बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027
बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान मॉडल पेपर 2022
बोर्ड का 2022 का मॉडल पेपर — सभी 110 प्रश्न जैसे छपे। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।
पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि
खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)
पौधे में जनन अंग कहाँ पाये जाते हैं ?
- (A) जड़ में
- (B) पुष्प में
- (C) तना में
- (D) फल में
प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है -
- (A) जंतुओं में
- (B) कवको में
- (C) परजीवियों में
- (D) हरे पौधों में
प्रकाश संश्लेषण क्रिया में ऑक्सीजन किस से बाहर निकलता है ?
- (A) जल से
- (B) ग्लूकोज से
- (C) CO2
- (D) डिक्टियासोम से
जठर ग्रंथियाँ कहाँ पाई जाती है ?
- (A) यकृत में
- (B) आमाशय में
- (C) अग्नाशय में
- (D) मुँह में
ग्लाइकोलिसिस की प्रक्रिया संपन्न होती है -
- (A) स्टोमाटा में
- (B) केन्द्रक में
- (C) माइटोकॉण्ड्रिया में
- (D) कोशिका द्रव्य में
इथाइल अल्कोहल किस प्रकार के श्वसन से बनता है ?
- (A) वायवीय
- (B) अवायवीय
- (C) A एवं B दोनों
- (D) इनमें से कोई नहीं
सबसे छोटी अंत:स्रावी ग्रंथि कौन है ?
- (A) एड्रिनल
- (B) पिट्यूटरी
- (C) मेडुला
- (D) थॉयराइड
पौधों के वायवीय भागों से जल के ह्रास की क्रिया कहलाती है -
- (A) विसरण
- (B) वाष्पोत्सर्जन
- (C) परागण
- (D) निषेचन
घेंघा रोग पनपता है -
- (A) रक्त की कमी से
- (B) चीनी की कमी से
- (C) आयोडीन की कमी से
- (D) मोटापा से
रक्त में हल्के पीले रंग के चिपचिपे द्रव को कहते हैं -
- (A) प्लाज्मा
- (B) लिम्फ
- (C) सीरम
- (D) सफेद रक्त कणिकाएँ
रक्तचाप मापने के उपकरण को कहते हैं -
- (A) स्टेथोस्कोप
- (B) एमीटर
- (C) लैक्टोमीटर
- (D) स्फिग्मोमैनोमीटर
वाष्पोत्सर्जन क्रिया पायी जाती है -
- (A) जंतुओं में
- (B) पौधों में
- (C) पौधों और जंतुओं दोनों में
- (D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में किसमें खुला परिसंचरण तंत्र पाया जाता है ?
- (A) ऊँट में
- (B) घोड़ा में
- (C) तिलचट्टा
- (D) मानव में
रक्त क्या है ?
- (A) पदार्थ
- (B) उत्तक
- (C) कोशिका
- (D) इनमें से कोई नहीं
मूत्र का पीला रंग किस वर्णक के कारण होता है?
- (A) ल्यूकोप्लास्ट
- (B) क्लोरोप्लास्ट
- (C) यूरोक्रोम
- (D) क्रोमोप्लास्ट
निम्नलिखित में कौन एक उभयलिंगी जन्तु है ?
- (A) हाथी
- (B) गाय
- (C) कुत्ता
- (D) केंचुआ
यूरिया रक्त में कहाँ से प्रवेश करती है?
- (A) वृक्क से
- (B) फेफड़ा से
- (C) यकृत से
- (D) इनमें से कोई नहीं
जैव आवर्धन प्रदर्शित करने वाला रसायन है -
- (A) CFC
- (B) DDT
- (C) ATP
- (D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में से कौन एक प्राथमिक उपभोक्ता है?
- (A) अपघटक
- (B) शाकाहारी
- (C) मांसाहारी
- (D) सर्वाहारी
निम्नलिखित में कौन एक 'भूमिगत जल' का उदाहरण है?
- (A) कुआँ
- (B) नदी
- (C) समुद्र
- (D) तालाब
'प्राकृतिक चुनाव' द्वारा जीवों का विकास कहलाता है?
- (A) मेंडलवाद
- (B) लामार्कवाद
- (C) डार्विनवाद
- (D) सूक्ष्म-विकास
हरे पौधे कहलाते हैं -
- (A) उपभोक्ता
- (B) अपघटक
- (C) उत्पादक
- (D) इनमें से कोई नहीं
अंडोत्सर्ग का कारण है -
- (A) LH
- (B) एस्ट्रोजेन
लंगरहैंस की द्वीपिकाएँ कहाँ पाई जाती है ?
- (A) अंडाशय में
- (B) आमाशय में
- (C) अग्नाशय में
- (D) वृक्क में
थायरोक्सिन हार्मोन के संश्लेषण में निम्नलिखित में किसका होना आवश्यक है ?
