बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2023
बोर्ड का 2023 का प्रश्न पत्र, सेट H — सभी 106 प्रश्न जैसे छपे; 75 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 27 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (76)
धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ?
- (A) NaHCO_3
- (B) Na_2CO_3.10 H_2O ✓
- (C) KNO_3
- (D) CH_3COOH
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नांकित में से कौन अधातु है ?
- (A) Cu
- (B) P ✓
- (C) Fe
- (D) Ni
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
कैल्सियम की परमाणु संख्या क्या है ?
- (A) 12
- (B) 18
- (C) 20 ✓
- (D) 25
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
मेंडलीव की आवर्त सारणी में वर्गों की संख्या कितनी है ?
- (A) 10
- (B) 9
- (C) 8 ✓
- (D) 7
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
जिप्सम का रासायनिक सूत्र है
- (A) FeSO_4.7H_2O
- (B) CaSO_4.1/2H_2O
- (C) CaSO_4.5H_2O
- (D) CaSO_4.2H_2O ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
बोरोन का परमाणु भार क्या है ?
- (A) 10
- (B) 11 ✓
- (C) 12
- (D) 13
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
कैलामाइन निम्नांकित में से किस धातु का अयस्क है ?
- (A) Zn ✓
- (B) Al
- (C) Fe
- (D) Hg
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
अमोनिया के एक अणु में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन के परमाणुओं का अनुपात है
- (A) 3 : 1
- (B) 1 : 3 ✓
- (C) 2 : 1
- (D) 1 : 2
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जिम्मेदार रक्त का घटक है
- (A) RBC ✓
- (B) WBC
- (C) रक्त पट्टिकाणु
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
कृमिरूप परिशोषिका किसका हिस्सा है ?
- (A) आहार नाल ✓
- (B) तंत्रिका तंत्र
- (C) वाहकीय तंत्र
- (D) प्रजनन तंत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
प्रकाश की ओर प्ररोह की गति है
- (A) गुरुत्वानुवर्तन
- (B) जलानुवर्तन
- (C) Chemotropism
- (D) प्रकाशानुवर्तन ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
किससे बचने के लिए आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग की सलाह दी जाती है ?
- (A) मधुमेह
- (B) घेंघा ✓
- (C) उच्च रक्त चाप
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मनुष्य में कपाल तंत्रिकाओं की संख्या होती है
- (A) 12 जोड़ी ✓
- (B) 31 जोड़ी
- (C) 24 जोड़ी
- (D) 10 जोड़ी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
मस्तिष्क का कौन-सा भाग में गंध पहचानने का केन्द्र है ?
- (A) मध्य-मस्तिष्क
- (B) अग्र-मस्तिष्क ✓
- (C) पश्च-मस्तिष्क
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
प्रथम मासिक धर्म का प्रकट होना कहलाता है
- (A) मेनोपाउज
- (B) मेनार्चे ✓
- (C) मासिक चक्र
- (D) इनमें से सभी
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में से कौन कृत्रिम कायिक प्रवर्धन की एक विधि है ?
- (A) कलम लगाना
- (B) दाब कलम
- (C) कलम-बंधन
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
जैव आवर्धन प्रदर्शित करनेवाला रसायन है
- (A) CFC
- (B) DDT ✓
- (C) NADP
- (D) ATP
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पौधों के उत्सर्जी पदार्थ हैं
- (A) टैनिन
- (B) गोंद
- (C) रेजिन
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
डायलिसिस मशीन द्वारा रक्त का शुद्धिकरण की प्रक्रिया कहलाती है
- (A) डायलाइसेट
- (B) डायलाइजर
- (C) सेलोफेन
- (D) हيمोडायलिसिस ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्नलिखित में कौन गुरुत्वानुवर्तन का उदाहरण है ?
