AskMedha

बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2026

बोर्ड का 2026 का प्रश्न पत्र, सेट E — सभी 107 प्रश्न जैसे छपे; 77 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 27 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (77)

  1. प्रश्न 1ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    पारे का अयस्क है

    • (A) बॉक्साइट
    • (B) हेमाटाइट
    • (C) मैग्नेटाइट
    • (D) सिनेबार ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  2. प्रश्न 2ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्नलिखित में से कौन सबसे कम अभिक्रियाशील धातु है ?

    • (A) Mg
    • (B) Fe ✓
    • (C) Zn
    • (D) Al

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  3. प्रश्न 3ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    निम्नलिखित में से कौन हाइड्रोकार्बन है ?

    • (A) H2O
    • (B) C4H10 ✓
    • (C) CO2
    • (D) HNO3

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  4. प्रश्न 4ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    - OH क्रियाशील समूह है

    • (A) कीटोन का
    • (B) अल्कोहल का ✓
    • (C) एल्डिहाइड का
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  5. प्रश्न 5ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    मिथेन में कितने सह-संयोजक बंधन होते हैं ?

    • (A) 2
    • (B) 4 ✓
    • (C) 6
    • (D) 8

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  6. प्रश्न 6ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    C60 फुलेरीन की आकृति निम्नलिखित में किसके जैसी होती है ?

    • (A) नाशपाती
    • (B) डमरू
    • (C) फुटबॉल ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    कार्बन आवर्त सारणी के किस वर्ग का सदस्य है ?

    • (A) 3
    • (B) 13
    • (C) 6
    • (D) 14 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    आवर्त सारणी में कितने आवर्त होते हैं ?

    • (A) 5
    • (B) 6
    • (C) 7 ✓
    • (D) 8

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    ग्लोबल वार्मिंग के लिए कौन गैस उत्तरदायी है ?

    • (A) O_2
    • (B) NH_3
    • (C) N_2
    • (D) CO_2 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    घरेलू गैस (LPG) का प्रमुख अवयव है

    • (A) मिथेन
    • (B) ब्यूटेन ✓
    • (C) एथेन
    • (D) प्रोपेन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    जीवाश्म ईंधन का उदाहरण है

    • (A) पेट्रोलियम पदार्थ
    • (B) कोयला
    • (C) (A) और (B) दोनों ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  12. वह अभिक्रिया जिसमें उत्पाद के बनने के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, कहलाती है

    • (A) ऊष्माक्षेपी ✓
    • (B) ऊष्माशोषी
    • (C) प्रकाश संश्लेषण
    • (D) उपचयन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  13. अभिक्रिया 2Cu + O_2 -> 2CuO किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है ?

    • (A) उपचयन ✓
    • (B) अपचयन
    • (C) विस्थापन
    • (D) उदासीनीकरण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  14. निम्नांकित में कौन-सा उपचायक है ?

    • (A) H_2
    • (B) CO
    • (C) O_3 ✓
    • (D) H_2S

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    वैद्युत अपघटन में इलेक्ट्रॉन मुक्त होता है

    • (A) ऐनोड पर ✓
    • (B) कैथोड पर
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्नांकित में कौन-सा धातु जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक को विस्थापित कर सकता है ?

    • (A) Sn
    • (B) Fe
    • (C) Mg ✓
    • (D) Cu

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  17. 'चिपको आंदोलन' किसके नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था ?

    • (A) अमृता देवी विश्नोई
    • (B) सुन्दरलाल बहुगुणा
    • (C) चंडी प्रसाद भट्ट
    • (D) (B) और (C) दोनों ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  18. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत निम्नलिखित में से कौन है ?

    • (A) कोयला
    • (B) पानी
    • (C) वायु
    • (D) सूर्य-प्रकाश ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  19. कट्टा किस राज्य की जल संग्रहण व्यवस्था है ?

    • (A) केरल
    • (B) कर्नाटक ✓
    • (C) तमिलनाडु
    • (D) बिहार

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  20. प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    सौर सेल में किसका उपयोग होता है ?

