बिहार बोर्ड 10वीं · सामाजिक विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र 2026
बोर्ड का 2026 का प्रश्न पत्र, सेट E — सभी 112 प्रश्न जैसे छपे; 79 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 29 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
खनिज पदार्थों में कौन-सा भारतीय क्षेत्र समृद्ध नहीं है ?
- (A) मालवा का पठार
- (B) गंगा का मैदान ✓
- (C) लद्दाख का पठार
- (D) छोटा नागपुर का पठार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
ऐंथ्रासाइट कोयले के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है ?
- (A) यह सर्वोच्च कोटि का है ✓
- (B) इसमें 30% कार्बन की मात्रा होती है
- (C) इसे भूरा कोयला कहते हैं
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
सीमेंट निर्माण के लिए किस कच्चे माल की आवश्यकता होती है ?
- (A) चूनापत्थर
- (B) बॉक्साइट
- (C) जिप्सम
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
रबी की फसलें किस ऋतु में बोई जाती हैं ?
- (A) शीत ✓
- (B) ग्रीष्म
- (C) मानसून
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
गण्डक नदी घाटी परियोजना से किस राज्य को लाभ मिलता है ?
- (A) बिहार
- (B) उत्तर प्रदेश
- (C) मध्य प्रदेश
- (D) इनमें से सभी
हीराकुड बाँध किस नदी पर निर्मित है ?
- (A) तुंगभद्रा
- (B) महानदी ✓
- (C) कृष्णा
- (D) शारावती
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
खनिज तेल उत्पादन में कौन देश अग्रणी है ?
- (A) भारत
- (B) संयुक्त राज्य अमेरिका ✓
- (C) चीन
- (D) जापान
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
कुल जल का कितना प्रतिशत महासागरों में है ?
- (A) 93.5
- (B) 96.5 ✓
- (C) 95.5
- (D) 97.5
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ?
- (A) भारत
- (B) नेपाल ✓
- (C) पाकिस्तान
- (D) श्रीलंका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंक
निम्न में से कौन चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था ?
- (A) फाह्यान
- (B) मेगस्थनीज ✓
- (C) कन्फ्यूशियस
- (D) सेल्यूकस निकेटर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
गाँधी-इरविन पैक्ट को किस नाम से जाना जाता है ?
- (A) लखनऊ समझौता
- (B) दिल्ली समझौता ✓
- (C) लाहौर समझौता
- (D) लंदन समझौता
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
खान अब्दुल गफ्फार खान ने किस संगठन की स्थापना की थी ?
- (A) मुस्लिम लीग
- (B) जेकोबिन क्लब
- (C) खुदाई खिदमतगार ✓
- (D) फॉरवर्ड ब्लॉक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
साइमन कमीशन में कितने सदस्य थे ?
- (A) 5
- (B) 7 ✓
- (C) 10
- (D) 12
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
अखिल भारतीय खिलाफत आन्दोलन के अध्यक्ष कौन थे ?
- (A) मोहम्मद अली जिन्ना
- (B) महात्मा गाँधी ✓
- (C) शौकत अली
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
गदर पार्टी की स्थापना कहाँ हुई ?
- (A) भारत
- (B) अमेरिका ✓
- (C) कनाडा
- (D) आयरलैंड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
रूस ने ब्रेस्टलिटोवस्क की संधि किससे की ?
- (A) फ्रांस
- (B) जर्मनी ✓
- (C) पोलैंड
- (D) अमेरिका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
भारत में आपदा प्रबंधन का सर्वोच्च निकाय कौन है ?
- (A) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ✓
- (B) राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल
- (C) ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति
- (D) जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
दामोदर नदी किस राज्य में बाढ़ का प्रमुख कारण है ?
- (A) बिहार
- (B) असम
- (C) पश्चिम बंगाल ✓
- (D) आंध्र प्रदेश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सर्वाधिक विनाशकारी भूकंपीय तरंग कौन-सी है ?
- (A) P तरंग
- (B) S तरंग
- (C) L तरंग ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
बिहार में भयंकर सूखा कब पड़ा था ?
