Ask Medha

बिहार बोर्ड 10वीं · विज्ञान · मैट्रिक परीक्षा 2027

बिहार बोर्ड 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र 2021

बोर्ड का 2021 का प्रश्न पत्र, सेट G — सभी 110 प्रश्न जैसे छपे; 80 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर बोर्ड की कुंजी से; 3 लिखित प्रश्नों के आदर्श उत्तर पूरे, 27 के उत्तर की पहली पंक्ति। हर प्रश्न के साथ उसका अध्याय — वहाँ उस अध्याय के सबसे ज़्यादा पूछे गए प्रश्न।

पूर्णांक 80 · समय 2 घं 45 मि

खंड A · वस्तुनिष्ठ प्रश्न (80)

  1. प्रश्न 1ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    1 mA बराबर होता है

    • (A) 10^-3 A ✓
    • (B) 10^-2 A
    • (C) 10^-1 A
    • (D) 10^-6 A

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  2. प्रश्न 2ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    डीजल का उपयोग होता है

    • (A) भारी वाहनों में
    • (B) रेल के इंजनों में
    • (C) विद्युत उत्पादन में
    • (D) इन सभी में ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  3. प्रश्न 3ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 14: ऊर्जा के स्रोत

    सौर सेल सौर ऊर्जा को रूपांतरित करते हैं

    • (A) प्रकाश ऊर्जा में
    • (B) गतिज ऊर्जा में
    • (C) ताप ऊर्जा में
    • (D) विद्युत ऊर्जा में ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  4. प्रश्न 4ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    सोना की परमाणु संख्या है

    • (A) 29
    • (B) 89
    • (C) 79 ✓
    • (D) 39

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  5. निम्न में कौन ऑक्सीकरण की क्रिया नहीं है ?

    • (A) दहन
    • (B) श्वसन
    • (C) भोजन का पचना
    • (D) अवक्षेपण ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  6. प्रश्न 6ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    आक्सीजन की संयोजकता है

    • (A) 1
    • (B) 0
    • (C) 2 ✓
    • (D) 3

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  7. प्रश्न 7ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    अम्लीय वर्षा के जल का pH मान होना चाहिए

    • (A) 5.6
    • (B) 5.6 से कम ✓
    • (C) 5.6 से अधिक
    • (D) 7.0

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  8. प्रश्न 8ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?

    • (A) इथेनॉइक अम्ल
    • (B) सिट्रिक अम्ल
    • (C) मिथेनॉइक अम्ल ✓
    • (D) ऑक्जेलिक अम्ल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  9. प्रश्न 9ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    निम्नलिखित में कौन-सा संवहन ऊतक है ?

    • (A) एपिडर्मिस
    • (B) फ्लोएम
    • (C) जाइलम
    • (D) (B) एवं (C) दोनों ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  10. प्रश्न 10ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    प्रोटोज़ोआ उत्सर्जी पदार्थों का निष्कासन कैसे करता है ?

    • (A) परासरण द्वारा
    • (B) विसरण द्वारा ✓
    • (C) अवशोषण द्वारा
    • (D) निष्कासन द्वारा

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  11. प्रश्न 11ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है

    • (A) अग्न्याशय
    • (B) अण्डाशय
    • (C) एड्रिनल
    • (D) यकृत ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  12. प्रश्न 12ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    शरीर का संतुलन बनाए रखता है

    • (A) सेरीबेलम ✓
    • (B) क्रेनियम
    • (C) मस्तिष्क स्टेम
    • (D) सेरीब्रम

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  13. प्रश्न 13ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन का कारण है

    • (A) टेस्टोस्टेरोन
    • (B) एस्ट्रोजन
    • (C) थायरोक्सीन
    • (D) (A) और (B) दोनों ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  14. प्रश्न 14ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मानव हृदय में कितने कोष्ठ होते हैं ?

    • (A) तीन
    • (B) चार ✓
    • (C) आठ
    • (D) दो

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  15. प्रश्न 15ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    रक्त क्या है ?

    • (A) ऊतक ✓
    • (B) कोशिका
    • (C) पदार्थ
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  16. प्रश्न 16ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    'जीन' शब्द किसने प्रस्तुत किया ?

    • (A) मेंडल
    • (B) डार्विन
    • (C) जोहेंन्सन ✓
    • (D) लैमार्क

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  17. विद्युत चुंबक बनाने के लिए किस पदार्थ के छड़ का उपयोग होता है ?

    • (A) इस्पात
    • (B) पीतल
    • (C) नरम लोहा ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  18. प्रश्न 18ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    जब किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो गतिशील कण क्या हैं ?