- (A) फल की वृद्धि
- (B) जड़ की वृद्धि ✓
- (C) फूल की वृद्धि
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पूर्ण विकसित अंडाशय कहलाता है
- (A) फल ✓
- (B) बीज
- (C) बीजांड
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
लैंगिक जनन संचारित रोग है
- (A) पीलिया
- (B) चेचक
- (C) एड्स ✓
- (D) प्लेग
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
सेल का विद्युत-वाहक बल है
- (A) सेल द्वारा इकाई आवेश पर लगाया गया बल
- (B) विभवांतर
- (C) सेल द्वारा इकाई आवेश पर किया गया कार्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह होता है
- (A) एकदिशीय ✓
- (B) बहुदिशीय
- (C) द्विदिशीय
- (D) चक्रीय
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
आवेश का S.I. मात्रक है
- (A) ओम (Ω)
- (B) कूलॉम (C) ✓
- (C) ऐम्पीयर (A)
- (D) वोल्ट (V)
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
दूर-दृष्टि दोष वाला नेत्र साफ-साफ देख सकता है
- (A) निकट की वस्तुओं को
- (B) दूर की वस्तुओं को ✓
- (C) केवल छोटी वस्तुओं को
- (D) केवल बड़ी वस्तुओं को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्न में से कौन-सा ऊर्जा स्रोत सौर ऊर्जा का व्युत्पन्न नहीं है ?
- (A) पवन ऊर्जा
- (B) जैव मात्रा
- (C) भूतापीय ऊर्जा
- (D) नाभिकीय ऊर्जा ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव की खोज किसने किया था ?
- (A) फैराडे
- (B) एम्पियर
- (C) बोर
- (D) ऑर्स्टेड ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
चिह्नों की निर्देशांक परिपाटी में धनात्मक फोकस दूरी होती है
- (A) उत्तल लेंस की
- (B) उत्तल दर्पण की
- (C) अवतल दर्पण की
- (D) (A) और (B) दोनों ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्नलिखित में किस कारण से सामान्य नमक का जलीय घोल विद्युत का सुचालक होता है ?
- (A) केवल ऋणावेश की गति के कारण
- (B) धनावेश एवं ऋणावेश दोनों की विपरीत दिशा में गतियों के कारण ✓
- (C) केवल धनावेश की गति के कारण
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में से कौन पराग कोष में पाया जाता है ?
- (A) स्टिग्मा
- (B) परागकण ✓
- (C) दलपुंज
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नांकित में से कौन पादप हार्मोन नहीं है ?
- (A) ऑक्सिन
- (B) आक्सीटोसिन ✓
- (C) एथिलीन
- (D) साइटोकाइनिन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
अलैंगिक जनन की विधि है
- (A) बीजाणुजनन
- (B) मुकुलन
- (C) विखंडन
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
मेंडेल ने अपने प्रयोग के लिए किस पौधे का चयन किया था ?
- (A) मटर का ✓
- (B) चना का
- (C) गेहूँ का
- (D) इनमें से सभी का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नांकित में से किनको 'जीव विज्ञान का पिता' कहा जाता है ?
- (A) लामार्क को
- (B) अरस्तू को ✓
- (C) चार्ल्स डार्विन को
- (D) ग्रेगर जॉन मेंडेल को
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
मानव युग्मक में लिंग गुणसूत्रों की संख्या होती है
- (A) 1 ✓
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करने पर आपतन कोण (i != 0) और अपवर्तन कोण (r) में क्या संबंध होता है ?
- (A) i > r
- (B) i = r
- (C) r > i ✓
- (D) r = i = 0
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निर्देशांक चिह्न परिपाटी में सभी दूरियाँ मापी जाती हैं
- (A) वक्रता केन्द्र से
- (B) ध्रुव से ✓
- (C) फोकस से
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में से किस धातु से सोलर सेल बना होता है ?
- (A) सोना
- (B) सिलिकन ✓
- (C) जस्ता
- (D) प्लेटीनम
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
लघुपथन के समय परिपथ का प्रतिरोध
- (A) परिवर्तित नहीं होता है
- (B) बहुत कम हो जाता है ✓
- (C) बहुत अधिक बढ़ जाता है
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
( 100 W, 220 V ) के एक बल्ब के आड़े 100 V विभवांतर आरोपित करने पर प्रवाहित विद्युत धारा होगी
- (A) 25/121 A ✓
- (B) 1 A
- (C) 5/11 A
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
विद्युत बल्ब के फिलामेंट का द्रव्य होता है
- (A) नाइक्रोम का
- (B) टंगस्टन का ✓
- (C) लोहा का
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
प्रकाश का न्यूनतम तरंगदैर्ध्य है
- (A) 550 nm
- (B) 380 nm ✓
- (C) 100 nm
- (D) 760 nm
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
वैद्युत प्रतिरोध के कारण चालक में उत्पन्न होता है
- (A) प्रत्यास्थता
- (B) चुंबकत्व
- (C) ऊष्मीय प्रभाव ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी + 20 cm है। यह गोलीय दर्पण किस प्रकार का है ?
