AskMedha

बिहार बोर्ड 10वीं · सामाजिक विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2023

बोर्ड का 2023 का प्रश्न पत्र, सेट J — सभी 112 प्रश्न जैसे छपे; 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 29 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)

  1. प्रश्न 1ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    कैगा परमाणु विद्युत गृह किस राज्य में स्थित है ?

    • (A) तमिलनाडु
    • (B) कर्नाटक ✓
    • (C) उत्तर प्रदेश
    • (D) राजस्थान

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  2. प्रश्न 2ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    भारत के किस राज्य में सौर ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएँ हैं ?

    • (A) असम
    • (B) अरुणाचल प्रदेश
    • (C) राजस्थान ✓
    • (D) मेघालय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  3. प्रश्न 3ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: कृषि

    निम्न में से कौन रोपण फसल का उदाहरण है ?

    • (A) रबड़
    • (B) चाय
    • (C) गन्ना
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  4. प्रश्न 4ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: कृषि

    निम्न में से कौन दलहनी फसल वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण नहीं करती है ?

    • (A) चना
    • (B) मटर
    • (C) मूँग
    • (D) राजमा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  5. प्रश्न 5ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    भारत में बफर स्टॉक कौन बनाता है ?

    • (A) भारतीय खाद्य निगम ✓
    • (B) खाद्य एवं कृषि संगठन
    • (C) संयुक्त राष्ट्र संघ
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  6. प्रश्न 6ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: अर्थव्यवस्था और आजीविका

    भारतीय लोहा और इस्पात कम्पनी (IISCO) कहाँ स्थापित किया गया ?

    • (A) भद्रावती
    • (B) दुर्गापुर
    • (C) सेलम
    • (D) बर्नपुर ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार

    मध्य रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

    • (A) सिकंदराबाद
    • (B) मुंबई ✓
    • (C) चेन्नई
    • (D) गोरखपुर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार

    कौन-सा राष्ट्रीय जलमार्ग इलाहाबाद को हल्दिया से जोड़ता है ?

    • (A) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-1 ✓
    • (B) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-2
    • (C) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-3
    • (D) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  9. निम्नलिखित में से किरा समुदाय ने ब्रुसेल्स में बहुमत का गठन किया ?

    • (A) फ्रेंच भाषी समुदाय ✓
    • (B) डच भाषी समुदाय
    • (C) जर्मन भाषी समुदाय
    • (D) डेनिश भाषी समुदाय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  10. सरकार के उच्च और निम्न स्तरों के बीच शक्तियों के विभाजन को कहा जाता है

    • (A) क्षैतिज वितरण
    • (B) समानांतर वितरण
    • (C) ऊर्ध्वाधर वितरण ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  11. निम्न में से कौन नगर निगम का प्रमुख है ?

    • (A) गृह मंत्री
    • (B) राज्यपाल
    • (C) सरपंच
    • (D) महापौर ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  12. निम्न में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची में शामिल है ?

    • (A) बैंकिंग
    • (B) व्यापार
    • (C) पुलिस
    • (D) शिक्षा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  13. राष्ट्रवादियों और यू०के० सरकार के बीच कब समझौता हुआ ?

    • (A) 1992
    • (B) 1995
    • (C) 1998 ✓
    • (D) 1999

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  14. नेपाल के किस राजा ने प्रजातांत्रिक शासन को स्वीकार करने से इंकार कर दिया ?

    • (A) राजा बीरेन्द्र
    • (B) गिरिजा प्रसाद कोइराला
    • (C) राजा ज्ञानेन्द्र ✓
    • (D) राजा महेन्द्र

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: लोकतंत्र की उपलब्धियाँ

    समकालीन विश्व में सरकार का सबसे लोकप्रिय रूप क्या है ?

    • (A) राजतंत्र
    • (B) सैनिक शासन
    • (C) अधिनायकवाद
    • (D) लोकतंत्र ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  16. निम्न में से किस देश में एक-दलीय प्रणाली है ?

    • (A) भारत
    • (B) चीन ✓
    • (C) संयुक्त राज्य अमेरिका
    • (D) इंग्लैंड

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  17. प्रश्न 17ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    निम्न में कौन-सा खाता विशेष रूप से व्यापारियों के लिए है ?

    • (A) स्थायी जमा
    • (B) चालू जमा ✓
    • (C) संचयी जमा
    • (D) आवर्ती जमा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  18. प्रश्न 18ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: रोजगार एवं सेवाएँ

    मनरेगा कार्यक्रम की शुरुआत किस राज्य से हुई ?

    • (A) राजस्थान
    • (B) उत्तर प्रदेश
    • (C) बिहार
    • (D) आन्ध्र प्रदेश ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  19. औद्योगिक उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किस मानक चिह्न का प्रयोग किया जाता है ?

