (B) राज्य सूची
- (C) समवर्ती सूची
- (D) इनमें से कोई नहीं
जर्मनी का एकीकरण कब हुआ ?
- (A) 1989
- (B) 1871
- (C) 1879
- (D) 1985
होआ-हाओ आन्दोलन किसने शुरू किया ?
- (A) हुइन्ह फू-सो
- (B) न्यो दिन्ह दियम
- (C) हो-ची-मिन्ह
- (D) नरोत्तम सिहानुक
जनरल लोन नोल किस देश के प्रधानमंत्री थे ?
- (A) वियतनाम
- (B) लाओस
- (C) कम्बोडिया
- (D) चीन
मार्च 1946 में फ्रांस और वियतनाम के बीच होने वाला समझौता किस नाम से जाना जाता है ?
- (A) जेनेवा समझौता
- (B) हनोई समझौता
- (C) पेरिस समझौता
- (D) धर्म निरपेक्ष समझौता
गांधी जी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कहाँ की ?
- (A) गांधीनगर
- (B) अहमदाबाद
- (C) सूरत
- (D) वड़ोदरा
कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वशासन की जगह स्वराज का लक्ष्य प्रस्तावित किया गया?
- (A) सूरत अधिवेशन
- (B) कलकत्ता अधिवेशन
- (C) नागपुर अधिवेशन
- (D) कानपुर अधिवेशन
दांडी यात्रा से किस आंदोलन की शुरुआत हुई ?
- (A) सविनय अवज्ञा आंदोलन
- (B) असहयोग आंदोलन
- (C) खिलाफत आंदोलन
- (D) चम्पारण सत्याग्रह
गांधी जी ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया ?
- (A) प्रथम गोलमेज सम्मेलन
- (B) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
- (C) तृतीय गोलमेज सम्मेलन
- (D) इनमें से सभी
फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना किसने की ?
- (A) मोती लाल नेहरू
- (B) व्योमेश चन्द्र बनर्जी
- (C) सहजानन्द सरस्वती
- (D) सुभाषचन्द्र बोस
बंगाल विभाजन कब और किसने किया ?
- (A) 1905, कर्जन
- (B) 1905, इरविन
- (C) 1911, कर्जन
- (D) 1911, डलहौजी
निम्न में से कौन मित्र राष्ट्र नहीं है ?
- (A) फ्रांस
- (B) जर्मनी
- (C) रूस
- (D) ब्रिटेन
स्वराज पार्टी का प्रथम सम्मेलन कहाँ हुआ ?
- (A) इलाहाबाद
- (B) अहमदाबाद
- (C) लखनऊ
- (D) नागपुर
इनमें से किसने पावरलूम का आविष्कार किया ?
- (A) जॉन के
- (B) सैम्पूल क्राम्पटन
- (C) एडमंड कार्टराइट
- (D) थॉमस बेल
'न्यू डील' नामक नवीन आर्थिक नीति कहाँ लागू हुई ?
- (A) ब्रिटेन
- (B) अमेरिका
- (C) फ्रांस
- (D) जर्मनी
1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरान्त कौन देश महाशक्ति के रूप में उभरा?
- (A) जर्मनी
- (B) चीन
- (C) इटली
- (D) संयुक्त राज्य अमेरिका
इनमें से कौन देश दक्षेस का सदस्य नहीं है ?
- (A) भारत
- (B) इण्डोनेशिया
- (C) भूतान
- (D) बांग्लादेश
रूसो किस देश का रहने वाला था ?
- (A) फ्रांस
- (B) रूस
- (C) अमेरिका
- (D) इंग्लैण्ड
‘अल-हिलाल’ का सम्पादन किसने किया ?
- (A) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
- (B) सर सैयद अहमद खाँ
- (C) एनी बेसेंट
- (D) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
गुटेनबर्ग ने सर्वप्रथम किस पुस्तक की छपाई की ?
