बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर 2023
बोर्ड का 2023 का मॉडल पेपर — सभी 110 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
निम्नांकित में किसका अपवर्तनांक अधिक है ?
- (A) हवा
- (B) हीरा
- (C) शीशा
- (D) जल
अवतल दर्पण की फोकस-दूरी होती है -
- (A) ऋणात्मक
- (B) धनात्मक
- (C) शून्य
- (D) कभी ऋणात्मक, कभी धनात्मक
किसी लेंस में मुख्य फोकस की संख्या कितनी होती है ?
- (A) 1
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
दाढ़ी बनाने में कौन-सा दर्पण उपयुक्त होता है ?
- (A) उत्तल
- (B) अवतल
- (C) समतल
- (D) इनमें से कोई नहीं
अवतल दर्पण की फोकस दूरी (F) एवं उसकी वक्रता त्रिज्या (R) के बीच सम्बन्ध है -
- (A) F = R
- (B) F = 2R
- (C) F = R/2
- (D) F = 4R
निम्नलिखित में किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं ?
- (A) अवतल लेंस
- (B) उत्तल लेंस
- (C) उत्तल लेंस एवं अवतल लेंस दोनों
- (D) बाइफोकल लेंस
दृश्य प्रकाश में किस वर्ण का तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होता है ?
- (A) पीला
- (B) बैगनी
- (C) लाल
- (D) हरा
तारों का टिमटिमाना, प्रकाश के किस घटना को दर्शाता है ?
- (A) प्रकाश का विक्षेपण
- (B) प्रकाश का परावर्तन
- (C) प्रकाश का प्रकीर्णन
- (D) प्रकाश का अपवर्तन
निम्नलिखित में किसमें प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है ?
- (A) वायु में
- (B) काँच में
- (C) निर्वात में
- (D) (A) और (B) दोनों में
प्रकाश के अपवर्त्तन के कितने नियम हैं ?
- (A) 1
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
जल विद्युत संयंत्र किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है ?
- (A) नाभिकीय ऊर्जा
- (B) सौर ऊर्जा
- (C) स्थितिज ऊर्जा
- (D) तापीय ऊर्जा
जलता हुआ मोमबत्ती बदलता है -
- (A) विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
- (B) रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
- (C) ध्वनि ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
- (D) इनमें कोई नहीं
एक विद्युत सेल से धारा-प्राप्त करने पर इसके सिरों के बीच विभवांतर का मान विद्युत वाहक बल की तुलना में हो जाता है -
- (A) अधिक
- (B) कम
- (C) दुगुना
- (D) इनमें कोई नहीं
प्रतिरोध का मान बढ़ाने के लिए प्रतिरोधकों को जोड़ा जाना चाहिए -
- (A) समांतर क्रम में
- (B) श्रेणीक्रम में
- (C) (A) तथा (B) में
- (D) इनमें से कोई नहीं
विद्युत चुम्बक बनाने के लिए प्रायः जिस छड़ का उपयोग होता है, वह है -
- (A) ताँबा
- (B) नरम लोहा
- (C) इस्पात
- (D) इनमें कोई नहीं
उच्चतर ताप पर कौन-सी प्रक्रिया पूरी की जाती है ?
- (A) नाभिकीय विखंडन
- (B) नाभिकीय संलयन
- (C) दोनों (A) एवं (B)
- (D) इनमें से कोई नहीं
सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत में बदलने वाली युक्ति है -
- (A) सौर कुकर
- (B) सौर सेल
- (C) दोनों (A) और (B)
- (D) इनमें से कोई नहीं
पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम-से-कम कितनी होनी चाहिए ?