    • (A) एगमार्क
    • (B) हॉलमार्क
    • (C) ISI मार्क ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  20. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?

    • (A) 15 मार्च
    • (B) 24 दिसंबर ✓
    • (C) 5 जून
    • (D) 8 मार्च

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  21. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: वैश्वीकरण

    निर्यात संवर्धन क्षेत्र (EPZ) को निम्न में से किसमें बदल दिया गया है ?

    • (A) विशेष औद्योगिक क्षेत्र
    • (B) विशेष संवर्धन क्षेत्र
    • (C) विशेष आर्थिक क्षेत्र ✓
    • (D) विशेष विकास क्षेत्र

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  22. प्रश्न 22ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: रोजगार एवं सेवाएँ

    निम्न में से कौन-सी बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में पाई जाती है ?

    • (A) छिपी बेरोजगारी
    • (B) मौसमी बेरोजगारी
    • (C) (A) और (B) दोनों ✓
    • (D) संरचनात्मक बेरोजगारी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  23. प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमुद्रीकरण की घोषणा कब की ?

    • (A) 8 नवंबर, 2016 ✓
    • (B) 16 नवंबर, 2016
    • (C) 25 नवंबर, 2015
    • (D) 8 नवंबर, 2018

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  24. प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    भारत में मौद्रिक नीति का निर्धारण कौन करता है ?

    • (A) वित्त मंत्रालय
    • (B) राज्य सरकार
    • (C) भारतीय रिजर्व बैंक ✓
    • (D) वित्त आयोग

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  25. निम्न में से कौन राष्ट्रीय राजनीतिक दल नहीं है ?

    • (A) भारतीय जनता पार्टी
    • (B) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
    • (C) समाजवादी पार्टी ✓
    • (D) बहुजन समाज पार्टी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  26. प्रश्न 26ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: लोकतंत्र की उपलब्धियाँ

    आजादी के समय से ही किस देश में सरकार का लोकतांत्रिक स्वरूप है ?

    • (A) पाकिस्तान
    • (B) भूटान
    • (C) नेपाल
    • (D) भारत ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  27. निम्न में से किसने कहा कि धर्म को कभी भी राजनीति से अलग नहीं किया जा सकता है ?

    • (A) आचार्य विनोबा भावे
    • (B) महात्मा गांधी ✓
    • (C) सरोजिनी नायडू
    • (D) राजेन्द्र प्रसाद

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  28. 'ताड़ी विरोधी आंदोलन' निम्न में से किस राज्य में शुरू किया गया ?

    • (A) बिहार
    • (B) उत्तर प्रदेश
    • (C) आंध्र प्रदेश ✓
    • (D) तमिलनाडु

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  29. साइकिल किस राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न है ?

    • (A) राष्ट्रीय जनता दल
    • (B) समाजवादी पार्टी ✓
    • (C) लोक जनशक्ति पार्टी
    • (D) बहुजन समाज पार्टी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  30. संविधान का अनुच्छेद 40 किससे संबंधित है ?

    • (A) समानता का अधिकार
    • (B) जीवन का अधिकार
    • (C) स्थानीय स्वशासन ✓
    • (D) शिक्षा का अधिकार

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  31. वेस्ट इंडिज में संघ की स्थापना कब की गई ?

    • (A) 1958 ✓
    • (B) 1962
    • (C) 1973
    • (D) 1975

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  32. निम्नलिखित में से कौन संघों के एक साथ आने का उदाहरण नहीं है ?

    • (A) भारत ✓
    • (B) संयुक्त राज्य अमेरिका
    • (C) स्विट्जरलैंड
    • (D) आस्ट्रेलिया

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  33. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: वैश्वीकरण

    इनमें से कौन भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है ?

    • (A) नोकिया
    • (B) सेमसंग
    • (C) इनफोसिस ✓
    • (D) फोर्ड मोटर्स

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  34. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: वैश्वीकरण

    प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सर्वाधिक लाभ किस क्षेत्र को मिला है ?

    • (A) कृषि क्षेत्र
    • (B) औद्योगिक क्षेत्र
    • (C) सेवा क्षेत्र ✓
    • (D) विनिर्माण क्षेत्र

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  35. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: वैश्वीकरण

    वैश्वीकरण का नकारात्मक प्रभाव निम्न में से किस क्षेत्र में देखा गया ?

    • (A) कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र ✓
    • (B) रोजगार
    • (C) बैंक
    • (D) उद्योग

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  36. गरीबी रेखा निर्धारण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन न्यूनतम कितनी कैलोरी निर्धारित की गई है ?

