बिहार बोर्ड 10वीं · सामाजिक विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2022
बोर्ड का 2022 का प्रश्न पत्र, सेट A — सभी 112 प्रश्न जैसे छपे; 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 28 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
सविनय अवज्ञा आंदोलन के समय भारत के वायसराय कौन थे ?
- (A) लार्ड डलहौजी
- (B) लार्ड इरविन ✓
- (C) लार्ड चेम्सफोर्ड
- (D) लार्ड मिंटो
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
जेनेवा संधि कब हुई ?
- (A) 1954 ✓
- (B) 1952
- (C) 1950
- (D) 1985
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
चौरी-चौरा कांड हुआ था
- (A) 1920 में
- (B) 1922 में ✓
- (C) 1930 में
- (D) 1942 में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
विश्व का पहला समाजवादी देश था
- (A) जर्मनी
- (B) फ्रांस
- (C) रूस ✓
- (D) भारत
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
हिंद-चीन पहुँचने वाले प्रथम व्यापारी थे
- (A) फ्रांसीसी
- (B) डच
- (C) ब्रिटिश
- (D) पुर्तगाली ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
वियतनाम का एकीकरण हुआ
- (A) 1970
- (B) 1980
- (C) 1979
- (D) 1975 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
काउंट कावूर को विक्टर इमेनुएल ने किस पद पर नियुक्त किया ?
- (A) सेनापति
- (B) गृहमंत्री
- (C) सचिव
- (D) प्रधानमंत्री ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
किन्हें सीमान्त गाँधी के नाम से जाना जाता है ?
- (A) के. केलप्पन
- (B) खान अब्दुल गफ्फार खान ✓
- (C) मौलाना अबुल कलाम आजाद
- (D) सी. राजगोपालाचारी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मोपला विद्रोह कहाँ हुआ था ?
- (A) महाराष्ट्र
- (B) बंगाल
- (C) गुजरात
- (D) केरल ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
भारत की प्राचीनतम कोयले की खान कौन है ?
- (A) रानीगंज ✓
- (B) झरिया
- (C) धनबाद
- (D) कोरबा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बोनस भुगतान अधिनियम किस पंचवर्षीय योजना के दौरान बना ?
- (A) प्रथम पंचवर्षीय योजना
- (B) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
- (C) तृतीय पंचवर्षीय योजना ✓
- (D) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारत में पहली जूट मिल कहाँ स्थापित की गई ?
- (A) बम्बई
- (B) कलकत्ता ✓
- (C) पटना
- (D) दिल्ली
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पावरलूम का आविष्कार किसने किया ?
- (A) जेम्स वॉट
- (B) जॉन के
- (C) एडमण्ड कार्टराइट ✓
- (D) क्रॉम्पटन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन का मुख्यालय कहाँ है ?
- (A) पेरिस
- (B) वाशिंगटन डी. सी.
- (C) रोम
- (D) जेनेवा ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
सिंगापुर कब आजाद हुआ ?
- (A) 1955
- (B) 1960
- (C) 1962
- (D) 1965 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
भारत सदस्य नहीं है
- (A) दक्षेस का
- (B) ओपेक का ✓
- (C) जी-15 का
- (D) डब्ल्यू. टी. ओ. का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मुद्रण कला का आविष्कार कहाँ हुआ था ?
- (A) ब्रिटेन
- (B) चीन ✓
- (C) यूनान
- (D) अमेरिका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
विश्व की प्रथम पेपर मिल की स्थापना हुई थी
- (A) जर्मनी में ✓
- (B) फ्रांस में
- (C) चीन में
- (D) इंग्लैंड में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'95 थीसिस' किसने लिखी ?
- (A) रूसो
- (B) कार्ल मार्क्स
- (C) मार्टिन लूथर ✓
- (D) गुटेनबर्ग
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मिरात-उल अखबार के संस्थापक कौन थे ?
- (A) राजा राममोहन राय ✓
- (B) मौलाना अबुल कलाम आजाद
- (C) मनमोहन घोष
- (D) खान अब्दुल गफ्फार खान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कौन तापीय विद्युत परियोजना बिहार में है ?