    • (A) यूरेनियम का
    • (B) प्लूटोनियम का
    • (C) सिलिकन का ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  21. प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    अमीबा अपना भोजन ग्रहण करता है

    • (A) दाँत द्वारा
    • (B) भोजन रसधानी द्वारा
    • (C) कूटपाद द्वारा ✓
    • (D) केन्द्रक द्वारा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  22. आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है

    • (A) न्यूटन का नियम के अनुसार
    • (B) स्नेल का नियम के अनुसार
    • (C) परावर्तन का नियम के अनुसार ✓
    • (D) फर्माट का सिद्धांत के अनुसार

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  23. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है

    • (A) वास्तविक
    • (B) आभासी ✓
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  24. पिन होल कैमरा में निम्नलिखित में क्या बनता है ?

    • (A) छाया
    • (B) प्रतिबिंब ✓
    • (C) होलोग्राम
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  25. यदि आपतन कोण 45° हो तो परावर्तित किरण एवं अभिलंब के बीच कोण होगा

    • (A) 45° से कम
    • (B) 45° ✓
    • (C) 45° से अधिक
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  26. निम्नलिखित में कौन-सा प्रकाश के लिए अपेक्षाकृत सघन माध्यम है ?

    • (A) जल
    • (B) हवा
    • (C) केरोसिन ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  27. उत्तल दर्पण द्वारा चाँद के प्रतिबिंब का आवर्धन होगा

    • (A) 1
    • (B) -1
    • (C) नगण्य ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  28. प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है

    • (A) वायु में
    • (B) काँच में
    • (C) निर्वात में ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  29. प्रकाश तंतु में प्रकाश में होता है

    • (A) पूर्ण आंतरिक परावर्तन ✓
    • (B) परावर्तन
    • (C) वर्ण-विक्षेपण
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  30. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    गुरुत्वानुवर्तन का उदाहरण है

    • (A) तना की वृद्धि
    • (B) जड़ की वृद्धि
    • (C) फल की वृद्धि
    • (D) (A) और (B) दोनों ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  31. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    निम्नलिखित में किसमें द्विखंडन होता है?

    • (A) अमीबा में
    • (B) पैरामीशियम में
    • (C) युग्लीना में
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  32. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    निम्नलिखित में कौन लैंगिक-जनन संचारित रोग है?

    • (A) एड्स
    • (B) गोनोरिया
    • (C) टाइफाइड
    • (D) (A) और (B) दोनों ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  33. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    बीज विकसित होता है

    • (A) बीजांड से ✓
    • (B) परागकोश से
    • (C) अंडाशय से
    • (D) पुंकेसर से

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  34. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    मानव में ऑटोसोम की संख्या होती है

    • (A) 22 जोड़ी ✓
    • (B) 23 जोड़ी
    • (C) 11 जोड़ी
    • (D) 24 जोड़ी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  35. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    निम्नांकित में कौन एक जैव अनिम्वीकरणीय पदार्थ है?

    • (A) DDT ✓
    • (B) कागज
    • (C) वाहित मलजल
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  36. प्रश्न 39ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    बाघ उपभोक्ता है

    • (A) प्रथम पोषी-स्तर का
    • (B) द्वितीय पोषी-स्तर का
    • (C) तृतीय पोषी-स्तर का ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  37. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    निम्नलिखित में कौन एक अपघटक है?

    • (A) शैवाल
    • (B) गोलकृमि
    • (C) बैक्टीरिया ✓
    • (D) अमरबेल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  38. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    आहारनाल के किस भाग में पाचन क्रिया पूर्ण होती है ?

    • (A) आमाशय में
    • (B) कोलोन में
    • (C) ग्रासनली में
    • (D) छोटी आँत में ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  39. प्रश्न 42ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मृतोपजीवी का उदाहरण है

    • (A) अमीबा
    • (B) अमरबेल
    • (C) उड़हुल
    • (D) गोबरछत्ता ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  40. प्रश्न 43ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पित्त रस किससे स्रावित होता है ?

    • (A) अग्न्याशय
    • (B) आमाशय
    • (C) यकृत ✓
    • (D) लार ग्रंथि

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  41. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मत्स्य का मुख्य श्वसन अंग है

    • (A) फेफड़ा
    • (B) ट्रैकिया
    • (C) नाक
    • (D) गिल्स ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  42. प्रश्न 45ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    कोशिकीय ईंधन किसे कहा जाता है ?