    • (A) 2100 कैलोरी
    • (B) 2200 कैलोरी
    • (C) 2400 कैलोरी ✓
    • (D) 2600 कैलोरी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: निर्माण उद्योग

    निम्न में से कौन कृषि-आधारित उद्योग नहीं है ?

    • (A) चीनी उद्योग
    • (B) चमड़ा उद्योग
    • (C) सीमेंट उद्योग ✓
    • (D) वस्त्र उद्योग

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  38. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    'पॉवर्टी एण्ड अन-ब्रिटिश रूल इन इण्डिया' नामक पुस्तक किसने लिखी ?

    • (A) पी.सी. महालानोबिस
    • (B) दादाभाई नौरोजी ✓
    • (C) प्रो० मार्शल
    • (D) प्रो० कीन्स

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  39. प्रश्न 39ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: राज्य एवं राष्ट्र की आय

    निम्न में से किस विधि के अन्तर्गत उत्पादित अंतिम वस्तुओं के मूल्य को जोड़ कर राष्ट्रीय आय की गणना की जाती है ?

    • (A) आय विधि
    • (B) व्यय विधि
    • (C) मूल्य योग विधि ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  40. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: हमारी वित्तीय संस्थाएँ

    क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना कब की गई ?

    • (A) 1975 ✓
    • (B) 1980
    • (C) 1969
    • (D) 1982

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: अर्थव्यवस्था और आजीविका

    1921 में सरकार द्वारा गठित राजस्व आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?

    • (A) इब्राहिम रहमतुल्ला ✓
    • (B) जे. एम. कीन्स
    • (C) जमशेदजी टाटा
    • (D) घनश्यामदास बिड़ला

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  42. भारत में प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा कब हुई ?

    • (A) 1948 ✓
    • (B) 1956
    • (C) 1990
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  43. प्रश्न 43ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: व्यापार और भूमंडलीकरण

    1929 की आर्थिक मंदी का सबसे बुरा असर किस देश पर पड़ा ?

    • (A) ग्रेट ब्रिटेन
    • (B) अमेरिका ✓
    • (C) भारत
    • (D) फ्रांस

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  44. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: व्यापार और भूमंडलीकरण

    युद्धोत्तर पुनर्निर्माण के लिए पैसे का इंतजाम करने हेतु किस संस्था का गठन हुआ ?

    • (A) अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    • (B) विश्व बैंक ✓
    • (C) एशियाई विकास बैंक
    • (D) फेडरल बैंक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  45. प्रश्न 45ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: व्यापार और भूमंडलीकरण

    यूरोपीय आर्थिक संघ की मुद्रा क्या है ?

    • (A) डॉलर
    • (B) पाउण्ड
    • (C) रुबल
    • (D) यूरो ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  46. 'न्यू इंडिया' समाचारपत्र को किसने शुरू किया ?

    • (A) महात्मा गाँधी
    • (B) एनी बेसेंट ✓
    • (C) राजा राममोहन राय
    • (D) मनमोहन घोष

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  47. प्रश्न 47ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    वियना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

    • (A) गणराज्यों को पुनर्स्थापित करना
    • (B) लोकतंत्रों को पुनर्स्थापित करना
    • (C) राजतंत्रों को पुनर्स्थापित करना ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  48. प्रश्न 48ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    सिकन्दर कहाँ का निवासी था ?

    • (A) रोम
    • (B) चीन
    • (C) यूनान ✓
    • (D) मिस्र

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  49. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: अर्थव्यवस्था और आजीविका

    भारत में रेलवे ओर टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत किसके शासनकाल में हुई ?

    • (A) लार्ड लिटन
    • (B) लार्ड डलहौजी ✓
    • (C) लार्ड कर्जन
    • (D) लार्ड डफरिन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  50. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कोन थे ?

    • (A) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
    • (B) सत्येन्द्रनाथ टेगोर
    • (C) गोपाल कृष्ण गोखले ✓
    • (D) मोतीलाल नेहरू

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  51. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    चौरी-चोरा हत्याकांड के बाद किस आंदोलन को स्थगित कर दिया गया ?

    • (A) असहयोग आंदोलन ✓
    • (B) सविनय अवज्ञा आंदोलन
    • (C) खिलाफत आंदोलन
    • (D) भारत छोड़ो आंदोलन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    'लाल कुर्ती' नामक संगठन का गठन किसने किया ?

    • (A) मेजिनी
    • (B) खान अब्दुल ग़फ़्फ़ार खान ✓
    • (C) सी. राजगोपालाचारी
    • (D) सरदार वल्लभ भाई पटेल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  53. प्रश्न 53ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ ?

    • (A) 1916 ✓
    • (B) 1918
    • (C) 1920
    • (D) 1922

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    'इंडियन स्टेट्यूटरी कमीशन' के अध्यक्ष कौन थे ?