- (A) कांटी तापीय विद्युत परियोजना
- (B) कहलगाँव तापीय विद्युत परियोजना
- (C) नवीनगर तापीय विद्युत परियोजना
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
'ऑल इंडिया रेडियो' का नाम बदलकर आकाशवाणी कब किया गया ?
- (A) 1936
- (B) 1947
- (C) 1957 ✓
- (D) 1960
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
अल्युमिनियम किस खनिज से सम्बन्धित है ?
- (A) ताँबा
- (B) अभ्रक
- (C) लौह अयस्क
- (D) बॉक्साइट ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ?
- (A) उत्तर प्रदेश
- (B) उत्तराखण्ड ✓
- (C) केरल
- (D) झारखण्ड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से कौन राज्य रेल मार्ग से नहीं जुड़ा है ?
- (A) असम
- (B) नागालेण्ड
- (C) मणिपुर
- (D) मेघालय ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था ?
- (A) 1950
- (B) 1951
- (C) 1953 ✓
- (D) 1964
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारत का प्रथम निर्यात संवर्धन क्षेत्र कहाँ स्थापित किया गया ?
- (A) फाल्टा
- (B) कांडला ✓
- (C) चेन्नई
- (D) नोएडा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
बिहार का कितना क्षेत्र वनों से आच्छादित है ?
- (A) 15 %
- (B) 20 %
- (C) 28 %
- (D) 7 % ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
धान का एक प्रकार है
- (A) ऑस
- (B) अमन
- (C) बोरो
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्न में कौन कार्बनिक खनिज है ?
- (A) कोयला ✓
- (B) अभ्रक
- (C) बॉक्साइट
- (D) ताँबा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
प्रथम पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
- (A) जोहांसबर्ग
- (B) रियो डी जेनेरो ✓
- (C) न्यूयार्क
- (D) क्योटो
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से कौन कृषि आधारित नहीं है ?
- (A) चीनी उद्योग
- (B) जूट उद्योग
- (C) सूती वस्त्र उद्योग
- (D) सीमेंट उद्योग ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
बिहार में अति जल दोहन से किस तत्व का संकेन्द्रण बढ़ा है ?
- (A) फ्लोराइड
- (B) क्लोराइड
- (C) आर्सेनिक ✓
- (D) लोह
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
चिपको आन्दोलन के प्रवर्तक कौन हैं ?
- (A) मेधा पाटकर
- (B) सुन्दर लाल बहुगुणा ✓
- (C) विनोबा भावे
- (D) कैलाश सत्यार्थी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में कौन अनवीकरणीय संसाधन है ?
- (A) सौर ऊर्जा
- (B) जीवाश्म ईंधन ✓
- (C) जल विद्युत
- (D) पवन ऊर्जा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना कहाँ हुई थी ?
- (A) शिलांग
- (B) शिवसमुद्रम
- (C) दार्जिलिंग ✓
- (D) अगरतला
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन है ?
- (A) औरंगाबाद
- (B) पूर्णिया
- (C) पटना ✓
- (D) वैशाली
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारत में मुख्यतः किस प्रकार का कोयला पाया जाता है ?
- (A) एन्थ्रासाइट
- (B) बिटुमिनस ✓
- (C) लिग्नाइट
- (D) पीट
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है ?
- (A) मौसिनराम ✓
- (B) चेरापूँजी
- (C) गुवाहाटी
- (D) अगरतला
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बिहार की प्राचीनतम नदी घाटी परियोजना है
- (A) सोन परियोजना ✓
- (B) गंडक परियोजना
- (C) कोसी परियोजना
- (D) दामोदर परियोजना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है
- (A) झारखण्ड
- (B) ओडिशा ✓
- (C) पश्चिम बंगाल
- (D) गुजरात
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सूचना का अधिकार कानून कब लागू हुआ ?
- (A) 2002
- (B) 2005 ✓
- (C) 2008
- (D) 2010
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
नेपाल के साथ भारत के किस राज्य की सबसे लम्बी सीमा है ?
- (A) उत्तर प्रदेश ✓
- (B) बिहार
- (C) पश्चिम बंगाल
- (D) झारखण्ड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
- (A) लाल कृष्ण आडवाणी
- (B) अटल बिहारी वाजपेयी ✓
- (C) कांशी राम
- (D) कल्याण सिंह
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पंचायतों में महिलाओं के लिए कितना प्रतिशत स्थान आरक्षित है ?
