Ask Medha

बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2024

बोर्ड का 2024 का प्रश्न पत्र, सेट G — सभी 110 प्रश्न जैसे छपे; 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 27 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)

  1. फोकस दूरी 10 cm के अवतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन धनात्मक होगा यदि वस्तु दूरी का मान है

    • (A) 10 cm से अधिक
    • (B) 20 cm से अधिक
    • (C) 10 cm से कम ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  2. फोकस से ध्रुव की ओर आने पर अवतल दर्पण में आवर्धन का मान

    • (A) बढ़ता है
    • (B) घटता है ✓
    • (C) अचर रहता है
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  3. प्रश्न 3ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    जल विद्युत संयंत्र किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है?

    • (A) नाभिकीय ऊर्जा
    • (B) सौर ऊर्जा
    • (C) स्थितिज ऊर्जा ✓
    • (D) तापीय ऊर्जा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  4. ताँबे की तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है। इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात परिवर्तन होता है?

    • (A) एक-चौथाई
    • (B) आधा ✓
    • (C) एक
    • (D) दो

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  5. एक अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष पर चलती चींटी का प्रतिबिम्ब सीधा है तथा बढ़ता जा रहा है। चींटी की गति की दिशा है

    • (A) फोकस से वक्रता केन्द्र की ओर
    • (B) फोकस से ध्रुव की ओर
    • (C) ध्रुव से फोकस की ओर ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  6. आँख के लेंस की वक्रता त्रिज्या को नियंत्रित करती है

    • (A) दृष्टि पटल
    • (B) परितारिका
    • (C) पुतली
    • (D) पक्ष्माभी मांसपेशियाँ ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  7. कुछ बादलों का रंग उजला क्यों होता है ?

    • (A) परावर्तन के कारण
    • (B) प्रकीर्णन के कारण ✓
    • (C) अवशोषण के कारण
    • (D) अपवर्तन के कारण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    प्रतिरोध का SI मात्रक होता है

    • (A) ऐम्पियर
    • (B) वाट
    • (C) ओम ✓
    • (D) वोल्ट

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    ओजोन परत का अवक्षय करता है

    • (A) ATP
    • (B) CFC ✓
    • (C) NADP
    • (D) DDT

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    निम्नलिखित जीवों में किसमें अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है

    • (A) प्लाज्मोडियम
    • (B) लेस्मानिया
    • (C) अमीबा
    • (D) यीस्ट ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    पादप हॉर्मोन का एक उदाहरण है

    • (A) IAA ✓
    • (B) TSH
    • (C) ACH
    • (D) ACTH

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  12. प्रश्न 12ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    आलू में कायिक प्रवर्धन होता है

    • (A) जड़ द्वारा
    • (B) बीज द्वारा
    • (C) फल द्वारा
    • (D) तना द्वारा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  13. प्रश्न 13ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    हाइड्रिला पाया जाता है

    • (A) जल में ✓
    • (B) मृदा में
    • (C) वृक्ष पर
    • (D) इनमें से सभी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  14. प्रश्न 14ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    स्वस्थ व्यक्ति का सिस्टोलिक रक्तचाप होता है

    • (A) 140 mm Hg
    • (B) 120 mm Hg ✓
    • (C) 100 mm Hg
    • (D) 80 mm Hg

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    उभयलिंगी जीव का उदाहरण है

    • (A) हाइड्रा ✓
    • (B) मनुष्य
    • (C) मछली
    • (D) बकरी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मछली में श्वसन होता है

    • (A) मुँह द्वारा
    • (B) गिल्स द्वारा ✓
    • (C) नाक द्वारा
    • (D) फेफड़ा द्वारा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  17. प्रश्न 17ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    किलोवाट-घंटा (kWh) मात्रक है

    • (A) ऊर्जा का ✓
    • (B) समय का
    • (C) द्रव्यमान का
    • (D) शक्ति का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  18. मानव की आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित किया जाता है

    • (A) पक्ष्माभ पेशी द्वारा
    • (B) पुतली द्वारा ✓
    • (C) कॉर्निया द्वारा
    • (D) परितारिका द्वारा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    कौन-सा परंपरागत ऊर्जा स्रोत है ?