    • (A) जनरल डायर
    • (B) विलियम हंटर
    • (C) रॉबर्ट ओवन
    • (D) जॉन साइमन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: व्यापार और भूमंडलीकरण

    स्वेज नहर को कब खोला गया ?

    • (A) 1828
    • (B) 1869 ✓
    • (C) 1914
    • (D) 1924

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: अर्थव्यवस्था और आजीविका

    भारत में प्रथम सूती वस्त्र उद्योग कहाँ स्थापित किया गया ?

    • (A) मुम्बई
    • (B) चेन्नई
    • (C) कोलकाता ✓
    • (D) अहमदाबाद

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  57. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    फ्रांसीसी क्रांति कब हुई ?

    • (A) 1789 ✓
    • (B) 1804
    • (C) 1871
    • (D) 1817

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  58. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    मेजिनी का संबंध किस संगठन से था ?

    • (A) लाल सेना
    • (B) कार्बोनरी ✓
    • (C) डायट
    • (D) जालवेरिन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  59. प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    राष्ट्रीय आन्दोलन का केन्द्र जेना विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है ?

    • (A) इटली
    • (B) जर्मनी ✓
    • (C) रूस
    • (D) ग्रेट ब्रिटेन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  60. प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    कोसूथ का संबंध किस देश से है ?

    • (A) ऑस्ट्रिया
    • (B) यूनान
    • (C) पोलैंड
    • (D) हंगरी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  61. प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद

    रूस में प्रतिनिधियात्मक संस्था ड्यूमा का गठन कब हुआ ?

    • (A) 1861
    • (B) 1867
    • (C) 1905 ✓
    • (D) 1917

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  62. प्रश्न 62ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद

    किस संधि के तहत रूस प्रथम विश्व युद्ध से बाहर हो गया ?

    • (A) फ्रैंकफर्ट का संधि
    • (B) ब्रेस्ट-लिटोवस्क की संधि ✓
    • (C) वर्साय की संधि
    • (D) पेरिस की संधि

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  63. प्रश्न 63ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद

    वैज्ञानिक समाजवाद का जनक किसे माना जाता है ?

    • (A) सेंट साइमन
    • (B) रॉबर्ट ओवन
    • (C) कार्ल मार्क्स ✓
    • (D) फ्रेडरिक एंगेल्स

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  64. निम्न में से क्या पोट्सडम की घोषणा का उद्देश्य था ?

    • (A) जापान का आत्मसमर्पण ✓
    • (B) अमेरिका का आत्मसमर्पण
    • (C) वियतनाम की स्वतंत्रता
    • (D) जर्मनी का एकीकरण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  65. किस आयोग / कमिटी ने सतत् पोषणीय विकास की अवधारणा प्रस्तुत की ?

    • (A) ब्रंटलैंड आयोग ✓
    • (B) ब्रेटन वुड्स कमिटी
    • (C) साइमन आयोग
    • (D) जेनेवा आयोग

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  66. प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    निम्न में पुरानी जलोढ़ मिट्टी कौन है ?

    • (A) खादर
    • (B) बांगर ✓
    • (C) लेटेराइट
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  67. प्रश्न 67ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    प्रथम राष्ट्रीय जल नीति कब लागू हुई ?

    • (A) अगस्त, 1980
    • (B) जुलाई, 1985
    • (C) सितम्बर, 1987 ✓
    • (D) अक्टूबर, 1990

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  68. प्रश्न 68ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?

    • (A) उत्तराखण्ड ✓
    • (B) गुजरात
    • (C) केरल
    • (D) उत्तर प्रदेश

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  69. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    भारत का सबसे छोटा जेव मंडल रिजर्व कौन-सा है ?

    • (A) सुन्दरवन
    • (B) नन्दा देवी
    • (C) ग्रेट निकोवार
    • (D) डिब्रू सैखोवा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  70. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: कृषि

    क्यूनाइन का उपयोग होता है

    • (A) मलेरिया में ✓
    • (B) कैंसर में
    • (C) दर्द निवारण में
    • (D) टी.बी. में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  71. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: निर्माण उद्योग

    भारत में कितने सार्वजनिक क्षेत्र के तेल परिष्करण केन्द्र कार्य कर रहे हैं ?

    • (A) 16
    • (B) 18 ✓
    • (C) 20
    • (D) 23

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  72. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    भारत के प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना कहाँ की गई ?

    • (A) शिवसमुद्रम
    • (B) देहरादून
    • (C) शिमला
    • (D) दार्जिलिंग ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  73. प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार

    इन्नौर बंदरगाह कहाँ स्थित है ?

    • (A) केरल
    • (B) तमिलनाडु ✓
    • (C) ओडिशा
    • (D) महाराष्ट्र

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  74. प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    कहलगाँव तापीय विद्युत केन्द्र किस जिला में अवस्थित है ?