- (A) अवतल
- (B) उत्तल ✓
- (C) A और (B) दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है
- (A) वास्तविक
- (B) काल्पनिक ✓
- (C) A और (B) दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नलिखित में से दर्पण सूत्र कौन है ?
- (A) 1/f = 1/v - 1/u
- (B) 1/f = 1/v + 1/u ✓
- (C) 1/f = 1/u - 1/v
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
किसी समतल दर्पण द्वारा आवर्धन होता है
- (A) +1 ✓
- (B) -1
- (C) शून्य
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिंब मिल सकता है ?
- (A) समतल दर्पण से
- (B) उत्तल दर्पण से
- (C) अवतल दर्पण से
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
आकाश का नीला रंग होना किस परिघटना का परिणाम है ?
- (A) परावर्तन
- (B) अपवर्तन
- (C) प्रकीर्णन ✓
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती हुई किरण मुड़ जाती है
- (A) अभिलंब की ओर ✓
- (B) अभिलंब से दूर
- (C) अभिलंब के साथ संपाती
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नलिखित में से किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है ?
- (A) उत्तल लेंस ✓
- (B) समतल-अवतल लेंस
- (C) अवतल लेंस
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
किस pH मान वाला विलयन सबसे अधिक क्षारकीय होगा ?
- (A) pH = 5
- (B) pH = 10
- (C) pH = 11 ✓
- (D) pH = 8
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
चूना जल का रासायनिक नाम है
- (A) बुझा चूना
- (B) कैल्सियम हाइड्रोक्साइड ✓
- (C) कली चूना
- (D) कैल्सियम आक्साइड
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नांकित में सोडा ऐश का सूत्र कौन है ?
- (A) CaCl2
- (B) Na2CO3 ✓
- (C) NaCl
- (D) NaHCO3
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नांकित में कौन ग्लोबर लवण का सूत्र है ?
- (A) Na2SO4.10 H2O ✓
- (B) Na2SO4.7 H2O
- (C) Na2SO4.5 H2O
- (D) Na2SO4.2 H2O
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
निम्नांकित में संश्लेषित सूचक कौन है ?
- (A) हल्दी
- (B) लाल पत्तागोभी
- (C) मेथिल ऑरेंज ✓
- (D) लिटमस पत्र
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नांकित में कौन-सा पदार्थ बिना ज्वाला के जलता है ?
- (A) मोमबत्ती
- (B) मेथेन गैस
- (C) केरोसिन
- (D) कोयला ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
उपचयन में निम्नलिखित में से क्या होता है ?
- (A) हाइड्रोजन का वियोग
- (B) इलेक्ट्रॉन का त्याग
- (C) आक्सीजन का योग
- (D) इनमें से सभी ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
जल के वैद्युत अपघटन में कैथोड पर कौन-सी गैस मुक्त होती है ?
- (A) ओजोन
- (B) हाइड्रोजन ✓
- (C) ऑक्सीजन
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
पेंटेन जिसका अणुसूत्र C5H12 है, के कितने संरचना समावयवी संभव हैं ?
- (A) 5
- (B) 4
- (C) 3 ✓
- (D) 2
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
कार्बन आवर्त सारणी के किस वर्ग का सदस्य है ?
- (A) 3
- (B) 13
- (C) 4
- (D) 14 ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
घेंघा रोग पनपता है
- (A) मोटापा से
- (B) चीनी की कमी से
- (C) आयोडीन की कमी से ✓
- (D) रक्त की कमी से
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
रंध्र मुख्यतः पाये जाते हैं
- (A) जड़ों पर
- (B) पत्तियों पर ✓
- (C) तना पर
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
रक्तचाप मापने के उपकरण को कहते हैं
- (A) स्टेथोस्कोप
- (B) लैक्टोमीटर
- (C) ऐमीटर
- (D) स्फिग्मोमैनोमीटर ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
परागकोष में क्या पाये जाते हैं ?
- (A) अंडाशय
- (B) दलपुंज
- (C) स्त्रीकेसर
- (D) परागकण ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
लसिका का रंग होता है
- (A) हरा
- (B) लाल
- (C) हल्का नीला
- (D) हल्का पीला ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्नांकित में कौन एक जैव अनिम्वीकरणीय पदार्थ है ?
