AskMedha

बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2025

बोर्ड का 2025 का प्रश्न पत्र, सेट D — सभी 110 प्रश्न जैसे छपे; 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 26 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)

  1. हवा में स्वतंत्र रूप से लटका हुआ क्षैतिज चुम्बक हमेशा आराम की स्थिति में रहता है

    • (A) किसी भी दिशा में
    • (B) पूरब-पश्चिम दिशा में
    • (C) उत्तर-दक्षिण दिशा में ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  2. यदि एक विद्युत धारावाही तार के समीप कम्पास रखा जाता है, तो यह कम्पास की सुई

    • (A) विक्षेपित होगी ✓
    • (B) धारावाही तार विक्षेपित होगी
    • (C) विक्षेपित नहीं होगी
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  3. फैराडे ने बहुत से क्रांतिकारी खोज की जिनमें शामिल है

    • (A) विद्युत चुंबकीय प्रेरण
    • (B) विद्युत अपघटन के नियम
    • (C) (A) और (B) दोनों ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  4. विद्युत मोटर परिवर्तित करता है

    • (A) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
    • (B) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में ✓
    • (C) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
    • (D) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  5. फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम में बायें हाथ की तर्जनी संकेत करती है

    • (A) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ✓
    • (B) चालक पर आरोपित विद्युत बल की दिशा
    • (C) चालक में प्रवाहित विद्युत धारा की दिशा
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  6. किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर तार के ऊपर तथा नीचे किस प्रकार के चुंबकीय क्षेत्र पैदा होते हैं ?

    • (A) विपरीत प्रकार के ✓
    • (B) समान प्रकार के
    • (C) किसी भी प्रकार के नहीं
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    जल विद्युत ऊर्जा किस प्रकार का ऊर्जा स्रोत है ?

    • (A) नवीकरणीय ✓
    • (B) अनवीकरणीय
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    कौन-सी गैस वैश्विक ऊष्मन के लिए उत्तरदायी है?

    • (A) नाइट्रोजन
    • (B) कार्बन डाइऑक्साइड ✓
    • (C) ऑक्सीजन
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पित्त रस स्रावित होता है

    • (A) मुखगुहा से
    • (B) यकृत से ✓
    • (C) छोटी आँत से
    • (D) आमाशय से

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    क्षुद्रांत्र में स्थित रसांकुर का क्या कार्य होता है?

    • (A) अवशोषण अवरुद्ध करना
    • (B) अवशोषण का सतही क्षेत्रफल घटाना
    • (C) अवशोषण का सतही क्षेत्रफल बढ़ाना ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मुख गुहा का पिछला भाग है

    • (A) ग्रासनली
    • (B) ग्रसनी ✓
    • (C) ग्रहनी
    • (D) अग्न्याशय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  12. प्रश्न 12ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    बाहरी वातावरण से कोशिका में ऑक्सीजन का स्थानांतरण और कार्बन डाइऑक्साइड का हटाना कहलाता है

    • (A) श्वासोच्छ्वास
    • (B) नि:श्वसन ✓
    • (C) अन्तःश्वसन
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  13. प्रश्न 13ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्रकाश-संलेषण में ऑक्सीजन का मूल स्रोत है

    • (A) पर्णहरित
    • (B) CO2
    • (C) जल ✓
    • (D) सौर ऊर्जा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  14. प्रश्न 14ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    निम्नलिखित में किसे कोशिका का 'ऊर्जा मुद्रा' के रूप में जाना जाता है?

    • (A) ATP ✓
    • (B) ADP
    • (C) DTP
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पादप में जाइलम उत्तरदायी है

    • (A) भोजन का वहन के लिए
    • (B) ऑक्सीजन का वहन के लिए
    • (C) अमीनो अम्ल का वहन के लिए
    • (D) जल का वहन के लिए ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्लाज्मा के अलावा रक्त में निम्नलिखित में क्या पाए जाते हैं?