- (A) 1987
- (B) 1966 ✓
- (C) 2004
- (D) 1978
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सामान्य संचार व्यवस्था के बाधित होने का क्या कारण है ?
- (A) केबल टूट जाना
- (B) ट्रांसमिशन टावर का क्षतिग्रस्त हो जाना
- (C) बिजली आपूर्ति का बाधित होना
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (इनसेट) का प्रयोग किसलिए किया जाता है ?
- (A) दूरसंचार हेतु
- (B) संसाधनों की खोज एवं प्रबंधन हेतु
- (C) नगर नियोजन हेतु
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
कौन-सी आपदा धीरे-धीरे आती है ?
- (A) बाढ़
- (B) भूकंप
- (C) सुनामी
- (D) सूखा ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
चाय उत्पादन के लिए किस तापमान परास की आवश्यकता होती है ?
- (A) 10°C - 20°C
- (B) 20°C - 30°C ✓
- (C) 30°C - 40°C
- (D) 5°C - 10°C
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
'रक्त और लौह की नीति' का अवलम्बन किसने किया ?
- (A) मेजिनी
- (B) स्टालिन
- (C) निक्सन
- (D) बिस्मार्क ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
ऑस्ट्रिया का चांसलर कौन था ?
- (A) बिस्मार्क
- (B) मेटरनिक ✓
- (C) काउंट कावूर
- (D) हिटलर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
जुलाई 1830 की क्रांति के फलस्वरूप फ्रांस में किसका शासन स्थापित हुआ ?
- (A) चार्ल्स-X
- (B) चार्ल्स-II
- (C) लुई फिलिप ✓
- (D) एलेक्जेंडर-II
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मरम्मत पर व्यय एवं पूंजी की घिसावट को किसमें शामिल किया जाता है ?
- (A) शुद्ध घरेलू उत्पाद
- (B) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
- (C) सकल राष्ट्रीय उत्पाद ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में से किसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना की गई ?
- (A) सीमान्त एवं छोटे किसानों की ✓
- (B) औद्योगिक संस्थाओं / समूहों की
- (C) साहूकारों की
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
सार्वजनिक कल्याण किस अर्थव्यवस्था का उद्देश्य होता है ?
- (A) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था
- (B) समाजवादी अर्थव्यवस्था ✓
- (C) बाजार अर्थव्यवस्था
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व राष्ट्रीय आय गणना का प्रयास किसने किया था ?
- (A) एम. एस. स्वामीनाथन
- (B) के. सी. पंत
- (C) दादाभाई नौरोजी ✓
- (D) प्रो० केन्स
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
दोहरी गणना की समस्या का संबंध निम्नलिखित में से किससे है ?
- (A) वस्तु विनिमय
- (B) प्रति व्यक्ति आय
- (C) राष्ट्रीय आय ✓
- (D) उपभोग व्यय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्न में से क्या आर्थिक गतिविधि नहीं है ?
- (A) कृषि
- (B) संचार
- (C) गरीबी ✓
- (D) परिवहन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारतीय संविधान की किस अनुसूची में 22 अनुसूचित भाषाओं को स्थान दिया गया है ?
- (A) सातवीं अनुसूची
- (B) आठवीं अनुसूची ✓
- (C) ग्यारहवीं अनुसूची
- (D) बारहवीं अनुसूची
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में से किन दो केन्द्रशासित प्रदेशों का विलय कर दिया गया है ?
- (A) पुदुचेरी एवं लक्षद्वीप
- (B) जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख
- (C) दादरा, नगर हवेली और दमन व दीव ✓
- (D) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व भारत में कुल कितनी देशी रियासतें थीं ?
- (A) 565 ✓
- (B) 562
- (C) 620
- (D) 728
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
ग्राम रक्षादल का गठन किस स्तर पर होता है ?
- (A) ग्राम पंचायत स्तर पर ✓
- (B) प्रखंड स्तर पर
- (C) जिला स्तर पर
- (D) राज्य स्तर पर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से कहाँ प्रत्यक्ष लोकतंत्र पाया जाता है ?