- (A) कुरान
- (B) गीता
- (C) बाइबिल
- (D) इनमें से कोई नहीं
महात्मा गांधी ने इनमें से किस का सम्पादन किया ?
- (A) कॉमनवील
- (B) यंग इंडिया
- (C) बंगाली
- (D) बिहारी
काउंट कावूर को विक्टर इमैनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया ?
- (A) सेनापति
- (B) राजदूत
- (C) प्रधानमंत्री
- (D) गृह मंत्री
वियना सम्मेलन की मेजबानी किसने की ?
- (A) लेनिन
- (B) बिस्मार्क
- (C) स्टालिन
- (D) मेटरनिख
आंतरिक विद्रोहों को दबाने के लिए रूस में किस संगठन की स्थापना हुई ?
- (A) लाल सेना
- (B) चेका
- (C) फारवर्ड ब्लॉक
- (D) दलित पैंथर्स
भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की घोषणा कब हुई ?
- (A) 1986
- (B) 1980
- (C) 1987
- (D) 1988
‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ कब मनाया जाता है ?
- (A) 17 मार्च
- (B) 15 मार्च
- (C) 19 अप्रैल
- (D) 22 अप्रैल
भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान कब लगाया गया ?
- (A) 1820
- (B) 1828
- (C) 1868
- (D) 1878
गरीबी की तुलना किस अर्थशास्त्री ने कैंसर रोग से की ?
- (A) मार्शल
- (B) कुज्नेत्स
- (C) पीगू
- (D) एडम स्मिथ
मानव विकास सूचकांक में इनमें से किसे सम्मिलित किया गया है ?
- (A) जीवन प्रत्याशा
- (B) शिक्षा प्राप्ति
- (C) जीवन स्तर
- (D) इनमें से सभी
भारत में आर्थिक नियोजन का काम कौन सी संस्था करती है ?
- (A) योजना आयोग
- (B) राष्ट्रीय विकास आयोग
- (C) नीति आयोग
- (D) भारतीय रिजर्व बैंक
‘पॉवर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया’ नामक किताब किसने लिखी ?
- (A) पी० सी० महालनोबिस
- (B) दादा भाई नौरोजी
- (C) वी० के० आर० वी० राव
- (D) मोतीलाल नेहरू
स्वीडन की मुद्रा क्या है ?
- (A) डॉलर
- (B) पॉण्ड
- (C) क्रोना
- (D) रियाल
निम्नलिखित में कौन भारत का सर्वोच्च बैंकिंग संस्थान है ?
- (A) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
- (B) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया
- (C) नाबार्ड
- (D) भारतीय रिजर्व बैंक
मानव के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण तत्व क्या है ?
- (A) पूँजी
- (B) धन
- (C) जनसंख्या
- (D) शिक्षा
इनमें से कौन भारतीयों के जीवन-निर्वाह का मुख्य साधन है ?
- (A) उद्योग-धंधे
- (B) व्यापार
- (C) कृषि
- (D) विनिर्माण
प्राथमिक क्षेत्र में कौन सी आर्थिक क्रिया शामिल है ?
- (A) खनन
- (B) संचार
- (C) विनिर्माण
- (D) यातायात
सोने के आभूषणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किस मानक चिह्न का प्रयोग किया जाता है ?
- (A) ISI मार्क
- (B) एगमार्क
- (C) हॉल मार्क
- (D) इनमें से सभी
इनमें से किस संस्था का गठन 1954 में किया गया ?
- (A) योजना आयोग
- (B) राष्ट्रीय विकास परिषद
- (C) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन
- (D) केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन
मौसमी बेरोजगारी पाई जाती है :
- (A) सेवा क्षेत्र में
- (B) कृषि क्षेत्र में
- (C) औद्योगिक क्षेत्र में
- (D) इनमें से कोई नहीं
पूँजीवादी अर्थव्यवस्था का गुण है :
- (A) निजी लाभ
- (B) मूल्य तंत्र
- (C) साधनों का निजी स्वामित्व
- (D) इनमें से सभी
'तरुण भारत संघ' का संबंध किस राज्य से है ?