    • (A) श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC)
    • (B) लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC)
    • (C) रक्त पट्टिकाणु
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  17. प्रश्न 17ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का संचालन करता है, क्योंकि अम्ल जल में

    • (A) आयनित होता है ✓
    • (B) विलेय होता है
    • (C) अविलेय होता है
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  18. प्रश्न 18ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्नलिखित में से कौन गंधीय सूचक (olfactory indicator) नहीं है?

    • (A) लौंग का तेल
    • (B) वैनिला
    • (C) शकरकन्द ✓
    • (D) इनमें से सभी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

    • (A) सिट्रिक अम्ल
    • (B) ऐसीटिक अम्ल
    • (C) मेथेनोइक अम्ल ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  20. प्रश्न 20ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्नांकित में किसको जल में डुबोकर रखते हैं?

    • (A) श्वेत फास्फोरस को ✓
    • (B) लाल फास्फोरस को
    • (C) आयोडीन को
    • (D) गंधक को

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  21. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    अयस्क में अशुद्धि के रूप में उपस्थित पदार्थ कहलाते हैं

    • (A) धातुमल
    • (B) आधात्री (गैंग) ✓
    • (C) खनिज
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  22. प्रश्न 22ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्नांकित में किस धातु को चाकू से आसानी से काटा जा सकता है?

    • (A) Na ✓
    • (B) Cu
    • (C) Ni
    • (D) Al

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  23. प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    सोने में कौन-सी धातु मिलाकर मिश्रधातु तैयार की जाती है?

    • (A) Fe
    • (B) Cu ✓
    • (C) Zn
    • (D) Ag

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  24. प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    सिलिकॉन है एक

    • (A) अधातु
    • (B) धातु
    • (C) मिश्रधातु
    • (D) उपधातु ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  25. प्रश्न 25ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    दोहरा परिसंचरण नहीं पाया जाता है

    • (A) मेढक में
    • (B) मछली में ✓
    • (C) पक्षी में
    • (D) मनुष्य में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  26. प्रश्न 26ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    यूरिया रक्त में कहां से प्रवेश करती है ?

    • (A) वृक्क से
    • (B) फेफड़ा से
    • (C) यकृत से ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  27. प्रश्न 27ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    ग्लूकोज का पुनरवशोषण कहां होता है ?

    • (A) PCT में ✓
    • (B) DCT में
    • (C) हेनले लूप में
    • (D) इनमें से सभी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  28. प्रश्न 28ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    विभिन्न क्रियाओं के फलस्वरूप बने हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के तंत्र को कहते हैं

    • (A) पाचन तंत्र
    • (B) परिसंचरण तंत्र
    • (C) उत्सर्जन तंत्र ✓
    • (D) तंत्रिका तंत्र

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  29. प्रश्न 29ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    मेरुरज्जु के आघात से क्या हो सकता है ?

    • (A) घेंघा
    • (B) बौनापन
    • (C) मधुमेह
    • (D) लकवा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  30. प्रश्न 30ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है

    • (A) एड्रिनल
    • (B) लीवर ✓
    • (C) अंडाशय
    • (D) अग्न्याशय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  31. प्रश्न 31ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    पादप हॉर्मोन कहलाते हैं

    • (A) फेरोमोन
    • (B) फाइटोहॉर्मोन ✓
    • (C) एंजाइम
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  32. प्रश्न 32ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    पत्तियों द्वारा कायिक प्रवर्धन का उदाहरण है

    • (A) प्याज
    • (B) आलू
    • (C) गुलाब
    • (D) ब्रायोफाइलम ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  33. लेंस की फोकस दूरी f एवं क्षमता P हो, तो

    • (A) f + P = 0.5
    • (B) f x P = 1 ✓
    • (C) P + f = 1
    • (D) P + f = 2

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  34. कैमरे का कौन-सा भाग आँखों के रेटिना की तरह कार्य करता है ?