    • (A) नाभिकीय ऊर्जा स्रोत
    • (B) भूतापीय ऊर्जा स्रोत
    • (C) जैव मात्रा (बायोमास) ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  20. प्रश्न 20ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    किसी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या होती है

    • (A) 4n^2
    • (B) 3n^2
    • (C) 2n^2 ✓
    • (D) n^2

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  21. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    कौन-सा हाइड्रोकार्बन सबसे सरल यौगिक है ?

    • (A) मीथेन ✓
    • (B) प्रोपेन
    • (C) ब्यूटेन
    • (D) इथेन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  22. प्रश्न 22ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्न में से किस धातु का गलनांक सबसे कम है ?

    • (A) Na ✓
    • (B) Cu
    • (C) Fe
    • (D) Al

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  23. प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    सोना की परमाणु संख्या है

    • (A) 23
    • (B) 43
    • (C) 79 ✓
    • (D) 80

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  24. प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्नलिखित में कौन लवण है ?

    • (A) HCl
    • (B) NH4OH
    • (C) NaOH
    • (D) K2SO4 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  25. प्रश्न 25ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पौधों के वायवीय भागों से जल का स्टोमाटा द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन कहलाता है

    • (A) परासरण
    • (B) वाष्पोत्सर्जन ✓
    • (C) उत्सर्जन
    • (D) विसरण

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  26. प्रश्न 26ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    बाघ उपभोक्ता है

    • (A) प्रथम पोषी स्तर का
    • (B) द्वितीय पोषी स्तर का
    • (C) तृतीय पोषी स्तर का ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  27. प्रश्न 27ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    मानव का उद्भव स्थान है

    • (A) भारत
    • (B) चीन
    • (C) अफ्रीका ✓
    • (D) अमेरिका

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  28. प्रश्न 28ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    क्रमाकुंचन गति पाई जाती है

    • (A) कोलन में
    • (B) ग्रासनली में ✓
    • (C) अग्न्याशय में
    • (D) छोटी आंत में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  29. प्रश्न 29ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    खुला परिवहन तंत्र पाया जाता है

    • (A) कबूतर में
    • (B) तितली में ✓
    • (C) मनुष्य में
    • (D) बिल्ली में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  30. प्रश्न 30ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    रक्त में ऑक्सीजन का वाहक है

    • (A) वसा
    • (B) हॉर्मोन
    • (C) हीमोग्लोबिन ✓
    • (D) कार्बोहाइड्रेट

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  31. प्रश्न 31ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    मानव में ऑटोसोम की जोड़ियों की संख्या होती है

    • (A) 24
    • (B) 23
    • (C) 11
    • (D) 22 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  32. प्रश्न 32ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्रकाश संश्लेषण के लिए दृश्य-प्रकाश स्पेक्ट्रम का सबसे प्रभावी रंग है

    • (A) लाल ✓
    • (B) नीला
    • (C) पीला
    • (D) हरा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  33. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    आवर्त सारणी के किसी समूह के सभी तत्वों की संयोजकता होती है

    • (A) समान ✓
    • (B) भिन्न
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  34. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    निम्नांकित में कौन शराब के रूप में उपयोग में आता है ?

    • (A) एथेनॉल ✓
    • (B) मेथेनॉल
    • (C) सिरका
    • (D) मेथेनोइक अम्ल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  35. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    आवर्त सारणी के तृतीय वर्ग में तत्वों की संख्या कितनी है ?

    • (A) 18
    • (B) 12
    • (C) 10
    • (D) 8 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  36. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    सौर सेल में किसका उपयोग होता है ?

    • (A) यूरेनियम
    • (B) प्लास्टिक
    • (C) सिलिकन ✓
    • (D) प्लूटोनियम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    एक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है। इस तत्व की परमाणु संख्या क्या है ?

    • (A) 10
    • (B) 11
    • (C) 17 ✓
    • (D) 19

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  38. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    ड्यूरालुमिन किस धातु का मिश्रधातु है ?