    • (A) परमाणु
    • (B) आयन
    • (C) प्रोटॉन
    • (D) इलेक्ट्रॉन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  19. प्रश्न 19ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    ओम का नियम है

    • (A) V = IR ✓
    • (B) V = R^2I
    • (C) V = I^2R
    • (D) V = I + R

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  20. प्रश्न 20ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विभवान्तर का S.I. मात्रक क्या है ?

    • (A) जूल
    • (B) वाट
    • (C) एम्पीयर
    • (D) वोल्ट ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  21. प्रश्न 21ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    आम्मीटर का प्रतिरोध होता है

    • (A) छोटा
    • (B) बड़ा
    • (C) बहुत छोटा ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  22. प्रश्न 22ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत बल्ब का फिलामेंट निम्न में से किस धातु का बना होता है ?

    • (A) ताँवा
    • (B) नाइक्रोम
    • (C) सीसा
    • (D) टंगस्टन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  23. प्रश्न 23ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    रिओस्टेट का उद्देश्य क्या है ?

    • (A) धारा का परिमाण में वृद्धि
    • (B) धारा का परिमाण में कमी
    • (C) धारा का परिमाण में वृद्धि या कमी ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  24. प्रश्न 24ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत आवेश का S.I. मात्रक होता है

    • (A) वोल्ट
    • (B) ओम
    • (C) जूल
    • (D) कूलॉम ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  25. प्रश्न 25ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    श्वसन के अंतिम उत्पाद हैं

    • (A) CO2 और H2O
    • (B) CO2 और ऊर्जा
    • (C) H2O और ऊर्जा
    • (D) CO2, H2O और ऊर्जा ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  26. प्रश्न 26ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    दाँत की सबसे ऊपरी परत है

    • (A) डेंटाइन
    • (B) इनामेल ✓
    • (C) अस्थि
    • (D) क्राउन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  27. प्रश्न 27ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मानव आहार नाल का सबसे लम्बा भाग है

    • (A) आमाशय
    • (B) छोटी आँत ✓
    • (C) ग्रासनली
    • (D) बड़ी आँत

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  28. प्रश्न 28ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    परागकण निम्न में से किसके अंदर बनते हैं ?

    • (A) पराग-कोष ✓
    • (B) अंडाशय
    • (C) वर्तिका
    • (D) पत्तियाँ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  29. प्रश्न 29ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    चालनी नलिकाएँ पायी जाती हैं

    • (A) जंतुओं में
    • (B) जाइलम में
    • (C) फ्लोएम में ✓
    • (D) एककोशिकीय पौधों में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  30. प्रश्न 30ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    R.B.C. की जीवन-अवधि होती है

    • (A) 120 दिन ✓
    • (B) 180 दिन
    • (C) 80 दिन
    • (D) 220 दिन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  31. प्रश्न 31ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    मानव शरीर की सबसे लम्बी कोशिका है

    • (A) अस्थि कोशिका
    • (B) पेशी कोशिका
    • (C) न्यूरॉन ✓
    • (D) मास्टर सेल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  32. प्रश्न 32ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    अंडाणु निषेचित होता है

    • (A) योनि में
    • (B) गर्भाशय में
    • (C) अंडाशय में
    • (D) फैलोपियन नलिका में ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  33. प्रश्न 33ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 7: नियंत्रण एवं समन्वय

    निम्नांकित में कौन पादप हॉर्मोन नहीं है ?

    • (A) एथिलिन
    • (B) साइटोकाइनिन
    • (C) आक्सिन
    • (D) आक्सीटोसिन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  34. प्रश्न 34ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    फूल में नर-प्रजनन अंग है

    • (A) पुंकेसर ✓
    • (B) अंडाशय
    • (C) वर्तिकाग्र
    • (D) वर्तिका

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  35. प्रश्न 35ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    निम्नलिखित में किसमें द्विखंडन नहीं होता है ?

    • (A) अमीबा में
    • (B) यीस्ट में ✓
    • (C) पैरामीशियम में
    • (D) युग्लीना में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  36. प्रश्न 36ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का स्रोत है

    • (A) वायु
    • (B) सूर्य-प्रकाश ✓
    • (C) वर्षा जल
    • (D) मिट्टी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  37. प्रश्न 37ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 9: आनुवंशिकता एवं जैव विकास

    निम्नलिखित में से किसे 'आनुवंशिकी का पिता' कहा जाता है ?