- (A) आयरन
- (B) मैंगनीज
- (C) क्लोरीन
- (D) आयोडीन
निस्सल कणिकाएँ पाई जाती है -
- (A) नेफ्रॉन में
- (B) न्यूक्लियस में
- (C) न्यूरॉन में
- (D) इनमें से कोई नहीं
मानव मस्तिष्क का वजन होता है -
- (A) 1.5 - 2.0 Kg
- (B) 0.5-1.5 Kg
- (C) 1.2-1.4 Kg
- (D) इनमें से कोई नहीं
निकट-दृष्टि दोष अथवा दूर-दृष्टि दोष के निवारण हेतु प्रयुक्त लेंस द्वारा बना प्रतिबिंब होता है -
- (A) वास्तविक, सीधा
- (B) काल्पनिक, सीधा
- (C) काल्पनिक, उल्टा
- (D) वास्तविक, उल्टा
साइड मिरर के रूप में निम्नलिखित में से कौन प्रयुक्त होता है?
- (A) उत्तल दर्पण
- (B) अवतल दर्पण
- (C) अवतल लेंस
- (D) उत्तल लेंस
अवतल लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब होता है -
- (A) आभासी
- (B) सीधा
- (C) छोटा
- (D) इनमें से सभी
ऊर्जा का S.I. मात्रक है -
- (A) जूल
- (B) जूल/से0
- (C) जूल/से0^2
- (D) इनमें से कोई नहीं
आकाश का नीला रंग होना किस परिघटना का परिणाम है?
- (A) अपवर्तन
- (B) प्रकीर्णन
- (C) परावर्तन
- (D) इनमें से कोई नहीं
सामान्य नेत्र के लिए स्पष्ट दृष्टि का न्यूनतम दूरी होता है -
- (A) 25 मी
- (B) 2.5 सेमी
- (C) 25 सेमी
- (D) 2.5 मी
किसी उत्तल लेंस का फोकसंतर 50 सेमी है। उसकी क्षमता होगी।
- (A) +5D
- (B) -5D
- (C) -2D
- (D) + 2D
एक प्रिज्म कितने सतहों से घिरा रहता है?
- (A) दो
- (B) तीन
- (C) चार
- (D) पाँच
अभिनेत्र लेंस की फोकस-दूरी में परिवर्तन किया जाता है -
- (A) पुतली द्वारा
- (B) परितारिका द्वारा
- (C) दृष्टिपटल द्वारा
- (D) पक्ष्माभी पेशियों द्वारा
प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं?
- (A) 1
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
फोटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है।
- (A) उत्तल लेंस
- (B) अवतल लेंस
- (C) उत्तल दर्पण
- (D) अवतल दर्पण
यदि एक किरण अवतल दर्पण पर लंबवत आपतित हो, तो परावर्तन के बाद किरण किस बिंदु से गुजरेगी ?
- (A) फोकस से
- (B) वक्रता-केन्द्र से
- (C) ध्रुव से
- (D) इनमें किसी से नहीं
यदि एक प्रिज्म से एकवर्णी किरण गुजरे, तो इसका नहीं होगा ।
- (A) अपवर्तन
- (B) वर्ण विक्षेपण
- (C) विचलन
- (D) इनमें से कोई नहीं
पवन विद्युत जनित्र में कुंडली को घुमाने का काम मूलतः करती है -
- (A) उच्च दाब की हवा
- (B) स्थिर हवा
- (C) गतिमान हवा
- (D) इनमें से कोई नहीं
काँच की अवतल लेंस की वायु में शक्ति होती है
- (A) ऋणात्मक
- (B) धनात्मक
- (C) कभी-कभी धनात्मक
- (D) इनमें कोई नहीं
निम्नांकित में कौन विद्युत का सुचालक है ?
- (A) आयोडीन
- (B) ग्रेफाइट
- (C) सल्फर
- (D) हीरा
वक्रता-त्रिज्या 1 मी. के अवतल दर्पण की फोकस-दूरी होगी ।
- (A) 50 mm
- (B) 50 cm
- (C) 50 m
- (D) इनमें से कोई नहीं
सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती हुई किरण अभिलंब से विचलित हो जाती है -
- (A) अभिलंब से दूर
- (B) अभिलंब के साथ संपाती
- (C) अभिलंब के नजदीक
- (D) इनमें से कोई नहीं
विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति है -
- (A) जनित्र
- (B) मोटर
- (C) एमीटर
- (D) गैल्वेनोमीटर
ऊर्जा का पारंपरिक स्त्रोत है -
- (A) पवन ऊर्जा
- (B) सौर ऊर्जा
- (C) कोयला
- (D) बायोगैस
काँच की एक समांतर पट्टिका पर श्वेत किरण तिरछी आपतित होती है। निम्नांकित में कौन प्रथम अपवर्तन के साथ घटित होगा ?