- (A) स्विट्जरलैंड ✓
- (B) भारत
- (C) पाकिस्तान
- (D) चीन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निर्वाचन में राजनीतिक दलों के लिए आचार संहिता का निर्माण कौन करता है ?
- (A) संसद
- (B) मंत्रिमंडल
- (C) राष्ट्रपति
- (D) निर्वाचन आयोग ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
डाल्मा वन्य जीव अभयारण्य कहाँ स्थित है ?
- (A) उत्तर प्रदेश
- (B) उत्तराखंड
- (C) झारखंड ✓
- (D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से मुद्रा की विशेषता क्या है ?
- (A) सामान्य स्वीकार्यता
- (B) विधि ग्राह्य
- (C) विनिमय का माध्यम
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
अर्थव्यवस्था के संतुलन के लिए क्या आवश्यक है ?
- (A) उपभोग = निवेश
- (B) बचत = निवेश ✓
- (C) आय = बचत
- (D) आय = निवेश
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
1980 के दशक के अंत में भारत की आर्थिक स्थिति कैसी थी ?
- (A) आयातों में वृद्धि
- (B) तेजी से बढ़ती महंगाई
- (C) अपर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
बैंकिंग सेवा किस आर्थिक क्षेत्र का भाग है ?
- (A) प्राथमिक क्षेत्र
- (B) द्वितीयक क्षेत्र
- (C) तृतीयक क्षेत्र ✓
- (D) औद्योगिक क्षेत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
संयुक्त राष्ट्र मानव विकास कार्यक्रम द्वारा पहली मानव विकास रिपोर्ट किसके निर्देशन में तैयार की गई थी ?
- (A) मो० यूनूस
- (B) महबूब-उल-हक ✓
- (C) रैगनर नर्क्स
- (D) एडम स्मिथ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मनरेगा के तहत कितने दिनों की मजदूरी रोजगार की गारंटी है ?
- (A) 100 दिन ✓
- (B) 150 दिन
- (C) 180 दिन
- (D) 200 दिन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्न में से क्या गैर-संस्थागत वित्त का स्रोत है ?
- (A) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- (B) भूमि विकास बैंक
- (C) महाजन ✓
- (D) सहकारी बैंक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित योजनाओं में से सबसे पहले किस योजना की शुरुआत हुई ?
- (A) समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम ✓
- (B) जवाहर रोजगार योजना
- (C) मनरेगा
- (D) काम के बदले अनाज योजना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कौन नदी घाटी परियोजना उत्तर बिहार में नहीं है ?
- (A) सोन नदी घाटी परियोजना ✓
- (B) गण्डक नदी घाटी परियोजना
- (C) कोसी नदी घाटी परियोजना
- (D) बागमती परियोजना
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
यंग इटली की स्थापना किसने की ?
- (A) मेटरनिक
- (B) मेजिनी ✓
- (C) गैरीबाल्डी
- (D) नेपोलियन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
- प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंक
ग्रेगोरियन कैलेंडर, जूलियन कैलेंडर से कितने दिन आगे चलता है ?
- (A) 10 दिन
- (B) 12 दिन
- (C) 13 दिन ✓
- (D) 15 दिन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
वियतनाम, फ्रांसीसी आधिपत्य से कब स्वतंत्र हुआ ?
- (A) 1930
- (B) 1935
- (C) 1945 ✓
- (D) 1948
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
कैप्टन कोंग ले के नेतृत्व में सैनिक सरकार कहाँ बनी थी ?
- (A) लाओस ✓
- (B) उत्तरी वियतनाम
- (C) दक्षिणी वियतनाम
- (D) कंबोडिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किस अधिनियम द्वारा नगरपालिका में निर्वाचित सदस्यों की संख्या घटा दी गई ?
- (A) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
- (B) इलबर्ट बिल
- (C) कलकत्ता कॉरपोरेशन एक्ट ✓
- (D) बॉम्बे कॉरपोरेशन एक्ट
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
गाँधी जी ने गुरुदेव की उपाधि किसे दी ?