- (A) 27 प्रतिशत
- (B) 33 प्रतिशत
- (C) 50 प्रतिशत ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
राज्य वित्त आयोग का गठन किया जाता है
- (A) पंचायतों की वित्तीय स्थिति के पुनरावलोकन हेतु ✓
- (B) केन्द्र और राज्यों के वित्तीय सम्बन्ध के पुनरावलोकन हेतु
- (C) बैंकों की वित्तीय स्थिति के पुनरावलोकन हेतु
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
बिहार में सर्वप्रथम नगर निगम की स्थापना कहाँ की गई थी ?
- (A) मोतिहारी
- (B) गया
- (C) बिहार शरीफ
- (D) पटना ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
बिहार में छात्र आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया ?
- (A) जयप्रकाश नारायण ✓
- (B) अनुग्रह नारायण सिन्हा
- (C) जगजीवन राम
- (D) योगेन्द्र शुक्ला
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से कौन राष्ट्रीय दल नहीं है ?
- (A) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
- (B) लोक जनशक्ति पार्टी ✓
- (C) बहुजन समाज पार्टी
- (D) भारतीय जनता पार्टी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
बोलिविया में जनसंघर्ष का मुख्य कारण क्या था ?
- (A) लोकतंत्र की स्थापना
- (B) जल का निजीकरण ✓
- (C) बिजली का निजीकरण
- (D) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
बोलिविया किस महादेश का हिस्सा है ?
- (A) अफ्रीका
- (B) यूरोप
- (C) दक्षिण अमेरिका ✓
- (D) एशिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में से किसे प्राथमिक क्षेत्र कहा जाता है ?
- (A) सेवा क्षेत्र
- (B) कृषि क्षेत्र ✓
- (C) औद्योगिक क्षेत्र
- (D) वित्तीय क्षेत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
स्वीडन की मुद्रा क्या है ?
- (A) पाँड
- (B) डॉलर
- (C) रूबल
- (D) क्रोना ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
गरीबी के कुचक्र की धारणा किसने दी है ?
- (A) अलफ्रेड मार्शल
- (B) किन्स
- (C) पीगू
- (D) रैगनर नर्क्स ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए पुनर्वित्त करने वाली शीर्ष संस्था कौन है ?
- (A) भूमि विकास बैंक
- (B) नाबार्ड ✓
- (C) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- (D) व्यावसायिक बैंक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी
- (A) 1935 में ✓
- (B) 1949 में
- (C) 1950 में
- (D) 1955 में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
मनरेगा शुरू हुई थी
- (A) आन्ध्र प्रदेश में ✓
- (B) राजस्थान में
- (C) गुजरात में
- (D) कर्नाटक में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से कौन गैर-आर्थिक आधारभूत संरचना का अंग है ?
- (A) ऊर्जा
- (B) शिक्षा ✓
- (C) यातायात
- (D) संचार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना कब हुई थी ?
- (A) 1945
- (B) 1965
- (C) 1975
- (D) 1995 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
ब्रंटलैंड आयोग सम्बन्धित है
- (A) समावेशी विकास से
- (B) आधारभूत संरचना से
- (C) सतत विकास से ✓
- (D) आर्थिक विकास से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
प्रथम राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जारी हुई ?
- (A) इंदिरा गाँधी
- (B) राजीव गाँधी
- (C) अटल बिहारी वाजपेयी ✓
- (D) मनमोहन सिंह
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
नीति आयोग का गठन हुआ था
- (A) जनवरी 2015 ✓
- (B) जनवरी 2016
- (C) फरवरी 2017
- (D) फरवरी 2018
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय आय का अनुमान किसने लगाया था ?
- (A) डॉ० वी. के. आर. वी. राव
- (B) प्रो० पी. सी. महलानोबिस
- (C) दादाभाई नौरजी ✓
- (D) सी. राजगोपालाचारी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
ग्रामीण बैंक के संस्थापक कौन हैं ?
- (A) प्रो० मो० युनुस ✓
- (B) अमर्त्य सेन
- (C) विमल जलान
- (D) सी. रंगराजन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
सहकारिता साख समिति कानून कब पारित हुआ ?