    • (A) Fe
    • (B) Sn
    • (C) Al ✓
    • (D) Cu

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  39. सोडियम फॉस्फेट का अणुसूत्र होता है

    • (A) NaPO4
    • (B) Na3PO4 ✓
    • (C) Na2(PO4)3
    • (D) Na2PO4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  40. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    वृक्क की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कहते हैं

    • (A) मूत्राशय
    • (B) ग्लोमेरुलस
    • (C) बोमैन संपुट
    • (D) नेफ्रॉन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम-से-कम कितनी होनी चाहिए ?

    • (A) 1500 किमी/घंटा
    • (B) 150 किमी/घंटा
    • (C) 15 किमी/घंटा ✓
    • (D) 1.5 किमी/घंटा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  42. विभक्त वलय प्रयुक्त होता है

    • (A) गैल्वेनोमीटर में
    • (B) D.C. मोटर में ✓
    • (C) सूक्ष्मदर्शी में
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  43. प्रश्न 43ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    धात्विक चालकता पदार्थ के अन्दर किस कण की गति पर आश्रित है ?

    • (A) इलेक्ट्रॉन ✓
    • (B) प्रोटॉन
    • (C) न्यूट्रॉन
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  44. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    बॉक्स-टाइप सौर कुकर के ऊपरी भाग में काँच का ढक्कन रहता है। इसका कारण है

    • (A) यह देखना कि कुकर के अंदर रखा भोजन पक रहा है या नहीं
    • (B) विकिरण द्वारा ऊष्मा की हानि को रोकना ✓
    • (C) बाक्स के भीतर धूलकणों को जाने से रोकना
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  45. प्रश्न 45ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    वोल्ता V_1 पर शक्ति P_1 का एक प्रतिरोधक, वोल्ता V_2 पर शक्ति P_2 के प्रतिरोधक से श्रेणी में जुड़ा है। समतुल्य प्रतिरोध होगा

    • (A) V_1^2/P_1 + V_2^2/P_2 ✓
    • (B) P_1^2/V_1 + P_2^2/V_2
    • (C) (P_1 + P_2) / (V_1 + V_2)^2
    • (D) P_1/V_1^2 + P_2/V_2^2

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  46. घरेलू वैद्युत परिपथ में प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति होती है

    • (A) 50 Hz ✓
    • (B) 60 Hz
    • (C) 100 Hz
    • (D) 220 Hz

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  47. निम्नलिखित में किसका अपवर्तनांक सबसे कम होता है ?

    • (A) तारपीन
    • (B) बेंजीन
    • (C) पानी ✓
    • (D) किरोसीन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  48. एक साधारण प्रिज्म कितने सतहों से घिरा रहता है ?

    • (A) 3
    • (B) 4
    • (C) 5 ✓
    • (D) 6

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  49. प्रश्न 49ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    वृक्क सहायता प्रदान करता है

    • (A) श्वसन में
    • (B) जनन में
    • (C) उत्सर्जन में ✓
    • (D) पाचन में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  50. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्रकाश संश्लेषण होता है

    • (A) सुबह-शाम
    • (B) केवल दिन में ✓
    • (C) दिन-रात
    • (D) केवल रात में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  51. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    सिनैप्टिक नॉब्स पाया जाता है

    • (A) वृक्क में
    • (B) मस्तिष्क में
    • (C) अंडाशय में
    • (D) न्यूरॉन में ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    निम्न में सबसे तेज हृदय धड़कन किसका होता है ?

    • (A) हाथी
    • (B) आदमी
    • (C) चूहा ✓
    • (D) व्हेल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  53. प्रश्न 53ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    कोशिकीय ईंधन निम्न में से कौन है ?

    • (A) प्रोटीन
    • (B) ग्लूकोज ✓
    • (C) वसा
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    ATP में फॉस्फेट की संख्या कितनी होती है ?

    • (A) एक
    • (B) दो
    • (C) तीन ✓
    • (D) चार

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    निम्नलिखित में कौन मनुष्य का एक उत्सर्जी अंग नहीं है ?

    • (A) फेफड़ा
    • (B) वृक्क
    • (C) अग्न्याशय ✓
    • (D) त्वचा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    सबसे छोटी अंत:स्रावी ग्रंथि है

    • (A) एड्रिनल
    • (B) थायराइड
    • (C) पीनियल ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  57. प्रश्न 57ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    सभी अम्ल जल में घुलकर प्रदान करते हैं

    • (A) H+ आयन ✓
    • (B) OH- आयन
    • (C) इलेक्ट्रॉन
    • (D) न्यूट्रॉन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  58. प्रश्न 58ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्नांकित यौगिकों में कौन दुर्बल अम्ल है ?