    • (A) वसा को
    • (B) प्रोटीन को
    • (C) ग्लूकोस को ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  43. प्रश्न 46ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    किण्वन क्रिया पाई जाती है

    • (A) अमीबा में
    • (B) यीस्ट में ✓
    • (C) हाइड्रा में
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  44. प्रश्न 47ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    रक्त क्या है ?

    • (A) संयोजी ऊतक ✓
    • (B) एपिथेलियम
    • (C) वसा
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  45. प्रश्न 48ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मानव-हृदय किस तंत्र का भाग है ?

    • (A) पाचन
    • (B) श्वसन
    • (C) उत्सर्जन
    • (D) परिवहन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  46. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    निम्नलिखित में किस संयोजन द्वारा प्रतिरोध का मान बढ़ता है ?

    • (A) श्रेणीक्रम ✓
    • (B) समानांतर क्रम
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  47. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    धातु में आवेश-वाहक होते हैं

    • (A) इलेक्ट्रॉन ✓
    • (B) प्रोटॉन
    • (C) न्यूट्रॉन
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  48. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    शुद्ध जल किस प्रकार का चालक होता है ?

    • (A) चालक
    • (B) कुचालक ✓
    • (C) अतिचालक
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  49. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    निम्नलिखित में कौन-सा सर्वाधिक सुचालक है ?

    • (A) ऐलुमिनियम
    • (B) ताँबा
    • (C) चाँदी ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  50. विद्युत-धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने की ?

    • (A) ओरस्टेड ✓
    • (B) एम्पियर
    • (C) बोर
    • (D) फैराडे

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  51. फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम में मध्यमा उंगली क्या दर्शाती है ?

    • (A) चालक पर आरोपित बल की दिशा
    • (B) चालक में विद्युत धारा की दिशा ✓
    • (C) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  52. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    भारत में घरों में आपूर्ति की गई प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति होती है

    • (A) 50 Hz ✓
    • (B) 60 Hz
    • (C) 70 Hz
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  53. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    एक फ्यूज का गलनांक होना चाहिए

    • (A) कम ✓
    • (B) उच्च
    • (C) बहुत उच्च
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  54. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    निम्नलिखित में कौन पौधों में जल-संवाहक ऊतक है ?

    • (A) जाइलम ✓
    • (B) फ्लोएम
    • (C) चालनी नलिकाएँ
    • (D) मूलरोम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  55. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    वृक्क का प्रधान कार्य है

    • (A) प्रजनन
    • (B) पाचन
    • (C) ATP निर्माण
    • (D) उत्सर्जन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  56. प्रश्न 59ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पादप अपशिष्ट संचित रहते है

    • (A) छाल में
    • (B) कोशिकीय रिक्तिकाओं में
    • (C) पत्तियों में
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  57. प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पौधों के उत्सर्जी पदार्थ हैं

    • (A) गोंद
    • (B) टैनिन
    • (C) रेजिन
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  58. प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    निम्नलिखित में से कौन एमीनो अम्ल के विखंडन से बनता है ?

    • (A) CO
    • (B) CO2
    • (C) NH3 ✓
    • (D) SO2

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  59. प्रश्न 62ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    इंसुलिन की कमी के कारण निम्नलिखित में से कौन रोग होता है ?

    • (A) घेंघा
    • (B) क्रेटिनिज्म
    • (C) बौनापन
    • (D) मधुमेह ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  60. प्रश्न 63ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    निम्नलिखित में कौन एक प्रतिवर्ती क्रिया का उदाहरण है ?

    • (A) छींक का आना
    • (B) मिठाई देखकर मुँह में पानी आना
    • (C) आँखों का झपकना
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  61. प्रश्न 64ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    एस्ट्रोजेन क्या है ?

    • (A) नर हार्मोन
    • (B) मादा हार्मोन ✓
    • (C) पाचक रस
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  62. प्रश्न 65ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    संगमरमर का रासायनिक सूत्र है

    • (A) MgCO3
    • (B) CaO
    • (C) CaCO3 ✓
    • (D) CuSO4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  63. प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्नांकित में कौन प्रबल अम्ल है ?