    • (A) द्वारक
    • (B) लेंस
    • (C) फिल्म ✓
    • (D) शटर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  35. एक स्वस्थ मानव नेत्र के लिए निकट-बिन्दु तथा दूर-बिन्दु क्रमशः होते हैं

    • (A) 0 एवं अनंत
    • (B) 25 cm एवं 250 cm
    • (C) 25 cm एवं अनंत ✓
    • (D) 0 एवं 25 cm

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  36. चंद्रमा पर खड़े अंतरिक्ष यात्री को आकाश प्रतीत होता है

    • (A) लाल
    • (B) नीला
    • (C) काला ✓
    • (D) उजला

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  37. नेत्र की समंजन-क्षमता कम हो जाने से उत्पन्न होता है

    • (A) दूर-दृष्टि दोष
    • (B) जरा-दृष्टि दोष ✓
    • (C) निकट-दृष्टि दोष
    • (D) वर्णांधता

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  38. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    किसी चालक की प्रतिरोधकता का मात्रक है

    • (A) Ω m ✓
    • (B) Ω/m
    • (C) Ω^-1
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  39. प्रश्न 39ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    1 जूल में कितनी कैलोरी होती है ?

    • (A) 0.23 ✓
    • (B) 0.19
    • (C) 0.21
    • (D) 0.25

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  40. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत बल्ब में फिलामेंट निम्नलिखित में किस धातु का बना होता है ?

    • (A) लोहा
    • (B) एल्युमीनियम
    • (C) टंगस्टन ✓
    • (D) ताँबा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन को कहते हैं

    • (A) विविधता
    • (B) अंकुरण
    • (C) प्यूबर्टी ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  42. प्रश्न 42ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    निम्नलिखित में कौन परिवार नियोजन साधनों में प्रयुक्त एक प्रभावी उपाय है ?

    • (A) डायफ्राम
    • (B) कंडोम
    • (C) कॉपर टी एवं लूप
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  43. प्रश्न 43ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    एटाविज्म का क्या अर्थ है ?

    • (A) संतति में जनकों के गुणों का आना
    • (B) संतति में जनकों के गुणों का नहीं आना
    • (C) संतति में पूर्वजों के गुणों का आना, जो जनकों में नहीं है ✓
    • (D) इनमें से सभी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  44. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    किसी जीव की जीनी संरचना कहलाता है

    • (A) फेनोटाइप
    • (B) जीनोटाइप ✓
    • (C) आनुवंशिकता
    • (D) विविधता

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  45. प्रश्न 45ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    प्राकृतिक चयन द्वारा जीवों का विकास कहलाता है

    • (A) मेंडलवाद
    • (B) लामार्कवाद
    • (C) सूक्ष्म विकास
    • (D) डार्विनवाद ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  46. प्रश्न 46ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    जैव आवर्धन प्रदर्शित करने वाला रसायन है

    • (A) CFC
    • (B) ADP
    • (C) ATP
    • (D) DDT ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  47. प्रश्न 47ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं

    • (A) अपघटक
    • (B) सर्वाहारी
    • (C) मांसाहारी
    • (D) शाकाहारी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  48. प्रश्न 48ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    CFC का व्यापक उपयोग होता है

    • (A) जेट इंजनों में
    • (B) रेफ्रीजरेटरों में
    • (C) एयर कंडीशनरों में
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  49. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    ब्यूटेन के कितने समावयवी संभव हैं ?

    • (A) 2 ✓
    • (B) 3
    • (C) 4
    • (D) 5

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  50. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    मिथेन के अणु का आकार होता है

    • (A) एकरेखीय
    • (B) वलयाकार
    • (C) समचतुष्फलकीय ✓
    • (D) अष्टफलकीय

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  51. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    कार्बनिक यौगिकों में कार्बन की संयोजकता होती है

    • (A) 1
    • (B) 2
    • (C) 3
    • (D) 4 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    निम्न में से कौन संतृप्त हाइड्रोकार्बन है ?

    • (A) ऐल्केन ✓
    • (B) ऐल्कीन
    • (C) ऐल्काइन
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  53. प्रश्न 53ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    एथिलीन का IUPAC नाम है

    • (A) एथेन
    • (B) एथाइन
    • (C) एथीन ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    मेंडलीफ़ की आवर्त सारणी की एक कमी क्या थी ?