    • (A) चार्ल्स डार्विन
    • (B) ग्रेगर जॉन मेंडल ✓
    • (C) लामार्क
    • (D) वाइसमान

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  38. प्रश्न 38ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    हरे पौधे कहलाते हैं

    • (A) उत्पादक ✓
    • (B) उपभोक्ता
    • (C) अपघटक
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  39. प्रश्न 39ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    नर-युग्मक में गुणसूत्र की संख्या होती है

    • (A) 22
    • (B) 23 ✓
    • (C) 24
    • (D) 11

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  40. प्रश्न 40ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 15: हमारा पर्यावरण

    ओजोन परत पायी जाती है

    • (A) स्ट्रेटोस्फियर में ✓
    • (B) एक्सोस्फियर में
    • (C) आयनोस्फियर में
    • (D) ट्रापोस्फियर में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  41. प्रश्न 41ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    ऐसे तत्व जो इलेक्ट्रॉनों को त्यागकर धनात्मक आयन बनाते हैं, कहे जाते हैं

    • (A) उपधातु
    • (B) धातु ✓
    • (C) अधातु
    • (D) मिश्रधातु

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  42. प्रश्न 42ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    लोहा पर जिंक लेपित करने की क्रिया को कहते हैं

    • (A) विद्युत् लेपन करना
    • (B) संक्षारण
    • (C) गैल्वनीकरण ✓
    • (D) विद्युत अपघटन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  43. प्रश्न 43ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    निम्न में कौन सहसंयोजी यौगिक है ?

    • (A) NaCl
    • (B) CaCl2
    • (C) CH4 ✓
    • (D) Na2O

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  44. प्रश्न 44ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    आभूषण बनने वाला सोना होता है

    • (A) 24 कैरेट का
    • (B) 16 कैरेट का
    • (C) 22 कैरेट का ✓
    • (D) 15 कैरेट का

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  45. प्रश्न 45ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    निम्न में कौन-सा उत्कृष्ट तत्व है ?

    • (A) आयोडीन
    • (B) सिलिकॉन
    • (C) आर्गन ✓
    • (D) ब्रोमीन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  46. प्रश्न 46ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    ताम्र एवं टीन के मिश्रधातु को कहते हैं

    • (A) काँसा ✓
    • (B) पीतल
    • (C) सोल्डर
    • (D) ड्यूरालुमिन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  47. प्रश्न 47ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र है

    • (A) CaSO_4 . 5H_2O
    • (B) CaSO_4 . 1/2 H_2O ✓
    • (C) CaSO_4 . 2H_2O
    • (D) CaSO_4 . H_2O

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  48. प्रश्न 48ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    अम्ल और क्षार आपस में अभिक्रिया कर बनाते हैं

    • (A) प्रबल क्षार
    • (B) प्रबल अम्ल
    • (C) लवण ✓
    • (D) क्षार

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  49. बूझा हुआ चूना है

    • (A) Ca(OH)_2 ✓
    • (B) CaO
    • (C) CaCO_3
    • (D) Ca

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  50. प्रश्न 50ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    निम्न में कौन भस्म नहीं है ?

    • (A) CaO
    • (B) NaCl ✓
    • (C) NaOH
    • (D) Na_2CO_3

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  51. प्रश्न 51ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    जस्ता का अयस्क है

    • (A) सिनाबार
    • (B) जिंक ब्लेंड ✓
    • (C) बॉक्साइट
    • (D) सोडियम क्लोराइड

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  52. प्रश्न 52ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    सिलिकन है एक

    • (A) धातु
    • (B) अधातु
    • (C) उपधातु ✓
    • (D) मिश्रधातु

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  53. प्रश्न 53ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    एल्कोहल में कौन-सा तत्त्व उपस्थित नहीं है ?

    • (A) कार्बन
    • (B) ऑक्सीजन
    • (C) हाइड्रोजन
    • (D) नाइट्रोजन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  54. प्रश्न 54ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    मेथनॉइक अम्ल का सामान्य नाम है

    • (A) फॉर्मिक अम्ल ✓
    • (B) एसीटीक अम्ल
    • (C) टारटारिक अम्ल
    • (D) लैक्टिक अम्ल

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  55. प्रश्न 55ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है

    • (A) क्लोरोफिल
    • (B) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल
    • (C) सूर्य का प्रकाश
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  56. प्रश्न 56ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मैग्नीशियम पाया जाता है

    • (A) क्लोरोफिल में ✓
    • (B) लाल रक्त कण में
    • (C) वर्णी लवक में
    • (D) श्वेत रक्त कण में

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  57. तैलीय कागज होता है

    • (A) पारदर्शक
    • (B) अपारदर्शक
    • (C) पारभासक ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  58. लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन की S.I. इकाई क्या है ?