- (A) कागज
- (B) वाहित मल
- (C) लकड़ी
- (D) DDT ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
निम्नांकित में कौन-सी अधातु विद्युत का सुचालक है ?
- (A) क्लोरीन
- (B) ग्रेफाइट ✓
- (C) फॉस्फोरस
- (D) सल्फर
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
सक्रियता श्रेणी में निम्नलिखित में कौन सबसे अधिक क्रियाशील धातु है ?
- (A) Na ✓
- (B) Cu
- (C) Au
- (D) Hg
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है ?
- (A) 20 कैरेट का
- (B) 22 कैरेट का
- (C) 24 कैरेट का ✓
- (D) 26 कैरेट का
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नांकित में किस धातु को केरोसिन में डुबाकर रखते हैं ?
- (A) सोडियम ✓
- (B) मैग्नेशियम
- (C) टंगस्टन
- (D) पारा
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
अम्ल के जलीय विलयन में निम्नलिखित में से कौन उत्पन्न होता है ?
- (A) OH- आयन
- (B) H+ आयन ✓
- (C) H3O- आयन
- (D) H2O+ आयन
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)
निम्नांकित में कौन सबसे सबल अम्ल है ?
- (A) HF
- (B) HCl
- (C) HBr
- (D) HI ✓
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)
शुद्ध जल का pH मान होता है
- (A) 0
- (B) 5
- (C) 7 ✓
- (D) 14
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)
निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ का जलीय विलयन नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है ?
- (A) अम्ल ✓
- (B) भस्म
- (C) लवण
- (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)
खंड B · लिखित प्रश्न (30)
नाभिकीय ऊर्जा से आप क्या समझते हैं ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · नाभिकीय ऊर्जा
- 1.नाभिकीय ऊर्जा वह ऊर्जा है जो परमाणु के नाभिक के विखंडन या संलयन की प्रक्रिया से प्राप्त होती है। नाभिकीय विखंडन में किसी भारी नाभिक का टुकड़ों में टूटना होता है, जबकि नाभिकीय संलयन में दो हल्के नाभिकों को जोड़कर एक भारी नाभिक बनाया जाता है।1 अंक
- 2.इस प्रक्रिया में द्रव्यमान का ऊर्जा में रूपांतरण होता है, क्योंकि विखंडन अथवा संलयन में उत्पन्न उत्पाद का द्रव्यमान, अभिक्रिया में भाग लेने वाले मूल नाभिकों के व्यष्टिगत द्रव्यमानों के योग से कुछ कम होता है। इस कम हुए द्रव्यमान के ऊर्जा में बदलने से अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है।1 अंक
- पहले पैराग्राफ में 'विखंडन', 'संलयन' और 'नाभिक' शब्दों को अवश्य लिखें।
- दूसरे पैराग्राफ में 'द्रव्यमान का ऊर्जा में रूपांतरण' और 'ऊष्मा उत्पन्न होती है' वाक्यांश अवश्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
किसी चालक का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता है ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · चालक के प्रतिरोध के कारक
- 1.किसी चालक का प्रतिरोध उसकी लंबाई (l) के अनुक्रमानुपाती होता है, अर्थात R ∝ l। जैसे-जैसे चालक की लंबाई बढ़ती है, उसका प्रतिरोध भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है।0.5 अंक
- 2.किसी चालक का प्रतिरोध उसकी अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल (A) के व्युत्क्रमानुपाती होता है, अर्थात R ∝ 1/A। इन दोनों संबंधों अर्थात R ∝ l तथा R ∝ 1/A को संयोजित करने पर R ∝ l/A अथवा R = ρ l/A प्राप्त होता है।0.5 अंक
- 3.किसी चालक का प्रतिरोध उसके पदार्थ की प्रकृति पर भी निर्भर करता है। भिन्न पदार्थ परंतु समान लंबाई तथा समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल के तारों में प्रतिरोध भिन्न-भिन्न होता है, क्योंकि प्रत्येक पदार्थ की प्रतिरोधकता (ρ) भिन्न होती है जो उस पदार्थ का अभिलाक्षणिक गुणधर्म है।0.5 अंक
- 4.किसी चालक का प्रतिरोध तापमान पर भी निर्भर करता है। किसी पदार्थ का प्रतिरोध तथा प्रतिरोधकता दोनों ही ताप में परिवर्तन के साथ परिवर्तित हो जाते हैं।0.5 अंक
- पहले बिंदु में R ∝ l अवश्य लिखें और दूसरे बिंदु में R ∝ 1/A तथा R = ρ l/A सूत्र स्पष्ट लिखें।
- पदार्थ की प्रकृति के साथ प्रतिरोधकता (ρ) शब्द अवश्य लिखें।
- तापमान वाले बिंदु में 'प्रतिरोध तथा प्रतिरोधकता दोनों ही ताप में परिवर्तन के साथ परिवर्तित हो जाते हैं' वाक्य लिखें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
दृष्टिदोष क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ?