- (A) राजस्थान
- (B) गुजरात
- (C) पंजाब
- (D) महाराष्ट्र
रूस के सहयोग से किस विद्युत संयंत्र का निर्माण किया गया है ?
- (A) कैगा परमाणु विद्युत गृह
- (B) कुडनकुलम परमाणु विद्युत गृह
- (C) कलपक्कम परमाणु विद्युत गृह
- (D) नरोरा परमाणु विद्युत गृह
प्रारंभिक जीविका कृषि को इस नाम से भी जाना जाता है :
- (A) झूम
- (B) पामलू
- (C) दीपा
- (D) इनमें से सभी
डेक्कन ऑडेसी किस राज्य में चलाई जा रही है ?
- (A) केरल
- (B) महाराष्ट्र
- (C) आन्ध्र प्रदेश
- (D) तमिलनाडु
भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया ?
- (A) 1953
- (B) 1950
- (C) 1948
- (D) 1964
इन्नौर बंदरगाह किस राज्य में स्थित है ?
- (A) ओडिशा
- (B) कर्नाटक
- (C) गोवा
- (D) तमिलनाडु
बिहार की प्राचीनतम नदी घाटी परियोजना है :
- (A) सोन नदी घाटी परियोजना
- (B) कोसी नदी घाटी परियोजना
- (C) गण्डक नदी घाटी परियोजना
- (D) इनमें से कोई नहीं
नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
- (A) उत्तर प्रदेश
- (B) उत्तराखण्ड
- (C) पश्चिम बंगाल
- (D) ओडिशा
चिपको आंदोलन की शुरुआत किसने की ?
- (A) सुन्दर लाल बहुगुणा
- (B) अमृता देवी
- (C) मेधा पाटकर
- (D) कैलाश सत्यार्थी
बिहार में कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का फैलाव है ?
- (A) 15
- (B) 20
- (C) 28
- (D) 7
इनमें से कौन कार्बनिक खनिज नहीं है ?
- (A) बिटुमिनस
- (B) खनिज तेल
- (C) प्राकृतिक गैस
- (D) इनमें से सभी
सीमेंट उद्योग का कच्चा माल कौन है ?
- (A) चूना पत्थर
- (B) बॉक्साइट
- (C) ग्रेनाइट
- (D) लौह अयस्क
भारत का पहला तेल शोधक कारखाना कहाँ है ?
- (A) मुम्बई
- (B) मथुरा
- (C) डिगबोई
- (D) हल्दिया
मुम्बई हाई प्रसिद्ध है :
- (A) कोयले के निर्यात हेतु
- (B) तेल शोधन हेतु
- (C) खनिज तेल हेतु
- (D) परमाणु शक्ति हेतु
भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसल कौन है ?
- (A) गेहूँ
- (B) चावल
- (C) मक्का
- (D) बाजरा
जूट उत्पादन में कौन देश अग्रणी है ?
- (A) चीन
- (B) बांग्लादेश
- (C) संयुक्त राज्य अमेरिका
- (D) भारत
इन राज्यों में कौन लौह अयस्क का अग्रणी उत्पादक है ?
- (A) ओडिशा
- (B) छत्तीसगढ़
- (C) कर्नाटक
- (D) झारखण्ड
किसे बिहार का 'रेशम नगर' कहा जाता है ?
- (A) पटना
- (B) दरभंगा
- (C) कटिहार
- (D) भागलपुर
बिहार की अर्थव्यवस्था में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है ?
- (A) कृषि
- (B) उद्योग
- (C) सेवा
- (D) शिक्षा
बिहार की बड़ी त्रासदियों में से एक है :
- (A) सूखा
- (B) बाढ़
- (C) भूस्खलन
- (D) चक्रवात
कुसहा तटबंध किस नदी पर है ?
- (A) कोसी
- (B) गण्डक
- (C) दामोदर
- (D) गंगा
सतलज नदी पर कौन सा कृत्रिम जलाशय बनाया गया है ?