- (A) 1902
- (B) 1904 ✓
- (C) 1910
- (D) 1919
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत की वित्तीय राजधानी किस नगर को कहा जाता है ?
- (A) दिल्ली
- (B) पटना
- (C) बेंगलुरु
- (D) मुंबई ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
भारत के सकल घरेलू उत्पाद में किस क्षेत्र का सर्वाधिक योगदान है ?
- (A) कृषि क्षेत्र
- (B) औद्योगिक क्षेत्र
- (C) सेवा क्षेत्र ✓
- (D) विनिर्माण क्षेत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिह्न का होना आवश्यक है ?
- (A) ISI मार्क
- (B) एगमार्क
- (C) हॉलमार्क ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू हुआ
- (A) 1986 में ✓
- (B) 1980 में
- (C) 1987 में
- (D) 1988 में
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
'बिहार का शोक' किस नदी को कहा जाता है ?
- (A) सोन
- (B) कोसी ✓
- (C) पुनपुन
- (D) गंगा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
महासागर की तली पर होनेवाले कंपन का सम्बन्ध है
- (A) झंझावात से
- (B) चक्रवात से
- (C) सुनामी से ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
संसाधनों की खोज एवं प्रबंधन के लिए किस उपग्रह का प्रयोग किया जाता है ?
- (A) संचार उपग्रह
- (B) सुदूर संवेदी उपग्रह ✓
- (C) नेविगेशन उपग्रह
- (D) ध्रुवीय उपग्रह
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में सबसे बड़ा मानव-निर्मित जलाशय है
- (A) नागार्जुन सागर
- (B) कृष्णा सागर
- (C) गोविंद बल्लभ पंत सागर ✓
- (D) गोविंद सागर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित देश है
- (A) पाकिस्तान
- (B) ईरान
- (C) बांग्लादेश ✓
- (D) भूटान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मानचित्र में नीले रंग द्वारा किस भाग को दिखाया जाता है ?
- (A) पर्वत
- (B) पठार
- (C) मैदान
- (D) जल ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
गुजरात का कच्छ प्रदेश किस भूकंपीय पेटी में है ?
- (A) जोन-1
- (B) जोन-3
- (C) जोन-4
- (D) जोन-5 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
उत्तर रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?
- (A) कोलकाता
- (B) गोरखपुर
- (C) हाजीपुर
- (D) नई दिल्ली ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
पंजाब में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है ?
- (A) वनोन्मूलन
- (B) गहन खेती
- (C) अतिचारण
- (D) अधिक सिंचाई ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
भारत का संवैधानिक अध्यक्ष कौन है ?
- (A) राष्ट्रपति ✓
- (B) प्रधानमंत्री
- (C) राज्यपाल
- (D) उप-राष्ट्रपति
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
अंगकोरवाट मंदिर कहाँ है ?
- (A) वियतनाम
- (B) थाईलैंड
- (C) लाओस
- (D) कम्बोडिया ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
खंड B · लिखित प्रश्न (32)
1848 के फ्रांसीसी क्रांति के कारण क्या थे ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के कारण
- 1.1848 की फ्रांसीसी क्रांति का पहला कारण लुई फिलिप की उदारवादी नीतियों की विफलता थी। उसके शासनकाल में फ्रांस में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया, जिससे बढ़ती बेरोजगारी और भुखमरी ने जनता को प्रभावित किया। गरीबी के कारण जनता में असंतोष फैल गया और लुई फिलिप के खिलाफ आवाज उठने लगी, जिससे फ्रांस में क्रांति की पृष्ठभूमि तैयार हो गयी।1 अंक
- 2.दूसरा कारण राजनीतिक सुधारों की मांग था। जनता मताधिकार के विस्तार के लिए सुधारवादी आंदोलन चला रही थी, क्योंकि लुई फिलिप का शासन निरंकुश शासन बन चुका था। जुलाई 1830 की क्रांति ने फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धान्तों को पुनर्जीवित किया और सांविधानिक सुधारों तथा राष्ट्रवाद के विकास का मार्ग प्रशस्त किया, जिससे 1848 में पुनः क्रांति की स्थिति बनी।1 अंक
- पहले बिंदु में 'लुई फिलिप', 'बेरोजगारी', 'भुखमरी', 'आर्थिक संकट' और 'गरीबी' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे बिंदु में 'राजनीतिक सुधार', 'मताधिकार', 'सुधारवादी आंदोलन' और 'निरंकुश शासन' शब्द अवश्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
चम्पारण सत्याग्रह का संक्षिप्त विवरण दें ।

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · चम्पारण सत्याग्रह