मेधा मैम
AskMedha की AI शिक्षिका
आदर्श उत्तर · दृष्टि दोष, प्रकार
- 1.जब आँख किसी वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना (दृष्टि पटल) पर बनाने में असमर्थ होती है, तो इस स्थिति को दृष्टि दोष कहते हैं। इस स्थिति में नेत्र की स्पष्ट देखने की क्षमता कम हो जाती है और वस्तुओं की दृष्टि धुँधली हो जाती है।1 अंक
- 2.दृष्टि दोष मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं: निकट-दृष्टि दोष, दूर-दृष्टि दोष तथा जरा-दूरदर्शिता। निकट-दृष्टि दोष में व्यक्ति दूर रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख पाता। दूर-दृष्टि दोष में व्यक्ति पास रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट नहीं देख पाता। जरा-दूरदर्शिता में वृद्धावस्था के कारण नेत्र की स्पष्ट देखने की क्षमता (समंजन क्षमता) घट जाती है।1 अंक
- पहले बिंदु में 'रेटिना' और 'प्रतिबिंब' शब्द अवश्य लिखें।
- दूसरे बिंदु में तीनों प्रकार के नाम - निकट-दृष्टि दोष, दूर-दृष्टि दोष, जरा-दूरदर्शिता - स्पष्ट रूप से लिखें।
- उत्तर में 'दृष्टि दोष' शब्द का प्रयोग परिभाषा के अनुरूप ही करें।
अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं
विद्युत विभव को परिभाषित करें एवं इसका S.I. मात्रक लिखें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. इकाई धन आवेश को अनंत से किसी बिंदु तक लाने में किए गए कार्य को उस बिंदु का विद्युत विभव कहते हैं। अतः यदि किसी बिंदु तक इकाई धनावेश को लाने में किया गया कार्य W है तो उस बिंदु का विद्युत विभव W के बराबर होता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहा जाता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अवतल लेंस पर मुख्य अक्ष के समांतर प्रकाश की जो किरणें आपतित होती हैं, वे लेंस से अपवर्तन के पश्चात आपस में फैल जाती हैं अर्थात् मुख्य अक्ष के एक बिंदु से अपसरित होती प्रतीत होती हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सोलर सेल से विद्युत उत्पन्न करने के क्या लाभ हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. सोलर सेल से विद्युत उत्पादन पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इनमें कोई भी गतिमान पुर्जा नहीं होता और इनसे कोई प्रदूषण नहीं होता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →धातु के आवरण वाले विद्युत साधित्रों को भूसंपर्कित करना क्यों आवश्यक है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. धातु के आवरण वाले विद्युत साधित्रों को भूसंपर्कित करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि भूसंपर्कन के फलस्वरूप साधित्र के धात्विक आवरण में विद्युत धारा का यदि कोई क्षरण होता है तो वह रिसाव वाली विद्युत धारा भूसंपर्क तार के माध्यम…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →जीवाश्म ईंधन की कमियाँ क्या हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. जीवाश्मी ईंधन के जलने पर मुक्त होने वाले कार्बन, नाइट्रोजन तथा सल्फर के ऑक्साइड, अम्लीय ऑक्साइड होते हैं। इनसे अम्लीय वर्षा होती है जो हमारे जल तथा मृदा के संसाधनों को प्रभावित करती है। इस प्रकार जीवाश्मी ईंधन के जलने…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मानव नेत्र के समंजन की प्रक्रिया क्या है ? इसकी व्याख्या करें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. नेत्र की वह क्षमता जिसके कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित करके निकट तथा दूरस्थ वस्तुओं को फोकसित कर लेता है, नेत्र की समंजन क्षमता कहलाती है। अभिनेत्र लेंस रेशेदार जेलीवत पदार्थ का बना होता है तथा इसकी वक्रता में कुछ…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →विद्युत चुम्बक एवं स्थायी चुम्बक में किस प्रकार का लोहा प्रयुक्त होता है ? दोनों तरह के चुम्बक में अंतर बतायें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. विद्युत चुम्बक बनाने के लिए नर्म लोहे (soft iron) का उपयोग किया जाता है। विद्युत चुम्बक में नर्म लौह-क्रोड होता है जिसके चारों ओर विद्युतरोधी ताँबे के तार की कुंडली लिपटी रहती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →निम्नांकित अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित होने वाले पदार्थों की पहचान कीजिए :- i) 4Na (s) + O2 (g) -> 2Na2O (s) ii) CuO (s) + H2 (g) -> Cu (s) + H2O (l)