    • (A) ऑक्सीजन को सही स्थान नहीं देना
    • (B) Cl को उचित स्थान न देना
    • (C) हाइड्रोजन को उचित स्थान नहीं देना ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    अष्टक का नियम निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया ?

    • (A) मेंडलीफ़
    • (B) न्यूलैंड्स ✓
    • (C) लोथर मेयर
    • (D) डॉबेराइनर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्नलिखित में से कौन यौगिक सबसे अधिक क्षारकीय होगा ?

    • (A) SO_2
    • (B) Na_2O ✓
    • (C) Al_2O_3
    • (D) NO_2

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  57. किरणों के समूह को कहते हैं

    • (A) प्रकाश पुंज
    • (B) किरण पुंज
    • (C) (A) और (B) दोनों ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  58. प्रकाश की किरणें गमन करती हैं

    • (A) किसी भी दिशा में
    • (B) तिरछी रेखा में
    • (C) सीधी रेखा में ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  59. अवतल दर्पण किस प्रकार का दर्पण है ?

    • (A) अपसारी
    • (B) अभिसारी ✓
    • (C) अभिसारी तथा अपसारी दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  60. कार की हेडलाइट में निम्नलिखित में से किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है ?

    • (A) उत्तल दर्पण
    • (B) अवतल दर्पण ✓
    • (C) समतल दर्पण
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  61. अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है

    • (A) धनात्मक
    • (B) ऋणात्मक ✓
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  62. किस दर्पण से हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिंब बनता है ?

    • (A) अवतल
    • (B) समतल
    • (C) उत्तल ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  63. वायु में प्रकाश की चाल, निर्वात की अपेक्षा होती है

    • (A) कम ✓
    • (B) ज्यादा
    • (C) समान
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  64. प्रकाश द्वारा प्रदर्शित कौन-सी घटना तारों की टिमटिमाहट में प्रदर्शित होती है ?

    • (A) परावर्तन
    • (B) वर्ण-विक्षेपण
    • (C) प्रकीर्णन
    • (D) अपवर्तन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  65. प्रश्न 65ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    कलपक्कम नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?

    • (A) कर्नाटक
    • (B) तमिलनाडु ✓
    • (C) उत्तर प्रदेश
    • (D) गुजरात

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  66. प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    घरेलू गैस (LPG) का प्रमुख अवयव है

    • (A) एथेन
    • (B) प्रोपेन
    • (C) ब्यूटेन ✓
    • (D) मिथेन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  67. प्रश्न 67ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    ऊर्जा के दो अनवीकरणीय स्रोत हैं

    • (A) गोबर गैस तथा जैवमात्रा
    • (B) कोयला तथा पेट्रोलियम ✓
    • (C) जैवमात्रा तथा पेट्रोलियम
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  68. प्रश्न 68ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    श्वसन किस प्रकार की अभिक्रिया है ?

    • (A) संयोजन
    • (B) अपचयन
    • (C) ऊष्माशोषी
    • (D) उपचयन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  69. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण से बने यौगिक कहलाते हैं

    • (A) कार्बनिक
    • (B) सहसंयोजी
    • (C) वैद्युत संयोजी ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  70. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से कौन अपघटन की अभिक्रिया का एक उदाहरण है ?

    • (A) H2 + I2 -> 2HI
    • (B) NH4CNO -> H2NCONH2
    • (C) NaOH + HCl -> NaCl + H2O
    • (D) 2KClO3 -> KCl + 3O2 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  71. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्नलिखित में किसमें टार्टरिक अम्ल पाया जाता है ?

    • (A) संतरा
    • (B) इमली ✓
    • (C) टमाटर
    • (D) सिरका

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  72. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    बुझे हुए चूने का रासायनिक नाम क्या है ?