    • (A) मी
    • (B) सेमी
    • (C) मिमी
    • (D) मात्रक विहीन ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  59. प्रकाश की चाल विभिन्न माध्यमों में

    • (A) समान होती है
    • (B) भिन्न-भिन्न होती है ✓
    • (C) (A) और (B) दोनों
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  60. वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा होती है

    • (A) कम
    • (B) ज्यादा
    • (C) समान ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  61. लेंस में मुख्य फोकस की संख्या होती है

    • (A) 1
    • (B) 2 ✓
    • (C) 3
    • (D) 4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  62. प्रश्न 62ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत का अच्छा चालक है

    • (A) लकड़ी
    • (B) प्लास्टिक
    • (C) कार्बन
    • (D) चांदी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  63. प्रश्न 63ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    शुष्क सेल में ऋण इलेक्ट्रोड बना होता है

    • (A) ताँबा का
    • (B) कार्बन का ✓
    • (C) जस्ता का
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  64. प्रश्न 64ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 12: विद्युत

    1 जूल का मान होता है

    • (A) 0.24 कैलोरी ✓
    • (B) 4.18 कैलोरी
    • (C) 0.42 कैलोरी
    • (D) 2.4 कैलोरी

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  65. प्रश्न 65ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    वनस्पति तेलों में होती है

    • (A) लंबी संतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएँ
    • (B) लंबी असंतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएँ ✓
    • (C) लघु असंतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएँ
    • (D) लघु संतृप्त हाइड्रोकार्बन श्रृंखलाएँ

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  66. प्रश्न 66ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    ब्यूटेन के कितने समावयवी संभव हैं ?

    • (A) 5
    • (B) 2 ✓
    • (C) 3
    • (D) 4

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  67. प्रश्न 67ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 5: तत्वों का आवर्त वर्गीकरण

    मेंडलीफ़ के आवर्त्त नियम में तत्व वर्गीकरण का आधार क्या है ?

    • (A) परमाणु त्रिज्या
    • (B) परमाणु घनत्व
    • (C) परमाणु संख्या
    • (D) परमाणु द्रव्यमान ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  68. अमोनिया के अणु में नाइट्रोजन एवं हाइड्रोजन के परमाणुओं की संख्या का अनुपात है

    • (A) 3 : 1
    • (B) 2 : 1
    • (C) 1 : 2
    • (D) 1 : 3 ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  69. प्रश्न 69ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    निम्न में कौन कमरे के तापक्रम पर द्रव है ?

    • (A) एथेन
    • (B) एथाइन
    • (C) एथनॉल ✓
    • (D) मिथेन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  70. प्रश्न 70ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    सिरका में निम्न में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?

    • (A) गंधकाम्ल
    • (B) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
    • (C) फॉर्मिक अम्ल
    • (D) ऐसीटिक अम्ल ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  71. प्रश्न 71ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    निम्न में कौन कार्बन के अपररूप हैं ?

    • (A) ग्रेफाइट
    • (B) हीरा
    • (C) फुलेरिन
    • (D) इनमें से सभी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  72. प्रश्न 72ऑब्जेक्टिव1 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    एक अणुसूत्र परन्तु विभिन्न संरचना सूत्र वाले यौगिक कहलाते हैं

    • (A) समावयवी ✓
    • (B) अपररूप
    • (C) उत्प्रेरक
    • (D) बहुलक

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  73. दाढ़ी बनाने के लिए कौन-सा दर्पण प्रयुक्त होता है ?

    • (A) उत्तल दर्पण
    • (B) समतल दर्पण
    • (C) अवतल दर्पण ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  74. श्वेत प्रकाश वर्णक्रम में किस रंग की किरण का विचलन अधिक होता है ?

    • (A) लाल
    • (B) हरा
    • (C) पीला
    • (D) बैंगनी ✓

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (D)

  75. समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है

    • (A) अनंत ✓
    • (B) शून्य
    • (C) 100 cm
    • (D) 50 cm

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

  76. अवतल दर्पण के सामने वस्तु को कहाँ रखा जाय ताकि प्रतिबिम्ब उल्टा, वास्तविक और समान आकार का बने ?