    • (A) H2SO4
    • (B) HCl
    • (C) HNO3
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  64. प्रश्न 67ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    कोई विलयन नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है, इसका pH सम्भवतः होगा

    • (A) 5 ✓
    • (B) 7
    • (C) 8
    • (D) 11

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  65. निम्नलिखित में से कौन-सा बुझा हुआ चुना है ?

    • (A) CaO
    • (B) Ca(OH)2 ✓
    • (C) CaCO3
    • (D) Ca

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  66. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    ऑक्सैलिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत निम्नलिखित में कौन है ?

    • (A) संतरा
    • (B) टमाटर ✓
    • (C) सिरका
    • (D) इमली

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  67. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्नलिखित में से कौन अधातु है ?

    • (A) Fe
    • (B) C ✓
    • (C) Al
    • (D) Au

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  68. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    हीलियम परमाणु के बाहरी कक्षा में कितने इलेक्ट्रॉन रहते हैं ?

    • (A) 1
    • (B) 2 ✓
    • (C) 3
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  69. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    सीसा और टीन का मिश्रधातु है

    • (A) सोल्डर ✓
    • (B) स्टील
    • (C) कांसा
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  70. निम्नलिखित में किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं ?

    • (A) अवतल लेंस
    • (B) उत्तल लेंस ✓
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) बाइफोकल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  71. लेंस की क्षमता का SI मात्रक है

    • (A) cm^-1
    • (B) cm
    • (C) m^-1 ✓
    • (D) m

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  72. नेत्र लेंस से रेटिना की दूरी लगभग है

    • (A) 25 cm
    • (B) 1 cm
    • (C) 2.5 cm ✓
    • (D) 5 cm

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  73. मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है ?

    • (A) उत्तल ✓
    • (B) अवतल
    • (C) वलयाकार
    • (D) बाइफोकस

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  74. निम्नलिखित में से कौन-सा लेंस निकट-दृष्टि दोष को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है ?

    • (A) अवतल लेंस ✓
    • (B) उत्तल लेंस
    • (C) समोत्तल लेंस
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  75. वायुमंडल में प्रकाश के किस वर्ण का प्रकीर्णन सबसे कम होता है ?

    • (A) लाल ✓
    • (B) नीला
    • (C) पीला
    • (D) हरा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  76. काँच के प्रिज्म में किस रंग का विचलन न्यूनतम होता है ?

    • (A) लाल ✓
    • (B) पीला
    • (C) नीला
    • (D) बैंगनी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  77. किस उपकरण में धन (+) और ऋण (-) के चिह्न नहीं होता है ?

    • (A) वोल्टमीटर में
    • (B) विद्युत सेल में
    • (C) ऐमीटर में
    • (D) परिनालिका में ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

खंड B · लिखित प्रश्न (30)

  1. अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहा जाता है ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · अवतल लेंस, अपसारी लेंस

    1. 1.अवतल लेंस पर मुख्य अक्ष के समांतर प्रकाश की जो किरणें आपतित होती हैं, वे लेंस से अपवर्तन के पश्चात आपस में फैल जाती हैं अर्थात् मुख्य अक्ष के एक बिंदु से अपसरित होती प्रतीत होती हैं।1 अंक
    2. 2.प्रकाश की समांतर किरणों को अपसारित करने के इसी गुण के कारण अवतल लेंस को अपसारी लेंस कहा जाता है।1 अंक

    चित्र: अवतल लेंस पर मुख्य अक्ष के समांतर आपतित कई किरणें खींचें जो लेंस से अपवर्तन के बाद मुख्य अक्ष के एक बिंदु से अपसरित होती दिखें; लेंस, मुख्य अक्ष, आपतित समांतर किरणें, अपवर्तित (अपसरित) किरणें तथा मुख्य फोकस F को लेबल करें।

    • पहले पैराग्राफ में 'समांतर किरणें', 'अपवर्तन' और 'फैला देता है/अपसरित' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में सीधे निष्कर्ष के रूप में 'अपसारी लेंस' शब्द अवश्य लिखें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  2. स्नेल के नियम को लिखें।