    • (A) कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड
    • (B) कैल्सियम क्लोराइड
    • (C) कैल्सियम ऑक्साइड
    • (D) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  73. प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    मैग्नीशियम आवर्त सारणी के किस समूह का सदस्य है ?

    • (A) समूह VIII का
    • (B) समूह I का
    • (C) समूह II का ✓
    • (D) अधातु तत्वों का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  74. प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    आवर्त सारणी में कितने आवर्त हैं ?

    • (A) 12
    • (B) 9
    • (C) 8
    • (D) 7 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  75. निम्नलिखित में कौन जल संचयन की प्राचीन विधि नहीं है ?

    • (A) कट्टा
    • (B) कुल्ह
    • (C) डग वेल
    • (D) ईरिश ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  76. टिहरी बांध निर्माण का उद्देश्य क्या था ?

    • (A) बिजली उत्पादन
    • (B) भूमि सिंचाई
    • (C) जल आपूर्ति
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  77. अपशिष्ट प्रबंधन की नई अवधारणा क्या है ?

    • (A) पुन:उपयोग
    • (B) पुन:चक्रण
    • (C) कमी
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  78. प्रश्न 78ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    निम्नलिखित में नवीकरणीय संसाधन कौन है ?

    • (A) कोयला
    • (B) वन ✓
    • (C) पेट्रोलियम
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  79. प्रश्न 79ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    निम्नलिखित में कौन बायोगैस का मुख्य घटक है ?

    • (A) कार्बन डाइऑक्साइड
    • (B) हाइड्रोजन सल्फाइड
    • (C) जलवाष्प
    • (D) मिथेन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  80. प्रश्न 80ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पेप्टिक अल्सर हो सकता है

    • (A) कम भोजन खाने से
    • (B) सामान्य भोजन खाने से
    • (C) लंबे समय तक भूखे रहने से ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

खंड B · लिखित प्रश्न (30)

  1. ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते ? इसकी व्याख्या करें ।

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · टिमटिमाना, ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते

    1. 1.ग्रह तारों की अपेक्षा पृथ्वी के बहुत पास हैं और इसीलिए उन्हें विस्तृत स्रोत की भाँति माना जा सकता है।1 अंक
    2. 2.यदि हम ग्रह को बिंदु-साइज़ के अनेक प्रकाश स्रोतों का संग्रह मान लें तो सभी बिंदु साइज़ के प्रकाश-स्रोतों से हमारे नेत्रों में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा में कुल परिवर्तन का औसत मान शून्य होगा, इसी कारण टिमटिमाने का प्रभाव निष्प्रभावित हो जाएगा।1 अंक

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  2. निरपेक्ष अपवर्तनांक किसे कहते हैं ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · निरपेक्ष अपवर्तनांक, परिभाषा

    1. 1.निर्वात में प्रकाश की चाल और माध्यम में प्रकाश की चाल के अनुपात को माध्यम का निरपेक्ष अपवर्तनांक कहते हैं। यदि माध्यम 1 निर्वात या वायु हो, तब दूसरे माध्यम का अपवर्तनांक निर्वात के सापेक्ष माना जाता है और इसे ही उस माध्यम का निरपेक्ष अपवर्तनांक कहा जाता है।1 अंक
    2. 2.इसका गणितीय सूत्र n = c/v है, जहाँ c निर्वात में प्रकाश की चाल तथा v माध्यम में प्रकाश की चाल है। अर्थात माध्यम का अपवर्तनांक nm = वायु में प्रकाश की चाल / माध्यम में प्रकाश की चाल = c/v होता है।1 अंक
    • पहले बिंदु में 'निर्वात', 'माध्यम', 'अनुपात' और 'निरपेक्ष अपवर्तनांक' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे बिंदु में सूत्र n = c/v के साथ c और v का अर्थ स्पष्ट लिखें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  3. दूर दृष्टिदोष क्या है ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    AskMedha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · नेत्र दोष, दीर्घ-दृष्टि दोष