    • (A) ध्रुव पर
    • (B) अनंत पर
    • (C) वक्रता केन्द्र पर ✓
    • (D) फोकस पर

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  77. तारे के टिमटिमाने का कारण है

    • (A) वायुमंडलीय परावर्तन
    • (B) कुल परावर्तन
    • (C) वायुमंडलीय अपवर्तन ✓
    • (D) कुल अपवर्तन

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  78. मानव नेत्र के लिए दृष्टि का स्थायित्व होता है

    • (A) 1/10 sec
    • (B) 1/16 sec ✓
    • (C) 1/6 sec
    • (D) 1/18 sec

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (B)

  79. उत्तल दर्पण से बना काल्पनिक प्रतिबिम्ब होता है

    • (A) सीधा एवं आवर्धित
    • (B) उल्टा एवं आवर्धित
    • (C) सीधा एवं हासित ✓
    • (D) इनमें से कोई नहीं

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (C)

  80. अवतल लेंस का आवर्धन ( m ) बराबर होता है

    • (A) v/u ✓
    • (B) uv
    • (C) u/v
    • (D) u + v

    उत्तर (बोर्ड की कुंजी): (A)

खंड B · लिखित प्रश्न (30)

  1. उत्तल लेंस में वस्तु का आभासी एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब हेतु वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए ? सचित्र बताएँ।

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    Ask Medha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · किरण आरेख, उत्तल लेंस

    1. 1.आभासी एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब के लिए वस्तु को उत्तल लेंस के प्रकाशिक केंद्र O और मुख्य फोकस F₁ के बीच रखना चाहिए।1 अंक
    2. 2.किरण आरेख: वस्तु के शीर्ष से मुख्य अक्ष के समांतर किरण अपवर्तन के बाद F₂ से होकर जाती है और प्रकाशिक केंद्र से जाने वाली किरण सीधी निकल जाती है; ये अपसरित किरणें पीछे बढ़ाने पर वस्तु की ओर ही मिलती हैं, जहाँ बड़ा, सीधा और आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।1 अंक

    चित्र: एक उत्तल लेंस का मुख्य अक्ष खींचकर उस पर प्रकाशिक केंद्र O, दोनों ओर मुख्य फोकस F1 व F2 तथा 2F1 व 2F2 बिंदु अंकित करें; वस्तु AB को F1 तथा O के बीच रखें; केंद्र से जाने वाली किरण तथा F1 से होकर अक्ष के समांतर जाने वाली किरण खींचें जो अपवर्तन के बाद अपसरित होती हुई लेंस के उसी ओर पीछे बढ़ाने पर काटती हैं, जहाँ वस्तु की ओर सीधा, बड़ा व आभासी प्रतिबिम्ब A'B' बनता है, जिसे बिंदुकित रेखा से दिखाएँ।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  2. पानी में रखा सिक्का उठा हुआ दिखता है। क्यों ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    Ask Medha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · अपवर्तन, पानी में सिक्के का उठा दिखना

    1. 1.पानी में रखा सिक्का प्रकाश के अपवर्तन के कारण उठा हुआ दिखाई देता है। सिक्के से आने वाली प्रकाश किरणें पानी से हवा में प्रवेश करते समय अपनी दिशा बदल लेती हैं, जिसके कारण सिक्का अपनी वास्तविक स्थिति से थोड़ा-सा ऊपर उठा हुआ प्रतीत होता है।1 अंक
    2. 2.जब सिक्के से आने वाली प्रकाश की किरणें सघन माध्यम पानी से विरल माध्यम हवा में प्रवेश करती हैं, तो वे अभिलंब से दूर हट जाती हैं। इस कारण ये किरणें आँख में भिन्न दिशा से आती हुई प्रतीत होती हैं और सिक्के का एक आभासी प्रतिबिंब वास्तविक स्थिति से ऊपर बन जाता है, जिससे सिक्का उठा हुआ दिखाई देता है।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'प्रकाश का अपवर्तन' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में 'सघन माध्यम', 'विरल माध्यम', 'अभिलंब से दूर' और 'आभासी प्रतिबिंब' शब्द अवश्य लिखें।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  3. मानव आँख में दृष्टि दोष क्या है ? यह कितने प्रकार के होते हैं ?