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · स्नेल का अपवर्तन नियम

    1. 1.प्रकाश के किसी निश्चित रंग तथा निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए आपतन कोण की ज्या (sine) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sine) का अनुपात स्थिर होता है। यदि i आपतन कोण हो तथा r अपवर्तन कोण हो तब sin i / sin r = स्थिरांक। इसी नियम को स्नेल का अपवर्तन का नियम कहते हैं।1 अंक
    2. 2.इस स्थिरांक के मान को दूसरे माध्यम का पहले माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक (refractive index) कहते हैं, जिसे sin i / sin r = μ द्वारा दर्शाया जाता है।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'आपतन कोण', 'अपवर्तन कोण' और 'ज्या (sine)' शब्द अवश्य लिखें।
    • सूत्र sin i / sin r = स्थिरांक को दूसरे पैराग्राफ में μ = sin i / sin r के रूप में दोबारा लिखकर 'अपवर्तनांक' नाम बताएँ।
    • यह न भूलें कि यह नियम किसी निश्चित रंग तथा निश्चित माध्यमों के युग्म के लिए ही लागू होता है, यह बात लिखें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  3. रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही क्यों होता है ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · प्रकाश का प्रकीर्णन, लाल सिग्नल

    1. 1.रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का इसलिए होता है क्योंकि लाल रंग का तरंगदैर्घ्य सभी वर्णों में सबसे अधिक होता है।1 अंक
    2. 2.अधिक तरंगदैर्घ्य होने के कारण लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है, इसीलिए लाल रंग कुहरे या धुएँ से सबसे कम प्रकीर्ण होता है और यह दूर से देखने पर भी स्पष्ट लाल रंग का ही दिखलाई देता है।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'तरंगदैर्घ्य सबसे अधिक' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में 'प्रकीर्णन सबसे कम' और 'कुहरे या धुएँ' शब्द अवश्य लिखें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  4. प्रश्न 4लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. किसी चालक की किसी अनुप्रस्थ काट से प्रति इकाई समय (प्रति सेकंड) में प्रवाहित होने वाले आवेश की मात्रा को विद्युत धारा की प्रबलता कहते हैं। दूसरे शब्दों में, विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  5. प्रश्न 5लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    प्रतिरोध क्या है ? इसका SI मात्रक लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रतिरोध (resistance) किसी चालक का वह गुण है जिसके कारण चालक अपने में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा, अर्थात इलेक्ट्रॉनों (आवेश) के प्रवाह, का विरोध करता है। यह धारा का विरोध करके परिपथ में विद्युत धारा के परिमाण को…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  6. फ्लेमिंग का दायाँ हस्त नियम लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. फ्लेमिंग के दाएँ हस्त नियम के अनुसार अपने दाहिने हाथ की तर्जनी, मध्यमा तथा अँगूठे को इस प्रकार फैलाइए कि ये तीनों एक-दूसरे के परस्पर लंबवत हों।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  7. प्रश्न 7लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    भूतापीय ऊर्जा क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. पृथ्वी के भीतरी भाग में भौमिकीय परिवर्तनों के कारण गहराइयों पर तप्त क्षेत्रों में पिघली चट्टानें ऊपर धकेल दी जाती हैं जो कुछ क्षेत्रों में एकत्र हो जाती हैं, इन क्षेत्रों को तप्त स्थल कहते हैं। इन तप्त चट्टानों से…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  8. प्रश्न 8लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    पारिस्थितिक तंत्र में उत्पादकों के क्या कार्य हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. उत्पादक सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा को प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा रासायनिक ऊर्जा में बदलकर भोजन का निर्माण करते हैं। सभी हरे पौधे एवं नील-हरित शैवाल जिनमें प्रकाश संश्लेषण की क्षमता होती है, उत्पादक कहलाते हैं और…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  9. विद्युत मोटर का सिद्धांत सहित वर्णन कीजिए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. विद्युत मोटर विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव के सिद्धांत पर कार्य करती है। कोई विद्युत धारावाही चालक चुंबकीय क्षेत्र में रखे जाने पर बल का अनुभव करता है। यदि चुंबकीय क्षेत्र तथा विद्युत धारा की दिशाएँ परस्पर एक-दूसरे के…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  10. प्रश्न 10दीर्घ उत्तरीय6 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    ओजोन अवक्षय को सीमित करने के लिए क्या कदम उठाए गये हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. ओजोन परत के अपक्षय को रोकने के लिए 1987 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) में सर्वानुमति बनी कि क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFCs) के उत्पादन को 1986 के स्तर पर ही सीमित रखा जाए। इस सर्वानुमति को मॉन्ट्रियल…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  11. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? इसका एक उदाहरण दें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वह रासायनिक समीकरण जिसमें तीर के निशान के दोनों ओर अभिकारकों और उत्पादों में उपस्थित प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है, संतुलित रासायनिक समीकरण कहलाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  12. प्रश्न 12लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    वैद्युत अपघटन से आप क्या समझते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वैद्युत अपघटन वह प्रक्रिया है जिसमें किसी विद्युत अपघट्य के जलीय विलयन या द्रवित अवस्था से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर रासायनिक अपघटन होता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  13. प्रश्न 13लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    क्षारक क्या है ? क्षारक एवं क्षार में क्या अंतर है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. क्षारक वे पदार्थ हैं जो स्वाद में कड़वे होते हैं तथा लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं। क्षारक जल में हाइड्रॉक्साइड (OH-) आयन उत्पन्न करते हैं। धातु ऑक्साइड एवं अम्ल के बीच अभिक्रिया होने पर लवण एवं जल प्राप्त होते…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  14. प्रश्न 14लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    खनिज किसे कहते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. पृथ्वी की भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्वों या यौगिकों को खनिज कहते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  15. प्रश्न 15लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    तन्यता किसे कहते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. धातु को पतले तार के रूप में खींचने की क्षमता को तन्यता कहा जाता है। यह धातुओं का वह गुण है जिसके कारण उन्हें खींचकर पतले तारों में बदला जा सकता है। इसी गुणधर्म के कारण धातुओं को हमारी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकार दिए…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  16. प्रश्न 16लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    समावयवता क्या है ? कोई एक उदाहरण दें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. समान आण्विक सूत्र लेकिन विभिन्न संरचनाओं वाले यौगिक संरचनात्मक समावयवी कहलाते हैं अर्थात जिन यौगिकों के अणुसूत्र समान होते हैं लेकिन उनकी संरचनात्मक व्यवस्था भिन्न होती है, उन्हें समावयवी कहते हैं और इस घटना को समावयवता…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  17. प्रश्न 17लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    आधुनिक आवर्त नियम क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के गुणधर्म उनकी परमाणु-संख्या का आवर्त फलन (periodic function) होते हैं। अर्थात् जब तत्वों को उनकी परमाणु-संख्या (atomic number) के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है तो उनके…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  18. जल-संचयन क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जल-संचयन (water harvesting) वर्षा के जल को एकत्रित करके उसे भविष्य में उपयोग के लिए संरक्षित करने की प्रक्रिया है। इसमें छोटे-छोटे गड्ढे खोदना, झीलों का निर्माण, साधारण जल संभर व्यवस्था की स्थापना, मिट्टी के छोटे बाँध…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  19. प्रश्न 19दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    pH क्या है ? दैनिक जीवन में pH का महत्व बताएँ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. pH किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन (H+) की सांद्रता को मापने का एक पैमाना है। इस pH में p सूचक है, 'पुसांस' (Potenz) जो एक जर्मन शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'शक्ति'। pH स्केल से सामान्यतः शून्य (अधिक अम्लता) से…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  20. 