    1. 1.दीर्घ-दृष्टि दोष (Hypermetropia) को दूर-दृष्टिता भी कहते हैं। यह वह दृष्टि दोष है जिसमें व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है, परंतु निकट रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख पाता है।1 अंक
    2. 2.इस दोष में व्यक्ति का निकट बिंदु सामान्य निकट बिंदु (25 सेमी) से दूर हट जाता है, जिससे पास रखी वस्तु से आने वाली प्रकाश किरणें दृष्टि पटल (रेटिना) के पीछे फोकस होती हैं। इसका कारण अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का अत्यधिक हो जाना अथवा नेत्र गोलक का छोटा हो जाना है। इस दोष को उपयुक्त क्षमता के उत्तल लेंस का उपयोग करके संशोधित किया जा सकता है।1 अंक
    • पहले बिंदु में 'स्पष्ट देख सकता है' और 'निकट की वस्तु' दोनों शब्द लिखें
    • दूसरे बिंदु में '25 सेमी' और 'रेटिना के पीछे' शब्द अवश्य लिखें
    • उत्तल लेंस और फोकस दूरी का उल्लेख करना न भूलें

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  4. विद्युत चुंबकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जब किसी कुंडली तथा चुंबक के बीच आपेक्षिक गति होती है, अर्थात् कोई चालक किसी चुंबकीय क्षेत्र में गति करता है अथवा किसी स्थिर चालक के चारों ओर का चुंबकीय क्षेत्र परिवर्तित होता है, तो कुंडली से संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  5. प्रश्न 5लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. विद्युत बल्ब के तंतु (filament) को उच्च ताप पर ऑक्सीकरण (oxidation) से बचाने के लिए उसमें रासायनिक दृष्टि से अक्रिय गैस भरी जाती है। बल्ब जलने पर तंतु अत्यंत तप्त होकर प्रकाश उत्पन्न करता है और यदि इसके चारों ओर वायु…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  6. प्रश्न 6लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विभवांतर से आप क्या समझते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. विद्युत परिपथ के दो बिंदुओं के बीच विभवांतर उस कार्य द्वारा परिभाषित किया जाता है जो एकांक धन आवेश को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक लाने में किया जाता है। यदि किसी चालक के दो बिंदुओं के बीच एक कूलॉम आवेश को ले जाने में 1…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  7. प्रश्न 7लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    ऊर्जा का उत्तम स्रोत किसे कहते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. ऊर्जा का उत्तम स्रोत वह है जो प्रति एकांक द्रव्यमान या आयतन में अधिक कार्य करे। ऐसे स्रोत की तापन क्षमता (कैलोरी मान) उच्च होनी चाहिए जिससे वह जलने पर अधिक ऊष्मा उत्पन्न करे।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  8. डायनेमो क्या है ? इसका क्या उपयोग है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. डायनेमो (विद्युत जनित्र) एक ऐसी युक्ति है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करती है। यह वैद्युतचुंबकीय प्रेरण (electromagnetic induction) के आधार पर कार्य करती है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  9. दृष्टिदोष क्या हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? इनका निवारण कैसे किया जाता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. दृष्टिदोष वह स्थिति है जिसमें नेत्र धीरे-धीरे अपनी समंजन क्षमता खो देते हैं और व्यक्ति वस्तुओं को आराम से सुस्पष्ट नहीं देख पाते। नेत्र में अपवर्तन दोषों के कारण दृष्टि धुँधली हो जाती है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  10. प्रश्न 10दीर्घ उत्तरीय6 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    बायोगैस संयंत्र की बनावट और कार्यविधि का वर्णन करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. बायोगैस संयंत्र ईंटों से बनी गुंबद जैसी (गुम्बदाकार) भूमिगत संरचना होती है। इसमें एक मिश्रण टंकी होती है जिसमें गोबर तथा जल का मिश्रण डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है, जिसे कर्दम (स्लरी) कहते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  11. रासायनिक समीकरण से प्राप्त होने वाली तीन सूचनाओं को लिखें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. रासायनिक समीकरण अभिकारकों और उत्पादों के नाम और उनके रासायनिक सूत्रों की जानकारी देता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  12. प्रश्न 12लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    सोडियम कार्बोनेट का जलीय विलयन क्षारीय होता है । क्यों ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सोडियम कार्बोनेट एक लवण है जो प्रबल क्षार एवं दुर्बल अम्ल की अभिक्रिया से बना होता है। प्रबल क्षारक एवं दुर्बल अम्ल के लवण का pH मान 7 से अधिक होता है तथा ये क्षारकीय होते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  13. प्रश्न 13लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    सूचक क्या है ? एक सूचक का नाम लिखें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सूचक वे पदार्थ हैं जो किसी विलयन में अम्लीय या क्षारीय उपस्थिति को रंग या गंध में परिवर्तन द्वारा सूचित करते हैं। रंग में परिवर्तन के द्वारा ये सूचक हमें बताते हैं कि कोई पदार्थ अम्ल है या क्षारक। कुछ सूचक ऐसे भी होते…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  14. प्रश्न 14लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    परमाणु एवं आयन में क्या अंतर है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. परमाणु विद्युत रूप से उदासीन होता है क्योंकि इसमें प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन की संख्या समान होती है। जैसे सोडियम परमाणु में 11 प्रोटॉन तथा 11 इलेक्ट्रॉन होते हैं, जिससे यह आवेश रहित रहता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  15. प्रश्न 15लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    अयस्क को परिभाषित करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वे खनिज जिनसे धातुओं का निष्कर्षण आसानी से और कम खर्च में किया जा सकता है, अयस्क कहलाते हैं। कुछ स्थानों पर खनिजों में कोई विशेष धातु काफ़ी मात्रा में होती है जिसे निकालना लाभकारी होता है, इन खनिजों को अयस्क कहते हैं।…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  16. प्रश्न 16लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    अपमार्जकों ने साबुन का स्थान क्यों ले लिया है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. अपमार्जक कठोर जल में भी प्रभावी रूप से झाग उत्पन्न कर सकते हैं क्योंकि इनका आवेशित सिरा कठोर जल में उपस्थित कैल्शियम एवं मैग्नीशियम आयनों के साथ अघुलनशील पदार्थ नहीं बनाता है। इसलिए कठोर जल में अपमार्जक का उपयोग करने पर…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  17. प्रश्न 17लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    जीवाश्म ईंधन क्या होते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जीवाश्म ईंधन वे ईंधन हैं जो लाखों वर्षों तक पृथ्वी के भीतर दबे हुए मृत पेड़-पौधों तथा जीव-जन्तुओं के अवशेषों पर अत्यधिक दाब पड़ने से बनते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  18. प्रश्न 18लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    आवर्त सारणी के लघु एवं दीर्घ आवर्त से आप क्या समझते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. आवर्त सारणी के दूसरे और तीसरे आवर्त को लघु आवर्त कहा जाता है क्योंकि इनमें क्रमशः 8-8 तत्व होते हैं। पहले आवर्त में केवल दो तत्व होते हैं, जबकि दूसरे एवं तीसरे आवर्त में इलेक्ट्रॉनों से भरे जाने वाले कोश की अधिकतम…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  19. प्रश्न 19दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    भौतिक और रासायनिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधातु में अंतर स्पष्ट करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. धातुएँ सामान्यतः कमरे के ताप पर ठोस अवस्था में पाई जाती हैं तथा इनमें धात्विक चमक (metallic luster) होती है, जैसे आयरन, कॉपर, ऐलुमिनियम आदि। इसके अपवादस्वरूप मरकरी कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है। इसके विपरीत…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  20. प्रश्न 20दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    ऊर्जा-संकट क्या है ? इसके समाधान के उपायों का उल्लेख करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. ऊर्जा की मांग और उसकी आपूर्ति के बीच के असंतुलन को ऊर्जा-संकट कहते हैं। आज विश्व में जनसंख्या वृद्धि और औद्योगीकरण के कारण ऊर्जा की मांग निरंतर बढ़ रही है, परंतु कोयला, पेट्रोलियम जैसे पारंपरिक स्रोतों का भंडार सीमित है…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  21. प्रश्न 21लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    कोशिका के चार कोशिकांगों के नाम लिखें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. कोशिका के चार कोशिकांगों के नाम केंद्रक, माइटोकॉन्ड्रिया, राइबोसोम और गॉल्जी उपकरण हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  22. प्रश्न 22लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    श्वसन की परिभाषा दें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. श्वसन वह प्रक्रिया है जिसमें शरीर के बाहर से ऑक्सीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत (ग्लूकोज़) के विघटन में उसका उपयोग करना होता है, जिसमें कोशिका के भीतर ग्लूकोज़ का ऑक्सीकरण होकर ऊर्जा मुक्त…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  23. प्रश्न 23लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    जाइलम तथा फ्लोएम में क्या अंतर है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जाइलम (Xylem) मृदा से प्राप्त जल और खनिज लवणों का संवहन करता है। जाइलम ऊतक में जड़ों, तनों और पत्तियों की वाहिनिकाएँ तथा वाहिकाएँ आपस में जुड़कर जल संवहन वाहिकाओं का एक सतत जाल बनाती हैं। इसका परिवहन सामान्य भौतिक बलों…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  24. प्रश्न 24लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    उत्सर्जन क्या है ? इसके दो प्रमुख अंगों के नाम लिखें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जीवों के शरीर में उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप हानिकारक उपापचयी वर्ज्य पदार्थ उत्पन्न होते हैं। वह जैव प्रक्रम जिसमें इन हानिकारक उपापचयी वर्ज्य पदार्थों का शरीर से बाहर निष्कासन होता है, उत्सर्जन कहलाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  25. प्रश्न 25लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    प्रकाशानुवर्तन क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रकाशानुवर्तन प्रकाश की दिशा में पादप अंगों की गति को कहते हैं। पादप अपने पर्यावरणीय प्रेरण जैसे प्रकाश के उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया करते हुए अपनी वृद्धि की दिशा में परिवर्तन करते हैं। यह एक दिशिक या अनुवर्तन गति है…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  26. प्रश्न 26लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    परागण क्या है ?