- (A) गोपाल कृष्ण गोखले
- (B) रवीन्द्रनाथ टैगोर ✓
- (C) लॉर्ड डलहौजी
- (D) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन की व्यवस्था किस योजना के तहत किया गया ?
- (A) नेहरू रिपोर्ट
- (B) मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
- (C) मार्ले-मिन्टो सुधार ✓
- (D) भारत सरकार अधिनियम 1919
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारत के संदर्भ में एक प्रतिनिधि लोकतंत्र कैसे कार्य करता है ?
- (A) सभी नागरिक प्रत्यक्ष रूप से निर्णय लेते हैं
- (B) सैन्य बल द्वारा सरकार चुनी जाती है
- (C) नागरिक अपने प्रतिनिधि चुनते हैं जो उनके लिए निर्णय लेते हैं ✓
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
एक पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी ग्रामवासियों की सभा क्या कहलाती है ?
- (A) ग्राम सभा ✓
- (B) ग्राम पंचायत
- (C) पंचायत समिति
- (D) जिला परिषद्
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
पंचायत सचिव की नियुक्ति कौन करता है ?
- (A) ग्राम सभा
- (B) ग्राम पंचायत का मुखिया
- (C) राज्य सरकार ✓
- (D) पंचायत समिति का प्रमुख
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से क्या संघीय सरकार की विशेषता नहीं है ?
- (A) शक्तियों का विभाजन
- (B) संविधान की सर्वोच्चता
- (C) लचीला संविधान ✓
- (D) स्वतंत्र न्यायपालिका
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से किस देश में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है ?
- (A) भारत
- (B) पाकिस्तान
- (C) चीन ✓
- (D) नेपाल
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
भारत की केन्द्रीय सरकार के गठबंधन का क्या नाम है ?
- (A) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ✓
- (B) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
- (C) महागठबंधन
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
नेपाल में लोकतंत्र को कब स्थायी रूप से बहाल किया गया ?
- (A) 2006
- (B) 2007
- (C) 2008 ✓
- (D) 1990
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
लोकतंत्र का सबसे बुनियादी परिणाम क्या है ?
- (A) सख्त कानून
- (B) सैन्य शक्ति
- (C) उच्च आर्थिक विकास
- (D) जवाबदेह सरकार ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
भारत में खाद्यान्नों का बफर स्टॉक कौन बनाता है ?
- (A) नीति आयोग
- (B) नाबार्ड
- (C) भारतीय खाद्य निगम ✓
- (D) भारतीय किसान यूनियन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में से किस मृदा का निर्माण बेसाल्ट के विघटन से हुआ है ?
- (A) लैटेराइट मृदा
- (B) रेगुर ✓
- (C) जलोढ़ मृदा
- (D) पर्वत मृदा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में कौन बिहार में स्थित है ?
- (A) सुंदरवन
- (B) मानस
- (C) सिमिलीपाल
- (D) इनमें से कोई नहीं ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
कौन-सा इस्पात संयंत्र ब्रिटेन के सहयोग से स्थापित हुआ था ?
- (A) राउरकेला इस्पात संयंत्र
- (B) दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ✓
- (C) बोकारो इस्पात संयंत्र
- (D) भिलाई लोहा एवं इस्पात संयंत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
हाजीपुर में किस रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय स्थित है ?
- (A) उत्तर-मध्य रेलवे
- (B) पूर्व-मध्य रेलवे ✓
- (C) पूर्व रेलवे
- (D) पूर्वोत्तर रेलवे
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
बिहार राज्य जल विद्युत ऊर्जा निगम का गठन कब हुआ था ?
- (A) 1940
- (B) 1956
- (C) 1982 ✓
- (D) 1991
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
अविभाजित बिहार मे कौन-सा नियोजित नगर था ?
- (A) पटना
- (B) राँची
- (C) जमशेदपुर ✓
- (D) गया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
तल चिह्न की सहायता से किसी स्थान विशेष की मापी गयी ऊँचाई को क्या कहा जाता है ?