    • (A) भागलपुर ✓
    • (B) मुंगेर
    • (C) जमुई
    • (D) कांटी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  75. प्रश्न 75ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: प्राकृतिक आपदा : एक परिचय

    निम्न में से कौन प्राकृतिक आपदा नहीं है ?

    • (A) सुनामी
    • (B) बाढ़
    • (C) आतंकवाद ✓
    • (D) भूकम्प

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  76. प्रश्न 76ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    कृष्णाराज सागर बाँध किस नदी पर बना है ?

    • (A) कृष्णा
    • (B) नर्मदा
    • (C) कावेरी ✓
    • (D) रिहन्द

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  77. भूकंप की लहरें कहाँ से उत्पन्न होती हैं ?

    • (A) केन्द्र ✓
    • (B) अधिकेन्द्र
    • (C) ठोस आन्तरिक कोर
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  78. निम्न में से भूकम्प तरंग मापन यंत्र कौन है ?

    • (A) बैरोमीटर
    • (B) सिस्मोग्राफ ✓
    • (C) एनीमोमीटर
    • (D) धर्मामीटर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  79. कृषि सुखाड़ होता है

    • (A) जल के अभाव में ✓
    • (B) मिट्टी के क्षय के कारण
    • (C) मिट्टी की लवणता के कारण
    • (D) चट्टानों के खिसकने के कारण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  80. निम्न में से कौन-सा क्षेत्र भूकंप या सुनामी से अधिक प्रभावित होता है ?

    • (A) वलित पर्वत के क्षेत्र
    • (B) भूपटलीय दरार के क्षेत्र
    • (C) महासागरीय गर्त
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

खंड B · लिखित प्रश्न (32)

  1. प्रश्न 1लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: यूरोप में राष्ट्रवाद

    राष्ट्रवाद के उदय में धर्म सुधार आन्दोलन की क्या भूमिका रही ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · राष्ट्रवाद का उदय, धर्म सुधार आन्दोलन

    1. 1.धर्म सुधार आन्दोलन ने चर्च की निरंकुश सत्ता को चुनौती देकर लोगों में स्वतंत्र चिंतन और तर्कशक्ति का विकास किया। रोमन चर्च के एकाधिकार के विरुद्ध यह आन्दोलन खड़ा हुआ जिससे लोगों की सोच पर पड़े धार्मिक बंधन टूटने लगे और लोग स्वतंत्र रूप से सोचने-विचारने लगे।1 अंक
    2. 2.धर्म सुधार आन्दोलन ने स्थानीय भाषाओं के विकास को प्रोत्साहित किया, जिससे लोगों में अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति एकता की भावना जाग्रत हुई। रोमन चर्च की भाषा के स्थान पर स्थानीय भाषाओं के प्रयोग से लोगों में राष्ट्रीय चेतना का विकास हुआ और यही भावना आगे चलकर राष्ट्रवाद के उदय में सहायक बनी।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'चर्च' और 'स्वतंत्र चिंतन' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में 'स्थानीय भाषा' और 'राष्ट्रीय चेतना' शब्द अवश्य लिखें।
    • दोनों बिंदुओं में 'रोमन चर्च' शब्द का उल्लेख करें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  2. प्रश्न 2लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 5: अर्थव्यवस्था और आजीविका

    अठारहवीं शताब्दी में भारत के मुख्य उद्योग कौन कौन-से थे ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · अठारहवीं शताब्दी के भारत के मुख्य उद्योग

    1. 1.अठारहवीं शताब्दी में भारत का सूती वस्त्र (Cotton textile) और रेशमी वस्त्र (Silk textile) उद्योग विश्व में सबसे प्रमुख था। भारतीय मलमल, छींट तथा सूती वस्त्रों की मांग पूरे विश्व में होती थी और भारतीय उद्योग निर्मित वस्तुओं का निर्यात भी करते थे। ढाका सूती वस्त्र उद्योग का एक प्रमुख केन्द्र था, जहाँ उत्तम कोटि के वस्त्र तैयार किये जाते थे।1 अंक
    2. 2.भारत में धातु उद्योग (Metal industry), चीनी उद्योग, कागज उद्योग, जहाज निर्माण (Shipbuilding) और हथियार बनाने के उद्योग भी काफी विकसित थे। इन उद्योगों के साथ-साथ हस्तशिल्प भी अत्यंत उन्नत अवस्था में था और भारत विश्व की सबसे बड़ी कार्यशाला माना जाता था, जो बहुत ही सुन्दर एवं उपयोगी वस्तुओं का उत्पादन करता था।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'सूती वस्त्र', 'रेशमी वस्त्र' और 'ढाका' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में 'धातु उद्योग', 'जहाज निर्माण' और 'हस्तशिल्प' शब्द अवश्य लिखें।
    • अंग्रेजी तकनीकी शब्द (Cotton textile, Metal industry आदि) हिंदी शब्द के बाद कोष्ठक में लिखें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  3. प्रश्न 3लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 7: व्यापार और भूमंडलीकरण