    • (A) HCl
    • (B) CH_3COOH ✓
    • (C) H_2SO_4
    • (D) HNO_3

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  59. सिल्वर आयोडाइड का रंग कैसा होता है ?

    • (A) श्वेत
    • (B) नीला
    • (C) पीला ✓
    • (D) हरा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  60. प्रश्न 60ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है

    • (A) चाँदी
    • (B) सोना
    • (C) हीरा ✓
    • (D) लोहा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  61. प्रश्न 61ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    कार्बन के कितने रवादार अपररूप हैं ?

    • (A) 1
    • (B) 2
    • (C) 3 ✓
    • (D) 4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  62. प्रश्न 62ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    जिंक ब्लेंड किस धातु का अयस्क है ?

    • (A) Mg
    • (B) Zn ✓
    • (C) Pb
    • (D) Au

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  63. प्रश्न 63ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    नाइट्रोजन के अणु में दो परमाणुओं के बीच कितने आबंध हैं ?

    • (A) 1
    • (B) 2
    • (C) 3 ✓
    • (D) 4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  64. प्रश्न 64ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    ऐल्काइन का सामान्य सूत्र है

    • (A) C_nH_{2n+2}
    • (B) C_nH_{2n}
    • (C) C_nH_{2n-2} ✓
    • (D) C_nH_{2n-1}

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  65. सामान्य नेत्र के लिए दूर बिन्दु है

    • (A) 25 मिमी
    • (B) 25 सेमी
    • (C) 25 मी
    • (D) अनंत ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  66. यदि किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब का आवर्धन ऋणात्मक है, तो उस प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी ?

    • (A) वास्तविक और सीधा
    • (B) आभासी और सीधा
    • (C) आभासी और उल्टा
    • (D) वास्तविक और उल्टा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  67. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं ?

    • (A) 1
    • (B) 2 ✓
    • (C) 3
    • (D) 4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  68. एक प्रकाश किरण एक समतल दर्पण पर लम्बवत आपतित होती है। परावर्तन कोण का मान होगा

    • (A) 135°
    • (B) 90°
    • (C) 45°
    • (D) 0° ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  69. वायुमंडल में प्रकाश का कौन-सा रंग (वर्ण) अधिक प्रकीर्णन करता है ?

    • (A) पीला
    • (B) नारंगी
    • (C) लाल
    • (D) नीला ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  70. वायु में अभिसारी लेंस है

    • (A) काँच का अवतल लेंस
    • (B) काँच का समतलावतल लेंस
    • (C) काँच का उत्तल लेंस ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  71. यदि अवतल दर्पण का निचला आधा भाग टूट जाए, तो प्रतिबिम्ब

    • (A) सीधा बनेगा
    • (B) आधा बनेगा
    • (C) कम तीव्र बनेगा ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  72. जब प्रकाश की किरण हवा (विरल माध्यम) से काँच (सघन माध्यम) में जाती है, तो वह मुड़ जाती है

    • (A) अभिलंब से दूर
    • (B) अभिलंब की ओर ✓
    • (C) अभिलंब के समांतर
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  73. प्रश्न 73ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    ऑक्सेलिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत निम्नलिखित में कौन है ?

    • (A) टमाटर ✓
    • (B) इमली
    • (C) संतरा
    • (D) सिरका

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  74. प्रश्न 74ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    प्रोपेन का आण्विक सूत्र C_3H_8 है। इसमें

    • (A) 7 सहसंयोजक आबंध है
    • (B) 8 सहसंयोजक आबंध है
    • (C) 9 सहसंयोजक आबंध है
    • (D) 10 सहसंयोजक आबंध है ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  75. प्रश्न 75ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    ओजोन परत किस हानिकारक विकिरण से पृथ्वी को सुरक्षा प्रदान करती है ?