    मेधा मैम

    मेधा मैम

    Ask Medha की AI शिक्षिका

    आदर्श उत्तर · दृष्टि दोष, प्रकार

    1. 1.जब नेत्र धीरे-धीरे अपनी समंजन क्षमता खो देता है, जिसके कारण आँख किसी वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना (दृष्टिपटल) पर बनाने में असमर्थ हो जाती है और दृष्टि धुँधली हो जाती है, तो इस अपवर्तन दोष को दृष्टि दोष कहते हैं।1 अंक
    2. 2.मानव आँख में मुख्य रूप से तीन प्रकार के सामान्य अपवर्तन दृष्टि दोष होते हैं- (i) निकट-दृष्टि दोष, (ii) दीर्घ-दृष्टि दोष (दूर-दृष्टि दोष) तथा (iii) जरा-दूरदृष्टिता। इन दोषों को उचित क्षमता के गोलीय लेंस के उपयोग से संशोधित किया जा सकता है।1 अंक
    • पहले पैराग्राफ में 'दृष्टि दोष', 'रेटिना', 'प्रतिबिंब', 'समंजन क्षमता' और 'स्पष्ट प्रतिबिम्ब' शब्द अवश्य लिखें।
    • दूसरे पैराग्राफ में तीनों दोषों के नाम 'निकट-दृष्टि दोष', 'दीर्घ-दृष्टि दोष (दूर-दृष्टि दोष)' और 'जरा-दूरदृष्टिता' स्पष्ट रूप से लिखें।
    • उत्तर में किसी आरेख या चित्र संख्या का उल्लेख न करें क्योंकि यह प्रश्न केवल परिभाषा व प्रकार पर आधारित है।

    अंक-विभाजन: पिछले पेपरों से निकाली गई संरचना (दो स्वतंत्र जाँच); बिहार बोर्ड की आधिकारिक नहीं

  4. प्रश्न 4लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    यदि किसी विद्युत बल्ब के तन्तु का प्रतिरोध 1200 ohm है तो बल्ब 220 V स्रोत से कितनी विद्युत धारा लेगा ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. दिया गया है कि विद्युत बल्ब के तंतु का प्रतिरोध R = 1200 Ω तथा स्रोत का विभवांतर V = 220 V है। ओम के नियम के अनुसार किसी चालक में प्रवाहित विद्युत धारा I = V/R होती है। अतः I = 220 V/1200 Ω

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  5. विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव से संबंधित 'दक्षिण हस्त-अंगूठा' के नियम को लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम के अनुसार यदि हम अपने दाहिने हाथ में विद्युत धारावाही चालक को इस प्रकार पकड़ें कि हमारा अँगूठा विद्युत धारा की दिशा की ओर संकेत करे।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  6. प्रत्यावर्ती धारा में कौन-सी दो कमियाँ होती हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. उच्च वोल्टता पर प्रत्यावर्ती धारा अधिक खतरनाक होती है; इसका झटका अधिक घातक होता है। साथ ही इसे सीधे संचित नहीं किया जा सकता।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  7. प्रश्न 7लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    विद्युत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. किसी चालक की किसी अनुप्रस्थ काट से प्रति इकाई समय (प्रति सेकंड) में प्रवाहित होने वाले आवेश की मात्रा को विद्युत धारा की प्रबलता कहते हैं। दूसरे शब्दों में, विद्युत आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  8. प्रश्न 8लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 12: विद्युत

    फ्यूज के तार की तीन प्रमुख विशेषताएँ लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. फ्यूज तार का गलनांक बहुत कम होता है, जिससे परिपथ में अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होने पर फ्यूज तार का ताप बढ़ जाता है और वह शीघ्र पिघल जाता है, जिससे परिपथ टूट जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  9. प्रश्न 9दीर्घ उत्तरीय6 अंकअध्याय 10: प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन

    किसी ऑटोमोबाइल में पीछे का दृश्य देखने के लिए उपयोग होने वाले उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 5 मी है। यदि एक बस इस दर्पण से 5 मी की दूरी पर स्थित है तो प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति तथा आकार ज्ञात करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या R = +5 मी है, क्योंकि उत्तल दर्पण में वक्रता त्रिज्या धनात्मक ली जाती है। फोकस दूरी f = R/2 = +5/2 = +2.5 मी है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  10. प्रश्न 10दीर्घ उत्तरीय6 अंकअध्याय 12: विद्युत