'चिपको आंदोलन' क्या है ? समझाकर लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. चिपको आंदोलन पेड़ों को काटने से बचाने के लिए स्थानीय निवासियों द्वारा चलाया गया एक अहिंसक आंदोलन था। यह पर्यावरण संरक्षण तथा वनों की कटाई रोकने के उद्देश्य से चलाया गया आंदोलन था, जो स्थानीय निवासियों को वनों से अलग…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  21. प्रश्न 21लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    आमाशय में पाचक रस की क्या भूमिका है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. आमाशय में इसकी भित्ति में उपस्थित जठर ग्रंथियों से जठर रस (Gastric juice) स्रावित होता है जिसमें हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, एक प्रोटीन पाचक एंजाइम पेप्सिन तथा श्लेष्मा होते हैं। पेप्सिन एंजाइम प्रोटीन को पेप्टोन में खंडित कर…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  22. प्रश्न 22लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    किण्वन क्या है ? इसका समीकरण लिखिए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. किण्वन वह जैव-रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें सूक्ष्मजीवों द्वारा जटिल कार्बनिक यौगिकों को सरल यौगिकों में तोड़ा जाता है। यह प्रक्रम किण्वन (Fermentation) के समय यीस्ट में होता है, जिसमें पायरुवेट इथेनॉल तथा कार्बन…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  23. प्रश्न 23लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पादप में जल और खनिज लवण का वहन कैसे होता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. पादप में जल और खनिज लवणों का वहन जाइलम (xylem) ऊतक द्वारा होता है। जड़ों की कोशिकाएँ मृदा के संपर्क में रहती हैं तथा वे सक्रिय रूप से आयन प्राप्त करती हैं, जिससे जड़ और मृदा के मध्य आयन सांद्रण में अंतर उत्पन्न हो जाता…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  24. प्रश्न 24लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    उत्सर्जन की परिभाषा दें। उत्सर्जी पदार्थ क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जीवों के शरीर में उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप हानिकारक नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट पदार्थ उत्पन्न होते हैं। वह जैव प्रक्रम जिसमें इन हानिकारक उपापचयी वर्ज्य पदार्थों का निष्कासन शरीर से होता है, उत्सर्जन कहलाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  25. प्रश्न 25लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    प्रतिवर्ती क्रिया एवं प्रतिवर्ती चाप में क्या अंतर है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रतिवर्ती क्रिया एक अनैच्छिक (involuntary) और तीव्र प्रतिक्रिया है जो किसी उद्दीपन के प्रति अचानक होती है। यह तात्क्षणिक अनुक्रिया है जिसमें हम अपनी क्रियाओं पर नियंत्रण महसूस नहीं करते, जैसे गर्म वस्तु से हाथ का तुरंत…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  26. प्रश्न 26लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    स्वपरागण और परपरागण में क्या अंतर है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. स्वपरागण में एक ही पुष्प के परागकण उसी पुष्प या उसी पौधे के दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र पर स्थानांतरित होते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  27. प्रश्न 27लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    जीनोटाइप एवं फिनोटाइप को परिभाषित करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जीनोटाइप (Genotype) किसी जीव की आनुवंशिक संरचना अर्थात् उसमें उपस्थित जीनों के संयोजन को दर्शाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  28. प्रश्न 28लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    समजात अंगों से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण दें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वे अंग जिनकी उत्पत्ति और मूल संरचना समान होती है लेकिन कार्य भिन्न होते हैं, समजात अंग कहलाते हैं। इनकी रचना समान होती है क्योंकि ये समान जनक से वंशानुगत हुए हैं परंतु भिन्न-भिन्न कार्य करने के लिए इनमें रूपांतरण हुआ है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  29. प्रश्न 29दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पोषण क्या है ? जीवों में होनेवाली विभिन्न पोषण विधियों का वर्णन करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. पोषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जीव भोजन ग्रहण करते हैं और उसका उपयोग ऊर्जा प्राप्ति तथा शरीर की वृद्धि के लिए करते हैं। जीवों का अनुरक्षण कार्य निरंतर होता है और क्षति तथा टूट-फूट रोकने के लिए अनुरक्षण प्रक्रम की…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  30. प्रश्न 30दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    अलैंगिक जनन की तुलना में लैंगिक जनन से क्या लाभ है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लैंगिक जनन में दो जीव भाग लेते हैं तथा दो भिन्न जीवों से प्राप्त डी.एन.ए. को समाहित किया जाता है, अर्थात दो जनकों (नर व मादा) के आनुवंशिक पदार्थ (डी.एन.ए.) का संयोजन होता है। इस प्रकार दो या अधिक एकल जीवों की…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।