    आर्थिक संकट से आप क्या समझते हैं ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · आर्थिक संकट, परिभाषा

    1. 1.आर्थिक संकट अर्थतन्त्र में आने वाली वैसी स्थिति है जब उसके तीनों आधार कृषि, उद्योग और व्यापार का विकास अवरुद्ध हो जाए और उत्पादन तथा रोजगार के साधनों का भारी पतन हो जाए। इस स्थिति को मंदी या गिरावट भी कहा जाता है, जिसमें लाखों लोग बेरोजगार हो जाते हैं।1 अंक
    2. 2.आर्थिक संकट में वस्तुओं और सेवाओं की मांग में भारी कमी आती है जिससे कीमतों में गिरावट आती है और बैंकों तथा कंपनियों का दिवाला निकल जाता है, अर्थात वे विफल हो जाते हैं। इस स्थिति में वस्तु और मुद्रा दोनों की बाजार में कोई कीमत नहीं रह जाती।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'उत्पादन', 'रोजगार' और 'पतन' शब्दों के साथ 'आर्थिक संकट' या 'मंदी' अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में 'मांग', 'कीमतों में गिरावट' और 'विफल' शब्दों का उल्लेख अवश्य करें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  4. प्रश्न 4लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: समाजवाद एवं साम्यवाद

    बोलशेविक क्रांति के दो तात्कालिक कारण बताइए ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की लगातार पराजय, सैनिकों की भारी हानि और आर्थिक तबाही से जनता और सैनिकों में भारी असंतोष फैल गया।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  5. हिन्द-चीन का अर्थ क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. हिन्द-चीन का तात्पर्य दक्षिण-पूर्व एशिया के उस प्रायद्वीपीय क्षेत्र से है जिसमें आज के वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया के क्षेत्र आते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  6. प्रश्न 6लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    असहयोग आंदोलन क्यों स्थगित किया गया ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. असहयोग आंदोलन को स्थगित करने का मुख्य कारण चौरी-चौरा की हिंसक घटना थी। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा में राजनीतिक जुलूस पर पुलिस द्वारा फायरिंग के विरोध में भीड़ ने थाने पर हमला करके 5 फरवरी, 1922 ई. को 22…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  7. प्रश्न 7दीर्घ उत्तरीय4 अंकअध्याय 4: भारत में राष्ट्रवाद

    सविनय अवज्ञा आंदोलन के कारणों की चर्चा करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. साइमन कमीशन 1919 के एक्ट की समीक्षा हेतु नवम्बर 1927 ई. में ब्रिटिश सरकार द्वारा गठित इंडियन स्टेट्यूटरी कमीशन था, जिसे साइमन कमीशन कहा जाता है। यह आयोग 7 सदस्यीय था जिसके सभी सदस्य अंग्रेज थे और इसमें कोई भारतीय सदस्य…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  8. प्रश्न 8दीर्घ उत्तरीय4 अंकअध्याय 6: शहरीकरण एवं शहरी जीवन