- (A) 150 km/h
- (B) 1.5 km/h
- (C) 12-14 km/h
- (D) इनमें से कोई नहीं
सेल का विद्युत-वाहक बल है -
- (A) सेल द्वारा इकाई आवेश पर लगाया गया बल
- (B) सेल द्वारा इकाई आवेश पर किया गया कार्य
- (C) विभवांतर
- (D) इनमें से कोई नहीं
घरेलू परिपथ में मुख्य रूप से किसकी आपूर्ति होती है ?
- (A) प्रत्यावर्ती धारा की
- (B) चर दिष्ट धारा की
- (C) दिष्ट धारा की
- (D) इनमें से कोई नहीं
वर्ण-विक्षेपण असंभव है -
- (A) काँच में
- (B) निर्वात में
- (C) जल में
- (D) फाइबर में
वायु में रखा एक काँच का प्रिज्म आपतित किरण को मोड़ देता है -
- (A) उपर
- (B) नीचे
- (C) आधार से दूर
- (D) आधार की ओर
2Zn + O2 -> 2ZnO किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
- (A) अपघटन
- (B) विस्थापन
- (C) अवक्षेपण
- (D) उपचयन
खाने वाला सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ?
- (A) NaHCO3
- (B) NH4Cl
- (C) Na2CO3
- (D) इनमें से कोई नहीं
कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहनेवाली धातु है -
- (A) ताँबा
- (B) पारा
- (C) सोडियम
- (D) लोहा
आवर्त सारणी के शून्य समूह का तत्व कौन है ?
- (A) H
- (B) He
- (C) O
- (D) Cl
सोडियम कार्बोनेट के जलीय विलयन में मेथिल ऑरेंज का विलयन मिलाने पर विलयन का रंग परिवर्तित होकर निम्नलिखित में कैसा हो जाता है ?
- (A) पीला
- (B) लाल
- (C) गुलाबी
- (D) हरा
ग्लोबल वार्मिंग के लिए उत्तरदायी गैस निम्नलिखित में कौन है ?
- (A) NH3
- (B) CO2
- (C) O2
- (D) N2
गंधक की परमाणु संख्या क्या है ?
- (A) 2
- (B) 4
- (C) 8
- (D) 16
अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का संचालन करता है, क्योंकि अम्ल जल में -
- (A) आयनित होता है
- (B) अविलेय होता है
- (C) विलेय होता है
- (D) इनमें से कोई नहीं
अधिकत्तर धातुओं के ऑक्साइड होते हैं -
- (A) क्षारीय
- (B) अम्लीय
- (C) उदासीन
- (D) इनमें से कोई नहीं
सोने में निम्नलिखित में कौन-सी धातु मिलाकर मिश्रधातु तैयार की जाती है ?
- (A) Cu
- (B) Zn
- (C) K
- (D) Fe
NaCl + AgNO3 -> AgCl + NaNO3 निम्नलिखित में किस प्रकार की अभिक्रिया है?
- (A) विस्थापन
- (B) संयोजन
- (C) द्विविस्थापन
- (D) वियोजन
सिलकन है -
- (A) एक अधातु
- (B) एक धातु
- (C) एक उपधातु
- (D) इनमें से कोई नहीं
वे तत्व जिनके बाहरी शेल पूर्ण भरे होते हैं, कहलाते हैं -
- (A) संक्रमण तत्व
- (B) हैलोजेन्स
- (C) क्षारीय मृदा धातु
- (D) उत्कृष्ट गैसें
खड़िया का रासायनिक सूत्र है -
- (A) Ca(HCO3)2
- (B) CaOCl
- (C) CaCl2
- (D) CaCO3
निम्नांकित में कौन सबसे अधिक अम्लीय ऑक्साइड है ?
- (A) SO2
- (B) CaO
- (C) Na2O
- (D) MgO
निम्नलिखित में कौन ऐल्काइन है ?
- (A) CH4
- (B) C2H4
- (C) C2H2
- (D) C2H6
CH3-O-C2H5 का IUPAC नाम है -
- (A) मेथॉक्सी एथेन
- (B) ऐथिल मेथिल ईथर
- (C) एथॉक्सी मेथेन
- (D) प्रापेनोन
निम्न में से कौन यौगिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है ?