- (A) विचलन
- (B) विक्षेपण
- (C) परावर्तन
- (D) इनमें से सभी
हमारे घरों में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है वह है -
- (A) 220 v दिष्ट धारा
- (B) 12 v दिष्ट धारा
- (C) 220 v प्रत्यावर्ती धारा
- (D) 12 v प्रत्यावर्ती धारा
जस्ता की परमाणु संख्या है -
- (A) 24
- (B) 28
- (C) 29
- (D) 30
धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ?
- (A) Na2CO3.10H2O
- (B) Na2CO3.7H2O
- (C) Na2CO3.5H2O
- (D) Na2CO3.H2O
निम्नांकित में कौन प्रबल क्षारक है ?
- (A) Mg(OH)2
- (B) NH4OH
- (C) NaOH
- (D) Cu(OH)2
हेमाटाईट निम्नांकित में किस धातु का अयस्क है ?
- (A) Zn
- (B) Fe
- (C) Cu
- (D) Au
सल्फाईड अयस्क का सांद्रण निम्नांकित में किस विधि द्वारा होता है ?
- (A) द्रवण विधि
- (B) हाथ से चुनकर
- (C) निस्तापन
- (D) फेन उत्प्लावन विधि
अभिक्रिया, 2Zn + O2 -> 2ZnO किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
- (A) उपचयन
- (B) विस्थापन
- (C) उदासीनीकरण
- (D) अपघटन
ग्लूकोस का आणविक सूत्र है -
- (A) C2H5OH
- (B) C6H12O6
- (C) H2SO4
- (D) C5H15N7
अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का संचालन करता है, क्योंकि अम्ल जल में
- (A) विलेय होता है
- (B) अविलेय होता है
- (C) आयनित होता है
- (D) इनमें से कोई नहीं
लिथियम के बाह्यतम शेल में कितने इलेक्ट्रॉन विद्यमान है ?
- (A) 1
- (B) 2
- (C) 3
- (D) 4
आवर्त सारणी के शून्य समूह का तत्व है -
- (A) Cl
- (B) H
- (C) He
- (D) Na
निम्नांकित में सर्वाधिक विद्युतऋणात्मक तत्व कौन है ?
- (A) F
- (B) K
- (C) I
- (D) Na
जल के वैद्युत अपघटन में कैथोड पर कौन सी गैस मुक्त होती है ?
- (A) ऑक्सीजन
- (B) ओजोन
- (C) हाइड्रोजन
- (D) इनमें से कोई नहीं
हमारा शरीर का pH मान क्या है ?
- (A) 2-3
- (B) 5-7
- (C) 7.0 - 7.8
- (D) 9.1 - 9.5
निम्नांकित यौगिकों में कौन अम्ल है ?
- (A) Na2O
- (B) CuO
- (C) Ca(OH)2
- (D) H2SO4
निम्नांकित में कौन संश्लेषित सूचक है ?
- (A) हल्दी
- (B) लिटमस पत्र
- (C) मेथिल ऑरेंज
- (D) लाल पत्तागोभी
कार्बन डाइऑक्साइड जल से अभिक्रिया करके बनाता है -
- (A) सल्फ्यूरिक अम्ल
- (B) कार्बोलिक अम्ल
- (C) कार्बोनिक अम्ल
- (D) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
कॉपर पाइराइट्स का रासायनिक संघटन है ?
- (A) Cu2FeS
- (B) CuFeS2
- (C) CuFe2S
- (D) Cu2FeS2
प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जानेवाली धातु है -
- (A) जिंक
- (B) सोना
- (C) लोहा
- (D) ताँबा
निम्नांकित में कौन-सी धातु सबसे अधिक अभिक्रियाशील है ?
- (A) Zn
- (B) Ag
- (C) Au
- (D) Cu
किसी अधातु के बाह्यतम शेल में इलेक्ट्रॉनों की संख्या हो सकती है ?
- (A) 3, 4, 5 or 6
- (B) 4, 5, 6 or 7
- (C) 1, 2, 3 or 4
- (D) 2, 3, 4 or 5
पीतल निम्नांकित में किनकी मिश्रधातु है ?
- (A) Cu + Zn
- (B) Fe + Ni
- (C) Cu + Au
- (D) Cu + Sn
निम्नलिखित में कौन समावयवी है ?