    व्यावसायिक पूँजीवाद ने किस प्रकार नगरों के उद्भव में अपना योगदान दिया ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. व्यावसायिक पूँजीवाद के उदय के साथ नगरों के उद्भव का मार्ग प्रशस्त हुआ। व्यापक स्तर पर व्यवसाय, बड़े पैमाने पर उत्पादन तथा मुद्राप्रधान अर्थव्यवस्था की स्थापना से व्यापार और वाणिज्य का विस्तार हुआ। इस गतिशील एवं…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  9. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की क्या आवश्यकता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लोकतंत्र में राजनीतिक दल जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक दल देश के लोगों की भावनाओं एवं विचारों को जोड़ने का काम करते हैं और जनता की समस्याओं एवं मांगों को समेटकर सरकार के…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  10. सूचना के अधिकार आंदोलन के मुख्य उद्देश्य क्या थे ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सूचना के अधिकार आंदोलन का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था। ग्रामीणों को लग रहा था कि उन्हें दी गई मजदूरी में भारी घपला हो रहा है, इसलिए वे प्रशासन से अपने वेतन एवं भुगतान के…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  11. प्रश्न 11लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    आर्थिक अपराध को स्पष्ट करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. आर्थिक अपराध उन अवैध गतिविधियों (illegal activities) को कहते हैं जो व्यक्तिगत या सामूहिक आर्थिक लाभ (economic gain) के लिए धन या संपत्ति से संबंधित कानूनों का उल्लंघन करती हैं। कालाबाजारी भी इसी प्रकार का आर्थिक अपराध…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  12. सत्ता के उर्ध्वाधर वितरण को बताइए ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सत्ता में साझेदारी की दूसरी कार्यप्रणाली में सरकार के विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बँटवारा होता है। सत्ता के ऐसे बँटवारे को हम सत्ता का ऊर्ध्वाधर वितरण कहते हैं। इस तरह की व्यवस्था में पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  13. भारतीय संविधान में धर्म निरपेक्ष समाज की स्थापना हेतु क्या प्रावधान किए गए हैं ? विस्तार से बताइए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. भारतीय संविधान में किसी भी धर्म को राजकीय धर्म (Official Religion) के रूप में स्वीकार नहीं किया गया है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ही भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया है, जिसका अर्थ है कि राज्य का…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  14. राजनीतिक दल देश के विकास में किस प्रकार योगदान करते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. राजनीतिक दल देश के लोगों की भावनाओं एवं विचारों को जोड़ने का काम करते हैं और इस प्रकार जनमत का निर्माण करते हैं। राजनीतिक दल के सदस्य सभी जाति, धर्म, क्षेत्र एवं लिंग के होते हैं, जिसके चलते राजनीतिक दल सभी लोगों की…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  15. गरीबी के दुश्चक्र की धारणा बताइए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. गरीबी के दुश्चक्र का अर्थ है कि गरीबी ही गरीबी को जन्म देती है अर्थात् एक बार गरीबी में फँसने के बाद व्यक्ति या राज्य बार-बार उसी गरीबी के चक्र में घूमता रहता है और गरीब बना रहता है। बिहार में निर्धनता का यह दुश्चक्र…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  16. प्रश्न 16लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: हमारी वित्तीय संस्थाएँ

    व्यापारिक बैंकों के एजेंसी संबंधी कार्य बताइए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. व्यावसायिक बैंक वर्तमान समय में अपने ग्राहकों के एजेंट के रूप में भी कार्य करते हैं। इसके अंतर्गत बैंक ग्राहकों के लिए चेक, बिल व ड्राफ्ट का संकलन करते हैं, अर्थात् चेक संग्रहण का कार्य करते हैं और इनके भुगतान की…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  17. प्रश्न 17लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: वैश्वीकरण

    विश्व व्यापार संगठन के विषय में संक्षेप में बताइए ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation- W.T.O.) की स्थापना जनवरी 1995 में GATT के उत्तराधिकारी संगठन के रूप में की गई थी। भारत इसका संस्थापक सदस्य रहा है। इसका मुख्यालय जेनेवा में है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  18. प्रश्न 18लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    मुद्रा के उद्भव से उपभोक्ताओं को क्या लाभ हुआ ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मुद्रा के आविष्कार से वस्तु विनिमय प्रणाली में आने वाली सारी कठिनाइयाँ दूर हो गयी हैं। मुद्रा के कारण विनिमय आसान हो गया है और क्रय-विक्रय सरल बन गया है। मुद्रा विनिमय का माध्यम तथा मूल्य का मापन करने का कार्य करती है,…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  19. प्रश्न 19दीर्घ उत्तरीय4 अंकअध्याय 3: मुद्रा, बचत एवं साख

    मुद्रा के कार्यों को विस्तार से बताइए ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मुद्रा विनिमय के माध्यम (Medium of exchange) के रूप में कार्य करती है। इस कार्य के कारण वस्तुओं और सेवाओं का क्रय-विक्रय सरल हो जाता है। मुद्रा के आने से वस्तु-विनिमय प्रणाली की कठिनाइयाँ दूर हो गईं क्योंकि अब वस्तुओं…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  20. प्रश्न 20दीर्घ उत्तरीय4 अंकअध्याय 4: हमारी वित्तीय संस्थाएँ

    बिहार राज्य के प्रमुख संस्थागत वित्तीय संस्थाओं के विषय में संक्षेप में बताइए ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. बिहार में संस्थागत वित्तीय स्रोतों में व्यावसायिक बैंक (Commercial Bank) प्रमुख भूमिका निभाते हैं। बिहार के लोगों के द्वारा जितने पैसे वाणिज्य बैंकों में जमा किए जाते हैं, उनके माध्यम से ये बैंक लोगों को ऋण प्रदान करते…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  21. प्रश्न 21लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: कृषि