    • (A) अवरक्त विकिरण
    • (B) तापीय विकिरण
    • (C) पराबैंगनी विकिरण ✓
    • (D) इनमें से सभी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  76. प्रश्न 76ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    कौन-सा अधातु कमरे के तापमान पर तरल अवस्था में पाया जाता है ?

    • (A) पारा
    • (B) ब्रोमीन ✓
    • (C) सल्फर
    • (D) सोडियम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  77. प्रश्न 77ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    निम्नांकित में कौन उपधातु है ?

    • (A) Fe
    • (B) Cu
    • (C) Ni
    • (D) As ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  78. CaCO3(s) -> CaO(s) + CO2(g) किस प्रकार की अभिक्रिया है ?

    • (A) वियोजन ✓
    • (B) संयोजन
    • (C) विस्थापन
    • (D) द्विविस्थापन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  79. निम्नांकित में कौन समीकरण संतुलित है ?

    • (A) Mg + O2 -> MgO
    • (B) Zn + H2SO4 -> ZnSO4 + H2 ✓
    • (C) Fe + Cl2 -> FeCl3
    • (D) H2 + Cl2 -> HCl

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  80. प्रश्न 80ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    निम्नलिखित में से किसके द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में अम्ल वर्षा होती है ?

    • (A) क्लोरोफ्लोरोकार्बन
    • (B) सल्फर डाईऑक्साइड ✓
    • (C) ओजोन
    • (D) कार्बन डाईऑक्साइड

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

खंड B · लिखित प्रश्न (30)

  1. प्रश्न 1लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए।

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    Ask Medha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · नामांकित चित्र, विद्युत बल्ब

    1. 1.विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र नीचे दिखाया गया है। इस चित्र में काँच का बल्ब तथा टंगस्टन तंतु स्पष्ट रूप से दर्शाए गए हैं।1 अंक
    2. 2.चित्र में मुख्य भागों को नामांकित किया गया है - काँच का बल्ब, तंतु (फिलामेंट), आधार संपर्क तथा टर्मिनल। इन सभी भागों के नाम चित्र में रेखा खींचकर स्पष्ट रूप से लिखे गए हैं।1 अंक

    चित्र: विद्युत बल्ब का चित्र बनाएँ जिसमें काँच का बल्ब (ग्लास बल्ब), उसके भीतर टंगस्टन तंतु (फिलामेंट), तंतु को सहारा देने वाले आधार तार, तथा नीचे की ओर आधार संपर्क और टर्मिनल स्पष्ट रूप से लिखें।

    • चित्र में 'काँच का बल्ब' और 'तंतु' दोनों शब्द अवश्य लिखें।
    • 'आधार संपर्क' तथा 'टर्मिनल' को रेखा खींचकर नामांकित करें।
    • चित्र को स्पष्ट और साफ-साफ बनाएँ।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  2. दृष्टि निर्बंध क्या है ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    Ask Medha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · दृष्टि निर्बंध

    1. 1.जब किसी वस्तु का प्रतिबिंब नेत्र के रेटिना पर बनता है, तो उसके हट जाने के पश्चात भी उस प्रतिबिंब का प्रभाव मस्तिष्क पर लगभग 1/16 सेकंड तक बना रहता है।1 अंक
    2. 2.दृष्टि की इस क्षमता को, जिसके कारण प्रतिबिंब का प्रभाव रेटिना पर थोड़े समय तक बना रहता है, दृष्टि निर्बंध (persistence of vision) कहा जाता है।1 अंक
    • पहले बिंदु में '1/16 सेकंड' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे बिंदु में 'दृष्टि निर्बंध' शब्द के साथ अंग्रेज़ी में 'persistence of vision' भी लिखें।
    • दोनों बिंदुओं में 'रेटिना' और 'प्रतिबिंब' शब्दों का उल्लेख करें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  3. वायु में स्थित एक प्रिज्म की दोनों अपवर्तक सतहों पर प्रकाश-किरण के अपवर्तन के लिए किरण आरेख खींचें।

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    Ask Medha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · किरण आरेख, प्रिज्म से अपवर्तन