    प्रतिरोधों का पार्श्व क्रम संयोजन किसे कहते हैं ? प्रतिरोध R1, R2 तथा R3 को पार्श्वक्रम में संयोजित करने पर समतुल्य प्रतिरोध का व्यंजक प्राप्त करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जब दो या दो से अधिक प्रतिरोधकों को इस प्रकार संयोजित किया जाता है कि उनके सिरे उभयनिष्ठ बिंदुओं पर जुड़े हों तथा प्रत्येक प्रतिरोधक के सिरों के बीच विभवांतर समान हो, तो प्रतिरोधकों के इस प्रकार के संयोजन को पार्श्वक्रम…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  11. प्रश्न 11लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    क्या होता है जब CO2 (गैस) चूना जल में प्रवाहित किया जाता है, (i) कम मात्रा में (ii) ज्यादा मात्रा में ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. जब CO2 गैस को कम मात्रा में चूना जल [कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड Ca(OH)2 का विलयन] में प्रवाहित किया जाता है तो चूना जल दूधिया (milky) हो जाता है। इसका कारण यह है कि इस अभिक्रिया में कैल्शियम कार्बोनेट (calcium carbonate,…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  12. प्रश्न 12लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ? एक उदाहरण दें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वह अभिक्रिया जिसमें अम्ल और क्षारक परस्पर अभिक्रिया करके लवण और जल बनाते हैं, उदासीनीकरण अभिक्रिया कहलाती है। इस अभिक्रिया में क्षारक द्वारा अम्ल का प्रभाव तथा अम्ल द्वारा क्षारक का प्रभाव समाप्त हो जाता है। सामान्यतः…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  13. प्रश्न 13लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    तन्यता किसे कहते हैं ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. धातु को पतले तार के रूप में खींचने की क्षमता को तन्यता कहा जाता है। यह धातुओं का वह गुण है जिसके कारण उन्हें खींचकर पतले तारों में बदला जा सकता है। इसी गुणधर्म के कारण धातुओं को हमारी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आकार दिए…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  14. प्रश्न 14लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    एथाइल एल्कोहल का संरचना सूत्र लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. एथाइल एल्कोहल (एथेनॉल) का संरचना सूत्र: CH₃–CH₂–OH

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  15. प्रश्न 15लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    ब्यूटेनोन एवं एथेनोइक अम्ल के संरचना सूत्र लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. ब्यूटेनोन का संरचना सूत्र CH3—CH2—CO—CH3 है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  16. प्रश्न 16लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    लोहा की वस्तुओं का जस्तीकरण क्यों किया जाता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लोहे की वस्तुओं को जंग से बचाने के लिए उनपर जस्ते की पतली परत चढ़ाई जाती है। इस विधि को यशदलेपन (जस्तीकरण या गैल्वनीकरण) कहते हैं। जस्ते की परत नष्ट हो जाने के बाद भी यशदलेपित वस्तु जंग से सुरक्षित रहती है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  17. प्रश्न 17लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    बैकिंग पाउडर क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा (सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट, NaHCO3) एवं टार्टरिक अम्ल जैसे एक मंद खाद्य अम्ल का मिश्रण है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  18. संयोजन अभिक्रिया क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एक एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, संयोजन अभिक्रिया कहलाती है। सरल शब्दों में, जब दो या दो से अधिक पदार्थ (तत्व या यौगिक) संयोग करके एकल उत्पाद का निर्माण करते…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  19. प्रश्न 19दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 4: कार्बन एवं उसके यौगिक

    प्रयोगशाला में मिथेन गैस बनाने की विधि एवं क्लोरीन के साथ उसकी रासायनिक अभिक्रिया को लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रयोगशाला में मिथेन गैस बनाने के लिए सोडियम एसीटेट को सोडा लाइम के साथ गर्म किया जाता है। इस प्रक्रिया में सोडियम एसीटेट तथा सोडा लाइम के मिश्रण को गर्म करने पर मिथेन गैस प्राप्त होती है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  20. प्रश्न 20लघु उत्तरीय5 अंकअध्याय 3: धातु एवं अधातु