- (A) नागार्जुन सागर
- (B) पंत सागर
- (C) सरदार सरोवर
- (D) गोविंद सागर
आपदा प्रबंधन का प्रमुख घटक कौन है ?
- (A) स्थानीय स्वशासन
- (B) स्वयंसेवी संगठन
- (C) गाँव-मुहल्ले के लोग
- (D) इनमें से सभी
सुदूर संवेदी उपग्रह का प्रयोग किस लिए किया जाता है ?
- (A) दूर संचार के लिए
- (B) संसाधनों की खोज के लिए
- (C) मौसम विज्ञान के लिए
- (D) इनमें से सभी
26 दिसंबर 2004 को विश्व के किस हिस्से में भयंकर सुनामी आया था ?
- (A) अरब सागर
- (B) अटलांटिक महासागर
- (C) हिंद महासागर
- (D) प्रशांत महासागर
भारत में अत्यन्त विनाशकारी भूकम्प आया था :
- (A) 1934 में
- (B) 1948 में
- (C) 1967 में
- (D) 1990 में
'सुनामी' किस भाषा का शब्द है ?
- (A) हिन्दी
- (B) अंग्रेजी
- (C) जापानी
- (D) अरबी
खंड B · लिखित प्रश्न (32)
वियना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
जर्मनी के एकीकरण की बाधाएँ क्या थीं ।
रूस-जापान युद्ध ने किस प्रकार बोल्शेविक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया ?
हिन्द-चीन के प्रति फ्रांस की औपनिवेशिक योजना क्या थी ?
स्वराज पार्टी बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
1929 की आर्थिक मंदी के कोई दो कारण बताइए ।
मशीनों के आविष्कारों की श्रृंखला ने औद्योगिक क्रांति का मार्ग किस प्रकार प्रशस्त किया ?
यूटोपियन समाजवाद वैज्ञानिक समाजवाद से किस प्रकार भिन्न है ?
संघीय व्यवस्था में न्यायपालिका की क्या भूमिका होती है ?
सांप्रदायिकता लोकतंत्र को किस प्रकार प्रभावित करती है ?
सत्ता का विकेन्द्रीकरण क्यों आवश्यक है ?
राजनीतिक दल को लोकतंत्र की रीढ़ क्यों कहा जाता है ?
लोकतंत्र की सफलता के लिए उत्तरदायी कारक क्या है ?
ग्राम पंचायत के गठन और कार्यों को विस्तार से बताइए ।
आर्थिक नियोजन को परिभाषित करें ।
राष्ट्रीय आय की गणना की किन्हीं दो कठिनाइयों का उल्लेख कीजिए ।
भारतीय मुद्रा बाजार और भारतीय पूँजी बाजार में क्या अन्तर है ?
अर्थव्यवस्था पर मंदी का क्या प्रभाव पड़ता है ?
आधारभूत संरचना क्या है ? देश के आर्थिक विकास में इसका क्या महत्त्व है ?
बिहार के पिछड़ेपन को दूर करने के उपाय सुझाइए ।
मृदा संरक्षण के कोई दो उपाय बताइए ।
संसाधन नियोजन के सोपानों का उल्लेख कीजिए ।
बहुउद्देशीय परियोजना से आप क्या समझते हैं ?
बिहार में नहरों के विकास से सम्बन्धित समस्याओं का उल्लेख कीजिए ।
जल संसाधन के दो स्रोतों को उल्लेख कीजिए ।
अभ्रक का उपयोग क्या है ?
वन के पर्यावरणीय महत्त्व का वर्णन कीजिए ।
कोसी नदी घाटी परियोजना पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।
शुष्क कृषि की दो विधियाँ बताइए ।
सूखा के प्रकार बताइए ।
बाँध और तटबंध में क्या अन्तर है ?
भूकम्प के समय अपनाये जाने वाले आकस्मिक प्रबंधन को बताइए ।
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।