    1. 1.वायु में स्थित काँच के त्रिभुज प्रिज्म ABC पर आपतित किरण PE पहले अपवर्तक पृष्ठ AB पर बिंदु E पर अभिलंब NE से कोण ∠i बनाती हुई आपतित होती है। अपवर्तन के पश्चात किरण अभिलंब की ओर मुड़ जाती है और अपवर्तित किरण EF प्रिज्म के आधार BC की ओर झुकी हुई दूसरे पृष्ठ AC की ओर जाती है।1 अंक
    2. 2.दूसरे पृष्ठ AC पर अपवर्तित किरण EF अभिलंब से दूर मुड़कर निर्गत किरण FS के रूप में बाहर निकलती है। पहले पृष्ठ पर आपतन कोण ∠i तथा अपवर्तन कोण ∠r, तथा दूसरे पृष्ठ पर निर्गत कोण ∠e नामांकित किए जाते हैं। आपतित किरण PE की दिशा को आगे बढ़ाने पर निर्गत किरण FS के साथ बना कोण विचलन कोण ∠D कहलाता है।1 अंक

    चित्र: त्रिभुजाकार प्रिज्म ABC खींचें जिसमें प्रिज्म कोण ∠A, पहले पृष्ठ AB पर आपतित किरण PE व अभिलंब NE, अपवर्तित किरण EF (आधार BC की ओर झुकी हुई), दूसरे पृष्ठ AC पर अभिलंब तथा निर्गत किरण FS दर्शाएँ; आपतन कोण ∠i, अपवर्तन कोण ∠r, निर्गत कोण ∠e तथा आपतित किरण की बढ़ाई गई दिशा व निर्गत किरण के बीच विचलन कोण ∠D नामांकित करें।

    • आरेख में किरणों को PE, EF, FS नाम दें और अभिलंब दोनों पृष्ठों पर खींचें।
    • ∠i, ∠r, ∠e तथा ∠D को आरेख में सही स्थान पर अंकित करना न भूलें।
    • यह लिखें कि अपवर्तित किरण आधार की ओर झुकती है और निर्गत किरण अभिलंब से दूर मुड़ती है।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  4. लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हैं ? इसका SI मात्रक लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लेंस की क्षमता उसके द्वारा प्रकाश की किरणों को अभिसरित (converge) अथवा अपसरित (diverge) करने की मात्रा है। यह लेंस की फोकस दूरी के व्युत्क्रम के बराबर होती है, अर्थात् P = 1/f।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  5. सरल सूक्ष्मदर्शी क्या है ? इसका एक किरण आरेख खींचें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सरल सूक्ष्मदर्शी कम फोकस दूरी का उत्तल लेंस है जिसका उपयोग छोटी वस्तुओं को बड़ा करके देखने में किया जाता है। इस लेंस में वस्तु को प्रकाशिक केंद्र और मुख्य फोकस के बीच रखा जाता है जिससे आभासी, सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  6. प्रकाश के अपवर्तन का नियम क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रकाश के अपवर्तन का पहला नियम यह है कि आपतित किरण, अपवर्तित किरण तथा दोनों माध्यमों को पृथक् करने वाले पृष्ठ के आपतन बिंदु पर अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  7. प्रश्न 7लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    'लघुपथन' से आप क्या समझते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लघुपथन वह स्थिति है जब विद्युत परिपथ में जीवित तार और उदासीन तार सीधे संपर्क में आ जाते हैं, जिससे परिपथ का प्रतिरोध बहुत कम हो जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  8. प्रश्न 8लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    किसी तार का प्रतिरोध उसके अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल से कैसे प्रभावित होता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. किसी तार का प्रतिरोध उसकी अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होता है, अर्थात R ∝ 1/A।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  9. प्रश्न 9दीर्घ उत्तरीय6 अंकअध्याय 10: प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन

    अवतल गोलीय दर्पण की फोकस की परिभाषा दें। एक अवतल गोलीय दर्पण में सिद्ध करें कि R = 2f.