- (A) प्रोपेनॉल
- (B) ऐथेनोइक अम्ल
- (C) एथेनॉल
- (D) इनमें से सभी
सोडियम हाइड्रोक्साइड जिंक से अभिक्रिया करके निम्नांकित में कौन-सा उत्पाद बनाता है?
- (A) NaZnO2 + H2
- (B) Na2ZnO2 + H2
- (C) Na2Zn2+H2
- (D) Na2ZnO+H2
धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ?
- (A) Na2CO3.10H2O
- (B) NaHCO3
- (C) CaCO3
- (D) Ca(OH)2
अम्लराज में सान्द्र HNO3 और सान्द्र HCl का अनुपात होता है -
- (A) 1 : 3
- (B) 3 : 1
- (C) 2 : 2
- (D) 2 : 3
किसी अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं -
- (A) उत्पाद
- (B) अभिकारक
- (C) ऑक्सीकारक
- (D) अवकारक
निम्नलिखित में कौन अम्लीय ऑक्साइड है ?
- (A) CuO
- (B) MgO
- (C) CaO
- (D) SO2
निम्नलिखित में कौन सा पदार्थ का जलीय घोल लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है ?
- (A) अम्ल
- (B) क्षार
- (C) अम्ल एवं क्षार दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
स्वस्थ शरीर का सामान्य pH मान कितना है ?
- (A) 5-7
- (B) 2-3
- (C) 7.0-7.8
- (D) 9.0-9.5
निम्नांकित यौगिकों में कौन जल में विलेय है ?
- (A) कार्बन डाइसल्फाइड
- (B) बेंजीन
- (C) मेथेन
- (D) ग्लूकोज
निम्नांकित में कौन अमलगम है ?
- (A) Cu-Sn
- (B) Na-Hg
- (C) Cu-Zn
- (D) Pb-Sn
निम्नांकित में कौन-सी धातु जिंक सल्फेट के विलयन से जिंक को विस्थापित कर सकती है ?
- (A) टाइटेनियम
- (B) प्लेटिनम
- (C) कॉपर
- (D) अल्मुनियम
ऑक्सीजनयुक्त रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाने वाली रक्तवाहिनियाँ कहलाती है -
- (A) निलय
- (B) शिराएँ
- (C) आलिंद
- (D) धमनियाँ
रक्त के हल्के पीले रंग के चिपचिपे द्रव को कहते हैं -
- (A) लिम्फ
- (B) सीरम
- (C) प्लाजमा
- (D) इनमें से कोई नहीं
किन पौधों की पत्तियों पर स्टोमाटा अनुपस्थित होते हैं ?
- (A) जीरोफाइट्स
- (B) जलमग्न हाइड्रोफाइट्स
- (C) एंजियोस्पर्म
- (D) इनमें से कोई नहीं
किण्वण क्रिया पाई जाती है -
- (A) यीस्ट में
- (B) हाइड्रा में
- (C) अमीबा में
- (D) इनमें से कोई नहीं
पूर्ण विकसित अंडाशय कहलाता है -
- (A) बीज
- (B) फल
- (C) बीजांड
- (D) इनमें से कोई नहीं
ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र है -
- (A) C12H22O11
- (B) C6H12O6
- (C) CH3COOH
- (D) CH3CHO
निम्नलिखित में किसे पौधे का प्रकाशसंश्लेषी इकाई कहते हैं ?
- (A) क्लोरोप्लास्ट
- (B) प्लास्टिड
- (C) क्लोरोफिल
- (D) क्वांटासोम
अंडोत्सर्ग का कारण है -
- (A) estrogen
- (B) LH
- (C) FSH
- (D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित जीवों में किसमें अलैंगिक जनन द्विखंडन द्वारा नहीं होता है ?