- (A) स्थानिक ऊँचाई ✓
- (B) समोच्च रेखा
- (C) त्रिकोणमितीय स्टेशन
- (D) विशेष ऊँचाई
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से कौन नरमपंथी नेता थे ?
- (A) फिरोजशाह मेहता ✓
- (B) सुभाष चन्द्र बोस
- (C) लाला लाजपत राय
- (D) बाल गंगाधर तिलक
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से किस बैंक की स्थापना सबसे पहले हुई ?
- (A) बैंक ऑफ इंडिया
- (B) इंडियन बैंक
- (C) पंजाब नेशनल बैंक ✓
- (D) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
किस पंचवर्षीय योजना के दौरान प्रथम वेतन बोर्ड का गठन हुआ था ?
- (A) प्रथम
- (B) द्वितीय ✓
- (C) तृतीय
- (D) चतुर्थ
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
1800 ई० में भारतीय निर्यात में सूती वस्त्र का हिस्सा कितना प्रतिशत था ?
- (A) 30 प्रतिशत ✓
- (B) 15 प्रतिशत
- (C) 5 प्रतिशत
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से कौन-सा पत्र ब्रिटिश सरकार का पूर्ण समर्थक था ?
- (A) द पायनियर ✓
- (B) इंडियन मिरर
- (C) अमृत बाजार पत्रिका
- (D) मिरात-उल-अकबार
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
ब्रिटिश को बॉम्बे किसने दिया था ?
- (A) फ्रांस ने
- (B) पुर्तगाल ने ✓
- (C) स्पेन ने
- (D) भारत ने
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मुद्रण कला के आविष्कार का श्रेय किस देश को जाता है ?
- (A) चीन ✓
- (B) जर्मनी
- (C) ब्रिटेन
- (D) दक्षिण कोरिया
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
यूरोपीय आर्थिक संघ के गठन का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया ?
- (A) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
- (B) फ्रांस के विदेश मंत्री ✓
- (C) जर्मनी के वित्तमंत्री
- (D) इटली के विदेश मंत्री
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
खंड B · लिखित प्रश्न (32)
चार्टर एक्ट का भारतीय व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ा ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · चार्टर एक्ट, भारतीय व्यापार पर प्रभाव
- 1.1813 के चार्टर एक्ट द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत के साथ व्यापार का एकाधिकार समाप्त कर दिया गया।1 अंक
- 2.इस अधिनियम के बाद सभी ब्रिटिश व्यापारियों को भारत के साथ व्यापार करने की खुली छूट मिल गई।1 अंक
- पहले पैराग्राफ में '1813', 'चार्टर एक्ट' और 'एकाधिकार समाप्त' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे पैराग्राफ में 'ब्रिटिश व्यापारी' और 'खुली छूट' शब्द अवश्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
गिरमिटिया मजदूरी व्यवस्था क्या है ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · गिरमिटिया मजदूरी व्यवस्था
- 1.गिरमिटिया मजदूरी व्यवस्था एक ऐसी अनुबंधित श्रम (indentured labour) प्रणाली थी जिसमें औपनिवेशिक देशों के श्रमिकों को एक निश्चित समझौते (अनुबंध) के तहत निश्चित समय के लिए अपने शासित क्षेत्रों में ले जाया जाता था। इन मजदूरों को मुख्यतः नगदी फसलों जैसे गन्ना, चाय, तम्बाकू के उत्पादन के लिए बागानों में काम करने हेतु विदेश भेजा जाता था और इनकी मजदूरी बहुत कम होती थी।1 अंक
- 2.इस व्यवस्था के तहत मजदूरों को अक्सर धोखे या जबरदस्ती से अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाकर यूरोपीय औपनिवेशिक बागानों और खदानों में काम करने के लिए भेजा जाता था। इन मजदूरों को बड़े पानी के जहाजों पर भरकर जमैका, फिजी, त्रिनिदाद एण्ड टोबैगो, मॉरिशस जैसे देशों में पहुँचाया जाता था, जहाँ वे गन्ना आदि नगदी फसलों की खेती में कार्य करते थे।1 अंक
- पहले बिंदु में 'अनुबंधित श्रम', 'अनुबंध', 'मजदूर' और 'बागान' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे बिंदु में 'औपनिवेशिक' और 'बागान' दोनों शब्दों का उपयोग करें।
- दोनों पैराग्राफ में अलग-अलग जानकारी दें, एक-दूसरे की पुनरावृत्ति न करें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का भारत पर प्रभाव
- 1.विश्वव्यापी आर्थिक मंदी के कारण महामंदी ने भारतीय व्यापार को फौरन प्रभावित किया। 1928 से 1934 के बीच देश के आयात और निर्यात घटकर लगभग आधे रह गए। कृषि निर्यात में भी भारी गिरावट आई जिसके कारण भारत की आय में भी बहुत कमी हुई।1 अंक