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा - अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर आने वाली प्रकाश की किरणें परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हैं, उसे मुख्य फोकस कहते हैं। इस बिंदु को अक्षर F से निरूपित किया जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  10. प्रश्न 10दीर्घ उत्तरीय6 अंकअध्याय 12: विद्युत

    चालक, अचालक एवं अर्द्धचालक की सोदाहरण व्याख्या करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत आवेश आसानी से प्रवाहित होता है, चालक कहलाते हैं। चालक पदार्थों में मुक्त इलेक्ट्रॉन बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं जिनकी गति के कारण परिपथ में विद्युत धारा बन जाती है। चालक पदार्थों की…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  11. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए : (a) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट -> जिंक नाइट्रेट + सिल्वर (b) सोडियम + जल -> सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जिंक एवं सिल्वर नाइट्रेट की अभिक्रिया से जिंक नाइट्रेट एवं सिल्वर बनते हैं, जिसका संतुलित रासायनिक समीकरण इस प्रकार है: Zn + 2AgNO3 -> Zn(NO3)2 + 2Ag

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  12. वन संरक्षण हेतु क्या कदम आवश्यक हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वन संरक्षण हेतु वनों की कटाई (वनोन्मूलन) पर रोक लगाना आवश्यक है क्योंकि वनों के विनाश से केवल वन की उपलब्धता ही प्रभावित नहीं होती वरन् मिट्टी की गुणवत्ता एवं जल स्रोत भी प्रभावित होते हैं। अतः वन संसाधनों का उपयोग इस…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  13. प्रश्न 13लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    कार्बन मुख्यतः सहसंयोजक यौगिक बनाते हैं। क्यों ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. कार्बन के बाह्यतम कोश में 4 इलेक्ट्रॉन होते हैं। यदि यह 4 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके C⁴⁻ ऋणायन बनाता है या 4 इलेक्ट्रॉन त्याग कर C⁴⁺ धनायन बनाता है तो उसे उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त होगा। परंतु कार्बन इस प्रकार आयन बनाने…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  14. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है ? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. विस्थापन अभिक्रिया में कोई एक अधिक क्रियाशील तत्व दूसरे कम क्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है, जबकि द्विविस्थापन अभिक्रिया में दो यौगिकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है और प्रायः एक अवक्षेप बनता…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  15. प्रश्न 15लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    कठोर जल को मृदु करने के लिए जिस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है, उसका नाम लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. कठोर जल को मृदु करने के लिए सोडियम कार्बोनेट (Sodium carbonate) का उपयोग किया जाता है। इसे धोने का सोडा भी कहते हैं तथा यह जल की स्थायी कठोरता को हटाने के लिए उपयोग में लाया जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  16. प्रश्न 16लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    एनोडीकरण क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. एल्युमिनियम जैसी धातुओं पर ऑक्साइड की एक मोटी परत बनाने की प्रक्रिया एनोडीकरण कहलाती है। वायु के संपर्क में आने पर एल्युमिनियम पर ऑक्साइड की पतली परत का निर्माण होता है, जो उसे संक्षारण से बचाती है। एनोडीकरण द्वारा इस…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  17. प्रश्न 17लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    खनिज पदार्थ एवं अयस्कों के बीच दो अंतर को लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. खनिज भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तत्व या यौगिक हैं, जबकि अयस्क वे खनिज हैं जिनसे धातु सुविधापूर्वक और लाभदायक रूप से निकाली जा सकती है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  18. प्रश्न 18लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    सोडियम कार्बोनेट का जलीय विलयन क्षारीय होता है। क्यों ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सोडियम कार्बोनेट एक लवण है जो प्रबल क्षार एवं दुर्बल अम्ल की अभिक्रिया से बना होता है। प्रबल क्षारक एवं दुर्बल अम्ल के लवण का pH मान 7 से अधिक होता है तथा ये क्षारकीय होते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  19. प्रश्न 19दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    प्रयोगशाला में मिथेन गैस बनाने की विधि एवं क्लोरीन गैस के साथ उसकी रासायनिक अभिक्रिया को लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. परखनली में सोडियम एसीटेट और सोडा लाइम (NaOH + CaO) का मिश्रण लेकर गर्म करने पर मिथेन गैस बनती है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  20. प्रश्न 20दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    वनों की कटाई का वन्य जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वनों की कटाई के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास (natural habitats) नष्ट हो जाते हैं। वन ही वन्य जीवों का आवास (habitat) होते हैं और जब पेड़-पौधों को काट दिया जाता है तो ये जीव अपने आवास से बेघर हो जाते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  21. प्रश्न 21लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    सजीवों में जनन के महत्व लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जनन के द्वारा जीव अपनी प्रजाति (स्पीशीज़) की निरंतरता को बनाए रखते हैं। जनन के दौरान डी.