    रबी और खरीफ फसल में अन्तर स्पष्ट करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. रबी फसलें शीत ऋतु में उगाई जाती हैं। इन्हें अक्टूबर-नवंबर से बोया जाता है और मार्च-अप्रैल में काटा जाता है। इनकी प्रमुख फसलें गेहूँ, जौ, चना, मसूर, मटर, तीसी और सरसों हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  22. देश के विकास में मानव संसाधन का क्या महत्त्व है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मानव संसाधन देश के आर्थिक विकास का सबसे महत्त्वपूर्ण आधार है। प्राकृतिक संसाधन और पूँजी तब तक उपयोगी नहीं होते जब तक मानव संसाधन उनका उपयोग करके उत्पादन नहीं करता। बिहार के कर्मठ मानव संसाधन के योगदान से ही राज्य का…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  23. प्रश्न 23लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    क्योतो सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. क्योतो सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी को वैश्विक तापन (ग्लोबल वार्मिंग) से बचाना था। इसमें छः ग्रीनहाउस गैसों (CO2, मिथेन, N2O, HFC, पर फ्लोरो कार्बन, सल्फर हेक्सा फ्लोराइड) को वैश्विक तापन के लिए जिम्मेदार मानते हुए…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  24. प्रश्न 24लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    खनिजों की विशेषताएँ बताइए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. खनिज निश्चित अनुपात में रासायनिक एवं भौतिक विशिष्टताओं के साथ निर्मित एक प्राकृतिक पदार्थ है। दूसरे शब्दों में, खनिज निश्चित रासायनिक संयोजन एवं विशिष्ट आंतरिक परमाण्विक संरचना वाले ठोस प्राकृतिक पदार्थ को कहा जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  25. प्रश्न 25लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    मृदु जल क्या होता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मृदु जल वह जल है जो साबुन के साथ आसानी से झाग उत्पन्न करता है। जब इस प्रकार के जल में साबुन मिलाया जाता है तो वह बिना किसी बाधा के तुरंत झाग बनाने लगता है, जिससे कपड़े धोने, स्नान करने तथा अन्य घरेलू कार्यों में इसका…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  26. प्रश्न 26लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    लैटेराइट मृदा कहाँ पाई जाती है ? इस मृदा में कौन फसलें उगाई जाती हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लैटेराइट मृदा मुख्य रूप से कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और उड़ीसा तथा असम की पहाड़ियों में पायी जाती है। इस प्रकार की मिट्टी का विकास उच्च तापमान एवं अत्यधिक वर्षा वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हुआ है, जहाँ ऋतुवत्…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  27. प्रश्न 27दीर्घ उत्तरीय4 अंकअध्याय 1: भारत : संसाधन एवं उपयोग

    ऊर्जा संकट क्या है ? शक्ति संसाधनों के संरक्षण की दिशा में लिए गए प्रमुख प्रयास बताइए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. ऊर्जा संकट ऊर्जा की मांग की तुलना में उसकी आपूर्ति में कमी होने को कहते हैं। परम्परागत स्रोतों जैसे कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि के भण्डार में निरन्तर कमी होने तथा मानव के बढ़ते आर्थिक क्रिया-कलापों के कारण…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  28. प्रश्न 28दीर्घ उत्तरीय4 अंकअध्याय 4: परिवहन, संचार एवं व्यापार

    भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में परिवहन और संचार साधनों का क्या महत्त्व है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. परिवहन के साधन कच्चे माल को कारखानों तक और तैयार माल को बाजारों तक पहुँचाकर औद्योगिक विकास को गति प्रदान करते हैं। भारत में परिवहन के लिए सड़कमार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग, वायुमार्ग एवं पाइपलाइन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  29. प्रश्न 29लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 1: प्राकृतिक आपदा : एक परिचय

    आपदा प्रबंधन क्यों आवश्यक है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. आपदा प्रबंधन आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक है। आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन अनिवार्य है, क्योंकि आपदा से न सिर्फ विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं वरन् विकास कार्यों में कई व्यवधान भी उत्पन्न…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  30. 'बिहार का शोक' किसे और क्यों कहा जाता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. कोसी नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  31. भूकंप से बचाव के लिए भवन-निर्माण में क्या सावधानी रखनी चाहिए ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. भूकंप से बचाव के लिए भवन का निर्माण भूकंप निरोधी तकनीकों पर आधारित होना चाहिए तथा निर्माण में हल्के पदार्थों का उपयोग करना चाहिए। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भवन निर्माण की स्वीकृति देने से पहले यह जाँच आवश्यक है कि…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  32. उपग्रह संचार से क्या अभिप्राय है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. उपग्रह संचार एक ऐसी संचार प्रणाली है जिसमें कृत्रिम उपग्रहों (artificial satellite) का उपयोग करके सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जाता है। इस प्रणाली में अंतरिक्ष में स्थापित संचार उपग्रह के माध्यम से सूचनाओं…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।