- 1.चम्पारण सत्याग्रह 1917 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में बिहार के चम्पारण जिले में नील की खेती करने वाले किसानों के शोषण के विरुद्ध शुरू किया गया था। वहाँ नीलहे गोरों द्वारा तीनकठिया व्यवस्था प्रचलित थी, जिसमें किसानों को अपनी भूमि के 3/20 हिस्से पर नील की खेती करनी होती थी। चम्पारण के किसान राजकुमार शुक्ल के अनुरोध पर गांधीजी चम्पारण पहुँचे और किसानों की समस्याओं को समझा।1 अंक
- 2.इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को तीनकठिया प्रणाली से मुक्ति दिलाना और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाना था। गांधीजी ने इसमें सत्य और अहिंसा को आधार बनाया, इसलिए इसे सत्याग्रह कहा गया। यह एक सफल आंदोलन रहा और सरकार ने चम्पारण एग्रीरियन कमेटी बनाकर 1919 में चम्पारण एग्रीरियन एक्ट पारित किया, जिससे तीनकठिया व्यवस्था समाप्त हो गई।1 अंक
- पहले बिंदु में '1917', 'महात्मा गांधी', 'चम्पारण' और 'नील की खेती' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे बिंदु में 'तीनकठिया प्रणाली' और 'उचित मूल्य' शब्दों का उल्लेख करें।
- यह बताना न भूलें कि यह एक 'सफल आंदोलन' था।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
विऔद्योगीकरण से आप क्या समझते हैं ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · विऔद्योगीकरण, अर्थ
- 1.विऔद्योगीकरण का अर्थ है किसी देश के स्थापित पारंपरिक उद्योगों अथवा हस्तशिल्प उद्योगों का पतन या विनाश होना। भारत में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों के कायम हो जाने से प्राचीन गृह उद्योग का पतन आरम्भ हो गया क्योंकि हाथ से तैयार किया हुआ माल महँगा पड़ने लगा और उसकी बिक्री खत्म होने लगी, जिसके परिणामस्वरूप प्राचीन उद्योगों का लोप होने लगा।1 अंक
- 2.विऔद्योगीकरण मुख्यतः औपनिवेशिक शासन के दौरान हुआ, जब ब्रिटिश नीतियों के कारण भारत में लाखों शिल्पियों एवं कारीगरों की तबाही हुई तथा विकल्प के रूप में किसी नये उद्योग का विकास नहीं हुआ। मशीनी वस्तुओं के कारण भारत कच्चे माल का निर्यातक और तैयार माल का आयातक बन गया, जिससे भारत में कृषि एवं उद्योग का संतुलन नष्ट हो गया।1 अंक
- पहले पैराग्राफ में 'विऔद्योगीकरण', 'पारंपरिक उद्योग' और 'पतन' शब्दों को अवश्य लिखें।
- दूसरे पैराग्राफ में 'औपनिवेशिक शासन', 'कच्चा माल', 'तैयार माल' और 'मशीनी वस्तुएं' शब्दों का प्रयोग करें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
ब्रेटन वुड्स सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. ब्रेटन वुड्स सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता एवं पूर्ण रोजगार बनाए रखना था। यह समझा गया कि इसी आधार पर विश्वशांति भी स्थापित की जा सकती थी, इसलिए मुद्रा प्रणाली में विनिमय दर स्थिरता लाना भी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →क्रांति से पूर्व रूसी किसानों की स्थिति कैसी थी ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. क्रांति से पूर्व रूसी किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। वे भूदास के रूप में जीवन व्यतीत करते थे और घोर गरीबी में जी रहे थे।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →खिलाफत आन्दोलन क्यों हुआ ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन के खिलाफ तुर्की की पराजय के फलस्वरूप ऑटोमन साम्राज्य को विघटित कर दिया गया था और तुर्की के सुल्तान, जो इस्लामिक संसार का खलीफा था, के साथ मित्र राष्ट्रों द्वारा एक अपमानजनक संधि (सेवर्स की…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →हिन्द-चीन में राष्ट्रवाद के विकास का वर्णन करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. हिन्द-चीन में राष्ट्रवाद का उदय फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के विरुद्ध प्रतिक्रिया के रूप में हुआ। फ्रांसीसी शासन में जनता का भारी शोषण होता था। एकतरफा अनुबंध व्यवस्था एक तरह की बंधुआ मजदूरी थी, जिसमें मजदूरों का कोई अधिकार…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →असहयोग आन्दोलन के कारण एवं परिणाम बताइए ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. असहयोग आन्दोलन के आरंभ होने का एक प्रमुख कारण रॉलेट एक्ट (1919) था, जिसमें बिना मुकदमे चलाए ही किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की अनुमति सरकार को दी गई थी। इसके साथ ही जलियाँवाला बाग हत्याकांड (13 अप्रैल 1919) भी इसका…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →- प्रश्न 9लघु उत्तरीय2 अंक