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अभिक्रिया (i) 4Na(s) + O2(g) -> 2Na2O(s) में सोडियम (Na) उपचयित होता है क्योंकि इसमें ऑक्सीजन की वृद्धि हो रही है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अम्ल जल की उपस्थिति में ही हाइड्रोजन आयन (H+) उत्पन्न करते हैं, जल की अनुपस्थिति में अम्ल अणुओं से H+ आयन पृथक नहीं हो सकते हैं। जल में घुलने पर अम्ल H3O+ आयन बनाते हैं, जैसे HCl + H2O -> H3O+ + Cl-, अतः जल के बिना…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →ऐल्कोहल और ग्लूकोस जैसे यौगिक जलीय विलयन में अम्लीय गुण क्यों प्रदर्शित नहीं करते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. ऐल्कोहल और ग्लूकोस के अणुओं में भी हाइड्रोजन परमाणु उपस्थित होते हैं, परंतु अम्लों की भाँति इनमें आयनन होकर जलीय विलयन में H+ आयन उत्पन्न नहीं होते हैं। इसी कारण इन यौगिकों का विद्युत चालन भी नहीं होता तथा ये अम्लीय गुण…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →अम्ल को तनुकृत करते समय अम्ल को जल में मिलाना चाहिए न कि जल को अम्ल में । क्यों ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अम्ल को जल में मिलाने की प्रक्रिया अत्यंत ऊष्माक्षेपी होती है अर्थात जल में अम्ल के घुलने पर बहुत अधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →सोने से मिश्रधातु कैसे तैयार की जाती है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. शुद्ध सोना बहुत नर्म होता है, इसलिए यह आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं होता है। शुद्ध सोने को 24 कैरेट कहते हैं। इसे कठोर बनाने के लिए इसमें चाँदी या ताँबा मिलाया जाता है, जिससे सोने की मिश्रधातु तैयार होती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की इलेक्ट्रॉन बिन्दु संरचना दर्शाएँ ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. कार्बन के बाह्यतम कक्ष में 4 इलेक्ट्रॉन और प्रत्येक ऑक्सीजन के बाह्यतम कक्ष में 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं, जिन्हें संरचना में बिंदुओं से दर्शाया जाता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →अपमार्जक क्या है ? उदाहरण दें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. अपमार्जक लंबी कार्बोक्सिलिक अम्ल शृंखला के अमोनियम एवं सल्फोनेट लवण होते हैं। इन यौगिकों का आवेशित सिरा कठोर जल में उपस्थित कैल्शियम एवं मैग्नीशियम आयनों के साथ अघुलनशील पदार्थ नहीं बनाता है, इसलिए ये कठोर जल में भी…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →आवर्त सारणी के लघु आवर्त और दीर्घ आवर्त क्या हैं ? उनकी संख्या लिखें ।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. जिन आवर्तों में तत्वों की संख्या कम होती है, वे लघु आवर्त हैं — पहला, दूसरा और तीसरा आवर्त; इनकी संख्या 3 है (पहले में 2 तथा दूसरे और तीसरे में 8–8 तत्व)।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →साबुनीकरण से आप क्या समझते हैं ? व्याख्या करें । यह एस्टरीकरण से किस प्रकार भिन्न है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. साबुनीकरण उच्च वसीय अम्लों के एस्टर को सोडियम हाइड्रॉक्साइड या पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड के साथ गर्म करने पर साबुन और ग्लिसरॉल बनने की प्रक्रिया है। साबुन के अणु लंबी शृंखला वाले कार्बोक्सिलिक अम्लों के सोडियम एवं पोटैशियम…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →रासायनिक समीकरण क्या है ? निम्नांकित समीकरण से कौन-सी सूचनाएँ प्राप्त होती हैं ? 2SO2 + O2 -> 2SO3