  27. प्रश्न 27लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    DNA आनुवंशिकता का आधार है, कैसे ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. DNA कोशिका के केंद्रक में स्थित होता है और यह आनुवंशिक सूचनाओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करता है। जनन के समय DNA प्रतिकृति (copying) के द्वारा अपनी प्रतियाँ बनाता है और प्रत्येक जनक कोशिका से एक-एक…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  28. प्रश्न 28लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    ऐरोसॉल रसायन के हानिकारक प्रभाव क्या हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. एरोसॉल रसायन जैसे क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFCs) ओजोन परत को नुकसान पहुँचाते हैं। ओजोन परत सूर्य से आने वाले पराबैंगनी से पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है, परंतु इन रसायनों के कारण ओजोन परत के अपक्षयित होने से पराबैंगनी…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  29. प्रश्न 29दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्रकाशसंश्लेषण क्या है ? सचित्र वर्णन करें ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रकाशसंश्लेषण वह प्रक्रम है जिसमें स्वपोषी हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल का उपयोग करके अपना भोजन ग्लूकोज के रूप में बनाते हैं। क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा को…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  30. अपशिष्ट पदार्थों के चक्रण को उदाहरण देकर समझाएँ ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. अपशिष्ट पदार्थों का चक्रण (recycling) वह प्रक्रिया है जिसमें अनुपयोगी वस्तुओं जैसे प्लास्टिक, कागज़, काँच, धातु की वस्तुओं तथा ऐसे ही पदार्थों का पुनःचक्रण करके उपयोगी वस्तुएँ बनायी जाती हैं। इसके लिए पहले अपद्रव्यों को…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।