    एल्युमिनियम धातु का निष्कर्षण उसके अयस्क से कैसे किया जाता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. एल्युमिनियम का मुख्य अयस्क बॉक्साइट (Al2O3.2H2O) है, जिसमें Fe2O3, SiO2 जैसी अशुद्धियाँ होती हैं। इस अयस्क का सांद्रण किया जाता है, जैसे बेयर प्रक्रम में बॉक्साइट को NaOH विलयन के साथ गर्म करने से गैंग अलग हो जाता है और…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  21. प्रश्न 21लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पित्त क्या है ? मनुष्य के पाचन में इसका क्या महत्व है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. पित्त यकृत (liver) द्वारा स्रावित एक गाढ़ा, हरा-पीला क्षारीय द्रव है जो पित्ताशय में जमा होता है और ग्रहणी में पहुँचता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  22. प्रश्न 22लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    लसीका क्या है ? इसके कार्यों का वर्णन करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लसीका एक रंगहीन द्रव है जो रुधिर के प्लैज्मा की तरह ही होता है। केशिकाओं की भित्ति में उपस्थित छिद्रों द्वारा कुछ प्लैज्मा, प्रोटीन तथा रुधिर कोशिकाएँ बाहर निकलकर ऊतक के अंतर्कोशिकीय अवकाश में आ जाते हैं तथा ऊतक तरल या…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  23. प्रश्न 23लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    सजीवों के मुख्य चार लक्षण लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. सजीवों में पोषण की प्रक्रिया होती है जिसमें वे बाहर से भोजन के रूप में ऊर्जा का स्रोत तथा कच्ची सामग्री ग्रहण करते हैं। इस ऊर्जा का उपयोग शरीर के अनुरक्षण, वृद्धि तथा अन्य जैव प्रक्रमों के लिए किया जाता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  24. प्रश्न 24लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मनुष्य में कितने प्रकार के दाँत होते हैं ? उनके नाम तथा कार्य लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मनुष्य में चार प्रकार के दाँत होते हैं। ये कृंतक, रदनक, अग्रचर्वणक तथा चर्वणक हैं।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  25. प्रश्न 25लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    वाष्पोत्सर्जन एवं स्थानांतरण में अंतर लिखें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. वाष्पोत्सर्जन (Transpiration): पादप के वायवीय भागों द्वारा वाष्प के रूप में जल की हानि वाष्पोत्सर्जन कहलाती है। यह जल रंध्र द्वारा जलवाष्प के रूप में बाहर निकलता है और जाइलम द्वारा जल के वहन में सहायक होता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  26. प्रश्न 26लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    लैंगिक जनन का क्या महत्व है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. लैंगिक जनन का महत्व यह है कि इसके कारण संतति में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। लैंगिक जनन में दो भिन्न जीवों से प्राप्त डी.एन.ए. को समाहित किया जाता है, अतः प्रत्येक जनक की विभिन्नताओं के संयोजन से विभिन्नताओं के नए…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  27. प्रश्न 27लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 8: जीव जनन कैसे करते हैं

    गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में बताएँ।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. गर्भनिरोधक गोलियों में हार्मोन होते हैं जो शरीर में हार्मोन संतुलन को परिवर्तित कर देते हैं, जिससे अंड का मोचन (अंडोत्सर्ग) ही नहीं होता है। जब अंडोत्सर्ग नहीं होता तो अंडकोशिका उपलब्ध नहीं रहती, अतः निषेचन होने की…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  28. प्रश्न 28लघु उत्तरीय2 अंकअध्याय 2: अम्ल, क्षारक एवं लवण

    हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. हमारे आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (Hydrochloric acid) उत्पन्न होता है जो भोजन के साथ आए हानिकारक जीवाणुओं (bacteria) को नष्ट कर देता है।

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  29. प्रश्न 29दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया का सचित्र वर्णन नामांकन के साथ करें।

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हरे पौधे सूर्य के प्रकाश, क्लोरोफिल, जल और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके अपना भोजन ग्लूकोज के रूप में बनाते हैं। स्वपोषी जीव की कार्बन तथा ऊर्जा की आवश्यकताएँ इसी प्रक्रम…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →
  30. प्रश्न 30दीर्घ उत्तरीय5 अंकअध्याय 6: जैव प्रक्रम

    मनुष्य में आक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है ?

    आदर्श उत्तर की पहली पंक्ति

    1. मनुष्य में ऑक्सीजन का परिवहन फेफड़ों में उपस्थित कूपिकाओं के माध्यम से आरंभ होता है। फेफड़ों में वायु से ऑक्सीजन कूपिकाओं की दीवार से होते हुए रक्त में पहुँचती है। यह ऑक्सीजन रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर…

    पूरा उत्तर मेधा मैम से →

यही तैयारी, मेधा मैम के साथ — आपके फ़ोन पर

हर अध्याय का हर प्रश्न, हर आदर्श उत्तर और बोर्ड के ढंग के अभ्यास प्रश्न; रोज़ 45 मिनट की क्लास, जाँचे हुए लिखित उत्तर, हर रविवार टेस्ट और माता-पिता को WhatsApp रिपोर्ट।

मेधा मैम एक AI टीचर हैं — कोई लाइव ट्यूटर नहीं। हर उत्तर दो बार जाँचा जाता है; ज़िम्मेदारी एक व्यक्ति की है।