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. किसी रासायनिक अभिक्रिया को संकेतों और सूत्रों के माध्यम से संक्षिप्त रूप में प्रदर्शित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है। रासायनिक समीकरण में अभिकारकों को बाईं ओर (LHS) तथा उत्पादों को दाईं ओर (RHS) तीर के निशान द्वारा…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →नाभि रज्जु का क्या कार्य है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. नाभि रज्जु भ्रूण को माता के रक्त से पोषण और ऑक्सीजन प्रदान करती है, जिसके द्वारा गर्भस्थ भ्रूण का विकास होता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →परपोषण क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. परपोषण (Heterotrophic nutrition) वह प्रक्रिया है जिसमें जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित न करके अन्य स्रोतों से प्राप्त करते हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →स्वयंपोषी तथा विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. स्वयंपोषी (autotrophic) पोषण में जीव अपना भोजन स्वयं अकार्बनिक (inorganic) पदार्थों से संश्लेषित करते हैं। ये जीव अकार्बनिक स्रोतों से कार्बन डाईऑक्साइड तथा जल के रूप में सरल पदार्थ प्राप्त करते हैं और प्रकाश-संश्लेषण…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →दीर्घरोम क्या है ? इसका कार्य लिखें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. क्षुद्रांत्र के आंतरिक आस्तर पर अनेक अँगुली जैसे प्रवर्ध होते हैं जिन्हें दीर्घरोम (विलाई) कहते हैं। ये छोटी आंत की भित्ति से उभरी हुई अंगुलीनुमा संरचनाएं होती हैं।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. हमारे आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (Hydrochloric acid) उत्पन्न होता है जो भोजन के साथ आए हानिकारक जीवाणुओं (bacteria) को नष्ट कर देता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →रक्त क्या है ? इसका कौन-सा घटक गैसीय परिवहन में सहायक है ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. रुधिर एक तरल संयोजी ऊतक है जो भोजन, ऑक्सीजन तथा वर्ज्य पदार्थों का हमारे शरीर में वहन करता है। रुधिर में एक तरल माध्यम होता है जिसे प्लैज्मा कहते हैं, इसमें कोशिकाएँ निलंबित होती हैं। प्लैज्मा भोजन, कार्बन डाइऑक्साइड…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →हॉर्मोन की परिभाषा दें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. हॉर्मोन एक अंतःस्रावी ग्रंथि (endocrine gland) से स्रावित होने वाला रासायनिक पदार्थ (chemical substance) है जो शरीर की विशिष्ट क्रियाओं को नियंत्रित करता है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →ग्रीनहाउस प्रभाव किसे कहते हैं ?
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य की ऊष्मा को रोककर रखने की प्रक्रिया को ग्रीनहाउस प्रभाव कहते हैं। सूर्य से आने वाला विकिरण पृथ्वी की सतह से टकराकर परावर्तित होता है, परंतु वायुमंडल इस ऊष्मा को पूर्णतः बाहर नहीं निकलने…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →पुष्पी पौधों में निषेचन प्रक्रिया का सचित्र वर्णन करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. परागण के बाद परागकण वर्तिकाग्र पर पहुँचकर अंकुरित होता है और उससे पराग नलिका बनती है।
पूरा उत्तर मेधा मैम से →मनुष्य में श्वसन प्रक्रिया का वर्णन करें।
आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति
1. श्वसन के दौरान वायु शरीर के अंदर नासाद्वार द्वारा जाती है। नासाद्वार द्वारा जाने वाली वायु मार्ग में उपस्थित महीन बालों द्वारा निस्पंदित हो जाती है जिससे शरीर में जाने वाली वायु धूल तथा दूसरी अशुद्धियों से रहित होती है।…
पूरा उत्तर मेधा मैम से →
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।