- (A) मेथिल ऐल्कोहॉल और डाइमेथिल ईथर
- (B) ऐसीटोन और ऐसिटैल्डिहाइड
- (C) एथिल ऐल्कोहॉल और डाइमेथिल ईथर
- (D) एथीन और एथाइन
CH3 - O - C2H5 का IUPAC प्रणाली के अनुसार नाम है -
- (A) मेथॉक्सीएथेन
- (B) प्रोपॉक्सीमेथेन
- (C) एथॉक्सीमेथेन
- (D) एथिलमेथिल ईथर
लोहे की अभिक्रिया भाप से कराने पर लोहे का कौन सा ऑक्साइड बनता है ।
- (A) Fe3O4
- (B) Fe3O2
- (C) Fe2O3
- (D) FeO
एक तत्व की परमाणु संख्या 16 है, आवर्त सारणी में इस तत्व की वर्ग संख्या क्या है?
- (A) 15
- (B) 2
- (C) 16
- (D) 4
निम्नलिखित में कौन सी धातु तनु सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है ?
- (A) Zn
- (B) Fe
- (C) Cu
- (D) Mg
एक मिश्रधातु में 90 प्रतिशत Cu और 10 प्रतिशत टिन है। इस मिश्रधातु का नाम है -
- (A) सोल्डर
- (B) ब्रोंज
- (C) पीतल
- (D) जर्मन सिल्वर
जिंक सोडियम हाइड्रोक्साइड के साथ प्रतिक्रिया कर बनाता है -
- (A) H2 गैस
- (B) O2 गैस
- (C) H2 और O2 गैस दोनों
- (D) ZnO
निम्नलिखित में कौन सी धातु वायु में उच्च ताप पर गर्म किए जाने पर भी ऑक्सीजन से संयोग नहीं करती है ?
- (A) Al
- (B) Cu
- (C) Ag
- (D) Hg
अयस्क में उपस्थित अपद्रव्य कहलाते हैं -
- (A) खनिज
- (B) धातुमल
- (C) गैंग
- (D) इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में किस गुण के कारण धातुओं के तार बनाए जाते हैं ?
- (A) आघातवर्ध्यनीयता
- (B) उष्मीय चालकता
- (C) तन्यता
- (D) कठोरता
खंड B · लिखित प्रश्न (30)
किसी चालक का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता है ?
अनवीकरणीय ऊर्जा-स्रोत क्या है ? कोई दो उदाहरण दें ।
उत्तल लेंस एवं अवतल लेंस में अंतर स्पष्ट करें ।
सरल सूक्ष्मदर्शी क्या है ? इसका एक किरण आरेख खींचें ।
विद्युत मोटर का क्या सिद्धांत है ?
एमीटर एवं वोल्टमीटर के उपयोग बताएँ ।
आँख की समंजन-क्षमता (power of accommodation) का क्या तात्पर्य है ?
भूऊष्मीय ऊर्जा क्या है ?
उत्तल लेंस के लिये सूत्र 1/v - 1/u = 1/f की स्थापना करें ।
समझाएँ कि कैसे जल-ऊर्जा को विद्युत-ऊर्जा में बदला जा सकता है । जल ऊर्जा के दो लाभ भी लिखें ।
वन संपदाओं पर आधारित किन्हीं दो उद्योगों का नाम बताएँ ।
निम्नांकित के इलेक्ट्रॉन-बिंदु संरचना बनाएँ । (i) H2S (ii) F2
निम्नांकित अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित होनेवाले पदार्थों की पहचान कीजिए । (i) 4Na(s) + O2 -> 2Na2O(s) (ii) CuO(s) + H2(g) -> Cu(s) + H2O(aq)
अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? सोदाहरण समझाएँ ।
एकल विस्थापन अभिक्रिया क्या है ?
चिप्स की थैली में कौन-सी गैस भरी होती है, और क्यों ?
विरंजक चूर्ण क्या है ? इसका रासायनिक नाम, सूत्र एवं उपयोग लिखें ।
निस्तापन और जारण में क्या अंतर है ?
जस्ता के मुख्य अयस्क का नाम लिखें। जस्ता का उसके अयस्क से निष्कर्षण के सिद्धांत का वर्णन करें।
हाइड्रोजनीकरण अभिक्रिया क्या है ? इस अभिक्रिया का एक व्यापारिक उपयोग बताएँ ।
प्रकाशानुवर्तन क्या है ?
पोषण की परिभाषा दें ।
गुणों का संचरण एक से दूसरी पीढ़ी में कैसे होता है ?
रक्त प्लेटलेट्स की रक्त जमने में क्या भूमिका है ?
आनुवंशिक गुण से आप क्या समझते हैं ?
परितंत्र में अपमार्जकों की क्या भूमिका होती है ?
ओजोन परत के क्षय का कारण लिखें ।
मानव मूत्र के अवयवों की प्रतिशत मात्रा क्या है ?
लाल रक्त कोशिका तथा श्वेत रक्त कोशिका में अंतर बताइए ।
उत्तक-संवर्धन (tissue culture) क्या है? यह कैसे सम्पन्न होता है?
यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर
हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 60 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।
मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।