एन.ए. प्रतिकृति के द्वारा संतान उत्पत्ति होती है, जिससे किसी प्रजाति की समष्टि का स्थायित्व बना रहता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  22. प्रश्न 22लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    रक्त एवं लसीका में अंतर बतायें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. रक्त लाल रंग का तरल संयोजी ऊतक है जिसमें हीमोग्लोबिन पाया जाता है, इसी कारण रक्त लाल रंग का दिखता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  23. प्रश्न 23लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    वाह्य श्वसन क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. बाह्य श्वसन वह प्रक्रिया है जिसमें जीव वातावरण से ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। स्थलीय जीव श्वसन के लिए वायुमंडल की ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं और इसके लिए फेफड़े जैसे श्वसन अंग उपयोग में लाते…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  24. प्रश्न 24लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    गर्मी में हमें पसीना क्यों आता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. गर्मी के दिनों में जब वातावरण का तापमान बढ़ जाता है तो हमारे शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। इस स्थिति में शरीर की त्वचा में उपस्थित पसीने की ग्रंथियां (sweat glands) सक्रिय हो जाती हैं और वे अधिक मात्रा में पसीना…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  25. प्रश्न 25लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्रकाश संश्लेषण क्या है ? इसकी रासायनिक अभिक्रिया के समीकरण लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वह प्रक्रम जिसके द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की मदद से कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करके अपना भोजन (ग्लूकोज़) बनाते हैं, प्रकाश संश्लेषण।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  26. प्रश्न 26लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    जैव-आवर्धन क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जैव-आवर्धन आहार श्रृंखला में हानिकारक रसायनों की सांद्रता का प्रत्येक पोषी स्तर पर उत्तरोत्तर बढ़ते जाना है। क्योंकि किसी भी आहार श्रृंखला में मनुष्य शीर्षस्थ होता है, अतः हमारे शरीर में ये रसायन सर्वाधिक मात्रा में…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  27. प्रश्न 27लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    रंध्र तथा वातरंध्र की श्वसन में क्या भूमिका है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. रंध्र (Stomata) पत्तियों की सतह पर स्थित सूक्ष्म छिद्र हैं। पौधे गैसों का आदान-प्रदान रंध्र के द्वारा करते हैं और अंतर्कोशिकीय अवकाश यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी कोशिकाएँ वायु के संपर्क में रहती हैं। यहाँ कार्बन…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  28. प्रश्न 28लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    रसारोहण क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. पौधों की जड़ों द्वारा अवशोषित जल और उसमें विलेय खनिज लवणों का जाइलम वाहिकाओं के माध्यम से जड़ से पत्तियों तक ऊपर की ओर चढ़ना रसारोहण कहलाता है। इस प्रक्रिया में जल तथा खनिज लवण जाइलम ऊतक द्वारा पादप के वायवीय भागों तक…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  29. प्रश्न 29दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र खींचें एवं भोजन की पाचन प्रक्रिया का वर्णन करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मानव पाचन तंत्र मुँह से गुदा तक विस्तारित एक लंबी नली है जिसे आहार नाल कहते हैं। इसके मुख्य भाग मुख, ग्रसिका, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत तथा गुदा हैं और इसके साथ लार ग्रंथि तथा यकृत जैसी ग्रंथियाँ भी जुड़ी रहती हैं। इसका…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  30. प्रश्न 30दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    आहार श्रृंखला क्या है ? इसे एक उदाहरण द्वारा समझायें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. एक जीव से दूसरे जीव में ऊर्जा के स्थानांतरण की प्रक्रिया को आहार श्रृंखला कहते हैं। आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाता है। स्वपोषी अथवा उत्पादक प्रथम पोषी स्तर हैं तथा सौर ऊर्जा का स्थिरीकरण करके…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।