- (A) लेस्मानिया
- (B) पैरामीशियम
- (C) यीस्ट
- (D) अमीबा
प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन कैसे बना रहता है ?
- (A) संयोजक क्रिया द्वारा
- (B) प्रकाश संश्लेषण द्वारा
- (C) अपघटन द्वारा
- (D) इनमें से कोई नहीं
भोजन के पाचन में निम्नलिखित में किस रस की भूमिका होती है ?
- (A) पित्त रस
- (B) अग्नाशय रस
- (C) आंत्र रस
- (D) इनमें से सभी
ट्रिप्सिन नामक एंजाइम पाया जाता है -
- (A) पित्ताशय में
- (B) अग्नाशय रस में
- (C) आंत्र रस में
- (D) जठर रस में
आहार नाल का सबसे लंबा भाग है -
- (A) ग्रसनी
- (B) छोटी आँत
- (C) आमाशय
- (D) ग्रास नली
मनुष्य में पाचन क्रिया का आरंभ कहाँ से होता है ?
- (A) ग्रसनी से
- (B) मुखगुहा से
- (C) आमाशय से
- (D) छोटी आँत से
निम्नलिखित में कौन वसा के पाचन में सहायक होता है ?
- (A) टाइलीन
- (B) लाइपेज
- (C) माल्टेज
- (D) लैक्टेज
ग्लाइकोलिसिस की प्रक्रिया संपन्न होती है -
- (A) केन्द्रक में
- (B) कोशिकाद्रव्य में
- (C) माइटोकॉन्ड्रिया में
- (D) स्टोमाटा में
ओजोन परत है -
- (A) हानिकारक
- (B) उच्च ताप पर लाभदायी
- (C) लाभदायी
- (D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में कौन फूल में नर प्रजनन अंग है ?
- (A) पुंकेसर
- (B) दलपत्र
- (C) पुष्पासन
- (D) इनमें से कोई नहीं
पौधों में श्वसन क्रिया के अन्तर्गत ATP के टूटने से कितनी उर्जा मुक्त होती है ?
- (A) 30.5 kj/mol
- (B) 305 kj/mol
- (C) 3.5 kj/mol
- (D) इनमें से कोई नहीं
इथाइल ऐल्कोहल किस प्रकार के श्वसन से बनता है ?
- (A) वायवीय
- (B) अवायवीय
- (C) किण्वन
- (D) इनमें से कोई नहीं
रक्त में उपस्थित कौन सी कणिकाएँ श्वसन गैसों के परिवहन में भाग लेती है ?
- (A) लाल रक्त कणिकाएँ
- (B) श्वेत रक्त कणिकाएँ
- (C) (A) तथा (B) दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
पादप अपशिष्ट जमा होते हैं -
- (A) पत्तियों में
- (B) छाल में
- (C) कोशिकीय रिक्तिकाओं में
- (D) इन सभी में
मनुष्य की आहार-नाल का कौन-सा भाग किसी एन्जाइम को स्रावित नहीं करता है ?
- (A) मुँह
- (B) ग्रास नली
- (C) आमाशय
- (D) इनमें से कोई नहीं
मूत्र की सांद्रता किसकी उपस्थिति पर निर्भर करती है ?
- (A) थायरोक्सिन
- (B) ADH
- (C) भेसोप्रेसिन
- (D) मेलाटोनीन
कौन सा हार्मोन पौधे की वृद्धि से संबंधित नहीं है ?
- (A) ऑक्सिन
- (B) जिवरेलीन
- (C) साइटोकाइनिन
- (D) एवसिसिक अम्ल
मानव हृदय किस तंत्र का भाग है ?