- 2.कृषि उत्पादों की कीमतें इस दौरान काफी गिर गईं, जिसका उदाहरण है कि 1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूँ की कीमत 50 प्रतिशत गिर गई। कृषि निर्यात और आय में कमी के कारण भारतीय किसानों और काश्तकारों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई। कृषि दाम में कमी के बावजूद अंग्रेजी सरकार लगान की दर कम करने को तैयार नहीं थी, जिससे किसानों में असंतोष की भावना बढ़ी और नगदी फसलें उपजाने वाले किसान महाजनों के कर्ज में डूबते चले गए।1 अंक
- पहले बिंदु में 'आयात', 'निर्यात' और 'गिरावट' शब्दों के साथ आधी रह जाने वाली बात अवश्य लिखें।
- दूसरे बिंदु में 'कृषि उत्पाद', 'कीमतें' और 'किसान' शब्दों के साथ गेहूँ की कीमत में 50 प्रतिशत गिरावट का उदाहरण लिखें।
- दोनों बिंदुओं में 'कृषि निर्यात' और 'आय में कमी' को अलग-अलग संदर्भ में लिखें, एक-दूसरे की पुनरावृत्ति न करें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
बंगाल विभाजन की क्या प्रतिक्रिया हुई थी ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बंगाल विभाजन के विरोध में पूरे बंगाल में स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन शुरू हो गया। इस विभाजन से भारतीयों में काफी रोष पैदा हुआ और राष्ट्रवादी भावना बलवती हुई। सरकार की इस नीति का हिन्दू एवं मुसलमानों ने मिलकर इतना कड़ा…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →उपनिवेशवाद से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. उपनिवेशवाद वह व्यवस्था है जिसमें एक शक्तिशाली देश किसी कमजोर देश पर अपना राजनीतिक और आर्थिक नियंत्रण स्थापित करता है। इस व्यवस्था में शक्तिशाली देश कमजोर देश की स्वतंत्र सत्ता को समाप्त कर उसे अपने अधीन कर लेता है और…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मेटरनिख युग से क्या तात्पर्य है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. 1815 ईस्वी में वियना सम्मेलन के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख के प्रभाव वाले काल को मेटरनिख युग कहा जाता है। सन् 1815 ई० के वियना सम्मेलन की मेजबानी आस्ट्रिया के चांसलर मेटरनिख ने की, जो घोर प्रतिक्रियावादी था।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत पर औद्योगीकरण का क्या प्रभाव पड़ा ? संक्षेप में वर्णन करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. औद्योगीकरण के कारण भारत में कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प उद्योगों का पतन हुआ। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों के कायम हो जाने से प्राचीन गृह उद्योग का पतन आरम्भ हो गया। हाथ से तैयार किया हुआ माल महँगा पड़ने लगा, उसकी बिक्री खत्म…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →रूस की नई आर्थिक नीति मार्क्सवादी सिद्धांतों के साथ किस प्रकार एक समझौता थी ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. लेनिन ने 1921 में नई आर्थिक नीति लागू की जो युद्ध साम्यवाद की विफलता के बाद एक व्यावहारिक कदम था। युद्ध साम्यवाद की नीति से किसानों में असंतोष बढ़ गया था और कृषि एवं औद्योगिक उत्पादन में भारी कमी आ गई थी। इसी कमी को…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →नर्मदा बचाओ आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. नर्मदा बचाओ आंदोलन का मुख्य उद्देश्य नर्मदा नदी पर बनाए जा रहे विशाल बाँधों के निर्माण को रोकना था। मध्यभारत की नर्मदा घाटी की विकास परियोजनाओं के तहत गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से गुजरनेवाली नर्मदा और उसकी सहायक…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सार्वभौमिक मताधिकार से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सार्वभौमिक मताधिकार से अभिप्राय यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है। अर्थात मतदान का अधिकार किसी एक वर्ग विशेष तक सीमित न होकर सभी वयस्क नागरिकों को प्राप्त होता…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का अर्थ है कि केंद्र और राज्य सरकार से शक्तियाँ लेकर स्थानीय सरकारों को दी जाती हैं। इस तरह के विकेंद्रीकरण के पीछे यह भावना काम करती है कि जो काम स्थानीय स्तर पर किए जा सकते हैं, वे काम स्थानीय…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र क्यों कहा जाता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारत में राज्य का अपना कोई राजकीय धर्म नहीं है और सभी धर्मों को समान सम्मान प्राप्त है। राज्य किसी एक धर्म को बढ़ावा नहीं देता और न ही किसी धर्म को राजकीय मान्यता देता है, बल्कि सभी धर्मों के प्रति समान भाव रखता है। इसी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →ग्रामीण विकास में पंचायती राज व्यवस्था की भूमिका पर चर्चा करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करती है । स्थानीय संस्थाओं की मौजूदगी ने शासन में जनता की भागीदारी के लिए व्यापक मंच एवं माहौल तैयार कर लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है । इसके द्वारा गाँवों में…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →लोकतंत्र की सफलता हेतु उत्तरदायी कारक बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. लोकतंत्र की सफलता के लिए सर्वप्रथम आवश्यक है कि जनता शिक्षित हो। शिक्षा ही उनके भीतर जागरूकता पैदा कर सकती है। जब नागरिक शिक्षित और जागरूक होते हैं तभी वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझकर लोकतंत्र की प्रक्रिया में…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →अर्थव्यवस्था के दो प्रमुख कार्य बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख कार्य लोगों की आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करना है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →प्रति-व्यक्ति आय को परिभाषित करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. प्रति-व्यक्ति आय वह भागफल है जो किसी देश की कुल आय अर्थात् राष्ट्रीय आय में उसकी कुल जनसंख्या से भाग देने पर प्राप्त होता है। इस प्रकार प्राप्त भागफल को ही प्रति-व्यक्ति आय कहते हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बैंकों का राष्ट्रीयकरण से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बैंकों के राष्ट्रीयकरण का अर्थ है निजी स्वामित्व वाले बैंकों का सरकार द्वारा अधिग्रहण करना। इसके अंतर्गत निजी क्षेत्र के वाणिज्य बैंकों का स्वामित्व समाप्त कर उन्हें राष्ट्रीयकृत वाणिज्य बैंक बना दिया जाता है, जिससे वे…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →दोहरी गणना से क्या अभिप्राय है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. दोहरी गणना (Double Counting) से अभिप्राय किसी वस्तु के मूल्य की गणना एक से अधिक बार करने की प्रक्रिया से है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →देश के आर्थिक विकास में आधारिक संरचना के योगदान पर चर्चा करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. आधारिक संरचना (Infrastructure) का मतलब उन सुविधाओं तथा सेवाओं से है जो देश के आर्थिक विकास के लिए सहायक होती हैं। वे सभी तत्त्व, जैसे- बिजली, परिवहन, संचार, बैंकिंग, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि, जो देश के आर्थिक विकास के…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मुद्रा क्या है ? मुद्रा के आर्थिक महत्व पर चर्चा करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मुद्रा विनिमय के माध्यम (Medium of exchange) के रूप में वस्तुओं और सेवाओं के क्रय-विक्रय को सरल बनाती है। मुद्रा के आविष्कार से पहले वस्तु विनिमय प्रणाली (Barter System) प्रचलित थी जिसमें वस्तु के बदले वस्तु का…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →खनिज संरक्षण के दो उपाय बताइए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. खनिज संरक्षण का एक उपाय यह है कि खनिजों का नियोजित एवं सतत उपयोग किया जाना चाहिए ताकि इनका अपव्यय कम हो और ये संसाधन लंबे समय तक उपलब्ध रह सकें। खनिज क्षयशील एवं अनवीकरणीय संसाधन हैं तथा इनकी मात्रा सीमित है, अतः इनके…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत में गोंडवाना कोयला क्षेत्रों का एक संक्षिप्त विवरण दीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. गोंडवाना कोयला क्षेत्र मुख्यतः चार नदी-घाटियों में पाये जाते हैं- दामोदर घाटी, सोन घाटी, महानदी घाटी तथा वार्धा-गोदावरी घाटी।