नगर निगम के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करें ।
धर्मनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य का अपना कोई आधिकारिक धर्म नहीं होता है। हमारे देश में किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में स्वीकार नहीं किया गया है, जैसे श्रीलंका में बौद्ध धर्म, पाकिस्तान में इस्लाम और इंग्लैंड…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →दल-बदल कानून क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. दल-बदल कानून वह कानून है जिसके तहत यदि कोई निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →गुप्त मतदान को परिभाषित करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. गुप्त मतदान वह प्रक्रिया है जिसमें मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार या दल को वोट देता है और यह गुप्त रहता है कि उसने किसे वोट दिया है। इस प्रक्रिया को गुप्त मतदान (secret ballot) कहा जाता है और इसमें मतदाता की पहचान एवं…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →ग्राम कचहरी की संरचना एवं कार्यों का वर्णन करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. ग्राम कचहरी का प्रधान सरपंच होता है । ग्राम कचहरी ग्राम पंचायत की अदालत है जिसे न्यायिक कार्य दिए गए हैं । बिहार में ग्राम पंचायत की कार्यपालिका और न्यायपालिका को एक-दूसरे से अलग रखा गया है । प्रत्येक ग्राम पंचायत में…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती क्यों है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. शिक्षा का अभाव नागरिकों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने से रोकता है। जब नागरिक शिक्षित नहीं होते, तो उन्हें अपने मौलिक अधिकार और कर्तव्य की सही जानकारी नहीं होती और वे लोकतंत्र में सक्रिय…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →प्रति व्यक्ति आय और राष्ट्रीय आय में क्या अन्तर है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. राष्ट्रीय आय किसी देश में एक वर्ष की अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य है। इसमें पूरे देश की कुल उत्पत्ति को शामिल किया जाता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →आर्थिक नियोजन को परिभाषित करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आर्थिक नियोजन का अर्थ है देश के उपलब्ध साधनों और संसाधनों का पूर्व निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु व्यवस्थित ढंग से उपयोग करने की योजना बनाना। योजना आयोग के शब्दों में, आर्थिक नियोजन का अर्थ राष्ट्र की…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →स्वयं सहायता समूह से आप क्या समझते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में 15 से 20 सदस्यों, विशेषकर महिलाओं का एक छोटा समूह होता है, जो अपनी बचत को नियमित रूप से जमा करते हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →उदारीकरण से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. उदारीकरण का अर्थ है सरकार द्वारा लगाए गए सभी अनावश्यक नियंत्रणों तथा प्रतिबंधों जैसे लाइसेंस, परमिट, कोटा आदि को हटाना। इसके अंतर्गत सरकारी नियंत्रण को कम करके लाइसेंस व्यवस्था समाप्त की जाती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →उपभोक्ता संरक्षण हेतु सरकार द्वारा गठित त्रिस्तरीय न्यायिक प्रणाली की व्याख्या करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान अथवा उपभोक्ता-विवादों के निपटारे हेतु सरकार द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 में त्रिस्तरीय अर्द्धन्यायिक व्यवस्था बनाई गई है। जिला स्तर पर 'जिला मंच' (जिला फोरम) की स्थापना की गई…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मिश्रित अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मिश्रित अर्थव्यवस्था वह अर्थव्यवस्था है जहाँ उत्पादन के साधनों का स्वामित्व सरकार तथा निजी व्यक्तियों के पास होता है। इसका अर्थ यह है कि इसमें निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों एक साथ कार्य करते हैं तथा उत्पादन के…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →गोंडवाना समूह के दो कोयला क्षेत्रों के नाम बताइए ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. गोंडवाना समूह का एक