- (A) पाचन तंत्र
- (B) श्वसन तंत्र
- (C) उत्सर्जन तंत्र
- (D) परिवहन तंत्र
जीव विज्ञान की वह शाखा जो गुणों के वंशाणुक्रम के अध्ययन से संबंधित है -
- (A) कोशिका विज्ञान
- (B) आनुवंशिकी
- (C) क्रमिक विकास
- (D) इनमें से कोई नहीं
श्वसन क्रिया में निम्नांकित में से किस गैस को ग्रहण किया जाता है ?
- (A) CO2
- (B) O2
- (C) N2
- (D) SO2
ग्लूकोज में कार्बन के कितने परमाणु होते हैं ?
- (A) 4
- (B) 6
- (C) 8
- (D) 12
मस्तिष्क में अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण केन्द्र अवस्थित होता है -
- (A) मेडुला में
- (B) अग्रमस्तिष्क में
- (C) मध्यमस्तिष्क में
- (D) पश्चमस्तिष्क में
खंड B · लिखित प्रश्न (30)
चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के किन्हीं दो गुणों को लिखें।
बायोगैस संयंत्र क्या है ?
ओम के नियम में कौन-राशि अचर रहती है ? व्याख्या करें।
वायुवीय प्रकीर्णन तरंग लम्बाई पर किस प्रकार निर्भर करती है ?
आँख की सामंजन क्षमता से क्या तात्पर्य है ?
किसी माध्यम के अपवर्तनांक को परिभाषित कीजिए। इसकी इकाई क्या है ?
बड़े बाँधों के निर्माण में आनेवाली समस्याओं को लिखिए।
नेत्र अपने अंदर आनेवाले प्रकाश की मात्रा को किस प्रकार नियंत्रित करता है ?
प्रत्यवर्ती धारा एवं दिष्ट धारा से आप क्या समझते हैं ? इनमें अंतर स्पष्ट करें।
अवतल दर्पण की फोकस दूरी निकालने की एक विधि का वर्णन करें।
उभयधर्मी पदार्थ किसे कहते हैं ? सोदाहरण व्याख्या करें।
निम्नांकित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखें। (A) जिंक(s) + सल्फ्यूरिक अम्ल(aq) -> जिंक सल्फेट(aq) + हाइड्रोजन(g) (B) बेरियम क्लोराइड(aq) + सल्फ्यूरिक अम्ल(aq) -> बेरियम सल्फेट(s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल(aq)
जिंक को आयरन सल्फेट विलयन में डालने से क्या होता है ? अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें।
संक्षारण क्या है ? सोदाहरण समझाएँ ।
शराब पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
अपमार्जकों ने साबुन का स्थान क्यों ले लिया है ?
आयनिक यौगिक के गलनांक एवं क्वथनांक उच्च होते हैं । क्यों ?
हीरा विद्युत का कुचालक होता है, किंतु ग्रेफाइट सुचालक । क्यों ?
निम्नांकित यौगिकों का संरचना सूत्र लिखें - (A) ब्रोमोप्रोपेन (B) प्रोपेनल (C) हेक्सेन (D) बेंजीन (E) प्रोपीन
मिश्रधातु किसे कहते हैं ? इसके दो उदाहरण दें । मिश्रधातु के तीन उपयोगों का वर्णन करें ।
प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रिया क्लोरोप्लास्ट में ही क्यों होती है ?
तंत्रिका तंत्र के कार्यों को बताएँ ।
प्रतिवर्ती क्रिया क्या है ?
DNA आनुवंशिकता का आधार है, कैसे ?
श्वसन और दहन में कोई दो अंतर लिखें ।
ग्लाइकोलाइसिस से आप क्या समझते हैं ?
किन्हीं चार पादप हॉर्मोन का नाम लिखें ।
निम्नांकित के पूर्ण रूप लिखें । (i) IUCD (ii) OC
प्रकाशसंश्लेषण की परिभाषा दें । प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रम का संक्षेप में वर्णन करें ।
मनुष्य में पाचन क्रिया को पाचन तंत्र के नामांकित चित्र के साथ समझाइए ।
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।