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →फसल चक्रण क्यों आवश्यक है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. फसल चक्रण से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है। एक ही भूमि पर बार-बार एक ही प्रकार की फसल उगाने से मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, इसलिये विभिन्न फसलों को क्रम से उगाकर मिट्टी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →हॉट स्पॉटस निर्धारण की मुख्य शर्तें क्या हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. हॉट स्पॉट्स निर्धारण की पहली शर्त देशज प्रजातियों की संख्या का निर्धारण है। इसके अनुसार उस क्षेत्र में कम से कम 1500 संवहनी पौधों (vascular plants) की स्थानिक अथवा स्थानीय प्रजातियाँ होनी चाहिए, जो विश्व में अन्यत्र…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बिहार के चार तापीय विद्युत केन्द्रों के नाम लिखें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बिहार के चार तापीय विद्युत केन्द्र हैं। इनमें पहला कहलगाँव तापीय विद्युत केन्द्र है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत में सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारत में सदाबहार वन मुख्य रूप से पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढलानों पर पाए जाते हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →भारत के शक्ति संसाधनों का विवरण दीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. भारत में शक्ति संसाधनों को मुख्य रूप से परंपरागत और गैर-परंपरागत स्रोतों में वर्गीकृत किया गया है। कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस जैसे खनिज ईंधन जो जीवाश्म ईंधन के नाम से भी जाने जाते हैं, ये परंपरागत शक्ति संसाधन हैं…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के उद्योगों में अंतर स्पष्ट कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सार्वजनिक उद्योगों में भारी तथा आधारभूत उद्योग सम्मिलित हैं। इनका संचालन सरकार स्वयं करती है अर्थात् सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों का स्वामित्व और संचालन सरकार के हाथों में होता है। दुर्गापुर, भिलाई, राउरकेला के लोहा…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →बाढ़ भूमि की उर्वरता बढ़ाने में किस प्रकार सहायक है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. बाढ़ के जल के साथ बहकर आने वाली नवीन जलोढ़ मिट्टी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेतों में जमा हो जाती है। यह जलोढ़ मलबों का निक्षेपण प्रतिवर्ष होता है, जिससे खेतों की सतह पर सिल्ट की नई परत बिछ जाती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →पारिस्थितिक असंतुलन से आप क्या समझते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पारिस्थितिक असंतुलन का अर्थ है पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) के घटकों के बीच प्राकृतिक संतुलन का बिगड़ जाना।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →संचार उपग्रह किस प्रकार कार्य करता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. संचार उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में स्थापित होकर पृथ्वी के एक स्टेशन से संकेत प्राप्त करते हैं। ये उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं और पृथ्वी पर स्थित किसी एक स्टेशन द्वारा भेजे गए संकेत को ग्रहण…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मानव निर्मित आपदाओं का उल्लेख कीजिए।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. मानव निर्मित आपदाओं में औद्योगिक दुर्घटनाएँ, जैसे भोपाल गैस त्रासदी, सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त परमाणु दुर्घटना अथवा विस्फोट तथा रासायनिक रिसाव भी मानव निर्मित आपदाओं के उदाहरण हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।