प्रमुख कोयला क्षेत्र झरिया है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →पर्णपाती वनों के किन्हीं चार वृक्षों के नाम लिखिए ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पर्णपाती वनों में पाया जाने वाला एक वृक्ष सागवान (टीक) है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →नवीकरणीय ऊर्जा के चार उदाहरण दीजिए ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. नवीकरणीय ऊर्जा का एक उदाहरण सौर ऊर्जा (Solar energy) है। यह सतत् शक्ति स्रोत है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →नकदी फसल और रोपण फसल में क्या अन्तर है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. नकदी फसलें (Cash crops) वे फसलें हैं जिन्हें मुख्य रूप से बाजार (market) में बेचने के लिए उगाया जाता है। इनमें गन्ना और कपास जैसी फसलें शामिल हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बिहार में कृषि की निम्न उत्पादकता के दो कारण बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बिहार में कृषि की निम्न उत्पादकता का एक कारण सिंचाई की समस्या है। यहाँ की कृषि मॉनसून पर निर्भर है, बाढ़ और सुखाड़ यहाँ की नियति है, फिर भी सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहाँ सकल बोई गई भूमि के मात्र 46 प्रतिशत पर…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मृदा संरक्षण में फसल चक्र किस प्रकार सहायक है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. फसल चक्रण द्वारा मृदा के पोषणीय स्तर को बरकरार रखा जा सकता है। फसल-चक्रण के अंतर्गत एक ही खेत में अलग-अलग फसलों को अदल-बदल कर बोया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। गेहूं, कपास, मक्का, आलू आदि के लगातार…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →शक्ति संसाधनों के संरक्षण की दिशा में उठाये गये प्रयासों का उल्लेख कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. शक्ति संसाधनों के संरक्षण हेतु सर्वप्रथम आवश्यक है कि ऊर्जा के उपयोग में मितव्ययीता बरती जाय। ऊर्जा संकट से बचने के लिए ऊर्जा के उपयोग में मितव्ययीता आवश्यक है और इसके लिए तकनीकी विकास भी जरूरी है। ऐसे मोटर गाड़ियों का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भुखमरी की समस्या के निवारण के लिए सरकार द्वारा अपनाई गई खाद्य सुरक्षा प्रणाली की विवेचना कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भुखमरी की समस्या के निवारण के लिए सरकार ने बफर स्टॉक (Buffer Stock) के माध्यम से अनाज का भंडारण किया है ताकि आपातकालीन स्थिति में आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। भारतीय खाद्य निगम किसानों से उचित मूल्य पर अनाज की खरीद करता…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सुखाड़ में मिट्टी की नमी को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सुखाड़ में मिट्टी की नमी को बनाए रखने के लिए खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए, जिससे मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही समोच्च जुताई करने से भी मिट्टी में जल को रोकने में सहायता मिलती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भूकम्प संभावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति कैसी होनी चाहिए ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भूकंप संभावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति आयताकार होनी चाहिए तथा भवन सममित एवं हल्की संरचना वाला होना चाहिए, जिससे भूकंप के झटकों का प्रभाव कम पड़े।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →वर्षा जल संग्रहण से आपका क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. वर्षा जल संग्रहण वर्षा के जल को एकत्रित करके भविष्य में उपयोग हेतु संगृहीत करने की एक विधि है। इसके अंतर्गत छत पर गिरने वाले वर्षा जल को पाइप के द्वारा भूमिगत टैंक अथवा कुएँ में एकत्र किया जाता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आपदा प्रबंधन आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक है। आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन अनिवार्य है, क्योंकि आपदा से न सिर्फ विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं वरन् विकास कार्यों में कई व्यवधान भी उत्पन्न…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।